Blog

  • Jalandhar News: महा शिवरात्रि पर्व पर मंदिर में चोर ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: महा शिवरात्रि पर्व पर मंदिर में चोर ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    जालंधरः माडल हाउस में स्थित सती माता मंदिर में शिवरात्रि के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ में चोर फायदा उठाकर चार्जिंग पर लगे मोबाइल चोरी करके ले गया। इस दौरान चोरी की वारदात मंदिर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। चोरी का पता मोबाइल मालिक को मोबाइल चार्जिंग से मोबाइल उतारने के दौरान चला, जिसके बाद उसने मंदिर के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो चोर वारदात करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया, जिसकी शिकायत मोबाइल मालिक कंट्रोल रूम पर दी। मिली जानकारी के अनुसार माडल हाउस में स्थित सती माता मंदिर में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होने शुरू हो गई थी और भीड़ का फायदा उठा चोर मंदिर में घुस गया। उसने मौका देखा कि मोबाइल चार्जिंग पर लगा हुआ है और पास में कोई नहीं है। चोर ने आस पास देख वारदात को अंजाम दिया और मोबाइल चोरी कर मौके से फरार हो गया।
  • Punjab News: Halwara Airport से फ्लाइट शुरू होने की कवायद तेज, इन Authorities ने भी दी हरी झंडी

    Punjab News: Halwara Airport से फ्लाइट शुरू होने की कवायद तेज, इन Authorities ने भी दी हरी झंडी

    लुधियानाः पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 1 फरवरी को उद्घाटन करने के बाद हलवारा एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू करने के लिए कवायद तेज हो गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ए.ए.आई.) व एयरफोर्स ने एयरपोर्ट को फ्लाइट्स उड़ाने के लिए हरी झंडी दे दी है।

    उद्घाटन के समय से ही मार्च के पहले हफ्ते से फ्लाइट शुरू होने की बात सुनने को मिल रही है जिसमें शुरुआती दौर में दिल्ली के लिए दिन में 2 फ्लाइट के अप-डाऊन होने की चर्चा है जिसके लिए सबसे पहले एयरफोर्स स्टेशन में एयरपोर्ट बनने की वजह से उनकी क्लीयरेंस ली गई है, उसके बाद ए.ए.आई. द्वारा फ्लाइट के स्लॉट अलॉट करने की सूचना है जिसके आधार पर एयर इंडिया की टीम द्वारा एयरपोर्ट पर पहुंचकर ऑफिस बनाने के लिए जगह मार्क करने के अलावा फ्लाइट शुरू करने की अन्य तैयारियां तेज कर दी गई है। अभी इस संबंध में किसी विभाग द्वारा फ्लाइट के शैड्यूल के बारे में आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

    वहीं शैड्यूल को लेकर भी चर्चा है कि पहली फ्लाइट सुबह 7 बजे हलवारा आएगी और 7.40 बजे वापस दिल्ली जाएगी। दूसरी फ्लाइट दोपहर को 3 बजे हलवारा आएगी और 3.40 बजे वापस दिल्ली जाएगी। हलवारा से दिल्ली तक की दूरी 1.20 घंटे के भीतर तय की जाएगी।

  • Punjab News: Hotel 7 Escapes में ID मांगने को लेकर विवाद, नशे में धुत युवक ने स्टाफ से की धक्का-मुक्की

    Punjab News: Hotel 7 Escapes में ID मांगने को लेकर विवाद, नशे में धुत युवक ने स्टाफ से की धक्का-मुक्की

    लुधियानाः शहर में बस स्टैंड के नजदीक स्थित होटल ‘7 एस्केप’ में बीती देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब कमरे के लिए पहुंचे एक नशे में धुत युवक ने आईडी प्रूफ मांगने पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। आरोप है कि युवक ने फोन कर अपने दो अन्य साथियों को बुला लिया और तीनों ने मिलकर होटल स्टाफ के साथ मारपीट की। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। भागते समय एक आरोपी ने हवाई फायर भी किया।

    जानकारी देते होटल संचालक मोहित यादव ने बताया कि उसने बस स्टैंड लुधियाना के पास होटल ‘7 एस्केप’ लीज पर लिया हुआ है। 14 फरवरी 2026 को वह होटल की रिसेप्शन पर मौजूद था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति, जो शराब के नशे में लग रहा था, होटल में आया और कमरा मांगने लगा। स्टाफ ने उससे आईडी प्रूफ मांगा तो वह टालमटोल करने लगा और गुस्से में आकर गाली-गलौज करने लगा।

    इसके बाद उसने फोन कर दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों को होटल बुला लिया जिसके बाद तीनों ने मिलकर होटल कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ बढ़ती देख आरोपी मौके से भागने लगे। जब होटल स्टाफ और मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो तीनों में से एक ने भागते हुए हवाई फायर कर दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

    वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: ऑपरेशन प्रहार 2.0 में दो युवक देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार, i20 कार जब्त

    Punjab News: ऑपरेशन प्रहार 2.0 में दो युवक देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार, i20 कार जब्त

    कपूरथला: थाना सदर कपूरथला पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से तलाशी के दौरान 32 बोर की एक देसी पिस्तौल, दो मैगजीन और चार जिंदा कारतूस सहित एक आई-20 कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश सिंह निवासी थाना सुल्तानपुर लोधी, जिला कपूरथला और जगतार सिंह निवासी गांव दोलेवाल थाना कोट ईसे खां जिला मोगा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर प्रभजोत कौर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधर पर आरोपी आकाश और जगतार सिंह से पुलिस ने एक 32 बोर देसी पिस्तौल, 02 मैगजीन, 4 जिंदा कारतूस और आई-20 कार बरामद की है। पुलिस को जांच में पता चला है कि आकाश सिंह के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

    जगतार सिंह के खिलाफ भी पहले आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क के बारे में अहम खुलासे हो सकते हैं।

     

  • क्या सच में राजपाल यादव हुए जेल से रिहा? जानें Viral Video की सच्चाई

    क्या सच में राजपाल यादव हुए जेल से रिहा? जानें Viral Video की सच्चाई

    मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। चेक बाउंस मामले में उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ गया है। राजपाल को जेल में बंद देखकर बॉलीवुड भी उनकी मदद के लिए आगे आया है। कई स्टार्स ने राजपाल की मदद करने का ऐलान किया है। हर कोई इसी इंतजार है कि राजपाल कब जेल से रिहा होंगे। मगर इसी बीच एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि एक्टर रिहा हो गए हैं। इस वीडियो में सच क्या है आपको बताते हैं।

    इस वजह से वायरल हुआ वीडियो

    राजपाल यादव वायरल वीडियो में जेल से रिहा होने की खुशी जाहिर करते दिखे। मीडिया के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान का भी धन्यवाद किया। ऐसे में कई लोगों को यह लग रहा है कि सलमाऩ खान ने राजपाल की जेल से बाहर आने में मदद की है। कमेंट सेक्शन में लोग सलमान की सराहना भी कर रहे हैं और राजपाल के रिहा होने पर खुशी भी जता रहे हैं। वीडियो में राजपाल यह कह रहे हैं कि सलमान भाई बड़े भाई की तरह हैं। सलमान भाई के साथ आज बैठ कर अंदर से बहुत खुशी महसूस होती है। सलमान भाई जैसे इंसान अपनी इंडस्ट्री में बहुत कम हैं। वो हमेशा लोगों की मदद के लिए खड़े रहते हैं। हमने तो सलमान भाई के साथ कई फिल्में भी की हैं।

    क्या सच में सही है वीडियो?

    राजपाल यादव का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है उसको देखकर फैंस को यह लग रहा है कि एक्टर जेल से रिहा हो चुके हैं परंतु इस बात में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। एक्टर अभी भी जेल में बंद हैं। राजपाल का ये वीडियो भी अभी का नहीं है बल्कि साल 2018 का है जो सालों के बाद अब वायरल हो रहा है।

    ये है पूरा मामला

    राजपाल यादव का यह केस साल 2010 का है। एक्टर पर इस समय करोड़ों का कर्ज है। दरअसल उन्होंने डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म अता पता लापता बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये लिए थे परंतु फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई। फिल्म फ्लॉप होने के कारण एक्टर को भारी नुकसान झेलना पड़ा वो लिए हुए पैसे भी नहीं दे पाए। उन्होंने कई चेक भी दिए पर वो सभी बाउंस हो गए। ऐसे में एक्टर पर लीगल एक्शन लिया गया। राजपाल का लोन अब 9 करोड़ तक पहुंच चुका है। इसी केस में वो इस समय जेल में बंद है हालांकि उनकी मदद के लिए कई बॉलीवुड सितारों ने हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, सोनू सूद समेत कई कलाकारों ने राजपाल की मदद करने का वादा किया है।  
  • Haryana News: महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना, देखें वीडियो

    Haryana News: महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना, देखें वीडियो

    पंचकूलाः महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हरियाणा के पंचकूला स्थित ऐतिहासिक सकेत्री शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। महाशिवरात्रि के इस विशेष पर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचे और मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।

    महाशिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइनें मंदिर के बाहर तक दिखाई दीं। कई भक्त रात से ही मंदिर पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। श्रद्धालुओं ने दूध, जल, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी किया गया।

