Blog

  • पंजाबः पोंग डैम से छोड़े गए 1 लाख 43 पानी से कई जगह पर टूटा धुसी बांध, देखें वीडियो

    पंजाबः पोंग डैम से छोड़े गए 1 लाख 43 पानी से कई जगह पर टूटा धुसी बांध, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पोंग डेम से पानी छोड़ने के कारण गुरदासपुर के पास लगते ब्यास में पानी का जलस्तर काफी बढ़ा  गया है और धूसी बन कई जगहों पर टूट गया है। इस दौरान कई किसान और मजदूर पानी में फंस गए है। धुसी बांध में कई जगहों पर आई दरारों के कारण हज़ारों खेत पानी में डूब गए। कई गांव जिनमें जगतपुर, टांडा और दलेलपुर समेत कई गांवों पानी की चपेट में आ सकते है।

    इलाके के लोगों की और से अपने लेवल पर पानी को रोकने के लिए JCB मशीने लगा कार धुसी में पड़े दरार को भरने की कोशिश की जा रही है। लोगों का कहना है के प्रशासन की और से उनकी कोई मदद नहीं की जा रही है। वह अपने लेवल पर ही आई दरार को भरने की कोशिश कर रहे है। इस मौके पर पहुंचे ADC गुरदासपुर ने कहा के पोंग डैम से पानी छोड़ने की वजह से पानी आया है, जल्द ही इसको कंट्रोल कर लिया जाएगा।

    पौंग बांध से पानी छोड़े जाने के बाद ब्यास दरिया उफान पर है। इसी के चलते होशियारपुर के हाजीपुर मुकेरियां इलाके के कुछ गांवों में पानी भर गया है। प्रभावित इलाके के गांव बस्सी बेट सहित विभिन्न गांवों में राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ की टीम के पहुंचने की भी सूचना है। मुकेरियां-गुरदासपुर सड़क पर पानी की तेज बहाव के कारण आवाजाही बंद कर दी गई है। 

    तलवाड़ा में ब्यास नदी का जलस्तर बहुत तेजी से बढ़ रहा था जिसके परिणामस्वरूप पंडोह और पौंग डैम से बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। पौंग के बहाव क्षेत्र (डाउनस्ट्रीम एरिया) के साथ लगती पंचायतों के लोगों से अपील की गई कि वे दरिया के नजदीक न जाएं। पौंग के बहाव क्षेत्र के पास यदि कोई व्यक्ति या मवेशी हैं तो उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाएं। विशेषकर जयसिंहपुर, ज्वालाजी, देहरा, फतेहपुर, इंदौरा और जवाली क्षेत्र के लोग बहाव क्षेत्र से दूरी बनाकर रखें और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में प्रशासन से सीधा संपर्क करें।

    पौंग बांध से अधिक मात्रा में पानी छोड़ने से पहली बार बेला लुधियाड, बेला ठाकरान, बेली जट्टां में बाढ़ आ गई है। यहां करीब 80 लोग फंसे हैं। प्रशासन मौके पर है। पंजाब सरकार की तरफ से एनडीआरएफ बठिंडा और हिमाचल सरकार की तरफ से एनडीआरएफ नूरपुर की टीमें देर रात से ही पानी मे फंसे लोगों को निकालने में जुटी रही। इस बीच सेना के जवानों ने पीड़ितों की मदद के लिए मोर्चा संभाल लिया है। हिमाचल के इलाके में पानी बेला लुधियाड़, अनाज मंडी पुल के ऊपर से गुजर रहा है। ये पुल कभी भी गिर सकता है।

  • पंजाब: इस इलाके में  हुआ डबल मर्डर, मां और बेटी की निर्मम तरीके से हत्या, दामाद घायल

    पंजाब: इस इलाके में  हुआ डबल मर्डर, मां और बेटी की निर्मम तरीके से हत्या, दामाद घायल

    बरनालाः पंजाब के बरनाला शहर से दिल दहला वाला मामला सामने आया है। दरअसल, बरनाला में एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक बरनाला के गांव सेखा में रह रही मां और बेटी की निर्मम तरीके से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया गया है। मृतकों की पहचान मां परमजीत कौर और बेटी हरबंस कौर के रूप में हुई है।

    दोनों का शव खून से लथपथ मिला वहीं, दामाद भी राजदीप सिंह गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने शव बरामद कर लिया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल दामाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है।

