Blog

  • मशहूर पंजाबी सिंगर अस्पताल में भर्ती

    मशहूर पंजाबी सिंगर अस्पताल में भर्ती

    चंडीगढ़ः मशहूर पंजाबी सिंगर अफसाना खान की तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में दाखिल है। इस संबंधित जानकारी खुद अफसाना खान ने इंस्टाग्राम से तस्वीरें सांझा करके दी है।

    अफसाना खान पहली तस्वीर में अस्पताल के बैड पर लेटी नजर आ रही है। तस्वीर में अस्पताल का नाम भी दिख रहा है। एमकेयर अस्पताल, जीरकपुर से सांझी की इस तस्वीर के साथ अफसाना खान ने  ‘Not Well’ लिखा है। 

    दूसरी तस्वीर अफसाना खान ने अपने हाथ की सांझी की है, जिसमें उसके हाथ पर गलूकोज के लिए सूई लगी नजर आ रही है। फिलहाल यह पता नहीं लगा है कि अफसाना खान को क्या हुआ। 

  • सड़क पर पेशाब करना पड़ा भारी, गुप्तांग पर मारी गोली

    सड़क पर पेशाब करना पड़ा भारी, गुप्तांग पर मारी गोली

    अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सड़क किनारे पेशाब करने पर अज्ञात बाइक सवारों ने युवक के गुप्तांग पर गोली मार दी, जिससे वह उसी वक्त जमीन पर गिर गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल  भर्ती कराया।

    यह है पूरा मामला

    बता दें कि मामला थाना गांधी पार्क क्षेत्र के माली नगला का है। जहां बीती देर रात पेशाब कर रहे युवक को अज्ञात बाइक सवारों के द्वारा गोली मार दी गई। गोली युवक के गुप्तांग पर लगी, जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंचे घायल युवक के भाई दिवाकर ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल मलखान सिंह भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद जे एन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया  है।

    पीड़ित ने सुनाई आपबीती

    इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए घायल युवक ने बताया कि वह माली नगला में एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जहां उसको पेशाब लगा तो वह पेशाब करने के लिए बाहर आया और जैसे ही वह पेशाब कर रहा था तभी वहां पर बाइक पर सवार अज्ञात 2 लोग आए और आते ही उनके द्वारा उसको गोली मार दी गई जो कि उसके गुप्तांग पर लगी।

    डॉक्टरों ने पुलिस को किया अवगत

    वहीं, मलखान सिंह जिला अस्पताल के इमरजेंसी ड्यूटी डॉक्टर सचिन वर्मा के द्वारा बताया गया कि पुलिस की गैरमौजूदगी में एक घायल युवक उपचार के लिए इमरजेंसी आया था जिस के गुप्तांग पर गंभीर चोट थी। घायल युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। साथ ही इस मामले से इलाका पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है।

  • बड़ी आतंकी साजिश नाकाम! हथियार और हैंड ग्रेनेड समेत दो काबू

    बड़ी आतंकी साजिश नाकाम! हथियार और हैंड ग्रेनेड समेत दो काबू

    नई दिल्ली :  गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं । वही दिल्ली पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी। दिल्ली की पुलिस ने दो संदिग्धों से हैंड ग्रेनेड समेत कई हथियार बरामद किए है। पुलिस ने दो संदिग्धों को छापेमारी के दोरान जहांगीरपुरी से गिरफ्तार किया। हैंड ग्रेनेड समेत पुलिस ने संदिग्धों से 3 पिस्टल और 22 जिंदा कारतूस हथियार भी बरामद किए हैं। 

    जानकारी के मुताबिक जहांगीरपुरी के फ्लैट से UAPA के तहत गिरफ्तार नौशाद और जगजीत सिंह से पूछताछ के बाद भलस्वा डेयरी में पुलिस ने रेड की कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देर रात मौके पर FSL की टीम को भी बुलाया औऱ वहीं FSL की टीम ने भलस्वा डेयरी के इस घर से खून के कुछ नमूने लिए हैं टीम को किसी की हत्या का अंदेशा है। फिलहाल संदिग्धों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है।  

