Blog

  • गूगल मीट की तरह अब WhatsApp में मिलेगी ये खास सुविधा, ऐसे काम करेगा फीचर

    गूगल मीट की तरह अब WhatsApp में मिलेगी ये खास सुविधा, ऐसे काम करेगा फीचर

    नई दिल्लीः वॉट्सऐप अपने प्लेटफार्म को बेहतर बनाने के लिए कई फीचर्स पेश करता रहता है। अभी भी ​वॉट्सऐप कई फीचर्स पर काम कर रहा है। अब कंपनी एक ऐसा फीचर डेवलप कर रही है जिससे आप ओरिजनल क्वालिटी में इमेज शेयर कर पाएंगे। दरअसल, WaBetaInfo की रिपोर्ट से पता चला है कि ​वॉट्सऐप अब आपको कॉल शेड्यूल करने की सुविधा भी देगा। इतना ही नहीं, WaBetaInfo ने यह भी खुलासा किया कि ​वॉट्सऐप वॉयस मैसेज को ट्रांसक्राइब करने की भी सुविधा देगा। आइए डिटेल जानते हैं।

    ​वॉट्सऐप का कॉल शेड्यूल फीचर

    कई लोग ​वॉट्सऐप का इस्तेमाल ऑफिशियल और पर्सनल कॉल के लिए करते हैं। अब कंपनी लोगों को ऐप पर कॉल शेड्यूल करने की सुविधा देने जा रही है। नए फीचर के आने के बाद यूजर्स के पास जूम या गूगल मीट जैसे ​वॉट्सऐप पर कॉल शेड्यूल करने का ऑप्शन मिल जाएगा। वैसे ​वॉट्सऐप का संवाद के लिए काफी इस्तेमाल किया जाता है। इस फीचर के जुड़ने से लगता है कि मेटा बाकी ऐप्स को कड़ी टक्कर देने की प्लानिंग कर रहा है। हालाँकि कॉल रिकॉर्ड करने जैसी कुछ जरूरी सुविधाएं अन्य वीडियो कॉलिंग ऐप की तरह अभी तक ​वॉट्सऐप में अवेलेबल नहीं हैं। 

    फीचर ऐसे करेगा काम

    WaBetaInfo ने एक रिपोर्ट पेश की है, जिससे पता चला है कि आने वाले समय में ​वॉट्सऐप में हमें कॉल शेड्यूल फीचर मिलेगा। रिपोर्ट में स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है, जिससे पता चलता है कि जब आप कॉल बटन पर टैप करेंगे तो प्लेटफॉर्म पर एक शेड्यूल ऑप्शन शो होगा। अगर आप शेड्यूल कॉल पर टैप करते हैं, तो ​वॉट्सऐप आपको टाइटल, डेट और टाइम सहित तीन ऑप्शन शो करेगा। डिटेल भरने के बाद आपको “क्रिएट” बटन पर टैप करना होगा। कॉल शेड्यूल होने के बाद, ​वॉट्सऐप मीटिंग में भाग लेने वालों को अलर्ट भेजेगा। कॉल शुरू होने पर यूजर्स को नोटिफिकेशन भी मिलेगा। 

  • पंजाब में महंगाई की मारः 10 पैसे प्रति कि.मी. तक बढ़ सकते हैं बसों के रेट 

    पंजाब में महंगाई की मारः 10 पैसे प्रति कि.मी. तक बढ़ सकते हैं बसों के रेट 

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल 90 पैसे सैस बढ़ाने के बाद अब बसों में सफर मंहगा होने का असर दिखना शुरू हो गया है। दरअसल, राज्य में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद अब पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ने सरकार को रेट बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। ऐसे में अगर इस प्रस्ताव पर कैबिनेट मोहर लगा देती है तो आने वाले दिनों में बसों का सफर प्रति 10 कि.मी. पर 1 रुपया अतिरिक्त महंगा हो जाएगा।

    पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन का मानना है कि डीजल के दाम बढ़ने के बाद PEPSU और PRTC पर आर्थिक बोझ़ बढ़ने लगा है। जिसके चलते उन्होंने बसों का किराया बढ़ाने का प्रोपोजल भेजा गया है। ऐसे में अमृतसर से जालंधर का किराया 8 रुपए बढ़ जाएगा। वहीं अमृतसर से लुधियाना के बीच का सफर तकरीबन 10 रुपए बढ़ेगा।

