Blog

  • पेड़ के नीचे मिला 22 वर्षीय युवक का शव, इलाके में दहशत

    पेड़ के नीचे मिला 22 वर्षीय युवक का शव, इलाके में दहशत

    गिरिडीहः कजरो-पिंडाटांड़ मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह एक पेड़ के नीचे 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना पचम्बा थाना क्षेत्र के पिंडाटांड़ से कुछ आगे की बताई जा रही है। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों की नजर सड़क किनारे पेड़ के नीचे पड़े एक युवक पर पड़ी। शुरुआत में लोगों को लगा कि वह बेहोश है, लेकिन पास जाकर देखने पर उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल गांव के मुखिया को सूचना दी, जिसके बाद पचम्बा थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

    सूचना मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। बाद में शव की पहचान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बडीयाबाद निवासी 22 वर्षीय इब्राहीम अंसारी उर्फ कारू अंसारी के रूप में हुई। उनके पिता का नाम रहमान अंसारी बताया गया है। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद वे भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

  • Pak गई Punjabi महिला के मामले में आया नया मोड़, पति नासिर पर लगे गंभीर आरोप ,देखें वीडियो

    Pak गई Punjabi महिला के मामले में आया नया मोड़, पति नासिर पर लगे गंभीर आरोप ,देखें वीडियो

    अमृतसरः भारत से पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत कौर के मामले में नया मोड़ आया है। दरअसल, सरबजीत कौर ने पति करनैल सिंह और एडवोकेट अली चंगेजी संधू से संपर्क किया है। अब उसने भारत वापस लौटने की इच्छा जताई है। एडवोकेट संधू ने कहा कि सरबजीत कौर ने बताया है कि वह पाकिस्तान में बेहद कठिन परिस्थितियों से गुजर रही है और नासिर हुसैन उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा है। बातचीत दौरान वह भावुक हो गईं और रोते हुए अपनी आपबीती साझा की।

    सरबजीत कौर ने खुलासा किया कि वह पाकिस्तान इसलिए आई थी ताकि नासिर हुसैन के पास मौजूद उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो हटवाए जा सकें, लेकिन नासिर हुसैन ने उन तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल उसे ब्लैकमेल करने के लिए किया। उस पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया।

    सरबजीत कौर ने कहा कि वह लाहौर हाईकोर्ट में चल रही एक याचिका की सुनवाई के दौरान अपना बयान दर्ज कराएगी। जब 6 मार्च की सुबह लगभग 7 बजे एक टैक्सी उसे लेने के लिए नासिर हुसैन के घर पहुंची, तो नासिर और उसके परिवार के सदस्यों ने उसे अदालत जाने से रोक दिया। परिवार ने कहा कि अगर वह अदालत गई तो इससे परेशानी खड़ी हो सकती है।

    सरबजीत कौर ने यह भी कहा कि वह नासिर हुसैन, उसकी पहली पत्नी और उसकी बेटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना चाहती है। सरबजीत कौर से बातचीत का वीडियो एडवोकेट अली ने जारी किया। 5 मार्च को दोनों के बीच बात हुई थी, लेकिन एडवोकेट ने वीडियो अब जारी किया। वहीं अब इस मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना ये होगा कि पाकिस्तान द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।

  • चलती ट्रेन में Ashutosh Brahamachari पर हुआ हमला, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    चलती ट्रेन में Ashutosh Brahamachari पर हुआ हमला, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के मुख्य वादी आशुतोष ब्रह्माचारी पर चलती ट्रेन में जानलेवा हमला हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया है कि रीवा एक्सप्रेस में उन पर धारदार हथियार से अटैक हुआ है। नाक काटने की कोशिश की गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि रीवा एक्सप्रेस में उन पर धारदार हथियार से अटैक हुआ है। नाक काटने की कोशिश की गई। उन्होंने इस हमले के पीछे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके साथियों की साजिश होने का आरोप लगाया है। मामले में प्रयागराज के जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दी है और पुलिस जांच में जुट गई है।

    Read In English : https://encounternews.in/india/ashutosh-maharaj-attacked-on-moving-train-following-sexual-harassment-allegations-against-shankaracharya/

