Blog

  • ड्राईविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग 23 अक्तूबर को

    ड्राईविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग 23 अक्तूबर को

    ऊनासुशील पंडित: निदेशक परिवहन विभाग द्वारा ड्राईविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग प्रक्रिया 23 अक्तूबर को निर्धारित की गई है। यह जानकारी देते हुए एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान ने बताया कि प्रशासनिक कारणों के चलते ड्राईविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग करने की समय सारणी में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि 23 अक्तूबर को ड्राइविंग टेस्ट प्रातः 10.30 बजे और वाहनों की पासिंग बाद दोपहर   2.30 बजे होगी।

  • ऊना जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में नवंबर माह में होंगी विशेष ग्राम सभाएं

    ऊनासुशील पंडित: ऊना जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में नवंबर महीने में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत विकास योजना 2025-26 को पारित करना है। उपायुक्त जतिन लाल ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए विकास खंड वार विशेष ग्राम सभाओं का विस्तृत कैलेंडर जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक विकास खंड गगरेट की ग्राम पंचायत गुगलैहड़ और बढे़ड़ा राजपूतां में 4 नवम्बर को ग्राम सभा की विशेष बैठकें लगेगी। 5 नवम्बर को जाडला कोयडी और लोहारली, 6 नवम्बर को कुठेडा जसवालां और अमलैहड़, 7 नवम्बर को रामनगर कुनेरन, 8 नवम्बर को नकडोह और कैलाश नगर, 11 नवम्बर को गगरेट अप्पर और अम्बोटा, 12 नवम्बर को गणु मंदवाड़ा और भंजाल लोअर, 13 नवम्बर को भंजाल अप्पर और बडोह, 14 नवम्बर को कलोह और बबेहड़, 16 नवम्बर को रायेपुर और मरवाड़ी, 18 नवम्बर को टटेहड़ा और ओयल, 19 नवम्बर को जोह और सलोह वैरी, 20 नवम्बर को गोंदपुर बनेहड़ा लोअर और मवा सिंधिया, 21 नवम्बर को मवां कोहलां और चलेट, 22 नवम्बर को गोंदपुर बनेहड़ा अप्पर और ब्रह्मपुर, 23 नवम्बर को डंगोह खुर्द और डंगोह खास, 25 नवम्बर को पिरथीपुर और भद्रकाली, 26 नवम्बर को अभयपुर और संघनेई, 27 नवम्बर को दियोली और घनारी तथा 28 नवम्बर को नंगल जरियाला और अम्बोआ में ग्राम सभा की विशेष बैठकें आयोजित होंगी। विकास खंड हरोली के तहत 4 नवम्बर को ग्राम पंचायत नगनोली, लोअर पंजावन, पंजावर, पंडोगा और ईसपुर में ग्राम सभा की विशेष बैठकें लगाई जाएंगी। 5 नवम्बर को सलोह, घालूवाल, बढे़ड़ा, बढे़ड़ा लोअर और कांगड़ में, 6 नवम्बर को हरोली, भदौड़ी, पालकवाह, कर्मपुर और ललड़ी, 7 नवम्बर को बाथू, बटकलां, बाथड़ी, सिंगा बीटन, 8 नवम्बर को गांेदपुर बुल्ला, हीरानगर, पोलियां बीत, कुठारबीत और पूबोवाल, 11 नवम्बर को भदसाली, भदसाली हार, रोड़ा, समनाल और कुंगड़त, 12 नवम्बर को खड्ड, भैणाी खड्ड, धर्मपुर, सैंसोवाल और चंदपुर, 13 नवम्बर को नंगलखुर्द, दुलैहड़, भंडियारा, बालीवाल और छेत्रां तथा 14 नवम्बर को हलेडा विलना, हीरा और गोंदपुर जयचंद में ग्राम सभा की विशेष बैठकें आयोजित हांेगी। विकास खंड ऊना  के अंतर्गत सभी पंचायतों में ग्राम पंचायत विकास योजना 2025-26 पारित करने के लिए ग्राम सभा की विशेष बैठकें लगाई जाएंगी। इस कड़ी में 4 नवम्बर को अजनौली और कुरियाला, 5 नवम्बर को अरनियाला लोअर, अरनियाला अप्पर और बसाल लोअर, 6 नवम्बर को बटूही, बसाल अप्पर और धमांदरी, 7 नवम्बर को डंगोली, चलोला और नंगल सलांगड़ी, 8 नवम्बर को डठबाडा, देहलां लोअर और झूडोवाल, 11 नवम्बर को कोटला कलां लोअर, कोटला कलां अप्पर और बसोली, 12 नवम्बर को कोटला खुर्द, लालसिंगी और अबादा