  • खाई में पेड़ पर अटकी सवारियों से भरी बस, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    खाई में पेड़ पर अटकी सवारियों से भरी बस, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    देहरादूनः उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बुधवार सुबह बड़ा हादसा होने से बच गया। देहरादून-सुवाखोली-मोरियाना-उत्तरकाशी रोड पर एक रोडवेज बस सड़क से उतरकर पेड़ पर अटक गई। बस में 21 सवारियां थी। बस को नीचे गिरता देख सवारियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि सभी सवारियां सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस संख्या UK 07 GA 3246 सुबह करीब साढ़े पांच बजे देहरादून से उत्तरकाशी के लिए चली थी।

    तभी मुरैना के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और खाई की तरफ चली गई। गनीमत रही कि बस वहां नीचे पेड़ पर अटक गई और खाई में नहीं गिरी। सूचना मिलते ही थाना छाम और थत्युड़ पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को बस से निकाला।

    टीम का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सवारियों को अन्य वाहनों से उत्तरकाशी भेजा गया। एसएचओ कांडीसौड़ प्रदीप पंत ने बताया की घटना में आठ लोग चोट लगने से घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ भेजा गया है। वहीं चालक के अनुसार, गाड़ी का स्टेयरिंग लॉक होने के कारण बस खाई की तरफ जा गिरी। बस चीड़ के पेड़ पर अटकने से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

  • एयरफोर्स के 2 एमआई-17 हेलीकॉप्टर के जरिए रेस्कयू कर 766 लोगों को निकाला, देखें वीडियो

    एयरफोर्स के 2 एमआई-17 हेलीकॉप्टर के जरिए रेस्कयू कर 766 लोगों को निकाला, देखें वीडियो

    धर्मशाला : कांगड़ा जिला का इंदौरा और फतेहपुर में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच आठ बजे तक 766 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। युद्ध स्तर पर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एयरफोर्स के 2 एमआई-17 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा भारतीय सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस के जवान भी बचाव कार्य में लगे हैं। उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने बताया कि इस दौरान दोनों क्षेत्रों से अभी तक कुल 766 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। जिनमें 213 को चॉपर, 422 लोगों को बोट तथा 131 लोगों को अन्य माध्यमों से निकाला गया है। डीसी ने बताया कि इंदौरा उपमंडल में अभी 493 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

    इनमें से हेलीकॉप्टर की 3 उड़ानों के माध्यम से 71 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया तथा बोट के द्वारा 422 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। रेस्क्यू किए गए लोगों में मंड घंडरा से 25, अरनी विश्वविद्यालय से 30, बडाला से 16, बेला इंदोरा से 72, मंड भोगरवां से 45, मंड मियानी से 181, उलैड़ियां से 102, धमेटा से 9 तथा हलेर से 13 लोग सुरक्षित निकाले गए हैं। 

    जिलाधीश ने बताया कि फतेहपुर उपमंडल में अभी तक कुल 273 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इनमें से 142 लोगों को एयरफोर्स के चॉपर की 6 उड़ानों के माध्यम से एयरलिफ्ट किया गया वहीं 131 लोगों को अन्य माध्यमों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। निपुण जिंदल ने बताय कि हेलीपैड से एचआरटीसी की बस से लोगों को राहत शिविरों में भेजा जा रहा है। आर्मी, एयरफोर्स, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, क्यूआरटी सहित पुलिस की टीमों की मदद से राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। डमटाल हेलीपैड पर स्थानीय एमएलए मलेंद्र राजन प्रशासन के साथ बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। 

  • भूकंप के झटकों से हिली धरती

    भूकंप के झटकों से हिली धरती

    महाराष्ट्रः कोल्हापुर में बुधवार सुबह 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने दी। फिलहाल किसी नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में बुधवार सुबह 3.4 तीव्रता का मध्यम तीव्रता का भूकंप आया।

    एनसीएस ने कहा कि झटके भारतीय मानक समय (आईएसटी) पर 06:45 बजे महसूस किए गए। यह भूकंप 5 किलोमीटर की गहराई पर आया था। बता दें, फिलहाल किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। गौरतल है, कोल्हापुर मुंबई से लगभग 375 किमी दूर पश्चिमी महाराष्ट्र में स्थित है।

  • पंजाब : CM मान ने बुलाई अहम बैठक

    पंजाब : CM मान ने बुलाई अहम बैठक

    चंडीगढ़ : हिमाचल में  लगातार हो रही बारिश के चलते पंजाब में बाढ़ को लेकर एक बार फिर खतरे की घंटी बज गई है। भाखड़ा डैम में बीते  दिन छोड़े गए पानी के बाद कई गांव पानी में डूब गए है। जिसके तहत बीते दिन कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस का बयान भी आया है। वहीं गांवों के पानी आने को लेकर एनडीआरएफ की टीम को भी बुला लिया गया है। इसी के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज दोपहर 12 बजे बैठक बुलाई है, जिसमें कई अधिकारी और मंत्री शामिल रहेंगे।

