Blog

  • Punjab News: अब इस इलाके में चली गोली, पंचायत मेंबर का भाई गंभीर घायल

    Punjab News: अब इस इलाके में चली गोली, पंचायत मेंबर का भाई गंभीर घायल

    तरनतारनः पलासौर गांव से हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां ड्रग तस्करों ने खुलेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच किया। छोटे से विवाद को लेकर बदमाश ने एक परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ितों ने मामले में पुलिस को सूचित कर दिया है।

    जानकारी देते पीड़ित परिवार, जो आम आदमी पार्टी से जुड़े एक मौजूदा पंचायत मेंबर का परिवार बताया जा रहा है, ने आरोप लगाया कि गांव में कुछ लोग नशा तस्करी का काम करते हैं। जब उन्होंने इस गैर-कानूनी धंधे का विरोध किया, तो आरोपियों ने गुस्से में उनके घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले घर में घुसकर तोड़फोड़ की और दहशत का माहौल बना दिया।

    इस दौरान एक हमलावर ने गोलियां भी चलाई जिसमें से एक पंचायत मेंबर के भाई को लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ितों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस पार्टी ने मौके का मुआयना किया और जांच शुरू की। पुलिस टीम का कहना है कि उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया है और परिवार के बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: Traffic से खचाखच भरे Elevated पुल पर युवक का खतरनाक स्टंट, चलती Bullet पर हुआ खड़ा, देखें वीडियो

    Punjab News: Traffic से खचाखच भरे Elevated पुल पर युवक का खतरनाक स्टंट, चलती Bullet पर हुआ खड़ा, देखें वीडियो

    लुधियाना: शहर में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है जिसे वहां से निकल रहे एक कार चालक ने रिकार्ड भी किया। दरअसल, ट्रेफिक से खचाखच भरे फ्लाइओवर पर एक युवक चलती बुलेट मोटरसाइकिल के ऊपर खड़ा होकर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो देर रात का है और शहर के फिरोजपुर रोड स्थित एलीवेटेड पुल का है। वहीं इस मंजर को देखकर वहां से गुजरने वाले सभी लोग हैरान हो रहे हैं।

    जानकारी मुताबिक, लुधियाना के फिरोजपुर रोड स्थित एलीवेटेड पुल पर एक युवक शरेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बुलेट बाइक पर स्टंट करता नजर आ रहा है। इस दौरान पास से गुजरने वालों ने उस युवक की वीडियो बनाई। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक कैपरी और टी-शर्ट पहने हुए बुलेट मोटरसाइकिल के ऊपर सीधे खड़ा है। युवक ने किसी तरह का हैल्मेट भी नहीं पहना है और दोनों हाथ फैलाए हुए हैं मानो वह कोई स्टंट दिखा रहा हो।

    इस दौरान बाइक तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ती नजर आती है जिससे उसकी और अन्य वाहन चालकों की जान को खतरा पैदा हो सकता था जिस सड़क पर यह स्टंट किया जा रहा है वह लुधियाना की व्यस्त सड़कों में से एक मानी जाती है। ऐसे में इस तरह की लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने अपनी गाड़ी से मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। अब देखना ये होगा कि पुलिस इस वीडियो में क्या संज्ञान लेती है।

  • Iran-Israel war: सबसे बड़े तेल डिपो पर किया हमला, इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान, देखें वीडियो 

    Iran-Israel war: सबसे बड़े तेल डिपो पर किया हमला, इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान, देखें वीडियो 

    नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जंग का आज नौवां दिन है। बीते दिन ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने घोषणा की कि ईरान अब किसी भी पड़ोसी देश पर हमला नहीं करेगा, जब तक कि ईरान पर होने वाला हमला उसी देश की जमीन से न किया जाए। यह बयान ऐसे समय में आया है जब खाड़ी देश ईरानी मिसाइलों और ड्रोन हमलों के खतरे में हैं। इजरायल और अमेरिका ने अब ईरान में स्थित बड़े ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला बोलना शुरू कर दिया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित सबसे बड़े शहरान तेल डिपो पर इजरायल ने बड़ा हमला किया है। हमले के बाद तेल डिपो में भीषण आग लग गई है। आग लगने के बाद तेल डिपो में हवा में धुआं का गुबार दिखाई दिया। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, शनिवार (7 मार्च) देर रात इजरायली हमले के बाद उत्तरी तेहरान के बाहरी इलाके में स्थित शहरान तेल डिपो में लगी भीषण आग की फुटेज सामने आई है। इजरायली सेना ने फ्यूल स्टोरेज और उससे जुड़ी जगहों पर हमला करने की जिम्मेदारी ली है। इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने कहा है कि उसने इंटेलिजेंस गाइडेंस पर काम करते हुए तेहरान में कई ईरानी फ्यूल डिपो पर हमला किया। हमले के बाद मौके से कई विजुअल्स सामने आए हैं। इसमें शहरान ऑयल डिपो से आग और धुएं के गुबार उठते दिख रहे हैं। IDF ने एक बयान में कहा, “ईरानी आतंकी शासन की फोर्सेज मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को चलाने के लिए इन फ्यूल टैंकों का सीधा और बार-बार इस्तेमाल करती हैं। इनके जरिए, ईरानी आतंकी शासन ईरान में मिलिट्री एंटिटीज सहित अलग-अलग कंज्यूमर्स को फ्यूल बांटता है।” बयान में कहा गया है कि यह हमला ईरानी आतंकी शासन के मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान को और गहरा करने की दिशा में एक और कदम है। इससे पहले, ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया कि राजधानी के मेन रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के पास दक्षिणी तेहरान में एक तेल डिपो पर हमला हुआ।    
  • आज का राशिफल, 8 मार्च 2026

    आज का राशिफल, 8 मार्च 2026

    वैदिक पंचांग अनुसार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि शाम को 9 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी। साथ ही आज रविवार का दिन है। आज रंगपंचमी और अभिजीत मुहूर्त है। इसके साथ ही आज चंद्रमा तुला राशि में संचऱण करेंगे। साथ ही आज स्वाती नक्षत्र सुबह 01:31 पी एम तक रहेगा। वहीं उसके बाद विशाखा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। आज मालव्य राजयोग भी बन रहा है। ऐसे में आज कुछ राशियों के लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। साथ ही उधार धन मिल सकता है।

    मेष राशिफल: आज मेष राशि के जातकों के लिए मीन राशि में बना मालव्य राजयोग मानसिक शांति और आध्यात्मिक रुचि बढ़ा सकता है। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी, लेकिन अचानक धन लाभ के योग भी बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है।

    वृषभ राशिफल: वृषभ राशि के लोगों के लिए यह योग लाभदायक साबित हो सकता है। आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं और लंबे समय से रुका हुआ धन मिलने की संभावना बन सकती है। मित्रों और सामाजिक संपर्कों से भी फायदा मिल सकता है।

    मिथुन राशिफल: आज मिथुन राशि वालों के लिए मीन राशि में बना मालव्य राजयोग करियर में उन्नति के संकेत दे रहा है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। व्यापार में भी विस्तार के योग बन रहे हैं।

    कर्क राशिफल: कर्क राशि के जातकों के लिए यह योग भाग्य का साथ दिला सकता है। शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा और विदेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। यात्रा के योग भी बन सकते हैं जो भविष्य के लिए लाभदायक साबित होंगे।

    सिंह राशिफल: आज सिंह राशि वालों के लिए यह योग मिश्रित परिणाम दे सकता है। अचानक धन लाभ की संभावना बन सकती है, लेकिन निवेश करते समय सावधानी रखना जरूरी है। स्वास्थ्य और खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।

    कन्या राशिफल: कन्या राशि के जातकों के लिए मीन राशि में बना मालव्य राजयोग रिश्तों के लिए शुभ माना जा रहा है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ सकती है और साझेदारी के कामों में लाभ मिलने के योग हैं। व्यापार में नई डील भी मिल सकती है।

    तुला राशिफल: आज तुला राशि वालों के लिए यह योग कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता रखने की जरूरत हो सकती है।

    वृश्चिक राशिफल: वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह योग रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ा सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक मामलों में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

    धनु राशिफल: आज धनु राशि के जातकों के लिए मीन राशि में बना मालव्य राजयोग पारिवारिक सुख में वृद्धि कर सकता है। घर या संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

