Blog
-

जिला बार एसोसिएशन के संजीव कुमार फांडा अध्यक्ष व नरेंद्र हरिपाल उपाध्यक्ष नियुक्त
ऊना/सुशील पंडित : जिला बार एसोसिएशन के चुनावों में संजीव कुमार फांडा अध्यक्ष पद पर चुने गए हैं। बार एसोसिएशन के आज हुए चुनाव में एडवोकेट संजीव फांडा को कुल 269 मतों में से 142 तो उनके प्रतिद्वंदी एडवोकेट ओंकार कपिला को 127 मत प्राप्त हुए। यह चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट अमरीक ठाकुर, ए.आर.ओ. आशीष वर्मा, अनूप शारदा व केशव चंदेल की देखरेख में संपन्न हुए। इस चुनाव में संजीव फांडा 15 मतों के अंतर से चुनाव जीते हैं।वहीं उपाध्यक्ष के पद पर एडवोकेट नरेन्द्र हरिपाल को 122 तो एडवोकेट विनोद कुमार को 89 मत मिले। इसमें एक वोट रिजेक्ट भी हुआ। 33 मतों के अंतर से नरेन्द्र हरिपाल चुनाव जीते। उधर सर्वसम्मति से महासचिव पद पर एडवोकेट प्रियंकल, कोषाध्यक्ष के पद पर एडवोकेट साहिल शर्मा, लाइब्रेरी इंचार्ज के पद पर एडवोकेट मुकुल शर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में एडवोकेट स्मृति शर्मा को चुना गया है। -

कुटलैहड़ में अवैध कटान की जांच विजिलेंस से हो- कंवर
ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ में इस वक्त अभूतपूर्व अवैध कटान जारी है। जंगलों के जंगल वनकाटुओं के आरों की भेंट चढ़ रहे हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री विरेंद्र कंवर ने भी अब विजिलेंस जांच की सिफारिश की है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को हस्तक्षेप करने को कहा है। पिछले दिनों बंगाणा के कुछ इलाकों में अवैध कटान के मामले सामने आने के बाद जांच को दबा दिया गया था। कंवर ने चराड़ा गांव में हुए कटान पर टिप्पणी करते हुए कहा किग्राम पंचायत के उप प्रधान द्वारा जंगलात विभाग को सूचना दी गई और विभाग ने खैर के 72 मोछे भी पकड़ लिए। मगर विभाग अब वनकाटुओं को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहा है। बंगाणा के मुच्छाली ,चराड़ा, रायपुर बल्ह, बढ़वार, लाठियाणी, अरलू जैसे दर्जनों गांवों में रोजाना जंगल साफ किए जा रहे हैं। विभाग अवैध कटान करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस कटान की विजिलेंस जांच की जानी चाहिए ताकि वनों को काटने वालों पर नकेल कसी जा सके। उन्होंने कहा कि जब बाड़ ही खेत को खाना शुरू कर दे तो उसे कौन बचाएगा। उन्होंने कहा कि जनवरी से लेकर मार्च तक कुटलैहड़ के अधिकतर जंगल खाली हो चुके हैं।रेंज अफसर ने लकड़ी जब्त कर ली है- डीएफओ
डीएफओ ऊना सुशील राणा ने बताया कि हमें 27 मार्च की आधी रात को सूचना मिली थी कि चराड़ा गांव में खैर का अवैध कटान हुआ है। मौके पर पहुंचे हमारे अधिकारियों को गांव निवासी अश्वनी और उप प्रधान अरुण मनकोटिया ने मौके पर ले जाकर खैर के 72 मोच्छे बरामद करवाए। यह लकड़ी गांव के ही रहने वाले संजय कुमार के घर के पाए गए हैं। हालांकि संजय कुमार हमें मौके पर नहीं मिल पाया था। रेंज अफसर ने सारी लकड़ी बंगाणा रेंज में रखवा दी है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में सारे तथ्य विस्तार से बताए गए हैं। हमारी जानकारी के अनुसार पुलिस ने रिपोर्ट तो बना दी है लेकिन एफआईआर करनी शेष है। जहां तक रायपुर मैदान का मामला है वह किसी कि निजी भूमि थी और उन्होंने पेड़ों की पैमाइश भी करवा दी थी। उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं बनती। -

