Blog

  • आधा बर्गर खाने पर जज के 17 वर्षीय बेटे की गोली मारकर ह+त्या

    कराचीः प्यार में कई बार लोग सही और गलत का फर्क भूल जाते हैं। अगर प्यार हद से ज्यादा बढ़ जाए तो वह खतरनाक साबित हो सकता है। कुछ लोग अपने पार्टनर को अपने करीब रखने के लिए अन्य सभी लोगों से उनसे दूर कर देते हैं। ऐसे में किसी दूसरे इंसान का पास आना या उनसे संपर्क रखना लोगों को बर्दाश्त नहीं होता। ऐसी स्थिति में कुछ कुख्यात लोगों के दिमाग में बदले का खून सवार हो जाता है और वह किसी को मौत के घाट उतारने को भी तैयार हो जाते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर लोगों के होश उड़ गए हैं।  

    हाल ही में पाकिस्तान से सामने आए एक चौंकाने वाले मामले में एक लड़के ने अपने दोस्त की हत्या केवल इस वजह से कर दी, क्योंकि शख्स ने उसकी गर्लफ्रेंड का बर्गर खा लिया था। घटना डिफेंस फेज- 5 की बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नजीर अहमद मीर बहार के बेटे डेनियल नजीर मीर ने इस घटना को अंजाम दिया है। कथित तौर पर यह विवाद तब हुआ जब डेनियल की गर्लफ्रेंड उससे मिलने आई थी।

    डेनियल ने अपने लिए और शाजिया के दो बर्गर ऑर्डर किए, ताकि वह खुश हो जाए, लेकिन अली ने शाजिया का आधा बर्गर खा लिया। इस पर डेनियल को इतना गुस्सा आया कि दोनो के बीच कहासुनी शुरू हो गई। काफी ज्यादा कहासुनी होने के बाद गुस्से में डेनियल ने एक सुरक्षा गार्ड की राइफल छीन कर अली को गोलियां मार दी। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक. 17 वर्षीय अली के पिता कराची जिला दक्षिण सत्र न्यायाधीश है। इस घटना की जानकारी एक यूजर ने रेडिट पर शेयर की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • पंजाबः रेलवे ओवरब्रिज के पास दर्दनाक सड़क हादसे में 11वीं के छात्र की मौ+त

    जलालाबादः पंजाब में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला जलालाबाद से सामने आया है। जहां देर रात जलालाबाद से श्री मुक्तसर साहिब रोड के अधीन आते रेलवे ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। दरअसल, तेज रफ्तार से जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई और हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में 5 लोग सवार थे। हादसे में 11वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई।

    मृतक लड़के के पिता गुरदीप सिंह निवासी कन्ननवाला झुग्गी ने कहा कि उनका 17 वर्षीय लड़का पड़ोसी लड़के के साथ यह कहकर घर से निकला था कि वह बाजार जा रहा है, लेकिन बाद में वह अपने दोस्त की कार में चला गया। इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उधर, मौके पर मौजूद बीडीओ कार्यालय के पास रहने वाले प्रेम सिंह ने बताया कि उक्त लड़का उन्हें बिना बताए घर से चला गया, जिसमें उनका भतीजा घायल हो गया और उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

  • पंजाब : ट्रैक्टर चालक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: बहरामपुर रोड पर गत रात ट्रैक्टर चालक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार गांव अवांखा निवासी बुजुर्ग केवल कृष्ण देर रात अपनी साइकिल पर गेहूं लेकर बहरामपुर रोड से अपने गांव अवांखा लौट रहा था।

    जैसे ही वह अपने गांव के नजदीक पहुंचा तो सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने बुजुर्ग साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बुजुर्ग साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। उधर दीनानगर पुलिस को सूचना मिलते ही एएसआई गुरनाम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • पंजाबः नगर निगम की तहबाजारी टीम और रेहड़ी चालक में हुआ विवाद, चले थप्पड़, देखें वीडियो

    लुधियानाः हैबोवाल स्थित डेयरी कॉम्प्लेक्स में नगर निगम की तहबाजारी टीम कार्रवाई करने के लिए पहुंची। जहां तहबाजारी टीम ने वहां से रेहड़ी को कब्जे में लेकर गाड़ी में रख दिया। इस दौरान वहां पर रेहड़ी उठाने को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। जहां निगम के कर्मियों को रेहड़ी चालक के बीच हाथापाई हो गई। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता हैकि नगर निगम के कर्मी को गाड़ी से धक्का दिया गया। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में गाली गालौच शुरू हो गया। इस दौरान पुलिस कर्मी दोनों पक्षों को छुड़वा ही रहा था कि नगर निगम की टीम के कर्मी ने रेहड़ी चालक पर थप्पड़ जड़ दिया।

