Blog

  • UK07 Rider Anurag Dobhal के हक में उतरे Munawar Faruqui, फैंस से की खास अपील, देखें वीडियो

    UK07 Rider Anurag Dobhal के हक में उतरे Munawar Faruqui, फैंस से की खास अपील, देखें वीडियो

    मनोरंजन: UK07 राइडर के नाम से मशहूर और बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट रह चुके अनुराग डोबाल इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। अनुराग डोबाल एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। इंस्टाग्राम पर लाइव के दौरान अनुराग की तेज रफ्तार गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अनुराग हजारों फैंस के साथ बात करते हुए इमोशनल हो गए और तभी उनकी गाड़ी अचानक के साथ डिवाइडर से जा भिड़ी। ऐसे में कई लोगों का यह मानना है कि अनुराग ने आत्महत्या की कोशिश की है। अब कई सितारे अनुराग के सपोर्ट में उतरे हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    मुनव्वर ने दिया मैसेज

    अनुराग ने दुर्घटना से पहले कई बार खुद यूट्यूब व्लॉग और इंस्टा पोस्ट के जरिए बताया है कि वो डिप्रेशन में है। उन्होंने यूट्यूब चैनल पर दो घंटे लंबा एक वीडियो शेयर करके कहा था कि उनके माता-पिता ने उन्हें टॉर्चर कर रहे हैं। भाई भी उन्हें परेशान कर रहे हैं। घरवालों से परेशान होकर उनकी पत्नी घर छोड़कर चली गई है। व्लॉग में अनुराग ने आत्महत्या करने के बारे में भी हिंट दिया था। वो रोते-बिलखते दिख रहे थे। अनुराग के वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने जहां उन्हें सपोर्ट किया था तो कई लोगों ने उन्हें सपोर्ट भी किया था। अनुराग को ट्रोल करते हुए कहा कि वो व्यूज के लिए नाटक कर रहे हैं। कई यूजर्स ने अनुराग के आंसुओं को झूठा बताकर उन्हें ट्रोल भी किया। ऐसे में अब मुनव्वर फारुकी और एक्टर अली गोनी अनुराग के सपोर्ट में आए हैं। मुनव्वर और अली ने अनुराग के डिप्रेशन का मजाक उड़ाने और उन्हें ट्रोल करने वालों को खरी-खोटी सुनाई है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    मुनव्वर ने आगे कहा कि – ‘हम हमेशा कहते हैं कि मेंटल हेल्थ सीरियस चीज है कोई परेशान है तो उसके बारे में बात करो। मगर जब कोई इंसान अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में बात करता है तो हम लोग उसका मजाक उड़ाते हैं। इंटरनेट को ये क्या बना दिया है तुम लोगों ने कोई परेशानी बता रहा है तो कह रहे हो कि व्यूज के लिए कर रहा है। कम से कम कंसीडर तो करो लेकिन यदि व्यूज के लिए कोई नहीं कर रहा है तो कौन जिम्मेदार होगा’। किसी भी मर्द की जिंदगी में उसके परिवार की प्रॉब्लम्स से बढ़कर कुछ नहीं होता प्लीज किसी को ट्रोल मत करो। जोक मारने के लिए कई चीजें मिल जाएंगी। इंटरनेट को ऐसा मत बनाओ कि किसी के दुख को देख ही न पाओ। मुनव्वर ने लोगों को समझाते हुए कहा कि – ‘सुसाइड किसी चीज का हल नहीं है यदि परेशान हो कोई भी प्रॉब्लम हो तो सुसाइड करने की कोशिश कभी मत करना।

    अब कैसे है अनुराग डोबाल?

