Blog

  • Punjab News: कार और ट्रक की भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: कार और ट्रक की भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    लुधियाना: पंजाब में आए दिन सड़क हादसों के मामले सामने आते रहते है। यह हादसों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। यह हादसा शिवपुरी चौक के पास हुआ है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हाइवे पर ट्रक आ रहा था, इसी दौरान पीछे आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद हाईवे जाम हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नही हुआ है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाही की जाएगी। ट्रक ड्राइवर मोहम्मद ने बताया कि वह दिल्ली से सामान लेकर श्रीनगर जा रहा था। उसने बताया कि पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। उसने बताया कि गाड़ी महिला चला रही थी।

  • PM MODI ने जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य बनाने को लेकर दिया बड़ा बयान

    PM MODI ने जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य बनाने को लेकर दिया बड़ा बयान

    श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) पर हमला करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर की अवाम को उनके जायज हक से महरूम रखना ही इन ‘तीन खानदानों’ का सियासी एजेंडा रहा है जबकि भाजपा सबको जोड़ कर दिल तथा दिल्ली की दूरी मिटा रही है।

    प्रधानमंत्री ने इस पूर्ववर्ती प्रदेश के लोगों को भरोसा दिलाया कि जम्मू-कश्मीर फिर से राज्य बनेगा और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ही इस प्रतिबद्धता को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवाओं ने लोकतंत्र में फिर से विश्वास जताया है और वे महसूस कर रहे हैं कि उनका वोट बदलाव ला सकता है। उन्होंने इस बदलाव को युवाओं के सशक्तीकरण की दिशा में पहला कदम बताया।

    यहां शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित रैली में मोदी ने कहा कि कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस ने जम्मू-कश्मीर को सिर्फ तशद्दुद यानी डर और इंतशार यानी अराजकता ही दी है। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अब जम्मू-कश्मीर, इन तीन खानदानों के शिकंजे में नहीं रहेगा…।’’

    प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद से आजाद करना, जम्मू कश्मीर के खिलाफ साजिश करने वाली हर ताकत को हराना और यहां के नौजवानों को यहीं पर रोजगार के मौके दिलाना… यह मोदी का इरादा है और मोदी का वादा है।’’ पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के अपने दौरे का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि तब उन्होंने जम्मू-कश्मीर की बर्बादी के लिए ‘तीन खानदान’ को जिम्मेदार ठहराया था।

    उन्होंने कहा, ‘‘तब से दिल्ली से लेकर श्रीनगर तक, ये लोग बौखलाए हुए हैं। इन्हें लगता है कि इन पर कोई कैसे सवाल उठा सकता है? इन्हें लगता है कि जैसे-तैसे कुर्सी पर कब्जा जमाना और फिर आप सबको लूटना इनका पैदाइशी हक है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर की वर्तमान पीढ़ी को ‘तीन खानदानों’ के हाथों तबाह नहीं होने देंगे और इसलिए वह यहां अमन की बहाली के लिए पूरी ईमानदारी से जुटे हैं।

    उन्होंने कहा, ‘‘आज देखिए, पूरे जम्मू-कश्मीर में स्कूल-कॉलेज आराम से चल रहे हैं। बच्चों के हाथ में कलम, किताबें और लैपटॉप हैं। आज स्कूलों में आग लगने की खबरें नहीं आती, बल्कि आज यहां नए स्कूल, नए कॉलेज, एम्स, मेडिकल कॉलेज और आईआईटी बनने की खबरें आ रही हैं।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘मेरे जम्मू-कश्मीर का युवा अब असहाय नहीं रहा। मोदी सरकार में वह सशक्त हो रहा है। मुझे खुशी है कि जम्मू-कश्मीर भाजपा ने भी युवाओं के रोजगार के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। बच्चों का कौशल विकास हो या बिना धांधली के काबिल लोगों को सरकारी नौकरी मिले…यह सारे काम भाजपा यहां पूरे करके दिखाएगी।’’

    कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी पर हमला जारी रखते हुए मोदी ने कहा कि इन तीन पार्टियों और परिवारों ने अपने फायदे के लिए लोकतंत्र और कश्मीरियत को कुचला है। उन्होंने कहा, ‘‘क्या आपको याद है कि 1980 के दशक में उन्होंने क्या किया था? उन्होंने जम्मू-कश्मीर की राजनीति को अपनी जागीर मान लिया। वे नहीं चाहते थे कि उनके परिवार के अलावा कोई और सामने आए?’’

    उन्होंने कहा, ‘‘अन्यथा, उन्होंने पंचायत, डीडीसी और बीडीसी चुनावों को क्यों रोका? उन्हें पता था कि यह नए चेहरे आएंगे तो उनके परिवार के शासन को चुनौती देंगे। उनके स्वार्थ के परिणामस्वरूप क्या नुकसान हुआ? युवाओं का लोकतंत्र से विश्वास उठता रहा। उन्हें लगा कि वे वोट दें या न दें, केवल यही तीन परिवार सत्ता में आएंगे।’’

    प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में जम्मू-कश्मीर की स्थिति काफी बदल गई है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं का विश्वास बहाल हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘याद कीजिए कि पहले किन परिस्थितियों में चुनाव होते थे। शाम 6 बजे तक प्रचार थम जाया करता था। घर-घर जाकर वोट मांगना असंभव था। कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी- ये तीनों परिवार इससे खुश थे। ये लोग आपके अधिकार छीनकर मौज करते थे।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘आज प्रचार अभियान देर रात तक चलता है। अब लोग लोकतंत्र का जश्न मना रहे हैं। युवाओं का फिर से लोकतंत्र में विश्वास बहाल हुआ है। उन्हें लगता है कि उनका वोट, उनका लोकतांत्रिक अधिकार, बदलाव ला सकता है। यह उम्मीद सशक्तीकरण की दिशा में पहला कदम है।

  • Chandigarh Bomb Blast मामले में आरोपी को कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, देखें वीडियो

    Chandigarh Bomb Blast मामले में आरोपी को कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, देखें वीडियो

    अमुतसरः रिटायर्ड प्रिंसिपल के घर पर बम ब्लास्ट मामले में आरोपी रोहन मसीह को आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में उसे एक दिन की रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इसके साथ ही जो उसके अन्य साथी हैं उनका भी जल्द पता लगा लिया जाएगा और उन्हें भी काबू कर लिया जाएगा। आपको बता दें, कि चंडीगढ़ में किए ग्रेनेड हमले के आरोपी रोहन मसीह को गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार 13 सितंबर को कोर्ट में पेश किया गया था। जिसके बाद कोर्ट ने उसे 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। बीते दिन चंडीगढ़ में एक कोठी पर हैंड ग्रेनेड फेंकने की घटना के बाद वहां सीसीटीवी में दो युवकों में से एक रोहन मसीह की पहचान हुई थी।

    बता दें कि ये ब्लास्ट रिटायर्ड प्रिंसिपल के घर पर शाम साढ़े 5 बजे 3 हमलावरों ने किया था। जिससे घर में 8 फुट गहरा गड्ढा हो गया और शीशे खिड़कियां टूट गई। जिस समय यह हमला उस दौरान घर में सभी परिवार के सदस्य मौजूद थे। हालांकि यहां अभी हिमाचल प्रदेश के रिटायर्ड प्रिंसिपल रहते हैं, लेकिन इससे पहले घर में पंजाब पुलिस के रिटायर्ड एसएसपी हरकीरत सिंह रहते थे।

    इस घटना को अंजाम देने के लिए हमलावरों के साथ 50 लाख रुपए में सौदा किया गया था। यह अहम जानकारी पूछताछ के दौरान पुलिस को हासिल हुई थी। पूछताछ के दौरान आरोपी रोहन मसीह ने बताया कि उसे विदेश से 5 लाख रुपये ऑफर किए गए थे। लेकिन अभी तक उसे करीब 20 हजार रुपये ही मिले हैं।

  • Jalandhar News: नाबालिग से छेड़छाड़ करता व्यक्ति काबू, लोगों ने की छित्तर परेड़, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नाबालिग से छेड़छाड़ करता व्यक्ति काबू, लोगों ने की छित्तर परेड़, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: होशियारपुर रोड शेखे पुल के पास एक निहंग सिंह बाणे द्वारा कालेज से पढ़कर आ रही नाबालिग से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा कि कालेज से पढ़कर आ रही नाबालिग से निहंग सिंह बाणे ने छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया जिसके बाद नाबालिगा ने इसका विरोध करते हुए शोर मचाने लगी। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने व्यक्ति को पकड़ कर जमकर धुनाई की।

    https://youtu.be/jS24ZqujFC0

    इसके बाद मामले की सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी। कॉलेज में पढ़ने वाली-छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति क़ो लोगों ने सबक सिखाया और बाद में फिर स्थानीय लोगों की मदद से पकड कर एक आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। घटना के मामले में बारे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।वहीं पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी कॉलेज से लौट रही थी और जब पीछा कर रही लड़की ने विरोध किया तो उसने लड़की का हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद लड़की ने शोर मचाया और मौके पर मौजूद लोग जुट गए। जिसके बाद 112 पर सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई।

    इधर पुलिसकर्मी रॉबिन्सन बाली ने कहा कि सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को पकड़ लिया है। जिसकी पहचान यूपी के रहने वाले के रूप में हुई है। जिस मामला दर्ज कर पर बनती कार्रवाई की जाएगी

  • ग्राम विकास को नए आयाम दें पंचायत प्रतिनिधि : उपायुक्त

    ग्राम विकास को नए आयाम दें पंचायत प्रतिनिधि : उपायुक्त

    पंचायत प्रतिनिधियों को विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का दिया गया प्रशिक्षण


    ऊनासुशील पंडित:
    उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने क्षेत्र में विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की धुरी हैं, और उन्हें सरकार की योजनाओं और नीतियों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए पूरी जानकारी और तत्परता से काम करना चाहिए। ये विचार उन्होंने गुरुवार को गगरेट और हरोली ब्लॉक के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए ऊना में आयोजित रिफ्रेशर ट्रेनिंग कार्यक्रम में व्यक्त किए। उपायुक्त ने आह्वान किया कि सभी पंचायत प्रतिनिधि योजनाओं की गहरी समझ विकसित करें ताकि अधिक से अधिक लोग इनसे लाभान्वित हो सकें और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सके।

    उपायुक्त ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को राज्य सरकार और जिला प्रशासन की योजनाओं से अवगत कराना है, ताकि वे इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान, प्रतिनिधियों को विकास कार्यों में आने वाली समस्याओं के व्यावहारिक समाधान से अवगत कराया गया। इसके साथ ही, उन्हें पॉक्सो एक्ट और पोश अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई, ताकि वे अपने क्षेत्र में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।

    कार्यक्रम में, उपायुक्त ने जिला प्रशासन की ओर से संचालित सामर्थ्य कार्यक्रम के बारे में भी पंचायत प्रतिनिधियों को जानकारी दी, जिससे गरीब परिवारों के बच्चे योजना का लाभ उठाकर अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकें। इसके अलावा, ‘एक पौधा मां के नाम’ मुहिम के तहत आंवला के पौधे वितरित किए गए और पंचायतों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया।

    उपायुक्त ने ऊना जिला को कचरा मुक्त बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को जिला प्रशासन की ‘उज्ज्वल ऊना’ मुहिम की जानकारी भी दी और पंचायत क्षेत्रों में स्वच्छता और कचरा मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने पंचायत स्तर पर खेल आयोजनों को बढ़ावा देने पर जोर दिया, ताकि युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उनकी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग किया जा सके।

    इस कार्यशाला में जिला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी जतिंद्र शर्मा, डॉ. बलदेव डोगरा, और गगरेट व हरोली ब्लॉक के पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • प्रशिक्षण कार्यक्रमों में खानपान सहित अन्य सामग्री खरीद के निविदाएं 30 सितम्बर तक आमंत्रित

    प्रशिक्षण कार्यक्रमों में खानपान सहित अन्य सामग्री खरीद के निविदाएं 30 सितम्बर तक आमंत्रित

    ऊनासुशील पंडित: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए खानपान सेवाएं, प्रशिक्षण सामग्री और सूचना व संचार संबंधी सामग्री खरीद को लेकर आपूर्तिकर्ता/एजेंसियों से निविदाएं आमंत्रित की हैं। यह जानकारी देते हए एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति अपनी निविदाएं 30 सितम्बर दोपहर 1 बजे तक उपायुक्त कार्यालय ऊना के कमरा नम्बर 422 में जमा करवा सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि समिति के अध्यक्ष कोे बिना कोई कारण बताए किसी भी निविदा को स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार होगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.hpuna.nic.in  पर सम्पर्क कर सकते हैं।

  • आईटीआई (कन्या) ऊना में दिखाया जाएगा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

    आईटीआई (कन्या) ऊना में दिखाया जाएगा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

    ऊनासुशील पंडित: आईटीआई (कन्या) ऊना में पीएम विश्वकर्मा योजना के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 20 सितंबर को महाराष्ट्र के वर्धा में आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।

    आईटीआई (कन्या) ऊना के प्रधानाचार्य बी.एस. ढिल्लों ने बताया कि जिले में एकमात्र इसी संस्थान को कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए चयनित किया गया है। कार्यक्रम शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे से आरंभ होगा, और इसमें दोतरफा लाइव स्ट्रीमिंग की विशेष व्यवस्था की गई है।

    इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक विचारों का लाभ उठाने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होगा।

  • एक देश एक चुनाव संविधान का करते है हम स्वागत, देश की जनता की थी पुरानी मांग: दविंदर भुट्टो

    एक देश एक चुनाव संविधान का करते है हम स्वागत, देश की जनता की थी पुरानी मांग: दविंदर भुट्टो

    दूरगामी सोच से प्रधान मंत्री कर रहे कार्य  ऊना/सुशील पंडित: विधानसभा कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने मोदी सरकार पार्ट थ्री के सौ दिनों के कार्यकाल में सबसे बड़ा एक देश एक चुनाव संविधान बनाने का स्वागत किया है, दविंदर भुट्टो ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक देश एक चुनाव संविधान बनाकर एक तो देश के हर राज्य में हर वर्ष हो रहे चुनावों में खर्च को रोकने पर अंकुश लगाने का काम किया है और दूसरा एक देश एक चुनाव होने पर अरबों रुपए जो चुनावों में खर्च होते आ रहे हैं उनकी बचत के बारे में सोचा है। भुट्टो ने कहा कि इस फैसले का कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र की जनता की तरफ से हम स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सरकार बनी है और भारत सरकार का नेतृत्व प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं तब से देश में ऐसे कानून बन चुके है जिससे देश की जनता को फायदा मिल रहा है। भुट्टो ने कहा कि उदाहरण के तौर  पर जम्मू से आर्टिकल  370 और 35 ए को हटाना,देश के 24 करोड़ किसान परिवारों को किसान सम्मान निधि देना, स्वास्थ्य लाभ के लिए योजना,किसानों की फासल बीमा ,प्रति माह दस रुपए से व्यक्ति का पांच लाख का जीवन बीमा करवाना, इस के अलावा सैंकड़ो योजनाओं को धरातल पर उतार कर मोदी सरकार ने देश की जनता के लिए भलाई का काम किया है। भुट्टो ने कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच से बीते दस वर्षो के कार्यकाल में भारत देश को विदेशों में भी अलग पहचान मिली हैं और आज भारत देश का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल प्रेम भी किसी से छिपा नहीं है और प्रधान मंत्री आवासीय योजना के अंतर्गत पूरे देश में हिमाचल को सबसे ज्यादा 92894 को पक्का मकान बनाने के लिए स्वीकृति प्रदान की हैं। जिसमें  कुटलैहड़ विस क्षेत्र को 1088 परिवारों को 16 करोड़ 32 लाख की धनराशि स्वीकृत की है और उसमें आधी धनराशि पक्के मकान बनाने के लिए उन परिवारों को डाल दी गई है। भुट्टो ने कहा कि राज्य सरकार की अपनी कोई उपलब्धि नहीं है, इसलिए प्रधान मंत्री आवासीय योजना पर सुक्खू सरकार के नुमाइंदे अपनी मोहर लगाकर जनता को स्वीकृति पत्र बांट रहे है और सोशल मीडिया पर प्रधान मंत्री का नाम हटाकर आवासीय योजना बनाकर इसका श्रेय सुक्खू सरकार को दे रहे है। भुट्टो ने कहा कि अगर प्रधान मंत्री आवासीय योजना को बांटने का इतना शौक है तो प्रधान मंत्री आवासीय योजना के नाम से स्वीकृति पत्र बांटे और मंच पर संबोधन में जो सुक्खू सुक्खू कर रहे है। वहां पर जनता को बताएं कि यह स्वीकृति पत्र और पक्के मकान बनाने के लिए केंद्र सरकार धन मुहैया करवा रही है। केंद्र सरकार की योजनाओं को मंचो से संबोधन में अपनी सरकार को दिलाना घटिया राजनीति को दर्शाता है।
  • दड्डा -सट्टा के आरोप में पुलिस ने चार मामले दर्ज किए

    दड्डा -सट्टा के आरोप में पुलिस ने चार मामले दर्ज किए

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में दड्डा -सट्टा के आरोप में पुलिस ने चार मामले दर्ज किए।जिस पर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    पहले मामले में थाना ऊना के अंतर्गत रमेश कुमार निवासी गांव डंगेहडा डाकघर बरनोह को नन्दा अस्पताल के पास से 610 रूपए की पर्ची दडा सट्टा लगाते पकडा। दूसरे मामले में अश्वनी कुमार निवासी गांव रामपुर तहसील व जिला ऊना को रामपुर से 1550 रूपए की पर्ची दडा सट्टा लगाते को पकड़ा है।

    वहीं संदीप कुमार निवासी वार्ड नंबर 1 गलूआ तहसील व जिला ऊना से लोअर अरनियाला में 1459 रूपए की पर्ची दडा सट्टा लगाते को पकड़ा है।

    इसी कड़ी में रणजीत सिंह गांव मेघपुर डाकघर मानकपुर तहसील नंगल जिला रूपनगर से गांव मजारा मे 1130 रूपए की पर्ची दडा सट्टा लगाते को पकड़ा है।जिस पर पुलिस ने धारा गैमवलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • अजगर लेकर श्री माता चिंतपूर्णी घूम रहे व्यक्ति को बन विभाग ने पकड़ा

    अजगर लेकर श्री माता चिंतपूर्णी घूम रहे व्यक्ति को बन विभाग ने पकड़ा

    ऊना/सुशील पंडित: माताश्री चिंतपूर्णी बाजार में अजगर लेकर घूम रहे व्यक्ति को बन विभाग के अधिकारी ने पकड़ा और पुलिस थाना चिंतपूर्णी में मामला दर्ज करवाया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार राय सिंह रेंज आफिसर प्रभारी भरवाईं व्लाक वन खंड अधिकारी वन खंड भरवाई ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि शम्भू पुत्र पीपा गांव नील कंठ मुहल्ला टांडा रोड जिला होशियारपुर 12 सितंबर 24 को अजगर लेकर चिंतपुर्णी बाजार में घूम रहा था। और लोगों से पैसे मांग रहा था।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट आफिसर सुशील राणा ने बताया कि जंगली जीवों को ऐसे पकड़ कर नहीं रखा जा सकता और न ही खेल तमाशा के लिए भीड़ में घुमाया जा सकता है और बन विभाग ने अजगर को लेकर खुले जंगल में छोड़ दिया है।

    इस संबंध में शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 51 (वर्ल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972) के तहत थाना चिंतपूर्णी में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।