वराना, 13 नवम्बर को लमलैहड़ी, मदनपुर और चताड़ा, 14 नवम्बर को नारी, पनोह ओर रैंसरी, 16 नवम्बर को रायपुर सहोडा, रामपुर और सासन, 18 नवम्बर को कुठारकलां, कुठार खुर्द और झलेड़ा, 19 नवम्बर को झम्बर, मलाहत और लमलैहड़ा, 20 नवम्बर को मैहतपुर, नंगड़ा और अजौली, 21 नवम्बर को समूरकलां और बरनोह, 22 नवम्बर को सुनेहरा, टब्बा और बडैहर, 23 नवम्बर को बदोली और बडसाला, 25 नवम्बर को बहडाला, भडोलियां कलां और बीनेवाल, 26 नवम्बर को भटोली, चडतगढ़ और छतरपुर, 27 नवम्बर को देहलां अप्पर, फतेहपुर और उदयपुर, 28 नवम्बर को जखेड़ा, जनकौर और खानपुर, 29 नवम्बर को टक्का और त्यूड़ी तथा 30 नवम्बर को मजारा, मलूकपुर, सनोली और बनगढ़ में विशेष बैठकें आयोजित होंगी। विकास खंड अम्ब के अंतर्गत अंदौरा अप्पर और भगड़ा पंचायत में 4 नवम्बर को विशेष बैठकें रखी गई हैं। 5 नवम्बर को चौआर और घेबट-बेहड, 6 नवम्बर को कुठेड़ा खैरला और छपरोह, 7 नवम्बर को चरूडू और धर्मशाला महंतां, 8 नवम्बर को धुसाड़ा और मंदोली, 11 नवम्बर को बेहड जस्वां और धर्मशाला महंतां खास, 12 नवम्बर को दियोली और हम्बोली, 13 नवम्बर को मुबारिकपुर और भैरा, 14 नवम्बर को अंदौरा लोअर और भटेड़, 16 नवम्बर को डूहल बटवालां और घंघरेट, 18 नवम्बर को अम्ब टिल्ला और बधमाणा, 19 नवम्बर को खरोह, नैहरी नौरगा, 20 नवम्बर को धंदड़ी और त्याई, 21 नवम्बर को सपौरी, नारी चिंतपूर्णी, राजपुर जस्वां, 22 नवम्बर को मैडी खास और पोलियां पुरोहितां, 23 नवम्बर को कलरूही, गिंडपुर मलौन और रिपोह मिसरां, 24 नवम्बर को ज्वार, शिवपुर और सिद्ध चलेहड़, 25 नवम्बर को ज्वाल और नन्दपुर, 26 नवम्बर को कुठियाड़ी, कटोहड़ कलां और टकारला, 27 नवम्बर को लोहारा लौअर, जबेहड़ और सूरी, 28 नवम्बर को डूहल बंगवाला, लडोली और ठठल, 29 नवम्बर को लोहारा अप्पर, प्रम्ब और सारड़ा तथा 30 नवम्बर को स्थोतर और कटोहड़ खुर्द में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा विकास खंड बंगाणा की वोहरु, चुल्हड़ी, थड़ा और बल्ह खालसा ग्राम पंचायतों में 4 नवम्बर को ग्राम पंचायत विकास योजना 2025-26 पारित करने के लिए विशेष ग्राम सभा की बैठकें करवाई जाएंगी। 5 नवम्बर को चंगर, प्रोईयां कलां, रायपुर और दोबड़, 6 नवम्बर को बुढवार, बल्ह, मंदली और छपरोह कलां,  7 नवम्बर को मोमन्यार, थानाकलां, टीहरा और पलाहटा, 8 नवम्बर को कठोह, डीहर, धनेत और अम्बेहड़ा धीरज, 11 नवम्बर को बडूही, बैरियां, चौली और जोल, 12 नवम्बर को सोहारी, टकोली, चौकी खास और पल्लियां, 13 नवम्बर को करमाली, खरयालता, अरलूखास और जसाना, 14 नवम्बर को हटली केसरू, सुकडीयाल, पीपलू और सिहाना, 16 नवम्बर को चमियाड़ी, मुच्छाली, डोहगी और धतोल, 18 नवम्बर को धुंदला, मलांगड़, तनोह व लठियाणी तथा 19 नवम्बर को बुधान और ढयुंगली पंचायतों में ग्राम विकास योजना के तहत विशेष बैठकें आयोजित होगी।
  • Punjab News: Minister Hardeep Singh Mundian ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: Minister Hardeep Singh Mundian ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    लुधियाना। पंजाब के मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने साहनेवाल अनाज मंडी से धान की ढुलाई के लिए ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इस मौके मीडिया बातचीत करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार गलत नीतियों को लागू किया। जिसके कारण ये समस्याएं पैदा हुई हैं। इसके बाद कहा कि पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठकों और भंडारण की समस्याओं को दूर करने के लिए लिखित अनुरोधों के बावजूद पंजाब के अनुरोधों की अनदेखी किया गया।

