Blog

  • ट्रांसफार्मर पर चढ़े व्यक्ति की मौत, तड़प-तड़प कर मरा सांड, JE और Lineman पर Fir दर्ज

    ट्रांसफार्मर पर चढ़े व्यक्ति की मौत, तड़प-तड़प कर मरा सांड, JE और Lineman पर Fir दर्ज

    हरियाणा: पलवल में बिजली निगम के जेई व लाइनमैन की लापरवाही से असावटी निवासी एक व्यक्ति की बिजली का करंट लगने से मौत की खबर है। वहीं बिजली का करंट लगने से सांड की मौत का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमे सांड तड़प तड़प कर मर गया।

    मृतक की पत्नी मंजू ने पुलिस को बताया कि श्याम सुंदर बिजली का प्राइवेट काम करता था। 24 जून को गांव में स्कूल के पास लगा ट्रांसफॉमर खराब था।लाइनमैन राहुल घर से श्याम सुंदर को लेकर जेई कुलदीप शर्मा के पास पहुंचा। लेकिन लाईनमैन व जेई ने पीछे से बिजली की लाईन कटवाए और बिना कोई उपकरण दिए उसके पति को ट्रांसफॉर्मर को ठीक करने के लिए चढ़ा दिया। जिस कारण उसकी मौत हो गई।

    गदपुरी थाना प्रभारी राजबीर ने बताया कि श्याम सुंदर को जेई व लाइनमैन को उपचार के लिए फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी के बयानों पर je और lineman के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

    इसके साथ ही पृथला गांव में छपरोला रोड़ पर हल्की बरसात के बाद भरे पानी से एक सांड निकल कर जा रहा था। जिसकी बिजली के खंबे के पास करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना की वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि बिजली का करंट लगने से सांड ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया

  • बाजार में युवतियों से हुई छेड़छाड़, विरोध करने पर घर वालों को पीटा

    बाजार में युवतियों से हुई छेड़छाड़, विरोध करने पर घर वालों को पीटा

    हरियाणा। प्रदेश में आये दिन युवतियों से छेड़छाड़ करने का मामला सामने अक्सर आता रहता है। वहीं, इसी बीच पलवल जिले में युवतियों के साथ बदतमीजी करने का विरोध करने पर घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि रसूलपुर रोड निवासी पीड़ित ने बताया कि उसके बड़े भाई की मौत हो चुकी है।

    इसी कार उसकी बेटी भी मेरे पास रहती है। इसके बाद कहा कि दोनों बेटियां किसी निजी कार्य से बाजार जा रही थी। उसी दौरान रास्ते में पड़ोसी कमल, खुशहाल व रोहित ने उनका रास्ता रोक लिया और छेड़छाड़ करते हुए उनके साथ झगड़ा करने लगे। जिसके बाद दोनों बेटियों ने इसका विरोध किया तो मारपीट करने लगे।

    मामले बारे कैंप थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि रसूलपुर रोड निवासी द्वारा दी शिकायत में कहा है कि उसकी बेटी किसी निजी कार्य से बाजार जा रही थी। उसी दौरान रास्ते में पड़ोसी कमल, खुशहाल व रोहित ने उनका रास्ता रोक लिया और बदतमीजी करते हुए उनके साथ झगड़ा करने लगे। विरोध करने पर की मारपीट भी की।

    4 नामजद सहित 20 के खिलाफ केस दर्ज
    मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि झगड़े में परिवार के 4 लोग घायल हो गए है। जिनकों अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर 4 नामजद सहित 20 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

  • नहर में मिला युवक का नग्न शव

    नहर में मिला युवक का नग्न शव

    हरियाणा: कुरुक्षेत्र में गांव किरमिच पुल के पास नरवाना ब्रांच नहर से एक युवक का शव नग्न हालत में शव बरामद होने का मामला सामने आया है। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोर की मदद से शव को नहर से निकाला। मृतक युवक की उम्र 30-35 साल की बताई जा रही है और शव करीब 20 दिन पुराना लग रहा है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। मृतक के हाथ में सिर्फ एक कड़ा मिला है।

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के जिलों सहित पंजाब पुलिस को भी मामले की सूचना दी है ताकि युवक की पहचान हो सके। पुलिस की मांग पर चिकित्सकों ने शव से डीएनए के लिए छह दांत लिए हैं ताकि डीएनए से जांच की जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • पार्क में पेड़ से लटकती मिली लाश, लोगों में फैली सनसनी