    अनुराग के मैनेजर रोहित पांडे ने यूट्यूबर को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके बताया है कि अनुराग इस समय आईसीयू में है। अनुराग के मैनेजर ने बताया कि – उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है फिलहाल वो आईसीयू में है। उनके लिए प्रार्थना करें। हम डॉक्टर्स और बाकी लोगों के टच में हैं। हमें सपोर्ट करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद खासकर उन फैंस का धन्यवाद जिन्होंने मुझे उनका पता लगाने और उनकी मदद करने में सहायता की। यही कमाया है। यूके भाई ने आप नहीं होते तो क्या होता जितना आप फैंस को थैंक्यू कहूं कम है। कुछ नहीं होने देंगे भाई’।

    मीडिया से की रिकवेस्ट

    रोहित नाम के यूजर ने यूके राइडर की हेल्थ पर अपडेट दिया है और उन्होंने मीडिया से रिक्वेस्ट करते हुए लिखा कि – ‘मैं सभी मीडिया के लोगों से यह रिक्वेस्ट करता हूं कि प्लीज थोड़ा सब्र रखें इस समय कोई अपनी जिंदगी से लड़ रहा है और आपको मसाला चाहिए। इसके अलावा उन्होंने फैंस को बताते हुए लिखा कि अनुराग अस्पताल में दाखिल हैं और हम उसकी देखभाल कर रहे हैं प्लीज उसे फोन न करें।        
  • Punjab News: इस इलाके में पहुंचे Congress State Coordinator Dhingra, वोटरों की जांच को लेकर हुई चर्चा, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पहुंचे Congress State Coordinator Dhingra, वोटरों की जांच को लेकर हुई चर्चा, देखें वीडियो

    लुधियानाः मुल्लापुर दाखा में कांग्रेस पार्टी के दफ्तर में पार्टी के सीनियर नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक की गई। यह बैठक आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई, जिसमें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और वोटर लिस्ट में सुधार के नए तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

    कांग्रेस पार्टी के स्टेट को-ऑर्डिनेटर हरदीप सिंह ढिंगरा ने बैठक की अध्यता की और पार्टी के हलका दाखा इंचार्ज कैप्टन संदीप संधू के साथ कार्यकर्त्ताओं और बीएलओज से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बूथ कमेटियों के सदस्यों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनावों में जीत हासिल करने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में वोटर लिस्ट की जांच करनी चाहिए और जिन मतदाताओं के नाम गलत हैं या छूट गए हैं, उन्हें ठीक करवाने के लिए चुनाव आयोग की प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करवाना चाहिए।

    कैप्टन संदीप संधू ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने बूथों पर जाकर मतदाताओं से संपर्क करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी पात्र लोगों के नाम वोटर लिस्ट में सही तरीके से दर्ज हों। अगर किसी मतदाता का नाम सूची में नहीं है या गलत दर्ज है तो उसे तुरंत ठीक करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन दिया जाए।

    बैठक के दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बूथ कमेटियों के सदस्य भी मौजूद रहे। उन्होंने भी अपने-अपने सुझाव साझा किए और आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देती आई है और आने वाले चुनावों में भी पार्टी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।

  • Punjab News: अज्ञात वाहन ने Bike सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: अज्ञात वाहन ने Bike सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गुरुहरसहाय हलके के गांव गुंदर ढांडी के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां, एक व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। पीड़ितों को हादसे की जानकारी सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने दी। पीड़ितों को घटना के कारणों का पता नहीं चला है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते तरसेम सिंह निवासी गांव चपाटी ने बताया कि उन्हें बीती रात सिविल अस्पताल से फोन आया था कि उनके पिता का एक्सीडेंट हो गया है जिसके बाद वह तुरंत आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे तो वहां पिता की मौत हो चुकी थी। हादसे वाली जगह पर जाकर देखा तो वहां कुछ भी पता नहीं चला, बस थोड़ा सा खून बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि उनका पिता गांव लालचियां के पास किसी काम से गए थे।

    वहीं, पुलिस ने मृतक व्यक्ति का पोस्टमॉर्टम कराकर 174 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरी ओर पीड़ितों ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

     

  • Punjab News: अनियंत्रित होकर पलटा Truck, सड़क पर बिखरा आटे का चोकर, लगा जाम

    Punjab News: अनियंत्रित होकर पलटा Truck, सड़क पर बिखरा आटे का चोकर, लगा जाम

    मोहालीः पटियाला रोड पर दयालपुरा कट के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक में लदा आटे का चोकर सड़क पर बिखर गया, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। गनीमत रही कि इस दौरान ट्रक के साथ कोई अन्य वाहन नहीं चल रहा था नहीं तो कोई जनहानि हो सकती थी।

