Blog

  • बड़ी खबर : किसानों के साथ सरकार की दूसरी मीटिंग भी रही बेनतीजा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : किसान नेताओं और केंद्र के मंत्रियों के बीच चंडीगढ़ में गुरुवार को तीसरे दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही। यह रात 8 बजे से करीब 1:30 बजे तक चली। सूत्रों के अनुसार, सरकार ने एमएसपी पर कानून बनाने के लिए कमेटी बनाने का प्रस्ताव दिया, जिसमें किसान और सरकार दोनों के प्रतिनिधि होंगे। किसान नेता एमएसपी गारंटी पर अड़े रहे।

    अब रविवार को फिर से बैठक होगी। तब तक दोनों पक्षों ने शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया है। बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल, नित्यानंद राय के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे।

    पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच का आज चौथा दिन है। संयुक्त किसान मोर्चा और मजदूर संघ ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। किसानों के समर्थन में अब हरियाणा में भी प्रदर्शन की तैयारी हो गई है। BKU (चढूनी) के वर्कर आज हरियाणा के सभी टोल दोपहर 12 से 3 बजे तक फ्री करेंगे।

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि किसानों और हमारे बीच में बहुत ही सकारात्मक चर्चा हुई है। जिन विषयों पर ध्यान आकर्षित करवाया है, संज्ञान लेते हुए रविवार को आगे चर्चा जारी रखेंगे। यह जो माहौल है, मेरा मानना है कि हम सब मिलजुल के समाधान निकालेंगे।
    किसान यूनियनों के साथ बैठक खत्म होने के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि किसान यूनियन और केंद्र सरकार के बीच लंबी बातचीत हुई। हर विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। सकारात्मक चर्चा हुई है।

  • ਪੰਜਾਬ: 22 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਬੰਦ ਰਹਿਣਗੇ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ, ਦੇਖੇ ਵੀਡੀਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ: ਤੇਲ ਕੰਪਨੀਆਂ ਤੋਂ ਕਮਿਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਵਾਧੇ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਜਿਲੇ ਦੇ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਸੰਚਾਲਕਾ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ 15 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਨੌ ਪਰਚੇਸ ਡੇ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਪੰਪ ਸੰਚਾਲਕਾ ਨੇ ਕੰਪਨੀਆਂ ਪਾਸੋਂ ਪੈਟਰੋਲ ਅਤੇ ਡੀਜ਼ਲ ਦੀ ਖਰੀਦ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ। ਇਸਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਪੰਪ ਸੰਚਾਲਕਾ ਵਲੋਂ 22 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਨੌ ਸੇਲ ਡੇ ਦਾ ਵੀ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। 

    ਮੀਟਿੰਗ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਸੰਚਾਲਕਾਂ ਦੀ ਜਥੇਬੰਦੀ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦਿਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਸੱਤ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਪੰਪ ਸੰਚਾਲਕਾਂ ਦੀ ਕਮਿਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਵਾਧਾ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਦਕਿ ਇਸ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਮਹਿੰਗਾਈ ਕਈ ਗੁਣਾ ਵੱਧ ਗਈ ਹੈ। ਕਮਿਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਵਾਧੇ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਨੌ ਪਰਜੇਸ ਡੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। 

    ਜਦਕਿ 22 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਨੌ ਸੇਲ ਡੇ ਮਨਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ, ਜਿਸ ਦੇ ਤਹਿਤ ਨਾ ਤਾਂ ਪੈਟਰੋਲ ਤੇ ਡੀਜ਼ਲ ਖਰੀਦਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਵੇਚਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਜੇਕਰ ਫਿਰ ਵੀ ਸਰਕਾਰ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਗੱਲ ਨਹੀਂ ਸੁਣਦੀ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸੂਬਾ ਪੱਧਰੀ ਤੇ ਦੇਸ਼ ਪਧਰੀ ਜਥੇਬੰਦੀ ਅਗਲਾ ਫੈਸਲਾ ਲਵੇਗੀ। 

