Blog

  • STF  ने कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना को एनकाउंटर में किया ढेर 

    STF ने कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना को एनकाउंटर में किया ढेर 

    नोएडाः गौतमबुद्ध नगर के कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने मेरठ में मार गिराया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मेरठ में यूपी एसटीएफ और अनिल दुजाना गैंग के बीच सीधी मुठभेड़ हुई। जिसमें अनिल दुजाना ढेर हो गया है। आपको बता दें कि अनिल दुजाना गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में आतंक का पर्याय माना जाता था। करीब एक सप्ताह पहले वह जेल से रिहा हुआ था। जेल से रिहा होते ही उसने गौतमबुद्ध नगर में अपने खिलाफ गवाही दे रहे लोगों को धमकियां दी थीं।

    अनिल दुजाना गौतमबुद्ध नगर में दादरी क्षेत्र के दुजाना गांव का रहने वाला था। वह पिछले करीब 3 दशकों से जरायम की दुनिया में सक्रिय था। अनिल दुजाना पर गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग जिलों में करीब 50 मुकदमे चल रहे हैं। जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, लूटपाट, रंगदारी, जान से मारने की धमकी देने, बलवा, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर अधिनियम और एनएसए के तहत मुक़दमे चल रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मेरठ में यूपी एसटीएफ और अनिल दुजाना बैंक के बीच सीधी मुठभेड़ हुई। जिसमें दोनों ओर से क्रॉस फायरिंग की गई। इसी दौरान कुख्यात अनिल दुजाना मारा गया है।

  • पंजाब का एक एसा गांव, जहां जाने के लिए कटवानी पड़ती है पर्ची

    पंजाब का एक एसा गांव, जहां जाने के लिए कटवानी पड़ती है पर्ची

    तलवाडा/सोनू थापर : पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित विधानसभा हल्का दसूहा के अधीन आता  ब्लॉक तलवाडा में सधानी नाम का गांव है, यहाँ  जाने के लिए पंजाब के लॊगॊ क़ो शुल्क के रूप मे पर्ची कटवानी पड़ती है। इस सबंध मे जानकरी देते हुए तलवाडा के समाज सेवक ओर पुर्व पार्षद परमिंदर सिंह टीनू  ने बताया की पंजाब के  जिला होशियारपुर ब्लॉक तलवाड़ा के  गाँव सधानी जाने के लिए शुल्क के रूप मे एक पर्ची कटवा कर जाना पड़ता है, जिस से लोंगों क़ो भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    उन्होंने बताया की अगर पंजाब और हिमाचल की सीमा पर हिमाचल प्रदेश की एंट्री पर हिमचाल प्रदेश के गाँव मरवाड़ी में टोंल बैरियर लगा कर पंजाब नंबर की गाड़ियों से पचास रुपए की पर्ची काटी जाती है, जब की हिमाचल प्रदेश की गाड़ियों से कोई शुल्क नही वसूला जाता है, पर पंजाब के गाँव  सधानी मे जाने वाले पंजाब नंबर की गाड़ियों से ऐसा शुल्क वसूल कर बेमतलब का भारी बोझ डाला ज़ा रहा है । उन्होंने पंजाब सरकार एस डी एम् मुकेरिया और डी सी होशियारपुर से अपील की है की वह हिमचाल प्रदेश प्रसासन से बात करके लोगो की इस समस्या का पहल के आधार पर हल करे। 

  • पंजाबः किसान मजदूर संगठन का बड़ा ऐलान, कल पूरे राज्य में करेंगे रेलवे ट्रैक जाम!

    पंजाबः किसान मजदूर संगठन का बड़ा ऐलान, कल पूरे राज्य में करेंगे रेलवे ट्रैक जाम!

    चंडीगढ़ः किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने बड़ा ऐलान किया है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने प्रदेश कार्यालय सचिव गुरबचन सिंह चबा, सरवन सिंह पंधेर ने एक लिखित प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि भाजपा सांसद और कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह द्वारा महिला पहलवानों के शोषण के खिलाफ पहलवान पिछले 12 दिनों से दिल्ली के जतंर मतंर पर धरना लगाए बैठे हुए। किसानों सहित कई दिग्गत नेता धरने पर बैठे पहलवानों के हक में उतरे है।

    वहीं आज किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सबरा, महासचिव राणा रणबीर सिंह आदि के नेतृत्व में जा रहे जत्थे को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सिंघू बॉर्डर पर गिरफ्तार कर बवाना थाना ले गई। इस घटना की किसान संगठन ने कड़ी निंदा की है। जिसके बाद किसान नेताओं ने केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दिल्ली पुलिस हरियाणा और यूपी के किसान नेताओं समेत संगठन के नेताओं को रिहा नहीं करती तो कल पूरे पंजाब में रेल जाम किया जाएगा, जिसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार होगी।