    ट्रक चालक धर्मवीर ने बताया कि वह अमलोह से आटे का चोकर लेकर जीरकपुर की ओर जा रहा था। दयालपुरा गांव के कट के पास अचानक सामने से एक अन्य वाहन आ गया। उसे बचाने के प्रयास में जैसे ही चालक ने ब्रेक लगाए, ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। धर्मवीर के अनुसार, ब्रेक फेल होने के बाद उसे समझ आ गया था कि ट्रक को रोकना मुश्किल है। उस समय सड़क पर कई वाहन चल रहे थे और यदि ट्रक सीधा आगे बढ़ता तो बड़ा हादसा हो सकता था। संभावित नुकसान से बचने के लिए उसने ट्रक को सड़क के बीच बने डिवाइडर की ओर मोड़ दिया। इसी दौरान ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया।

    ट्रक पलटने से चोकर की बोरियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे पटियाला रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

  • US-Israel-Iran War: International Airport और इमारतों पर किया अटैक, देखें वीडियो

    US-Israel-Iran War: International Airport और इमारतों पर किया अटैक, देखें वीडियो

    ड्रोन से एयरपोर्ट के पास फ्यूल टैंक को बनाया निशाना

    नई दिल्लीः ईरान की तरफ से पड़ोसी देशों पर हमले अभी जारी हैं। सऊदी डिफेंस मिनिस्ट्री ने बताया है कि उसने राजधानी रियाद में डिप्लोमैटिक क्वार्टर को निशाना बना रहे एक ड्रोन को नष्ट किया है। पिछले कुछ दिनों से ईरान और उसके विरोधियों के बीच बढ़ते टकराव ने पूरे इलाके की सुरक्षा स्थिति को बेहद संवेदनशील बना दिया है। इसी कड़ी में अब कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फ्यूल टैंक को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमला किया गया है। जबकि सऊदी अरब ने अपने हवाई क्षेत्र में घुसे कई ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। वही कुवैत में इमारत पर भी ईरान ने अटैक किया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    IRGC ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 के तहत नए सिरे से हमले शुरू किए हैं।‌हमलों में नई सॉलिड-फ्यूल मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया है। ईरान की एलीट मिलिट्री फोर्स IRGC ने अमेरिकी और इजरायली ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान ने दुबई में भी हमले किए हैं। अमेरिकी लोगों के रहने की जगह को टारगेट करने के लिए अनमैन्ड एरियल सिस्टम का भी इस्तेमाल किया गया। ड्रोन ने ‘मरीना’ में एक इमारत को निशाना बनाया है। लेबनान की हेल्थ मिनिस्ट्री ने रविवार को बताया कि एक इजरायली एयरस्ट्राइक ने सेंट्रल बेरूत के राउचे जिले में एक होटल को निशाना बनाया जिसमें कम से कम चार लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान पस्त हो गया है और उसकी सेना को भारी नुकसान हुआ है। ट्रंप ने कहा है कि हाल के हमलों में ईरान के 42 नौसैनिक जहाज नष्ट कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिकी हमलों में ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है। कुवैत की राष्ट्रीय तेल कंपनी कुवैत ऑयल कंपनी (KOC) ने बताया कि देश के एयरपोर्ट क्षेत्र में स्थित फ्यूल टैंक को ड्रोन से निशाना बनाया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने इसे देश की महत्वपूर्ण ऊर्जा संरचना पर सीधा हमला बताया है। कुवैत की सेना ने कहा कि देश के हवाई क्षेत्र में घुसे कई शत्रुतापूर्ण ड्रोन को रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई की गई। इंटरसेप्शन के दौरान गिरने वाले मलबे से कुछ नागरिक सुविधाओं को नुकसान भी पहुंचा। एहतियात के तौर पर कुवैत ने अपने कच्चे तेल उत्पादन में अस्थायी कटौती की घोषणा की है। सरकार का कहना है कि यह कदम ऊर्जा ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय सऊदी मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस (MOD) ने कहा कि देश के कई क्षेत्रों में घुसने की कोशिश कर रहे ड्रोन और मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिया है। राजधानी रियाद के डिप्लोमैटिक क्वार्टर सहित कई संवेदनशील इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार प्रिंस सुल्तान एयर बेस की ओर बढ़ रही तीन बैलिस्टिक मिसाइलों को भी हवा में ही नष्ट कर दिया गया। यह एयर बेस अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी के कारण रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके अलावा दक्षिण पूर्व स्थित शैबा ऑयल फील्ड के ऊपर उड़ रहे 17 ड्रोन भी मार गिराए गए।  
  • Donald Trump की बीजिंग यात्रा से पहले चीनी विदेश मंत्री का आया बड़ा बयान, कही ये बात