    जिसके बाद वहां पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में वहां पर भारी हंगामा हो गया। वहीं भारी हंगामा होने के दौरान ट्रैफिक पूरी तरह से बाधित हो गया। काफी समय तक हंगामा होने के बाद नगर निगम की टीम रेहड़ी लेकर रवाना हो गई। वहीं रेहड़ी चालक से जब इस मामले को लेकर बात की गई तो उसने आरोप लगाए है कि वह चोरी से रेहड़ी उठा ली। पीड़ित का आरोप है कि उसकी रेहड़ी में कैश भी था। पीड़ित का कहना है कि वह पंजपीर रोड़ पर रेहड़ी लगाता है, उसका कहना है कि रेहड़ी में 5 हजार रुपए कैश था, कर्मी वह भी साथ ले गए।

    पीड़ित ने कहा कि वह ढाबा चलाता है। इस दौरान वहां से किसी ओर की रेहड़ी पर निगम की टीम ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने पुलिस मुलाजिम पर मिली भुगत के आरोप लगाए है। पीड़ित ने कहा उसे एक साल हो गया है वह वहां पर रेहड़ी लगा रहा है। इस दौरान पुलिस कर्मी शेरचंद सिंह ने बताया कि उन्होंने टीम के साथ नाका लगाया हुआ था। इस दौरान उन्हें झगड़ा होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने दोनों पक्षों को छुड़वाया और नगर निगम की टीम को रवाना कर दिया। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस कर्मी पर निगम की टीम से 2 हजार रुपए लेने के आरोप लगाए है। उनका आरोप है कि निगम के कर्मी रेहड़ी को गाड़ी से नीचे उतारने लगे थे, लेकिन पुलिस कर्मी ने उससे पैसे ले लिया और रेहड़ी को नीचे नहीं उतरने दिया।

  • जालंधरः बस्तीयाद इलाके में भारी मात्रा में मिला अवैध शराब का जखीरा

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर पुलिस लगातार अवैध शराब को लेकर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बस्तीयाद इलाके में क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। हालांकि इस मामले को लेकर कोई उच्च अधिकारी अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। इस मामले को लेकर जल्द पुलिस प्रेस वार्ता के जरिए बड़ा खुलासा कर सकती है। बता दें कि वेस्ट हल्के में अवैध शराब, सट्टे और नशे को लेकर कुछ दिन पहले चरणजीत सिंह ने विपक्ष पर निशाने भी साधे थे। इस दौरान कई नेताओं के करीबियों पर गंभीर आरोप लगाए थे।

  • पंजाब : तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, मौ’त

    पंजाब : तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, मौ’त

    मोगा : कस्बा धर्मकोट के बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति को मौत हो गई। जांच अधिकारी कवलजीत सिंह ने बताया कि गांव चुगावा के रहने वाले डोगर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह और सुरजीत सिंह निवासी गांव महरो अपनी मोटर साइकिल पर सवार होकर धर्मकोट में किसी से मिलने के लिए आए थे।

    जब सुरजीत सिंह वापस मोगा जाने के लिए धर्मकोट बाईपास पर पहुंचा तो, तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सुरजीत सिंह का मोटर साइकिल ट्रक के नीचे फंस गया। जबकि ट्रक फुटपाथ पर चढ़ गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया।

    डोगर सिंह ने बताया कि जब वह सुरजीत को अस्पताल ले जा रहा था तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। डोगर सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के रिश्तेदार के बयानों के आधार पर थाना धर्मकोट में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • पंजाबः गेंहू घोटाले का मामला आया सामने, बोरियां खोलते ही हर कोई हुआ हैरान, देखें वीडियो 

    पटियालाः जिले के कस्बे घग्गा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नए तरीके से गेहूं घोटाला का मामला सामने आया है। दरअसल, गेंहू की बोरियों में कई किलों के पत्थर निकले है। जिसकी वीडियो काफी वायरल हो रही है। दरअसल, भारी मात्रा में जब कस्बा घग्गा में गेंहू पहुंची तो बोरियों को लाइव वीडियो के दौरान खोलकर चैक किया गया। इस दौरान मेनीट्रेडिंग कपंनी की गेंहू की बोरियों में से भारी मात्रा में पत्थर निकले। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया कि गेंहू की आड़ में पत्थर भरकर बोरी के वजन को पूरा किया जा रहा है। इस वायरल हो रही वीडियो को लेकर अभी तक किसी नेता का कोई बयान सामने नहीं आया है। बताया जा रहा हैकि एजेंसियों द्वारा खरीदी गई गेंहू की बोरियों में से यह पत्थर निकले है।

  • बैंक ने ब्लॉक किए 17,000 कार्ड!, जानें मामला

    नई दिल्ली: आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के ग्राहकों को यह सुनकर झटका जरूर लगेगा कि ICICI Bank बैंक द्वारा जारी किए गए कार्ड कथित रूप से गलत लोगों तक पहुंच गए हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि बैंक ने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए सभी यूजर्स के कार्ड ब्लॉक कर दिए हैं। बैंक ने कहा कि सभी यूजर्स को नया कार्ड जारी किया जाएगा। 

