Blog

  • Punjab News: T20 फाइनल मैच से पहले बच्चों में भारी उत्साह, युवा क्रिकेटरों को लेकर की ये भविष्यवाणी, देखें वीडियो

    Punjab News: T20 फाइनल मैच से पहले बच्चों में भारी उत्साह, युवा क्रिकेटरों को लेकर की ये भविष्यवाणी, देखें वीडियो

    अमृतसरः इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच T20 फ़ाइनल को लेकर देश भर के क्रिकेट प्रेमियों में काफ़ी उत्साह है। इस दौरान जब हमने अमृतसर में क्रिकेट खेल रहे बच्चों से बात की, तो उन्होंने भी इंडियन टीम की जीत पर पूरा भरोसा जताया। बच्चों ने कहा कि इंडियन टीम इस समय काफ़ी मज़बूत है और बैटिंग से लेकर बॉलिंग तक हर डिपार्टमेंट में उसके पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उनका मानना ​​है कि इंडियन टीम इस फ़ाइनल में भी शानदार प्रदर्शन करेगी। बच्चों ने कहा कि इंडिया के पास वर्ल्ड-क्लास बल्लेबाज़ और नंबर वन गेंदबाज़ हैं, जिसकी वजह से इंडिया के जीतने की संभावना काफ़ी ज़्यादा है।

    बैटिंग के बारे में बात करते हुए बच्चों ने कहा कि अगर शुरुआती विकेट जल्दी गिर भी जाएं, तो भी सूर्यकुमार यादव जैसा खिलाड़ी मैच को संभाल सकता है और टीम को बड़े स्कोर तक ले जा सकता है। इसके साथ ही अमृतसर के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा से भी काफ़ी उम्मीदें जताई गईं। बच्चों का कहना है कि हालांकि पिछले कुछ मैचों में उनका परफॉर्मेंस थोड़ा कमजोर रहा है, लेकिन वे फाइनल मैच में अच्छा खेल सकते हैं।

    बॉलिंग के बारे में बात करते हुए बच्चों ने कहा कि जसप्रीत बुमराह भारत के लिए सबसे अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। उनका मानना ​​है कि बुमराह की शानदार बॉलिंग न्यूजीलैंड की बैटिंग लाइन-अप पर दबाव बना सकती है। कुछ बच्चों ने यह भी कहा कि अगर बुमराह पिछले मैच में नहीं खेले होते, तो शायद भारत फाइनल में नहीं पहुंच पाता। कुल मिलाकर, अमृतसर के युवा क्रिकेटर भारतीय टीम की जीत को लेकर पूरे कॉन्फिडेंस से भरे हुए हैं और उन्हें उम्मीद है कि भारत आज के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करेगा और ट्रॉफी जीतेगा।

     

     

     

     

  • Health Tips: पुदीने का पानी सेहत के लिए फायदेमंद, जानें इसके लाभकारी गुण

    Health Tips: पुदीने का पानी सेहत के लिए फायदेमंद, जानें इसके लाभकारी गुण

    Health Tips: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में पुदीने के हरे पत्ते काफी फायदेमंद माने जाते हैं। फोटो में दिखाई देने वाले ये हरे पत्ते पुदीने के हैं, जो न केवल खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी होते हैं। पुदीने के पत्तों से बना पानी एक नेचुरल और हेल्दी ड्रिंक है, जो शरीर को कई तरह के फायदे देता है। अगर आप अपनी पाचन शक्ति और गट हेल्थ को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो पुदीने के पत्तों का पानी पीना शुरू कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे और इसे बनाने का आसान तरीका।

    पेट की समस्याओं से दिलाए राहत
    आजकल बहुत से लोग गैस, कब्ज, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी पेट की समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में पुदीने का पानी काफी मददगार साबित हो सकता है। पुदीने में मौजूद प्राकृतिक तत्व पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से गैस, पेट फूलना और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है। इसलिए गर्मियों में पुदीने के पानी का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।

    गर्मियों में शरीर को रखता है ठंडा
    पुदीने की तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मी के मौसम में इसका पानी पीना शरीर के लिए अच्छा रहता है। यह शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है और लू से बचाव में भी सहायक हो सकता है। गर्मी में थकान और कमजोरी महसूस होने पर पुदीने का पानी शरीर को तरोताजा कर देता है।

    इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मददगार
    पुदीने के पत्तों में कई तरह के पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से पुदीने का पानी पीने से शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।

    वजन कम करने में सहायक
    अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो पुदीने का पानी आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है और वेट लॉस की प्रक्रिया आसान हो सकती है।

    तनाव कम करने में भी कारगर
    पुदीने की खुशबू और इसके प्राकृतिक गुण मन को शांत करने में मदद करते हैं। पुदीने का पानी पीने से तनाव कम हो सकता है और शरीर को ताजगी महसूस होती है।

    पुदीने का पानी बनाने का आसान तरीका
    पुदीने का पानी बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले एक लीटर साफ पानी ले लें। अब इसमें 10 से 15 ताजी पुदीने की पत्तियां डाल दें। अगर आप इसका स्वाद बढ़ाना चाहते हैं, तो इसमें थोड़ा सा नींबू का रस, अदरक या काला नमक भी मिला सकते हैं। इसके बाद इस पानी को कुछ घंटों के लिए या रातभर के लिए ढककर रख दें, ताकि पुदीने के गुण पानी में अच्छी तरह मिल जाएं।

    अगले दिन इस पानी को दिनभर में थोड़ा-थोड़ा करके पी सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलेगी और सेहत भी बेहतर बनी रहेगी।

     

     

  • Dhurandhar के Fan हुए Finland के राष्ट्रपति, बोले – ‘दूसरे Part के लिए Excited हूं’

    Dhurandhar के Fan हुए Finland के राष्ट्रपति, बोले – ‘दूसरे Part के लिए Excited हूं’

    मनोरंजन: आमतौर पर जब किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष दूसरे देश की राजकीय यात्रा के लिए जाते हैं तो चर्चा रक्षा सौदों, तकनीक और कूटनीति तक सीमित रहती है लेकिन फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब पर इस समय रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर-2’ का क्रेज चढ़ा हुआ है। स्टब ने खुलासा किया है कि भारत आने से पहले अपने बेटे की सलाह पर उन्होंने रणवीर सिहं की ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर धुरंधर देखी और अब वो इसके आने वाले सीक्वल धुरंधर 2 द रिवेंज के लिए किसी आम फैन की तरह एक्साइटेड है।

    राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कही बात

    4 से 7 मार्च तक भारत के ऑफिशियल तौर पर आए अलेक्जेंडर स्टब ने मीडिया के साथ बात करते हुए बताया कि उनके बेटे ने उन्हें यह फिल्म देखने के लिए जोर दिया था। राष्ट्रपति ने कहा कि – ‘यह वाकई दिलचस्प है कि भारत आने से पहले मेरे बेटे ने मुझसे धुरंधर देखने को कहा। मैंने फिल्म देखी और मुझे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की यह कहानी बेहद पसंद आई। अब मैं 19 मार्च को आने वाले इसके सीक्वेल का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं’।

    ‘धुरंधर 2’ का ट्रैलर रिलीज हुआ

    राष्ट्रपति की इस चर्चा के बीच ही फिल्म के मेकर्स ने फैंस को एक और बड़ा तोहफा दिया है। 7 मार्च की सुबह फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया। इस नए फुटेज में रणवीर सिंह एक बार फिर जसकीरत सिंह रंगी के किरदार में रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन करते दिख रहे हैं। ट्रेलर की झलक दिखाती है कि कैसे जसकीरत कराची के खतरनाक अंडरवर्ल्ड में अपनी पीठ जमा चुका है। अब वह ल्यारी में इलाकों को कंट्रोल करके आतंकी नेटवर्क को जड़ से मिटाने वाला है। यह सीकवेल 19 मार्च 2026 को दुनिया भर में थिएटर में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। यह हिंदी फिल्म, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ समेत कई भाषाओं में आएगी।    
  • राज्यपाल के Helicopter में आई तकनीकी खराबी, श्रीनगर में करानी पड़ी Emergency Landing

    राज्यपाल के Helicopter में आई तकनीकी खराबी, श्रीनगर में करानी पड़ी Emergency Landing

    जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कौशांबी जाते वक्त हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की घटना के 24 घंटे बाद उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के भी हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

    मिली जानकारी के अनुसार सिंह गैंसरण में विधानसभा सत्र में शामिल होने हेलीकॉप्टर से कहीं जा रहे थे, तभी श्रीनगर के पास कुछ तकनीकी दिक्कत या मौसम के कारण उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ गई। बहरहाल अभी तक लैंडिंग का कोई सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है। लैंडिंग की सूचना मिलते ही आनन-फानन में प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में आ गया।

    हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी
    वहीं मामले के बारे में जानकारी देते हुए पौड़ी पुलिस ने बताया कि, हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी समस्या आ गई थी। एहतियात के तौर पर राज्यपाल के हेलीकॉप्टर को जीवीके हेलीपैड पर उतारा गया, जिसके बाद उन्हें श्रीनगर स्थित पुलिस गेस्ट हाउस ले जाया गया।

    केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की भी इमरजेंसी लैंडिंग
    आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को लखनऊ में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में भी तकनीकी खराबी का मामला सामने आया है। उनके हेलीकॉप्टर में अचानक से धुआं भर गया था, जिसके बाद आनन-फानन में लखनऊ के एयरपोर्ट पर उनके हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर में खराबी के कारण डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हालांकि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।

     

     

     

     

     

  • Punjab News: नशे के खिलाफ निकाली गई Cycle Rally का हुआ ज़ोरदार स्वागत, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे के खिलाफ निकाली गई Cycle Rally का हुआ ज़ोरदार स्वागत, देखें वीडियो

    देश भर से 151 साइकिल सवारों ने रैली में लिया हिस्सा

    होशियारपुरः दसूहा शहर के ऊंची बस्सी से शुरू हुई साइकिल रैली का दसूहा पहुंचने पर ज़ोरदार स्वागत किया गया। यह रैली होशियारपुर के सचदेवा स्टॉक्स ने निकाली थी, जिसका मुख्य मकसद युवाओं को ड्रग्स के खिलाफ जागरूक करना और युवाओं को अच्छी सेहत से जोड़ना था। जिसमें देश भर से 151 साइकिल सवारों ने हिस्सा लिया, जिसमें सात राज्यों के युवा भी इस रैली में शामिल हुए। इनमें करीब दस महिलाएं थीं! इनके अलावा, इस रैली में 16 साल के बच्चों से लेकर 70 साल के बुजुर्ग भी मौजूद थे। इन साइकिल सवारों का गांव ऊंची बस्सी के लोगों ने ज़ोरदार स्वागत किया।

    इस मौके पर जानकारी देते हुए दसूहा मार्केट कमेटी के चेयरमैन केपी संधू ने कहा कि इस साइकिल रैली का मकसद लोगों और युवाओं को जागरूक करना था। उन्होंने कहा कि आज नशा एक ऐसी बीमारी है जो लगातार युवा पीढ़ी को अपनी गिरफ्त में ले रही है और उन्हें कई तरह से बीमार कर रही है। युवा शराब, सिगरेट, तंबाकू और ड्रग्स जैसी ज़हरीली चीज़ों का सेवन करके ड्रग्स का शिकार हो रहे हैं। नशा एक ऐसी बीमारी है जिसकी वजह से इंसान दिन-ब-दिन इस दलदल में फंसता जा रहा है।

    इस मौके पर उन्होंने सचदेवा स्टॉक्स के उत्तमप्रीत सिंह साबी, कोच साब, गुरजीत सिंह का खास तौर पर धन्यवाद किया। इस दौरान उन्होंने इस रैली को सफल बनाने में अपनी ज़िम्मेदारी अच्छी तरह निभाई। साथ ही, इस मौके पर दसूहा पुलिस ने इन साइकिलिस्ट को खास सुरक्षा दी।

     

     

     

  • Ludhiana News : इस इलाके में चली गोली, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Ludhiana News : इस इलाके में चली गोली, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियाना: शहर के मॉडल टाउन स्थित GNIMT (गुरु नानक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी) के पास आज दोपहर में गोलियां चलने के बाद हड़कंप मच गया। एक नेल स्टूडियो के मालिक ने अपनी ही पूर्व महिला कर्मचारियों पर फायरिंग कर दी।