    अमृतसर से चंडीगढ़ तक का सफर तकरीबन 25 रुपए तक बढ़ जाएगा। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक पीआरटीसी के बेड़े में इस समय 1238 बसें हैं, जिन्हें रूटों पर चलाने में रोजाना का डीजल का खर्च करीब 86 लाख रुपये आता है। लेकिन डीजल के रेट बढ़ने के बाद अब यह खर्च रोज का 80 हजार रुपये तक और बढ़ गया है। एक महीने में यह अतिरिक्त खर्च 24 लाख रुपए के करीब पहुंच जाएगा।

  • आरोपी के घर से मिले 3 बैग्स में बम देख मचा हड़कंप

    आरोपी के घर से मिले 3 बैग्स में बम देख मचा हड़कंप

    बीरभूमः पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मारग्राम में 6 फरवरी को बमबारी के आरोप लगे थे। उस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। उस घटना में सुजाउद्दीन शेख नाम के शख्स का नाम सामने आया था। इस बार पुलिस ने सुजाउद्दीन के घर से बमों से भरा बैग बरामद किया है। शुक्रवार को सुजाउद्दीन के घर में एक नींबू के पेड़ के नीचे से बड़ी संख्या में ताजा बम बरामद हुए थे। इस दिन मारग्राम पुलिस को उनके घर के बगीचे में बम मिले।

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक बम नायलॉन के तीन बैग में रखे गए थे। एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में बम की बरादमगी से हड़कंप मच गया है। इस घटना के बारे में सुजाउद्दीन की पत्नी ने कहा कि गांव में बम विस्फोट के बाद से उनके घर पर लगातार पुलिस का पहरा है। फिर भी इस तरह की घटनाएं कैसे हो रही है। इसका जवाब पुलिस ही दे सकती है।

    गिरफ्तार आरोपी के घर से मिले तीन बैग भरे बम

    सुजाउद्दीन की पत्नी सोनाली बेगम के मुताबिक, वह घर में सोई थी। इसी दौरान पुलिस ने उनके दरवाजे पर दस्तक दी। दरवाजा खोलने के लिए कहा। सोनाली बेगम के शब्दों में, “जब उन्होंने दरवाज़ा खोला, तो वे नींबू के पेड़ की ओर चले गए। उन लोगों ने वहां से एक बैग निकाला, लेकिन मैंने उस पेड़ को कल भी सींचा था। हमारे घर का सारा कूड़ा वहीं फेंक दिया जाता है। मेरे घर में काम करने वाली लड़की वहां गंदगी फेंकती है। पुलिस वहां गई और मुझे बैग दिखाते हुए मुझसे पूछा कि यह क्या है? मैंने कहा, मुझे कैसे पता चलेगा? मैंने कल भी वहां पानी डाली थी और मैं घर पर अकेली महिला हूं। मुझे नहीं पता कि इसमें क्या है। उसके बाद पुलिस ने अब घटनास्थल को घेर लिया है। मैंने वहां केवल एक बैग रखा देखा। मेरा एक ही सवाल है, मैं पुलिस कस्टडी में हूं। फिर भी, यह कैसे हो गया?

    बम ब्लास्ट में टीएमसी के दो नेताओं की हो गई थी मौत

    मारग्राम बम विस्फोट में दो लोगों की मौत के सिलसिले में सुजाउद्दीन शेख को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उधर, मारग्राम में बम विस्फोट की घटना के बाद से इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग जारी है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान सुजाउद्दीन के घर के बगीचे में तीन बैग मिले। मौके पर जाकर बैग खोलकर देखा तो बम नजर आया। सुजाउद्दीन के घर के बगीचे में बम कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि बम पहले रखा गया था या हाल ही में रखा गया था। हाल ही में बीरभूम के मारग्राम में बम धमाका हुआ था। उस घटना में स्थानीय पंचायत प्रमुख के भाई समेत दो लोगों की मौत हो गई थी। सुजाउद्दीन पर आरोप लगाए गए थे। सुजाउद्दीन साल 2013 से राजनीति में है। कभी उन्होंने तृणमूल, कभी कांग्रेस, कभी भाजपा में शामिल होते रहा है।

  • अग्निहोत्री के दिशानिर्देश पर हरोली पुल को टूरिस्म स्पॉट बनाने की कबायद तेज : राणा रणजीत सिंह