    मकर राशिफल: मकर राशि वालों के लिए यह योग संचार और संपर्कों से लाभ दिला सकता है। छोटी यात्राएं लाभदायक साबित हो सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है।

    कुंभ राशिफल: कुंभ राशि के जातकों के लिए यह योग आर्थिक मामलों में शुभ परिणाम दे सकता है। धन संचय करने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। व्यापार और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है।

    मीन राशिफल: आज मीन राशि वालों के लिए यह मालव्य राजयोग विशेष रूप से फलदायी साबित हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और करियर में प्रगति के योग बन सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं।

  • Chat GPT से पूछकर मंदिर के बाथरूम में 2 छात्राओं ने की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी

    Chat GPT से पूछकर मंदिर के बाथरूम में 2 छात्राओं ने की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी

    सूरत। गुजरात के सूरत शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां डिंडोली इलाके में स्थित स्वामीनारायण मंदिर परिसर के बाथरूम से दो युवतियों के शव बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने आत्महत्या कर ली। घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मिली जानकारी के अनुसार डिंडोली की रामी पार्क सोसाइटी में रहने वाली रोशनी सिरसाथ और ज्योत्सना चौधरी बचपन की अच्छी दोस्त थीं। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ती थीं और रोज साथ ही कॉलेज जाती थीं।

    कॉलेज के बाद घर नहीं पहुंचीं तो परिवार हुआ परेशान
    बताया जा रहा है कि उस दिन भी दोनों युवतियां रोज की तरह कॉलेज के लिए घर से निकली थीं। लेकिन जब कॉलेज का समय खत्म होने के बाद भी वे घर नहीं पहुंचीं तो परिवार के लोगों को चिंता होने लगी। परिजनों ने दोनों को कई बार फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। काफी देर तक कोई संपर्क न होने पर परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी।

    मोबाइल लोकेशन से मंदिर तक पहुंची पुलिस
    पुलिस ने जांच के दौरान मोबाइल सर्विलांस की मदद ली। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पता चला कि दोनों युवतियों का आखिरी लोकेशन सनिया कणदे इलाके में स्थित स्वामीनारायण मंदिर के पास दिख रहा है। इसके बाद पुलिस और परिवार के लोग तुरंत मंदिर परिसर पहुंचे। वहां पहुंचने पर मंदिर के बाहर युवतियों की मोपेड खड़ी मिली, लेकिन दोनों युवतियां कहीं दिखाई नहीं दीं।

    सीसीटीवी में बाथरूम की तरफ जाती दिखीं युवतियां
    पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। फुटेज में दोनों युवतियां मंदिर के बाथरूम की तरफ जाती हुई दिखाई दीं। जब पुलिस बाथरूम के पास पहुंची तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला।

    दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस
    इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देखकर सभी लोग हैरान रह गए। बाथरूम के अंदर दोनों युवतियों के शव पड़े हुए थे। पुलिस ने तुरंत शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

     

     

     

     

  • Health Tips: गर्मी में Healthy और Hydrated रहने के लिए अपनाएं ये आसान आयुर्वेदिक Summer किट

    Health Tips: गर्मी में Healthy और Hydrated रहने के लिए अपनाएं ये आसान आयुर्वेदिक Summer किट

