Blog

  • कलर्स इंडिया कंपनी ने मनाया नव वर्ष

    साल पर बेहतर कार्य करने वाले कामगारों को दिया सम्मान
    पूजा भारद्वाज को  शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए दिया नकद पुरस्कार
    कामगारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी


    बददी/ सचिन बैंसल : औद्योगिक क्षेत्र लोधी माजरा स्थित कलर्स इंडिया कंपनी में नया साल धूमधाम से मनया गया। इस मौके पर साल पर कंपनी हित में कार्य करने वाले कामगारों को सम्मानित किया वहीं अच्छे कामगारों को पदोन्नति भी की गई। साल भर भर हर रोज डद्मूटी पर आने वाली महिला कामगार पूजा भारद्वाज को स्मृति चिंह व नकद  पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सेवानविृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव व विशेष अतिथि मेला राम चंदेल ने उत्कृष्ठ कामगारों को सम्मानित किया वहीं देवव्रत यादव ने कामगारों को कर्मचारी बीमा निगम की ओर से मिलने वाले हित लाभो के बारे में जानकारी दी। कंपनी के संचालक महेश बियानी के दिशा निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया।  


    कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना व दीप प्रज्जवलन से हुई। कंपनी के लाइन लीडर  कुसूम, रीमा व पूजा को साल भर सबसे अच्छा कार्य करने पर सम्मानित किया। वहीं लाईन लीडर निकिता, कुमारी ज्योति भंडारी, शिक्षा को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया। अच्छा कार्य करने पर पंकज व रोहित की पदोन्नति कर उन्हें स्टाफ में लिया गया। सीमा, सोनिका, हेमलता, ममता व मधुबाला को साल भर सबसे अच्छा कार्य करने पर सम्मानित  किया गया। 


    समारोह के मुख्य अतिथि देवव्रत यादव ने कामगारों को ईसआईसी से मिलने वाले हितलाभों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने कामगार को कामगारंो से सवाल भी पूछे जिसमें बेबी व पंकज ने सही जवाब दिया तथा उन्हें मेला राम चंदेल व देवव्रत यादव ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विशेष अतिथि मेला राम  चंदेल ने कंपनी के प्रंबधकों की सराहना करते हुए कहा कि इस कंपनी में कामगार को काम के साथ खुश रखा जाता है। महिला कामगारों के हंसते व खिलखिलाते चेहरे यह ब्यां कर रहे है।  कंपनी के प्लांट हैड राधा गोबिंद मंत्री ने कहा कि वह हर वर्ष नए साल पर कामगारों के लिए कार्यक्रम करते है। और इस दिन कंपनी को बंद रखा जाता है। उन कामगारों को सम्मानित किया गया जो इसके हकदार थे। बाद में कामगारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी। मंच का संचालक एचआर हैड प्रेमलता ने किया। इस मौके पर भारती नेगी, योगिता, शालू, पूनम, नरेंद्र कुमार, पवन कुमार, लक्ष्मण व विकास जमवाल समेत कंपनी के कामगार उपस्थित रहे। 

  • पंजाब : विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख ने नववर्ष पर ज़रूरतमंद परिवारों को बांटी रज़ाइयां, देखें वीडियो

