Blog

  • 10,000 रुपये रिश्वत लेते वरिष्ठ सहायक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया काबू

    10,000 रुपये रिश्वत लेते वरिष्ठ सहायक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया काबू

    चंडीगढ़, 7 मार्च: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए सी.आर.सी. शाखा, एस.एस.पी. कार्यालय बरनाला में तैनात वरिष्ठ सहायक दविंदर सिंह को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। आज यहां यह जानकारी साझा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव दानगढ़, जिला बरनाला के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता पंजाब पुलिस में सहायक सब-इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत है और उसने अपनी सेवा अवधि में विस्तार (सेवा बढ़ाने) के लिए आवेदन किया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी वरिष्ठ सहायक दविंदर सिंह ने उसकी सेवा अवधि बढ़ाने में मदद करने के बदले 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की।

    हालांकि शिकायतकर्ता ने रिश्वत देकर अपना काम करवाना उचित नहीं समझा और इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो रेंज, पटियाला में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी वरिष्ठ सहायक दविंदर सिंह को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

    इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

     

  • Punjab News: नशा तस्कर भाईयों के खिलाफ पुलिस ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा तस्कर भाईयों के खिलाफ पुलिस ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब भर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार तस्करों के खिलाफ और उनकी इमारतों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सदर के क्षेत्रों में पुलिस ने एक और नशा तस्कर के घर पर पीला पंजा चलाकर धवस्त कर दिया। ऐसे में अब तक शहर में 21 वें नशा तस्कर के घर पर कार्रवाई की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर विजय आलम सिंह ने बताया कि जिस तस्कर के घर पर कार्रवाई हुई, उसकी पहचान 25 वर्षीय इशू पुत्र अमरनाथ के रूप में हुई है। इशू 88 फुट रोड, अमृतसर का निवासी है।

    उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ लगभग 4 मामले दर्ज हैं। इनमें से 2 मामले चोरी के हैं जबकि 2 मामले नशा तस्करी से संबंधित हैं। डीसीपी ने बताया कि आरोपी का एक और भाई प्रिंस भी है, जिसके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। फिलहाल दोनों भाई पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और उनकी तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि नशा विरोधी मुहिम के तहत अमृतसर पुलिस ने अब तक सैकड़ों रेड की जा चुकी हैं।

    कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस ने 274 किलो से अधिक हेरोइन, 31 किलो से अधिक अफीम, 6 किलो से अधिक चरस, 15 किलो से अधिक गांजा और 325 किलो से अधिक नार्कोटिक पाउडर जब्त किए हैं। डीसीपी ने कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी और नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

     

     

  • Punjab News: दोस्त ने Petrol छिड़कर घर में लगा दी आग, खुद भी झुलसा, देखें वीडियो

    Punjab News: दोस्त ने Petrol छिड़कर घर में लगा दी आग, खुद भी झुलसा, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना दरेसी के अधीन आते न्यू माधोपुरी में व्यक्ति ने घर में घुसकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना के दौरान उक्त व्यक्ति खुद भी आग की चपेट में आने से झुलस गया। व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के देने बाद हालत गंभीर होने के कारण पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं इस घटना के दौरान कमरे में सो रही पीड़ित कंचन ने कमरे के दूसरे गेट से बेटी भावना सहित भागकर जान बचाई।

    पीड़िता ने घटना की शिकायत थाना दरेसी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता कंचन ने बताया कि आरोपी राम नामक व्यक्ति उसके पति की फैक्ट्री में ही काम करता है। वह एक बार उसके घर पति के साथ आया था। वही व्यक्ति होली के दिन उसके घर के शाम को करीब 7 बजे दरवाजा खटखटाने लगा। उसने दरवाजा नहीं खोला और उसे वहां से जाने के लिए कहा क्योंकि उसका पति घर पर नहीं था।

