Blog
-

उपमुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम
ऊना/ सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शुक्रवार 17 नवम्बर को प्रातः 11 बजे हिमकैप्स कॉलेज बढ़ेड़ा में आयोजित होने वाले 70वें राज्य स्तरीय सहकारिता सप्ताह समारोह में बतौर मुख्यतिथि शिरकत करेंगे। -
ਪੰਜਾਬ : ਗਾਇਕ ਅਮਰ ਸੰਧੂ ਆਪਣੇ ਨਵੇ ਗੀਤ “ਧੀ ਰਾਣੀ” ਲੈ ਕੇ ਹੌਏ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਰੁਬਰੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੰਜਾਬੀ ਗਾਇਕ ਅਮਰ ਸੰਧੂ ਵਲੋ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿਚ ਇਕ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਦੋਰਾਨ ਆਪਣਾ ਨਵਾ ਗੀਤ “ਧੀ ਰਾਣੀ” ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿਤੀ। ਆਪਣੇ ਪਹਿਲੇ ਗੀਤ “ਬਾਪੂ ਤੇਰੇ ਕਰਕੇ” ਤੌ ਬਾਦ ਹੁਣ ਗੀਤ “ਧੀ ਰਾਣੀ” ਲੈ ਕੇ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਰੁਬਰੂ ਹੋਏ। ਗਾਇਕ ਅਮਰ ਸੰਧੂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਹਿਲੇ ਗੀਤ ਬਾਪੂ ਤੇਰੇ ਕਰਕੇ ਮੈ ਪੈਰਾ ਤੇ ਖਲੋ ਗਿਆ ਦੀ ਅਪਾਰ ਸਫਲਤਾ ਤੌ ਬਾਦ ਹੁਣ ਅਗਲਾ ਗੀਤ “ਧੀ ਰਾਣੀ” ਲੈ ਕੇ ਅਜ ਜਨਤਾ ਦੀ ਕਚਿਹਰੀ ਵਿਚ ਹਾਜਿਰ ਹੋਏ ਹਾਂ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਮੀਦ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਪਹਿਲੇ ਗੀਤ ਵਾਂਗ ਹੁਣ ਵੀ ਉਹਨਾ ਹੀ ਪਿਆਰ ਇਸ ਗੀਤ ਨੂੰ ਵੀ ਮਿਲੇਗਾ।
ਗੀਤ “ਧੀ ਰਾਣੀ” ਵਿਚ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਪਿਉ ਦੀ ਪਗ ਦੀ ਲਾਜ ਅਤੇ ਪਿਉ ਨੂੰ ਧੀ ਦੇ ਅਰਮਾਨਾ ਦੀ ਕਦਰੋ ਕੀਮਤ ਸਮਝਣ ਦੀ ਗਲ ਪੂਰੀ ਤਰਾ ਨਾਲ ਦਰਸਾਉਣ ਦੀ ਗਲ ਆਖੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਗੀਤ ਵਿਚ ਮੈਨ ਲੀਡ ਰੋਲ ਨਿਭਾਉਣ ਵਾਲੀ ਇਸ਼ਤਾ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਗੀਤ ਨੂੰ ਫਿਲਮਾਉਣ ਵਾਲੀ ਸਾਰੀ ਕਹਾਣੀ ਮੇਰੀ ਰੀਅਲ ਜਿੰਦਗੀ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਹੈ। ਇਸ ਵਿਚ ਮੈਨੂੰ ਦੁਬਾਰਾ ਆਪਣਾ ਬਚਪਨ ਜੀਉਣ ਦਾ ਮੌਕਾ ਮਿਲਿਆ ਹੈ। ਜੋ ਕਿ ਇਕ ਨਾ ਭੁਲਾਏ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਪਲ ਹਨ ਅਤੇ ਲੋਕ ਇਸ ਗੀਤ ਨੂੰ ਮਹਿਸੂਸ ਕਰਨ ਅਤੇ ਆਪਣਾ ਪਿਆਰ ਦੇਣ।
-
पंजाबः गोल मार्किट में ज्वैलर की दुकान से 8 किलो गहने और 80 हजार की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो
लुधियानाः पंजाब में लूटपाट और चोरी की वारादातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला थाना फोकल प्वाइंट के अधीन आते गोल मार्किट से सामने आया है। जहां चोरों ने गोल मार्किट में जीएस ज्वैलर की दुकान को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि दुकान से चोर करीब 8 किलो चांदी, 35 ग्राम सोना और 80 हजार की नगदी सहित कीमती समान लेकर फरार हो गए। चोरी की घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ दिख रहा है कि बेखौफ चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।
चोरी की सूचना मिलने के बाद लुधियाना के थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित दुकानदार कैप्टन सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 9 बजे वह दुकान बंद कर चला गया था। आज जब वह सुबह आए तो देखा कि दुकान के शटर के ताले टूटे हुए थे और दुकान के अंदर रखी करीब 8 किलो चांदी, 35 ग्राम सोना, 80 हजार रुपये नकद और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।
-
घालूवाल में हुए गोलीकांड में 6 गिरफ्तार