    ऐसे हुआ हादसा

    आशुतोष ब्रह्माचारी के अनुसार, हमला उस समय हुआ है जब वो रीवा एक्सप्रेस से प्रयागराज आ रहे थे। उनका कहना है कि ट्रेन फतेहपुर और सिराथू के बीच पहुंचने वाली थी और इसी दौरान वो टॉयलेट जाने के लिए उठे थे। तभी एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमलावार ने सीधे उनकी नाक पर वार करने की कोशिश की गई और कई जगहों पर चोट पहुंचाई है। अचानक हुए इस हमले से ट्रेन के डिब्बे में अफरा-तफरी मच गई। आशुतोष ब्रह्माचारी का दावा है कि उन्होंने हमलावर का सामना किया और किसी तरह अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि हमले के बाद उन्होंने खुद को ट्रेन के बाथरुम में बंद कर लिया जिससे उनकी जान बच सकी। घटना के बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों में भी दहशत का माहौल बन गया है। आशुतोष ब्रह्माचारी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी नाक काटने के लिए पहले से ही 21 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उनका दावा है कि इसी घोषणा के अंतर्गत यह हमला करवाया गया है। उन्होंने कहा कि यह पूरी साजिश पहले से रची गई थी। इसमें स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद तथा उनके साथियों की भूमिका हो सकती है हालांकि इन आरोपों की जांच चल रही है।

    अकेला था हमलावर

    घटना के बारे में बताते हुए आशुतोष ब्रह्माचारी ने कहा कि जिस समय उन पर हमला हुआ तो उस समय हमलावर अकेला ही था हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि यह संभव है कि उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमलावर के हाथ में धारदार हथियार था। उसने कई बार वार करने की कोशिश की जिससे उन्हें कई चोटें आई हैं।

    आशुतोष ब्रहमाचारी ने घटना को लेकर दिया

    आशुतोष ब्रह्माचारी ने बताया कि वो इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक मामले की पैरवी के लिए आ रहे थे। उनका कहना है कि उन्हें कोर्ट में अपना पक्ष दाखिल करना था। उन्होंने बताया कि यह मामला पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत जुड़ा है। इसमें एक याचिका दायर की गई है और उसमें उन्हें अपना जवाब दाखिल करना है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में 12 तारीख की सुनवाई होनी है जिसके सिलसिले में भी वो प्रयागराज पहुंचे थे।

    हमले से फैली सनसनी

    चलती ट्रेन में हुए हमले की खबर फैलते ही सनसनी फैल गई। खासतौर पर इसलिए भी क्योंकि आशुतोष ब्रह्माचारी को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले का मुख्य वादी बताया जा रहा है। प्रयागराज जीआरपी पुलिस का कहना है कि हमला किसने और किन परिस्थितियों में किया है।      
  • Anil Ambani की बढ़ी मुश्किलें, CBI ने इस मामले में दर्ज की FIR

    Anil Ambani की बढ़ी मुश्किलें, CBI ने इस मामले में दर्ज की FIR

    नई दिल्लीः सीबीआई ने कारोबारी अनिल अंबानी के खिलाफ आईपीसी की धारा-420 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया है। यह एफआईआर पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर संतोषकृष्ण अन्नावरपू की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है। एफआईआर के मुताबिक, 2013 से 2017 के बीच अनिल अंबानी ने रिलायंस कम्‍युनिकेशंस के अन्य तत्कालीन अधिकारियों के साथ मिलकर पीएनबी के साथ 1085 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।

    Read In English : https://encounternews.in/india/cbi-files-fir-against-anil-ambani-in-1085-crore-pnb-fraud-case/