    उस व्यक्ति ने उसी बात की रंजिश रखी। जिसके बाद रात करीब 3 बजे उसे घर पर पेट्रोल का छिड़काव करके आग लगा दी। घटना सीसीटीवी में कैद हुई। सीसीटीवी में आरोपी पेट्रोल बाल्टी लेकर जाता दिखाई दिया। इसके बाद आग लगाते समय जब उसे खुद भी आग लग गई तो वह भागता हुआ वीडियो में नजर आया। थाना दरेसी पुलिस ने आरोपी राम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 326G के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कंचन के मुताबिक उसके घर का सारा सामान जल कर राख हो गया है।

     

     

     

     

  • NCVET ड्यूल स्टेटस प्राप्त करने वाला देश का दूसरा राज्य बना हिमाचल: शिक्षा मंत्री

    NCVET ड्यूल स्टेटस प्राप्त करने वाला देश का दूसरा राज्य बना हिमाचल: शिक्षा मंत्री

    स्कूलों में बागवानी व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा

    शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां बताया कि वर्तमान राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबोस) के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप बोर्ड को राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी) से “ड्यूल कैटेगरी” मान्यता प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि के साथ हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश के बाद देश का दूसरा राज्य बन गया है, जिसे अवॉर्डिंग बॉडी (एबी) और असेसमेंट एजेंसी (एए) दोनों के रूप में मान्यता मिली है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य में व्यावसायिक शिक्षा को मजबूत करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मान्यता के साथ अब हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा (एनएसक्यूएफ) के अंतर्गत व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का निर्माण, प्रशिक्षण, मूल्यांकन और प्रमाणन स्वयं कर सकेगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस व्यवस्था के अंतर्गत जारी किए जाने वाले प्रमाण पत्रों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त होगी, जिससे छात्रों को देश और विदेश में रोजगार तथा उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के उस दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसमें अकादमिक और व्यावसायिक शिक्षा के बीच की दूरी को समाप्त करने पर बल दिया गया है। रोहित ठाकुर ने कहा कि इस नई व्यवस्था के तहत पहला प्रमुख कदम उठाते हुए प्रदेश सरकार द्वारा स्कूलों में बागवानी विषय में व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को ‘फ्रूट बाउल ऑफ इंडिया’ के रूप में जाना जाता है और यह पाठ्यक्रम राज्य की कृषि और बागवानी आधारित अर्थव्यवस्था को और मजबूत करने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि इस पाठ्यक्रम के माध्यम से छात्रों को बागवानी प्रबंधन, पोस्ट-हार्वेस्ट तकनीक और जैविक खेती से संबंधित वैज्ञानिक जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे राज्य के सेब और अन्य फल उत्पादन से जुड़े उद्योग को भी कुशल युवा कार्यबल उपलब्ध होगा तथा युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिलेंगे। सचिव स्कूल शिक्षा बोर्ड मेजर विशाल ने बताया कि कार्यक्रम एनएसक्यूएफ के स्तर 1 से 4 के अनुरूप संचालित किया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि विद्यालयों में सिखाए जाने वाले कौशल आधुनिक उद्योग और कृषि क्षेत्र की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप हो। यह पहल युवाओं में उद्यमिता की भावना को भी प्रोत्साहित करेगी, जिससे वे उन्नत तकनीकों और वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाकर अपने बागवानों का आधुनिकीकरण कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इन पाठ्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बोर्ड द्वारा मानक संचालन प्रक्रियाएं तैयार की जा रही हैं तथा सरकारी स्कूलों में आधुनिक कौशल प्रयोगशालाएं स्थापित करने की भी योजना है, ताकि छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण मिल सके। मेजर विशाल ने कहा कि बोर्ड इस नई व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इससे स्कूल स्तर पर कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और राज्य के छात्रों के लिए भविष्य में नए अवसर खुलेंगे।
  • बड़ा झटकाः नई Excise policies के बढ़े Rate, महंगी हुई शराब