    Donald Trump की बीजिंग यात्रा से पहले चीनी विदेश मंत्री का आया बड़ा बयान, कही ये बात

    नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को लेकर चीन ने बड़ा रुख अपनाया है। चीन के विदेश मंत्री ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वो सैन्य कार्रवाई की जगह कूटनीति का रास्ता अपनाए। उन्होंने कहा कि ईरान और मिडिल ईस्ट के मुद्दों को सही तरीके से संभाला जाना चाहिए। न्यूज एजेंसी के अनुसार, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि ईरान और खाड़ी देशों की संप्रभुता और सुरक्षा का हर हाल में सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी पक्षों से जल्ज से जल्द बातचीत की मेज पर लौटने के लिए कहा है। विदेश मंत्री ने कहा कि – क्रांति की साजिश रचना या शासन परिवर्तन की कोशिशों को कोई जनसमर्थन नहीं मिलता। चीन ने प्रमुख देशों को इस संकट को सुलझाने में मदद की सलाह दी है।

    पड़ोसी देशों के साथ डिप्लोमेसी पर दिया बयान

    पड़ोसी देशों के साथ डिप्लोमेसी पर बात करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि चीन भविष्य में अपनी कोशिशों को और तेज करने के लिए तैयार है। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि – चीन हमेशा सुरक्षा के लिए एक एंकर की तरह है।

    ट्रंप की चीन यात्रा पर भी आई प्रतिक्रिया

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संभावित चीन यात्रा को लेकर भी वांग यी ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि चीन का रवैया हमेशा पॉजिटिव और खुला रहा है। उन्होंने जोर दिया है कि चीन और अमेरिका के बीच कोई संवाद होने से न सिर्फ गलतफहमी और ज्यादा संघर्ष पैदा होगा। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने अच्छे संवाद बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने इस साल को चीन-अमेरिका संबंधों के लिए एक बड़ा साल बताया है।

    रिश्तों को सुधारने की मिली चुनौती

    वांग यी का कहना है कि दोनों पक्षों को बाधाओं को दूर करने की जरुरत है। उन्होंने अमेरिका को सलाह दी है कि वो चीन के साथ एक ही दिशा में काम करें। उनके अनुसार, अब दोनों पक्षों की तैयारी करने की जरुरत है क्योंकि हाई लेवल का एजेंडा पहले ही मेज पर है।    
  • Punjab News: Budget को लेकर वित्तमंत्री चीमा का संबोधन शुरू, 2.60 लाख करोड़ रुपए पेश, देखें Live

    Punjab News: Budget को लेकर वित्तमंत्री चीमा का संबोधन शुरू, 2.60 लाख करोड़ रुपए पेश, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी सरकार अपने 5 साल के कार्यकाल का आखिरी बजट पेश कर रही है। वित्तमंत्री हरपाल चीमा का संबोधन शुरू हो गया है। बजट पेश करने से पहले वित्तमंत्री ने घर से रवाना होने से पहले मां मंजीत कौर का आशीर्वाद लिया। इसके साथ भगत सिंह और भीमराव अंबेडकर को भी नमन किया। इसके बाद उन्होंने CM भगवंत मान से मुलाकात की। इस दौरान बजट कॉपी पर फुलकारी वाला कवर चढ़ाया गया। वहीं बजट को लेकर वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने अपना संबोधन शुरू कर दिया है। पंजाब विधानसभा में वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने 2.60 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि ये बजट मां-बेटियों को समर्पित है और इस बजट का नाम गारंटी पूरा करने वाला बजट है।

    Read In English : https://encounternews.in/punjab/punjab-budget-2026-27-unveiled-harpal-cheema-highlights-focus-on-women-health-and-agriculture/