    श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग, अलग-अलग प्रवेश और निकास मार्ग तथा निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंदिर में पूरे दिन भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

  • Punjab News: Elevated पुल से अचानक गिरी गेहूं की भारी-भरकम बोरियां, 2 कार व बाइक क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    Punjab News: Elevated पुल से अचानक गिरी गेहूं की भारी-भरकम बोरियां, 2 कार व बाइक क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के सबसे व्यस्त इलाके भारत नगर चौक पर उस समय चीख-पुकार मच गई, जब ऊपर बन रहे एलिवेटेड पुल से अचानक गेहूं की भारी-भरकम बोरियां नीचे गिरनी शुरू हो गईं। इस हादसे की चपेट में नीचे से गुजर रही 2 कारें और सड़क किनारे की दुकानें आ गईं। गनीमत रही कि कार सवारों की जान बच गई हालांकि उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी देते स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि ऊपर पुल से गुजर रहा एक ट्रक ओवरलोड था। अचानक ट्रक से गेहूं की बोरियां नीचे गिरने लगीं। बताया जा रहा है कि एक-एक बोरी का वजन करीब 50-50 किलोग्राम था। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण बोरियों का वजन इतना ज्यादा था कि नीचे खड़ी और गुजर रही कारों की छतें दब गईं और दरवाजे तक टूट गए, जिसमें एक कार स्विफ्ट और दूसरी होंडा सिटी थी इसमें दुकान के बाहर खड़ा बाइक भी चपेट मे आ गया। मौके पर मौजूद एक दुकानदार ने बताया वह अपनी दुकान पर बैठा था तभी अचानक ऊपर से कुछ गिरने की आवाज आई। देखा तो एलिवेटेड पुल से बोरियां नीचे गिर रही थीं। उनकी दुकान का बोर्ड और बाहर लगी छतरी पूरी तरह टूट गई। अगर कोई पैदल यात्री वहां होता तो बड़ा जानी नुकसान हो सकता था। हादसे के वक्त दोनों कारों में ड्राइवर मौजूद थे, भारी बोरियां सीधे कारों के ऊपर गिरीं जिससे गाड़ियां पिचक गईं। राहगीरों ने तुरंत मदद कर ड्राइवरों को बाहर निकाला। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि ओवरलोड ट्रक को पुल पर जाने की अनुमति कैसे मिली और क्या ट्रक का तिरपाल या रस्सियां ढीली थीं, इसकी भी जांच की जा रही है।  
  • Jalandhar News: Hotel Mariton में घायल उमेश दुआ को लेकर हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Hotel Mariton में घायल उमेश दुआ को लेकर हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर (Ens): Hotel Mariton में पार्टनरों में हुई हाथापाई को लेकर मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। पार्टनर में हुई हाथापाई को लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में यशपाल दुआ, गुलशन दुआ, उमेश दुआ, शिवी दुआ सहित कुल 5 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295-A के तहत केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद बीते दिन यशपाल दुआ की बेटी रिद्धि दुआ ने परमजीत मरवाहा पर प्रेस वार्ता के दौरान गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं अब इस मामले को लेकर परमजीत मारवाहा ने दुआ के बेटे उमेश दुआ के घायल होने को लेकर खुलासा किया है। परमजीत ने होटल में स्थित लिफ्ट की एक वीडियो जारी की है और इस वीडियो में दुआ के बेटे उमेश दुआ के घायल होने को लेकर खुलासा हुआ है। परमजीत ने वीडियो जारी करते हुए बताया कि उमेश दुआ लिफ्ट में खुद पर कड़े से हमला करके और अपने आप को घायल कर रहा है। परमजीत का आरोप है कि उमेश दुआ ने क्रॉस पर्चा करवाने के लिए खुद को घायल किया है। इसी के साथ उन्होंने एक सीसीटीवी जारी की है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि व्यक्ति लिफ्ट में आता है और लिफ्ट बंद होने के बाद वह अपने सिर पर हमला करना शुरू कर देता है। बता दें कि यशपाल दुआ की बेटी ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि 12 फरवरी की घटना होटल में हुई थी। पीड़िता ने कहा कि यश दुआ की पोती का होटल में बर्थडे था और वहां पर डांस पार्टी चल रही थी। आरोप है कि प्रोग्राम के दौरान परमजीत मरवाहा आते है और महिलाओं के साथ गलत शब्दावली का प्रयोग करते है। पीड़िता ने आरोप लगाए है कि वह धमकी देते हुए कहते है कि नीचे जाकर वह उन्हें देखते है। धमकी के कुछ देर बाद उसने नीचे जाकर देखा कि वह उनके पिता सहित अन्य लोगों के साथ हाथापाई कर रहे है। पीड़िता ने कहा कि महिलाओं की पार्टी में आदमी आकर हंगामा करते है जो कि गलत है। वहीं 2 महीने पहले हुए झगड़े को लेकर कहा कि यह घटना 2 महीने पहले की नहीं है, बल्कि 7 महीने से वह उन्हें परेशान कर रहे है। इस परेशानी के कारण उसके पिता डिप्रैशन में चले गए है। पीड़िता ने कहा कि वह पैसे का रौब दिखा रहे है और इसी के चलते वह 5 प्रतिशत हिस्से को लेकर बात कर रहे है कि वह कौन होते है।      
  • Punjab News: इस School के प्रबंधक को आई धमकी भरी Call, गैंगस्टर के नाम पर मांगी रंगदारी

