Blog

  • Jalandhar News: CIA टीम ने 9 वाहनों सहित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: CIA टीम ने 9 वाहनों सहित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात में चोरी और लूटपाट की वारदातों पर नकेल कसते हुए सीआईए इंस्पेक्टर पुष्प बाली ने टीम के साथ जालंधर-होशियारपुर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 दोपहिया वाहन बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए पुष्प बाली ने बताया कि 21-10-2024 को सीआईए स्टाफ को सूचना मिली कि सौरव कुमार उर्फ ​​सोभा पुत्र राजिंदर सिंह उर्फ ​​काका, सुनील कुमार पुत्र मलूक सिंह और सुखराज कुमार उर्फ ​​घन्नू पुत्र सेवा राम निवासी खुर्दपुर थाना आदमपुर जिला जालंधर के रहने वाले है और सभी वाहन चोरी करने के आदी है। उक्त आरोपियों ने एक गैंग बनाया हुआ है, जिन्होंने अलग-अलग जगहों चोरी किए वाहन बेचने के लिए रखे हुए है।

    आज तीनों आरोपी 2 होंडा स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर आदमपुर से जालंधर बेचने के लिए आ रहे थे। उक्त आरोपियों ने बाइक पर फर्जी नंबर पीबी08-बीएम-9226 बाइक पर लगाई हुई थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एसआई हरजीत सिंह ने सीआईए स्टाफ की एक विशेष पुलिस पार्टी तैयार कर जीटी रोड मदारा गेट पर नाकाबंदी करने के लिए भेज दी। सीआईए टीम ने जीटी रोड मदारां गेट पर नाकाबंदी करके सौरव उर्फ शोभा, सुखराज उर्फ घन्नु और सुनील कुमार उक्तान को काबू करके आरोपियों से 2 स्पलेंडर बाइक बाइक बरामद किए, जिस पर PB08-BM-9226 फर्जी नंबर प्लेट आरोपियों ने लगाई हुई थी।

    एसआई हरजीत सिंह ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 143 दिनांक 21.10.2024 अपराध 303(2),317(2),345(3) बीएनएस थाना आदमपुर जिला जालंधर देहात में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की जानकारी देते हुए पुष्प बाली ने बताया कि आरोपियों के गिरोह के 2 अन्य साथी रुपिंदर सिंह उर्फ ​​गोपी पुत्र मोहन सिंह और विशाल मुखिया पुत्र विजय कुमार निवासी गांव भाम थाना चबेवाल जिला होशियारपुर शामिल है। जिसके साथ मिलकर आरोपियों ने अलग-अलग जगहों से 7 और चोरी की गाड़ियों को बेचने के लिए बमडम नहर सुआ की झाड़ियों में छुपा रखा हुआ था, उनकी टीम ने उक्त वाहनों को भी बरामद कर लिया है।

    पुलिस ने बताया कि इन शातिर चोरों ने दोपहिया वाहनों की पहचान छुपाने के लिए फर्जी नंबर प्लेटें लगा रखी थीं ताकि मालिक या पुलिस उन्हें पहचान न सके और पकड़ न सके। पुलिस ने बताया कि फरार चल रहे दोनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। सोरव पर पहले भी नजदीक गुरुद्वारा रविदास महाराज खुर्दपुर थाना आदमपुर जिला जालंधर में चोरी का मामला दर्ज है और अप्रैल माह में जमानत पर वह बाहर आया था।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी ने जेल से बाहर आने के बाद वाहन चोरों का एक गिरोह बनाया जो जालंधर शहर-होशियारपुर शहरी क्षेत्र में मोटरसाइकिलें चुराता था। उनके गिरोह के दो अन्य सदस्य रूपिंदर सिंह उर्फ ​​गोपी और विशाल मुखिया फरार हैं और उन्हें उक्त मामले में नामजद किया गया है। जिसके लिए छापेमारी की जा रही है। तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • Punjab News: अब इस National Highway पर किसानों ने लगाया धरना, किया रोड जाम, देखें वीडियो

    Punjab News: अब इस National Highway पर किसानों ने लगाया धरना, किया रोड जाम, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब में किसानों द्वारा लगातार केंद्र और प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किए जा रहे है। वहीं आज किसानों ने आढ़तियों द्वारा की जा रही लूट के विरोध में हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया है। किसानों द्वारा दसूहा के दिल्ली जम्मू नेशनल हाइवे पर रोड जाम किया गया। किसानों का कहना है कि जब तक पंजाब सरकार धान की लिफ्टिंग और आढ़तियों द्वारा की जा रही लूट को बंद नहीं करती, तब तक धरना लगातार जारी रहेगा।

    किसानों द्वारा नेशनल हाइवे पूरी तरह से जाम कर दिया गया। जिस कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जानकारी देते हुए किसान नेता परमिंदर सिंह भुल्ला ने बताया कि पंजाब सरकार ने इस बार किसानों को मंडियों में बहुत परेशान किया है। लगातार 18 दिनों से किसान मंडियों में अपनी धान की फसल बेचने के लिए धक्के खा रहे है।

    अब आढ़तियों ने किसानों को लूटने का नया रास्ता खोज लिया है। आढ़ती किसानों से प्रति क्विंटल धान के पीछे 200 रुपए की नाजायज काट वसूल रहे है जो सरासर धक्का है। उन्होंने कहा कि जब तक यह धक्केशाही बंद नहीं होती और सरकार लिफ्टिंग शुरू नहीं करती तब तक धरना इसी तरह लगातार जारी रहेगा। बता दें कि इससे पहले जालंधर लुधियाना हाईवे किसानों द्वारा जाम कर दिया गया था। हालांकि प्रशासन से मीटिंग के बाद देर शाम किसानों ने जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे खोल दिया था।

  • Punjab News : Live-in में रह रहे युवक ने की आत्महत्या, जाने मामला

    Punjab News : Live-in में रह रहे युवक ने की आत्महत्या, जाने मामला

    मोगा : युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रमनदीप सिंह(29) के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक रमनदीप कस्बा धर्मकोट के लोहगढ़ गांव रोड जलालाबाद स्थित टीएलजी एग्रो में बतौर अकाउंटेंट का काम करता था। जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि रमनदीप सिंह जलालाबाद में टीएलजी एग्रो कंपनी में बतौर अकाउंटेंट का काम करता था।

     वह लंबे समय से फैक्ट्री में मिले क्वार्टर में ही रह रहा था। रमनदीप के बठिंडा की रहने वाली शादीशुदा महिला मनप्रीत कौर के साथ प्रेम संबंध बन गए। महिला एक बच्चे की मां है। रमनदीप और मनप्रीत कौर लिविंग में रह रहे थे। महिला की ओर से रमनदीप पर शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था।

    इसी बात के कारण रमनदीप पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था, जिसने अपने ही कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया और सिविल अस्पताल में रखवा दिया। मृतक रमनदीप के पिता हरपाल सिंह के बयान के आधार पर मनप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: उप चुनाव को लेकर शिरोमणी अकाली दल अमृतसर ने उम्मीदवार का किया ऐलान

    Punjab News: उप चुनाव को लेकर शिरोमणी अकाली दल अमृतसर ने उम्मीदवार का किया ऐलान

    बरनालाः पंजाब में चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीख का चुनाव आयोग की ओर से ऐलान हो गया है। वहीं बरनाला विधान सभा उप चुनाव में शिरोमणी अकाली दल अमृतसर ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने गोबिंद सिंह संधू पार्टी को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है।

    गोबिंद सिंह संधू पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान के दोहते हैं। गोबिंद सिंह लंबे समय तक सिमरनजीत सिंह मान के साथ राजनीति में सक्रिय रहे है। 2022 के लोकसभा संगरूर उपचुनाव के दौरान सिमरनजीत सिंह मान की चुनाव मुहिम भी गोबिंद सिंह ने चलाई थी और सिमरनजीत सिंह मान ने चुनाव में जीत हासिल की थी। बताया जा रहा हैकि गोबिंद सिंह बरनाला विधानसभा क्षेत्र में काफी समय से सक्रिय है।

    मिली जानकारी के अनुसार गोबिंद सिंह संधू शहीद बाबा दीप सिंह के भाई करम सिंह के वंश से हैं। वहीं उपचुनाव को लेकर आज चंडीगढ़ में विभिन्न पंथक संगठनों द्वारा गोबिंद सिंह संधू को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

  • Punjab News: 3 किलो हेरोइन सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 3 किलो हेरोइन सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः क्राइम और नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 किलो हेरोइन बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि उनकी टीम ने नाकाबंदी पर संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तालाशी ली। तालाशी दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 2.5 किलो हेरोइन बरामद हुई।

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहेल के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ दौरान पता चला कि सोहेल सीधे तौर पर पाकिस्तान के तस्करों के संपर्क में था। जो कि ड्रोन के जरिए सरहद पार से नशे की तस्करी कर रहा था। सीपी ने कहा कि पेशेवर जांच में तकनीकी सुराग विकसित किए गए और एनडीपीएस अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

    वहीं सीपी ने एक अन्य मामले को लेकर कहा कि थाना सदर की पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार करके 516 ग्राम हेरोइन और 35 हजार रुपए की नगदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवतार सिंह, समीर सिंह, अर्शदीप सिंह और युवराज सिंह निवासी अमानत खां, तरनतारन के रूप में हुई है। सीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सीधे तौर पर पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सदर पुलिस स्टेशन टीम को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि उपरोक्त चारों आरोपी होटल बिक्रम बी एंड बी, पुरानी लक्कड़ मंडी नजदीक जलियांवाला बाग के पास खड़े हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करके नशीले पदार्थों की खेप बरामद की है। सीपी ने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंध को लेकर जांच की जा रही है।

  • Punjab News : चुनाव जीतने के बाद एक्शन में आई महिला सरपंच, देखें वीडियो

    Punjab News : चुनाव जीतने के बाद एक्शन में आई महिला सरपंच, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पंजाब में सरपंच के चुनाव हुए अभी दो दिन भी नहीं बीते हैं और नए सरपंच अभी भी बधाइयां लेने में लगे हुए है। लेकिन दूसरी तरफ कुछ करने की चाह रखने वाली नई बनी नई महिला सरपंच ने गांव ब्लॉक ममदोट का काम भी शुरू कर दिया है। गांव पोजो में युवा महिला सरपंच ने सरपंच बनते ही गांव का विकास कार्य शुरू कर दिया है और कई सालों से गलियों और नालियों में गंदे पानी को साफ करने का काम शुरु करवा दिया। कई वर्षों से गली की नालियों में गंदे पानी की निकासी की समस्या से जूझ रहे गांव में नवनियुक्त सरपंचनी ने विकास कार्य शुरू करवा दिया है।

    सरपंचनी ने सक्शन मशीन की सहायता से नालियों की सफाई का कार्य शुरू करवाया। नवनियुक्त सरपंचनी ने कहा कि ग्रामीणों की उम्मीदों पर खरा उतरकर गांव को साफ सुथरा बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। नई बनी महिला सरपंच ने कहा कि वह गांव का विकास कार्य कराएंगे और गांव में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और सरकार की तरफ से जैसे ही ग्रांटें मिलेगी, उसको समूचे ढंग के साथ गांव के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। ताकि गांव वालों से जो वादे किए है, वह पूरा कर सके। उन्होंने कहा कि गांव वालों ने भारी बहुमत से वोट देकर जो भरोसा दिया है, उसे भी बरकरार रखा जा सके।

  • CBSE के जारी आदेशों से Students की बड़ी चिंता, नहीं दे सकेंगे Board Exam

    CBSE के जारी आदेशों से Students की बड़ी चिंता, नहीं दे सकेंगे Board Exam

    नई दिल्लीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने छात्रों की उपस्थिति पर सख्ती दिखाई है। बोर्ड की टीम जिले के 43 सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों का औचक निरीक्षण करेगी। इस दौरान वह छात्रों की उपस्थिति की जांच करेगी। 75 फीसदी से कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों का डेटा बोर्ड ने विद्यालयों से मांगा है। साथ की कहा कि स्कूल की ओर से धांधली मिली तो उनकी मान्यता रद्द की जा सकती है।

    सिटी कोआर्डिनेटर विपिन सोनी ने बताया कि बोर्ड की टीम ने दिल्ली और राजस्थान के कई स्कूलों में निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में शामिल होने के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। चिकित्सा, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में प्रतिभाग करने पर ही 25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। बोर्ड के आदेश ने विद्यालयों की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, अधिकांश विद्यालयों में विद्यार्थियों की अनुपस्थिति के बावजूद हाजिरी लगाई जाती है। इंटर में पढ़ने वाले विद्यार्थी विद्यालय न आकर जेईई और नीट परीक्षा की तैयारी के लिए दूसरे शहरों में रह रहे हैं। इससे बोर्ड का रिजल्ट साल दर साल खराब होता जा रहा है।

    इसके बाद से ही बोर्ड सख्त हुआ है। कहा कि निरीक्षण में अनुपस्थिति अधिक मिलने पर विद्यार्थियों को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। वहीं, विद्यालय की ओर से किसी भी प्रकार की धांधली उजागर होने पर मान्यता भी रद्द की जा सकती है। जनपद के 43 विद्यालयों के करीब आठ हजार विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे। अनुपस्थिति की गणना एक जनवरी 2025 तक की जाएगी। सात जनवरी तक दस्तावेजों को बोर्ड में जमा करना होगा।

  • Punjab News: नहर से मिला युवक-युवती का शव, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर से मिला युवक-युवती का शव, देखें वीडियो

    बठिंडाः सरहिंद नहर में 15 दिन पहले ही युवती का शव बरामद होने की घटना सामने आई थी। जिसके बाद अब एक बार फिर से सरहंद नहर में युवक-युवती का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना राहगीर ने एनजीओं की टीम को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एनजीओं की टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को बाहर निकाला। एनजीओं की टीम ने बताया कि राहगीर ने सूचना दी थी कि दो शव नहर में तैर रहे है।

    एनजीओं की टीम ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि नहर में लड़की का शव आगे तैर रहा था और पीछे लड़के का शव तैर रहा था। लड़की की उम्र 22 साल बताई जा रही है और लड़के की उम्र 26 साल बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों बठिंडा के आदर्श नगर के रहने वाले है। एनजीओं के वर्कर ने बताया कि लड़की के हाथों में लाल रंग का चूड़ा पहना हुआ था और हाथों पर मेहंदी लगी हुई थी।

    दोनों के शवों को नहर से बाहर निकालने के बाद एनजीओं की टीम ने दोनों के शवों को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना कैंट की पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि लड़के की जेब से पर्स, मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो मिले है। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

  • Punjab News : किसानों ने प्रशासन को 2 दिन का दिया अल्टीमेटम, देखें वीडियो

    Punjab News : किसानों ने प्रशासन को 2 दिन का दिया अल्टीमेटम, देखें वीडियो

    अमृतसर : आज किसान संगठन भारती किसान एकता यूनियन सिद्धपुर अमृतसर जालंधर चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किया। जिसे डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद किसानों ने धरना खत्म कर दिया। जिसके बाद किसान जत्थेबंदियों ने डिप्टी कमिश्नर के साथ मीटिंग करने के बाद किसान नेता पलविंदर सिंह माहल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि भारतीय किसान एकता यूनियन सिद्धपुर की जिला टीम और ब्लॉक जंडियाला के अध्यक्ष की तरफ से कल भी हाईवे जाम किया था।

    किसानों ने कहा कि सरकारी खरीद नहीं हो रही थी, जिसके बाद किसानों द्वारा धरना लगाया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान आरओ आया और रात को ही सरकारी खरीद करवाई। उसके बाद आज हमारा ब्लॉक जंडियाला में था, पहले मार्केट बोर्ड के बाद, फिर हमें आने के लिए मजबूर किया गया। एक प्रमुख सड़क को रोकना करना पड़ा, जो चंडीगढ़ को जोड़ता है। उसके बाद रात के दौरान एसएसपी साहब ग्रामीण और डीआइजी और  प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत करने के लिए 10 बजे का समय मांगा। बैठक के बाद हम बाहर आए और उन्हें डीसी अमृतसर के साथ हुई शिकायतों के बारे में बताया एमएसपी से धान कैसे बेचा जा रहा है।

    हमारे ब्लॉक अध्यक्ष ने कल जंडियाला मंडी का दौरा किया और सेंपल भी भरे और किसानों की ड्रेस में भी लिखे गए। उन्होंने किसानों को कहा कि हमें सेंपल दो, अगर कोई एमएसपी से नीचे धान बिका, वहां पर हम कार्रवाई करेंगे। किसान नेता ने कहा कि डीसी ने सभी मांगों का समाधान करने का भरोसा दिया, अभी हम दो दिन के लिए धरना स्थगित करते हैं, अगर दो दिन में भी इस मुद्दे का समाधान नहीं हुआ तो मजबूरन हमें धरना देना पड़ेगा।

  • Punjab News: आतंकी हमले में मारे गए पूर्व फौजी के बेटे का हुआ अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    Punjab News: आतंकी हमले में मारे गए पूर्व फौजी के बेटे का हुआ अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः कश्मीर की घाटी जिला गंदरबल में कुछ दिन पहले आतंकी हमले में पूर्व फौजी धर्म सिंह के बेटे की गुरमीत सिंह की मौत हो गई थी। जिसका पार्थिव शव आज गांव सखोवाल पहुंचा। आज गांव के श्मशानघाट में संसारिक रीति रिवाजों के साथ गुरमीत सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। गुरमीत सिंह को मुखाग्नि उसके इकलौते बेटे ने दी। इस मौके पर नायब तहसीलदार सहित गांव वासी शामिल थे।

    इस मौके पर कश्मीर में गुरमीत सिंह के साथ काम करने वाले उसके दोस्त ने पूरी घटना के बारे में बताया और कहा कि वे सभी मेस में रोटी खा रहे थे और गुरमीत सिंह बाहर खड़े होकर अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था, तभी अचानक पटाखे चलने की आवाज आने लगी, उन्होंने कहा कि उन्हें बाद में पता चला कि यह एक आतंकवादी हमला था जो हम पर हुआ।

    इस हमले में गुरमीत सिंह को गोलियां लगी, गोलियां लगने से गुरमीत सिंह की मौके पर मौत हो गई। गुरमीत सिंह के पिता धर्म सिंह सेना में रह चुके हैं। मृतक 38 गुरमीत सिंह के माता-पिता, पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं। इस घटना को लेकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। लोगों ने बताया कि घटना के बाद पत्नी खुद को नहीं संभाल पा रही, वहीं गुरमीत सिंह के पिता धर्म सिंह और रिश्तेदारों ने बताया कि गुरमीत सिंह कई वर्षों से एक सुरंग बनाने वाली निजी कंपनी में मजदूरी का काम कर रहा था।