    रोपड़ : विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य के नेतृत्व में आज नववर्ष के शुभ अवसर पर 300 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को कड़कती ठंड में रजाइयां वितरित की गई। इस मौके पर विश्व हिन्दू तख्त के राष्ट्रीय सचिव नवरतन गर्ग, हाई कोर्ट के एडवोकेट वासु रंजन, सेक्टर 10 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान कमल सिंगला, पूर्व पार्षद बृजलाल सिंगला, अनिल अग्रवाल, रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर मोहन लाल, समाज सेवी नीरू वडेरा, वंश शांडिल्य, डॉक्टर वीरेंद्र पांडे, हर्ष शर्मा, समृद्धि शर्मा, संजीव धीमान, शिव रंजन, राजन मुकुल गोयल, अभिनव धीमान, विक्की अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, गुलशन गुलाटी सहित भारी तादाद में विश्व हिन्दू तख्त के सदस्य मौजूद थे। रजाइयां वितरण से पूर्व सैंकड़ों लोगों ने सिटी मोटर पंप पर विश्व हिन्दू तख्त के उपरोक्त तमाम सदस्यों द्वारा लगाए गए लंगर को ग्रहण किया। इस अवसर पर विश्व हिन्दू तख्त व एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सबसे पहले नववर्ष 2024 के शुभ अवसर पर सभी देश वासियों को बधाई दी और कहा कि आज नववर्ष 2024 का पहला दिन सोमवार भगवान शिव के नाम का है।

    देश आगे बढ़े, देश में सुख समृद्धि रहे। हर हाथ को काम, हर पेट को रोटी, हर सिर को छत मिले, कोई इलाज के अभाव से मौत के मुंह में ना जा सके, यह दुंआ की और कोरोना जैसी बीमारियों फिर दस्तक ना दे। वहीं वीरेश शांडिल्य ने मोदी व शाह को विश्व हिन्दू तख्त की तरफ से नववर्ष पर साधूवाद देते हुए कहा कि इनकी राम लक्ष्मण की जोड़ी के नेतृत्व में भारत राम राज की ओर बढ़ रहा है। साथ ही वीरेश शांडिल्य ने विश्व हिन्दू तख्त की तरफ से सक्षम लोगों को, धनवान लोगों को समाज में जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए। समाज के दबे कुचले लोगों को हर संभव मदद करनी चाहिए और आज 1 जनवरी 2024 पर जो विश्व हिन्दू तख्त ने 300 जरूरतमंद परिवारों को रजाइयां दी है। उसका उद्देश्य व लक्ष्य यह है कि समाज में संदेश जाए कि नर सेवा ही नारायण सेवा होती है। उन्होंने कहा कि ठिठुरती ठंड में सक्षम लोगों को जरूरत मंद परिवारों को रजाई, कोटी, कंबल, कपड़े, चाय-ब्रेड का लंगर लगा कर लोगों को ठंड से बचाने के लिए आगे आना चाहिए।

  • ਪੰਜਾਬ : ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ ‘ਚ ਪਹੁੰਚੇ MLA, ਸੈਂਕੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਖੂਨਦਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਫੀਲਡ ਗੰਜ ਨਜ਼ਦੀਕ ਅੱਜ ਅਸ਼ੋਕ ਸਲਾਰੀਆ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਪਹਿਲਾ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਵਿਧਾਇਕ ਅਸ਼ੋਕ ਪਰਾਸ਼ਰ ਪੱਪੀ ਪਹੁੰਚੇ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉੱਥੇ ਸੈਂਕੜੇ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਖੂਨਦਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਵਿਧਾਇਕ ਅਸ਼ੋਕ ਪਰਾਸ਼ਰ ਪੱਪੀ ਅਤੇ ਆਯੋਜਕਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਖੂਨਦਾਨ ਨੂੰ ਮਹਾਨਦਾਨ ਕਿਹਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਲਈ ਅੱਜ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਨਵੇਂ ਸਾਲ ਮੌਕੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਨਾਂ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਖੂਨ ਦਾਨ ਕਰਨ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ।

  • पंजाब : नए साल पर चोरों ने 3 दुकानों को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    जलालाबाद :  पंजाब में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। पंजाब में नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। सरकार और पुलिस नशे और चोरी का वारदातों की रोकथाम को लेकर तरह-तरह के दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है। पंजाब में नशा और चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा ही मामला जलालाबाद से सामने आया है। नए साल की रात जलालाबाद में चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया।