    ਹਾਲਾਂਕਿ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਅਫਵਾਹ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਨਾ ਕਰਨ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਸੰਚਾਲਕਾ ਨੇ ਸਪਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਕੋਲ ਤੇਲ ਦਾ ਪੂਰਾ ਸਟੋਕ ਹੈ ਅਤੇ ਲੋਕ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਚਿੰਤਾ ਵਿੱਚ ਨਾ ਪੈਣ।

  • किसानो की बैठक में सीएम भगवंत मान और हरपाल चीमा मौजूद, देखें वीडियो

    जालंधर/दीप कुमार: न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (MSP) की गारंटी को लेकर किसान संगठनों और केंद्रीय मंत्रियों की बैठक शुरू हो चुकी है। पंजाब सरकार का प्रतिनिधित्व करने सीएम भगवंत मान बैठक में शामिल हुए है और उनके साथ वित्त मंत्री हरपाल चीमा भी मौजूद है। 

    बता दें बुधवार को चंडीगढ़ में किसानों की केंद्र मंत्रियों अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय से वर्चअुल बैठक हुई थी। किसान नेता जगजीत सिंह डल्‍लेवाल और सरवन सिंह पंढेर इस मीटिंग में मौजूद रहे। इसके बाद आज ऑफलाइन बैठक का आगाज किया गया था।

  • ਯੂਨੀਅਨ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕਲ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਨਹੀਂ ਦੋੜਨ ਗਿਆਂ ਬੱਸਾਂ, ਦੇਖੇ ਵੀਡੀਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਿਸਾਨ ਆਪਣੇ ਹੱਕਾਂ ਲਈ ਜਿਥੇ ਦਿਲੀ ਚਲੋ ਦਾ ਨਾਅਰਾ ਦੇਕੇ ਦਿਲੀ ਵੱਲ ਵਧਦੇ ਹੋਏ ਪੰਜਾਬ ਹਰਿਆਣਾ ਬਾਰਡਰ ਤੇ ਸੰਗਰਸ਼ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਥੇ ਹੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਹੱਕ ਚ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਬੱਸ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆ ਮੰਗਾ ਜਾਇਜ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹ ਪਹਿਲਾ ਵੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਹੱਕ ਚ ਸਨ। 

    ਬਟਾਲਾ ਚ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਵਿਖੇ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਦਿਲਬਾਗ ਸਿੰਘ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆ ਮੰਗਾ ਨੂੰ ਸੰਜੀਦਾ ਲਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਬੱਸ ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਦੀ ਹੈ ਕਿ ਕਲ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਤੋਂ ਕੋਈ ਵੀ ਬੱਸ ਨਹੀਂ ਚਲੇਗੀ। ਚਾਹੇ ਉਹ ਸਰਕਾਰੀ ਹੋਵੇ ਜਾਂ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਇਸ ਲਈ ਲੋਕੀ ਘਰ ਤੋਂ ਆਪਣੇ ਵਹੀਕਲ ਤੇ ਨਿਕਲਣ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਖੱਜਲ ਖੁਆਰੀ ਨ ਹੋਵੇ।

  • पंजाब: सरेराह लुटेरों ने युवती का मोबाइल झपटा, वारदात हुई CCTV में कैद

    बठिंडा: जिले मे चोरी और लूटपाट की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही है। आज साय प्रताप नगर मेन रोड पर गली नंबर 5 के पास एक्टिवा  पर सवार दो लुटेरों भरे बाजार मे एक युवती का मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए। 

    युवती के परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है। जानकारी के अनुसार छात्रा काल्पनिक नाम रीटा  वासी गली नंबर 9 प्रताप नगर शाम 6 बजे के करीब ट्यूशन से घर लौट रही थी। जब वह घर के पास पहुंची तो वह अपने मोबाइल पर बात कर रही थी। 