ऊना/ सुशील पंडित: बीती 31अकतुवर 2023 की शाम घालूवाल में एक व्यक्ति को निशाना बनाकर उसकी गाडी पर 2 अंजान युवकों द्वारा तीन रौंद फायर किए थे जिसमें शिकायतकर्ता बाल बाल बच गया था परंतु उसके एक साथी को हाथ में गोली लगी थी । शिकायतकर्ता के अनुसार उसे लुधियाना जेल मे बंद एक कैदी द्वारा व्हाट्सएप काल करके 15 लाख की फिरौती मांगी गई । परंतु उसने फिरौती के पैसै देने से इंकार कर दिया । जिस पर उक्त बंदी कैदी द्वारा दो नाकबपोश शूटर भेजकर शिकायतकर्ता पर फायरिंग करवाई, जिसमें वह वाल वाल बच गया व उसके एक साथी को गोली लगने से हाथ मे गंभीर चोट लगी।
शिकायतकर्ता के अनुसार उसी के पास काम करने वाले एक लडके ने मुख्य आरोपी जेल में बंद कैदी को इसका मोबाईल न0 दिया था व पहले भी एक दो बार वात करवाई थी । जिस कारण यह पहले से ही उक्त मुख्य आरोपी को जानता है व पहले दोनो इकट्ठे भी एक दूसरे के लिए काम करते थे । परंतु कुछ समय से दोनों में मतभेद थे । गांव घालुवाल में फायरिंग होने के बाद इलाके से शिकायतकर्ता का भतीजा सुमित जसवाल उर्फ काकू नामक लडका जो शिकायतकर्ता के पास काम करता था व जेल मे बंद कैदी के इशारे पर काम कर रहा था फरार हो गया ।
काकू के साथ एक अन्य लडका लखविन्द्र उर्फ अभि उर्फ पहलवान (27)पुत्र राम स्वरूप निवासी गांव लोअर बढेडा तह0 हरोली जिला ऊना भी घटना के बाद उसके साथ ही फरार हो गया । घटना की सूचना मिलते ही उप-पुलिस अधीक्षक मोहन रावत दलबल सहित साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सारी जानकारी जुटाकर फोरेंसिक टीम की मदद से सबूत इकट्ठे किए गए व फरार चल रहे आरोपियों की तलाश की कमान हरोली पुलिस थाना प्रभारी सुनील कुमार संख्यान को सौंप दी गई। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर के दिशा-निर्देशों पर थाना प्रभारी हरोली की अगुवाई में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया।
पुलिस ने हमीरपुर, पंजाब के कपूरथला, जालधंर, व हरियाणा के अंबाला व अन्य कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई । आखिरकार पुलिस की एक टीम ने सहायक उप निरीक्षक तेजिन्द्र के नेतृत्व में एक आरोपी लखविन्द्र उर्फ अभि उर्फ पहलवान को अंबाला से पकड़ लिया। जिससे पुलिस ने पूछताछ की तो उसने घटना में अपनी संलिप्तता व अन्य साथियों के संबंध में भी कुछ जानकारी दी । पुलिस ने लखविन्द्र को गिरफतार करने के बाद धर्मपुर से एक अन्य युवक वंश रायजादा (19) पुत्र विपन कुमार निवासी गांव धर्मपुर तहसील हरोली जिला ऊना को जो आरोपी सुमित जसवाल उर्फ काकू की मदद कर रहा था को भी गिरफतार कर लिया। इसके पश्चात पूछताछ में पुलिस को आरोपी सुमित जसवाल उर्फ काकू(29) पुत्र तिलक सिंह निवासी गांव व डा0 सलोह तहसील व थाना हरोली जिला ऊना के छुपे होने की सूचना मिली जिसे पुलिस ने खरड़ से गिरफ्तार कर लिया ।
पुलिस द्वारा सभी से कड़ी पूछताछ की गई । पुलिस ने छोटी छोटी कड़ियां जोडते हुए शूटरों की पहचान कर ली व पहले एक शूटर सतबिंदर उर्फ छिन्दू (28)पुत्र राम लुभाया निवासी गाँव व डा0 मोरांवाली तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर (पंजाव) से गिरफ्तार किया । उसके बाद मुख्य शूटर लवदीश संधू उर्फ लव(23) पुत्र जिन्द्रपाल निवासी महेडू फगवाड़ा जिला कपूरथला(पंजाब) को देर शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुख्य शूटर ने घटना में प्रयोग किया गया पिस्टल व 4 रौंद अपने एक दोस्त के पास दीवाली के दिन छुपाकर रखे था।जिस की पहचान लवप्रीत कुमार(26) पुत्र सोम लाल निवासी काला सिंघा आलमगीर जिला कपूरथला (पंजाब) के रूप में हुई है। लवप्रीत को भी देर शाम पुलिस ने काला सिंघा से गिरफ्तार कर लिया व घटना में प्रयोग किया पिस्टल व 4 रौंद भी बरामद किए हैं । आज आरोपियों को पेश अदालत करके पुलिस रिमांड हासिल करने की तैयारी में है ।