    Health Tips: गर्मी का मौसम आते ही तापमान तेजी से बढ़ने लगता है। तेज धूप और ज्यादा पसीना आने की वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसके साथ ही कई जरूरी मिनरल्स भी शरीर से बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में लोगों को थकान, चक्कर आना, सिर दर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि सिर्फ ज्यादा पानी पीना ही काफी है, लेकिन ऐसा नहीं है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के अनुसार, शरीर को सही तरीके से हाइड्रेट रखने के लिए सिर्फ पानी ही नहीं बल्कि कुछ प्राकृतिक चीजों को भी अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। उन्होंने गर्मियों के लिए एक आसान नेचुरल समर किट बताई है, जिसे बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी अपने रोज़मर्रा के जीवन में अपना सकते हैं। गर्मियों में कैसी होनी चाहिए डाइट गर्मी के मौसम में हमेशा हल्का और आसानी से पचने वाला खाना खाना चाहिए। ज्यादा तेल और मसाले वाला खाना शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है और पेट से जुड़ी दिक्कतें पैदा कर सकता है। इस मौसम में लिक्विड फूड जैसे छाछ, नारियल पानी, नींबू पानी और ताजे फलों का सेवन करना फायदेमंद होता है। खासकर तरबूज, खरबूजा, खीरा और संतरा जैसे रसीले फल शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। घर पर बनाएं आयुर्वेदिक समर किट गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडक देने और एनर्जी बनाए रखने के लिए आप घर पर ही एक आसान आयुर्वेदिक समर किट तैयार कर सकते हैं। यह पूरी तरह प्राकृतिक चीजों से बनती है और शरीर को ठंडा, ताजा और एक्टिव बनाए रखने में मदद करती है। सुबह की शुरुआत करें हर्बल काढ़े से गर्मियों में सुबह खाली पेट एक हल्का हर्बल काढ़ा पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। कैसे बनाएं काढ़ा
    • एक गिलास पानी लें उसमें सौंफ, धनिया के बीज और कुछ पुदीने की पत्तियां डालें। इसे कुछ देर तक उबालें। जब पानी का रंग थोड़ा बदल जाए तो इसे छान लें और थोड़ा ठंडा होने के बाद गुनगुना ही पी लें।
    फायदे
    • शरीर को ठंडक देता है
    • पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है
    • पेट को हल्का और आरामदायक रखता है
    दिनभर पिएं खस वाला पानी समर किट में खस (वेटिवर) का पानी भी शामिल किया जा सकता है। खस एक प्राकृतिक जड़ी-बूटी है जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। कैसे बनाएं खस का पानी
    • एक लीटर पानी लें
    • उसमें खस की जड़ें डाल दें
    • इसे कुछ घंटों के लिए ऐसे ही रहने दें
    इसके बाद इस पानी को पूरे दिन थोड़ा-थोड़ा करके पीते रहें। फायदे
    • शरीर को प्राकृतिक ठंडक देता है
    • शरीर को हाइड्रेट रखता है
    • गर्मी से होने वाली थकान को कम करता है
    पेट की जलन के लिए कूलिंग नाभि पैक गर्मियों में कई लोगों को पेट में जलन या ज्यादा गर्मी महसूस होती है। ऐसे में एक आसान और प्राकृतिक पैक राहत दे सकता है। कैसे बनाएं पैक
    • चंदन पाउडर
    • एलोवेरा जेल
    • गुलाब पाउडर
    • थोड़ा सा घी
    इन सभी चीजों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। कैसे लगाएं इस पेस्ट को नाभि के आसपास लगाएं और 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद साफ पानी से धो लें। फायदे
    • पेट की जलन को शांत करता है
    • शरीर को ठंडक देता है
    • गर्मी से होने वाली बेचैनी कम करता है
             
  • नेपाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर: रैपर से नेता बने Balendra Shah ने पूर्व प्रधानमंत्री को हराया

    नेपाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर: रैपर से नेता बने Balendra Shah ने पूर्व प्रधानमंत्री को हराया

    नेपाल की राजनीति में एक बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव देखने को मिला है। काठमांडू के मेयर और रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह (बलेन) ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को उनके ही गढ़ में हराकर बड़ी जीत दर्ज की है। झापा-5 संसदीय सीट पर हुए चुनाव में बालेंद्र शाह ने 49,614 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। शाह को 68,348 वोट मिले, जबकि चार बार प्रधानमंत्री रह चुके ओली को 18,734 वोट ही मिल पाए।

    74 साल के अनुभवी नेता को उनके मजबूत क्षेत्र में जाकर 35 साल के युवा नेता ने हराया है। इसलिए इस जीत को नेपाल की राजनीति के सबसे बड़े उलटफेरों में से एक माना जा रहा है।

    केपी शर्मा ओली को उनके ही गढ़ में मिली हार
    केपी शर्मा ओली नेपाल के सबसे बड़े और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं। वह चार बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं और लंबे समय से इस सीट पर मजबूत पकड़ रखते थे।

