Blog

  • पंजाबः कांग्रेस ने 74 पदाधिकारियों का किया ऐलान, देखें लिस्ट

    पंजाबः कांग्रेस ने 74 पदाधिकारियों का किया ऐलान, देखें लिस्ट

    लुधियानाः जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पदाधिकारियों की शुक्रवार को घोषणा कर दी गई है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस (पीपीसीसी) अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राजा वाड़िंग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संजय तलवाड़ ने 74 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। तलवाड़ ने अपनी सूची में हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। तलवाड़ ने कहा कि आने वाले समय में दूसरी सूची भी जारी की जायेगी।

  • पंजाब भर में पटवारियों ने किया यह ऐलान, देखें वीडियो

    पंजाब भर में पटवारियों ने किया यह ऐलान, देखें वीडियो

    मोगा :  पंजाब में पिछले लंबे से पटवारियों की भर्ती को लेकर पटवारी संघर्ष कर रहे है। पंजाब में 3193 सर्कल का अतिरिक्त चार्ज पटवारियों को दिया गया है। पंजाब में उनका काम बंद कर दिया है। वही अगर जिले की बात की जाए तो जिले के 133 सर्कल इस समय खाली पड़े है। वही जो भी इन सर्कल में काम किया जाता था वह आज से बंद कर दिया है।

    जहा पर उनकी ड्यूटी है वहां पर काम किया जा रहा है। सरकार पटवारियों पर क्रप्शन का दोष लगा कर अपने किए वायदों से मुकर रही है। नए नए कानून बना कर पटवारी लोगों को परेशान कर रही है। वही जब तक सरकार इन खाली स्थानों पर यूथ को रखा नही जाता। हम एकस्ट्रा सर्कलरों पर काम नही करेगें।

  • चलती कार में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    चलती कार में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    सोलन: हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर चक्की मोड़ के समीप वैन में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि वैन में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि वैन में शॉट सर्किट हुआ। हालांकि असल कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। शॉट सर्किट के बाद चलती वैन में आग धुंआ उठने लगा। जिसे देखते हुए वैन में सवार सभी लोग बाहर निकल गए। जितने में वैन से लोग बाहर निकले उतने में आग लग गई।

    देखते ही देखते पूरी वैन आग की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि यह वैन जाबली से परवाणू की ओर जा रही थी। इस दौरान वैन में एक ठेकेदार के मजदूर थे जो कार्य करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही चक्कीमोड़ में भूस्खलन के कारण जाम में फंसी तो वैन में धुंआ उठता हुआ दिखाई दिया। धुंआ उठता देख वैन में बैठे सभी सवार अपनी जान बचाने के लिए बाहर निकल गए। वैन में आग लग जाने के बाद कुछ देर तक यातायात को भी एहतियात के तौर पर रोका गया। वहीं, अग्निशमन विभाग परवाणू को इसकी सूचना दी गई। कुछ देर बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

  • पंजाब : सरकारी अस्पताल में इंसानियत हुई शर्मसार, देखें वीडियो

    पंजाब : सरकारी अस्पताल में इंसानियत हुई शर्मसार, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : मोहल्ला क्लीनिकों पर भले ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सुविधा उपलब्ध करने के बड़े-बड़े दावे करते हो लेकिन उनके दावे कितने सही है वह फिरोजपुर के मलांवाला सरकारी अस्पताल में घटी इस शर्माना घटना से साफ जाहिर होता है। सिविल अस्पताल में घटी यह शर्मनाक घटना जिसमें एक महिला ने अस्पताल के दरवाजे के आगे ही खुले आसमान के नीचे फर्श पर ही बच्चें को जन्म दे दिया। परिवार के मुताबिक उनकी बेटी गर्भवती थीं देर शाम जब उसको दर्द होना शुरू हुआ तो उसको लेकर वह मलांवाला के सिविल अस्पताल में गए, जहां अस्पताल बंद पड़ा था। इसी दौरान उनकी बेटी की दर्द ज्यादा शुरू हो गई।

