Blog

  • इस कंपनी ने दिया बड़ा झटका, सॉफ्टवेयर अपडेट किए बंद

    इस कंपनी ने दिया बड़ा झटका, सॉफ्टवेयर अपडेट किए बंद

    गैजेट : वनप्लस अपने दो सबसे पॉपुलर सीरीज़- वनप्लस 7 और वनप्लस 7T के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट सपोर्ट खत्म कर रहा है। कंपनी ने अपनी कम्युनिटी वेबसाइट के ज़रिए इस बात को कंफर्म किया है। स्मार्टफोन निर्माता के अनुसार, वनप्लस 7 और OnePlus 7T सीरीज़ दोनों के लिए OxygenOS 12 MP3 बिल्ड आखिरी अपडेट है। कंपनी ने वनप्लस 7 और 7T लाइनअप स्मार्टफोन के लिए दो Android OS अपग्रेड और एक साल के सिक्योरिटी अपडेट जारी किए हैं।

    वनप्लस 7 सीरीज़ को मई 2019 में OxygenOS 9 के साथ लॉन्च किया गया था, जबकि वनप्लस 7T सीरीज़ को OxygenOS 10 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर लॉन्च किया गया था। वनप्लस 7 और वनप्लस 7T सीरीज़ के लिए अपडेट बंद करने का फैसला फर्म द्वारा कम्युनिटी फोरम पर एक अपडेट के ज़रिए सामने आया था। स्मार्टफोन निर्माता ने 2023 के शुरुआत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए एक नई सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी पेश की है। वनप्लस ने कहा कि इसके अभी तक घोषित किए जाने वाले कुछ फ्लैगशिप डिवाइसों को चार साल के लिए बड़े एंड्रॉयड अपडेट और पांच साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त होंगे।

    OnePlus जल्द भारत में नया OnePlus 11 को पेश करने के लिए तैयार है। OnePlus 11 चीन में पहले से ही ऑफिशियली लॉन्च हो चुका है, और ये Android 13 OS के साथ आता है। OnePlus 11 भारत में 7 फरवरी को लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है और भारतीय मॉडल के फीचर्स फोन के चीनी वर्जन के समान होने की उम्मीद है।

  • पंजाबः नवविवाहित दंपती की मौत, ढाई माह पहले हुई थी शादी

    पंजाबः नवविवाहित दंपती की मौत, ढाई माह पहले हुई थी शादी

    फरीदकोटः पंजाब के फरीदकोट में जहरीला पदार्थ खाने के कारण पति-पत्नी की मौत का मामला सामने आया है। इनकी शादी लगभग ढाई माह पूर्व ही हुई थी। पुलिस ने इस संबंध में आत्महत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। टीचर कालोनी निवासी लगभग 25 वर्षीय सोनू व उसकी पत्नी शहनाज अपने परिवार के साथ ही रहते थे और रात को खाना खाकर कमरे में सोने चले गए थे। सुबह जब सोनू के भाई अश्वनी ने जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो शहनाज ने दरवाजा खोला और बेहोश होकर वहीं गिर पड़ी। इसके बाद उसके पारिवारिक सदस्यों ने जब भीतर जाकर देखा तो सोनू भी बेहोश पड़ा था। 

    इसके बाद पारिवारिक सदस्यों ने उन्हें स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए दाखिल करवाया। जहां दो दिनों से उनका उपचार चल रहा था लेकिन गुरुवार को उनकी मौत हो गई। इस संबंध में एएसआई इकबाल चंद ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच में अगर कुछ और सामने आता है तो कार्रवाई की जाएगी।

  • जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे राहुल गांधी, देखें वीडियो

    जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे राहुल गांधी, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का वीरवार रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज सुबह उनके घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। राहुल गांधी शरद यादव के परिजनों से भी मिले। शरद यादव की बेटी और कांग्रेस नेता सुभाषिनी राज राव राहुल गांधी से गले मिलकर फूट-फूटकर रो रही थी। राहुल गांधी उन्हें संभालते हुए दिखे।