    लेकिन इस बार चुनाव में युवा नेता बालेंद्र शाह ने उन्हें सीधी चुनौती दी और भारी अंतर से जीत दर्ज की। इससे साफ है कि नेपाल की राजनीति में युवाओं और बदलाव की मांग तेजी से बढ़ रही है।

    मेयर पद छोड़कर चुनाव लड़ने का बड़ा दांव
    बालेंद्र शाह ने यह चुनाव लड़ने के लिए काठमांडू के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया था। यह उनके लिए बहुत बड़ा जोखिम था, क्योंकि अगर वे हार जाते तो उनका राजनीतिक भविष्य भी प्रभावित हो सकता था। लेकिन उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री ओली को उनके ही क्षेत्र में चुनौती देने का फैसला किया और आखिरकार उन्हें बड़ी जीत मिली।अगर उनकी पार्टी संसद में बहुमत हासिल करती है तो बालेंद्र शाह के प्रधानमंत्री बनने की संभावना भी बन सकती है।

    कौन हैं बालेंद्र शाह?
    बालेंद्र शाह को लोग “बलेन शाह” के नाम से भी जानते हैं। उनका जन्म 1990 में काठमांडू में हुआ था। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने नेपाल के अंडरग्राउंड हिप-हॉप म्यूजिक में भी पहचान बनाई। अपने गानों में वह अक्सर भ्रष्टाचार, असमानता और सिस्टम की खामियों पर आवाज उठाते थे। इसी वजह से युवा वर्ग में उनकी अच्छी पकड़ बन गई।

    युवाओं के बीच बदलाव का प्रतीक बने शाह
    नेपाल में पिछले कुछ समय से युवाओं में राजनीति को लेकर असंतोष बढ़ रहा था। ऐसे माहौल में बालेंद्र शाह एक नए और साफ छवि वाले नेता के रूप में सामने आए। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने नेपाल के बड़े नेता को भी चुनाव में हरा दिया।

    शाह की पार्टी भी बड़ी जीत की ओर
    शुरुआती रुझानों के अनुसार शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी देश भर में अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है। नेपाल की संसद, यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में कुल 275 सीटें हैं और शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक शाह की पार्टी बहुमत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। हालांकि वोटों की गिनती अभी जारी है।

    सरकार गिरने के बाद हुए चुनाव
    यह चुनाव ऐसे समय में हुए हैं जब नेपाल में कुछ महीने पहले बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। सितंबर 2025 में युवाओं के नेतृत्व में बड़े आंदोलन शुरू हुए थे। शुरुआत एक छोटे से सोशल मीडिया बैन के विरोध से हुई, लेकिन बाद में यह आंदोलन भ्रष्टाचार और खराब आर्थिक हालात के खिलाफ बड़े आंदोलन में बदल गया।

    विरोध प्रदर्शनों में 77 लोगों की मौत
    इन प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भी हुई, जिसमें कम से कम 77 लोगों की मौत हो गई थी। लगातार बढ़ते दबाव के बाद उस समय केपी शर्मा ओली की सरकार गिर गई और इसके बाद देश में नए चुनाव कराए गए।

     

     

  • Punjab News: 1 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए Drug Inspector रंगे हाथों गिरफ्तार

    Punjab News: 1 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए Drug Inspector रंगे हाथों गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए श्री मुक्तसर साहिब में तैनात एफ.डी.ए. ड्रग विंग के ड्रग इंस्पेक्टर रमनदीप गुप्ता को 1 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने बठिंडा में ट्रैप लगाकर की।

    शिकायत के आधार पर हुई गिरफ्तारी
    इस मामले की जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी बठिंडा के एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायतकर्ता बठिंडा स्थित रेडिनेक्स लाइफ साइंसेज़ प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर है, जिसकी कंपनी साल 2020 से एलोपैथिक दवाइयों का निर्माण कर रही है।

    कंपनी सील करने के बाद मांगी रिश्वत
    शिकायतकर्ता के अनुसार, ड्रग इंस्पेक्टर रमनदीप गुप्ता ने छापेमारी के दौरान उसकी कंपनी को सील कर दिया था। इसके बाद कंपनी से सील हटाने के बदले आरोपी ने हर महीने 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की।