    जिसने वही फर्श पर ही बच्चों को जन्म दे दिया। वह काफी समय तक वहां पड़ी रही।लेकिन कोई भी उसकी मदद को आगे नहीं आया। काफी देर बाद वह अपनी बेटी को उठाकर किसी तरह वापस घर ले गए जहां प्राइवेट किसी को बुलाकर उन्होंने उसका इलाज करवाया। वही इस शर्मसार कर देने वाली घटना का मामला पंजाब कांग्रेस ने भी अपने मंच से उठाया है कांग्रेस ने इसे शर्मनाक घटना बताया है और सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार जो दावे स्वास्थ्य सुविधा को लेकर पंजाब में कर रही है यह घटना उसकी असल सच्चाई बयान करती है

  • पंजाबः सरकार का बड़ा ऐलान, इस फंड पर लगाई रोक, पढ़ें पत्र

    पंजाबः सरकार का बड़ा ऐलान, इस फंड पर लगाई रोक, पढ़ें पत्र

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा पंजाब की पंचायतों को भंग करने के बाद अब पंचायतों को दिए जाने वाले फंड को रोक दिया गया है। पंजाब सरकार द्वारा पत्र जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि पंचायतों के वेतन को छोड़कर सभी फंड रोक दिए गए हैं। पंजाब सरकार के इस फैसले के बाद अब सरपंचों के पास गांवों के विकास के लिए फंड नहीं रहेगा। सभी विभागों और डीसी को पत्र जारी कर दिया गया है। यानी अब तत्काल प्रभाव से खजाना विभाग में फंड पर रोक लग गई है। 

    बता देंकि बीते दिन ही पंजाब में पंचायतें समय से पूर्व भंग करने के निर्णय पर पंजाब सरकार ने यू टर्न ले लिया था। इस निर्णय को चुनौती देने वाली याचिका पर पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि अब यह निर्णय वापस लेने का फैसला लिया गया था। इससे पहले पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इन्हें भंग करने पर हाईकोर्ट ने मंगलवार को कड़ा रुख अपनाते हुए पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी। कोर्ट ने पूछा था कि आखिर किस अधिकार से पंचायतें भंग करने का निर्णय लिया गया। सरकार लोगों के चुने हुए प्रतिनिधियों से उनका अधिकार बिना किसी कारण कैसे वापस ले सकती है। पंचायतों के फंड पर लगाई रोक पर हाईकोर्ट ने पूछा था कि ऐसी स्थिति में बाढ़ राहत के लिए केंद्र से आए फंड का इस्तेमाल कैसे किया जा सकेगा।

    पंजाब में तय समय से पहले पंचायतें भंग करने के मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता गुरजीत सिंह तलवंडी ने जनहित याचिका दाखिल कर इस फैसले को चुनौती दी थी। याचिका में हाईकोर्ट को बताया गया कि पंजाब सरकार ने 10 अगस्त को एक अधिसूचना जारी कर राज्य की सभी ग्राम पंचायतों को भंग कर दिया था। याची ने कहा कि यह अधिसूचना अवैध, मनमानी और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के खिलाफ है। ग्राम पंचायतें भंग कर निदेशक, ग्रामीण विकास और पंचायत-सह-विशेष सचिव को सभी अधिकार व शक्तियों का प्रयोग करने के लिए प्रशासक नियुक्त करने के लिए अधिकृत किया गया। किसी भी समय चुनाव की घोषणा करने की शक्ति और पंचायतों को भंग करने का मतलब यह नहीं हो सकता कि संविधान की ओर से निर्धारित कार्यकाल को संबंधित प्राधिकारी की इच्छानुसार कम किया जा सकता है।