    वित्तमंत्री चीमा ने कहा कि 2026-27 में शिक्षा के लिए 19279 करोड़ का बजट रखा गया है। जो पिछले साल के मुकाबले 7% ज्यादा है। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए कैरियर सहायता पोर्टल शुरू किया जाएगा। सरकारी स्कूलों के ढांचे को मजबूत करने के लिए 395 करोड़ रुपए निवेश किए हैं। इसी के साथ सरकारी स्कूलों में डेस्कटोप कंप्यूटर बांटे जा रहे हैं। 3695 स्कूलों में फ्लेट पैनल लगाए जा रहे हैं जो पंजाब के सरकारी स्कलों में पहला ऐसा डिजीटल पैनल विकास हुआ है। इसका मुख्य मकसद सरकारी स्कूलों के बच्चों को आधुनिक सुविधा मुहैया करवाना है। पंजाब की असली कीमत इमारतों में नहीं बल्कि स्कूलों के क्लासरूम के विकास से है, ताकि राज्य तरक्की की ओर जाए। सरकारी कालेजों के बुनियादी ढांचे को भी मजबूत किया जा रहा है। इसी के साथ स्कूले के बुनियादी ढांचे के लिए 690 करोड़ रुपए अलॉट किए हैं। 11 जेलों में आईटीआई सैंटर शुरू किए जाएंगे। स्किल डिवेल्पमैंट की ओर सरकार विशेष ध्यान देगी। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ‘ਮਾਵਾਂ-ਧੀਆਂ ਸਤਿਕਾਰ ਯੋਜਨਾ’ ਦਾ ਐਲਾਨ: ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਨੂੰ ਹਰ ਮਹੀਨੇ 1000 ਰੁਪਏ, ਬਜਟ ਵਿੱਚ 9300 ਕਰੋੜ ਰਾਖਵੇਂ
    तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। यूनिवर्सिटीज के लिए 1760 करोड़ रुपए रखे गए हैं। सेहत योजना के लिए 2000 करोड़ रुपए रखे गए हैं। 147 आम आदमी क्लीनिक ओर खोले जाएंगे। 308 सबसिडी हैल्थ सैंटर को क्लीनिकों में अपग्रेड किया जाएगा। 351 करोड़ रुपए आम आदमी क्लीनिकों के लिए रखे जाएंगे। एमबीबीएस के लिए 600 नई सीटे रखी जाएंगी। 7 नए मेडिकल कालेज स्थापित करने की कदम उठाए। 300 करोड़ से डाक्टरी उपकरणों की खरीद की जाएगी। वहीं 7,715 करोड़ से किसानों को मुफ्त बिजली मिलेगी।  
  • Punjab News: Club 43 में एक्साइज और पुलिस की Raid, भारी मात्रा में Imported Beer और शराब बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: Club 43 में एक्साइज और पुलिस की Raid, भारी मात्रा में Imported Beer और शराब बरामद, देखें वीडियो

    मोहालीः शहर में एक्साइज विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खरड़-लांडरा रोड स्थित क्लब-43 में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने भारी मात्रा में चंडीगढ़ की शराब बरामद की है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

    जानकारी के अनुसार एक्साइज इंस्पेक्टर अशोक कुमार को सूचना मिली थी कि खरड़-लांडरा रोड पर स्थित क्लब-43 में अवैध रूप से चंडीगढ़ की शराब स्टॉक कर बेची जा रही है। सूचना के आधार पर एक्साइज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्लब में रेड की। छापेमारी के दौरान टीम ने क्लब परिसर की जांच की, जहां से बड़ी मात्रा में चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद हुई। बताया जा रहा है कि यह शराब बिना वैध अनुमति के यहां रखी गई थी और इसे परोसे जाने की भी आशंका जताई जा रही है।

    एक्साइज विभाग की टीम ने बरामद शराब को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं क्लब प्रबंधन से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब किस तरह यहां लाई गई और कितने समय से इसका इस्तेमाल किया जा रहा था।

    एक्साइज इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि मामले में नियमों के उल्लंघन को लेकर संबंधित लोगों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भी इस तरह अवैध शराब बेचने की अनुमति नहीं है और अगर कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एक्साइज विभाग ने शराब को जब्त कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

     

  • Punjab News: Cricket Match में बॉलिंग के दौरान अचानक पिच पर गिरा Bowler, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Cricket Match में बॉलिंग के दौरान अचानक पिच पर गिरा Bowler, मौत, देखें वीडियो

