Blog

  • कांटे मिडल स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत

    कांटे मिडल स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत

    वार्षिक समारोह में नबाजे स्टुडेंट्स 

    ऊना/सुशील पंडित : हरोली क्षेत्र के  राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक पाठशाला कांटे  में शुक्रवार को  वार्षिक परीक्षा परिणाम व वार्षिक परितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेवी मक्खन सिंह  व एसएमसी प्रधान सरदार बलविंदर सिंह ने शिरकत की । स्कूल के मुख्य शिक्षक सुरेंद्र कुमार ने स्कूल में खेलो ब पढ़ाई के क्षेत्र में  छात्रों की बार्षिक  सराहनीय उपलब्धियों को गिनवाया। मुख्य शिक्षिका राजिंद्र कोर ने भी स्कूल की  गतिविधियों को स्टुडेंट्स हित में करार दिया। स्कूल में स्टुडेंट्स ने संस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके दर्शकों से खूब तालियां बटोरी।
    स्कूल में  परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत आने से छात्र खुशी से झूम उठे। । मुख्य अतिथि मक्खन सिंह ने अपने संबोधन में स्कूल के छात्रों की शिक्षा व खेल में बेहतर प्रदर्षन करने को सराहनीय करार दिया । उन्होंने स्कूल के बेहतर परिणाम पर अध्यापक वर्ग व छात्रों को बधाई दी। ब  उनके उज्ज्वल  भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों को सम्मानित भी किया।
  • संझोट के शहीद मोहन के घर पहुंचे विधायक भुट्टो, परिवार को बंधाया ढांढस

    संझोट के शहीद मोहन के घर पहुंचे विधायक भुट्टो, परिवार को बंधाया ढांढस

    सरकार की तरफ से हर सम्भव की जाएगी मदद विधायक ने दिया आश्वासन

    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने गांव संझोट के शहीद मोहन लाल पुत्र बिशन दास के घर जाकर परिवार को ढांढस बंधाया। ओर सरकार की तरफ से हर सम्भव मदद दिलाने का भरोसा भी दिलाया। भुट्टो ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी है। और हमारे भारतीय सैनिक भारत माता की रक्षा के लिए शहादत देते है। जिन पर हमें गर्व है। उन्होंने कहा कि शहीद मोहन लाल की अकस्मात मृत्यु होने पर पूरा इलाका गमगीन है। शहीद के पिता बिशन दास को आश्वासन दिया है कि हम हर समय आपके साथ खड़े रहेंगे। शहीद मोहन लाल की कमी को तो पूरा नहीं कर सकते है। लेकिन आपकी हर जरूरत को हम पूरा करने का विश्वास दिलाते है। 29 वर्ष की आयु में शहीद मोहन लाल की शहादत अपने आप मे दुःखी समाचार है। लेकिन जो भगवान को मंजूर है। वही होना तय है। 

    वहीं विधायक भुट्टो ने नंगल सालांगडी में जन सम्पर्क अभियान में जनता की समस्याओं को भी सुना। और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आदेश भी दिए। उन्होंने ने कहा कि राज्य सरकार हर समय गरीब जनता के प्रति चिंतित होकर उनके हक के फैसले ले रही है। और जनता के प्रति राज्य सरकार उदारता दिखा रही है।  हमने अपने जन सम्पर्क अभियान में अधिकतर समस्याएं जो कुटलैहड़ की जनता ने हमें बताई है। उनमें सड़क रास्ते या फिर पानी की समस्याएं हैं। हमने अधिकारियों को इन समस्याओं के बारे में अवगत करवाया है। और इन समस्याओं के समाधान करने के आदेश भी संबंधित विभाग को दिए हैं।  इस मौके पर उप प्रधान मोहिंदर सिंह संझोट, मुनीश शर्मा, शाम चंदेल, सत्यप्रकाश शर्मा, बलविंदर कुमार, किशोरी लाल, संदीप कुमार, परवीन पादा, उप प्रधान भूषण शर्मा, लक्की के अलावा अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। 

