Blog

  • जालंधरः 15 अगस्त को डिप्टी स्पीकर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में फहराएंगे तिरंगा, देखें वीडियो

    जालंधरः 15 अगस्त को डिप्टी स्पीकर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में फहराएंगे तिरंगा, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी 15 अगस्त को जालंधर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान तिरंगा फहराएंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की और और बेहतर तरीके से तैयारी करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पूरे धूमधाम से मनाया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान पंजाब पुलिस के जवानों, पंजाब पुलिस की महिला, पंजाब होम गार्ड, एनसीसी कैडेट्स, बीएसएफ, सशस्त्र पुलिस और विभिन्न स्कूलों की परेड और बैंड टीमों द्वारा भव्य मार्च पास्ट किया जाएगा। 


    उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, वीर नारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त करने वाली विभूतियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थी देशभक्ति और पंजाबी संस्कृति को दर्शाते हुए शानदार कार्यक्रम पेश करेंगे। जिसकी फुल ड्रेस रिहर्सल 12 अगस्त को होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा सुरक्षा, सुचारू यातायात, सीसीटीवी कैमरों की समुचित व्यवस्था की जाए। इसके अलावा कार्यक्रम की सफलता के लिए गठित विभिन्न समितियों जैसे मंच सज्जा, देशभक्ति के रंग में रंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने की पूरी तैयारी करने को कहा।

  • पंजाबः आप विधायक को जान से मारने की रची जा रही साजिश!

    पंजाबः आप विधायक को जान से मारने की रची जा रही साजिश!

    श्री माछीवाड़ा साहिब: पंजाब से आप पार्टी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक समराला से आप पार्टी के विधायक जगतार सिंह दयालपुरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसके बाद राजनीति गलियारे में हलचल पैदा हो गई। विधायक ने पोस्ट में कहा कि उनके विरोधी राजनीतिक लोग बढ़ती लोकप्रियता देखकर जान से मारने की साजिश रच रहे हैं.. ‘मैं आम जनता का विधायक हूं और एक सामान्य किसान परिवार से हूं।

    लोगों ने मुझे बड़े-बड़े अमीरों को मात देकर इतना सम्मान दिया, मेरी लोकप्रियता ने उनकी नींद हराम कर दी है। आगे  लिखा कि मेरा क्षेत्र मेरा परिवार है, जो क्षेत्र के ठेकेदार हैं उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि मैं न तो डरता हूं और न ही दबाव में हूं। जो चौधरी बने फिर रहे हैं वे कहते हैं कि हम तुम्हारे ऊपर करोड़ों रुपये लगाकर किनारे लगा देंगे या यूपी, बिहार के गुर्गों से ट्रक चढ़वा देंगे। 

    सोशल मीडिया पर पोस्ट के संबंध में जब क्षेत्र समराला के विधायक जगतार सिंह दयालपुरा का कहना है कि विरोधी राजनीतिक धनाड़ मेरे क्षेत्र प्रति किए कार्यों को देखकर सदमे में हैं और उन्हें मारने की साजिश रच रहे हैं। विधायक ने साफ तौर पर राजसी पार्टी के किसी नेता का नाम तो नहीं लिया लेकिन यह भी कहा कि उन्हें पता है कि कौन साजिश रच रहा है।

  • जालंधरः शहर में खुले Woman Friendly Wine Shop ठेके का किया इलाका निवासियों ने विरोध, देखें वीडियो

    जालंधरः शहर में खुले Woman Friendly Wine Shop ठेके का किया इलाका निवासियों ने विरोध, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: शहर के लंबा पिंड चौक के पास खुले woman friendly wine Shop ठेके का विवाद काफी बढ़ गया। बीते दिन विपक्ष नेता और कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने इस ठेके को लेकर आप सरकार का घेराव किया था। इस दौरान उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए सरकार पर निशाने साधते हुए कहा है कि पंजाब को 3 महीने में नशा मुक्त करने वाले अब औरतों को भी शराब पर लगाने की तैयारियां कर रहे है। इस दौरान उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, पंजाब में पहला महिला शराब का ठेका खुला हुआ है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। ‘लिकर स्टूडियो’ नाम की इस शराब की दुकान के बारे में दावा किया गया है।

    जिसके बाद देर रात लोगों ने दुकान को फिलहाल बंद करवा दिया है। लोगों बताया कि कुछ दिन पहले उनके इलाके में एक शराब का ठेका खोला गया जिसको वुमैन फ्रेंडली वाइन शॉप नाम दिया गया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर इस ठेके की तस्वीरें वायरल होने के बाद बोर्ड को हटा दिया गया। जिसके बाद अब तुरंत इसका नाम बदल whisky wine beer shop कर दिया गया। इलाका निवासियों का कहना है क्या पंजाब सरकार की तरफ से कुछ ऐसी घटिया हरकतें की जा रही है जो कि दिल्ली के रहन-सहन के साथ जुड़ती हैं। मगर वहां का कल्चर और पंजाब का करके बहुत ही अलग है। इलाका निवासियों का कहना है कि अगर पंजाब में ऐसी कोई भी लेडीस वाइन शॉप खुलती है तो यह लोग उसका विरोध करेंगे और उसको बंद करवाएंगे।