    पंजाब सरकार ने कहा कि यह निर्णय जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हाईकोर्ट ने इस पर पंजाब सरकार से पूछा कि क्या कोई सर्वे करने के बाद यह निर्णय लिया गया था और आखिर इस निर्णय से क्या जनहित जुड़ा है। इसका संतोषजनक जवाब न मिलने पर हाईकोर्ट ने कहा कि कैसे खुद के नियम बनाकर सरकार इस प्रकार का फैसला ले सकती है और चयनित प्रतिनिधियों से आखिर किस अधिकार के तहत शक्तियां वापस लेने का निर्णय लिया गया। सरकार के पास यह अधिकार ही नहीं है कि समय से पहले ही बिना किसी आधार के राज्य की सभी पंचायतें भंग कर दे। हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद पंजाब सरकार ने इस याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए मोहलत मांगी थी।  सरकार के इस फैसले के बाद पंचायत विभाग को भंग करने के मामले में बीते दिन देर शाम को 2 वरिष्ठ आई.ए.एस. अफसरों पर गाज गिरी। पंजाब ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आज के फैसले के बाद पंचायत विभाग के प्रधान सचिव धीरेंद्र तिवारी और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक गुरप्रीत सिंह खैहरा को निलंबित कर दिया गया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਮੇਲੇ ‘ਚ ਪਹੁੰਚੇ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ CM ਮਾਨ ਤੇ ਕਸਿਆ ਤੰਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਮੇਲੇ ‘ਚ ਪਹੁੰਚੇ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ CM ਮਾਨ ਤੇ ਕਸਿਆ ਤੰਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਇਤਿਹਾਸਕ ਛਿੰਝ ਮੇਲਾ ਬੱਬੇਹਾਲੀ ਪਹੁੰਚੇ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਇਕ ਇੰਡੀਆ ਇਕ ਇਲੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਮੁੱਧੇ ਤੇ ਸਮਰਥਨ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਇਹ ਦੇਸ ਹਿੱਤ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਹਾਂ ਇਸ ਨਾਲ ਦੇਸ ਦੀ ਅਰਥਵਿਵਸਥਾ ਤੇ ਬੋਝ ਨਹੀ ਪਵੇਗਾ। ਕਿਉਂਕੇ ਕਦੇ ਕੋਈ ਚੋਣ, ਕਦੇ ਕੋਈ ਚੋਣ ਆਈ ਹੀ ਰਹਿੱਦੀ ਹਨ। ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਪੰਚਾਇਤੀ ਚੋਣਾ ਭੰਗ ਕਰਨ ਦੇ ਮੁਦੇ ਤੇ ਬੋਲਦੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਮੂੰਹ ਤੇ ਥੱਪੜ ਮਾਰਿਆ ਹੈ।

    ਉਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਸਾਇਨਾ ਤੋ ਬਾਅਦ ਹੀ ਪੰਚਾਇਤਾਂ ਭੰਗ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆ ਸਨ। ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਅਫਸਰਾਂ ਨੂੰ ਬਲੀ ਦਾ ਬੱਕਰਾ ਬਣਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਉਨਾ ਨੇ ਕਾੰਨਗੋ ਪਟਵਾਰੀਆ ਦੇ ਕਲਮ ਛੋੜ ਹੜਤਾਲ ਮੁੰਦੇ ਤੇ ਮੁੱਖ ਮਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਤੰਜ ਕੱਸਿਆ। ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਲਾਲ ਚੰਦ ਕਟਾਰੂਚੱਕ ਦੇ ਮੁੰਦੇ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਚੁੱਪ ਹੈ। ਤੇ ਹੱਕ ਮੱਗਣ ਵਾਲਿਆਂ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰ ਦਬਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • जालंधर: विवादों में आया कन्हैय्या मित्तल, जागरण के 8 लाख मांगने का PA का Audio हुआ वायरल

    जालंधर: विवादों में आया कन्हैय्या मित्तल, जागरण के 8 लाख मांगने का PA का Audio हुआ वायरल

    पीए ने वीडियो जारी कर दी मामले की सफाई

    जालंधर, ENS: मशहूर गायक कन्हैय्या मित्तल लगातार विवादों में घिर रहे है। हाल ही में उनके प्रोग्राम के दौरान लोगों के फोन और कैश चोरी का मामला सामने आया था। अभी वह मामला थमा नहीं कि अब एक और मामला सामने आ गया है। दरअसल, कन्हैय्या मित्तल के पीए की एक ऑडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वायरल ऑडियो के बाद कन्हैय्या मित्तल का पीए कपिल सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए साफ नजर आ रहा है। दरअसल, कुछ समय पहले लुधियाना के चेतन बवेजा ने महाशिवरात्रि पर जागरण करवाने के लिए कन्हैय्या मित्तल के पीए से बात की थी।