    बड़ा झटकाः नई Excise policies के बढ़े Rate, महंगी हुई शराब

    चंडीगढ़ः शरीब पीने के शौकीनों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, चंडीगढ़ प्रशासन ने साल 2026-27 के लिए अपनी नई एक्साइज पॉलिसी का ऐलान कर दिया है। प्रशासन ने डिपार्टमेंटल स्टोर्स में शराब की बिक्री फिर से शुरू करने का बड़ा फैसला लिया है। नई पॉलिसी के बाद इंडियन मेड शराब और बीयर की कीमतों में करीब 2% तक बढ़ोतरी की गई है। यह नई नीति 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी और 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी। ऐसे में अब 500 रुपए की बोतल करीब 10 रुपए महंगी हो जाएगी, जबकि 2000 रुपए की बोतल अब करीब 40 रुपए बढ़कर 2040 रुपए में मिलेगी। वहीं अब डिपार्टमेंटल स्टोर में भी शराब की बिक्री होगी।

    वहीं शराब ले जाने वाली गाड़ियों पर 24 घंटे नजर रखने के लिए जी.पी.एस. ट्रैकिंग जरूरी कर दी गई है। शहर में कुल 97 रिटेल शराब के ठेके होंगे, जिनके लिए लाइसेंसिंग यूनिट्स की कुल रिजर्व कीमत 454.35 करोड़ रुपये तय की गई है। खपतकारों और सरकारी रेवेन्यू को ध्यान में रखते हुए शराब के रिटेल कोटे देसी शराब, भारतीय विदेशी शराब (आई.एम.एफ.एल.) और आई.एफ.एल. में कोई बदलाव नहीं किया गया है ताकि पिछले साल 2025-26 के मुकाबले रेवेन्यू बैलेंस बना रहे। महंगाई और कच्चे माल की कीमतें बढ़ने के कारण देसी शराब, भारतीय विदेशी शराब, भारतीय बीयर और भारतीय वाइन की डिस्टिलरी कीमत (EDP) में 2% की बढ़ोतरी की गई है लेकिन विदेशी दमदार की वाइन, बीयर और शराब पर यह वृद्धि लागू नहीं होगी।

    बीयर की कम से कम रिटेल कीमत ई.बी.पी. के आधार पर अलग-अलग कैटेगरी में संशोधन करके तय किया जाएगा। काऊ सेस पुरानी दरों पर ही जारी रहेगा। 750 ml देसी शराब और 650 ml बीयर की बोतलों पर 50 पैसे और 750/700 ml व्हिस्की पर 1 रुपये का सेस लगेगा। डिपार्टमेंटल स्टोर में एंट्री: L-10B लाइसेंस फिर से बहाल कर दिया गया है, जिससे अब बड़े स्टोरों डिपार्टमेंटल स्टोरों से भी शराब खरीदी जा सकेगी। इस कदम का मुख्य मकसद महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य खपतकारों को शॉपिंग में ज्यादा सुविधा देना है।

    गोदाम – बॉन्डेड वेयरहाउस: एल-1 एफ और एल-1 डी.एफ. लाइसेंस लेने के लिए अब सरकार-मंजूरशुदा बॉन्डेड गोदाम का चंडीगढ़ में होना जरूरी नहीं। यह भारत में कहीं भी हो सकता है। एक साल के अनुभव की शर्त भी खत्म कर दी गई है। बॉटलिंग प्लांटों के काम के दिन 5 से बढ़ाकर 6 (सोमवार से शनिवार) कर दिए गए हैं और सरकारी छुट्टियों वाले दिन ओवरटाइम की भी इजाजत दी गई है। बार मालिक अब अपने सबसे पास के दो रिटेल आउटलेट से शराब खरीद सकेंगे। अगर दोनों ठेके एक मालिक के हों तो तीसरे पास के ठेके से खरीद की जा सकती है। अगर कोई ठेका सरकारी या प्रशासनिक इमारत में खेला जाता है तो लाइसेंस होल्डर को किराया सीधे संबंधित विभागों को देना होगा।

    कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने लाइसेंस फीस और सिक्योरिटी रकम के नियम सख्त कर दिए हैं। अब रिटेल ठेकेदार को बोली की रकम का 17% सिक्योरिटी के तौर पर जमा करना होगा। पहले लाइसेंस फीस दो किश्तों में दी जाती थी, लेकिन अब इसे अगले महीने की 15 तारीख तक ब्याज के साथ एक बार में देना होगा। अगर कोई ठेकेदार यह रकम नहीं देता है, तो लाइसेंस कैंसिल कर दिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ठेकों के गोदानों में सीसीटीवी लगाने और विभाग को सीधी लाईव फीड देनी जरूरी होगी। शराब का विज्ञापन करने वालों पर भी शिकंजा कंसा गया है और नियम तोड़ने पर सीधा जुर्माना लगेगा। कानूनी विवादों से बचने के लिए नई पॉलिसी में “परिवार” की परिभाषा भी साफ की गई है।

  • Iran-Israel War: पड़ोसी देशों से राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कहा- नहीं करेंगे Surrender

    Iran-Israel War: पड़ोसी देशों से राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कहा- नहीं करेंगे Surrender

    तेहरानः ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहा युद्ध 8वें दिन में पहुंच गया है। पश्चिम एशिया में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि ईरान के साथ कोई बातचीत या समझौता नहीं होगा। वहीं ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि अमेरिका की यह मांग कि ईरान बिना शर्त आत्मसमर्पण करे। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा सपना है जिसे अमेरिका को अपनी कब्र तक ले जाना होगा। अपने संबोधन में पेजेशकियन ने यह भी कहा कि ईरान की ओर से मिडिल ईस्ट के कुछ देशों पर हुए हमलों के लिए उन्हें खेद है।

    उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि ईरान इन हमलों को रोक देगा। उनका कहना था कि यह घटनाएं सैन्य तंत्र के भीतर हुई गलतफहमी के कारण हुईं। राष्ट्रपति ने भरोसा दिलाया कि तेहरान पड़ोसी देशों को तब तक निशाना नहीं बनाएगा “जब तक कि वहां से हमला न हो जाए”। ईरानी सरकारी टीवी पर दिखाए गए एक भाषण में पेजेशकियन ने कहा, “मुझे अपनी तरफ से और ईरान की तरफ से उन पड़ोसी देशों से माफ़ी मांगनी चाहिए जिन पर ईरान ने हमला किया है।

    अंतरिम लीडरशिप काउंसिल कल इस बात पर सहमत हुई कि पड़ोसी देशों पर और हमले नहीं किए जाएंगे और कोई मिसाइल तब तक नहीं चलाई जाएगी जब तक कि ईरान पर हमला उन देशों से न हो।” पेज़ेशकियन ने साफ कह दिया है कि तेहरान “सरेंडर नहीं करेगा”। उन्होंने कहा, “दुश्मनों को ईरानी लोगों के सरेंडर की अपनी इच्छा को अपनी कब्र में ले जाना चाहिए।”

    न्यूक्लियर बातचीत रुकने और ईरान के न्यूक्लियर एक्टिविटी फिर से शुरू करने के दावों के बाद, यूएस और इज़राइल ने 28 फरवरी को पूरे ईरान में मिलकर हवाई हमले किए। ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ नाम के इन हमलों में राजधानी तेहरान समेत ईरान के कई शहरों को निशाना बनाया गया और सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई, उनकी पत्नी, बेटी, दामाद और पोती मारे गए। इसके बाद ईरान ने इज़राइल और इलाके के देशों – खासकर खाड़ी के इलाकों, जैसे दुबई, अबू धाबी, कतर, कुवैत और बहरीन – में US के हितों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिनके वीडियो में भारी तबाही दिख रही है।

