Blog

  • Punjab : दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार बाइकर्स व एक्टिवा सवार महिला की मौत

    Punjab : दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार बाइकर्स व एक्टिवा सवार महिला की मौत

    खन्ना। समराला में आज सुबह-सुबह भयानक सड़क हादसा हो गय़ा है। वहीं, इस हादसे में लुधियाना-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर कोटला शमशपुर गांव के पास एक बाइक रेसर और महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक महिला और उसका बेटा हेडों गांव से समराला की तरफ आ रहे थे। वे कुछ सामान घर पर भूल गए और जब कोटला समशपुर से घर लौटने के लिए मुड़े तो लुधियाना की तरफ से तेज रफ्तार बाइक रेसर ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी।

    टक्कर के बाद दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए। बाइक में आग लग गई। जिससे मौके पर ही बाइक सवार और एक्टिवा सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक्टिवा चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे घायल हालत में सिविल लाया गया।

    मृतक महिला की पहचान गांव हेडों निवासी परमिंदर कौर (50) के रूप में हुई है। जबकि रेसर की पहचान चंडीगढ़ निवासी विवेक (42) के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान मृतका के बेटे सनप्रीत सिंह पुत्र परमिंदर सिंह निवासी हेडों के रूप में हुई है।

    जोरदार टक्कर से बाइक में लगी आग
    हादसा इतना भयानक था कि एक्टिवा व रेसर बाइक में टक्कर होने के बाद बाइक में आग लग गई। जिसे फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाया गया।

  • कपूरथला: आढ़ती पर पुरानी रंजिश में हमला, चली गोली

    कपूरथला: आढ़ती पर पुरानी रंजिश में हमला, चली गोली

    कपूरथला: जिले के कस्बा नडाला में गत रात्रि गोलिया चलने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आढ़ती लखविंदर सिंह मल्ली ने बताया कि वह गाठ रात्रि दाना मंडी से घर जा रहा था। जब वह नडाला से ढिलवां रोड ​स्थित दलजीत फार्म हाउस के पास पहुंचा तो बाइक पर सवार तीन अज्ञात हमलावर आए और एक ने उसे गोली मार दी। जिससे वह जख्मी होकर गिर गया।

    घायल आढ़ती को जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना सुभानपुर की पुलिस को घायल के बेटे जसपिंदरजीत सिंह वासी गांव मिर्जापुर ने बताया कि उसके पिता को गोली रंजिशन मारी गई है। जिसका विवाद गांव माडल टाउन निवासी हरदेव सिंह उर्फ बौना से चल रहा था। यह विवाद बोली के दौरान उसकी जमीन लेने से शुरू हुआ था। इसलिए उन्हें शक है कि उसके पिता को गोली बौना ने मारी है या फिर किसी और से रंजिश के तहत मरवाई है। पुलिस ने घायल आढ़ती के बेटे के बयान पर वि​भिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • बच्चे को चाय-बिस्कुट खिलाना हानिकारक! सुनकर कांप जाएगी रूह

    बच्चे को चाय-बिस्कुट खिलाना हानिकारक! सुनकर कांप जाएगी रूह

    Health Tips: जब एक शिशु जन्‍म लेता है, तो उसे 6 महीने तक मां का दूध ही पिलाया जाता है। 6 महीने के होने के बाद बच्‍चे को ठोस आहार खिलाना शुरू किया जाता है। इस ठोस आहार में बच्‍चे को फल और सब्‍जी की प्‍यूरी, सेरेलेक जैसी कई पौष्टिक चीजें खिलाई जाती हैं। इसके अलावा मां- बाप तो बेबी को चाय में बिस्‍कुट भिगोकर भी खिलवा देते है।

    आपने भी अपने घर या आसपास बच्‍चों को चाय में बिस्‍कुट भिगोकर खिलाते हुए देखा होगा। लेकिन क्‍या आपने कभी ये सोचा है कि ऐसा करना कितना सही होता है?

    मध्‍य प्रदेश में बरवानी फर्स्‍ट किड्स फ्रेंडली क्‍लीनिक की पीडियाट्रिशियन डॉक्‍टर शीला अगलेचा ने इंस्‍टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया है कि बच्‍चों को चाय-बिस्‍कुट खिलाना चाहिए या नहीं।

    डॉ. का कहना है कि बच्‍चों को चाय-बिस्‍कुट नहीं खिलाना चाहिए। क्योंकि बिस्‍कुट मैदा से बने होते हैं। इसके अलावा इनमें शक्‍कर और पाम ऑयल भी शामिल होता है जो बच्‍चे के स्‍वास्‍थ्‍य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं चाय पीने से बच्‍चे में अधिक चंचलता, नींद में बाधा और आयरन के अवशोषण में रुकावट पैदा हो सकती है।