  • स्कूलों में 21 जनवरी तक बढ़ीं छुट्टियां

    स्कूलों में 21 जनवरी तक बढ़ीं छुट्टियां

    चंडीगढ़: चंडीगढ़ के स्कूलों में 8वीं क्लास तक के छात्रों के शीतकालीन अवकाश को बढ़ा दिया गया है। चंडीगढ़ जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार 8वीं तक की क्लास की 21 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है। वहीं क्लास 9 से 12वीं तक के लिए स्कूल पिछले निर्देशों के अनुसार ही चलेंगे।

    स्कूल नौ बजे से खुलेंगे। शिक्षा विभाग ने ठंड को देखते हुए पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की सर्दियों की छुट्टियां 21 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को फैसला लिया है। फिलहाल 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं जारी रहेंगी. वहीं आठवीं तक के शिक्षकों की ड्यूटी चाइल्ड मैपिंग में लगाई गई है, ताकि छुट्टियों में ही सर्वे का काम पूरा करवाया जा सके। शिक्षा विभाग ने यह निर्देश सरकारी और निजी स्कूलों के लिए जारी किए हैं। इससे पहले चंडीगढ़ में लगातार पड़ रही ठंड के चलते स्कूलों की छुट्टियां 14 जनवरी तक बढ़ाई गई थीं।

  • लिफ्ट में फंसे 12 छात्र, ऐसे बचाई जान

    लिफ्ट में फंसे 12 छात्र, ऐसे बचाई जान

    नोएडा : आए दिन लिफ्ट में लोगों के फंसने की खबर सामने आती रहती है, एसी ही एक खबर नोएडा से सामने आई है जहां एक बार फिर लिफ्ट में लोगों की सांसे अटक गई। गौतम बुद्ध नगर जिले में बीटा-2 क्षेत्र थाना के एसएल टावर में शुक्रवार रात 12 छात्र एक लिफ्ट में फंस गए और उन्हें करीब 20 मिनट बाद बाहर निकाला जा सका। कमर्शियल बेल्ट स्थित एक कोचिंग संस्थान के इन छात्रों का आरोप है कि घटना के दौरान लिफ्ट का अलार्म भी काम नहीं कर रहा था। छात्रों ने कहा कि उन्होंने लिफ्ट में फंसने के बाद शोर मचाया और अलार्म का बटन दबाया, लेकिन वह काम नहीं कर रहा था। 

    उन्होंने बताया कि लिफ्ट में मौजूद छात्रों ने मोबाइल से कॉल कर संस्थान के शिक्षक एवं पुलिस को इसकी जानकारी दी। बीटा -2 थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस दल ने वहां पहुंचकर छात्रों को लिफ्ट से बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि अगर छात्रों के परिजन या कोई छात्र इस मामले में शिकायत करते हैं तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।  

  • अपने रिकॉर्ड स्तर पर सोना! एक्सपर्ट्स बोले, आगे और बढ़ेंगे भाव

    अपने रिकॉर्ड स्तर पर सोना! एक्सपर्ट्स बोले, आगे और बढ़ेंगे भाव

    मुंबई: स्वर्ण धातु यानी सोने की चमक दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है और भाव तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिका में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स डेटा और डॉलर इंडेक्स के 7 महीने के निचले स्तर पर फिसलने के बाद गोल्ड प्राइस में और तेजी आ गई है। फरवरी 2023 के लिए मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड फ्यूचर ने 56,191 प्रति 10 ग्राम के अपने पिछले रिकॉर्ड लेवल को तोड़ दिया और ₹56,245 के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया।

    इसके बावजूद उच्च स्तर पर खरीदारी जारी रही और एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में एक बार फिर उछाल आया और वीकेंड सेशन में 56,260 और 56,370 प्रति 10 ग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। एमसीएक्स पर सोने की कीमतें आखिरी में 56,341 के स्तर पर बंद हुईं। साप्ताहिक आधार पर घरेलू बाजार में लगभग 1.10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीते सप्ताह सोने की कीमतें करीब 2.95 फीसदी बढ़ी और 1,920 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुई।

  • Sad News_Taarak Mehta शो के मशहूर एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा…

    Sad News_Taarak Mehta शो के मशहूर एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा…