     

  • मारपीट मामले में डॉक्टरों ने की हड़ताल, OPD सुविधा बंद, पुलिस अधिकारी Suspend, देखें वीडियो

    मारपीट मामले में डॉक्टरों ने की हड़ताल, OPD सुविधा बंद, पुलिस अधिकारी Suspend, देखें वीडियो

    पंचकूलाः करनाल के घरौंडा में डॉक्टर के साथ एसएचओ के द्वारा मारपीट किए जाने के मामले को लेकर आज पंचकूला सेक्टर 6 अस्पताल में डॉक्टर हड़ताल पर रहे। वहीं डॉक्टर के साथ हुई मारपीट के बाद जहां मारपीट करने वाले पुलिस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। लेकिन डॉक्टरों की मांग है की मारपीट करने वाले एसएचओ के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। हरियाणा सहित आज पंचकूला सेक्टर 6 अस्पताल में भी डॉक्टर एक दिन की हड़ताल पर रहे और सभी ओपीडी सुविधा बंद रही जिसके चलते उपचार करवाने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पंचकूला सेक्टर 6 हॉस्पिटल में हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजेश ख्यालिया भी प्रदर्शन में शामिल हुए इस प्रदर्शन की अध्यक्षता पंचकूला जिले की अध्यक्ष डॉक्टर सोनल गौतम के द्वारा की गई।

    हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजेश ख्यालिया ने बताया कि जिस प्रकार से घरौंडा में थाना प्रभारी के द्वारा डॉक्टर के साथ मारपीट की गई। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि आज पंचकूला सहित पूरे हरियाणा में डॉक्टर हड़ताल पर हैं और सभी ओपीडी सुविधा बंद कर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की मांग है कि पुलिस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। सस्पेंड किए जाने की बात पर कहा कि सस्पेंड किया जाना कोई समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए।

    वही जिला अध्यक्ष डॉक्टर सोनल गौतम ने कहा कि आज पंचकूला जिले के सभी डॉक्टर अपनी ओपीडी बंद कर हड़ताल पर हैं। उनकी एक ही मांग है कि डॉक्टर के साथ मारपीट करने वाले अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। वहीं अस्पताल में उपचार करवाने आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पंचकूला और आसपास के इलाकों के लोग उपचार के लिए पहुंचे थे और हड़ताल के चलते उन्हें बिना उपचार के वापस लौटना पड़ा।

     

     

     