    बताया जा रहा है कि आवारा पशुओं के इंतजाम को लेकर चर्चा होगी।  बारिश के बाद भाखड़ा और पोंग बांध का जलस्तर बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए भाखड़ा बांध प्रबंधन बोर्ड ने भाखड़ा और पौंग बांध के बाढ़ गेट दिए थे। फ्लड गेट खुलने के बाद पंजाब में एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं। ब्यास का जलस्तर बढ़ने से चकमीरपुर के पास धूसी बांध टूट गया है।

    जिससे आसपास के गांव इसकी चपेट में आ सकते हैं। श्री आनंदपुर साहिब और रोपड़ में भी हालात बिगड़ने लगे हैं। निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है। शाहपुर बेला गांव के लोग पानी से घिर गए हैं। जानकारी के अनुसार भाखड़ा का जलस्तर कल शाम तक 1678 फीट तक पहुंच गया था, जो खतरे के निशान से महज 2 फीट नीचे था। हालात को देखते हुए अब भाखड़ा बांध के फ्लड गेट को कई फीट तक खोलने की इजाजत दे दी गई है। 

  • आज का राशिफल, 16 अगस्त 2023

    आज का राशिफल, 16 अगस्त 2023


    मेष:उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। फालतू खर्च होगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।
    वृष:चोट व रोग से बाधा संभव है। झंझटों में न पड़ें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय अनुकूल है, लाभ लें। प्रमाद न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
    मिथुन: विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
    कर्क:डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति बनी रहेगी।
    कन्या:कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में चैन रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
    तुला: बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम करने की इच्छा नहीं होगी। विवाद से क्लेश संभव है। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। घर में तनाव रह सकता है। दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे।
    वृश्चिक:स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उत्साह की अधिकता तथा व्यस्तता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार ठीक चलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है, लाभ लें। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।
    मकर:रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन होगा। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता रहेगी। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर सभी ओर से सफलता तथा प्रसन्नता प्राप्त होगा।
    कुंभ: विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। दौड़धूप अधिक होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग कम मिलेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
    मीन:मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। बड़ा काम करने का मन बनेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य अनुकूल रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे। प्रसन्नता रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा।
  • पेड़ गिरने से स्लॉटर हाउस और अन्य इमारतें हुई धराशाई, देखें वीडियो 

    पेड़ गिरने से स्लॉटर हाउस और अन्य इमारतें हुई धराशाई, देखें वीडियो 

    शिमला: राजधानी के कृष्णनगर इलाके में मंगलवार दोपहर स्लॉटर हाउस की पूरी इमारत ही भूस्खलन के कारण भरभराकर ढह गई। भीषण भूस्खलन में पांच से अधिक मकानों और कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है। स्लॉटर हाउस की इमारत और ध्वस्त हुए मकानों में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। भूस्खलन की घटना लाल पानी इलाके में हुई, जहां स्लॉटर हाउस बना हुआ है। जिस पहाड़ी पर यह इमारत बनी है, वह पूरी ही ढह गई। इस घटना में 5 से अधिक मकान और कई गाड़ियां भी भूस्खलन की चपेट में आ गई हैं। स्लॉटर हाउस की बिल्डिंग गिरने से कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

    बताया जाता है कि स्लॉटर हाउस की बिल्डिंग पर पहले पेड़ गिरा और उसके बाद इमारत के नीचे की जमीन खिसक गई और भवन धराशायी हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन के वरीय अधिकारी भी पहुंचे। शिमला के एसपी संजीव गांधी ने भी इस घटना की पुष्टि की है और मौके पर बचाव दल को रवाना किया गया है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਦੇ ਨਜਦੀਕੀ ਖੇਤਰ ਵਿਚ ਹਾਲਾਤ ਫਿਰ ਹੋਵੇ ਬਦਤਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਦੇ ਨਜਦੀਕੀ ਖੇਤਰ ਵਿਚ ਹਾਲਾਤ ਫਿਰ ਹੋਵੇ ਬਦਤਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    NDRF ਟੀਮਾ ਵਲੋ ਸਥਿਤੀ ਤੇ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਕਾਬੂ 