    यह किसानों की सुविधा के लिए आप सरकार के प्रयासों में बाधा डालने की इच्छा को दर्शाता है। नए आवक के लिए जगह बनाने के लिए मौजूदा स्टॉक की आवाजाही की व्यवस्था करने में विफल रहने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की भी आलोचना की। मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में आप सरकार किसानों, मिल मालिकों और कमीशन एजेंटों के सामने आने वाले मुद्दों को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है, यह सुनिश्चित करते हुए कि उन्हें किसी भी असुविधा का अनुभव न हो। यहां उठाव कार्य शुरू हो गया है और आने वाले दिनों में इसमें और तेजी लाई जाएगी।

  • Punjab News: Civil Hospital में गोली चलाकर कैदी को छुड़ाने के मामले में पुलिस अधिकारी ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital में गोली चलाकर कैदी को छुड़ाने के मामले में पुलिस अधिकारी ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    कपूरथला: सिविल अस्पताल में आज दोपहर गोलियां चलने के मामले में SSP Vatsala Gupta ने प्रेस वार्ता करते हुए अहम खुलासे किए। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि कपूरथला जेल की टीम आज दोपहर जश्नप्रीत का मेडिकल करवाने के लिए आई थी। इस दौरान वहां पर एक अज्ञात व्यक्ति जश्नप्रीत के पास आकर बैठ गया और हवाई फायरिंग की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर भी फायरिंग की। जिसके बाद जश्नप्रीत के साथ अमृतपाल को सब्जी मंडी से काबू कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से पिस्टल बरामद की गई।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी जश्नप्रीत के खिलाफ युवाका केस (नेशनल सिक्योरिटी केस) दर्ज है। उन्होंने बताया कि तरनतारन में कई केसों में शामिल है। जिसका आज मेडिकल सिविल अस्पताल में करवाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सिविल अस्पताल में भागने की साजिश रची हुई थी। वहीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद किए है।

    बता देंकि वहीं पीसीआर टीम परमजीत और कर्मजीत ने आरोपियों का पीछा करके दोनों आरोपियों को सब्जी मंडी से काबू किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी बिना नंबर की बाइक पर थे। वहीं काबू करते समय एक पुलिस कर्मी की पगड़ी भी उतर गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कर्मी के सिर पर पिस्टल से वार किया था। हालांकि पुलिस कर्मी दोनों स्वस्थ है। वहीं पुलिस अधिकारी ने अमृतपाल को लेकर कुछ खुलासा नहीं किया है।

  • Jalandhar News: किसानों को लेकर केंद्र सरकार पर भड़के पवन टीनू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: किसानों को लेकर केंद्र सरकार पर भड़के पवन टीनू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में किसानों द्वारा धान की खरीद और लिफ्टिंग ना होने से लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं आज आम आदमी पार्टी के नेता पवन टीनू ने प्रेस वार्ता करते हुए धान की फसल को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। पवन टीनू ने कहा कि पंजाब में आप पार्टी के खिलाफ केंद्र साजिश रच रही है और पंजाब के किसानों की धान की फसल उठा नहीं रही।

    उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार मिलर और शेलर वालों को जगह तक उपलब्ध नहीं करवा रही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के साथ घटिया राजनीति कर रहे है। पिछले कई सालों से पंजाब के किसानों ने अनाज पैदा करके दिया और पंजाब के पानी के स्तर को नीचे तक चला गया है। भाजपा की केंद्र सरकार पंजाब के किसानों को ओर पंजाब को नुकसान पहुंचाने का षडयंत्र रच रही है।

    पवन टीनू ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि उद्योगपति अंबानी और अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए पंजाब को बदनाम किया जा रहा है। पंजाब धान की फसल पैदा करता है। वहीं धान की फसल ट्रांसपोर्ट के जरिए केंद्र सरकार के पास पहुंचाई जाती है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लिए केंद्र सरकार कुछ नहीं कर रही है। टीनू का आरोप है कि जब से किसानों ने आंदोलन किया है उसी को केंद्र सरकार अपने दिमाग में बिठाया हुआ है।