  • वीरु की रिहाई के लिए Tower पर चढ़ी बसंती, देखें वीडियो

    वीरु की रिहाई के लिए Tower पर चढ़ी बसंती, देखें वीडियो

    पटना: बिहार में गोपालगंज जिले के बनकटा जागीरदारी गांव में अनोखा मामला देखने को मिला। जहां इश्क के हाई वोल्टेज ड्रामा ने शोले फिल्म के वीरु और बसंती की याद दिला दी। दरअसल, अपने प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज एक युवती सीधे मोबाइल टॉवर पर चढ़ बैठी और अपने प्रेमी की रिहाई की मांग करने लगी। युवती ने साफ तौर पर कहा कि जब तक उसके प्रेमी को पुलिस हिरासत से रिहा नहीं किया जाएगा और दोनों की शादी नहीं कराई जाएगी, तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगी। इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इस दौरान पुलिस और ग्रामीण उसे नीचे उतारने की कोशिश करते रहे। एक घंटे तक लड़की जब नीचे नहीं उतरी तो पुलिस हिरासत में बंद उसके प्रेमी पवन चौहान को हथकड़ी में ही जीप से टावर के पास लाई। जिसके बाद प्रेमी को देखने के बाद लड़की नीचे उतरी। दरअसल, बनकटा मल गांव की रहने वाली युवती का उसी गांव के पवन चौहान नामक युवक से 7 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़के के घर वाले उसकी किसी और लड़की से सगाई करवा चुके थे। इसके बावजूद पवन अपनी प्रेमिका को नहीं छोड़ना चाहता था। इसलिए वह युवती को घर से भगाकर शादी करने वाला था। इस दौरान लड़के के घर वालों को इसकी भनक लग गई, फिर उन्होंने लड़की के घर वालों को फोन कर अपनी बेटी को समझा लेने की धमकी दी। इसके बाद लड़की के परिजन ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। शिकायत के आधार पर भोरे थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमी पवन चौहान को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज युवती सुबह गांव के ही करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। आखिरकार पुलिस को मजबूर होकर गिरफ्तार प्रेमी को भी मौके पर लाना पड़ा, ताकि उसे दिखाकर युवती को शांत कराया जा सके। टॉवर के नीचे पुलिस, ग्रामीण और परिजन घंटों तक समझाने की मशक्कत करते रहे। पुलिस का कहना है कि युवती को नीचे उतारने के बाद दोनों पक्षों को समझाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि काफी मशक्कत के बाद युवती टावर से नीचे उतरी, जिसे पुलिस अपने साथ थाना लेकर चली गई।
  • Punjab News: आवारा कुत्तों का आंतक, 4 वर्षीय बच्ची को बेरहमी से नोंचा

    Punjab News: आवारा कुत्तों का आंतक, 4 वर्षीय बच्ची को बेरहमी से नोंचा

    फतेहगढ़ साहिबः आवारा कुत्तों का आंतक लगातार जारी है। खमानो में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां आज सुबह लखनपुर गांव में प्रवासी मजदूर की बच्ची को आवारा कुत्तों ने शिकार बना लिया। इस घटना में 4 वर्षीय बच्ची पर कुत्तों ने हमला कर मौत के घाट दिया। मिली जानकारी के अनुसार हड्डारोड़ी के कुत्तों ने 4 वर्षीय बच्ची को बुरी तरह से नोंच दिया। मृतक लड़की की पहचान मनीषा कुमारी के रूप में हुई है।

    घटना के दौरान पीड़ित व्यक्ति साथियों के साथ दूसरी मोटर पर पानी लेने के लिए जा रहा था। इस दौरान बच्ची भी उनके साथ थी। जहां आवारा कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर दिया। इस भयावह घटना के बाद परिवार शोक में डूबा हुआ है। लड़की के पिता छोटू राम ने बताया कि वे पिछले तीन-चार साल से नंबरदार के मोटर पर रह रहे थे। मनीषा कुमारी जब मोटर से पानी लेने गई तो वह अन्य बच्चों से अलग हो गई। इसी दौरान कुत्तों के एक झुंड ने उसे घेर लिया और बुरी तरह काटने लगे, जिसके कारण लड़की की मृत्यु हो गई।

    समिति के पूर्व सदस्य विशमजीत सिंह लखनपुर, पूर्व सरपंच हरभजन सिंह गरचा और किसान नेता लखबीर सिंह ने कहा कि पास के मंडेरा गांव में हड्डा रोड़ी है। जहां बड़ी संख्या में खूंखार कुत्ते रहते हैं। ये कुत्ते अक्सर वहां से गुजरने वाले बुजुर्गों और बच्चों पर हमला करने की कोशिश करते हैं। इलाका निवासियों ने प्रशासन से इन आवारा कुत्तों के प्रकोप से लोगों की रक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।

  • Punjab News: Civil Hospital में डॉक्टर बताकर व्यक्ति से ठगे पैसे, SMO ने रखा 50 हजार का ईनाम

    Punjab News: Civil Hospital में डॉक्टर बताकर व्यक्ति से ठगे पैसे, SMO ने रखा 50 हजार का ईनाम