    शरद यादव ने राहुल को राजनीति में बहुत कुछ सिखाया

    राहुल गांधी ने कहा, “मैंने शरद यादव जी से राजनीति के बारे में बहुत कुछ सीखा है। आज उनके निधन ने मुझे दुखी कर दिया है। मेरी दादी के साथ उनकी काफी राजनीतिक लड़ाई हुई थी। मगर उनके  बीच सम्मान का रिश्ता था। उन्होंने मुझे जो बताया, वो रिश्ते की शुरुआत थी, राजनीति के बारे में मैंने उनसे बहुत सीखा है, शरद यादव जी नहीं रहें। उन्होंने राजनीति में अपनी इज्जत बनाएं रखी क्योंकि राजनीति में सम्मान खोना बहुत आसान होता है।” शरद यादव को काफी लंबे समय से गुर्दे की बीमारी थी। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शरद यादव के निधन की सूचना उनकी बेटी सुभाषिनी यादव ने फेसबुक पेज पर दी थी। शरद यादव 75 साल के थे।

    शरद यादव काफी वरिष्ठ नेता थे 

    शरद यादव ने सात बार लोकसभा का चुनाव जीता था और राज्यसभा के तीन बार सांसद रहे थे। शरद यादव ने जयप्रकाश नारायण से राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी के साथ तक राजनीति की है। इमरजेंसी के दौरान वे जेल भी गए थे। उनके निधन पर पीएम मोदी समेत कई अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

    लालू यादव हुए भावुक

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को सिंगापुर से एक वीडियो संदेश में शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। दिवंगत नेता के लिए ट्विटर पर एक वीडियो संदेश पोस्ट करते हुए लालू यादव भावुक हो गए। लालू यादव इस समय सिंगापुर में अपनी किडनी का इलाज़ करा रहे है।

  • शिरडी जा रही बस का भीषण एक्सीडेंट, 10 की मौत

    शिरडी जा रही बस का भीषण एक्सीडेंट, 10 की मौत

    नासिक : महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होने की दुखद खबर सामने आई है। नासिक-सिन्नार रोड पर एक प्राइवेट लग्जरी बस की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें 10 लोगों की मौत और 40 अन्य घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक बस में सवार सभी यात्री साईं बाबा के दर्शन करने शिरडी जा रहे थे। मृतकों में 7 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। घायलों को सिन्नार के ग्रामीण अस्पताल और यशवंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

    मिली जानकारी के मुताबिक बस में सवार यात्री ठाणे जिले के अंबरनाथ के रहने वाले थे और साईं बाबा के दर्शन करने शिरडी जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब सात बजे हुई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि बस और ट्रक दोनों ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने कहा कि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है, जांच चल रही है। इस हादसे में मौतों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    मुख्यमंत्री कार्यालय ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ट्वीट किया, ‘नासिक शिरडी हाईवे पर एक निजी बस का हादसा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस हादसे में अपनी जान गंवाने वालों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है और घायलों का सरकारी खर्चे पर इलाज कराया जाएगा। साथ ही प्रशासन को हादसे की जांच के निर्देश दिए गए हैं.’ 

  • पंजाबः पुलिस और गैंगस्टर गुरपियार में मुठभेड़

    पंजाबः पुलिस और गैंगस्टर गुरपियार में मुठभेड़

    फिरोजपुर : जिला फिरोजपुर के तलवंडी में गैंगस्टर और पुलिस में मुठभेड़ का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर गैंगस्टर अर्ष डल्ला के साथी गैंगस्टर गुरपियार सिंह और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में गुरपियार को गोली लगी है। जिसे पुलिक ने काबू कर घायल हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि तलवंडी में पुलिस ने नाके पर गैंगस्टर को रोकने की कोशिश की तो इसी दौरान गैंगस्टर में पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

    पुलिस के अनुसार आरोपी गुरप्यार सिंह ने एक रसूखदार व्यक्ति से फिरौती मांगी थी। आरोपी ड्रग्स और हथियारों की तस्करी समेत टारगेट किलिंग की वारदातों में भी शामिल रहा है। आरोपी आतंकी अर्श डल्ला का साथी रहा है। इलाज के बाद पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए उसके रिमांड की मांग करेगी। आरोपी किन वारदातों को अंजाम देने की फिराक में था और उसके नेटवर्क के अन्य साथी कौन-कौन हैं, फिलहाल पुलिस इस संबंध में पूछताछ करेगी।