    इस दौरान पीछे से एक्टिवा पर सवार दो लुटेरे उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। यह वारदात बाजार मे लग्र cctv केमरो कैद हो गई।  जिसमे देखा जा सकता है कि लुटेरे बिना किसी खौफ के बजार मे घूम रहे थे। जैसे ही उन्हें मौका मिला, तो लुटेरे युवती का मोबले चीन कर फरार हो गए।

  • 400 से अधिक सीटों के साथ मोदी सरकार का आना तय : सिकंदर कुमार

    चलो गांव की ओर अभियान के तहत जखेड़ा में जनता के साथ जनसंपर्क करते हुए

    ऊना/सुशील पंडित : देश में तीसरी बार 400 से अधिक सीटों के साथ मोदी सरकार का आना तय है ,देश की जनता सबका विकास सबका साथ के नारे पर चलते हुए मोदी की गारंटी पर मोहर लगाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के विश्वास को जीता है ।देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पल पल  समर्पित किया है । यह बात हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री व राज्यसभा के सदस्य प्रोफेसर सिकंदर कुमार ने कही ।चलो गांव की ओर अभियान के तहत जखेड़ा में जनता के साथ जनसंपर्क करते हुए और प्रो.सिकंदर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो टर्म में जिस प्रकार से आम जनता के लिए नीतियां बनाई है, उसे हर वर्ग को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की चिंता मोदी सरकार कर रही है, घर के निर्माण की चिंता मोदी सरकार कर रही है ,शौचालय निर्माण की चिंता मोदी सरकार कर रही है, रसोई घर में गैस सिलेंडर उपलब्ध हो इसकी चिंता मोदी सरकार कर रही है, इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़िया हो इसके लिए काम मोदी सरकार कर रही है, डिजिटाइजेशन हो इसके लिए मोदी सरकार काम कर रही है।

    उन्होंने कहा कि पैसों का लेन-देन ऑनलाइन हो इसके लिए मोदी सरकार काम कर रही है ,बैंक में खाता हर व्यक्ति का खुला इसके लिए मोदी सरकार ने जनधन योजना चलाई ।उन्होंने कहा कि आज करोड़ों की संख्या में लोग मोदी सरकार की नीतियों से लवांवित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास में मोदी सरकार ने अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार केवल राजनीति के लिए आरोप प्रत्यारोप करती है। उन्होंने कहा कि आपदा का समय हो मोदी सरकार ने मदद की । उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा विकास मोदी सरकार के द्वारा किया गया है, बड़ी-बड़ी योजनाएं मोदी के सरकार द्वारा दी गई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इस देश को आगे बढ़ने का काम किया है ,विश्व में भारत के नाम को ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण हम सबके जीवन का सुनहरी पल है।

    उन्होंने कहा कि देश में राम राज्य स्थापना की ओर हम बड़े हैं और देश को अयोध्या धाम एक बेहतरीन तीर्थ स्थल के रूप में मिला है। उन्होंने कहा कि जनता तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाने के लिए मतदान करें। उन्होंने कहा कि आने वाला समय देश को और आगे बढ़ाएगी । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष बलवीर बग्गा व भाजपा के राज्य सचिव सुमित शर्मा ने कहा कि पार्टी लगातार जनता के लिए काम कर रही है, केंद्र सरकार जनता के हितों की रक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार जनता के सहयोग से मजबूत करते हुए देश को आगे बढ़ने का काम कर रही है। इस अवसर पर प्रोफेसर सिकंदर में जखेड़ा में दो सोलर लाइट देने की घोषणा की। वहीं सांसद निधि से 5 लाख देने की भी घोषणा की। जिसका सभी ने स्वागत किया ।

