Blog

  • अपने बुजुर्गों को भी उच्च सम्मान दें : सुमित सिंगला

    अपने बुजुर्गों को भी उच्च सम्मान दें : सुमित सिंगला

    पिता वोह सम्मानित विभूति होती है जो बचपन से जीवन भर चलना सिखाते हैं.

    स्व. अमित सिंगला  और सुमित सिंगला का उद्योग जगत में नाम उनके पिताजी के संस्कारों देन  

    बददी/सचिन बैंसल: क्योरटेक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित सिंगला के पिता  स्व.  प्रेमचंद सिंगला के जन्म दिवस के अवसर पर क्योरटेक ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज के प्रांगण में उन्हें याद करते हुए उनका बुत बीबीएन के गण्य मान्य व्यक्तिओं की उपस्थिति में स्थापित किया गया। इस अवसर पर सुमित सिंगला ने श्रद्धासुमन भेंट करते हुए बताया कि  स्व.  प्रेमचंद सिंगला जी को समर्पित शीघ्र ही उनके जीवनकाल पर एक पुस्तक का निर्माण करवा रहे हैं. “रियलिटी ऑफ़ लाइफ” किताब का विमोचन 21 नवंबर को स्व. अमित सिंगला जी की पुण्यथिति पर करवाया जायेगा। 42 पृष्ठों की उक्त पुस्तक को हिंदी, पंजाबी और इंग्लिश में प्रकाशित करवाया जायेगा। स्व. प्रेम चंद सिंगला जी की याद में हाल ही में एक भव्य रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें 200 के लगभग लोग पहुंचे परन्तु रोटरी क्लब टीम सिर्फ 101 लोगों के रकत ही ले सकी. गौरतलब है कि  स्व.  प्रेमचंद सिंगला जिनका पिछोकड़ अमरगढ़ (रायपुर) जिला मलेरकोटला, पंजाब के क़स्बा से है का जन्म 22 जुलाई 1941 में श्री बिरुमल और माता मेघ्वंती की कोख से हुआ के जीवन संघर्ष पर विस्तृत जानकारी होगी।

    इस अवसर पर उन्होंने बताया कि शुरू से ही श्री प्रेमचंद सिंगला सच्चाई व सादगी से जीवन जीने में विश्वास रखते थे।  उन्होंने अपनी जिंदगी की शुरुआत पंजाब सरकार के खाद्य व आपूर्ति विभाग फिर सरकारी स्कूल के शिक्षक के तौर पर की। कुछ समय पश्चात उन्होंने अमरगढ़ से पटियाला स्थित पंजाब राज्य विद्युत् मंडल में अपनी जॉब शुरू कर दी। जिक्रयोग है की उनकी धर्मपत्नी  दर्शना देवी ने भी विद्युत् मंडल में कार्यभार संभाल लिया. इनकी कोख से चार बच्चों ( दो सुपुत्र व दो सपुत्रियों) ने जन्म लिया। प्रेमचंद  सिंगला जहाँ धार्मिक गतिविधियों में सरगरम रहे के साथ साथ घरेलु जिम्मेदारियों का भी बखूबी निर्वाह करते रहे और उन्होंने 33 वर्ष तक विद्युत् मंडल में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर पहुँच कर ईमानदारी से सेवा मुक्त हुए। घर के मुखिया सव. प्रेमचंद  सिंगला जी ने चट्टान बनकर अपने घर को संभाला बाद में अपने सुपुत्र सुमित सिंगला को फैक्ट्री को आगे लेकर जाने के लिए अपना आशीर्वाद दिया। सुमित सिंगला का कहना है की आज वह जो कुछ भी हैं अपने बड़े भाई और माता पिता की बदौलत हैं। आज भी उनके सर पर अपने माता पिता और बड़े  भाई का बड़ा आशीर्वाद है ।

  • अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    14 ट्रैक्टरों और चार टिप्परों से पुलिस ने वसूला 1,20,000/- रुपए जुर्माना

     देर रात गुप्त सूचना पर हरोली पुलिस की रेड

    ऊना/ सुशील पंडित:बीती रात हरोली पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग स्वां नदी में अवैध खनन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर हरोली पुलिस ने स्वां नदी में छापेमारी की तो 14 ट्रैक्टर स्वां नदी में पकड़े गए। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले कईयों ने अपने ट्रैक्टरों में लदी खनन सामग्री खाली कर दी थी। सभी ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेटों के मिले हैं। पुलिस सभी ट्रैक्टरों को छानबीन के लिए पुलिस चौकी टाहलीवाल ले गई व छानबीन करने के बाद पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में ट्रैक्टरों के चालान करके ₹ 40,000/- जुर्माना वसूल किया है । इसके अतिरिक्त खनन सामग्री ले जाते 4 टिप्परों के भी चालान करके ₹80000 जुर्माना वसूल किया गया है ।
  • हरोली पुलिस की रेड में दो जुआरी काबू, मामला दर्ज 