    एक लेख में बताया गया है कि बिस्‍कुट मैदा से बनते हैं और इसलिए इनसे कोई हेल्‍दी कैलोरी नहीं मिल पाती है। ये आपका पेट तो भर सकते हैं लेकिन आपको इनसे कोई पोषक तत्‍व नहीं मिल पाता और बच्‍चे के विकास के लिए पोषण बहुत महत्‍वपूर्ण है इसलिए आप अपने बच्‍चे को बिस्‍कुट न ही खिलाएं तो बेहतर होगा।

    बटिलेटेड हाइड्रोऑक्सिऐनिसोल (बीएचए) और बटिलेटेड हाइड्रोक्सीटोल्यूइन (बीएचटी), ये प्रिजर्वेटिव्‍स कमर्शियल बिस्‍कुटों में पाए जाते हैं। अध्‍ययनों के अनुसार ये दोनों ही खून को खराब कर सकते हैं। इसके अलावा बिस्‍कुटों में सोडियम बेंजोएट भी होता है जिससे कुछ हद तक डीएनए को नुकसान पहुंच सकता है।

    बिस्‍कुटों में बेकिंग सोडा भी डाला जाता है जिसकी वजह से शिशु को एसिड रिफलक्‍स जैसी परेशानियां हो सकती हैं। वहीं बिस्‍कुटों में फ्लेवर डालने के लिए इस्‍तेमाल होने वाले यौगिक कैंसर, फेफड़ों की बीमारी और ब्रेन डैमेज कर सकता हैं।

    मैदा खाने से बच्‍चों और बड़ों दोनों में ही कब्‍ज की शिकायत हो सकती है। क्यूंकि, इसमें फाइबर नहीं होता इसलिए इन्‍हें पचाना हर किसी के लिए मुश्किल होता है। शिशु का पाचन तंत्र तो बहुत धीमा होता है। कब्‍ज के कारण बच्‍चे को उल्‍टी, पेट में दर्द और पेट फूलने की शिकायत हो सकती है।

  • पेट की चर्बी कम करनी है? तो रोजाना पीएं यह ड्रिंक्स

    पेट की चर्बी कम करनी है? तो रोजाना पीएं यह ड्रिंक्स

    Health Tips: वजन बढ़ने से न सिर्फ आपकी पर्सनैलिटी पर असर पड़ता है बल्कि यह कई बीमारियों का कारण भी बनता है। हालाँकि, अगर आप अपनी दिनचर्या पर थोड़ा ध्यान दें, तो कई चीजें वजन घटाने को बढ़ावा देने में प्रभावी हो सकती हैं। वजन घटाने के लिए सर्वोत्तम पेय, विशेष रूप से गर्मियों में, शरीर परिवर्तन के लिए चमत्कार कर सकते हैं। यहां हम आपको तीन ऐसे ड्रिंक्स से परिचित कराएंगे जो आपको ढीले पेट से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे। ये वजन घटाने में तेजी ला सकते हैं।

    मेथी की चाय
    मेथी के बीज पाचन में सुधार करते हैं और वसा जलाने में मदद करते हैं। वे विटामिन और खनिजों सहित कई पोषक तत्वों का स्रोत हैं। इनमें सूजन-रोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों वाले कई शक्तिशाली यौगिक होते हैं। यह एक बेहतरीन वजन घटाने वाला पेय है जिसे आप दिन में किसी भी समय पी सकते हैं। मेथी का पानी पीने से शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाया जा सकता है. यह शरीर के प्राकृतिक विषहरण में भी मदद करता है।

    दालचीनी की चाय
    अगर आपको सोने से पहले चाय पीने या कुछ मीठा खाने की आदत है, तो दालचीनी की चाय आपके लिए एक स्वस्थ विकल्प हो सकती है। ये चाय आपकी कमर को कम कर सकती है। दालचीनी में भूख को दबाने वाले हार्मोन भी होते हैं जो आपको पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं और आपकी भूख को भी कम कर देते हैं। दालचीनी में कई पोषक तत्व होते हैं जो वजन कम करने में आपकी मदद करते हैं। दालचीनी में सिनामेल्डिहाइड नामक रसायन होता है।

    नींबू-पुदीना ड्रिंक
    गर्मियों में पुदीना-नींबू पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है। गर्मियों में पुदीना और नींबू पाचन के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन और प्रोटीन पाचन को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। गर्मियों में कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं सबसे आम होती हैं।

    ऐसे में आपको पुदीना और नींबू का रस पीने की जरूरत है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ठंडा करने और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। जहां पुदीने में पोटेशियम, आयरन, विटामिन, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम होता है, वहीं नींबू में मैग्नीशियम, विटामिन ए, सी और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं।