    जानकारी के अनुसार आईसीआईसीआई बैंक के प्रवक्ता ने को बताया कि पिछले कुछ दिनों में जारी किए गए 17,000 क्रेडिट कार्ड गलती से बैंक के डिजिटल चैनल में गलत यूजर्स से मैप हो गए हैं। प्रवक्ता ने कहा, “तत्काल उपाय के तौर पर हमने इन कार्डों को ब्लॉक कर दिया है और ग्राहकों को नए कार्ड जारी कर रहे हैं। ग्राहकों को हुई इस असुविधा के लिए हमें खेद है। प्रवक्ता ने कहा, “इस सेट में से किसी भी कार्ड के दुरुपयोग का कोई मामला हमारे पास नहीं आया है। हालांकि, हम आश्वासन देते हैं कि बैंक किसी भी वित्तीय नुकसान के मामले में ग्राहक को उचित मुआवजा देगा.”

  • सरकारी गाड़ी में बूथ चैक करता नकली CBI इंस्पेक्टर गिरफ्तार

    हापुड़ : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पुलिस ने एक फर्जी सीबीआई अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश सरकार लिखी गाड़ी में वर्दी पहनकर आया था। आरोपी हापुड़ कोतवाली देहात के एलएन पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र के पास से दबोचा गया है। उसने पुलिस को ये कहकर गुमराह करने की कोशिश की कि वह इलेक्शन ड्यूटी पर है। उसे मतदान केंद्र की चेकिंग करनी है। लेकिन पुलिस को संदेह हुआ। जब उसकी जांच की गई, तो फर्जीवाड़ा सामने आ गया।

    आरोपी की पहचान हापुड़ के मोहल्ला ज्ञान लोक निवासी अंकित गर्ग के तौर पर हुई है। वह सरकारी गाड़ी में नकली अधिकारी बनकर घूम रहा था। जांच के बाद पता लगा कि वह सीबीआई अधिकारी नहीं है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ये भी पता करने की कोशिश कर रही है कि उसने पहले कोई लूट की वारदात आदि तो नहीं की। इससे पहले मध्य प्रदेश के मंडला जिले की बम्हनी पुलिस ने भी एक फर्जी सीबीआई अधिकारी को दबोचा था। आरोपी लोगों के साथ ठगी की वारदात करता था।

    पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी नियुक्ति पत्र, आईडी कार्ड और 25 हजार रुपये कैश जब्त किया था। आरोपी का नाम वीरेंद्र कुशराम था। पुलिस ने बताया था कि वह कई लोगों से ठगी कर चुका था। इससे पहले हापुड़ में पुलिस एक फर्जी आईएएस को गिरफ्तार किया था। 10वीं फेल ये आरोपी लोगों को नौकरी दिलाने के बहाने ठगता था। कई लोगों को शिकार बना भी चुका था। आरोपी से फर्जी आईकार्ड, आईफोन और कैश बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ बाबूगढ़ के रहने वाले अनिल ने कंप्लेन की थी। उसे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लगवाने के बहाने डेढ़ लाख ठगे गए थे। आरोपी प्रियांश उससे सत्संग में मिला था।

  • पंजाबः गोल्डन टैंपल में पत्नी और बेटी के साथ नतमस्तक हुए CM भगवंत मान, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज गोल्डन टेंपल में पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर और नवजात बेटी के साथ माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान दरबार साहिब के प्रांगण में कड़ी सुरश्रा तैनात रही। सीएम भगवंत सुबह करीब 10.50 पर सीएम मान सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब पहुंच गए थे। मिली जानकारी के अनुसार ये पहली बार हुआ है कि सीएम मान अपनी बेटी के साथ माथा टेकने के लिए हरिमंदिर साहिब पहुंचे हैं।

    गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के बाद सीएम मान ने कहा कि प्रभु ने पिछले माह मेरे यहां एक बच्ची को भेजा था। आज पहली बार में बच्ची को घर से बाहर लेकर आया हूं और पहले बच्ची को प्रभु के घर पर लेकर आया हूं। मैं अपने और पंजाब के लिए अरदास किया। मैं परमात्मा के आगे यही अरदास करता हूं कि प्रभु ने जो सेवा दी है, उसे अच्छे से पूरा कर पाऊं। लोगों ने मेरा बहुत साथ दिया है। कुछ रंग रंगले पंजाब के दिखाई दे रहे हैं, आने वाले दिनों में बाकी भी दिखाई देंगे। मैं चाहता हूं कि पंजाब का नौजवान पंजाब में ही काम करे। बस यही अरदास परमातमा से की है।