    हरोली पुलिस की रेड में दो जुआरी काबू, मामला दर्ज 

    ऊना/सुशील पंडित:  हरोली पुलिस की दो अलग अलग टीमों ने बाथू तथा बट्ट कलां मे गुप्त के आधार पर रेड कर दडा सट्टा का काम करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है । जिसमें एक टीम हेड कांस्टेबल महिन्द्र सिंह, कांस्टेबल बलजीत सिंह, नीरज कुमार द्वारा हरमेश लाल पुत्र  प्रकाश चन्द निवासी गांव बाथड़ी जो घूम फिर कर पर्ची दड़ा सट्टा लगाने का अवैध धन्धा कर रहा था। उक्त व्यक्ति को वर्षा शालिका बाथड़ी के पास पर्ची दड़ा सट्टा का अवैध धन्धा करने पर रंगे हाथों पकड़ा व 1010/- रूपये भी बरामद किये । इसी तरह दूसरी टीम मे हेड कांस्टेबल दविन्द्र प्रकाश , सुरिन्द्र सिंह, जोगिन्द्र सिंह द्वारा बट्ट कलां में तरसेम लाल पुत्र लुढ़न लाल निवासी गांव व डा0 सन्तोषगढ़ को पर्ची दड़ा सट्टा के साथ रंगे हाथो पकड़ा व 1760/- रूपए मौके पर ही बरामद किए । दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना हरोली में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी के  दानपात्र से चोरी करते युवक काबू

    डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी के दानपात्र से चोरी करते युवक काबू

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते  डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में गुरुद्वारा प्रबंधकों ने दानपात्र से चोरी करते एक युवक को रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया  है। डेरा प्रबंधकों ने आरोपी  युवक से चोरी किए हुए 1395 रूपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी के सराये मैनेजर रमेश चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार देर शाम करीब पौने आठ बजे वह दरवार में माथा टेकने गया। तो आरोपी  युवक बीबी भानी के दरवार के दानपात्र से पैसे चोरी कर रहा था। जब उसने आरोपित को चोरी करते हुए देखा तो वह मौके से भागने लगा। सिक्योरिटी गार्ड के साथ उसने आरोपित का पीछा करके उसे लंगर हाल में काबू कर लिया। इस दौरान आरोपी  ने अपने हाथ से चोरी किए हुए रुपये फेंक दिए। डीएसपी अम्व डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने डेरा प्रबंधकों की शिकायत के आधार पर चोरी के आरोप में आशु निवासी गुरुद्वारा रोड़ पालमपुर जिला कांगड़ा को हिरासत में लिया है। आरोपी  युवक से चोरी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

  • जालंधरः चोरी के मामले में 2 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना छह की पुलिस ने चोरी के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान महबूब ख़ान निवासी भार्गव कैंप और हर्ष निवासी कबीर मन्दिर भार्गव कैंप के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजायब सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सतपाल सिंह ने चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों के कब्जे एक मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा बरामद की है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। ताकि यह पता चल सके यह गिरोह इससे पहले कहां कहां वारदातों को अंजाम दे चुका है।

  • जालंधरः चोरी के मामले में 2 गिरफ्तार

    जालंधरः चोरी के मामले में 2 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना छह की पुलिस ने चोरी के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान महबूब ख़ान निवासी भार्गव कैंप और हर्ष निवासी कबीर मन्दिर भार्गव कैंप के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजायब सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सतपाल सिंह ने चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों के कब्जे एक मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा बरामद की है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। ताकि यह पता चल सके यह गिरोह इससे पहले कहां कहां वारदातों को अंजाम दे चुका है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਸਤਲੁਜ ਦੇ ਤੇਜ਼ ਬਹਾਵ  ਕਾਰਨ ਪੁਲੀ ਦੇ ਦੋਨਾਂ ਪਾਸਿਆਂ ਦੇ ਰੈਂਪ ਰੁੜ੍ਹੇ