    ਨੰਗਲ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ। ਭਾਖੜਾ ਡੈਮ ਦਾ ਫਲੱਡ ਗੇਟ ਜਦੋ ਖੋਲੇ ਜਾਦੇ ਹਨ ਤਾ ਪਾਣੀ ਨੰਗਲ ਡੈਮ ਵਿਚ ਆਉਦਾ ਹੈ ਜਿਸ ਤੋ ਬਾਅਦ ਫਿਰ ਨੰਗਲ ਡੈਮ ਦੇ ਜਦੋ ਫਲੱਡ ਗੈਟ ਖੋਲੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਤਾ ਪਾਣੀ ਸਾਰਾ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਵਿਚ ਆਉਦਾ ਹੈ। ਜੋ ਪੂ੍ਰਿ ਤਰਾ ਆਪਨੈ ਉਫਾਨ ਤੇ ਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਥੇ ਤੱਕ ਕੇ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਵਿਚ ਪਾਣੀ ਦਾ ਪੱਧਰ ਇਥੇ ਤੱਕ ਵੱਧ ਚੁਕਾ ਹੈ ਕਿ ਸਤਲੁਜ ਉਵਰ ਫਲੋਅ ਹੋ ਰਿਹਾ, ਤੇ ਪਾਣੀ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿਚ ਵੱੜ੍ ਚੁਕਾ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਪਹਿਲਾ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆ ਵਲੋ ਪਿੰਡ ਖਾਲੀ ਕਰਵਾ ਲਏ ਗਏ ਸੀ। ਹੁਣ ਪਾਣੀ ਦਾ ਸਤਰ ਜਿਆਦਾ ਵੱਧਣ ਕਾਰਨ ਹਲਾਤ ਬਦਤਰ ਹੁੰਦੇ ਵਿਖਾਈ ਦਿਤੇ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਤੇ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਸ ਵਲੋ NDRF ਦੀਆ ਟੀਮਾ ਮੋਕੇ ਤੇ ਬੁਲਾ ਲਇਆ ਗਇਆ ਹਨ। 

    ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਹੌਂਸਲਾ ਦੇਣ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਪਹੁੰਚੇ ਜਿੱਥੇ ਉਣਾ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਲੋੜੀਂਦਾ ਸਮਾਨ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਾਉਣ ਦੀ ਗੱਲ ਆਖੀ। ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਾਲਾਤ ਕੁਝ ਸਮੇਂ ਬਾਅਦ ਫਿਰ ਕੰਟਰੋਲ ਹੋ ਜਾਣਗੇ। ਉਹਨਾਂ ਭਰੋਸਾ ਦਿਲਵਾਇਆ ਕਿ ਹਰ ਸਭਵ ਮਦਦ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਹੜ੍ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਲੋਕਾ ਨਾਲ ਹੈ। 

    ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਸ਼੍ਰੌਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਮੈਬਰ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਪ੍ਰੌ ਪੈਮ ਸਿੰਘ ਚੰਦੂਮਾਜਰਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਾਖੜਾ ਡੈਮ ਵਲੋ ਇਕੋ ਲਖਤ ਫਲਡ ਗੈਟ ਖੋਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਨਜਦੀਕ ਰਹਿੰਦੇ ਲੋਕਾ ਨੁੰ ਬਿਨਾ ਦਸੇ ਬਹੁਤ ਗਲਤ ਗੱਲ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੌ ਵੀ ਹੜ੍ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆ ਲੋਈ ਕੋਇ ਮਦਦ ਅਤੇ ਨਾ ਹੋ ਚੋਕਸੀ ਵਧਾਉਣ ਦੀ ਗਲ ਕਹੀ ਗਇ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਮੋਜੁਦਾ ਹਲਾਤਾ ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਉਣ ਤੇ ਅਸਮਰਥ ਨਜਰ ਅ ਰਹੀ ਹੈ।

  • पंजाब: इस ज़िले में हुई तिरंगे की दुर्दशा, देखे वीडियो

    पंजाब: इस ज़िले में हुई तिरंगे की दुर्दशा, देखे वीडियो

    मोगा: 15 अगस्त को लेकर जहां एक तरफ प्रशासन तैयारियों में दिन रात एक कर रहा है, वही मोगा में राष्ट्रिय ध्वज की दुर्दशा का मामला सामने आया है। यह घटना प्रशासनिक अला अधिकारियों के आवास पर बने हुए आवास के मैन गेट की है। हैरानी की बात है की इस आवास के एक तरफ डीसी का बंगला है तो दूसरी तरफ जिले की सब जैल, जिसके बावजूद किसी भी अधिकारी का तिरंगे की ओर ध्यान नहीं गया। नगर निगम कमिश्नर पूनम सिंह से तिरंगे की दुर्दशा के बारे में बात की गई तो उन्होंने डिप्टी कमिश्नर से बात करने का हवाला देकर  पल्ला झाड़ दिया।