    मोहालीः सेक्टर-87 स्थित एसी ग्राउंड में एक कॉर्पोरेट क्रिकेट मैच के दौरान 44 वर्षीय बॉलर की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान बेलन सानुगन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले थे और मोहाली की एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के तौर पर काम करते थे।

    मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-87 के एसी ग्राउंड में कॉर्पोरेट क्रिकेट मैच खेला जा रहा था। इसी दौरान बेलन सानुगन अपनी टीम की ओर से गेंदबाजी कर रहे थे। वह अपने स्पेल का चौथा ओवर डाल रहे थे और मैच का 16वां ओवर चल रहा था। तेज गेंदबाजी करते हुए अचानक वह मैदान पर ही गिर पड़े।

    मैदान में मौजूद खिलाड़ियों और साथियों ने जब उन्हें गिरते देखा तो तुरंत दौड़कर उनके पास पहुंचे और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बेलन मैच शुरू होने से पहले पूरी तरह स्वस्थ थे और सामान्य रूप से खेल रहे थे। वहीं घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें बेलन बॉलिंग के दौरान अचानक गिर जाते हैं।

    मृतक की पत्नी संजीता ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपने पति की मौत को लेकर किसी पर कोई शक नहीं है। उन्होंने कहा कि रिकॉर्डिंग देखने के बाद भी यही पता चलता है कि उनके पति अचानक गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

    बेलन के साथ खेलने वाले खिलाड़ियों ने बताया कि वह बेहद खुशमिजाज इंसान थे और उन्हें क्रिकेट खेलने का बहुत शौक था। संयोग से जिस दिन यह घटना हुई, उसी दिन उनके बेटे का जन्मदिन भी था। साथी खिलाड़ियों के अनुसार मैच के दौरान बेलन अपने साथियों से मजाक करते हुए कह रहे थे कि आज उनकी टीम यह मैच जरूर जीतेगी और अगले दिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मैच में भी भारत की जीत का जश्न सभी मिलकर मनाएंगे, लेकिन किसे पता था कि इससे पहले ही बेलन अपनी जिंदगी का मैच हार जाएंगे। इस घटना के बाद मैदान में मौजूद खिलाड़ियों और उनके साथियों में शोक की लहर है। सभी ने बेलन के अचानक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

  • Jalandhar News: मेन चौक के पास नशे में धुत्त व्यक्ति ने दुकान में मारी गाड़ी, टूटा शटर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मेन चौक के पास नशे में धुत्त व्यक्ति ने दुकान में मारी गाड़ी, टूटा शटर, देखें वीडियो

    जालंधर: शास्त्री चौक पर नशे में धुत्त बोलेरो चालक ने बंद दुकान में टक्कर मार दी और दुकान का शटर तोड़ दिया। घटना के बाद व्यक्ति गाड़ी लेकर मौके से भाग गया और उसे नामदेव चौक के पास काबू कर लिया गया। वहीं दुकानदार द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। गाड़ी में से वोडका की बोतल भी बरामद की गई है। नशे में धुत्त गाड़ी चालक ने अपना नाम राज सिंह बताया।

    राज ने माना कि उसी की गाड़ी दुकान में हिट हुई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने नौजवान को काबू कर लिया। पुलिस कांस्टेबल का कहना है कि उक्त गाड़ी चालक नशे में धुत्त है और वह सही से बोल भी नहीं पा रहा है। गाड़ी चालक का मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा है। वहीं पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उसके बड़े भाई महेंद्र पाल सिंह की सेंट्रल टाउन में दुकान है। इस दौरान तेज रफ्तार गाड़ी चलाक ने दुकान में गाड़ी को हिट कर दिया। इस हादसे में दुकान का शटर टूट गया और पिलर भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

    पीड़ित ने बताया कि वहां पर मौजूद लोगों ने गाड़ी चालक की वीडियो बनाई और गाड़ी का नंबर नोट कर उन्हें घटना की सूचना दी, जिसके बाद गाड़ी का पीछा करके चालक को काबू कर लिया गया। गाड़ी चालक ने काफी ज्यादा नशा किया हुआ है। पुलिस द्वारा गाड़ी चालक का अब मेडिकल करवाया जा रहा है, जिसके आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।