44 साल बाद श्रीलंका पर ICC World Cup 2023 से बाहर होने का मंडराया खतरा
नई दिल्लीः आईपीएल 2023 के कुछ महीने बाद ही आईसीसी विश्वकप 2023 खेला जाना है। वर्ल्ड कप 2023 में कुल 10 टीमें खेलने वाली हैं और इस टूर्नामेंट के लिए 7 टीमों ने अब तक क्वालीफाई कर लिया है। लेकिन अभी खबर आ रही है कि श्रीलंका विश्वकप 2023 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है। ऐसे में श्रीलंका विश्वकप 2023 नहीं खेल पाएगी। दरअसल श्रीलंका को न्यूजीलैड के हाथों दो मैचों की सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इस प्रतियोगिता में श्रीलंका 2-0 से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गई। इस हार के साथ ही श्रीलंका का वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने का सपना टूट गया। हालांकि, अभी भी टीम के पास वर्ल्ड कप खेलने का मौका है।
न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 सुपर लीग के तहत खेली गई थी, जो दोनों देशों की आखिरी सुपर लीग सीरीज थी। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले ही क्वालीफाई कर लिया था, लेकिन श्रीलंका के पास आखिरी मैच जीतकर सीधे प्रवेश करने का मौका था, लेकिन टीम इसमें चूक गई। सीरीज के तीनों मैच श्रीलंका की टीम ने बुरी तरह गंवाए हैं। तीसरे मैच में टीम को 6 विकेट से हार मिली। बता दें कि श्रीलंका की टीम ने साल 1996 में दुनिया की तमाम बड़ी टीमों को हराते हुए विश्वकप पर कब्जा जमाया था। लेकिन अब 2007 व 2011 की रनर अप श्रीलंकाई टीम को एक बड़ा झटका लगा है। 44 साल के बाद एक बार फिर श्रीलंका की टीम को क्वालीफायर राउंड खेलना होगा।
बता दें इससे पहले श्रीलंका को टी-20 विश्वकप के लिए भी क्वालीफायर राउंड खेलना पड़ा है। लेकिन वनडे में श्रीलंका की टीम प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है। गौरतलब है कि श्रीलंका की टीम विश्वकप में सीधा प्रवेश करने में नाकाम रही। लेकिन अब 8वें स्थान के लिए 3 टीमों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और आयरलैंड में जंग देखने को मिलेगी। अगले कुछ महीनों में साउथ अफ्रीका को नीदरलैंड के खिलाफ दो मुकाबले खेलने हैं। अगर अफ्रीका को 8वें स्थान पर पहुंचना है तो उसे दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। बता दें, वर्ल्ड कप 2023 में कुल 10 टीमें खेलने वाली हैं और इस टूर्नामेंट के लिए 7 टीमों ने अब तक क्वालीफाई कर लिया है। वर्ल्ड कप 2023 सुपर लीग के तहत अंकतालिका में शीर्ष 8 पर रहने वाली सभी टीमों को क्वालीफाई करने का मौका मिलना था। श्रीलंका की टीम ने 31 मार्च 2023 को खत्म हुए इस चक्र के बाद अंकतालिका में 9वां स्थान हासिल किया है।
-

कल से लागू होगी New Foreign Trade Policy, पीयूष गोयल ने किया ऐलान
नई दिल्ली: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को विदेश व्यापार नीति (FTP) 2023 की घोषणा की है। नई विदेश व्यापार नीति के बाद कई बड़ी घोषणाएं की गई है। बता दें इससे पहले आखिरी बार एक अप्रैल, 2015 में इस नीति को लागू किया गया था। विदेश व्यापार नीति 5 साल के लिए लागू की जाती है, लेकिन कोरोना आने की वजह से पुरानी नीति का ही विस्तार कर दिया गया था, लेकिन आज सरकार ने नई नीति जारी कर दी है, जिसको 1 अप्रैल यानी कल से लागू कर दिया जाएगा।