    पंजाब नेशनल बैंक का आरोप है कि रिलायंस कम्युनिकेशंस ने 1085 करोड़ रुपये का लोन इस मंशा से लिया कि उसे वापस नहीं किया जाएगा। पीएनबी ने यह भी आरोप लगाया है कि कंपनी ने बैंक से लिए गए फंड को जानबूझकर दूसरी जगह डायवर्ट कर दिया। आरोप है कि अनिल कंपनी ने बैंक के पैसों का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात (क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट) किया। एफआईआर में रिलायंस कम्युनिकेशंस, अनिल अंबानी और मझारी काकर समेत कुछ अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। इससे पहले शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल अंबानी की रिलायंस पावर कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की। ये छापेमारी रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम) से जुड़े बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रिलायंस पावर लिमिटेड से जुड़े लोगों के खिलाफ की गई।    
  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में तोड़फोड़ की घटना को लेकर SGPC सदस्य गुरचरण ग्रेवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में तोड़फोड़ की घटना को लेकर SGPC सदस्य गुरचरण ग्रेवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः बीते दिन जिले के हलका बाबा बकाला साहिब के अंतर्गत आते गांव सठियाला गुरुद्वारा साहिब में शरारती अनंसरों द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की गई थी जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं घटना को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने निंदा की।

    गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि पंजाब में लगातार हो रही गुरबाणी की बेअदबी की घटनाएं बहुत चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि इंसानियत को सही रास्ता दिखाने वाली गुरबाणी की बेअदबी से सिख समुदाय की भावनाओं को गहरा ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं का लगातार होना एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है और इस मामले में शामिल लोगों को बेनकाब करना सरकार की जिम्मेदारी है।

    गुरचरण ग्रेवाल ने पंजाब सरकार से मांग की कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। सिख समुदाय लंबे समय से मांग कर रहा है कि गुरबानी का अपमान करने वालों के लिए कानून में सख्त सजा का प्रावधान किया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

    SGPC सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि सरकार को ऐसी घटनाओं को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए और दोषियों को कानून के मुताबिक सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा बुरा कदम उठाने से पहले सौ बार सोचे।

  • Punjab News: हजार रुपए प्रति महिला को मिलने की Scheme से महिलाएं खुश, बताया ऐतिहासिक फैसला, देखें वीडियो

    Punjab News: हजार रुपए प्रति महिला को मिलने की Scheme से महिलाएं खुश, बताया ऐतिहासिक फैसला, देखें वीडियो

    अमृतसरः आज महिला दिवस के अवसर पंजाब विधासभा में बजट पेश किया जा रहा है। इस दौरान आम आदमी पार्टी सरकार ने अपने 5 साल के कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 2,60,437 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट पंजाब की मांओं और बेटियों को समर्पित है और सरकार द्वारा लोगों को दी गई गारंटी को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। बजट पेश करने से पहले फाइनेंस मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा ने अपनी मां मंजीत कौर का आशीर्वाद लिया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    उन्होंने कहा कि मांओं और बेटियों की भलाई के लिए सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं और यह बजट भी उसी दिशा में एक अहम कदम है। वहीं बजट में महिलाओं के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। अब पंजाब की हर महिला जो 18 साल से उपर है को 1000 रुपए मिलेंगे, वहीं एससी महिला को 1500 रुपए दिए जाएंगे। इस ऐलान से महिलाओं में खुशी की लहर है।

    दूसरी तरफ, अमृतसर के राजा सांसी विधानसभा क्षेत्र के एक कम्युनिटी सेंटर में गांव की महिलाओं ने एक साथ बैठकर पंजाब सरकार का बजट सुना। बजट के दौरान जैसे ही महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने का ऐलान हुआ, वहां मौजूद महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कई महिलाओं ने इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि सरकार ने जो वादा किया था, वह अब पूरा हो रहा है।

    गांव की महिलाओं रूपा कौर, मीनाक्षी, गगनदीप कौर ने कहा कि पंजाब सरकार का महिलाओं की इज्जत का ध्यान रखते हुए हर महीने 1000 रुपये की मदद देने का फैसला तारीफ के काबिल है। इसके अलावा, अनुसूचित जाति की महिलाओं को भी हर महीने 1500 रुपये देने का ऐलान किया गया है, जो सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए एक बड़ी मदद साबित होगी। महिलाओं ने कहा कि पहले उन्हें घर के खर्चों के लिए अपने पति या परिवार वालों पर निर्भर रहना पड़ता था और पैसों के लिए उनका मुंह देखना पड़ता था, लेकिन अब अगर यह रकम सरकार हर महीने देती है, तो महिलाओं को अपने छोटे-बड़े घरेलू खर्चों को पूरा करने में काफी मदद मिलेगी।