    अग्निहोत्री के दिशानिर्देश पर हरोली पुल को टूरिस्म स्पॉट बनाने की कबायद तेज : राणा रणजीत सिंह

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के प्रथम उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के दिशानिर्देशों पर हरोली पुल को टूरिस्म स्पॉट बनाने की कबायद तेज हो गई है। इस मौके पर सर्वे के दौरान बंदोवस्त व राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के  साथ जिलाप्रधान ऊना कांग्रेस राणा रणजीत सिंह भी मौजूद रहे। रंजीत राणा ने बताया कि हमारे हिमाचल के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की दूरदर्शी सोच से यह सब सम्भव हो पा रहा है, कि हिमाचल प्रदेश के सबसे लम्बे पुल को अब टूरिज्म स्पॉट बनाया जाएगा।

    इस पुल के पास युवाओं के लिए स्टेडियम, रैन-शेल्टर और बच्चों के लिए सेल्फी पॉइंट तैयार किया जाएगा। राणा ने बताया कि पिछले पांच सालों में भाजपा राज में छुटभैया नेता मात्र मुकेश अग्निहोत्री को कोसते नजर आए और कोई काम नही कर पाए। भाजपा सरकाए एवं नेता मात्र सफेदी भी पुल पर नही करवा पाए। भाजपा की जनविरोधी व विकास विरोधी नीतियों से जनता भी त्रस्त रही और हलके में कोई विकास कार्य भी नही हुआ। अब जैसे ही कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है, वैसे हि विकास का पहिया दोबारा सम्पूर्ण प्रदेश में दौड़ने लगा है।

    विकास की मुहिम और लोकल लोगों के रोजगार के महत्व को देखते हुए उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली से रामपुर पुल को टूरिज्म स्पॉट बंनाने के तौर पर लोगों के हित मे निर्णय लिया है। जिससे आने वाले समय मे लोगों को रोजगार भी मुहैया होगा। राणा ने कहा कि  मुकेश अग्निहोत्री आम जनता से बहुत प्यार करते है जिससे वह अपने लोगों के लिए हर समय कुछ न कुछ नया करते रहते है। जिससे विकास और रोजगार दोनों को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने टूरिज्म स्पॉट बनाने के लिए मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया है।

  • पंजाबः नेशनल हाइवे पर सड़क हादसे में एक की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः नेशनल हाइवे पर सड़क हादसे में एक की मौत, देखें वीडियो

    सुजानपुर/रवि शर्मा : पठानकोट-जम्मू नेशनल हाइवे स्थित सुजानपुर के पास देर रात 2 मोटरसाइकिल सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल है। दोनों को 108 एम्बुलेंस से पठानकोट के सिविल अस्पताल भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की शुरू कर दी।

    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ओर मौके पर पहुंचे थाना सुजानपुर के एसएचओ अनिल पवार ने बताया की यह दोनों युवक पठानकोट की तरफ से सुजानपुर की ओर आ रहे थे कि होटल विशाल के पास इनके मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिस से 1 युवक वंश की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी से अज्ञात वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है, ताकि पुलिस आगे की जांच शुरू  कर सके।

  • भारत क्रीकेट टीम को बड़ा झटका, यह दिग्गज खिलाड़ी हुआ टेस्ट सीरीज़ से बाहर

    भारत क्रीकेट टीम को बड़ा झटका, यह दिग्गज खिलाड़ी हुआ टेस्ट सीरीज़ से बाहर

    नई दिल्ली : भारतीय क्रीकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाहर हो गए हैं। पहले यह कहा जा रहा था कि बुमराह चोट से उबर गए हैं और वह चार मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मुकाबले खेल सकते हैं। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुमराह पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं। टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही होने वाली तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में बुमराह की वापसी होगी। बीसीसीआई या फिर सेलेक्शन कमेटी की ओर से इस बारे में अभी तक कोई अपडेट नहीं दिया गया है।

    आप को बता दें कि 29 साल के बुमराह ने पीठ की चोट के कारण पिछले साल सितंबर से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। लेकिन भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज में उनके खेलने की संभावना थी, लेकिन अब वो भी खत्म हो गई है। बीसीसीआई जसप्रीत ​बुमराह को लेकर कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहता। हालांकि जसप्रीत बुमराह काफी तेजी से रिकवर कर रहे हैं, लेकिन इसी साल भारत में वनडे विश्व कप भी है, उसमें बुमराह का रहना बहुत जरूरी है, इसलिए जब वे पूरी तरह से फिट नहीं हो जाते, उन्हें टीम में लेकर खेलने का फैसला बहुत बड़ा रिस्क है। 