    विजिलेंस ने बिछाया जाल
    शिकायतकर्ता रिश्वत देना नहीं चाहता था, इसलिए उसने विजिलेंस ब्यूरो रेंज बठिंडा से संपर्क किया। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

    पहली किस्त लेते ही रंगे हाथ पकड़ा
    ट्रैप के दौरान आरोपी ड्रग इंस्पेक्टर को शिकायतकर्ता से पहली किस्त के रूप में 1 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

    भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज
    विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ विजिलेंस थाना बठिंडा में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस पूरे मामले की आगे की जांच जारी है।

     

     

     

     

  • जिला परिषद ऊना के 17 वार्डों के परिसीमन को अंतिम रूप

    जिला परिषद ऊना के 17 वार्डों के परिसीमन को अंतिम रूप

    ऊना/सुशील पंडित: जिला परिषद ऊना के वार्डों के परिसीमन को अंतिम रूप दे दिया गया है। हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 124 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 9 के तहत प्राप्त आपत्तियों और आक्षेपों की जांच के उपरांत यह अंतिम रूप से प्रकाशित किया गया है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने दी।

    उपायुक्त ने बताया कि जिला परिषद ऊना के वार्डों के परिसीमन के प्रारूप पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत सात दिनों के भीतर आपत्तियां और आक्षेप आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आपत्तियों एवं आक्षेपों की विधिवत जांच और समीक्षा के उपरांत अब जिला परिषद ऊना के कुल 17 निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन को अंतिम रूप दे दिया गया है। हालांकि कुछ पंचायतों के संबंध में पंचायती राज निदेशालय स्तर से अधिसूचना जारी होना शेष है। उन्होंने बताया कि जिला परिषद के वार्डों की कुल जनसंख्या 4 लाख 36 हजार 512 है।

    ये हैं निर्वाचन क्षेत्र और उसमें सम्मिलित ग्राम पंचायतें

    जतिन लाल ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र 1-मुबारिकपुर में बधमाणा, भगड़ा, भटेड़, छपरोह, धर्मशाला महंता, धर्मशाला महंता खास, डूहल भगवालां, डूहल भटवालां, घंगरेट, गिण्डपुर मलौण, लोहारा अप्पर, सारड़ा, ज्वाल, कलरूही, खरोह, लोहारा लोअर, मंधोली, मुबारिकपुर, नारी चिंतपूर्णी, प्रम्ब, शिवुपर, सिद्ध चलेहड़ और घेवट वेहड़ ग्राम पंचायतें सम्मिलित हैं। इन पंचायतों की कुल जनसंख्या 28,668 है।

    वहीं, निर्वाचन क्षेत्र 2-निर्वाचन क्षेत्र कुठेड़ा खैरला में ग्राम पंचायत अम्ब टिल्ला, चौआर, जबेहड़, ज्वार, कुठेड़ा खैरला, मैड़ी खास, नैहरी नौरंगा, पोलियां पुरोहितां, राजपुर जस्वां, रिपोह मिसरां, सपौरी, सूरी, त्याई, कटोहड़ खुर्द, बेहड जस्वां और लडोली शामिल हैं, जिनकी कुल जनसंख्या 29,106 है।

    निर्वाचन क्षेत्र 3- ठठ्ठल में ग्राम पंचायत भैरा, चुरूडू, हम्बोली, कटौहड़ कलां, कुठियाड़ी, नन्दपुर, ठठल, टकारला, धन्दड़ी, दियाड़ा, धुसाड़ा, स्तोथर, अंदौरा लोअर और अंदौरा अप्पर शामिल है। इन सभी पंचायतों की कुल जनसंख्या 30,398 है।

    निर्वाचन क्षेत्र 4-सोहारी के तहत टकोली, चौली, सोहारी, बैरियां, चौकी खास, पल्लियां, बडूही, अम्बेहड़ा धीरज, कठोह, जोल, खरयालता और डीहर ग्राम पंचायतें सम्मिलित हैं, जिनकी कुल जनसंख्या 19,738 है।

    निर्वाचन क्षेत्र 5-लठियाणी में ग्राम पंचायत धुंदला, अरलू खास, करमाली, पिपलू, सुकडियाल, चमियाड़ी, सिंहाणा, हटली केसरू, जसाणा, डोहगी, मलांगड़, धतोल, लठियाणी, तनोह, ढियुगली और बुधान शामिल है जिनकी कुल जनसंख्या 24,794 है।