    फिर एक बार मोदी सरकार किया दीवार लेखन

    हिमाचल भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री व राज्यसभा के सदस्य प्रोफेसर सिकंदर कुमार ने जखेड़ा में ही भारतीय जनता पार्टी व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ दीवार लेखन के कार्य को आगे बढ़ाया । उन्होंने फिर एक बार मोदी सरकार के नारे का दीवार लेखन किया ,नारे भी लगाए और कहा कि यह नारा देश की तकदीर है । हम सबको फिर एक बार मोदी सरकार को मजबूती के साथ लाना है।
  • जालंधरः हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस की सीआईए स्टाफ की टीम ने 170 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी थाना मखू जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है।

    सीआईए स्टाफ के प्रभारी षुष्प बाली ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गुरप्रीत सिंह फिरोजपुर इलाके से हेरोइन की सप्लाई लेकर लोहिया से जालंधर की तरफ आ रहा है, जिसके बाद उनकी टीम के एएसआई पिंपल सिंह ने नाकेबंदी और गश्त के दौरान न्यूयॉर्क शहर के पास फाटक पार कर रहे गाड़ी में बैठे नौजवान गाड़ी को भगाने की कोशिश करने लगा जिसके बाद उनकी टीम ने आरोपित को रोक कर उसकी गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 170 ग्राम हेरोइन बरामद हुई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया। पुलिस रिमांड दौरान यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसके गिरोह में और कौन कौन लोग शामिल ताकि उनकी गिरफ्तारी भी दिखाए जा सके।

  • राज्यपाल ने की डोहकेश्वर धाम में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, इससे यहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा : शिव प्रताप शुक्ला

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि डोहकेश्वर धाम के निर्माण से यहां आस्था, संस्कृति और धरोहर का पोषण होगा वहीं धार्मिक पर्यटन और आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेगी। राज्यपाल ने आज बिलासपुर जिले के झंडूता विधानसभा क्षेत्र दो वर्षों की कम अवधि में बन कर तैयार हुए लोकेश्वर धाम का लोकार्पण किया। इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि  यह सब के लिए खुशी की बात है कि यहां एक ही स्थान पर अनेक देवी-देवताओं के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाखड़ा बांध के निर्माण के कारण यह क्षेत्र भी उजड़ गया था और मंदिर भी पानी में डूब गए थे। लेकिन आज यहां पुनः निर्माण कार्य हो रहे हैं और मंदिर पुनर्स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ संकल्प से आज अयोध्या में राम मंदिर, काशी विश्वनाथ जैसे हमारे आस्था और संस्कृति के प्रतीक केंद्रों का पुनरउद्धार हुआ है, जो किसी ने नहीं सोचा था।

    उन्होंने कहा कि देश को  “मंदिर कल्चर” वाला प्रधानमंत्री मिल गया है। राज्य पाल ने कहा कि डोहकेश्वर धाम में हर व्यक्ति को योगदान देकर इस स्थान को अद्वितीय बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस स्थान का प्रचार प्रसार भी होना  जिससे यहां की दिव्यता और बढ़ जाएंगी।उन्होंने कहा कि यह इश्वर की इच्छा थी कि मैं यहां आया और इस पावन स्थल पर डोहकेश्वर धाम का लोकार्पण किया।मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुआ। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह स्थान भी धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा और लोग दूर दूर से यहां आएंगे। इस अवसर पर, राज्यपाल ने प्रदेश में बढ़ते नशे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि हम एक व्यक्ति को भी नशे से दूर कर सकेंगे तो बहुत बड़ी बात होगी। उन्होंने लोगों से गांव में नशामुक्ति के लिए अभियान चलाने का आग्रह किया तथा कहा कि ऐसा करने से देवभूमि की प्रतिष्ठा और वढ़ेगी।

    राज्यपाल ने इस अवसर पर मंदिर निर्माण के श्रमजीवियों को सम्मानित भी किया

    स्थानीय विधायक जीत राम कटवाल ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा कहा कि आज एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है और हमारी संस्कृति, सभ्यता व आस्था को पुनर्स्थापित करने का अवसर मिला है। उन्होंने क्षेत्र में किये गए विकास कार्यों की भी जानकारी दी। इससे पूर्व, हरियाणा विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष नंदलाल  शर्मा ने राज्यपाल तथा लेडी गवर्नर को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान के निमित इस प्रकल्प में अपना योगदान देने के लिये राज्यपाल का आभार व्यक्त किया। राज्य पाल के सचिव राजेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक विवेक चहल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

    मैनेजमेंट ट्रस्ट मंदिर की व्यवस्थाओं को देखकर राज्यपाल महोदय ने ट्रस्ट के संस्थापक देसराज मोदगिल व नंदलाल शर्मा की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि यह ट्रस्ट का मंदिर श्री अयोध्या की याद दिला रहा हैं। उन्होंने पूरे परिवार व ट्रस्ट के सदस्यों को बधाई दी। 
  • राजू भारद्वाज बने हिमाचल निर्माण कामगार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष

    बददी / सचिन बैंसल : भारतीय मजदूर संघ के जिला सचिव  राजू भारद्वाज को हिमाचल प्रदेश निर्माण कामगार संघ का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राजू भारद्वाज भारतीय मजदूर संघ के सोलन जिले के महासचिव के पद पर तैनात है। उन्हें यह दायित्व निर्माण संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर व महामंमत्री मंगत राम नेगी ने तत्काल प्रभाव से सौंपा है। राजू भारद्वाज ने कहा कि उन्हें निर्माण कामगार संघ ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वह बेहतर ढंग से निर्वाह करेंगे और निर्माण कामगारों के हितों को ध्यान में रख कर कार्य किए जाएंगे।

    उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, महामंत्री मंगत राम नेगी, कर्मचारी बीमा निगम से  सेवानविृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव,भारतीय मजदूर संघ के उद्योग प्रभारी मेला राम चंदेल का अभार जाता है। राजू भारद्वाज के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मदन राणा, महामंत्री यशपाल हेटा समेत विनसम कंपनी के उद्योग प्रबंधक रविंद्र रोहिला,  दीपक स्पिनिंग मिल के वाईज प्रेजीडेंट एसएस सकसेना, बिरला के उपाध्यक्ष आरके शर्मा, वर्धमान के मुख्य प्रंबधक मोहन झांगड़ा, कर्लस इंडिया के प्लांट हैड राधा गोविंद मंत्री, माईल स्टोन के ग्रुप प्रेजीडेंट मुकेश श्रीवास्तव, वीटा ड्रग के डायरेक्टर बलदेव ठाकुर ने खुशी जाहिर की है। 
  • प्रमोद वर्मा जिला संयोजक मनमोहन  सहसंयोजक नियुक्त

    भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के राज्य अध्यक्ष गोविंद ठाकुर ने दी नियुक्ति
    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के राज्य अध्यक्ष गोविंद ठाकुर ने जिला ऊना के संयोजक के पद पर व्यापारी नेता प्रमोद वर्मा को नियुक्त किया है ,जबकि जिला ऊना में सहसंयोजक के लिए मोहन शर्मा व मोहनलाल को जिम्मेदारी दी गई है। गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश भाजपा नेतृत्व व जिला भाजपा नेतृत्व से चर्चा के बाद यह नियुक्तियां की गई है ।उन्होंने कहा कि जिला संयोजक प्रमोद वर्मा अपनी कार्यकारिणी का गठन जल्द करेंगे ।उन्होंने कहा कि प्रमोद वर्मा की जिला संयोजक पर और मनमोहन शर्मा व मनमोहन लाल की सहसंयोजक पद पर नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी ।उन्होंने कहा कि व्यापार प्रकोष्ठ को मजबूत बनाने के लिए व्यापारियों को जोड़ने का काम किया जाएगा ,व्यापारियों की समस्याओं को हल करने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रमोद वर्मा जिला ऊना में सशक्त संगठन को खड़ा करें ऐसी शुभकामनाएं।