  • वक्फ बिल पर JPC की बैठक में बवाल, TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने तोड़ी बोतल

    वक्फ बिल पर JPC की बैठक में बवाल, TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने तोड़ी बोतल

    नई दिल्ली। वक्फ संशोधन विधेयक पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक में एक बार फिर से जमकर बवाल देखने को मिला। बीजेपी के सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय और विपक्षी सांसदों के बीच तीखी बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि बीच बैठक में तृणमूल कांग्रेस के सदस्य कल्याण बनर्जी ने गुस्से में आकर पानी वाली शीशे की बोतल पटक कर तोड़ दी। राजनीति सूत्रों पता चला है कि टीएमसी नेता के इस अशोभनीय व्यवहार के लिए समिति से एक दिन के लिए निलंबित कर दिया है।

    वक्फ संशोधन विधेयक पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति की बैठक में मंगलवार को उस समय नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय के साथ तीखी बहस के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सदस्य कल्याण बनर्जी ने गुस्से में आकर पानी वाली शीशे की बोतल पटक कर तोड़ दी।
    इस दौरान बनर्जी के अंगूठे और तर्जनी में चोट लग गई जिस वजह से उन्हें प्राथमिक उपचार देना पड़ा। बाद में उन्हें एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह द्वारा बैठक कक्ष में वापस ले जाते देखा गया।

    अधिकारियों ने टीएमसी सदस्य को सूप भी पेश किया। भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता वाली समिति मंगलवार को सेवानिवृत्त न्यायाधीशों और वकीलों के एक समूह के विचार सुन रही थी और उस समय विपक्षी सदस्यों ने सवाल किया कि इस विधेयक से इनका क्या लेनादेना है।

  • Punjab News: अवैध हथियार व 5 लाख की नगदी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध हथियार व 5 लाख की नगदी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को 3 पिस्तौल और 5 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले संबंधी मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि 1 महीने पहले अमृतसर ग्रामीण के अंतर्गत आने वाले कत्थूनंगल इलाके में एक बैंक में डकैती का मामला सामने आया था। वहीं इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने इस लूट के मास्टरमाइंड कश्मीर सिंह उर्फ ​​शीर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक 32 बोर की पिस्तौल पहले ही बरामद की जा चुकी है। पुलिस ने बताया कि 25 लाख रुपये की लूट को इन पांच लोगों ने अंजाम दिया था और पांच लाख रुपये को आपस में में बांटे लिया था। फिलहाल पुलिस ने कश्मीर सिंह उर्फ ​​शिरू को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से 5 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।

    आगे बोलते हुए एसएसपी देहाती ने बताया कि सीआईए ने अमृतसर देहाती से एक 30 बोर पिस्तौल और एक 32 बोर देसी पिस्तौल सहित दो लोगों को गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान दिलावर सिंह उर्फ ​​बाघा और जगतार सिंह उर्फ ​​जग्गा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ झांडिर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

    वहीं, दूसरे मामले बारे पुलिस ने बताया कि चट्टी गांव के अंतर्गत इलाके में एक एनआरआई के घर के बाहर गोली चलाने का मामला सामने आया था, उस मामले में भी पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 32 बोर की पिस्टल बरामद की है। मामले में पुलिस ने गुरदर्शन सिंह उर्फ ​​रेम्बो प्रभजोत सिंह उर्फ ​​मिठी, सुरजीत सिंह और गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सुरजीत सिंह इस मामले का मास्टरमाइंड है जिसके खिलाफ पहले ही मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

  • Punjab News: बाप-बेटे की हत्या के मामले में पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: बाप-बेटे की हत्या के मामले में पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी काबू, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले में शामचौरासी के पास करवाचौथ की रात बाप-बेटे का गोलियां मारकर कर कत्ल कर दिया गया था। वहीं इस मामले को लेकर एसपी खुद मामले की जांच कर रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी हरगढ़ चौक के पास देखा गया है। तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब आरोपी को रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने पुलिस के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

    मामले की जानकारी देते हुए एसपी डी बाहिया ने बताया कि आज सीआईए और थाना प्रभारी बल्लोवाल ने आरोपी को काबू करने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, वहीं पुलिस ने बहादुरी दिखाते हुए जवाबी फायरिंग की। इस दौरान आरोपी की टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी हत्या का मुख दोषी है।