    चोर 2 दुकानों से नोटों के हार और एक दुकान से नकदी चुरा कर फरार हो गए। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक बीती रात जलालाबाद के स्थानीय इंदिरा मार्केट में चोरों ने 3 मनियारी की दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने उस वक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, जब चौकीदार छुट्टी पर थे। एक दुकान से नकदी चोरी हुई है। जलालाबाद सब डिविजन के डीएसपी एयर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि कोई गार्ड नहीं था और चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है और वे इसकी गहनता से जांच कर रहे है।

  • बड़ी खबरः गैंगस्टर Goldy Brar आतंकी घोषित 

    नई दिल्लीः गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को आतंकी घोषित कर दिया है। सरकार ने UAPA के तहत गोल्डी बराड़ को आतंकी घोषित किया गया है। बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में गोल्डी बराड़ और लारेंस बिश्नोई का नाम आया था। गृह मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि गोल्डी बरार प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है।

    गृह मंत्रालय ने कहा कि गोल्डी बराड़ को सीमा पार स्थित आतंकवादी एजेंसियों का समर्थन मिलता है और वह कई हत्याओं में शामिल रहा है। नोटिस मे कहा गया कि बरार राष्ट्रवादी नेताओं को धमकी भरे कॉल करने, फिरौती मांगने और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर हत्याओं के दावों को पोस्ट करने में शामिल था।

  • 4 ट्रैक्टरों पर 20,000 हजार रूपए जुर्माना डाला

    4 ट्रैक्टरों पर 20,000 हजार रूपए जुर्माना डाला

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने रविवार को अवैध खनन करके माल ले जा रहे 4 ट्रैक्टरों के चालान काटे हैं। मौके पर ही उनसे 20000 रूपए जुर्माना भी वसूला गया है। पुलिस ने अपनी रूटीन कार्रवाई के दौरान 116 वाहनों के चालान भी किए जो यातायात के नियमों को तोड़ रहे थे। साथ ही चार लोग ऐसे भी हैं जिनहें सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करते हुए पकड़ा गया। उनसे 300 रूपए जुर्माना वसूला गया।
  • पंजाब : तेज रफ्तार गाड़ियों में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    बठिंडा : पंजाब में तेज रफ्तार वाहनों के वजह से आए दिन हादसे होते रहते है। यह आकंड़ा दिन ब दिन बढ़ रहा है। शहर में बेलगाम ओवरस्पीडिंग के चलते धीमी गति से चलने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। ऐसे में तेज रफ्तार से दौड़ते वाहनों के चलते राहगीरों को भी आए दिन दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है।

    ऐसा ही मामला बरनाला रोड बल्ला राम नगर वाले चौक पर कई कारें टकराईं। घटना की सूचना मिलते ही यूथ वेलफेयर सोसायटी की टीमें मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नही हुआ। उन्होंने कहा कि कृपया नए साल की पूर्व संध्या पर जिंदगी से मजाक न करें, सावधानी से गाड़ी चलाएं।

  • पंजाब: सीएम मान ने दी बड़ी राहत, अब सस्ती मिलेगी बिजली 

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने गोइंदवाल साहब स्थित 540 मेगावाट के जीवीके कंपनी के थर्मल प्लांट को खरीद लिया है। पावरकॉम ने इसे 1080 करोड़ रुपए में खरीदा है। अब इसका नाम गुरु अमर दास थर्मल प्लांट होगा। इसको लेकर आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यहां मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि यह अब तक का सबसे सस्ता थर्मल प्लांट है इससे पहले चार निजी थर्मल प्लांट बिके हैं। जिनकी औसत कीमत 3 करोड़ से लेकर 4 करोड़ प्रति मेगावाट रही है जबकि पंजाब सरकार ने मात्र 6 साल पहले ही शुरू हुए थर्मल प्लांट को 2 करोड़ रुपए प्रति मेगावाट के हिसाब से खरीद लिया है।