    मोहालीः जिले के सिविल अस्पताल में ठगी की घटना सामने आई है। जहां खुद को डॉक्टर बताकर नौसरबाज ने बुजुर्ग निर्मल सिंह पुत्र प्रीतम सिंह से दवाई दिलाने के नाम पर ठगी मार ली। मिली जानकारी के अनुसार नौसरबाज ने बुजुर्ग से दवाई के नाम पर 7500 रुपये की ठगी मारी है। वहीं मामला जब एसएमओ डॉक्टर एचएस चीमा के ध्यान मे आया तो वह खुद हैरान रह गए। इस मामले को लेकर एसएमओ ने कहा कि आरोपी को पकड़ना बहुत जरूरी है। उन्होंने नौसरबाज को पकड़ने के लिए 50 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने यह इनाम अपने पैसे से देने का ऐलान किया है। दरअसल, यह पहली घटना नहीं है। आरोपी पहले भी इसी तरह दो बुजुर्गों से नकदी ले कर भाग चुका है। घटना का पता चलने पर अस्पताल प्रशासन ने मोहाली पुलिस को शिकायत भी दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति विरुद्ध पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी और पोस्टर लगाए गए थे, लेकिन वह अभी तक नहीं पकड़ा गया है।

    पीड़ित निर्मल सिंह ने बताया कि वह चंडीगढ़ के एक सरकारी विभाग से सेवा मुक्त वित्त निवासी हैं। वह सिविल अस्पताल में मुफ्त दवाइयां लेने आए थे। उन्हें अपने पुत्र के लिए “येलोसिल” नामक दवा की जरूरत थी, जिसकी कीमत लगभग 30 रुपये थी। उन्होंने कहा कि यह दवाई अस्पताल में सस्ती या मुफ्त में उपलब्ध थी। निर्मल सिंह के अनुसार, वह मुफ्त दवा लेने के लिए कमरे नंबर 100 के बाहर लाइन में खड़ा था। पैसे खुले ना होने के कारण दवाइयों वाले स्टाफ ने उनको कहा कि दवा सिर्फ 30 रुपये की है। दरअसल, निर्मल सिंह के पास 500-500 के नोट थे। इस दौरान एक आदमी उनके पास ही खड़ा था और वह कहने लगा कि वह डॉक्टर है और यह दवा वह अंदर से ही उसे लाकर दे देगा। उसने कहा कि उन्हें 500-500 के नोट चाहिए और वह अंदर से ही उसे इनके बदले 200-200 के नोट बदल कर ला देगा। डॉक्टर होने का दावा करने वाले व्यक्ति पर बुजुर्ग निर्मल सिंह ने भरोसा किया और उसे 15 नोट 500 रुपये के दिए। पैसे लेने के बाद, आरोपी ने कमरे के दरवाजे का हैंडल पकड़ा और पीड़ित को आदमी से लाइन से दूर खड़े होने को कहा। जिसके बाद वह अचानक ग़ायब हो गया। पीड़ित ने जब स्टाफ से उस डॉक्टर के बारे में पूछा, तो उन्हें पता लगा कि वहां ऐसा कोई डॉक्टर मौजूद नहीं है।

    निर्मल सिंह ने बताया कि उनका थाना मसतगढ़ है। वह नजदीकी गांव शिंगारीवाल से दूध खरीदता है और उसी दूध के पैसे देने के लिए 6,500 रुपये लेकर गया था। हालांकि, जब दूध वाले का घर नहीं मिला, तो वह दवाइयां खरीदने फिर से मोहाली वापिस आया। वहीं एसएमओ डा. चीमा ने कहा कि मरीजों की सुरक्षा के लिए, भविष्य में लोगों को इन धोखेबाजों से बचाने के लिए अस्पताल में और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति को पकड़ना बहुत जरूरी है नहीं तो आने वाले समय में यह दूसरे लोगों का भी नुकसान कर सकता है। उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति खास कर बुजुर्गों को निशाना बनाता है।