  • बड़ी खबर कोरोना को लेकर अलर्ट जारी, मास्क लगाना हुआ अनिवार्य

    बड़ी खबर कोरोना को लेकर अलर्ट जारी, मास्क लगाना हुआ अनिवार्य

    नई दिल्ली: कोविड मामलों में बढ़ोतरी चिंता का विषय है। मार्च की शुरुआत से कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं। लगातार दूसरे दिन एक दिन में तीन हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश में बीते दिन वीरवार को 3,095 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, राष्ट्रीय राजधानी में आप सरकार कोविड-19 स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 6 महीने बाद एक दिन में सबसे ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं।

    स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिन अस्पतालों में कोरोना के हल्के लक्षण भी दिख रहे हैं उन लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट करने के लिए आदेश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अस्पतालों में आने वाले लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य है। बता दें कि इससे पहले बीते साल 2 अक्टूबर 2022 को 3 हजार से ज्यादा केस देखे गए थे। देश में एक्टिव केस बढ़कर 15,208 हो गए हैं। हालांकि दिल्ली सरकार का कहना है कि घबराने की कोई बात नहीं है।

    गौर हो कि कोराना ममालों में बढ़ोतरी को देखते हुए यूपी सरकार भी एक्टिव मोड में है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स और सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट मोड में रखा है। सरकार ने बताया कि प्रदेश में सभी पॉजिटिव सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग भी की जाएगी। जिन जिलों से कन्फर्म केस आ रहे है वहां सरकार ने तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। साथ ही सरकार ने अधिकारियों को सभी जिले में इन्फ्लूएंजा, रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन जैसी बीमारी के लिए भी निगरानी करने के लिए भी कहा गया है।

  • कैरियर परामर्श एवं मार्गदर्शन हेतू विद्यालय के पुराने छात्रों को करें शामिल – उपायुक्त

    कैरियर परामर्श एवं मार्गदर्शन हेतू विद्यालय के पुराने छात्रों को करें शामिल – उपायुक्त

    ऊना/ सुशील पंडित: विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक जेएनवी पेखुबेला में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान उपायुक्त ने कार्यवृत्त की समीक्षा की और विद्यालय की प्रगति तथा वार्षिक सत्र 2022-23 के दौरान विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की।

    इस अवसर पर उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान छात्रों के व्यवहार में हुए परिवर्तन के दृष्टिगत सरकारी तथा गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से छात्रों की मानसिक भलाई पर कार्यशालाएं आयोजित की जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने छात्रों के कैरियर परामर्श एवं मार्गदर्शन के लिए विद्यालय के पुराने छात्रों को भी शामिल करने को कहा ताकि उनसे प्रेरित हो सकें। उन्होंने विद्यालय परिसर में स्थापित सोशल साइंस पार्क का भी अवलोकन किया। 

    इस मौके पर प्रधानाचार्य ने जेनएनबी पेखुबेला विद्यालय में डाॅ सीवी रमन लैब स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य विमल राठौर, पीजी काॅलेज ऊना से रूचि शर्मा के अतिरिक्त अनिल, अमित कुमार, मंजीत कौर सहित समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪ੍ਰੇਮ ਸਿੰਘ ਚੰਦੂਮਾਜਰਾ ਨੇ ਕੀਤੀ ਪ੍ਰੈਸ ਵਾਰਤਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪ੍ਰੇਮ ਸਿੰਘ ਚੰਦੂਮਾਜਰਾ ਨੇ ਕੀਤੀ ਪ੍ਰੈਸ ਵਾਰਤਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਪੂਰਵ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਪ੍ਰੇਮ ਸਿੰਘ ਚੰਦੂਮਾਜਰਾ ਅੱਜ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਪਹੁੰਚੇ ਜਿਥੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਪ੍ਰੈਸ ਵਾਰਤਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੁਦਰਤੀ ਆਫਤ ਕਿਸਾਨਾਂ ਤੇ ਪਈ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਖੜੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਦੇਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਹੈ ਪਰ ਅਜੇ ਤਕ ਕਮੇਟੀ ਦਾ ਵੀ ਗਠਨ ਨਹੀਂ ਹੋ ਪਾਇਆ ਹੈ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗ੍ਰਹਿ ਮੰਤਰੀ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਬਿਆਨ ਦੇ ਮੁਤਾਬਕ ਜੋ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਮੰਗ ਪੂਰੀ ਕੀਤੀ ਹੈ ਉਸ ਤੋਂ ਸਾਫ਼ ਪਤਾ ਲੱਗਦਾ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਅਸ਼ਾਂਤ ਹੈ ਅਗਰ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਦੁੱਖ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਪਾਣੀ ਸਹੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਵਰਤਣ ਜੌ ਪੰਜਾਬ ਤੋਂ ਖੋਹ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦੀ ਮੈਂਬਰਸ਼ਿਪ ਖੋਹੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਮਕਾਨ ਖਾਲੀ ਕਰਨ ਲਈ ਜਲਦਬਾਜੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਇਸਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕਰਦਾ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਸੱਚ ਨਾਲ ਖੜ੍ਹੀਆ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸਨੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਝੂਠ ਅਤੇ ਗਲਤ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਆਵਾਜ਼ ਬੁਲੰਦ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਇਹ ਜਲਦਬਾਜ਼ੀ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਗਿਆ ਫੈਸਲਾ ਹੈ ਕਿ ਕਿਤੇ ਰਾਜਨੀਤੀ ਵੀ ਇਸ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੋਕ ਸਭਾ ਵਿੱਚ ਸੂਬਿਆਂ ਦੇ ਮਸਲੇ ਨਹੀਂ ਉਠਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਲੱਗਦਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਦੇਸ਼ ਲਈ ਨੁਕਸਾਨਦਾਇਕ ਹਨ ।