    किसान नेताओं ने आगे कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश का नाम रोशन करने वाले पहलवानों को न्याय दिलाने के बजाय आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पक्ष में खड़ी है जो देशहित के लिए शुभ संकेत नहीं है। केंद्र सरकार देश की आम जनता के लिए अलग कानून और बीजेपी नेताओं के लिए अलग कानून का इस्तेमाल कर रही है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • रेलवे स्टेशन के पास दुकान से मोबाइल लेकर चोर हुए फरार 

    रेलवे स्टेशन के पास दुकान से मोबाइल लेकर चोर हुए फरार 

    बठिंडा: पंजाब में लूटपाट और चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं रेलवे स्टेशन के पास मोबाइल की दुकान में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां दुकान पर मोबाइल लेने के बहाने चोर काउंटर से मोबाइल चुराकर फरार हो गए। चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने इस संबंध में थाना कोतवाली पुलिस को शिकायत दर्ज करवा कर आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। दुकानदार ने बताया कि दो युवक उसकी दुकान में मोबाइल लेने के लिए आए उनमें से एक युवक मोबाइल देखने लगा जब उसे मोबाइल पसंद नहीं आया तो वह अपने साथी के साथ वहां से चला गया।

    कुछ देर बाद जब उसके काउंटर में नजर डाली तो उसका मोबाइल फोन वहां से गायब था उन्होंने फोन मिलाया तो फोन स्विच ऑफ आ रहा था जब उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो पता चला जो दो युवक मोबाइल खरीदने के लिए आए थे उनमें से एक युवक ने चोरी से उनका मोबाइल फोन चुरा लिया दुकानदार जीवन वर्मा ने बताया कि इस संबंध में थाना कोतवाली पुलिस को शिकायत दर्ज करवाने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी दे दी है ताकि चोरों पर इस मामले में कारर्वाई की जाए और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

  • पंजाबः जेल में बंद Amritpal Singh से मुलाकात करने पहुंची किरणदीप कौर

    पंजाबः जेल में बंद Amritpal Singh से मुलाकात करने पहुंची किरणदीप कौर

    चंडीगढ़ः खालिस्तानी समर्थक व वारिस पंजाब दे मुखी अमृतपाल सिंह से आज उसकी पत्नी किरणदीप कौर डिब्रूगढ़ जेल में मुलाकात करेगी। परमिशन मिलने के बाद अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर सोमवार ही घर से रवाना हो गई थी। उनके साथ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य व वकील का एक जत्था भी डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार किरणदीप कौर सोमवार ही अमृतसर से दिल्ली के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गई थी। सोमवार शाम से वीरवार सुबह तक वह दिल्ली में ही रुकी हुई थी। गुरुवार सुबह ही वह दिल्ली से असम के लिए रवाना हुई हैं।

    वहीं बीते गुरुवार को चाचा और चचेरा भाई अमृतपाल सिंह से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान अमृतपाल सिंह ने एक संदेश कौम के नाम जारी किया था और इस मामले में पकड़े गए सिखों को एकजुट होकर ही केस लड़ने की सलाह दी थी।अमृतपाल सिंह अपने समर्थकों के साथ 18 मार्च को अमृतसर के गांव जल्लूपुर खेड़ा से मोगा के लिए रवाना हुआ था। जिसके जालंधर में पुलिस ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई कर दी और वह भागने में कामयाब रहा था। तब से लेकर आज तक पत्नी किरणदीप कौर अमृपाल सिंह से नहीं मिली है।

    तकरीबन डेढ़ महीने के बाद किरणदीप कौर अमृतपाल सिंह से मिलने पहुंच रही है। किरणदीप कौर को विदेश जाने से रोका था अमृतपाल की एनआरआई पत्नी किरणदीप कौर को 20 अप्रैल को अमृतसर एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोक लिया था। वह लंदन जा रही थी। अमृतसर एयरपोर्ट पर किरणदीप से 3 घंटे तक पूछताछ चली। इसके बाद किरणदीप को वापस लौटा दिया। वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल की एनआरआई पत्नी किरणदीप कौर को वीरवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोक लिया। वह लंदन जा रही थी। श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किरणदीप से 3 घंटे तक पूछताछ चली। इसके बाद किरणदीप को वापस लौटा दिया

  • पंजाबः प्रकाश सिंह बादल की अंतिम अरदास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे अमित शाह, देखें Live