    निर्वाचन क्षेत्र 6-मोमन्यार में मोमन्यार, थानाकलां, बल्ह, छपरोह कलां, बुडवार, मंदली, टिहरा, थहड़ा, वल्ह खालसा, चंगर, चुल्हड़ी, रायपुर, परोहिया कलां, दोबड़, बोहरू, धनेत और प्लाहटा ग्राम पंचायतें शामिल हैं जिनकी कुल जनसंख्या 25,706 है।

    निर्वाचन क्षेत्र 7-टक्का में ग्राम पंचायत बदोली, बसाल अप्पर, ठाकुर द्वारा, बटूही, नारी, पनोह, टक्का, त्यूड़ी, बसाल लोअर, नंगल सलांगड़ी, डठवाड़ा, बडसाला, धमांदरी, झंबर, कुरियाला और चलोला शामिल हैं, जिनकी कुल जनसंख्या 25,949 है।

    निर्वाचन क्षेत्र 8-टब्बा में ग्राम पंचायत टब्बा, बसोली, डंगोली, लमलेहड़ी, मदनुपर, समूरकलां, चताड़ा, जनकौर, सुनेहरां, अवादा वराना और बरनोह सम्मिलित है जिनकी कुल जनसंख्या 19,246 है।

    निर्वाचन क्षेत्र 9 – देहलां अप्पर में ग्राम पंचायत बडैहर, भडोलियां कलां, देहलां लोअर, देहलां अप्पर, फतेहपुर, झुडोवाल, नंगड़ां, बहडाला लोअर और बहडाला अप्पर शामिल है जिनकी कुल जनसंख्या 19,897 है।

    निर्वाचन क्षेत्र 10- रायपुर सहोड़ां में ग्राम पंचायत अजौली, भटोली, बीनेवाल, चडतगढ़, खानपुर, लमलेहड़ा, मजारा, मलूकपुर, मैहतपुर, सनोली, सासन, रायपुर सहोड़ा, छतरपुर, उदयपुर वनगढ़ और जखेड़ा सम्मिलित है जिनकी कुल जनसंख्या 28,689 है।

    निर्वाचन क्षेत्र 11- नंगल खुर्द में नंगल खुर्द, बाथड़ी, बाथू, गुरुपलाह, बटकलां, ललड़ी, ललड़ी लोअर, कर्मपुर, पालकवाह और चंदपुर ग्राम पंचायतें शामिल हैं जिनकी कुल जनसंख्या 21,799 है।

    निर्वाचन क्षेत्र 12- दुलैहड़ में ग्राम पंचायत भडियारां, छेत्रां, दुलैहड़, गोंदपुर बुल्ला, गोंदपुर जयचंद, हलेडा विलना, हीरा नगर, हीरां, कुंगडत, कुठारबीत, पोलियां बीत, पुबोवाल, बीटन, जखेवाल और सिंगा शामिल है। इन ग्राम पंचायतों की कुल जनसंख्या 25,656 है।

    निर्वाचन क्षेत्र 13-हरोली में ग्राम पंचायत घालूवाल, बढेड़ा, बढ़ेड़ा लोअर, बालीवाल, भदोड़ी, धर्मपुर, हरोली, कांगड़, रोड़ा, सैंसोवाल और समनाल सम्मिलित हैं जिनकी कुल जनसंख्या 22,806 है।

    निर्वाचन क्षेत्र 14-पंजावर में ग्राम पंचायत भदसाली, भदसाली हार, ईसुपर, ईसपुर टांडा, खड्ड, भैणी खड्ड, नगनोली, पंडोगा, पंडोगा निचला, लोअर पंजावर, पंजावर और सलोह शामिल है जिनकी कुल जनसंख्या 30,436 है।

    निर्वाचन क्षेत्र 15-अम्बोटा में ग्राम पंचायत बढे़ड़ा राजपूतां, बडोह, गगरेट अप्पर, गुगलैहड़, जाडला कोयड़ी, कलोह, कुठेड़ा जसवालां, लोहारली, मवां सिंधियां, ओयल, टटेहड़ा और अम्बोटा शामिल है जिनकी कुल जनसंख्या 28,528 है।