  • बड़ी ख़बरः चुनाव से पहले बीजेपी विधायक सहित एक अन्य ने दिया इस्तीफा

    बड़ी ख़बरः चुनाव से पहले बीजेपी विधायक सहित एक अन्य ने दिया इस्तीफा

    कर्नाटकः विधानसभा चुनाव से पहले इस्तीफों का दौर जारी है। कुडलिगी निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी विधायक एनवाई गोपालकृष्ण ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं अरकलागुडु निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल (सेकुलर) के विधायक एटी रामास्वामी ने इस्तीफा दे दिया है।  गोपालकृष्ण ने स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी से उनके कार्यालय में मुलाकात की और इस्तीफा सौंपा। रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने हाल ही में राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं डी के शिवकुमार और सिद्धारमैया से मुलाकात की थी और चर्चा की थी।

    गोपालकृष्ण पहले कांग्रेस के साथ थे और चार बार (1997, 1999, 2004 और 2008) चित्रदुर्ग जिले के मोलाकलमुरु विधानसभा क्षेत्र से चुने गए थे। 2018 में कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम लिया था। पार्टी ने उन्हें मोलाकालमुरु के बजाय विजयनगर जिले के कुदलिगी से टिकट दिया, क्योंकि वहां से वरिष्ठ नेता श्रीरामुलु को मैदान में उतारा गया था। वे चुनाव जीतने में सफल रहे।

    इस महीने की शुरुआत में, भाजपा के दो एमएलसी पुत्तन्ना और बाबूराव चिंचनसुर कांग्रेस में शामिल होने के लिए विधान परिषद की सदस्यता छोड़ चुके हैं। जद (एस) विधायक एस आर श्रीनिवास (गुब्बी श्रीनिवास उर्फ वासु) 27 मार्च को विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद वीरवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। शिवकुमार ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक लोगों की एक लंबी सूची है और यह आने वाले दिनों में चरणबद्ध तरीके से बताया जाएगा।

  • इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों का  यूनिवर्सिटी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों का  यूनिवर्सिटी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने एक बार फिर आईकेजी-पीटीयू नवंबर 2022 परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर कैम्पस का नाम रोशन किया। यह हमारी शैक्षणिक नीति के लिए  सम्मान और श्रेय का प्रतीक है। सांस्कृतिक, खेल और अन्य पाठ्येतर गतिविधियों के अलावा छात्र अकादमिक रूप से भी बढ़ रहे हैं और यह छात्रों के समग्र विकास को दर्शाता है। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के 50 से अधिक छात्रों ने अपनी निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ 8 एसजीपीए से अधिक अंक हासिल किए।