    मान ने कहा कि अब तक की पिछली सरकारें, सरकारी जमीनों, इमारत आदि को बेचने का काम करती रही है लेकिन 2022 में आई नई आम आदमी पार्टी पर पंजाब के लोगों ने भरोसा किया। हम उनके भरोसे पर खरे उतरते हुए इतनी बड़ी डील करने में कामयाब हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि यह थर्मल प्लांट कभी भी अपनी पूरी क्षमता पर नहीं चला है क्योंकि पिछली सरकारों ने ऐसे समझौते किए हुए थे कि जिसमें अगर थर्मल प्लांट नहीं चलता है तो पावरकाम को उसको भी पैसे देने पड़ते थे। उन्होंने बताया कि पिछले 6 सालों में इस कंपनी को 1718 करोड दिए गए। उन्होंने बताया कि 2016 से अब तक 11000 मिलियन यूनिट खरीदे 1718 करोड खड़े रहने का दिया ।

    उन्होंने बताया कि इस थर्मल प्लांट से 7.08 रुपए प्रति यूनिट बिजली मिलती थी जो अब 2.50 प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। भगवंत मान ने यह भी कहा कि क्योंकि अब पिछवाड़ा कोल माइन भी हमें मिल चुकी है ऐसे में हम इस थर्मल प्लांट को इसकी पूरी क्षमता पर चलाने की कोशिश करेंगे और इससे हमें ₹2.5 प्रति यूनिट बिजली सस्ती मिलेगी जिसको हम आगे लोगों को पास करेंगे। पिछली सरकारों के दौरान तीन प्राइवेट थर्मल प्लांट के साथ हुए बिजली समझौता पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जीवीके थर्मल प्लांट के साथ तो वह समझौता एक तरह से रद्द ही हो गया है क्योंकि यह प्लांट पावरकाम ने ही खरीद लिया है।

  • रायपुर सहोड़ा गांव से सट्टेबाज काबू

    रायपुर सहोड़ा गांव से सट्टेबाज काबू

    ऊना/सुशील पंडित : रायपुर सहोड़ा गांव में पुलिस जब गश्त पर थी तब उनके हाथ एक सट्टेबाज लगा। मैहतपुर थाने की टीम ने उक्त व्यक्ति से दड़ा सट्टा पर्चियां और 1020 रूपए बरामद किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी बहडाला गांव का रहने वाला है और मैहतपुर थाने में उसके विरुद्ध जुआ अधिनियम की धारा 13-ए-3-67 के तहत मामला दर्ज हो गया है। 
  • पंजाबः SYL को लेकर कृषि मंत्री गुरमीत खुड़ियां का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः SYL को लेकर कृषि मंत्री गुरमीत खुड़ियां का बड़ा बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होने कहा कि पंजाब के पास किसी को देने के लिए अधिक पानी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिसके बारे में सीएम भगवंत मान ने स्पष्ट किया है। दरअसल, आज लुधियाना के जरखड़ गांव में आयोजित एक समारोह में भाग लेने के दौरान वह पत्रकारों से बात कर रहे थे।

    हालांकि, जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा जारी समन को उन्होंने कहा कि वह इन कामों से दूर हैं और इसके बारे में वह कुछ नहीं बता सकते। हालांकि, उन्होंने पंजाब के व्यापार के विकास के लिए भारत और पाकिस्तान में अच्छे तालुकात की वकालत की है। इससे पहले उन्होंने पंजाब की संस्कृति को संरक्षित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

    इसी तरह, राज्यसभा सदस्य और वातावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सींचेवाल ने गणतंत्र दिवस परेड में पंजाबी झांकी को शामिल न किए जाने को केंद्र द्वारा राज्य के साथ धक्का करार बताया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए सबसे ज्यादा कुर्बानियां पंजाबियों ने दी हैं। लुधियाना से निकलने वाली बुड्ढे नदी की सफाई को लेकर उन्होंने कहा कि इस संबंध में काम चल रहा है। जबकि जीरा शराब मिल के मामले में कहा गया कि यह बंद है और मामला कोर्ट में है।