    ਪੰਜਾਬ: ਸਤਲੁਜ ਦੇ ਤੇਜ਼ ਬਹਾਵ ਕਾਰਨ ਪੁਲੀ ਦੇ ਦੋਨਾਂ ਪਾਸਿਆਂ ਦੇ ਰੈਂਪ ਰੁੜ੍ਹੇ

    ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ: ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਂ ਹੋਈ ਭਾਰੀ ਬਰਸਾਤ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਈ ਹਿੱਸਿਆਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਨੁਕਸਾਨ ਕੀਤਾ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਕਿਨਾਰੇ ਬਸੇ ਪਿੰਡਾਂ ਦਾ ਸਤਲੁਜ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਆਏ ਪਾਣੀ ਨੇ ਨੁਕਸਾਨ ਕੀਤਾ। ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਪਿੰਡ ਚੰਦਪੁਰ ਬੇਲਾ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਂ ਹੋਈ ਭਾਰੀ ਬਰਸਾਤ ਤੇ ਬੀ ਬੀ ਐਮ ਬੀ ਦੁਆਰਾ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ‘ਚ ਛੱਡੇ ਪਾਣੀ ਨਾਲ ਇੱਥੇ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਤੇ ਕਰੀਬ 2 ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਬਣਾਈ ਪੁਲੀ ਦੇ ਦੋਨੋਂ ਪਾਸੇ ਖੁਰ ਗਏ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਇਸ ਪੁਲੀ ‘ਤੇ ਆਵਾਜਾਈ ਪੂਰੀ ਤਰਾਂ ਨਾਲ ਠੱਪ ਹੋ ਗਈ। ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਪਿੰਡ ਚੰਦਪੁਰ ਬੇਲਾ ਤੋਂ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਦੇ ਅੱਧਾ ਦਰਜਨ ਪਿੰਡਾਂ ਦਾ ਸੰਪਰਕ ਟੁੱਟ ਗਿਆ।

    ਪਿੰਡ ਵਾਸੀ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਨੂੰ ਚੈਨੇਲਾਈਜ਼ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਤਾਂ ਜੌ ਬਰਸਾਤਾਂ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਸ਼ਾਇਦ ਓਹਨਾ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਚ ਸਕੇ। ਭਾਖੜਾ ਡੈਮ ਦਾ ਪੱਧਰ ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਧ ਰਿਹਾ ਹੈ ਤੇ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਛੱਡਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਕਿਨਾਰੇ ਵਸੇ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਆਉਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸਤਲੁਜ ਕਿਨਾਰੇ ਵਸੇ ਪਿੰਡ ਚੰਦਪੁਰ ਬੇਲਾ ਦੀ ਤਾਂ ਇਸ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਉੱਤੇ ਬਣਾਈ ਪੁਲੀ ਨੂੰ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਂ ਹੋਈ ਭਾਰੀ ਬਰਸਾਤ ਤੇ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਕਰਕੇ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਪੁਲੀ ਦੇ ਦੋਨੋ ਪਾਸੇ ਦੇ ਰੈਂਪ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਦਾ ਪਾਣੀ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਰੋੜ ਕੇ ਲੈ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਪਿੰਡ ਚੰਦਪੁਰ ਤੋਂ ਪੁਲੀ ਦੇ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਦੇ ਅੱਧਾ ਦਰਜਨ ਪਿੰਡਾਂ ਸਮੇਤ ਨੂਰਪੁਰ ਬੇਦੀ ਤੋਂ ਪਿੰਡ ਚੰਦਪੁਰ ਰਾਹੀਂ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਟੁੱਟ ਗਿਆ।

    ਪੁਲੀ ਦੇ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਦੇ ਪਿੰਡਾਂ ਨੂੰ ਹੁਣ ਭਾਰੀ ਦਿੱਕਤਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਹਨਾਂ ਪਿੰਡਾਂ ਦੀਆਂ ਦੂਸਰੇ ਪਾਰ ਜ਼ਮੀਨਾਂ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਉਧਰ ਵਾਲੇ ਪਾਸੇ ਜਿੱਥੇ ਆਉਣਾ ਜਾਣਾ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਪੁਲੀ ਤੋਂ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਦੇ ਬੱਚੇ ਪੁਲੀ ਟੁੱਟਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਕੂਲ ਵੀ ਨਹੀਂ ਗਏ। ਕਿਉਂਕਿ ਸਕੂਲ ਪਿੰਡ ਚੰਦਪੁਰ ਵਿਖੇ ਹੈ ਤੇ ਆਉਣ ਦਾ ਰਸਤਾ ਸਿਰਫ਼ ਇਹੀ ਹੈ। ਇਹਨਾ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਮੈਡੀਕਲ ਸੁਵਿਧਾ ਲੈਣਾ ਵੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਹੁਣ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਜੋਖਿਮ ਵਿੱਚ ਪਾ ਕੇ ਦਰਿਆ ਦੇ ਪਾਣੀ ਵਿਚੋਂ ਦੂਸਰੇ ਪਾਰ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਓਹਨਾ ਦਾ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਵੀ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਸਾਡੇ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਪੁਲੀ ਪਿਛਲੀ ਸਰਕਾਰ ਵੇਲੇ ਲੱਗਭੱਗ ਦੋ ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਬਣੀ ਸੀ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਇਹਨਾਂ ਪਿੰਡਾਂ ਨੂੰ ਕਾਫੀ ਫਾਇਦਾ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਮਗਰ ਇਹ ਪੁਲੀ ਛੋਟੀ ਬਣੀ ਸੀ। ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿੰਡ ਦੀ ਕਈ ਏਕੜ ਵਾਹੀਯੋਗ ਜ਼ਮੀਨ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਵਿਚ ਵਹਿ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਪੁਲੀ ਹੋਰ ਵੱਡੀ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇ ਤੇ ਸਤਲੁਜ ਨੂੰ ਚੈਨੇਲਾਈਜ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੌ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਜ਼ਮੀਨਾਂ ਤੇ ਘਰ ਬਚ ਸਕਣ। ਪਿੰਡ ਵਾਸੀ ਕਿਤੇ ਨਾ ਕਿਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨਿਕ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੋਂ ਵੀ ਖ਼ਫ਼ਾ ਨਜ਼ਰ ਆਏ। ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਾਲੇ ਤੱਕ ਕੋਈ ਵੀ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨਿਕ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਤਾਂ ਪਹੁੰਚ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਪੁਲੀ ਨੂੰ ਠੀਕ ਕਰਨ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕਾਰ ਸੇਵਾ ਵਾਲੇ ਸੰਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।

  • पंजाबः 29 तक स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

    पंजाबः 29 तक स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

    फिरोजपुर: गांवों में बरसात के आई बाढ़ के कारण जिला मजिस्ट्रेट फिरोजपुर राजेश धीमान ने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए और जिला शिक्षा अधिकारी फिरोजपुर के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए  स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया है। मिली जानकारी के अनुसार 25-07-2023 से 29-07-2023 तक कई स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं। जिन स्कूलों ने छुट्टी का नोटिस जारी किया है।

    उनमें सरकारी मिडिल स्कूल आलेवाला, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धीरा घारा, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नौ बेहराम शेर सिंह वाला, सरकारी प्राइमरी स्कूल धीरा घरा, सरकारी प्राइमरी स्कूल निहाला लवेरा, सरकारी प्राइमरी स्कूल काले के हिठार और सरकारी प्राइमरी स्कूल बंडाला शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारियों के अनुरोध के अनुसार फिरोजपुर जिले के कुछ गांव लगातार बारिश के कारण बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में उक्त विद्यालयों व विद्यालय पहुंचने के रास्ते में पानी भर गया है। जिसके कारण विद्यालय तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है। इसके चलते हाल ही में इन स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

  • हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान में ब्यूटी कल्चर ट्रेड की छात्राओं के लिए कार्यशाला आयोजित 

    हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान में ब्यूटी कल्चर ट्रेड की छात्राओं के लिए कार्यशाला आयोजित 

    ऊना/सुशील पंडित: संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना में मंगलवार को ब्यूटी कल्चर ट्रेड की छात्राओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शैमरॉक स्टारशाईन स्कूल ऊना की एमडी मेघा ओहरी ने छात्राओं को संबोधित किया। मेघा ओहरी ने छात्राओं को उपयोगी टिप्स दिए। वहीं उन्हें पूरी तन्मयता के साथ अपना कोर्स पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ब्यूटी कल्चर ट्रेड में पारंगत होकर छात्राएं स्वरोजगार में स्थापित हो सकती है तथा अपने व परिवार के लिए आजीविका कमा सकने में सक्षम हो सकती है। उन्होंने ब्यूटी कल्चर ट्रेड की छात्राओं को एक माह के रॉ मटीरियल भी प्रदान किए। इस अवसर पर हिमोत्कर्ष महिला मंच सदस्य रमा कंवर, संस्थान की उपप्रधानाचार्य रंजू बाला, मीना ठाकुर, निशा व संस्थान की छात्राएं उपस्थित रही।

  • पंजाबः 20 हजार रुपए रिश्वत लेते पटवारी काबू

    पंजाबः 20 हजार रुपए रिश्वत लेते पटवारी काबू

    बरनाला: राज्य में भ्रष्टाचार ख़िलाफ़ शुरु किए अभियान के अंतर्गत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज हंडिआया में तैनात पटवारी जतिन्दर सिंह को जसविन्दर सिंह निवासी गर्चा रोड, बरनाला से 20 000 रुपए रिश्वत लेते काबू किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए वक्ता ने बताया कि जसविन्दर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी तरफ से हाल ही में ख़रीदी ज़मीन का इंतकाल दर्ज करने के बदले उक्त पटवारी ने 20 000 रुपए रिश्वत माँगी थी। वक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगा कर उक्त पटवारी को सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 20 000 रुपए रिश्वत लेते काबू कर लिया है। इस सम्बन्धित पटवारी जतिन्दर सिंह ख़िलाफ़ थाना विजीलैंस ब्यूरो, पटियाला रेंज में केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।