    मामला पैसों के लेनदेन और सैलरी के बकाया हिसाब से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नेशनल नेल स्टूडियो में पहले काम कर चुकी कुछ लड़कियां दोपहर करीबन 2.30 बजे अपनी रुकी हुई तनख्वाह का हिसाब करने पहुंची थी।

    बातचीत के दौरान स्टूडियो के मालिक और लड़कियों के बीच में बहस बढ़ गई। बहस इतनी बढ़ गई कि मालिक हाइपर हो गया। खुद को घिरा देख मालिक ने अपने बचाव में अपनी गन निकाल ली और गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी और एक बड़ा हादसा टल गया।

    घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने के एसएचओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में पेश किया और मामले की जांच शुरु कर दी। सैलेरी के हिसाब को लेकर विवाद हुआ था। मालिक ने गोली चलाई थी लेकिन किसी को चोट नहीं आई है।

    फिलहाल दोनों पक्षों ने आपस में बैठकर बात की है और समझौता हो गया। किसी भी पक्ष के द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

     

     

  • Punjab News: Filmy Style में लुटेरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम, उड़ाए 7 लाख रुपये, देखें वीडियो

    Punjab News: Filmy Style में लुटेरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम, उड़ाए 7 लाख रुपये, देखें वीडियो

    लुधियाना : जालंधर बायपास रोड स्थित एल्डिको के बाहर बने ICICI एटीएम में बीती रात शातिर लुटेरों ने चोरी की। लुटेरों ने फिल्मी अंदाज में गैस कटर का इस्तेमाल करके एटीएम को तोड़कर करीबन 7 लाख रुपये की नकदी से भरी 4 ट्रे लेकर रफूचक्कर हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

    इसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार, यह वारदात रात करीबन 1:30 से 2:00 बजे के बीच हुई। लुटेरे पूरी तैयारी के साथ आए थे। उनके पास आधुनिक गैस कटर और अन्य औजार थे। एटीएम के बाहर सुरक्षा के लिहाज से रात को एटीएम का शटर बंद कर दिया जाता है।

    लुटेरें ने गैस कटर के साथ शटर को बड़ी सफाई से काटा और अंदर दाखिल हुए। अंदर घुसते ही बदमाशों ने एटीएम मशीन को गैस कटर से काटा। उन्होंने कैश बॉक्स को निशाना बनाया और नकदी वाली 4 ट्रे निकाल ली इसमें लगभग 7 लाख रुपये होने का अनुमान है।

    घटना का पता सुबह तब चला जब स्थानीय लोग और एटीएम से जुड़े लोग वहां पहुंचे। अनिल कुमार ने बताया कि हमें सुबह इस चोरी की जानकारी मिली। जब मौके पर आकर देखा तो शटर कटा हुआ था और अंदर मशीन के साथ छेड़छाड़ की गई थी।

    यह एटीएम रात को बंद रहता है जिसका फायदा बदमाशों ने उठाया है। सूचना मिलते ही लुधियाना पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्थानीय थाने की टीम ने मौके का मुआयना किया। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स को भी बुलाया गया है ताकि कोई भी सुराग न मिले।

    पुलिस एटीएम और आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लुटेरों की संख्या 2-3 हो सकती है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

     

     

     

     

  • Jalandhar News: Radha Soami Satsang घर के पास वाहन से टकराया तेंदुआ, हुई मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Radha Soami Satsang घर के पास वाहन से टकराया तेंदुआ, हुई मौत, देखें वीडियो

    जालंधर (Ens): गोराया में राधा स्वामी सत्संग घर के पास दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने सड़क किनारे एक तेंदुए को पड़ा हुआ देखा। जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात वाहन ने तेंदुए को टक्कर मार दी है। इससे वह गंभीर रुप से घायल होकर सड़क के किनारे पड़ा हुआ था।

    घटना की खबर आस-पास के लोगों में फैलते ही इलाके में डर का माहौल बन गया। बाद में पता चला कि टक्कर के कारण तेंदुए की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को वाहन में लोड करके अपने साथ ले गए।

     

     

     