ई-कॉमर्स और एक्सपोर्ट हब पर फोकस
विदेश व्यापार के डायरेक्टोरेट जनरल संतोष सारंगी ने कहा कि वित्त वर्ष 2023 में भारत का कुल निर्यात 2021-22 में 676 अरब डॉलर के मुकाबले 760 अरब डॉलर को पार करने का अनुमान है। शुक्रवार को विदेश व्यापार महानिदेशालय ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में भारत का निर्यात 765 अरब डॉलर को पार कर जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि नई विदेश व्यापार नीति प्रोत्साहन से छूट के लिए एक कदम को चिह्नित करेगा। यह निर्यातकों, राज्यों, जिलों और भारतीय मिशन के सहयोग से एक्सपोर्ट के प्रोत्साहन पर ध्यान केंद्रित करेगी। यह ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देगा और ई-कॉमर्स और एक्सपोर्ट हब जैसे उभरते क्षेत्रों पर फोकस करेगा।
पेपरलैस स्कीम
नई विदेश नीति से का फोकस ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और खर्चों में कटौती कर निर्यात को अधिक से अधिक सस्ता बनाने पर है। एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए सरकार राज्यों के साथ जिलों में भी निर्यात के लिए कदम उठाए जाएंगे। सरकार इसके लिए नई स्कीम्स शुरू करेगी। सरकार एक्सपोर्ट प्रमोशन स्कीम्स को पूरी तरह से पेपरलैस बनाएगी। डीजीएफटी ने कहा कि हालांकि नई नीति के 2028 तक लागू होने की उम्मीद थी। साथ ही ये भी कहा कि नई विदेश व्यापार नीति की कोई अंतिम तिथि नहीं होगी, इसे आवश्यकता पड़ने पर अपडेट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय ने विदेशी मिशनों के माध्यम से भारत में व्यापार, प्रौद्योगिकी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है।
हैंडीक्राफ्ट कैटेगरी का निर्यात
नई नीति के तहत फरीदाबाद, मुरादाबाद, मिर्जापुर और वाराणसी को क्रमशः परिधान, हैंडिक्राफ्ट, हाथ से निर्मित कालीन और दरी, हथकरघा और हैंडिक्राफ्ट कैटेगरी के निर्यात के लिए चुना गया है। इस कैटेगरी के अंतर्गत मौजूदा 39 कस्बों के अतिरिक्त हैं। डीजीएफटी ने कहा कि निर्यात लाभ प्रदान करने के लिए FTP में रुपये में व्यापार निपटान के लिए परिवर्तन पेश किया गया। FTP के तहत मर्चेंटिंग ट्रेड के लिए प्रावधान पेश किए जाएंगे।
नई विदेश व्यापार नीति की खास बातें
- भारत अब सभी इंटरनेशनल लेन-देने को रुपये में करने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय मार्केट में ट्रेड के लिए अमेरिकी डॉलर की जरूरत पड़ती है।
- DGFT ने कहा कि FTP 2023 ई-कॉमर्स निर्यात को प्रोत्साहित करेगा, जिसके 2023 तक 200-300 अरब डॉलर तक बढ़ने की उम्मीद है।
- नई नीति के तहत डेयरी सेक्टर को औसत निर्यात दायित्व बनाए रखने से छूट दी गई है।
- नई नीति के तहत कूरियर सेवाओं के माध्यम से निर्यात की वैल्यू लिमिट 5 लाख रुपये प्रति खेप से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई।
- नए FTP के तहत वेयरहाउसिंग सुविधा के साथ डेजिगनेटेड जोन बनाया जाएगा. इन्हें ई-कॉमर्स एग्रीगेटर्स को आसान स्टॉकिंग, कस्टम क्लीयरेंस और रिटर्न प्रोसेसिंग में मदद करने के लिए डिजाइन किया जाएगा।
- पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल पार्क्स अतिरिक्त योजना के तहत कई सेक्टर्स को लाभ देने की तैयारी है। इसके अलावा सरकार ने डेयरी सेक्टर्स को बढ़ावा देने के लिए एवरेज एक्सपोर्ट शर्तों से डेयरी सेक्टर को छूट दी है।
-

37 वर्षों की सेवा के बाद जोगिंद्रा बैंक के मैनेजर बलबीर सेवानिवृत
बरोटीवाला शाखा से उत्कृष्ट कार्य करने के बाद मिली भावभीनी विदाई
स्टाफ सहित आम लोगों ने उनकी ईमानदारी की सराहना की
बददी/ सचिन बैंसल : जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमीत में 37 साल सेवाएं देने के बाद शाखा प्रबंधक बरोटीवाला बलबीर सिंह सेवानिवृत हो गए। बलबीर सिंह ने बैंक में 1985 से 2023 तक कार्य किया और उनका कार्यकाल बहुत ही यादगारी व सराहनीय रहा। उन्होने हमेशा से ही बैंक में रहते हुए ईमानदारी से कार्य किया व अन्य लोगों को भी सहकारिता के प्रति जागरुक किया।
लोगों व किसानों को ऋण देने में उन्होने हमेशा उदारता रखी वहीं बैंक में नए नए खाते खोलकर बैंक को भी मजबूत किया। इस अवसर पर जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशन देव ने बलबीर सिंह को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यालय सोलन से सहायक महाप्रबंधक कुलदीप सिंह, प्रबंधक नीरज किशोर तथा अन्य बैंक स्टाफ व आम जनमानस मौजूद रहा। उपस्थित स्टाफ ने कहा कि 1985 में जब कंपयूटर का दूर दूर तक नाम नहीं था और भरोसा ही पहचान था तो उस दौर में उन्होने काम करके नए आयाम स्थापित किए और खासकर किसानों के लिए बहुत काम किया। सभी ने उनकी कार्यप्रणाली की कंठमुक्त सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
-

ਪੰਜਾਬ : 15 ਸਾਲਾ ਬੱਚੇ ਨੇ ਮਾਂ ਖਿਲਾਫ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਸ਼ਿਕਾਇਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਇਕ ਪਾਸੇ ਜਿੱਥੇ ਮਾਂ ਨੂੰ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ ਕਿਹਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਉਥੇ ਹੀ ਇਕ ਕਲਯੁੱਗੀ ਮਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਉਸਦੇ ਹੀ 15 ਸਾਲ ਦੇ ਪੁੱਤਰ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਕਤ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਅਤੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਉਸਨੂੰ ਆਪਣੀ ਮਾਂ ਤੋ ਬਚਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਬੱਚੇ ਨੇ ਅਰੋਪ ਲਗਾਉਂਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਓਸਦੀ ਮਾਂ ਦੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਕਿਸੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨਾਲ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸਬੰਧ ਹਨ ਅੱਤੇ ਓਸਦੀ ਮਾਂ ਉਸਨੂੰ ਛੱਡ ਕੇ ਕਿਤੇ ਹੌਰ ਰਹਿ ਰਹੀ ਹੈ ਪਰ ਹੁਣ ਉਹ ਜਬਰਦਤੀ ਉਸਨੂੰ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਜਾਣਾ ਚਾਹੁੰਦੀ ਹੈ, ਪਰ ਉਹ ਆਪਣੀ ਮਾਂ ਨਾਲ ਨਹੀਂ ਜਾਣਾ ਚਾਹੁੰਦਾ ਅੱਤੇ ਆਪਣੇ ਦਾਦਾ ਦਾਦੀ ਕੋਲ ਹੀ ਪਿੰਡ ਵਿਚ ਰਹਿਣਾਂ ਚਾਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਉਸਨੂੰ ਡਰ ਹੈ ਕਿ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਉਸਦਾ ਕਤਲ ਕਰਵਾ ਸਕਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਨੇ ਕੁੱਝ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਮਿਲ਼ ਉਸਨੂੰ ਕਈ ਵਾਰ ਸਕੂਲ਼ ਤੋ ਚੁੱਕਣ ਦੀ ਕੌਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਜਿੱਸ ਕਰਕੇ ਉਹ ਡਰਦਾ ਸਕੂਲ ਵਿ ਨਹੀ ਜਾ ਰਿਹਾ।
ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ 15 ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਉਸਦਾ ਪਿੱਤਾ ਪਿਛਲੇ 4 ਸਾਲ ਤੋਂ ਵਿਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸੇ ਦੌਰਾਨ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਦਾ ਪਿੰਡ ਦੇ ਹੀ ਕਿਸੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨਾਲ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸਬੰਧ ਬਣ ਗਏ ਅਤੇ ਉਸ ਦੀ ਮਾਤਾ ਪਿਛਲੇ ਇਕ ਸਾਲ ਤੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਤੋਂ ਵੱਖ ਕੀਤੇ ਹੌਰ ਰਹਿ ਰਹੀ ਹੈਂ ਅਤੇ ਉਹ ਆਪਣੇ ਦਾਦਾ ਦਾਦੀ ਨਾਲ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਰਹਿ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਹੁਣ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਉਸਨੂੰ ਜ਼ਬਰਦਸਤੀ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਜਾਣਾ ਚਾਹੁੰਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਕਈ ਵਾਰ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਨੇ ਉਸਨੂੰ ਸਕੂਲ ਦੇ ਬਾਹਰੋਂ ਚੁੱਕਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਬੱਚੇ ਨੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਉਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸਬੰਧ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਉਸਨੂੰ ਡਰ ਹੈ ਕਿ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਉਸਦਾ ਕਤਲ ਕਰਵਾ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਲਈ ਉਹ ਆਪਣੀ ਮਾਂ ਨਾਲ ਨਹੀਂ ਜਾਣਾ ਚਾਹੁੰਦਾ। ਬੱਚੇ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮਦਦ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਸਨੂੰ ਆਪਣੀ ਮਾਂ ਦੇ ਕੋਲੋਂ ਬਚਾਇਆ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਉਹ ਆਪਣੇ ਦਾਦਾ-ਦਾਦੀ ਕੋਲ ਹੀ ਰਹਿਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ।
ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਥਾਣਾ ਹਰਚੋਵਾਲ ਦੇ ਏਐਸਆਈ ਸਰਵਣ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਬੱਚੇ ਵੱਲੋਂ 112 ਨੰਬਰ ਤੇ ਫੋਨ ਕਰਕੇ ਇਕ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਸੀ ਕਿ ਉਸਨੂੰ ਆਪਣੀ ਮਾਂ ਦੇ ਕੋਲੋਂ ਖਤਰਾ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਅਤੇ ਪਿਤਾ ਦਾ ਇੱਕ ਸਾਲ ਤੋ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਕੇਸ ਚੱਲ ਰਿਹਾ, ਪਰ ਇਸ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਧੱਕੇ ਨਾਲ ਘਰ ਵਿਚ ਦਾਖਲ ਹੋਣਾ ਚਾਹੁੰਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਬੱਚੇ ਨਾਲ ਗਾਲੀ-ਗਲੋਚ ਕਰਦੀ ਹੈ, ਪਰ ਬੱਚਾ ਆਪਣੀ ਮਾਂ ਦੇ ਕੋਲ ਨਹੀਂ ਜਾਣਾ ਚਾਹੁੰਦਾ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੱਚੇ ਦੇ ਬਿਆਨ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਔਰਤ ਨੂੰ ਕਹਿ ਦਿਤਾ ਗਿਆ ਕਿ ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਇਹ ਕੇਸ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਉਦੋ ਤਕ ਉਹ ਘਰ ਵਿੱਚ ਦਾਖ਼ਲ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕਦੀ ਅੱਤੇ ਮਾਣਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਜੌ ਹੁਕਮ ਆਉਣਗੇ ਉਹ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿਚ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾਵੇਗੀ।