  • Punjab : रात को घर से बाहर निकले जीजा-साले को आइसक्रीम खाना पड़ा महंगा, देखें Video

    Punjab : रात को घर से बाहर निकले जीजा-साले को आइसक्रीम खाना पड़ा महंगा, देखें Video

    अमृतसर। शहर से एक मामला सामने आया जहां जीजा-साले को रात करीब डेढ़ बजे आईस्क्रीम खाने के लिए बाहर जाना महंगा पड़ा गया। दरअसल, बताया जा रहा है कि अमृतसर के मजीठा रोड के अधीन आते क्षेत्र 4 एस चौक से सामने आया है, जहां एक जीजा-साले को घर से आइसक्रीम खाने बाहर आये थे, इसी दौरान रंजिश के चलते कुछ युवकों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गये। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

    पीड़ित संजीव कुमार घटना बारे जानकारी देते हुए कहा कि वह रात करीब डेढ़ बजे अपने जीजा और साले के साथ आइसक्रीम खाने के लिए छेहर्टा से लारेश रोड पहुंचे और जब वे 4 एस चौक से निकल रहे थे तो रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने हमारी कार पर हमला कर दिया।

    उधर, पुलिस जांच अधिकारी का कहना है कि अगर उन्हें शिकायत मिली है। जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • लड़की के अपहरण मामले में 3 को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार

    लड़की के अपहरण मामले में 3 को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे में बुधवार देर शाम छह बदमाश एक लड़की का अपहरण करने आए थे। कुछ समय पहले, जब इस लड़की के परिवार ने विरोध किया, तो उनमें से तीन को ठगों ने गोली मार दी। इस मामले में पुलिस ने मारपीट के बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मुठभेड़ के दौरान एक जवान के पैर में गोली लगी और हवलदार भी घायल हो गया। मुख्य संदिग्ध और उसके साथी, जिन्होंने लड़की का अपहरण करने की कोशिश की थी, भाग गए और उनकी तलाश जारी है।

    जानकारी के मुताबिक, आज सुबह करीब 3 बजे मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में पुलिस रनवे के आसपास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध लोग नजर आये। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे भाग गए। पुलिस के पीछा करने पर बाइक कीचड़ भरी सड़क पर फिसल गई। इसके बाद दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और गोली से कॉन्स्टेबल मनोज घायल हो गए।

    इस दौरान पुलिस बदला लेने के लिए अपराधी महफूज को भी पैर में गोली मार दी गयी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल पुलिस अधिकारी और महफूज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रतिवादी के घर पर बुलडोजर भी चलाया गया।

    एसपी नगर आयुक्त अखिलेश भदौरिया ने कहा कि पुलिस बदमाशों की तलाश के लिए इलाके में तलाशी कर रही है। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो अपराधियों महफूज और भूरा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों प्रतिवादियों ने इस लड़की के अपहरण में शामिल होने की बात कबूल कर ली है। दोनों ओर से दो-दो हथियार मिले। इस घटना का मुख्य अपराधी और उसके साथी फरार हैं।

  • पंजाबः Flyover पर चलती कार को लगी भयानक आग, देखें Video

    पंजाबः Flyover पर चलती कार को लगी भयानक आग, देखें Video

    अमृतसरः गुरु की नगरी अमृतसर के भंडारी ब्रिज पर एक कार में भयानक आग लगने का वीडियो वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि चलती गाड़ी में से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते गाड़ी को आग लग गई।

    वीडियो में आप देख सकतें है गाड़ी धू-धू कर जल रही है। गाड़ी हुंडई कंपनी की बताई जा रही है।

  • Ludhiana: Railway Station से 7 माह की बच्ची चोरी, देखें Video

    Ludhiana: Railway Station से 7 माह की बच्ची चोरी, देखें Video

    लुधियानाः रेलवे स्टेशन से एक बार फिर 7 महीने की बच्ची चोरी होने का मामला सामने आया है। परिवार ने बताया कि वह देर रात वैष्णो देवी के दर्शन कर लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंचा। सुरक्षा के मध्य नजर परिवार स्टेशन पर ही सो गया। जब सुबह स्टेशन के किसी कर्मचारी ने उन्हें उठाया तो उनको बच्ची चोरी होने का पता चला। काफी ढूंढने के बाद भी बच्ची ना मिलने पर परिजनों ने रेलवे पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने बच्ची की पड़ताल शुरू कर दी है।