    निर्वाचन क्षेत्र 16-चलेट में ग्राम पंचायत संघनेई, बेवहड़, चलेट, दियोली, घनारी, गणुमंदवाड़ा, मरवाड़ी, मवा कोहलां, नंगल जरियालां, रायुपर, सलोह बैरी और अम्बोआ शामिल है जिनकी कुल जनसंख्या 25,083 है।

    इसके अलावा निर्वाचन क्षेत्र 17-भंजाल लोअर में ग्राम पंचायत भंजाल अप्पर, कुनेरन, रामनगर, अभयपुर, अम्लैहड़, भंजाल लोअर, डंगोह खास, डंगोह खुर्द, गोंदपुर बनेहड़ा लोअर, गोंदपुर बनेहड़ा अप्पर, जोह, कैलाश नगर, नकडोह, पिरथीपुर, भद्रकाली और ब्रह्मपुर शामिल है। इन पंचायतों की कुल जनसंख्या 30,013 है।

     

     

  • Health Tips : डायबिटीज के मरीज किशमिश खा सकते हैं या नहीं? जानें एक्सपर्ट की राय

    Health Tips : डायबिटीज के मरीज किशमिश खा सकते हैं या नहीं? जानें एक्सपर्ट की राय

    Health Tips : आजकल डायबिटीज (शुगर) के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पहले यह बीमारी ज्यादातर ज्यादा उम्र के लोगों में देखी जाती थी, लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह खराब खान-पान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल मानी जाती है। डायबिटीज के मरीजों को अपने खाने-पीने पर खास ध्यान रखना पड़ता है। खासकर मीठी चीजों से दूरी बनाकर रखना जरूरी होता है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या डायबिटीज के मरीज किशमिश खा सकते हैं या नहीं। आइए आसान शब्दों में समझते हैं कि इस बारे में डॉक्टर क्या कहते हैं। डायबिटीज में किशमिश खाना सही है या नहीं डॉक्टरों के अनुसार डायबिटीज के मरीज किशमिश खा सकते हैं, लेकिन इसे सीमित मात्रा में खाना जरूरी है। किशमिश में प्राकृतिक शुगर यानी फ्रुक्टोज और ग्लूकोज काफी मात्रा में होती है, इसलिए इसे ज्यादा खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है। किशमिश का ग्लाइसेमिक इंडेक्स मध्यम स्तर का होता है। इसका मतलब यह है कि यह चीनी की तरह तुरंत ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाती, लेकिन इसका असर पूरी तरह धीमा भी नहीं होता। इसलिए इसे संतुलित मात्रा में खाना जरूरी होता है। एक छोटी मुट्ठी किशमिश में उतनी ही कैलोरी और शुगर हो सकती है जितनी एक मध्यम आकार के सेब या संतरे में होती है। हालांकि इसमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और शुगर के शरीर में अवशोषण की गति को थोड़ा धीमा करता है। डायबिटीज के मरीज किशमिश कैसे खाएं अगर डायबिटीज के मरीज किशमिश खाना चाहते हैं, तो उन्हें कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
    1. मात्रा का ध्यान रखें
    डायबिटीज के मरीजों को एक बार में 10 से 15 किशमिश से ज्यादा नहीं खानी चाहिए। इसे एक सर्विंग साइज माना जाता है। ज्यादा मात्रा में खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है।
    1. अन्य चीजों के साथ खाएं
    किशमिश को अकेले खाने की बजाय इसे बादाम, अखरोट या दही के साथ मिलाकर खाना ज्यादा बेहतर माना जाता है। नट्स में मौजूद प्रोटीन और हेल्दी फैट शुगर के बढ़ने की गति को धीमा कर देते हैं।
    1. भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद
    किशमिश को रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाने से यह ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। इससे पाचन भी बेहतर होता है और शरीर को पोषण भी मिलता है।
    1. ब्लड शुगर जरूर चेक करें
    हर व्यक्ति के शरीर की प्रतिक्रिया अलग होती है। इसलिए किशमिश खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल जरूर चेक करना चाहिए, ताकि यह पता चल सके कि इसका आपके शरीर पर क्या असर पड़ रहा है।