    पार्क में पेड़ से लटकती मिली लाश, लोगों में फैली सनसनी

    हरियाणा। करनाल के एक पार्क में पेड़ से अर्धनग्न युवक का शव लटकते हुए मिलने की सूचनी मिली है। जैसे ही इसकी सूचना आसपास के लोगों को मिली। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आसपास के लोग जब सुबह सैर करने के लिए पार्क में आए तो उन्होंने शव देखा। जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई।

    पुलिस मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहीं बताया गया कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। यह मामला सेक्टर 32,33 थाना क्षेत्र का बताया गया है।

    घटना बारे जांच अधिकारी ऋषिपाल ने बताया कि मामले बार पता तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाब के पडोसी राज्य में 3 साल की बच्ची से रेप

    पंजाब के पडोसी राज्य में 3 साल की बच्ची से रेप

    हरियाणा: जिले के टोहाना में साढ़े 3 साल की बच्चे के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक गत रात्रि क्षेत्र के एक गांव के खेत में बने मकान में रहने वाले परिवार की बच्ची को 2 युवक घर से उठाकर ले गए। रविवार सुबह जब बच्ची घर पर नहीं मिली तो उसकी तलाश शुरू की गई, तो कुछ ही दूर सड़क पर लहूलुहान हालत में मिली।

    बच्ची के माता-पिता ने बताया कि वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे डेढ़ 2 माह पहले टोहाना के पास स्थित एक गांव में खेत मजदूरी करने के लिए आए थे। शनिवार रात को उनकी जान पहचान के 3 युवक उनके घर आए थे। आधी रात को 3 बजे वह उठा तो देखा कि बच्ची अपने बिस्तर पर नहीं थी। बच्ची के माता पिता ने उसके साथ रेप किए जाने के आरोप लगाए हैं। टोहाना पुलिस मामले में छानबीन में जुटी हुई है।

    थाना प्रभारी देवीलाल ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि गत रात्रि पीड़ित परिवार के घर मुकेश, सतीश और शंभू नामक 3 लोग आए। जहां उन्होंने शराब व मीट आदि की पार्टी की बाद में शंभू वहां से चला गया। दोनों द्वारा बच्ची को उठाकर दुष्कर्म की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट और अपहरण का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

  • Jalandhar : Batra Hospital मे हुआ हंगामा, Security Guard पर लगे नर्सो की वीडियो बनाने के आरोप, देखे वीडियो

    Jalandhar : Batra Hospital मे हुआ हंगामा, Security Guard पर लगे नर्सो की वीडियो बनाने के आरोप, देखे वीडियो

    जालंधर, ENS: चिक चिक चौक के नजदीक मिशन कंपाउंड में स्थित Batra हॉस्पिटल में गत रात्रि हंगामा होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक हस्पताल का सिक्योरिटी गार्ड पर लोगो द्वारा नर्सो की वीडियो बनाने के आरोप लगाए गए। मौके पर मौजूद लोगो ने सिक्योरिटी गार्ड को जब वीडियो बनाने के संबंध में पूछा तो वह अपना मुँह छुपा कर रोने लग पड़ा और दबी आवाज में अस्पताल के किसी व्यक्ति का कहने लगा।

    जब लोगो ने अस्पताल के डॉक्टर और मैनेजमेंट से उक्त गार्ड द्वारा नर्सो की बिना वजह वीडियो बनाने के बारे मे पूछा, तो अस्पताल की मैनेजमेंट ने कहा कि उनके द्वारा ऐसा करने के कोई निर्देश नहीं दिए गए है। नर्स या उनके परिजन इस मामले में पुलिस को शिकायत दे सकते है। फ़िलहाल इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है।