    इस दौरान कन्हैय्या मित्तल के पीए कपिल से जागरण के पैसे पूछे तो पीए कपिल ने कहा कि जागरण के 8 लाख रुपए लगेगें। इस दौरान उन्होंने कहाक कि साउंड अलग से आपको लगानी होगी। जिसके बाद चेतन बवेजा ने ऑडियो में कपिल को कहा कि अगर हिंदु समाज के पास 8 लाख रुपए नहीं होगें तो वो कहां पर जाएगा। उन्होंने कहा कि मास्टर सलीम डेढ लाख रुपए लेता है साथ में साउंड भी होती है। उन्होंने कहा कि उनके प्रोग्राम में भारी भीड़ भी हो जाती है। अगर मास्टर सलीम को पैसे भी न दें तो भी वह गाकर जाएगा। आपके लिए पैसे कहां से इक्टठे किए जाएं और इतने पैसे कहां से लाएं। 

    इस दौरान कपिल ने कन्हैया मित्तल पर तंज कसते हुए कहा कि यह बात कहनी आसान है कि मास्टर सलीम और जी खान से जागरण न कराए जाएं। मास्टर सलीम उनसे डेढ़ लाख रुपए साउंड समेत जागरण के लेते हैं। यहां तक की यदि वह उन्हें डेढ़ लाख रुपए भी न दें तो भी सलीम उनके समारोह में गाकर जाएंगे। इसलिए अब कन्हैया मित्तल के लिए वह 8 लाख रुपए कहां से एकत्र करे।

    इस बात के बाद ऑडियो में पीए कपिल ने कहा कि आप तो डबल माइंड बात कर रहे हैं। चेतन बवेजा ने ऑडियों में कहा क्या कन्हैय्या मित्तल 2 लाख रुपए में गा सकता है तो पीए कपिल ने कहा कि चंडीगढ़ 32 सेक्टर में आकर बात की जा सकती है। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद कन्हैय्या मित्तल के पीए ने वीडियों वायरल करते हुए अपना पक्ष रखा है।

    जिसमें उसने कहा कि किस मंशा को लेकर ऑडियो वायरल की गई है। इस बारे में उन्हें नहीं पता। लेकिन अगर उनकी नौकरी जाती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। इसी के साथ उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि कन्हैय्या मित्तल कई स्थानों पर फ्री में गाते हैं और कई परिवार पाल रहे हैं। पिछले कई सालों से झुग्गी झोपड़ियों मे फ्री गाते आ रहे हैं।

    बता दें कि पिछले दिनों एक समारोह में कन्हैया मित्तल ने कहा था कि हिंदुओं को जागरण में हिन्दू गायक बुलाने चाहिए। इसका कारण यह है कि जागरण से पहले जो डल पूजा होती है उसे सिर्फ एक हिन्दू कलाकार ही ले सकता है। डल पूजा जागरण में सबसे अहम पूजा होती है। डल पूजा एक तरह का गायक को निमंत्रण है कि वह गायक डल देने वाले व्यक्ति के घर जागरण करेगा।

    मित्तल ने कहा था कि मुस्लिम गायक अक्सर मंचों पर गीत गाने लगते है। उन्हें सनातन सभ्यता का बिल्कुल बोध नहीं है। इस बयान के बाद पंजाब में मास्टर सलीम, जी खान आदि गायकों के समर्थकों द्वारा कन्हैया मित्तल का विरोध करना शुरू कर दिया था।

  • पंजाबः ज्वैलर शॉप से गहने चोरी करती 2 महिलाएं काबू, देखें CCTV

    पंजाबः ज्वैलर शॉप से गहने चोरी करती 2 महिलाएं काबू, देखें CCTV

    लुधियानाः 33 फूटा राम नगर इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गिफ्ट ज्वैलर से गहने देखने के बहाने 2 महिलाओं ने चांदी चुरा ली। इस दौरान दुकान मालिक ने शातिर महिला को चांदी की पायल चोरी करते समय काबू लिया। दुकान मालिक ने बताया कि उनके बेटे ने महिला को सीसीटीवी कैमरे में पायल चोरी करते हुए देख लिया था। जिसके बाद उसने पिता कर मामले के बारे में बताया। दरअसल, बीते कल ज्वैलर का बेटा दैविक कुछ समय पहले ही घर आराम करने गया था। सीसीटीवी कैमरों के जरिए ऑनलाइन पिता के साथ वह बातचीत कर रहा था।