  • WHO ने शराब को लेकर दी चेतावनी, जानकर नहीं होगा यकीन

    WHO ने शराब को लेकर दी चेतावनी, जानकर नहीं होगा यकीन

    नई दिल्ली : शराब की वजह से पूरी दुनिया में हर साल कई लोग मरते हैं, लेकिन फिर भी शराब पीने वाले लोग अक्सर इसके फायदे गिनाते रहते हैं। उन्हें लगता है कि शराब पीने से शरीर को कुछ फायदे होते हैं, लेकिन यह पूरी तरह गलत है। शराब का सेवन हमारे शरीर को केवल नुकसान ही देता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक बूंद शराब पीना भी आपके लिए जानलेवा हो सकता है। दुनिया में हर साल कैंसर के 7.40 लाख से ज्यादा मामले अल्कोहल से जुड़े हुए होते हैं। अल्कोहल फिजिकल हेल्थ ही नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ को भी बुरी तरह प्रभावित करता है।

    वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) की रिपोर्ट के मुताबिक शराब से होने वाले नुकसानों का कई सालों तक आंकलन के बाद यह निष्कर्ष निकला है कि शराब की कम से कम मात्रा भी सेहत के लिए खतरनाक होती है। शराब की पहली बूंद से ही कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को बिल्कुल शराब नहीं पीनी चाहिए। शराब में मिलाया जाने वाला अल्कोहल एक जहरीला (Toxic) पदार्थ होता है, जो लोगों को गहरा नुकसान पहुंचाता है। आसान भाषा में कहें, तो शराब के अलावा तंबाकू और रेडिएशन से कई तरह के कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है। शराब युक्त कोई भी पेय पदार्थ कैंसर के विकास का खतरा पैदा करता है, चाहें उसकी क्वालिटी कितनी भी अच्छी या खराब हो। शराब का सेवन करने से कैंसर होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। 

    वैश्विक स्वास्थ्य संगठन की मानें तो अभी तक ऐसी कोई स्टडी सामने नहीं आई है, जो यह साबित कर सके कि हार्ट डिजीज और टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए शराब फायदेमंद हो सकती है या इससे कैंसर का जोखिम कम होता है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि वह शराब के उपयोग के तथाकथित सुरक्षित स्तर के बारे में बात नहीं कर सकता। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितना पीते हैं – पीने वाले के स्वास्थ्य के लिए जोखिम पहली बूंद से शुरू होता है। केवल एक चीज निश्चित रूप से कही जा सकती है कि आप जितना अधिक शराब पीते हैं, यह उतना ही अधिक हानिकारक होता है। जितना कम पीएंगे, उतना कम नुकसानदायक होगी. शराब के फायदे वाले रिसर्च काफी विवादास्पद रहे हैं।

  • पंजाबः आप विधायक के भाई ने पुलिस को निकाली गालियां, वीडियो वायरल

    पंजाबः आप विधायक के भाई ने पुलिस को निकाली गालियां, वीडियो वायरल

    लुधियानाः शहर में हलका पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल के भाई की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें थाना डिवीजन नंबर 7 के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर एक व्यक्ति पुलिस को सरेआम गालियां निकाल रहा है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति आप विधायक का भाई है। वीडियो में आप देख सकते है कि व्यक्ति बहस दौरान पुलिस को गालियां निकालता धमकियां दे रहा है कि मैं तो गाड़ी यही खड़ी करूंगा। जो करना है आप कर लों। हालांकि पुलिस कर्मी उन्हें कह रहा है कि मुझे नहीं पता था कि आप विधायक के भाई है। लेकिन वह मीडिया को बुलाने की धमकी देनी शुरू कर देता है।

    इस वीडियो के वायरल होने के बाद विधायक का बयान भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि ये वीडियो पुरानी है। इस वीडियो को डब किया गया है ताकि उनकी छवि खराब की जा सके। वह पंजाब पुलिस का सदैव सम्मान करते हैं। वहीं दूसरी ओर थानों में इस तरह से लाचार हुई पुलिस की लोगों में छवि खराब हो रही है। इस मामले में जब पुलिस अधिकारियों से बातचीत करनी चाहिए तो उन्होंने चुप्पी साध ली। फिलहाल विधायक का कहना है कि वह पुरानी वीडियो है और उसे डब कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है।

  • जालंधर: ट्रैवल एजेंट नीतीश घई का राइट हैंड सुमित कुमार चढ़ा पुलिस के हत्थे, 125 से ज्यादा FIR में नाम दर्ज

    जालंधर: ट्रैवल एजेंट नीतीश घई का राइट हैंड सुमित कुमार चढ़ा पुलिस के हत्थे, 125 से ज्यादा FIR में नाम दर्ज