  • T20 World Cup 2026 final : IndvsNZ टीम से बाहर हुए Abhishek-Varun, सामने आई बड़ी वजह

    T20 World Cup 2026 final : IndvsNZ टीम से बाहर हुए Abhishek-Varun, सामने आई बड़ी वजह

    खेल : टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट का एक और खिताब जीतने के लिए भारतीय टीम आज न्यूजीलैंड के सामने होगी। पूरा देश टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं कर रहा है। क्रिकेट प्रेमियो को भी इस बात की उम्मीद है कि भारतीय टीम पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़कर एक बार फिर से वर्ल्ड चैंपियन बनेगी। फैंस को बहुत नजदीकी और रोमांचक फाइनल मैच होने की उम्मीद है। मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार, शाम 7 बजे से ये मुकाबला शुरु होगा। फाइनल से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इंडिया इलेवन को लेकर बड़ी बहस छिड़ चुकी है। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टीम मैनेजमेंट को सलाह दी है कि खराब परफॉर्मेंस से जूझ रहे ओपनर अभिषेक शर्मा को खिताबी मुकाबले से बाहर कर दिया जाए। गावस्कर का यह मानना है कि अभिषेक इस पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष करते दिख रहे हैं। खासकर स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ उनकी कमजोरी साफ दिखी है। टूर्नामेंट में वह सिर्फ एक बार ही 50 का आंकड़ा पार कर पाए हैं और तीन मौके पर ऑफ स्पिनर्स का शिकार बने हुए हैं।

    अभिषेक शर्मा का खराब रहा प्रदर्शन

    सेमीफाइनल में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन खराब ही रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में वह सिर्फ 9 रन बनाकर विल जैक्स की गेंद पर आउट हो गए हैं। पूरे टूर्नामेंट में उनका स्कोर 0,0,0,15,55, 10 और 9 रहे हैं। इस तरह उन्होंने 7 पारियों में सिर्फ 89 रन बनाए हैं और उनका औसत 12.71 रहा है। अभिषेक शर्मा भले ही अभी तक आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में नंबर में बल्लेबाज हो परंतु वो अपनी गलतियों से सीख भी नहीं रहे। पूर्व कप्तान ने टीम मैनेजमेंट को सुझाव दिया है कि कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर फाइनल के लिए टीम में बदलाव पर विचार करेंगे। उनके अनुसार, ईशान किशन को संजू सैमसन के साथ ओपनिंग करने का मौका मिला है। वहीं रिंकू सिंह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा। गावस्कर ने कहा कि रिंकू सिंह में आत्मविश्वास की कमी नहीं है और कई बार ऐसे खिलाड़ी बड़े मैचों में कमाल कर जाते हैं।

    वरुण चक्रवर्ती हुए टीम से बाहर

    पूर्व भारतीय कप्तान ने गेंदबाजी यूनिट में भी बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया जाएगा। पिछले कुछ मैचों में वरुण की गेंदबाजी काफी महंगी साबित हुई है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1/47 जिम्बाब्बे के खिलाफ 1/35 और वेस्टइंडीज के खिलाफ 1/40 के आकड़े दर्ज किए थे। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ तो उनकी हालात और खराब रही जब जैकब बेथेल ने उनकी जमकर खबर ली और सिर्फ 13 गेंदों में 42 रन ठोक लिए।    
  • Punjab News : मां से मिलने जा रहे हिंदू नेता पर  हमला, देखें वीडियो

    Punjab News : मां से मिलने जा रहे हिंदू नेता पर हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना: शहर के चंद्र नगर इलाके में हिंदू नेता पर हमला होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, इस घटना में राजन राणा नामक व्यक्ति को घायल कर हमलावर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद राहगीरों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित राजन ने बताया कि वह अपने घर हेबोवाल से मां को मिलने पुराने घर जा रहा था। आज रविवार के चलते उसका गनमैन छुट्टी पर था और वह अकेला ही एक्टिवा पर था। जब वह सफेद कोठी के पास पहुंचा, तो पीछे से आए दर्जन के करीब हमलावरों ने उस पर धावा बोल दिया।

    मारपीट के दौरान शिवसेना नेता राणा चोटिल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को मिल चुकी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।