    उन्होंने कहा कि यह स्कीम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो सकती है। इससे महिलाएं घर का बजट ज्यादा अच्छे तरीके से मैनेज कर पाएंगी और परिवार की फाइनेंशियल हालत को मजबूत करने में भी अपना योगदान दे पाएंगी। गांव की महिलाओं ने यह भी कहा कि महिलाओं के लिए सरकार द्वारा लिए जा रहे ये फैसले उनकी जिंदगी में अच्छे बदलाव ला सकते हैं। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में भी सरकार महिलाओं की भलाई के लिए ऐसी और स्कीम लाएगी।

     

     

     

  • Punjab Budget 2026: इन‌ महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये

    Punjab Budget 2026: इन‌ महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये

    चंडीगढ़ः पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया है। सूबे के लोगों को इस बजट से खासी उम्मीदें हैं। मान सरकार ने पंजाब की महिलाओं के लिए हर माह 1000 रुपये की योजना शुरू की है। वित्त मंत्री ने इसका एलान किया है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री माता- धीयां सतिकार योजना के कार्यान्वयन की घोषणा की गई है।

    योजना के तहत भगवंत मान सरकार सभी वयस्क महिलाओं के बैंक खाते में सीधे 1,000 रुपये प्रति माह हस्तांतरित करेगी। इसके अलावा, अनुसूचित जाति समुदाय की महिलाओं के खाते में सीधे 1,500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। 18 वर्ष से अधिक आयु की प्रत्येक महिला इस योजना के तहत पंजीकरण के लिए पात्र होगी। मौजूदा या पूर्व स्थायी सरकारी कर्मचारी, मौजूदा और पूर्व सांसद/विधायक और आयकर दाता इस योजना में शामिल नहीं होंगी।

    यहां तक कि मौजूदा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं, जैसे वृद्धावस्था पेंशन या विधवा/निराश्रित महिला पेंशन या विकलांगता पेंशन योजना के तहत पंजीकृत महिलाएं भी इस योजना के तहत पात्र होंगी। कुल मिलाकर, पंजाब की लगभग 97% वयस्क महिलाएं इस योजना के तहत पात्र होंगी। इसके लिए 9300 करोड़ बजट का प्रावधान किया गया है। महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा योजना के अलावा, हमारी सरकार राज्य में मार्वजनिक परिवहन की पहुंच को और बढ़ाने पर भी विचार कर रही है, विशेष रूप से अविकसित क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर। वर्तमान में 2,267 बसें परिचालन में हैं और सरकार खरीद और पट्टे के सुमेल के माध्यम से मौजूदा बेड़े में 1,279 नई बसें जोड़ेगी।

    कुछ नई बसें पहले से ही चालू हैं और शेष नवंबर 2026 तक चालू हो जाएंगी। महिलाओं के मुफ्त बस सफर योजना के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। लोगों की एक लंबे समय से मांग रही है कि नए राशन कार्डों के लिए पंजीकरण खोला जाए ताकि इस राज्य में, जो पूरे देश का पेट भरता है, पंजाब का कोई भी गरीब परिवार कभी भी अपनी थाली में पर्याप्त भोजन की चिंता न करे। हम आगामी वर्ष में 10 लाख नए लाभार्थियों के लिए खाद्य सुरक्षा के द्वार खोलेंगे, उनका स्वागत करेंगे जो लंबे समय से अपने अधिकारपूर्ण समावेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

    यह समानता की विजय है, यह सुनिश्चित करना कि हमारे राज्य की प्रगति के लाभहमारे बीच के जरूरतमंद लोगों तक भी पहुंचे। राज्य के लगभग 7,500 निवासियों को उचित मूल्य की दुकानें / राशन डिपो चलाने के लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे, जिससे राज्य में स्मार्ट कार्ड राशन योजना के तहत पंजीकृत लाभार्थियों को गेहूं के तेजी से वितरण में भी मदद मिलेगी।

  • Punjab Budget 2026: 100 करोड़ से शुरू होगी ड्रग जनगणना, 1,000 ग्रामीण Indoor Gym बनेंगे