    अलग-अलग जगह पर फर्जी ट्रैवल एजेंट नाम पर दफ्तर खोल लोगों से करते थे ठगी

    जालंधर (हर्ष/वरुण) जालंधर और पंजाब के अलग-अलग जगह पर फर्जी ट्रेवल एजेंट के नाम पर के दफ्तर खोलकर लोगों से ठगी करने वाले छातिर ट्रैवल एजेंट नीतीश घई का साथी सुमित कुमार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है बता दे कि सुमित काफी लंबे समय से नीतीश गई के साथ मिलकर भोले वाले लोगों को बाहर भेजने के नाम पर ठगी का शिकार बना रहा था, जिसके तहत लोगों ने इस ठग ट्रैवल एजेंट के खिलाफ कई शिकायतें भी पुलिस को दी थी। इन ठग ट्रेवल एजेंटों के गिरोह ने शाइन विजा कंसलटेंसी के नाम का भी फर्जी दफ्तर खोल रखा था, जिसमें ठगी का शिकार हुए पीड़ित औरत ने भी थाना 6 की पुलिस को शिकायत दी थी कि उसे बाहर भेजने के नाम पर सुमित ने लाखों रुपए की ठगी की है जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना 6 की पुलिस सुमित के खिलाफ आईपीसी धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया था और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।

    कुछ दिन पहले पुलिस ने अमित पर किया था मामला दर्ज

    कुछ दिन पहले अमित पर पुलिस ने लड़की को जबरन कार में बिठाकर छेड़खानी करने के मामले में एफआईआर दर्ज की थी। पीड़ित पिंकी ने बताया कि अमित ने उसे जबरन गाड़ी में बिठाया और उससे मारपीट व छेड़खानी करने लगा। जब पिंकी ने उसका विरोध किया तो अमित ने उसके पति को फ़ोन कर कहा कि तेरी पत्नी के साथ मेरे नाजायज संबंध है और वह मेरे साथ मेरी गाड़ी में बैठी है। इतना कहकर अमित ने पिंकी को गाड़ी से उतार दिया। जिसके बाद पिंकी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अमित के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    कुछ दिन पहले लुधियाना में किसी घर के बाहर गाली गलोच करने की वीडियो हुई थी काफी वायरल 

    बता दे कि सुमित कुछ दिन पहले अपने साथी नीतीश घई और कुछ युवकों के साथ लुधियाना में किसी घर के बाहर गाली गलौज करता नजर आया था, जिसकी सीसीटीवी वीडियो काफी वायरल हो रही थी और पीड़ित परिवार ने सुमित और नीतीश के खिलाफ संबंधित थाने मे गाली गलौच करने के मामले में पुलिस को शिकायत भी दी थी।

    536 पास्पोर्ट के मामले में नीतीश घई साथियों सहित जा चुका है जेल

    गौर हो कि ठग ट्रैवल एजेंट नीतीश घई और उसके साथियों को 536 पास्पोर्ट और नगदी सहित 6 जुलाई 2022 को कमिशनरेट पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस गिरोह में अमित वासी बस्ती जौधेवाल, लुधियाना, नितिन उर्फ नितीश वासी महावीर जैन कालोनी, लुधियाना, साहिल वासी हैबोवाल, लुधियाना द्वारा जालंधर में वीवी ओवरसीज़ विज़िटर वीज़ एंड टूर पैकेज, अरोड़ा प्राईम टावर, लैंडमेज ओवरसीज़, अरोड़ा प्राईम टावर, पंजाब टू अब्रोड कंसलटैंसी, एल्फा स्टेट, वर्ल्ड वाईड ओवरसीज़, ग्रैंड माल, वीज़ा सिटी कंसलटैंसी, बी.एम. टॉवर फुटबाल चौक जालंधर खोल रखे थे। इन लोगों द्वारा लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी की जा रही थी। उस दौरान पुलिस कमिश्नर ने बताया था कि गिरफ्तार नितिश उर्फ नितिन घई पर विभिन्न थानों में 105 केस, अमित शर्मा पर 4 केस, साहिल घई पर 3 केस, तेजिन्द्र सिंह पर 8 केस दर्ज थे।

    लोगों से की अपील फाइल लगाते समय लाइसेंस नंबर जरूर चेक करें: एसीपी रणधीर कुमार

    एसीपी रणधीर कुमार ने लोगों से अपील की है कि जब भी वह अपनी विदेश भेजने की फाइल एजेंट के पास लगाते हैं तब उसका लाइसेंस नंबर जरूर चेक करें और सारी कागजी कार्रवाई करके ही उसे पैसे दें ताकि वह ऐसे फर्जी ट्रैवल एजेंटों के हाथों ठगी का शिकार ना हो।