    बता दें कि महिलाओं के लिए खोले गए इस ठेके को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग ने शर्मनाक बताया। बीते दिन उन्होंने टवीट करते हुए कहा कि 3 महीने में पंजाब को नशामुक्त करने वाले अब महिलाओं को भी शराब का आदी बनाने की तैयारी कर चुके हैं। नशे ने पंजाब की कई पीढ़ियों को निगल लिया है। राजा वाडिंग ने पूछा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान महिलाओं के लिए शराब की दुकानें खोलकर अब क्या करना चाहते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के लंबा पिंड चौक के पास विमान फ्रेंडली के नाम से शराब का ठेका खुला था। जिससे राजनीतिक पार्टियों में हलचल पैदा हो गई और ट्विटर गेम शुरू हो गई। जिसके बाद ठेकेदारों ने बोर्ड पर से विमेन फ्रेंडली लिखा हुआ उतार दिया गया।

  • पंजाबः राज्यपाल के पास पहुंची जमीन घोटाले की शिकायत 

    पंजाबः राज्यपाल के पास पहुंची जमीन घोटाले की शिकायत 

    कांग्रेस नेता ने इन 2 मंत्रियों को इस घोटाले में घेरा 

    चंडीगढ़ः पठानकोट की पंचायती जमीन के घोटाले का मामले में विपक्ष ने नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पत्र लिख कर इस मामले की न्यायिक जांच करवाने की मांग की है। हालांकि विजिलेंस ब्यूरो ने इस मामले में पूर्व एडीसी सहित आठ व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पत्र में बाजवा ने लिखा कि गांव गोल, ब्लॉक नरोट जैमल सिंह, जिला पठानकोट में याचिकाकर्ताओं को 92 एकड़ भूमि के अवैध हस्तांतरण से संबंधित है।

    अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) का अतिरिक्त कार्यभार संभालने के पहले ही दिन कुलदीप सिंह द्वारा यह स्थानांतरण संदिग्ध जल्दबाजी में किया गया। इस अवैध हस्तांतरण के पीछे मुख्य प्रस्तावक कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक हैं, जिनकी सिफारिश को तत्कालीन ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री, कुलदीप सिंह धालीवाल ने तुरंत सम्मानित किया था। बाजवा ने कहा कि पठानकोट जमीन घोटाला मीडिया की सुर्खियां बनने के बाद मुख्य सचिव ने आंतरिक विभागीय जांच शुरू की।

    जांच में आरोपों का खुलासा हुआ, जिसके परिणामस्वरूप उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के साथ-साथ आईपीसी की धारा 409, 420 और 423 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। इसके अलावा, रिकॉर्ड बताते हैं कि 92 एकड़ भूमि के हस्तांतरण में खनिजों से समृद्ध 45 एकड़ भूमि शामिल थी, जिससे सरकारी खजाने में सालाना 100 करोड़ रुपये का योगदान हो सकता था।

    पंजाब के मुख्य सचिव ने एडीसी (डी) कुलदीप सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जो इतने बड़े घोटाले में शामिल मंत्रियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं से जुड़े वर्तमान राजनीतिक ढांचे में भ्रष्टाचार को रोकने के अलावा और कुछ नहीं है। इस तरह के घोटाले हर मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के ईमानदारी के खोखले उपदेश को उजागर करते हैं। इसलिए, न्यायिक जांच आयोग से निष्पक्ष जांच के आदेश देने की जरूरत है ताकि पंजाब की आप सरकार में भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के दोषियों को बेनकाब किया जा सके और इस जघन्य घोटाले के असली खिलाड़ियों पर मुकदमा चलाया जा सके। जिनमें लाल चंद कटारूचक भी शामिल हैं।

  • 19 वर्षीय बेटी ने किया पिता का कत्ल

    19 वर्षीय बेटी ने किया पिता का कत्ल

    मोहालीः चंडीगढ़ में एक 19 वर्षीय बेटी ने घर में झगड़े दौरान पिता की चाकू गोद कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुमई लाला निवासी गांव किशनगढ़ चंडीगढ़ के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को जीएमएसएच सेक्टर 16 से फोन आया कि एक व्यक्ति को अस्पताल में दाखिल कराया है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। मृतक के छाती पर चाकुओं के निशान थे। बाद में जब पुलिस ने परिवार से मामले के बारे में पूछताछ की तो उसकी बेटी ही इसमें आरोपी पाई गई।