    बीसीए- पाँचवें सेमेस्टर की छात्राओं मनीषा मल्ही और राधिका ने 9.04 एसजीपीए, मनरूप ने 8.57 एसजीपीए, गुरप्रीत ने 8.52 एसजीपीए और राजवीर ने 8.13 एसजीपीए हासिल किए।

    बीसीए- तीसरे सेमेस्टर की छात्रा हर्षदीप कौर ने 8.57 एसजीपीए, आकाश ने 8.52 एसजीएपी और  डेज़ी ने 8.39 एसजीपीए हासिल किए।

    बीसीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा गुरनीत कौर ने 8.88 एसजीपीए और मनीषा ने 7.96 एसजीपीए हासिल किए।

    एमसीए-प्रथम सेमेस्टर की गुलशनप्रीत कौर ने 8.88 एसजीपीए हासिल किए।

    एमबीए-तीसरे सेमेस्टर की छात्राओं अंकिता, हरप्रीत कौर व तनवीर निज्जर ने क्रमश: 9.03, 8.81 और 8.71 एसजीपीए हासिल किए ।

    बीकॉम पाँचवें सेमेस्टर की  छात्राओं अलीज़ा,अशनीत, कनिष्का ने क्रमश: 9.28, 9.0, 9.04 एसजीपीए हासिल किए। संजना और हरमनदीप ने 8.76 एसजीपीए, सोनिया ने 8.52 एसजीपीए, लवप्रीत, तरनजीत व प्रिया ने 8.28 एसजीपीए और रनजोत ने 8.04 एसजीपीए हासिल किए।

    बीकॉम तीसरे सेमेस्टर की छात्राओं  सुहानी व रीना ने 8.96 एसजीपीए, दीपाक्षी ने 8.48 एसजीपीए, वर्षा ने 8.30 एसजीपीए,चंदन ने 8.19 एसजीपीए हासिल किए।

    बीकॉम-प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों चंदन व सिमरन ने 7.0 एसजीपीए हासिल किए।

    बीबीए-पाँचवें सेमेस्टर की छात्राओं मुस्कान व सेजल सेठ ने 8.32 एसजीपीए हासिल किए।

    बीबीए-तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं सुखवीर ने 9.04 एसजीपीए, कोमल ने 8.96 एसजीपीए, खुशबू ने 8.74 एसजीपीए, संजना और अर्शप्रभा ने 8.52 एसजीपीए, अमनप्रीत ने 8.48 एसजीपीए, आकांक्षा ने 8.15 एसजीपीए, अनुरीत व इश्मीत ने 8.07 एसजीपीए तथा नेहा ने 8.04 एसजीपीए हासिल किए।

    डॉ. शैलेश त्रिपाठी (ग्रुप डायरेक्टर), राहुल जैन (डिप्टी डायरेक्टर स्कूल्स एंड कॉलेजिस) तथा सभी फैकल्टी सदस्यों ने इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ दी।

  • जुआ किसी का न हुआः ऊना में चल रहा सट्टे का कारोबार

    जुआ किसी का न हुआः ऊना में चल रहा सट्टे का कारोबार

    ऊना/सुशील पंडित : कहते हैं कि जुआ किसी का न हुआ। मगर ऊना जुए की चपेट में आ चुका है। ऊना में दड़ा सट्टा का कारोबार पिछले चार दशकों से बेरोकटोक जारी है। हजारों लोग रोजाना दड़ा सट्टा में पैसे लगा रहे हैं लेकिन उन पर नकेल कसने में पुलिस नाकाम साबित हुई है। वीरवार को भी पुलिस ने तीन लोगों को दड़े सट्टे की पर्चियों और मामूली रकम के साथ काबू किया। पहला मामला बाथू, दूसरा हमीरपुर रोड ऊना और तीसरा भदसाली का है।
    रोजाना छिटपुट लोगों के खिलाफ कार्रवाई से दड़ा सट्टा लगाने वालों का बाल भी बांका नहीं हो पा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाथू के पास पुलिस ने पोलियां बीत इलाके के रहने वाले अनिल कुमार से दडड़ा सटटा पर्ची व 1120 रुपये बरामद किए। ऊना सदर थाने की टीम ने हमीरपुर रोड के पास राजिंदर कुमार निवासी पुलवाला बाजार से पर्चियां और 1460 रुपए पकड़े। पंडोगा पुलिस पोस्ट की टीम ने दड़ा सट्टा पर्चियां और 620 रुपए के साथ भदसाली के रहने वाले बलविंदर कुमार को काबू किया। इन सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13ए-3-67 के अंतर्गत मामले दर्ज कर लिए गए हैं।
  • डीपीआरओ कार्यालय के चैकीदार मदन लाल हुए सेवानिवृत्ति