-
पंजाब : कैबिनेट मंत्री पंजाब ने 203 एकड़ जमीन को किसानों से करवाया मुक्त, देखें वीडियो
होशियारपुर/सोनू थापर : कैबिनेट मंत्री पंजाब लालजीत सिंह भुल्लर ब्लॉक तलवाड़ा के गांव भम्बोतर की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए सामुदायिक भवन में पहुंचे। जहां उन्होंने चार पंचायतों की 203 एकड़ जमीन को किसानों से मुक्त कराया। लालजीत भुल्लर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लगभग 252 एकड़ जमीन है और आज 203 एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया गया है।
जबकि 49 एकड़ जमीन लोगों के कब्जे में है और उन पर घर बनाए गए हैं। भूमि और खैर और सागवान मूल्यवान लकड़ी है। जिनकी कटाई की जा चुकी है और जल्द ही कटाई की जाएगी। सरकार से अनुमति लेने के बाद जिससे पंजाब सरकार के खजाने को काफी राहत मिलेगी।
-
बसाल में कुटलैहड़ के सभी सरकारी स्कूलों के मुखियाओं के साथ विधायक भुट्टो ने की बैठक
कुटलैहड़ में शिक्षा क्षेत्र कैसे सुदृढ हो,इस पर फोकस करें अध्यापक: देवेन्द्र भुट्टो
ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक सीएचटी व अन्य स्कूल स्टाफ के साथ कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने जल शक्ति विभाग रेस्ट हाउस बसाल में क्षेत्र में शिक्षा की गुणबत्ता की ओर ज्यादा सुधार के लिए बैठक की। ओर सभी सरकारी स्कूलों के स्टाफ को हिदायत भी दी कि हर स्कूल में राजनीति से हटकर हर अध्यापक अपनी जिम्मेदारी को समझें। और कुटलैहड़ विस क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल ही नहीं बल्कि देश में किस प्रकार तरक्की करे इस पर ज्यादा ध्यान एवं मेहनत करने की जरूरत है। विधायक ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में कोई तबादला या बदले की भावना से काम नहीं हुआ है। बल्कि हमने कुटलैहड़ विस क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में बर्षो से बाहर सेवाएं दे रहे शिक्षकों को लाकर रिक्त पद भरे है। भुटटो ने कहा कि कुटलैहड़ के सभी सरकारी स्कूलों के अध्यापक यहां मौजूद है। किस स्कूल में क्या समस्या है। किस स्कूल को क्या चाहिए। उसका एस्टीमेट बनाकर हमें दें। हर स्कूल की हर समस्या का समाधान हर हाल में होगा। हर स्कूल के लिए अपना भवन, शौचालय, खेल मैदान स्कूल में स्टाफ मुहैया करवाने के लिए हम हर समय प्रयासरत रहेंगे। परंतु कुटलैहड़ विस क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों की संख्या कैसे बढ़े और हर स्कूल में शिक्षा का स्तर कैसे ऊंचा हो जब स्कूल में सालाना परिणाम आये तो कुटलैहड़ विस क्षेत्र के स्कूलों के छात्र हिमाचल में टॉपर हों इन सभी बातों को ध्यान में रखकर स्कूल के मुखिया को कार्य करना होगा।