    पुलिस ने आरोपी बेटी आशा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी बेटी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मृतक की छोटी बेटी अनीता ने बताया कि उसके पिता शराब पीने के आदि थे। बड़ी बहन 10वीं पास है और घर पर ही सिलाई का काम करती है। उनका अकसर झगड़ा होता रहता था।

    बताया जा रहा है कि वारदात के समय आशा घर में प्याज काट रही थी। इसी दौरान नशे में पिता घर आया और किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। बहस इस कदर बढ़ गई कि पिता सुमेई लाल को लगा की आशा चाकू से हमला करने वाली है। उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई और आशा के हाथ में पकड़ा हुआ चाकू सुमईलाल के सीने में जा लगा। हालांकि पुलिस हत्या के मकसद की जांच में जुटी हुई है। 

  • जालंधर: 2 सगे भाईयों की हत्या के मामले में एक काबू, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    जालंधर: 2 सगे भाईयों की हत्या के मामले में एक काबू, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    जालंधर,ENS: हिमाचल प्रदेश में बीते दिन जालंधर के 2 सगे भाइयों की हुई हत्या के मामले में को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांक 2 अन्य आरोपी फरार चल रहे है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि काबू किया गया आरोपी नकोदर का ही रहने वाला बताया जा रहा है और पता चला हैकि वह मृतक युवक का दोस्त था। जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों भाईयों कि हत्या पैसों के लेन-देन के कारण की गई थी। 

    बता दें कि हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ युवकों ने जालंधर जिले के 2 भाइयों की हत्या कर दी थी। हमलावारों ने दोनों को सोलन के नालागढ़ में बीच सड़क पर चाकू से गोद-गोद कर मार डाला। इस डबल मर्डर की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। हैरानी की बात तो यह है कि जब हमलावर चाकू से गोद-गोद कर सड़क के किनारे दोनों भाइयों को मार रहे थे, तब पास से लोग गुजर भी रहे थे, लेकिन किसी ने भी दोनों भाइयों को हमलावरों से छुड़ाने की कोशिश नहीं की। मर्डर की यह वारदात मौके पर खड़े किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में कैद की और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी।

    मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जालंधर के उपमंडल नकोदर के तहत आने वाले गांव खीवा के 2 सगे भाई वरूण और कुणाल हैं। दोनों पर पंजाब से आए 3 हमलावरों ने नालागढ़-रामशहर मार्ग पर प्रीत कालोनी के पास तेजधार हथियारों से हमला किया थी। इस दौरान युवकों ने दोनों भाइयों को बुरी तरह से मारा। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। नकोदर (जालंधर) के खीवा गांव निवासी सगे भाई वरूण और कुणाल नालागढ़ के वार्ड-6 में किराये के मकान में रहते थे।

    घटना को अंजाम देने वाले आरोपी भी नकोदर से आए थे। जिसमें से एक को पुलिस ने काबू कर लिया है। लोगों का कहना है कि तीनों हत्यारे नालागढ़ में पहुंचने के बाद दोनों भाइयों की रेकी भी कर रहे थे और उनके बारे में पूछ रहे थे। मृतक युवकों के मामा ने आरोप लगाया कि नकोदर का गौरव गिल कुछ दिनों से इन्हें जालंधर बुला रहा था, लेकिन जब वे नहीं गए तो वह अपने 2 दोस्तों को लेकर नालागढ़ आया, जहां उसने घटना को अंजाम दिया।

  • पंजाबः 2 सगे भाइयों पर IELTS करने गई लड़की की किडनैपिंग के लगे आरोप, केस दर्ज

    पंजाबः 2 सगे भाइयों पर IELTS करने गई लड़की की किडनैपिंग के लगे आरोप, केस दर्ज

    फरीदकोटः शहर के भगता भाई से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आइलेट्स करने गई नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर दो भाईयों पर किडनैपिंग के आरोप लगे है। लड़की के पिता द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों सगे भाइयों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। केस में अपहरण के साथ साथ अन्य धाराएं भी जोड़ी गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार मामले में परिवार द्वारा फरीदकोट के बाजाखाना थाने में शिकायत दी गई थी। शिकायत में कहा गया था कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 18 जुलाई 2023 को आईलेट्स करने के लिए भगता भाई गई थी।

    मगर वह वहां से घर नहीं लौटी, जिसके बाद परिवार ने बच्ची की अपने तौर पर तलाश शुरू की। इस दौरान पता चला कि बेटी को आरोपी जीवन सिंह व अर्शदीप सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गांव डोड अपने साथ ले गए हैं। एएसआई भुपिंदर सिंह ने बताया कि पिता की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों को नामजद कर मामले की जांच शुरू की गई थी। हालांकि अभी तक न तो छात्रा बरामदगी हो पाई है और न ही आरोपियों का कोई सुराग लगा है। एएसआई भुपिंदर सिंह ने कहा- जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • जालंधरः इस मोहल्ले से महिंद्रा पिकअप चुराकर चोर हुए फरार