    मुंबई : तारक मेहता का उल्टा चश्मा के साथ साथ कई हिंदी और मराठी टीवी सीरियल से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले अभिनेता सुनील होलकर का निधन हो गया है। वो 40 साल के थे। उनके परिवार में उनकी मां, पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। उन्होंने आखिरी बार नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘गोष्ट एका पैठाणीची’ में काम किया था। वो नाटक, फिल्म्स और टीवी सीरियल्स तीनों माध्यमों से दर्शकों का मनोरंजन करते थे।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुनील पिछले कुछ दिनों से लिवर सोरायसिस से पीड़ित थे। उन्होंने इलाज भी शुरू कर दिया था, लेकिन शुक्रवार 13 जनवरी को उनकी मौत हो गई। तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में उनके किरदार को दर्शक आज भी याद करते हैं।

    सुनील को अपनी मौत का एहसास हो गया था। इसलिए अपने दोस्त को उन्होंने अपना आखिरी मैसेज व्हाट्सऐप स्टेटस पर साझा करने कहा था, जहां उन्होंने लिखा था कि ‘उनकी ये लास्ट पोस्ट है। वो सभी को अलविदा करने से पहले उन्हें मिले प्यार के लिए थैंक यू कहना चाहते हैं और अगर उनसे गलती हुईं तो वो माफी मांगते हैं और उनका ये मैसेज उनका दोस्त उनकी तरफ से पोस्ट कर रहा है’।

    सुनील होलकर ने अशोक हांडे के चौरंग नाट्य संस्थान में कई सालों तक काम किया था। उन्हें विशेष रूप से एक अभिनेता और कथावाचक के रूप में जाना जाता था। उन्होंने 12 साल से ज्यादा थिएटर के जरिए रंगभूमि की सेवा की। सुनील महज 40 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। सुनील होलकर का निधन फैंस के लिए काफी बड़ा झटका है।

  • आज का राशिफल, 14 जनवरी 2023

    आज का राशिफल, 14 जनवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आपके किसी जरूरी काम के समय रहते पूरा होने की पूरी संभावना है। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपकी छवि और निखर कर आएगी, जिससे अधिकारी भी आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे और आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके कुछ घरेलू खर्च अक्समात बढ़ने से आप परेशान रहेंगे, लेकिन आप उन पर लगाम लगाने की कोशिश कर सकते हैं। संतान को यदि आप जिम्मेदारी देंगे, तो वह उन पर खरी उतरेगी।  अपनी आय और व्यय में संतुलन नहीं बनाया, तो आपका बजट गड़बड़ा सकता है। आप अपने स्वभाव से घर व बाहर लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, जिससे परिवार में  सदस्य आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी सौंप सकते हैं।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहने वाला है। आप किसी काम में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है। बिजनेस में यदि आप कुछ नई योजनाओं को बनाएंगे, तो वह आगे चलकर आपके लिए अच्छा लाभ दे सकती हैं। किसी सरकारी योजना में ध्यान लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा। घर परिवार में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति हो, तो उसमें आप दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय लें, तो बेहतर रहेगा। आप अपने किसी मित्र के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपकी कुछ नये लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आप अपनी एनर्जी फालतू के कामों में ना लगाएं। घर परिवार में  कोई ऐसी बात हो सकती है, जिसमें परिवार में किसी सदस्य से आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। बिजनेस में हर किसी पर भरोसा न करें अन्यथा धोखा मिल सकता है। 

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको अपने व्यापार संबंधी किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है।  वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है। यदि कोई मित्र सलाह भी दे तो भी पूरी जानकारी लेकर ही कोई कार्य आरंभ करें। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट चल रही है, तो आप उसे नजरअंदाज ना करें, नहीं तो वह बढ़ सकती है। साझेदारी में किसी काम को करना बेहतर रहेगा।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आप अपने अधूरे पड़े कामों को पूरा करने में समय व्यतीत करेंगे। आप किसी समस्या के कारण खुद को अकेला महसूस करेंगे। अपने माता-पिता से बातचीत कर हल खोजने का प्रयास करें। कोई बेवजह की चिंता सताएगी जिसके लिए आप परेशान रहेंगे और वह परेशानी आपके स्वभाव में भी दिखेगी। आपको किसी काम को लेकर समस्या हो सकती है, जिसके लिए आप अपने जूनियर से मदद मांग सकते हैं। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