  • कृषि व पशुपालन से आर्थिकी को सुदृढ़ बना रहे लोअर बढे़ड़ा के रघुवीर सिंह

    कृषि व पशुपालन से आर्थिकी को सुदृढ़ बना रहे लोअर बढे़ड़ा के रघुवीर सिंह

    खेतीबाड़ी व पशुपालन को बनाया आर्थिकी का अहम जरिया, प्रतिवर्ष कमा रहे हैं 6 से 8 लाख रूपये
    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिला के लोअर बढे़ड़ा निवासी 50 वर्षीय रघुवीर सिंह के लिए कृषि व पशुपालन आर्थिकी का अहम जरिया बना है। अर्धसैन्य बल सीआरपीएफ में लगभग 22 वर्षों तक देश सेवा करने के उपरान्त रघुवीर सिंह ने अपनी पुश्तैनी जमीन को संभाला तथा कृषि के साथ-साथ पशुपालन को भी आर्थिकी का आधार बनाया है। वर्ष 2016 में सीआरपीएफ से सेवानिवृति लेने के उपरान्त पिछले लगभग 6 से 7 वर्षों के दौरान वे समय-समय पर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कृषि व पशुपालन विकास योजनाओं के साथ जुड़ते हुए आज वे एक प्रगतिशील किसान की दिशा में आगे बढ़े हैं।
    जब इस संबंध में रघुवीर सिंह से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि सबसे पहले वे कृषि विभाग की जाइका परियोजना से जुड़े तथा कृषि की नई तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ ही मिश्रित खेती की दिशा में भी कदम आगे बढ़ाए। उन्होंने बताया कि वे वर्तमान में मिश्रित खेती कर रहे हैं, जिसमें मक्की, गेहूं, आलू, गन्ना के साथ-साथ विभिन्न तरह की सब्जियों का भी उत्पादन शामिल है।
    मक्की की अग्रिम फसल के मिल रहे अच्छे दाम, उत्पादन क्षमता में भी हुई है वृद्धि
    उन्होंने बताया कि अन्य किसानों के साथ मक्की की अग्रिम तैयार होने वाली फसल को बीजा है। अग्रिम मक्की का बीजारोपण तीन चरणों में किया है जिसमें पहला चरण मार्च, दूसरा अप्रैल तथा तीसरा मई में शामिल है। उन्होंने बताया कि पहले चरण की कटाई जून माह में की जा रही है जबकि दूसरे चरण की कटाई जुलाई तथा तीसरा चरण अगस्त माह में पूरा होगा। उनका कहना है कि समय पूर्व मक्की तैयार होने से जहां बाजार में अच्छा दाम मिल रहा है तो वहीं उत्पादन क्षमता में भी वद्धि हुई है।
    मिश्रित खेती अपनाने से वर्ष भर प्राप्त होती है आय, खेती की आधुनिक तकनीकों का कर रहे इस्तेमाल
    रघुवीर सिंह का कहना है कि खेतीबाड़ी से उन्हें प्रति वर्ष औसतन लगभग 5 से 6 लाख रूपये की आय प्राप्त हो रही है। उन्होंने बताया कि मिश्रित खेती के चलते उन्हे वर्ष भर विभिन्न फसलों से आय प्राप्त होती रहती है। उन्होंने ने बताया कि कृषि विभाग के माध्यम से उन्हें उन्नत खेती बारे प्रशिक्षण भी मिला है। इसके अलावा जाइका परियोजना के माध्यम से भी मिश्रित खेती बारे आवश्यक प्रशिक्षण हासिल किया है। साथ ही विभागीय अधिकारियों का भी समय-समय पर मार्गदर्शन मिलता रहता है।
    पशुपालन भी आर्थिकी को दे रहा मजबूती, प्राकृतिक खाद को कर रहे तैयार
    उन्होंने बताया कि वे कृषि के साथ-साथ पशुपालन भी कर रहे हैं। उन्होंने गाय व भैंसें भी पाल रखी है। जिनसे प्राप्त होने वाले दुग्ध उत्पादों से भी उन्हें औसतन प्रतिवर्ष 2 से अढ़ाई लाख रूपये की आमदन हो रही है। इसके अलावा पशुओं के गोबर से वे प्राकृतिक खाद भी तैयार कर रहे हैं। रासायनिक खाद के बजाय प्राकृतिक खाद फसलों के लिए अच्छी है तो वहीं इससे तैयार फसलें सेहतमंद भी हैं। साथ ही प्राकृतिक खाद के चलते फसलों की लागत भी घटती है।
    उन्होंने कहा कि यदि सच्ची लगन व कड़ी मेहनत के साथ कृषि व्यवसाय को भी अपनाया जाए तो इससे न केवल बेहतर आमदन अर्जित की जा सकती है बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कृषि हमारी अर्थ व्यवस्था का अहम आधार है तथा कृषि की नई व आधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए इससे जुडे़ रहना चाहिए। उन्होंने जिला व प्रदेश के शिक्षित युवाओं से भी कृषि की आधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए इससे जुड़ने का आहवान किया।
    क्या कहते हैं अधिकारी:
    उपनिदेशक कृषि ऊना कुलभूषण धीमान ने बताया कि जिला ऊना में मक्की की अग्रिम फसल के प्रति रूझान बढ़ रहा है तथा विभाग भी ऐसे किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर उन्हें तकनीकी सहयोग प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि अग्रिम मक्की फसल के किसानों को होशियारपुर मंडी में विक्रय करके अच्छे दाम प्राप्त हो रहे हैं।  ऊना के लोअर बढे़ड़ा निवासी रघुवीर सिंह मक्की की अग्रिम  फसल से अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। इसके अलावा वह पिछले काफी समय से जापान वित पोषित जाइका परियोजना से भी जुड़े रहे हैं तथा मिश्रित खेती अपनाकर आय के अतिरिक्त स्त्रोत सृजित कर रहे हैं।
  • Golden Temple में योगा करने वाली Archana Makwana की बड़ी मुश्किलें, दूसरे नोटिस की कवायद शुरू