    जालंधरः इस मोहल्ले से महिंद्रा पिकअप चुराकर चोर हुए फरार

    जालंधर,ENS: शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। हालात यह हो गए है कि रोजाना शहर में अलग-अलग जगहों से चोरी की वारदाते सामने आने लगी है। वहीं ताजा मामला पृथ्वी नगर से सामने आया है, जहां मोटरसाइकिल पर आए चोर महिंद्रा पिकअप चुराकर फरार हो गए। इसका पता तब चला जब सुबह गाड़ी मालिक मंडी से सब्जी लेने के लिए निकला, लेकिन गाड़ी वहां पर मौजूद नहीं थी। जिसके बाद उसने पास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तब उसे पता चला कि उसकी गाड़ी चोरी हो गई है।

    सीसीटीवी कैमरे में बाइक पर आए लुटेरे उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित राहुल पुत्र बिंद्रा प्रसाद ने बताया कि वह सब्जी बेचता है। उन्होंने रात गाड़ी पृथ्वी नगर के पास खड़ी की थी।

    जब उसने सुबह जाकर देखा तो गाड़ी वहां नहीं थी । पीड़ित ने कहा कि उसने थाना रामामंडी की पुलिस को घटना संबंधी सूचित कर दिया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे और भी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे है। दूसरी ओर लम्मा पिंड-किशनपुरा रोड पर स्थित मार्केट के दुकानदारों ने बताया कि क्षेत्र में कई दिन से स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। रात में सड़क पर बिल्कुल अंधेरा छाया रहता है, जिसका चोर और लुटेरे पूरा फायदा उठाते है और वारदातों को अंजाम दे रहे है।

  • इस जिले में लैंडस्लाइड के दौरान कार के ऊपर गिरा मलबा, 5 की मौत

    इस जिले में लैंडस्लाइड के दौरान कार के ऊपर गिरा मलबा, 5 की मौत

    रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुए एक हादसे में पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। ये हादसा श्रद्धालुओं की एक कार के भूस्खलन की चपेट में आने से हुआ। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रुद्रप्रयाग जिले के चौकी फाटा के तहत तरसाली में वीरवार शाम भारी भूस्खलन हुआ। इस भूस्खलन के मलबे की चपेट में एक कार आ गई। शनिवार को पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग तीर्थयात्रा के लिए यहां पहुंचे थे। सभी तीर्थयात्री कार से केदारनाथ जा रहे थे। इसी दौरान तारसाली में बोल्डर के साथ पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से केदारनाथ हाईवे का 60 मीटर हिस्सा ढह गया।

    इस दौरान श्रद्धालुओं की कार भी मलबे में दब गई। इस घटना की जानकारी होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। शुक्रवार को बचाव दल को मलबे में दबी कार मिली. अधिकारियों बताया कि, “शुक्रवार को मलबे के नीचे दबा हुआ एक वाहन मिला, जिसमें से पांच शव बरामद किए गए। मृतकों में से एक गुजरात का निवासी था।” उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है। अधिकारियों ने कहा कि इस घटना के कारण शुक्रवार को केदारनाथ धाम की ओर जाने वाला गुप्तकाशी-गौरीकुंड राजमार्ग भी यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया, जबकि सड़क का लगभग 60 मीटर हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बह गया।

    रुद्रप्रयाग पुलिस ने कहा कि निचले क्षेत्र (चौकी जवाड़ी, कोतवाली रुद्रप्रयाग, चौकी तिलवाड़ा, थाना अगस्त्यमुनि, काकड़ागाड़) में पुलिस स्टेशनों से लोगों और यात्रियों को अवरोध का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि रुद्रप्रयाग समेत राज्य के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में 11 अगस्त से 14 अगस्त तक ‘रेड’ अलर्ट और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

  • जालंधरः गुरुद्वारा साहिब के बाहर से एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधरः गुरुद्वारा साहिब के बाहर से एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर,ENS: शहर के संतोखपुरा में स्थित रामगढ़िया सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब के बाहर से एक नाबालिग ग्रंथी की एक्टिवा चुराकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए न्यू बलदेव नगर निवासी ग्रंथी हरबंस सिंह ने बताया कि वह गुरुद्वारा साहिब में पाठ कर रहे थे। पाठ करने के बाद जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो गुरुद्वारा साहिब के बाहर खड़ी उनकी एक्टिवा वहां से गायब थी।

    इस दौरान उन्होंने जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें करीब 12-13 वर्ष का किशोर एक्टिवा चुराता हुआ दिखाई दिखा। उन्होंने बताया कि उक्त नाबालिग के पैर भी एक्टिवा पर बैठकर जमीन से नहीं लग रहे थे। इस घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।