-

जालंधरः अमर पैलेस के समीप काटी अवैध कालोनी की 13 अन्य दुकानों पर डिच चलाने की तैयारी
कांग्रेस नेता बेरी ग्रुप के कालोनाईजर की बड़ी मुश्किलें…
जालंधर, अनिल वर्माः बिल्डिंग विभाग की ओर से ढिलवा रोड पर 3 दुकानों पर चलाई डिच के बाद कालोनी की अन्य 13 अवैध दुकानों पर संकट के बादल छा गए हैं। जिन दो दुकानों को एटीपी सुखदेव वशिष्ट द्वारा डिमोलिश किया जा रहा था उसी दौरान मौके पर पहुंचे पूर्व अकाली नेता बलबीर सिंह बिट्टू हंगामा करते हुए निगम के पूर्व एटीपी रविंदर, रजिंदर तथा बिल्डंग इंस्पैक्टर निर्मलजीत वर्मा के खिलाफ कई गंभीर लगाते हुए कहा कि यह कालोनी कोई चाहे अवैध है मगर बिल्डिंग विभाग के कई अधिकारियों ने कालोनाईजर तथा अवैध दुकानों के एवज में मोटी रिश्वत ली है। अब इस सैक्टर में एटीपी सुखदेव वशिष्ट का तबादला किया गया तो उन्होने बिना नोटिस दिए ही डिच चला दी।

बिट्टू ने कहा कि अगर यह दुकानें अवैध है और कालोनी अवैध है तो यहां प्लाट बेचने वाले कालोनाईजर का दफ्तर कैसे वैध हो सकता है अगर इसका नक्शा पास है तो वह पेश किया जाए अन्यथा अभी यहां डिच चलाई जाएगी वरना यहां से डिच मशीन और अधिकारियों को वापिस नहीं जाने दिया जाएगा। मौके पर हो रहे हंगामे की सूचना कमिशनर तक पहुंची तो पुलिस कमिशनर ने मौके पर एसीपी को भेजने के लिए कहा इसी दौरान एटीपी सुखदेव वशिष्ट ने कालोनाईजर के दफ्तर पर भी डिच चला दी और उसके दफ्तर को भी गिरा दिया। हंगामा शांत होन के बाद टीम वापिस लौटी और कमिशनर को पूरी कालोनी में बनी दुकानों की रिपोर्ट पेश की मौके पर 13 अवैध दुकानें बन चुकी है इनमें कुछ पीजी भी हैं जहां नाईजीरियन स्टूडैंट रहते हैं। विभाग यहां इसी सप्ताह बड़ी कारवाई कर सकता है।
बता दें कि ढिलवा रोड पर स्थित अमर पैलेस के समीप यह कालोनी कांग्रेसी विधायक रजिंदर बेरी के खासमखास कालोनाईजर द्वारा काटी गई थी तथा अधिकारी इस कालोनी पर कारवाई करने की बजाए अपनी जेबे गर्म करने में लगे रहे। सियासी दबाव में रामा मंडी क्षेत्र के आधीन नंगल शामा के अंदर दशमेश कालोनी,शालीमार गार्डन के साथ,वड़िंग गेट के अंदर पंचायती जमीन पर काटी गई अवैध कालोनी संबंधि कई बार शिकायतें पहुंची मगर जब शिकायत निगम प्रशासन के पास कारवाई के लिए पहुंचती थी तो बिल्डिंग विभाग के लालची अफसर अपने निजीस्वार्थ के चलते उन शिकायतों को दबा देते थे। माना जा रहा है कि इन कालोनियों के खिलाफ आने वाले दिनों में कारवाई हो सकती है।
-

आयुर्वेदा में 36 वर्ष सेवाएं देकर अश्वनी शर्मा हुए सेवानिवृत
पूर्व मन्त्री कंवर ने समारोह में शिरकत कर किया सम्मानित
ऊना सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश में आयुर्वेदिक को बढ़ावा देने वाले उपमण्डल बंगाणा के समाजसेव 36 वर्ष 2 माह सरकारी स्वास्थ्य आयुवैदिक विभाग में सेवाएं देकर चीफ आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट अश्वनी शर्मा लठियानी से शुक्रवार को सेवानिवृत हुए। उनकी सेवानिवृति पर पूर्व मन्त्री बिरेंद्र कंवर ने समारोह में पहुंच कर अश्वनी शर्मा को सम्मानित किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।