भुट्टो ने कहा कि बदले की भावना और शिक्षा के क्षेत्र में तबादला यह पूर्व सरकार में तबादला माफियों का काम था। हमने 11 माह के कार्यकाल में बिना राजनीति द्वेष भाव से काम करके शिक्षा के क्षेत्र में सुधार किया है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ के हर स्कूल को अपना खेल मैदान भी मिलेगा। लेकिन यह कुटलैहड़ के हर डीपी ओर पीटीआई ने तय करना है कि सरकारी स्कूलों से किस प्रकार डीएसपी अजय ठाकुर एवं भारत के पूर्व बॉलीबॉल कैप्टन सुरजीत सिंह राणा जैसे खिलाड़ी निकालने है। क्योंकि डीएसपी अजय ठाकुर नालागढ़ ओर सुरजीत सिंह हटली के सरकारी स्कूल में पढ़े है। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ के हर सरकारी स्कूल में जो भी समस्या है उससे अध्यापक हमें अवगत करवाएं हम मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सूक्खू एवं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से हर सम्भव मदद से समाधान के लिए प्रयत्न करेंगे। इस मौके पर कुटलैहड़ के सभी स्कूलों से मुख्याध्यापक जिला ऊना के डिप्टी डायरेक्टर दविंदर चंदेल एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। -
16 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਰਾਜਪਾਲ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲੇਗਾ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵਫ਼ਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ 16 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਰਾਜਪਾਲ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵਫ਼ਦ ਮਿਲੇਗਾ। ਉਠਾਏ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਸਿੱਖ ਮਸਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦਾ ਮੁੱਦਾ ਅਹਿਮ ਹੋਵੇਗਾ। SGPC ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਨੇ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਸਬੰਧੀ ਜਥੇਦਾਰ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ ਦਾ ਦਿੱਲੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਰਾਜਸੀਕਰਨ ਕਰਨਾ ਦੁਖਦਾਈ ਦਸਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ SGPC ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਤੇ ਕਦੇ ਵੀ ਚੁੱਪ ਨਹੀਂ ਰਹੀ ਅਤੇ ਹੁਣ ਵੀ ਸੰਜੀਦਾ ਹੈ। ਬੰਦੀ ਛੋੜ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਦਿੱਤੇ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸੰਦੇਸ਼ ਨੂੰ ਸਿਆਸੀ ਰੰਗਤ ਦੇਣ ਵਾਲੀ ਦਿੱਲੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਵੱਲੋ ਕੀਤੀ ਗਈ ਬਿਆਨਬਾਜੀ ਦੀ ਹਰਕਤ ਮੰਦਭਾਗੀ ਹੈ। ਦਿੱਲੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਕਮੇਟੀ ਦੱਸੇ ਕਿ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਰਿਹਾਈ ਲਈ ਹੁਣ ਤੱਕ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਹਨ ।
SGPC ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਲਈ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ ’ਤੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਬਣਾਈ 11 ਮੈਂਬਰੀ ਨੂੰ ਵੀ ਰਾਜਸੀ ਹਿੱਤਾਂ ਲਈ ਦਿੱਲੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਤਾਰਪੀਡੋ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦਾ ਵਫ਼ਦ ਜਲਦ ਭਾਈ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜੋਆਣਾ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਡੀਜੀਪੀ ਨੂੰ ਚਿੱਠੀ ਵੀ ਲਿਖੀ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਅਲਾਵਾ ਭਲਕੇ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਰਾਜਪਾਲ ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਵਫਦ ਵੱਲੋਂ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਜਿਥੇ ਚੁੱਕੇ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਸਿੱਖ ਮਸਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦਾ ਮੁੱਦਾ ਅਹਿਮ ਹੋਵੇਗਾ। SGPC ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਸਕੱਤਰਾਂ ਦਾ ਵਫਦ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਅਤੇ ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀ ਤੋਂ ਮੁਲਾਕਾਤ ਦਾ ਸਮਾ ਲੈਣ ਲਈ ਖੁਦ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ ਮੁਤਾਬਕ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਲਈ ਸਮੂਹ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਜਲਦ ਇਕੱਤਕਤਾ ਸੱਦੀ ਜਾਵੇਗੀ।
-
पंजाबः सिविल अस्पताल में हुआ जोरदार धमाका, गिरी टाइलें, बाहर आ गए मरीज
गुरदासपुर : सिविल अस्पताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जहां आज सुबह शरारती तत्व द्वारा अस्पताल की दूसरी ईमारत पर जोरदार धमाका किया गया। बताया जा रहा हैकि धमाका की आवाज इतनी तेज थी कि अस्पताल के बाहर ईमारत पर लगी टाईलें तक गिर गई। इस दौरान मरीजों मे दहशत का माहौल बन गया। धमाके के कारण अस्पताल में धुआं इतना अधिक फैल गया कि चारों तरफ धुआं ही दिखाई दिया। इस धमाकें के कारण मरीज अपने बैड छोड़ कर अस्पताल की ईमारत से बाहर आ गए जबकि अस्पताल में मरीजों के साथ आए अभिभाविकों में भी दहशत फैल गई।
सिविल अस्पताल के कर्मचारियों को तो यह भी पता नही चल रहा था कि अस्पताल में हुआ क्या है। धमाके के कारण सिविल अस्पताल में दहशत का वातावरण बन गया। धमाका इतना जोरदार था कि अस्पताल के बाहर ईमारत पर लगी टाईलें भी ईमारत का साथ छोड़ नीचे एक शैड पर गिर गई। जिस कारण किसी तरह का जानी नुकसान होने से बच गया। इस संबंधी सिविल अस्पताल की सीनियर मेडिकल अधिकारी डा. चेतना के अनुसार धमाका किसी आतिशबाजी के पटाखे से किया गया लगता है, पंरतु धमाकार जोरदार था।
उन्होने कहा कि इस संबंधी जहां पुलिस को सूचित किया गया है वही पर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस संबंधी सिविल अस्पताल में आए लोगों ने कहा कि यह सुरक्षा संबंधी एक बड़ी चूक है। लोगों ने आरोप लगाया कि सिविल अस्पताल में पुलिस चौंकी बनी हुई है तथा सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। लेकिन उसके बावजूद धमाका होना सुरक्षा प्रबंधों को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है।
-
पंजाबः ED के समक्ष पेश होने से पहले जेल में फर्श पर गिरे आप विधायक, अस्पताल में भर्ती
पटियालाः एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की तरफ से पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए आप पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा का जेल में पैर फिसल गया। इस दौरान पैर फिसलने के कारण वह फर्श पर गिर गए। जिसके बाद आज उन्हें पटियाला के राजेंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। दरअसल, आज उन्हें मोहाली की विशेष अदालत में पेश किया जाना था। मेडिकल कंडीशन के कारण पेश न होने का ईडी ने विरोध जताया है। इस पर अदालत की तरफ से मेडिकल सुपरिटेंडेंट की निगरानी में बोर्ड बनाने के आदेश दिए हैं।