    आरोपी की पहचान सुखविंदर सुखी के रूप में हुई है। घायल आरोपी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की मेन दुश्मनी साबी के साथ है, जिसमें आरोपी पर क्रॉस पर्चे चल रहे है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम द्वारा 4 फायर किए गए, जबकि आरोपी की तरफ से 2 फायर किए गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी रायपुर का रहने वाला है, जबकि सुखविंदर के साथी की तालाश जारी है।

    बता दें कि रविवार रात बाप-बेटे की गोलियां मारकर हत्या की गई थी। इनके अलावा 2 बच्चे भी घायल हुए थे। दरअसल, मृतक दोनों नवजन्में बच्चे का हाल जानने के लिए अस्पताल में आए थे। बाहर निकलते ही हमलावारों ने उन पर फायरिंग कर दी थी। उस दौरान पुलिस ने बताया था कि उक्त लोगों ने 3 साल पहले नशे के कारोबार और गैरकानूनी हथियार रखने की शिकायत दी थी। इसी रंजिश में हमला किया गया था। वहीं आज पुलिस ने मुख्य आरोपी सुखविंदर को काबू कर लिया है।

  • Punjab News: Civil Hospital में एक कैदी को छुड़ाने आए व्यक्ति ने चलाई गोलियां ! देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital में एक कैदी को छुड़ाने आए व्यक्ति ने चलाई गोलियां ! देखें वीडियो

    2 आरोपी काबू, पुलिस कर्मी की उतरी पगड़ी

    कपूरथला: सिविल अस्पताल में आज दोपहर गोलियां चलने की सूचना सामने आई है। सूत्रों से अनुसार सिविल अस्पताल में कैदी को छुड़वाने आए बाइक सवार व्यक्ति द्वारा गोलियां चलाई गई। जिसके बाद सब्जी मंडी में दो संदिग्ध बाइक सवार युवकों को पीसीआर टीम पुलिस ने पीछा कर बड़ी मशक्कत के बाद काबू किया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी किसी गैंगस्टर गैंग के गुर्गे है। फिलहाल पुलिस इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। सूत्रों की मानें तो जेल से सिविल अस्पताल में दवाई लेने आये हवालाती को बाइक सवार भगाकर ले गया। जिसको पीसीआर टीम और कैदियों के साथ आई पुलिस टीम ने दोनों को सब्जी मंडी में काबू कर लिया। पुलिस को एक आरोपी से पिस्तौल भी बरामद हुई है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कपूरथला माडर्न जेल से सिविल अस्पताल में मेडिकल के लिए आए कैदियों में से एक हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी को छुड़वा कर बाइक सवार सिविल अस्पताल से भाग गए। जिसके बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। वहीं पुलिस ने पीसीआर टीम के सहयोग से पीछाकर दोनों को सब्जी मंडी में काबू किया। जिसकी वीडियो भी वायरल हुई है। आरोपियों के पास से एक से पिस्टल बरामद हुई है। दोनों आरोपी बिना नंबर की बाइक पर थे। वहीं काबू करते समय एक पुलिस कर्मी की पगड़ी भी उतर गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कर्मी के सिर पर पिस्टल से वार किया, जिसमें कर्मी घायल हो गया। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
  • Punjab News : BJP ने 3 उम्मीदवारों का किया ऐलान

    Punjab News : BJP ने 3 उम्मीदवारों का किया ऐलान

    अमृतसर : पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बीजेपी ने पंजाब में विधानसभा सीटों पर उप चुनावों को लेकर अपने उम्मीदवारों की घोषण कर दी है। बीजेपी ने 3 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें डेरा बाबा नानक से रविकरण काहलों, गिद्दड़बाहा से मनप्रीत सिंह बादल और बरनाला से केवल ढिल्लो को उम्मीदवार घोषित किया गया है। हालांकि चब्बेवाल पर अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है।

    Punjab News : BJP ने 3 उम्मीदवारों का किया ऐलान
    Punjab News : BJP ने 3 उम्मीदवारों का किया ऐलान

    रविकरण काहलों पंजाब के बड़े राजनीतिक परिवार से हैं। उन्होंने परिवारवाद का आरोप लगाते हुए अकाली दल छोड़ भाजपा जॉइन की थी। अकाली दल में काहलों परिवार का अच्छा रसूख रहा है। उनके पिता निर्मल सिंह काहलों अकाली दल सरकार के समय विधानसभा के स्पीकर भी रहे।

    मनप्रीत बादल पहले अकाली दल में थे। वह अकाली दल-भाजपा की गठबंधन सरकार में वित्तमंत्री रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने भाजपा जॉइन की थी। वहीं रविकरण काहलों भी अकाली दल से भाजपा में आए हैं। बरनाला से उम्मीदवार केवल ढिल्लो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे।