Blog

  • Punjab : हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियों

    Punjab : हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियों

    अमृतसर : पंजाब में बढ़ती नशे की लत को रोकने और नशा तस्करों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अनगढ़ के अंतर्गत आते पुलिस चौकी गेट हकीमा के अधीन आते इलाके में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ​​जोधा सिंह उर्फ ​​जॉनी के तौर पर हुई है। आरोपी से 503 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

    आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन का रिमांड हासिल किया गया है। पूछताछ के दौरान जोधा सिंह ने बताया कि यह हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई गई थी और इस हेरोइन की डिलीवरी की जानी थी। पुलिस द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

  • Punjab : मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab : मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : जिले में मोटरसाइकिल लुटेरों द्वारा वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार 2 लुटेरों ने सोढी इंदर सिंह वाली गली में जा रही लड़की को निशाना बनाया। हालांकि लड़की ने काफी देर तक बैग को पकड़े रखा और मोटरसाइकिल लुटेरों ने लड़की को घसीटा और बैग छीन कर फरार हो गए।

    घटना की सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस घटना को लेकर शहर वासियों में काफी रोष है और व्यापार मंडल के वाइस प्रधान रहे बंटी बजाज ने कहा की चोरों और लुटेरों को पकड़ना चाहिए।

  • Amritpal Singh ने ली सांसद पद की शपथ, देखें वीडियो

    Amritpal Singh ने ली सांसद पद की शपथ, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव जीतने वाले खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने सांसद पद की शपथ ले ली है। हालांकि इसका कोई फोटो-वीडियो जारी नहीं किया गया है। खून का रिश्ता होने के नाते अमृतपाल की परिवार के साथ मुलाकात कराई जाएगी। इसके लिए उन्हें सेफ हाउस में ले जाया जा रहा है।

    शपथ के लिए अमृतपाल को सुबह 4 बजे असम की डिब्रूगढ़ जेल से बाहर लाया गया। जिसके बाद कड़ी सुरक्षा में डिब्रूगढ़ जेल से निकाल कर एयरबेस ले जाया गया। जहां से अमृतपाल को मिलिट्री एयरक्राफ्ट में दिल्ली लाया गया। दिल्ली पहुंचने के बाद एयरपोर्ट से उसे संसद भवन लाया गया है। अमृतपाल को 4 दिन की पैरोल मिली है, लेकिन पुलिस प्रशासन उसे मात्र शपथ लेने के लिए ही जेल से बाहर ला रहा है। पैरोल की 10 शर्तों में परिवार से दिल्ली में मुलाकात की मंजूरी दी गई है।

    अमृतपाल सिंह के माता-पिता और चाचा दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्हें अभी अमृतपाल से मिलने का समय नहीं बताया गया है। वहीं उसकी पत्नी किरणदीप कौर काफी समय से डिब्रूगढ़ में ही रुकी हुई है, वे दिल्ली नहीं पहुंचेगी। अमृतपाल सिंह शपथ लेने के लिए 1 साल 2 महीने 12 दिन के बाद डिब्रूगढ जेल से बाहर आ रहा है। परिवार से मुलाकात के बाद अमृतपाल को वापस असम जेल ले जाया जाएगा। अमृतपाल सिंह को दी गई पैरोल में 4 दिन का जिक्र किया गया है। इसमें 10 शर्तें भी लगाई गई हैं। सुरक्षा से लेकर उसे लाने, ठहरने व वापस लेकर जाने की जिम्मेदारी अमृतसर रूरल के SSP सतिंदर सिंह को सौंपी गई है।

     

  • Punjab: Shiv Sena टकसाली नेता पर हमले की Live Video आई सामने

    Punjab: Shiv Sena टकसाली नेता पर हमले की Live Video आई सामने

    लुधियानाः थाना डिवीजन नंबर 2 के इलाके में शिवसेना के टकसाली नेता संदीप थापर उर्फ गोरा पर निहंग बाणे में आए हमलावारों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। वहीं घटना की लाईव वीडियो भी सामने आई है। जिसमें निहंग बाणे में एक्टिवा पर सवार व्यक्ति सरेआम किरपाण से हमला कर रहे है। वहीं निहंग बाणे में टकसाली नेता पर हो रहे हमले की वीडियो को वहां पर मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया। बता दें कि घटना में घायल शिवसेना टकसाली नेता संदीप को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा हैकि संदीप की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इस हमले के बाद हिंदू नेताओं में भारी रोष पाया जा रहा है। दूसरी ओर संदीप के गनमैन का आरोप हैकि निहंग बाणे में हमलावारों ने उससे रिवाल्वर छीनने की कोशिश की। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं पीड़ित ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि 4 व्यक्तियों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया है। पीड़ित का कहना हैकि हमलावार कह रहे थे कि गर्दन उतार दें। वहीं मामले की सूचना मिलते हिंदू नेता सिविल अस्पताल पहुंचे और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
  • बच्चों से भरी DPS School की बेकाबू हुई Bus ने कई वाहनों को मारी टक्कर, देखें CCTV

    बच्चों से भरी DPS School की बेकाबू हुई Bus ने कई वाहनों को मारी टक्कर, देखें CCTV

    हरियाणाः हिसार में हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे नंबर 9 पर DPS स्कूल बस ने वाहनों को टक्कर मार दी। चश्मदीदों का कहना है कि स्कूल बस बारिश में काफी तेज गति से जा रही थी। स्कूल बस ने पहले दो से तीन वाहनों को टक्कर मारी, जिसके बाद एक बाइक सवार इसकी चपेट में आ गया। बाइक सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिस वक्त हादसा हुआ, बस में 40 स्कूली बच्चे सवार थे। भीड़ ने मौके पर ही ड्राइवर को पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट की गई और पुलिस को बुलाया गया। मौके पर जमा लोगों ने बताया कि ड्राइवर नशे में था और तेज गति से बस चला रहा था। यह हादसा नेशनल हाईवे पर गांव मय्यड़ के पास हुआ। बच्चों को दूसरे वाहन में स्कूल भेज दिया गया है।

    इस मामले में स्कूल प्रिंसिपल ने कहा की ड्राइवर नशे में नहीं था। शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बारिश की वजह से लेदर में पानी जाने से ब्रेक नहीं लगे। वहीं पुलिस ने इस मामले में ड्राइवर से पूछताछ की लेकिन नशे में होने की जांच के लिए उसके ब्लड सैंपल नहीं लिए। वहीं शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने इस मामले में स्कूल का रिकॉर्ड तलब कर लिया है। वहीं हादसे का अब CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें स्कूल बस ने एक कार को टक्कर मार दी। उसमें सवार 2 महिलाएं बाल-बाल बचीं। इस मामले में डीपीएस स्कूल के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज बलवंत का कहना है कि सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। ड्राइवर ने शराब नहीं पी थी। गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए थे। यह बस एचएयू के गेट नंबर 4 और मेन रोड से बच्चों को स्कूल लेकर आती है। बारिश में बस के अचानक ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ है। ड्राइवर को स्कूल में बैठा दिया गया है। प्रबंधन को सूचना दे दी गई है।

    वहीं डीपीएस स्कूल की प्रिंसिपल मंजू बाला ने बताया कि “स्कूल बस का एक्सीटेंड सुबह के समय हुआ। मैं सुबह आकर स्कूल में बैठी ही थीं। मेरे मोबाईल पर फोन आया कि स्कूल बस का एक्सीडेंट हो गया है। मैं उसी समय घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ी। मैं स्टाफ की गाड़ी में बैठकर गई। हमने पहले बच्चों की तसल्ली की कहीं चोट तो नहीं लगी। हमने बाइक सवार घायल को अस्पताल पहुंचाया और जो वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं उनको क्लेम भी दिलवाएंगे। घायल के इलाज का खर्च उठाएंगे। यह राहत है कि बच्चे सेफ हैं और वह अपनी क्लास में हैं। मैंने खुद ड्राइवर से बात की। ड्राइवर नशे में नहीं था। वह एकदम ठीक है। हम सुबह एल्कोसेंसर से जांचने के बाद ही ड्राईवरों को बस में बैठने की इजाजत देते हैं। हमारे लिए बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। हमने पेरेंट्स को भी तसल्ली करवा दी है।

    वहीं हादसे के बाद हरियाणा के शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने डीपीएस हिसार स्कूल मैनेजमेंट से फोन कर जवाब मांगा है। इतना ही नहीं स्कूल का पूरा रिकॉर्ड भी तलब कर लिया गया है। वहीं शिक्षा मंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) प्रदीप सिंह नरवाल से रिपोर्ट मांगी है। शिक्षा मंत्री के आदेश पाकर DEO ने दो कमेटी बनाई। इसमें प्रिंसिपल शामिल किए गए थे। वहीं एक कमेटी ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (BEO) हिसार विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्कूल में जांच करने पहुंची। एक कमेटी ने स्कूल के बच्चों और प्रिंसिपल से बात की और दूसरी कमेटी ने स्कूल बस के ड्राइवरों से बातचीत की वहीं मौके पर बस चला रहे ड्राइवर से भी पूछताछ की गई। टीम ने अपनी रिपोर्ट में स्कूल को क्लीन चिट दे दी है।

  • Punjab : तेज रफ्तार Truck ने युवक को कुचला, मौ’त

    Punjab : तेज रफ्तार Truck ने युवक को कुचला, मौ’त

    दीनानगर :  विधान सभा हलका दीनानदर अधीन आते कसबा बहरामपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जांच अधिकारी गुरमुख सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में अखिल महाजन पुत्र अशोक महाजन ने बताया कि भाई साहिल महाजन बहरामपुर के दशहरा ग्राऊंड नजदीक गोल गप्पे की रहेड़ी के पास खड़ा था।

    इसी बीच गुरदासपुर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने भाई साहिल को अपनी चपेट में ले लिया, जिसे तुरंत सिविल अस्पताल गुरदासपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल करने के बाद ट्रक चालक सुखदेव कुमार के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • Logix Mall में लगी भीषण आग, भरा धुंआ, खाली करवाई इमारत, देखें वीडियो

    Logix Mall में लगी भीषण आग, भरा धुंआ, खाली करवाई इमारत, देखें वीडियो

    नोएडाः लाजिक्स मॉल में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग लगने के तुरंत बाद पूरे मॉल को खाली करवा लिया गया। इससे पहले कि आग फैलती लोग तेजी से बाहर निकल आए। आग मॉल के अंदर एक कपड़े के शोरूम में लगी, इसके बाद पूरे मॉल में धुआं भर गया। फिलहाल मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची हैं और आग बुझाने की कोशिश में जुटी हैं।

  • Punjab: Shiv Sena टकसाली नेता पर हुआ जानलेवा हमला, हालत गंभीर, हिंदू नेताओं में रोष, देखें वीडियो

    Punjab: Shiv Sena टकसाली नेता पर हुआ जानलेवा हमला, हालत गंभीर, हिंदू नेताओं में रोष, देखें वीडियो

    आरोपः गनमैन से की रिवाल्वर छीनने की कोशिश

    लुधियानाः थाना डिवीजन नंबर 2 के इलाके में शिवसेना के टकसाली नेता संदीप थापर उर्फ गोरा पर निहंग बाणे में आए हमलावारों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना के बाद तुरंत उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा हैकि संदीप की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इस हमले के बाद हिंदू नेताओं में भारी रोष पाया जा रहा है। दूसरी ओर संदीप के गनमैन का आरोप हैकि निहंग बाणे में हमलावारों ने उससे रिवाल्वर छीनने की कोशिश की। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं पीड़ित ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि 4 व्यक्तियों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया है। पीड़ित का कहना हैकि हमलावार कह रहे थे कि गर्दन उतार दें। वहीं मामले की सूचना मिलते हिंदू नेता सिविल अस्पताल पहुंचे और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
  • Bus और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भीषण टक्कर, 13 injured

    Bus और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भीषण टक्कर, 13 injured

    नई दिल्ली : ग्रेटर नोएडा में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर मध्य प्रदेश के मुरैना से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। जिसमें 13 लोग घायल हो गए।  जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई, कथित तौर पर बस चालक ने शायद उनींदापन या अधिक गति के कारण बस से अपना नियंत्रण खो दिया। जिस वजह से यह हादसा हुआ।

    दनकौर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के अनुसार लगभग 35 यात्रियों को ले जा रही बस ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों वाहन एक्सप्रेसवे से फिसल गए। टक्कर के समय कई यात्री सो रहे थे और उन्हें गंभीर चोटें आईं। जैसा कि बताया गया है, एक पुलिस टीम ने तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए दोनों ड्राइवरों सहित घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया और अधिकांश लोगों को प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

    पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा टक्कर से दोनों वाहनों को काफी नुकसान हुआ क्योंकि टक्कर के बाद वे एक्सप्रेसवे से फिसल गए। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि बस चालक को या तो झपकी आ गई होगी या वह तेज गति से गाड़ी चला रहा था, जिससे दुर्घटना हुई। साथ ही सूत्रों की मानें तो घटना में शामिल बस अंशी टूर एंड ट्रैवल्स द्वारा संचालित थी और आधी रात करीब 1 बजे मुरैना से रवाना हुई थी।

  • 38 लाख लूट के मामले में Police और बदमाश में हुई मुठभेड़

    38 लाख लूट के मामले में Police और बदमाश में हुई मुठभेड़

    सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत में शुक्रवार सुबह स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट (SAG) से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है। उसे इलाज के लिए खरखौदा के अस्पताल में लाया गया। बदमाश की पहचान झज्जर के दीपक के तौर पर हुई है। पिछले दिनों कुंडली क्षेत्र में बैंक की कैश वैन से 38 लाख रुपए की लूट में ये शामिल रहा है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

    जानकारी के अनुसार सोनीपत पुलिस की स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट को पता चला था कि 38 लाख रुपए की लूट में झज्जर के गांव रेवाड़ी खेड़ा निवासी दीपक का हाथ है। इनपुट के बाद टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए पहुंची। इसी बीच दीपक टीम को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और आज सुबह खरखौदा में रोहणा से बरोणा रोड उसे घेर लिया। पुलिस की टीम एसएजी यूनिट ने प्रभारी अजय धनखड़ के नेतृत्व में मौजूद रही। आरोप है कि इसी बीच बदमाश ने पुलिस को निशाना लेकर गोली चला दी।

    पुलिस कर्मी इससे बच गए। इसके बाद पुलिस टीम ने भाग रहे दीपक पर गोली चलाई, जो कि उसके पांव में लगी। इसके बाद टीम ने उसे काबू कर लिया। उसे घायल अवस्था में खरखौदा के सरकारी अस्पताल में लाया गया। बता दें कि पिछले दिनों सोनीपत के कुंडली में एचडीएफसी बैंक की कैश वैन से 38 लाख रुपए की लूट हुई थी। झज्जर का दीपक भी लूट की इस बड़ी वारदात में शामिल था। पुलिस टीम तभी उसे उसके पीछे लगी थी। अजय धनखड़ ने बताया कि दीपक को प्राथमिक इलाज के बाद हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।