    डीपीआरओ कार्यालय के चैकीदार मदन लाल हुए सेवानिवृत्ति

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय में कार्यरत मदन लाल चैकीदार आज शुक्रवार को अपनी 37 वर्ष की सरकारी सेवा का कार्यकाल पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त हो गए। इस दौरान जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय द्वारा उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिला लोक संपर्क अधिकारी मीना बेदी ने मदनलाल चैकीदार द्वारा कार्यालय में ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ सेवाएं देने पर प्रशंसा की तथा उनके सुखद और स्वस्थ भविष्य की कामना की। 
    इस मौके पर कार्यालय के वरिष्ठ सहायक संजीव मारकर, तकनीकी सहायक नरेंद्र कटवाल, पप्पी भाटिया कनिष्ठ सहायक, बिंदर भारद्वाज, प्रचार सहायक गे्रड-1 नरेंद्र धीमान, प्रचार सहायक ग्रेड – 2 मंजीत सिंह, विजय कुमार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अश्विनी, हेमराज व पूनम कुमारी ने मदनलाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके सुखद भविष्य की कामना की। इस मौके पर मदनलाल ने भी स्टाफ का धन्यवाद किया और कहा कि स्टाफ के सभी सदस्यों ने सेवाकाल के दौरान मुझे अपना भरपूर सहयोग दिया और मैंने पूरी कत्र्तव्य निष्ठा के साथ के साथ अपनी डयूटी का निर्वहन किया। इस अवसर पर मदनलाल चैकीदार की धर्मपत्नी उनके पुत्र सहित परिवार के सभी सदस्य व अन्य रिश्तेदार भी शामिल हुए।
  • प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी जी में करवाया गया भगवती जागरण

    प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी जी में करवाया गया भगवती जागरण

    मास्टर सलीम ने माता के भजनों का गुणगान करके बनाया भक्तिमय महौल
    ऊना/सुशील पंडित : माता श्री चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेले के दौरान आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय भजन संध्या कार्यक्रम के दूसरे दिन सीपीएस आशीष बुटेल ने बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मां दुर्गा की विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर दूसरे दिन की भजन संध्या का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन सिंह बबलू, विधायक कुटलैहड़ विधानसभा देवेंद्र सिंह भुट्टो, गगरेट विधायक चैतन्य शर्मा, उपायुक्त राघव शर्मा,एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम अंब विवेक महाजन, डीएसपी वसुधा सूद, वित्ताधिकारी शमी राज, मंदिर अधिकारी बलवंत पटियाल, एसडीओ मंदिर आरके जसवाल, जिला अध्यक्ष कांगे्रस रणजीत राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।
    इस अवसर पर सीपीएस आशीष बुटेल ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी में नवरात्र मेले में दौरान भजन संध्या का कार्यक्रम की शुरूआत करके प्रदेश सरकार ने एक अच्छी पहल की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी नवरात्र मेलों के दौरान इस प्रकार की भजन संध्याए आयोजित की जाएंगी। उन्हांेने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में लोगों की आस्था है लाखों की संख्या में लोग यहां शीश नवाने आते हैं। उन्हांेने कहा कि प्रदेश सरकार यहां आने वाले श्रद्धालुओं को हर सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रयास कर रही हैं। 
    नवरात्र मेले की दूसरी भजन संध्या में सुरों के मालिक मास्टर सलीम ने माता की भेंटों का गुणगान करके भक्तिमय महौल बना दिया। इस दौरान उपस्थित सभी श्रद्धालुओं भी माता की भेंटों पर झुमें। इसके अतिरिक्त ज्वाला जी से सौरभ शर्मा और मंडी से आए ललित बंधु पार्टी ने भी महामाई के भजनों का गुणगान किया।