ज्ञात रहे सेवानिवृत चीफ फार्मासिस्ट अश्वनी शर्मा की पहली ज्वाइनिंग सन 1987 में लाहौल स्पीति के तिनदी दुर्गम क्षेत्र में हुई थी। और करीब 5 वर्ष दुर्गम क्षेत्र में सेवाएं देने के बाद अश्वनी शर्मा ने लठियानी, जसाना, अरलू, अलोह, मगरू आदि स्टेशन पर अपनी सेवाएं दी। किसी भी व्यक्ति की हर प्रकार की मदद करना चेहरे पर मुस्कान ओर हर समय हर व्यक्ति से मधुर बोलना इनकी मुख्य उपलब्धियों में शुमार है। अश्वनी शर्मा की एक पुत्री डॉ अंजली शर्मा विवाहिता है और सरकारी सेवाएं दे रही है। वहीं पूर्व मंत्री बरिंदर कंवर ने अश्वनी शर्मा को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शर्मा परिवार से हमारा गहरा नाता रहा है। और अब भविष्य में अश्वनी शर्मा से हम कुछ हट कर सेवाएं भी लेंगे। इस मौके पर चरणजीत शर्मा, मदन राणा, सतीश धीमान, प्रधान अनीता राणा व कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। -

पंजाबः कैबिनेट मीटिंग के बाद सीएम मान ने किसानों को दी बड़ी राहत
इस दिन तक वर्तमान रेट पर करा सकेंगे रजिस्ट्री
चंडीगढ़ः पंजाब कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक के बाद सीएम भगवंत मान ने किसानों को बड़ी राहत दी है। सीएम मान की कैबिनेट में फैसला लिया गया कि बेमौसम बरसात के कारण जिन किसानों की फसल खराब हुई है, उन किसानों को 12 से 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसल का 33 प्रतिशत से 75 प्रतिशत नुकसान हुआ है, उन्हें 6800 रुपए मुआवजा राशि दी जाएगी। पटवारी द्वारा गांव की संयुक्त जगह पर गिरदावरी की जाएगी। इसमें पहले और वर्तमान नुकसान को भी शामिल किया जाएगा। मंत्री धालीवाल ने कहा कि जिन मकानों को तेज बारिश के कारण मामूली नुकसान हुआ है, उन्हें 5200 रुपए रिपेयर के लिए दिए जाएंगे। आर्थिक रूप से कमजोर जिन लोगों का पूरा मकान ढह गया है, सरकार उन्हें 1.20 लाख रुपए की मदद देगी।
मंत्री धालीवाल ने कहा कि गेहूं की फसल में तबदीली लाने के लिए सरकार ने बासमती की फसल को तरजीह देने का फैसला लिया है। बासमती की अधिक से अधिक पैदावार बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। साथ हर नरमे के लिए भी रकबा बढ़ाया जाएगा। साथ ही किसानों को PAU द्वारा मान्यता प्राप्त नरमे के बीज पर 33 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।
वहीं नकली दवाओं बेचने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी की गई। मंत्री धालीवाल ने कहा कि जो कोई भी नकली दवाइयां बनाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर जेल में डाला जाएगा। किसी व्यक्ति या कंपनी द्वारा यदि नकली दवाई बनाई गई तो कंपनी की पंजाब में एंट्री बंद कर उसे सील किया जाएगा।पंजाब के को-ऑपरेटिव बैंकों के लोन ही छमाही किस्त की छूट दी गई है। अगली फसल ठीक होने के दौरान किस्त ली जाएगी। मंत्री धालीवाल ने बताया कि मुआवजा राशि केवल गेहूं पर नहीं, बल्कि हर फसल की गिरदावरी के अनुसार आर्थिक मदद की जाएगी। वहीं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ ने कहा कि कृषि पानी के बिना संभव नहीं है, लेकिन पंजाब का भूजल स्तर हर साल करीब सवा मीटर नीचे जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में साल 1857 का बना कनाल एंड ड्रेनेज एक्ट है। इस कारण किसानों को नहरी पानी की व्यवस्था के लिए करीब 240 दिन का समय लग जाता है।
मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि अब इस पुराने एक्ट में संशोधन किया गया है। इस एक्ट के संशोधन से किसान को नहरी पानी की आवश्यकता की अर्जी देने के करीब एक-डेढ़ महीने में उसके खेत में पानी का बंदोबस्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को अंडरग्राउंड/ट्यूबवेल के पानी से नहरी पानी की आसान उपलब्धता पर लाया जाएगा।
मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि बीते समय जमीन की रजिस्ट्री के लिए एक महीने की एक्सटेंशन दी गई थी, पंजाब के लोगों ने काफी फायदा लिया। सरकार का 3950 करोड़ का टारगेट था। बीती 30 मार्च तक 4100 करोड़ से अधिक रेवेन्यू, स्टांप ड्यूटी इकट्ठी हुई है। लोगों की इस सुविधा और लाभ के मद्देनजर पंजाब सरकार ने इस योजना को अतिरिक्त एक महीने के लिए बढ़ाने का फैसला लिया है। अब लोग 30 अप्रैल तक वर्तमान रेट के अनुसार ही रजिस्ट्री करवा सकेंगे।
-

पंजावरः ताया ने 7 वर्षीय भतीजे और भाभी को दराट से काटा, देखें वीडियो
ऊना/सुशील पंडित : उप मंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव पंजावर में शुक्रवार को एक ताया ने अपने सात वर्षीय भतीजे और भाभी पर दराट से हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहन लाल उर्फ गोल्डी ने अपने भाई नवीन धीमान के 7 वर्षीय बेटे अंशित को तेजधार दराट से मारना शुरू कर दिया। उस वक्त अंशित घर में अकेला था और मां बबिता दूध लेने घर से बाहर गई हुई थी। वह जब घर पहुंची और उसे अस्पताल ले जाने लगी तो गोल्डी ने उस पर भी हमला कर लहूलुहान कर दिया। हमलावर जेठ ने दोनों को घर से निकलने नहीं दिया। बबिता ने किसी तरह एक कमरे में जाकर दरवाजा बंद किया और बेटे व स्वयं का गोल्डी से पीछा छुड़ाया।
मां की चीखें सुनकर पास के खेतों में काम करने वाले किसान अवतार राणा और कुछ लोग मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने मां बेटे को किसी तरह बाहर निकाला और तुरंत ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मां बबिता का इलाज ऊना में ही चल रहा है लेकिन अंशित की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। अंशित को गले और सिर पर दराट के कई वार किए गए हैं। जिस समय यह घटना हुई तब नवीन धीमान काम पर था। सूचना मिलने पर वह ऊना अस्पताल पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी सोहन लाल उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार कर उस पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि अभी तक हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
मगर इलाके के लोग बताते हैं कि इन दोनों परिवारों में शुरू से विवाद चल रहा है। ऊना से गगरेट जाते वक्त पंजावर बाजार जहां आरंभ होता है वहीं पर इनका निवास स्थान है। जैसे ही घटना की जानकारी मिली पंजावर बाजार के लोग भी जमा हो गए। बाजार में लोग यकीन नहीं कर पा रहे थे कि गोल्डी अपने सात साल के भतीजे पर इस तरह से हमला कर सकता है। हालांकि क्षेत्रीय अस्पताल में पत्रकारों से बात करते वक्त बबिता ने बताया कि उसका जेठ मानसिक तौर पर परेशान है।