    Punjab Budget 2026: 100 करोड़ से शुरू होगी ड्रग जनगणना, 1,000 ग्रामीण Indoor Gym बनेंगे

    चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा में वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने 2,60,437 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। इस साल के बजट को वित्तमंत्री ने गारंटियां पूरी करने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि ये बजट मां-बेटियों को समर्पित है। वित्तमंत्री चीमा ने कहा कि पंजाब में ड्रग जनगणना शुरू होने जा रही है जिसके लिए 100 करोड़ बजट में रखे गए हैं।

    इसी के साथ “युद्ध नशियां विरुद्ध” अभियान के तहत पिछले एक साल में 36,686 केस दर्ज कर 52,331 तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई और 33,000 किलो से ज्यादा नशा बरामद किया गया। ड्रग और सामाजिक-आर्थिक जनगणना अप्रैल 2026 से शुरू होगी, जिसके लिए 2026-27 में 100 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।

    वहीं खेडदा पंजाब, बदलदा पंजाब पहल के तहत 3,000 से ज्यादा मॉडल गांव खेल मैदान और 1,000 ग्रामीण इंडोर जिम बनाए जा रहे हैं। 2026-27 में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और खिलाड़ियों के समर्थन के लिए 1,791 करोड़ का बजट प्रस्तावित है। 2026-27 में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के लिए 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत लोगों को मुफ्त धार्मिक यात्रा कराने के लिए 2026-27 में 312 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित है।

    श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ पर श्री आनंदपुर साहिब में नया प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स बनाएंगे। 2026-27 में गृह, न्याय और जेल विभाग के लिए 11,577 करोड़ का रुपए बजट रखा गया है। इसके साथ ही जेलों की सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए 535 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

  • Punjab News: Homeguard के बेटे ने पड़ोसियों पर चलाई गोलियां, 1 घायल, बना दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: Homeguard के बेटे ने पड़ोसियों पर चलाई गोलियां, 1 घायल, बना दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के पायल स्थित वार्ड नंबर 7 में एक होमगार्ड के बेटे द्वारा अपने पड़ोसियों पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया गया। बाद में उसे देर रात पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया।

    जानकारी मुताबिक, आरोपी युवक पंजाब होमगार्ड के एक जवान का बेटा है। उसके पिता वर्तमान में साहनेवाल थाने में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने हथियार से फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पायल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी। इस घटना को लेकर इलाके के लोगों में रोष है। वहीं लोग डरे हुए भी हैं और उन्होंने मांग की है कि ऐसे व्यक्तियों को हथियार जारी करने के मापदंडों की गंभीरता से जांच की जाए और गलत इस्तेमाल पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

    पायल के डीएसपी जसविंदर सिंह खेहरा ने बताया कि पुलिस ने घटना संबंधी परिवार के सदस्यों और गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले की पूरी जांच की जा रही है।

     

  • Punjab News: कुत्ते को घर के बाहर शौच कराने को लेकर विवाद, पड़ोसियों ने घर में घुसकर बराए डंडे, देखें CCTV

    Punjab News: कुत्ते को घर के बाहर शौच कराने को लेकर विवाद, पड़ोसियों ने घर में घुसकर बराए डंडे, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर के अशोक नगर इलाके में कुत्ते को घर के बाहर शौच कराने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि 4 से 5 पड़ोसी घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ डंडों से मारपीट की। वहीं सारी घटना CCTV में कैद हो गई। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है।

    जानकारी देते पीड़ित महिला सीमा ने बताया कि गली के कुछ लोग अपने कुत्ते को उसके घर के बाहर शौच कराने के लिए लाने लगे थे। जब उसने उन्हें ऐसा करने से रोका तो इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

    सीमा के अनुसार कुछ देर बाद उक्त लोग अपने परिजनों के साथ उनके घर पहुंचे और वहां हंगामा करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर उसके पति, सास और बच्चों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। इस दौरान सीमा के घुटने में भी चोट लगी और डंडों से हमला किया गया। घटना के समय घर में छोटे बच्चे भी मौजूद थे, जिससे पूरे परिवार में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना की वीडियो और CCTV फुटेज भी मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद अभी तक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई है।

    परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, सलेम टाबरी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है और मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।