कल जिला अदालत में मेडिकल बोर्ड की तरफ से 10:30 बजे तक अपनी रिपोर्ट पेश की जाएगी। अगर, वह फिट पाए जाते हैं, तो 2:00 बजे उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले विधायक प्रोफेसर जसवंत सिंह गज्जनमाजरा को पीजीआई में भी भर्ती कराया गया था। जब ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की तो उनके दिल की धड़कन बढ़ गई थी। इसके बाद उन्हें घबराहट होने लगी थी। घबराहट के बाद जालंधर के सामान्य अस्पताल में उन्हें जांच के लिए ले जाया गया था। जहां से उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआई में रेफर कर दिया था। इस दौरान करीब 36 घंटे बाद उन्हें पीजीआई से छुट्टी मिली थी। विधायक की गिरफ्तारी 40 करोड़ के पुराने लेनदेन केस से जुड़ी हुई है।
इस मामले में ईडी ने पिछले साल उनके घर ऑफिस और अन्य संपत्तियों की जांच की थी। हालांकि उस वक्त विधायक की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। पहले सूचना थी कि विधायक को जांच में शामिल किया जाएगा। मगर, सोमवार को ईडी ने विधायक को गिरफ्तार कर लिया। प्रोफेसर जसवंत सिंह गज्जनमाजरा संगरूर जिले की अमरगढ़ सीट से विधायक हैं। उनका कल शाम 5:00 बजे सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया था। गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद आप के कई कार्यकर्ता ED दफ्तर के बाहर इकट्ठा हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने ईडी दफ्तर की सुरक्षा भी बढ़ा दी थी।
-
ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤਲਾਸ਼ੀ ਅਭਿਆਨ ਦੌਰਾਨ 2 ਡਰੋਨ ਕੀਤੇ ਬਰਾਮਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਤਰਨਤਾਰਨ : ਸੈਕਟਰ ਖੇਮਕਰਨ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮੀਆਂਵਾਲੀ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚੋਂ ਬੀਐੱਸਐੱਫ 101 ਬਟਾਲੀਅਨ ਦੇ ਜਵਾਨਾਂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਸਮੇਤ ਚਲਾਏ ਸਾਂਝੇ ਤਲਾਸ਼ੀ ਅਭਿਆਨ ਦੌਰਾਨ ਟੁੱਟਾ ਹੋਇਆ ਡ੍ਰੋਨ ਅਤੇ 2 ਬੈਟਰੀਆਂ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀਆਂ ਹਨ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਡੀਐਸਪੀ ਭਿੱਖੀਵਿੰਡ ਪ੍ਰੀਤ ਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਬੀਐੱਸਐੱਫ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਲੰਘੀ ਰਾਤ ਮੀਆਂਵਾਲੀ ਖੇਤਰ ’ਚ ਬੀਐੱਸਐੱਫ ਦੇ ਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਡ੍ਰੋਨ ਦੀ ਅਵਾਜ ਸੁਣੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਪ੍ਰਤੀਕਿਰਿਆ ਵੀ ਦਿੱਤੀ। ਜਦੋ ਕਿ ਦਿਨ ਵੇਲੇ ਬੀਐਸਐਫ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨਾਲ ਸਾਂਝਾ ਤਲਾਸ਼ੀ ਅਭਿਆਨ ਚਲਾਇਆ ਗਿਆ।
ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਕਰੀਬ 7:13 ਵਜੇ ਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਪਿੰਡ ਮੀਆਂਵਾਲੀ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚੋਂ 2 ਬੈਟਰੀਆਂ ਸਮੇਤ ਟੁੱਟੀ ਹਾਲਤ ਵਿਚ ਇਕ ਡ੍ਰੋਨ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ। ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਡ੍ਰੋਨ ਕਵਾਡਕਾਪਟਰ ਮਾਡਲ – ਡੀਜੇ ਮੈਡਕਰਿਸ 300 ਆਰਟੀਕੇ ਚੀਨ ਦਾ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਡੀਐਸਪੀ ਪ੍ਰੀਤ ਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਂ ਦਿਵਾਲੀ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਇਕ ਡ੍ਰੋਨ ਦੀ ਮੂਵਮੇਂਟ ਹੋਈ ਸੀ। ਉਸ ਡਰੋਨ ਦੀ ਵੀ ਅੱਜ ਖੇਮਕਰਨ ਦੇ ਹਰਭਜਨ ਏਰੀਏ ਤੋਂ ਬਰਾਮਦੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਡੂੰਘਾਈ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਇਸ ਦੇ ਅਸਲ ਦੋਸ਼ੀ ਕੋਲ ਪਹੁੰਚ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਉਸ ਨੂੰ ਜੇਲ੍ਹ ਦੀਆਂ ਸਲਾਖਾਂ ਪਿੱਛੇ ਭੇਜਿਆ ਜਾਵੇ।