    Golden Temple में योगा करने वाली Archana Makwana की बड़ी मुश्किलें, दूसरे नोटिस की कवायद शुरू

    अमृतसर। गोल्डन टेंपल में अर्चना मकवाना ने योग दिवस (21 मई) के दिन गोल्डन टेंपल की परिक्रमा में योग करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। जिसको लेकर SGPC ने इसका कड़ा विरोध जताते हुये अर्चना मकवाना के पर केस दर्ज करवाया था। इसके बाद से अर्चना मकवाना सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं, केस दर्ज करने के बाद पंजाब पुलिस की तरफ से दिया गया नोटिस पीरियड की अवधि आज खत्म हो गई है।

    भेजे गए नोटिस के अनुसार उसे आज अमृतसर के थाना ई-डिवीजन में पहुंच जवाब देना था। लेकिन वे पेश होने के लिए नहीं आईं। जिसके बाद अब पंजाब पुलिस अर्चना मकवाना को एक बार फिर पेश होने के लिए नोटिस जारी करने की तैयारी में जुट गई है।

    अर्चना ने योग दिवस के दिन सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

    अर्चना मकवाना ने 21 मई को गोल्डन टेंपल की परिक्रमा में योग करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। मकवाना ने सोशल मीडिया पर 2 तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें वह ध्यान और शीर्षासन करते नजर आ रही हैं। यह योगासन उन्होंने गोल्डन टेंपल की परिक्रमा में किए। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद इस तस्वीर को लेकर विवाद चल रहा है।

  • Virat Kohli-Rohit के बाद Jadeja ने भी संन्यास का किया ऐलान

    Virat Kohli-Rohit के बाद Jadeja ने भी संन्यास का किया ऐलान

    नई दिल्ली: विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारुप से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। भारत ने शनिवार को बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। जडेजा ने लिखा, “पूरे दिल से आभार जताते हुए मैं टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों को अलविदा कहता हूं। गर्व से सरपट दौड़ने वाले एक दृढ़ घोड़े की तरह मैंने हमेशा अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और अन्य प्रारूपों में भी ऐसा करना जारी रखूंगा। टी20 विश्व कप जीतना एक सपना सच होने जैसा था, मेरे टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का एक शिखर। यादों, उत्साह और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद। जय हिंद।”

     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Ravindrasinh jadeja (@royalnavghan)

    अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए टी20 विश्व कप 2024 में रवींद्र जडेजा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। वह गेंद और बल्ले से प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे थे। मौजूदा टूर्नामेंट में उन्होंने कुल आठ मैच खेले और सिर्फ 35 रन बनाए। वहीं, उन्हें मात्र एक विकेट मिला।

  • केदारनाथ में पहाड़ से ग्लेशियर गिरने से लोगों की अटकी सांसें! देखें वीडियो

    केदारनाथ में पहाड़ से ग्लेशियर गिरने से लोगों की अटकी सांसें! देखें वीडियो

    उत्तराखंड: रविवार सुबह केदारनाथ मंदिर के पीछे की पहाड़ी पर फिर हिमस्खलन हुआ। लेकिन इस बर्फीले तूफान से कोई नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि सुबह 5:06 बजे गांधी सरोवर के ऊपर पहाड़ से ग्लेशियर गिरने लगा। इससे लोगों में हड़कंप मच गया |

    केदारनाथ डिविजन के अधिकारियों ने बताया कि इस बर्फीली पहाड़ी पर समय-समय पर हिमस्खलन होता रहता है। केदारनाथ धाम के पीछे बर्फ की पहाड़ी पर रविवार सुबह करीब 5 बजे हिमस्खलन हुआ। पहाड़ियों से बर्फ़बारी निचे आनी शुरू हो गई। ये हिमस्खलन काफी देर तक जारी रहा।

    इस पहाड़ी पर हिमस्खलन होना अब कोई नई बात नहीं है। यहां कभी-कभी हिमस्खलन भी होता रहता है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मंडल अधिकारी केदारनाथ ने उन्हें बताया कि रविवार की सुबह गांधी सरोवर के ऊपर की पहाड़ियों में हिमस्खलन हुआ है। लेकिन इस हिमस्खलन से कोई नुकसान नहीं हुआ। ये हानिकारक नहीं हैं।