    इस बीच महिला ग्राहक बनकर पायल खरीदने आई। दैविक मुताबिक उसके पिता द्वारा कैमरे की वॉयस बंद नहीं की गई थी। वह महिला को पायल दिखाने लगे। इस दौरान उसे महिला की हरकतें कैमरों में संदिग्ध लगी। जिसके बाद उसने लगातार सीसीटीवी पर नजर रखी। काफी देर महिला ने पिता को बातों में उलझाए रखा। पिता का ध्यान भटकाने के लिए उसने कई अन्य सामान खरीदने और दिखाने को कहा। महिला ने चालाकी से पायल चोरी करके बैग में डाली तो कैमरा देख उसने तुरंत पिता को सूचित किया। महिला को रोक उसका बैग चैक करना चाहा तो उसने चोरी की हुई पायल जमीन पर गिराने की कोशिश की। चोरी पकड़े जाने के बाद तुरंत दुकानदार ने पुलिस को सूचित किया। करीब 1 घंटे तक शातिर महिला को लोगों ने दुकान पर बैठाए रखा। दुकानदार ने बताया कि चौंकी मुंडिया की पुलिस को महिला सौंप दी है।

  • पंजाबः PRTC बस चालक ने 2 भाइयों को कुचला, हुई मौत

    पंजाबः PRTC बस चालक ने 2 भाइयों को कुचला, हुई मौत

    पटियालाः देवीगढ़ रोड पर गांव कांसियां ​​के पास भीषण सड़क हादसे में 2 भाइयों की मौत हो गई। मृतक युवकों की पहचान नरेश कुमार और काशी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों अपने गांव नैनाकोट से काम के सिलसिले में पटियाला जा रहे थे। इसी दौरान समय पीछे से देवीगढ़ की ओर आ रही तेज रफ्तार पीआरटीसी बस ने दोनों भाइयों को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर हादसे के बाद पीआरटीसी का बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

  • पंजाब कर विभाग की और से लांच की गई मेरा बिल एप्प, देखें वीडियो

    पंजाब कर विभाग की और से लांच की गई मेरा बिल एप्प, देखें वीडियो

    मोगा : 200 रू की पर्सनल नाम पर खरीदी गई घर के लिए आइटम का बिल मेरा बिल एप्प पर लोड करे और पाए दस हजार तक का इनाम। पंजाब के कर विभाग की और से यह एप्प पंजाब के 29 कर विभाग जिलों में शुरू की जा रही है। इसी कड़ी के तहत डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह, एस.एस.पी मोगा जे एलिंचेलिन और एक्साइज और टैक्स विभाग के अधिकारियों ने इस एप्प को लांच किया। इस एप्प का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को बिल के प्रति जागरूक करना है। इससे एक तो उपभोगता जो भी कोई बाजार से किसी भी दुकान से कोई भी आइटम खरीद करता है। वह उसका बिल ले जिससे उसको यह जानकारी होगी की जो भी मेने बाजार से आइटम खरीद की है।

    वह मुझे सही और सही दाम पर मिली है। वही पंजाब सरकार के कर विभाग द्वारा इस एप्प द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा खरीददारी करते समय खरीद की गई वस्तु का बिल ले। इनाम पाने के लिए इस एप्प पर शराब, पेट्रोल और कंपनी, दुकान के नाम का बिल लोड किया गया तो अवेध माना जाएगा। इस एप्प का मुख्य उदेश्य यह होगा की लोग जब भी कोई खरीददारी करते है तो वह दुकान दार से बिल की मांग करे।दुकानदार भले कोई रजिस्टर्ड है या नहीं इसकी कोई कंडीशन नहीं है।