    Punjab News: इस School के प्रबंधक को आई धमकी भरी Call, गैंगस्टर के नाम पर मांगी रंगदारी

    लुधियानाः विदेशी नंबरों से लोगों को धमकी भरी कॉल आने का सिलसिला लगातार जारी है। इन केसों के चलते लोग भी बुरी तरह परेशान है और डरे हुए भी हैं। लोग पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। वहीं ताजा मामला लुधियाना के हैबोवाल से सामने आया है जहां, कॉल कर खुद को गैंगस्टर बताकर स्कूल प्रबंधन को धमकाया गया। थाना हैबोवाल की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    पीड़ित नवजोत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अमृत इंडो Amrit Indo Canadian Sr. Sec. school लाडियां खुर्द (लुधियाना) से संबंधित है। नवजोत सिंह के अनुसार, 14 जनवरी 2026 को उसके पिता हरिमंदर सिंह के मोबाइल नंबर पर +1 (317) 365-8671 से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को “डॉनी बल गैंगस्टर” बताते हुए धमकी दी। पहले कॉल काट देने के बाद आरोपी ने दोबारा मैसेज और कॉल कर परिवार को गंभीर नुकसान पहुंचाने की बात कही। आरोपी ने कहा कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो पीड़ित या उसके परिवार के सदस्य को नुकसान पहुंचाया जाएगा। आरोप है कि इसके बाद कई बार कॉल कर डरा-धमकाकर फिरौती मांगने की कोशिश की गई।

    दरअसल, गैंगस्टर डोनी बल पंजाब और विदेशों में सक्रिय संगठित अपराध नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। वह बंबीहा–राणा कंडोवालिया गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। फरवरी 2025 में अमृतसर पुलिस ने उसे एक डेयरी संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में नामजद किया था। डोनी बल का नाम कुंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की हत्या की साजिश में भी सामने आ चुका है।

    मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कॉल और मैसेज के तकनीकी पहलुओं की जांच कर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विदेश या अनजान नंबरों से आने वाली धमकी भरी कॉल्स पर घबराएं नहीं और तुरंत पुलिस को सूचित करें।

  • Punjab News: Famous Social Media Influencer हनी सेठी गिरफ्तार, इस मामले में केस दर्ज

    Punjab News: Famous Social Media Influencer हनी सेठी गिरफ्तार, इस मामले में केस दर्ज

    लुधियानाः शहर के कस्बा खन्ना, पायल, दोराहा में चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, सोशल वर्कर और जूता कारोबारी हनी सेठी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर नशा करने के आरोप लगे हैं। वहीं उनका डोप टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

    honey sethi
    honey sethi

    जानकारी मुताबिक, खन्ना के नजदीक स्थित दोराहा थाना में पुलिस को हनी सेठी की गतिविधियों को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें नशीले पदार्थों के सेवन की पुष्टि हुई। एसएचओ आकाश दत्त ने बताया कि पुलिस को सूचना और संदेह के आधार पर कार्रवाई करनी पड़ी। मेडिकल रिपोर्ट में नशा करने की पुष्टि होने के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत हनी सेठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे भी जांच जारी रहेगी।

    हनी सेठी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है और कई बार अपने बयानों व गतिविधियों को लेकर विवादों में भी रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ सख्त मुहिम जारी है और कानून तोड़ने वालों के साथ किसी तरह की रियायत नहीं बरती जाएगी। कारोबार की बात करें तो हनी सेठी का दोराहा के पास जीटी रोड पर जूतों का बड़ा शोरूम है और पायल क्षेत्र में भी उसका व्यापार फैला हुआ है। इसके साथ-साथ उसने पंजाब के अलग-अलग शहरों में अपनी फ्रेंचाइजी भी खोली हुई हैं, जिससे उसका नाम एक कारोबारी के रूप में भी जाना जाता है। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता और व्यापारिक गतिविधियों के कारण वह अक्सर लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना रहता है।