  • सरकार ने दी बड़ी राहत: अब 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

    सरकार ने दी बड़ी राहत: अब 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

    राजस्थान: देश में बढ़ती महंगाई के बीच राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने बजट 2023-2024 में गरीबों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट पेश करते हुए गरीबों को मिलने वाले उज्जवला गैस सिलेंडर 500 रुपए में देने का एलान किया है।

    सीएम ने ट्वीट कर बीजेपी पर साधा निशाना

    सीएम अशोक गहलोत ने अपने इस ऐलान के बाद बीजेपी जोरदार हमला बोला है। उन्होंने अपनी एक घोषणा को ट्वीट करते हुए लिखा कि बीजेपी चाहती है कि गरीबों को मिलने वाला गैस सिलेंडर 1000 रुपये से बढ़कर 2000 रुपए का हो जाए। उन्होंने आगे लिखा कि मेरी सरकार ने आज बजट में उज्ज्वला गैस सिलेंडर 500 रुपये का कर दिया है। इसके साथ ही लिखा कि भाजपा निराधार और व्यर्थ की बातें कर रही है, क्योंकि इनको ये पसंद नहीं है कि गरीब आदमी पर महंगाई की मार कम हो। इसके आगे उन्होंने लिखा बीजेपी मतलब महंगाई और कांग्रेस मतलब बचत।

    अभी से शुरू किया प्रचार-प्रसार

    चुनावी साल में अशोक गहलोत ने अपने इस ऐलान को अभी से भुनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने अभी से अपनी इस योजना प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। गहलोत ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक बैनर शेयर किया है। इस पर लिखा है, बचत, राहत, बढ़त। इसके आगे लिखा है कि 56 लाख परिवारों को 500 रुपये में उज्जवला गैस सिलेंडर। इससे साफ है कि राजस्थान कांग्रेस अगले विधानसभा चुनाव में इसे मुख्य मुद्दे के रूप में भुनाएगी और महंगाई को मुद्दा बनाकर बीजेपी को बैकफुट पर लाने की कोशिश करेगी।

    बीजेपी को बताया विकास विरोधी

    इसके साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी को विकास विरोधी करार दिया है। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा कि भाजपा सिर्फ यह दिखाना चाहती है कि वह राजस्थान के विकास और तरक्की के खिलाफ है। इनका मनगढ़ंत आरोप है कि बजट लीक हो गया है। यह दर्शाता है कि बजट को भी यह अपनी ओछी राजनीति से नहीं छोड़ेंगे। इसके आगे लिखा है कि ‘बचत, राहत, बढ़त’ में एक ही बाधा है और वह बीजेपी है।

  • इंसाफ मोर्चे द्वारा नेशनल हाईवे जाम करने के मामले में सीएम मान की संगत से अपील

    इंसाफ मोर्चे द्वारा नेशनल हाईवे जाम करने के मामले में सीएम मान की संगत से अपील

    फरीदकोटः पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बहिबल कलां इंसाफ मोर्चे द्वारा फरीदकोट जिले में किए गए नेशनल हाइवे के जाम को खोलने की अपनी की है। सीएम मान ने आज सोशल मीडिया के जरिए संगत को मैसेज देते हुए कहा कि पंजाब सरकार कोटकपुरा और बहिबल कलां बेअदबी मामले में इंसाफ दिलवाने के लिए वचनबद्ध है।

    उन्होंने कहा कि वह समूह संगत से अपील करते हैं कि बहबल कलां में नेशनल हाईवे खोल दिया जाए ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। सीएम मान ने कहा कि इस घटना में आरोपी दोषियों को सजा दिलवाकर जल्द न्याय देना सरकार का फर्ज और जिम्मेदारी है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार पहले ही इंसाफ़ दिलाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है और इन अपराधों में जो भी लोग शामिल हैं, वह जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।  