  • आज का राशिफल, 13 जनवरी 2023

    आज का राशिफल, 13 जनवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रहने वाला है, इसलिए आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान दे, लेकिन अपनी दिनचर्या में बिल्कुल बदलाव ना करें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती हैं। राजनीतिक कार्यक्रमों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती होने के कारण आपके मन में भय बना रहेगा। आप भाई बहनों से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपकी सामाजिक पद और प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपनी दैनिक सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं, जिससे आपके शत्रु हैरान रहेंगे, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। परिवार में किसी सदस्य का रिटायरमेंट होने से आप किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा और आप अपनी दिनचर्या में किसी बदलाव को करके अपने किसी रुके हुए काम को आसानी से पूरा कर सकेंगे।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए सावधानी सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी विचार कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन भी व्यय करने की सोचेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने से आपकी साख चारों ओर फैलेगी और आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। परिवार में चल रही अनबन को आप बातचीत के जरिए समाप्त करने में कामयाब रहेंगे।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और आपकी मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आपने परिवार में किसी सदस्य से यदि कोई वादा किया था, तो आप उसे पूरा करने में कामयाब रहेंगे, लेकिन अविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण पढ़ाई में मन नहीं लगेगा और वह इधर उधर बैठकर समय व्यतीत कर सकते हैं।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन आप दूसरों की मदद बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ भी समझ सकते हैं। आप यदि आज किसी को धन उधार दे, तो उसमे  बहुत ही सावधानी बरते। किसी कानूनी मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति प्राप्ति के लिए रहेगा। यदि आप प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं, तो आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगी और आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी। माता पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम समय रहते पूरा होगा। आप अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात कर सकते हैं, जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे को नहीं उठाएं।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपके स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन बना रहेगा। आप रक्त संबंधी रिश्तों में चल रही अनबन को बातचीत के जरिए सुलझाने में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को आप समय रहते पूरा करें। आपकी कार्यक्षेत्र में किसी से यदि वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें आप धैर्य बनाए रखें और वाणी की मधुरता आपको मान सम्मान दिलाएगी।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा और उन्हे उनके कार्यों से जाना जाएगा और उनकी कोई महत्वाकांक्षा भी पूरी होती दिख रही है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप यदि कुछ धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आप संतान के भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने पर विचार कर सकते हैं, जिसमें आपको जीवनसाथी से बातचीत करनी होगी।

    धनु राशिफल। आज के दिन पारिवारिक जीवन सुखमय रहने वाला है। आपको दूसरों के सहयोग से किसी काम को करना बेहतर रहेगा, लेकिन आप किसी संपत्ति संबंधित विवाद में ढील ना बरतें, नहीं तो आपके लिए समस्या हो सकती है। यदि आप परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई फैसला ले, तो उसमें बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करें और नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप व्यवसाय के किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको अपने किसी काम के पूरा होने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह समय रहते पूरा हो पाएगा। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए मान व प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल-अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा और आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप यदि आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कुछ प्रयास करेंगे, तो उनमे आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और अपने लिए सुख भोग के साधनों की भी खरीददारी कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन भी व्यय करेंगे। आपको शासक सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन आपको किसी बाहरी व्यक्ति से अपने मन में चल रही बातों को शेयर करने से बचना होगा, नहीं तो वह उसका फायदा उठा सकते हैं। आपको अपने मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है।

  • जालंधर: गोली चलने की अफवाह से इलाके में बना दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    जालंधर: गोली चलने की अफवाह से इलाके में बना दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगालने में जुटी 

    जालंधर/हर्ष कुमार: थाना छह के अंतर्गत आते मोहल्ला आबादपुरा में बदमाशों ने एक घर पर हमला कर दिया। पीड़ित आबादपुरा निवासी सूर्यभान ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने परिवार के साथ अंदर बैठा खाना खा रहा था इतने में ही कुछ बदमाशों ने पहले उनके घर पर तेजधार हथियारों से हमला किया और बाद में गोलियां चलाई। वहीं दूसरी तरफ गोली चलने की अफवाह के बाद घटनास्थल पर पहुंची थाना छह की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है ताकि पता चल सके कि गोली चली है या नहीं।