  • Rohit Sharma ने किया खुलासा, नहीं लेना चाहते थे संन्यास

    Rohit Sharma ने किया खुलासा, नहीं लेना चाहते थे संन्यास

    नई दिल्लीः भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को आईसीसी टी20 विश्व कप फाइनल में हराकर खिताब को अपने नाम किया। कप्तान रोहित शर्मा ने कभी टी20 क्रिकेट से विदा लेने के बारे में सोचा नहीं था लेकिन विराट कोहली की तरह युवा पीढ़ी के लिए रास्ता बनाने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया। वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद कप्तान ने कहा कि विश्व कप ट्रॉफी जीतने के साथ विदा लेने से बेहतर क्या हो सकता है।

    दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में सात रन से हराने के बाद मीडिया से बातचीत में रोहित ने बताया कि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता हालांकि उन्होंने कहा कि वह आईपीएल खेलते रहेंगे। उन्होंने कहा ,‘‘ मैं अपने भविष्य के बारे में इस तरह से फैसले नहीं लेता। मुझे जो भीतर से अच्छा लगता है, मैं वही करता हूं। मैं आगे के बारे में ज्यादा नहीं सोचता। मैने पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद भी नहीं सोचा था कि यह विश्व कप खेलूंगा या नहीं।’’

    उन्होंने कहा,‘‘ मैंने कभी सोचा नहीं था कि टी20 से संन्यास लूंगा। लेकिन हालात परफेक्ट हैं। विश्व कप जीतकर विदा लेना बेहतर है। जो लिखा है, वो होने वाला है। ये लिखा था लेकिन हमको पता नहीं है कि कब लिखा है। नहीं तो हम आराम से आते और बोलते कि लिखा है, हो जायेगा। सब कुछ ठीक होना जरूरी है। एक समय हम मैच में पीछे थे और लगा था कि वे आसानी से जीत जायेंगे।’’

    रोहित 2007 में पहले विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खिताब जीतने वाली टीम के भी सदस्य थे। अपने सफर के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे बताया गया कि मैंने 2007 में शुरुआत की तब भी हमने विश्व कप जीता था और अब विश्व कप के साथ विदा ले रहा हूं। जिंदगी का चक्र पूरा हो गया। मैं बहुत खुश हूं। मैं उस समय 20 साल का था। मैं खिलाड़ियों से कहता हूं कि अपनी भूमिका निभाए। मैं उस समय पांचवें-छठे नंबर पर उतरता था।’’

    ‘अब मैं खेल को बेहतर समझता हूं। इतने साल खेल जो चुका हूं। यह सफर शानदार रहा। मैं हमेशा भारत के लिए मैच, खिताब जीतने की कोशिश करता हूं। मुझे नहीं पता कि यह महानतम जीत है या नहीं लेकिन महानतम में से एक है।’’

  • मिठाई की दुकान में लाखो की चोरी, चोर ने आइसक्रीम और चॉक्लेट का लिया आनंद, देखें CCTV

    मिठाई की दुकान में लाखो की चोरी, चोर ने आइसक्रीम और चॉक्लेट का लिया आनंद, देखें CCTV

    उत्तर प्रदेश: कोतवाली क्षेत्र में चोरी का एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक चोर ने एक दुकान से नकदी और अन्य सामान समेत 2.5 लाख रुपये का माल चोरी किया। उसके बाद छत पर मजे से आइसक्रीम और महंगी चॉकलेट खाने लगा। तौलिया पहनकर दुकान में घुसे चोर की हरकतें कैमरे में कैद हो गईं। चोर ने निगरानी कैमरे को भी नष्ट करने का प्रयास किया।

    जानकारी के मुताबिक, झांसी सिटी थाना क्षेत्र के छनियापुरा निवासी अरविंद साहू की सुभाषगंज बाजार में मिठाई की दुकान है। दुकान के पास ही अरविंद का साला रवींद्र रहता है। रोजाना की तरह अरविंद दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह जब रवींद्र छत पर रखे बर्तनों में पानी डालने गया तो उसने वहां आइसक्रीम और चॉकलेट के डिब्बे बिखरे हुए देखे।

    जब रवींद्र को कुछ शक हुआ तो उसने इसकी जानकारी अरविंद साहू को दी। इसके बाद अरविंद वहां पहुंचे और दुकान खोली तो सामान बिखरा हुआ मिला। दुकान से करीब 2 लाख नकदी और अन्य कीमती सामान गायब हो गया। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर चेहरे पर मास्क और गमछा बांधे एक व्यक्ति छत से नीचे आता दिखाई दिया। उसने कैमरा तोड़ने की भी कोशिश की। चोरी करने के बाद वह बाहर छत पर गया, आराम से बैठा, आइसक्रीम और चॉकलेट का आनंद लिया और डिब्बे छत पर ही छोड़ दिए।