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बहबल कलाँ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम के कारण आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को इस परेशानी से बचाया जाना चाहिए और इसलिए वह संगत को लोक-हित में सडक़ से धरना हटाने की अपील करते हैं। अकालियों और कांग्रेसियों पर बरसते हुए भगवंत मान ने कहा कि इन दोनों पार्टियों ने इन घटनाओं के दोषियों को बचाने के लिए साँठ-गाँठ की हुई है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और निर्दोष प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की घटनाएँ अकाली सरकार के कार्यकाल के दौरान हुई थीं, परन्तु कांग्रेस ने बरगाड़ी बेअदबी और अन्य सम्बन्धित घटनाओं की बारीकी से पड़ताल न करवाकर दोषियों को बचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। भगवंत मान ने आगे कहा कि दोषियों को बचाने वाला अकाली-कांग्रेस गठजोड़ ‘आप’ सरकार के सत्ता में आने के बाद टूटा। उन्होंने कहा कि दोषियों को पकडऩे के लिए पंजाब सरकार शिद्दत से कोशिशें कर रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खि़लाफ़ केस दर्ज करने और लोगों की भावनाओं को शांत करने के लिए इन दोनों घटनाओं में इंसाफ़ को सुनिश्चित बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
    ————-

  • कोर्ट में वकीलों ने 2 घंटे के लिए बंद किया कामकाज, देखें वीडियो

    कोर्ट में वकीलों ने 2 घंटे के लिए बंद किया कामकाज, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/ प्रवेशः कौमी इंसाफ मोर्चे द्वारा बीते दिनों जो चंडीगढ़ मोहाली बॉर्डर पर हुड़दंग में मचाया गया था। उसमें चंडीगढ़ पुलिस द्वारा एक एफ आई आर दर्ज की गई थी। जिसमें दो वरिष्ठ वकीलों का नाम भी सामने आ रहा था और चंडीगढ़ पुलिस द्वारा 7 लोगों को ऐरेस्ट भी किया गया था। शुक्रवार को चंडीगढ़ की जिला अदालत के वकीलों ने घोषणा की कि आज हड़ताल रहेगी जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस और बार एसोसिएशन की एक मीटिंग हुई।

    इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस और बार एसोसिएशन के के सीनियर एडवोकेट पहुंचे । चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन द्वारा यह आश्वासन दिलवाया गया कि  एफ आई आर से एडवोकेट अमरजीत सिंह चहल का नाम  बाहर निकाल दिया जाएगा । एडवोकेट्स द्वारा करीब 2 घंटे बाद हड़ताल को खत्म कर दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी एडवोकेट रविंदर बसी ने बताया कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा और चंडीगढ़ पुलिस के बीच जो हिंसा हुई थी।

    उसमें हमारे एडवोकेट अमरजीत सिंह चहल और दिलशेर सिंह का एफ आई आर में नाम दर्ज किया गया था। पर जिस समय यह अहिंसा हुई उस समय वे वकील वहां पर मौजूद ही नहीं थे । हमने आज हड़ताल की कॉल की थी पर चंडीगढ़ पुलिस के साथ हमारी एक मीटिंग हुई जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया है कि हम अमरजीत सिंह चहल का नाम एफ आई आर से नाम बाहर निकाल देंगे । करीब 2 घंटे हड़ताल चलने के बाद हड़ताल को खत्म कर दिया गया।

  • जालंधरः कुछ घंटो में सुलझी व्यक्ति की हत्या की गुत्थी, 5 गिरफ्तार

    जालंधरः कुछ घंटो में सुलझी व्यक्ति की हत्या की गुत्थी, 5 गिरफ्तार

    जल्द प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं पुलिस कमिशनर

    जालंधर, वरुण/हर्षः दमोरिया पुल से के पास लूट की वारदात दौरान प्रवासी मजदूर की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। इस घटना को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जल्द ही पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर सकते है। मिली जानकारी के मुताबिक काबू किए गए आरोपी नशे की पूर्ति के चलते इलाके में प्रवासी लोगों निशाना बनाते है। 

    बता दें कि बीते दिन ट्रेन में यूपी से जालंधर पहुंचे 3 प्रवासियों मजदूरों को लुटेरों ने घेर लिया था। इस दौरान 2 व्यक्तियों ने पैसे लुटेरों को दे दिए थे, लेकिन एक व्यक्ति (प्रवीण) ने पैसे देने से मना कर दिया था। प्रवीण के पास 400 रुपए थे। जिसे देने से मना करने पर लुटेरों ने चाकू मारकर उसका कत्ल कर दिया था।