    पंजाबः प्रकाश सिंह बादल की अंतिम अरदास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे अमित शाह, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अंतिम अरदास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कई बड़ी शख्सियतें और अकाली दल की लीडरशिप मौजूद पहुंची। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम अरदास में अमित शाह के अलावा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, डेरा ब्यास के प्रमुख गुरिंदर ढिल्लों, हरियाणा के पूर्व सीएम प्रकाश चौटाला, एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी भी पहुंचे। इसके साथ ही समारोह में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी भी पहुंच सकते हैं। आज के कार्यक्रम को लेकर सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

  • कपूरथलाः बंदूक की नोंक पर सुनार से 35 लाख रुपये और गहने लेकर लुटेरे हुए फरार 

    कपूरथलाः बंदूक की नोंक पर सुनार से 35 लाख रुपये और गहने लेकर लुटेरे हुए फरार 

    कपूरथलाः हल्का भुलत्थ में डकैतियों की बढ़ती मामले को चलते लोगों में मन में डर का माहौल बना हुआ हैं। आए दिन हथियारों की नोक पर लूटपाट के मामले सामने आ रहे है। वहीं बीते दिन देर शाम नडाला में लूट का मामला सामने आया है। जहां एक सुनार अपने परिवार के साथ कार से वाया नडाला-ढिलवां से अपने आवास अमृतसर के लिए जा रहा था। जैसे ही वह नडाला-ढिलवा मार्ग पर राधा स्वामी संतसंगी के घर के पास पहुंचा। कार में सवार लुटेरों ने सुनार की कार को घेर लिया और पिस्तौल की नोक पर 35 लाख की नकदी और उसकी पत्नी के गले में पहने हुए सोने के गहने छीनकर फरार हो गये। इस संबंध में जब परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो एसपी (डी) हरविंदर सिंह डल्ली, डीएसपी भुलथ सुखनिंदर सिंह, सुभानपुर थानाध्यक्ष हरदीप सिंह, ढिलवा थानाध्यक्ष हरजिंदर सिंह, थानाध्यक्ष बेगोवाल दीपक कुमार, थानाध्यक्ष भुलथ गौरव धीर, नडाला चौकी प्रभारी गुरजसवंत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

    पुलिस को दिए बयान में पीड़ित परिवार के मुखी संतोख सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी मकान नंबर 2214/4 गली आवे वाली गेट भक्ता वाला, अमृतसर हाल निवासी जलालपुर थाना टांडा जिला होशियारपुर ने बताया कि वह अपनी पत्नी बलविंदर कौर व बच्चे के साथ कार नंबर पीबी 07 एपी 8182 में सवार होकर जलालपुर से वाया नडाला होते हुए राधा स्वामी संतसंग के पास ढिलवा रोड पहुंचे। इसी दौरान सफेद रंग की कार में सवार कुछ लुटेरों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। कार सवार दो युवक उतरकर उनके पास आए जिनके मुंह ढके हुए थे। उन्होंने पिस्तौल की नोक से उनसे 35 लाख रुपए की नगदी और पत्नी के पहनी हुई सोने की वालियां और अंगूठियां छीन कर ढिलवां की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि लुटेरों की सफेद गाड़ी जिसका नंबर 65 एबी 2606 था। उधर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार! बेटे ने की मां को मारने की कोशिश

    पंजाबः इंसानियत शर्मसार! बेटे ने की मां को मारने की कोशिश

    होशियारपुरः जिले से इंसानियर शर्मसान करने वाला मामला सामने आया है। जहां रुपये नहीं देने पर नशे के आदी बेटे ने अपनी मां का चुन्नी से गला घोंटने का प्रयास किया। मामला बुल्होवाल थाने के ग्राम ताजोवाल का है। पुलिस को दिए बयान में परमजीत कौर पत्नी अमर सिंह बाजवा निवासी गांव ताजोवाल ने बताया कि उसका पुत्र 30 वर्षीय सिमरप्रीत सिंह जोकि नशे का आदी है। 30 अप्रैल की रात कमरे में वह और उसका पति आराम कर रहे थे। इसी दौरान उसका बेटा सिमरप्रीत सिंह कमरे में आया और उससे 10 हजार रुपए मांगने लगा।

    परमजीत कौर ने बताया कि जब उसने बेटे को पैसे देने से मना किया तो वह उससे गाली गालौच करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। इस दौरान जब उसके पति अमर सिंह ने बेटे को गाली गालौच करने से मना किया तो सिमरप्रीत ने पिता को धक्का मारकर गिरा दिया। सिमरप्रीत सिंह ने गले में डाली हुई चुन्नी से उसका गला दबा दिया। काफी मशक्त के बाद उसने बेटे से अपनी जान बचाई। पुलिस ने उक्त बयानों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਆਪ ਨੇਤਾ ਦੇ ਘਰ ਅਣਪਛਾਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਚਲਾਇਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਆਪ ਨੇਤਾ ਦੇ ਘਰ ਅਣਪਛਾਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਚਲਾਇਆਂ ਗੋਲੀਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ : ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਦੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਅਤੇ ਆਪ ਨੇਤਾ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਦੇ ਘਰ ਤੇ ਅਣਪਛਾਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਲੋਂ ਤਿੰਨ ਫਾਇਰ ਕੀਤੇ ਗਏ । ਮਾਮਲਾ ਬੀਤੀ ਦੇਰ ਰਾਤ ਦਾ ਹੈ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਚ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦੇ ਬਿਆਨ ਹੇਠ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧਾਰਾਵਾਂ ਹੇਠ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। 

    ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਵਲੋਂ ਦਿਤੇ ਬਿਆਨ ਅਨੁਸਾਰ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਕਰੀਬ ਇਕ ਵਜੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਸਵਾਰ ਨਕਾਬਪੋਸ਼ ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਘਰ ਵੱਲ ਫਾਇਰ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਉਨਾਂ ਦੇ ਗੇਟ ਤੇ ਗੋਲੀਆਂ ਵੱਜਿਆ ਹਨ।

  • मौसम हुआ अतरंगी: मई में सावन-भादो जैसी बारिश के बाद छाया घना कोहरा, देखें वीडियो

    मौसम हुआ अतरंगी: मई में सावन-भादो जैसी बारिश के बाद छाया घना कोहरा, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली का मौसम अतरंगी बना हुआ है। मई के महीने में सुबह जनवरी जैसा कोहरा देखने को मिल रहा है, तो दूसरी ओर हल्की धूप और फिर सावन की तरह खूब बारिश हो रही है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। बारिश और ठंडी हवाओं से तापमान भी कम हो गया है। जिन दिनों में भीषण गर्मी पड़ती है, अब ठंड का अहसास हो रहा है। लोगों के घरों के एसी कूलत तो छोड़िए पंखे तक बंद हो गए हैं। मौसम विभाग का कहना है इस हफ्ते मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दिल्ली में मई के शुरुआती तीन दिनों में पूरे महीने की औसत बारिश हो चुकी है। तेज बारिश से कई सड़कों पर पानी भर गया।

    सुबह धूप फिर दिनभर बारिश

    बुधवार की सुबह हल्की धूप खुली। लेकिन दोपहर होते होते एक बार फिर से पूरे आसमान में बादल छा गए। इसके बाद तेज बारिश हुई जो शाम तक जारी रही। शाम 5.30 बजे तक शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग में नौ घंटों में 20.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो इस साल की एक दिन में सबसे अधिक बारिश थी, जो 30 जनवरी को दर्ज की गई 20.4 मिमी बारिश को पार कर गई थी।

    कई जगहों पर जलभराव और जाम

    सफदरजंग में अब तक मई के पहले तीन दिनों में 36.9 मिमी बारिश हुई है, जो महीने की सामान्य बारिश 30.7 मिमी से अधिक है। शहर के कई अन्य हिस्सों में अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी खबर है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के पीतमपुरा में 55.5 मिमी, जबकि मुंगेशपुर में 31.5 मिमी और लोधी रोड में 24.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के कुछ इलाकों में ट्रैफिक जाम और जलभराव की वजह से बारिश से यात्रियों को परेशानी हुई।

    आज से कम हो सकती है बारिश

    मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में आज बारिश का सिलसिला थम सकता है। हालांकि शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बारिश तेज पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई। पश्चिमी हिमालय पर एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ है और उत्तर-पूर्वी राजस्थान और इससे सटे दक्षिणी हरियाणा पर पर बादल बना रहा है। ये पूरे दिल्ली एनसीआर के मौसम को कवर करता है इसलिए इस क्षेत्र में लगातार तेज बारिश हो रही है। लेकिन आज बारिश से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।

    7 मई को फिर होगी बारिश

    आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, एक या दो स्थानों पर बूंदाबांदी या बहुत हल्की बारिश हो सकता है, हालांकि आसमान साफ रहेगा। साथ ही अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। श्रीवास्तव ने कहा कि 7 मई के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ संभव है, जो फिर से अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की कमी ला सकता है।