    तुला राशिफल। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहने वाला है। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आप अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को कई नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन उन्हें अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को ना रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप रुपए पैसे का लेनदेन बहुत ही सोच विचार करे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप आज किसी से उधार लेने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती  हैं। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी।  राजनीति में कार्यरत लोग आज किसी बड़े नेता से मिलकर किसी बड़े पद की प्राप्ति कर सकते हैं। आपको आज किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

    धनु राशिफल। आज आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को अपनी डील बहुत ही सावधानी से फाइनल करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको किसी व्यक्ति के कहने में आकर गलत बात के लिए हां करने से बचना होगा। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच चल रही अनबन भी समाप्त होगी। आपको आज अपनी जिम्मेदारियों से घबराना नहीं है बल्कि उनका डटकर सामना करना होगा।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अपने मन की बातों को किसी से शेयर न करें। आपके साथ धोखा हो सकता है। आप अपने पार्टनर के साथ किसी बात पर ना उलझें। उनकी बातो को समझने की कोशिश करें। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसुखदार लोगो से मुलाकात होगी।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। ग्रहस्थ जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बनाएंगे। आप किसी मित्र के कहने में आकर किसी बड़े निवेश संबंधी योजना में हाथ ना डालें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। लंबे समय से यदि आपकी कोई इच्छा पूरी नहीं हो रही थी, तो  वह पूरी हो सकती है। आप घर परिवार में भजन कीर्तन में पूजा-पाठ आदि का आयोजन भी करा सकते हैं।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ निराशा भरा रहने वाला है। आपको अपने आस-पड़ोस में होने वाले वाद-विवाद में बेवजह पड़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन की ओर से कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। जो लोग सट्टेबाजी या लॉटरी में अपने धन का निवेश करते हैं, उन्हें आज बहुत ही सोच विचार कर धन लगाना होगा। आपका धन डूब सकता है, लेकिन आपको यदि  किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें,  इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

  • जालंधर: कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी का निधन

    जालंधर: कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी का निधन

    जालंधर, वरुण/हर्ष: भारत छोड़ो यात्रा दौरान कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया। जिससे कांग्रेस में शोक की लहर छा, गई। बता दें कि संतोख सिंह चौधरी भारत छोड़ो यात्रा में शामिल थे। वह राहुल गांधी के काफिले के साथ साथ चल रहे थे, उसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में लगाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    जिसके बाद राहुल गांधी ने फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई है। यह यात्रा आज लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी। जिस दौरान यह घटना हो गई। करीब 8.45 पर उनकी तबियत बिगड़ी। जिसके बाद राहुल गांधी भी उनको देखने के लिए अस्पताल गए। 

  • घर से 8 बम मिलने से मचा हड़कंप, एक युवक काबू

    घर से 8 बम मिलने से मचा हड़कंप, एक युवक काबू

    हाजीपुरः नगर थाना क्षेत्र के चौधरी मुबारकअली मोहल्ले के एक घर से पुलिस ने आठ जिंदा बम बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। सभी बरामद बम अन्य सुतली बम से कहीं ज्यादा शक्तिशाली हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि पुलिस ने एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया है। लिहाजा पुलिस जांच कर रही है कि बम किसने और किस उद्देश्य से लाया गया था। बम के साथ गिरफ्तार युवक मासूम ने बताया कि बम से मस्जिद के पास खुले मैदान में पैक कर लावारिस हाल में फेंके हुए थे, जिसे वह अपने घर ले गया। वहीं गिरफ्तार युवक के पिता ने बताया कि उसका बेटा नशेड़ी है और वह घर पर कुछ सामान लेकर आया था।

    जब उसे खोलकर देखा तो उसमें आठ शक्तिशाली बम थे। जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना नगर थाना को दी और खुद बम को थाना तक पहुंचाया। बताया यह भी जा रहा है कि घर मालिक खुर्शीद पर दंगा में शामिल होने का एक केस भी दर्ज है। हालांकि, अभी वह इस मामले में बेल पर है। बता दें कि 2018 में मस्जिद चौक पर मुहर्रम के जुलूस के दौरान चली गोली में एक युवक की मौत हो गई थी जिसके बाद दंगा भड़क गया था। उसी मामले में खुर्शीद पर भी केस दर्ज हुआ था।

    हालांकि एसडीपीओ सदर ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए बम बरामद किया है और मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि खुर्शीद और उसका परिवार ठेले पर फल बेचने का काम करता है। ऐसे में पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।