Blog

  • Jalandhar : चोरी के सामान सहित एक काबू

    Jalandhar : चोरी के सामान सहित एक काबू

    पंजाब(जालंधर)ens – सरकारी इंस्टीट्यूट आफ लैदर एंड फुटवेयर टेक्नोलाजी के दफ्तर में चोरी करने का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान चंदन निवासी आबादपुरा के तौर पर हुई है। थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी शिकायत में चौकीदार रेरू पिंड के रहने वाले गुरप्रीत सिंह के बताया कि चोर दफ्तर के अंदर से पांच कुर्सियां, दो पंखे और दो स्टूल चोरी कर ले गया।

    जिसके बाद गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर थाना भार्गव कैप के जांच अधिकारी एएसआइ रघुवीर सिंह ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने चंदन को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी से चोरी किया हुआ सामान भी बरामद कर लिया है।

  • आज का राशिफल, 20 सितंबर 2024

    आज का राशिफल, 20 सितंबर 2024

    आज आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। आज तृतीया तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा।

    मेष राशि: आज आपका दिन नॉर्मल रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का आज का दिन पढ़ाई में मन लगा रहेगा। दोस्तों के साथ आज बाहर जाने का प्लान बनेगा। आज परिवार से संबंधित लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय सकारात्मक रहेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का भी निदान होगा। कोई शुभ सूचना मिलने से घरों में उत्सव भरा माहौल रहेगा। ऑनलाइन शॉपिंग आदि करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखें वरना महत्वपूर्ण गतिविधियां बाधित होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलने से सारे काम आसानी से होंगे।

    वृष राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पहले की अपेक्षा आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज किसी भी तरह के वाद-विवाद में ना उलझे, वरना इससे आपकी मानसिक स्थिति और स्वास्थ्य भी प्रभावित होंगे।  अनुभवी लोगों के साथ समय व्यतीत करने से आपके व्यक्तित्व पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस राशि के आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छे सौगात लेकर आया हैं, आज आपके कामों की तारीफ हो सकती हैं। आज सामाजिक गतिविधियों में दिन का अधिकतम समय बीतेगा। अपने संपर्कों का दायरा और अधिक विस्तृत करना फायदेमंद रहेगा।

    मिथुन राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज मीडिया और मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय से नई-नई जानकारियां मिलेंगी। जिससे आपकी कार्यप्रणाली में भी गति आएगी। महिलाएं अपने काम को लेकर उत्साहित रहेंगी। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करने में उच्चाधिकारियों का भी पूरा मार्गदर्शन मिलेगा। किसी से चल रहे विवाद में न पड़ें इससे आपका टाइम waste होगा। जीवनसाथी कोई जरूरत का सामान गिफ्ट करेंगे, रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

    कर्क राशि: आज आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लेकर आयेगा। अगर आप सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, आज आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर ई-मेल के द्वारा आने की संभावना बन रही हैं। धार्मिक कार्यो की तरफ आपका मन ज्यादा लगेगा। घर वालों का भरपूर प्यार आपको मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाऐंगे। इस राशि के जो लोग किसी दूसरे राज्य में व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं आज का दिन उनके लिए अच्छा हैं, परिवारवालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

    सिंह राशि: आज अपने दिन की शुरुआत नए उमंगों के साथ करेंगे। आज जिस काम को पूरा करने की ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आपकी सकारात्मक संतुलित सोच द्वारा योजनाबद्ध तरीके से दिनचर्या बीतेगी, जिससे आपका उत्साह और मनोबल बना रहेगा। परिवार के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा। परिजनों के साथ आज शाम घर पर मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। आज रिश्तों में लंबे समय से चल रही परेशानियों का सलूशन मिलेगा, रिश्ते में मजबूती और मजदीकियां बढ़ेंगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा हैं, धन लाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं।

    कन्या राशि: आज आपका दिन रचनात्मक कार्यों में लगा रहेगा। आज पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए प्रयास कर रहे थे, आज उससे संबंधित खुशखबरी मिल सकती हैं। बिजनेस में नयी योजनायें लागू करने के लिए आज का दिन शुभ है। लवमेट के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बनेगा। परंतु दूसरों से उम्मीद रखने की बजाय अपनी योग्यता पर विश्वास रखना ज्यादा बेहतर रहेगा। इससे आप का मनोबल भी बना रहेगा। संभव हो तो कार्य शाम होने से पहले ही संपन्न कर लें। इस राशि के जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी शो में एक्टिंग करने का ऑफर मिलेगा।

    तुला राशि: आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व देंगे जो आपके लिए इम्पोर्टेन्ट हैं। अगर जीवनसाथी के साथ कुछ समय से किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो आज इस बात को सुलझाने के लिए दिन अच्छा है। काम काज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना चुनौती रहेगी, परंतु आप सब कुछ सुनियोजित तरीके से करने में सक्षम रहेंगे। साथ ही आपको काम, परिवार और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए, ऐसा करने से आपके रिश्तों में संतुलन बना रहेगा। आज दिन की शुरुआत में ही कोई शुभ समाचार मिलने से दिन अच्छा होगा। आज किसी दीर्घकालिक योजना पर काम शुरू हो सकता है।

    वृश्चिक राशि: आज आपके अपने नजदीकी लोग ही आपके लिए कुछ दिक्कतें पैदा करेंगे।अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी रखें, इससे आपके बिगड़ते काम बन जाएगे।  आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए बाहरी व्यक्तियों का अपने घर के मामले में हस्तक्षेप ना होने दें। अगर आप अविवाहित हैं, तो आज आपकी शादी के लिए कोई अच्छा ऑफर आ सकता हैं।  सचेत रहें और नकारात्मक परिस्थितियों में धैर्य न खोए और अपना मनोबल मजबूत बनाकर रखें।

    धनु राशि: आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आज आप आर्थिक स्थिति को देखते हुए भविष्य की प्लानिंग बना सकते हैं। अगर आप अपने व्यापार को किसी दूसरे राज्य में फैलाना चाहते हैं तो आज इस कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा हैं। महिलाओं का दिन का काफी बिजी रहेगा ,बच्चो के लिए नई डिशेज़ तैयार करेंगी। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम जल्द ही मिलेगा। आज कार्यस्थल पर गतिविधियां धीमी होने के बावजूद आप योग्यता और मेहनत से आर्थिक स्थिति सामान्य रखेंगे। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। लाभदायक संपर्क बन सकते हैं, जो भविष्य में काम आएंगे।

    मकर राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति और फोकस रखना जरूरी है। इससे व्यवसाय में आपकी मेहनत के बेहतर परिणाम सामने आएंगे। नौकरी करने वाले लोगों को काम की अधिकता बनी रहेगी। ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। आज आपकी नम्रता और समझदारी आपके रिश्तों में आई नोक झोंक को दूर करेंगी। आपके द्वारा कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। इस राशि के जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन शुभ हैं।

    कुंभ राशि: आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। शाम को आप किसी सामारोह में जायेंगे जिसमें आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से होगी। इस राशि के जो लोग व्यापार करते हैं आज वो अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी अच्छी कंपनी से डील फिक्स करेंगे। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा ठीक रहेगा। आज किसी विशेष व्यक्ति से प्रभावित होकर आप भी अपनी दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाने की कोशिश करेंगे और कुछ नए कार्यों को भी करने में आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। आप कोई ऐसा निर्णय लेंगे जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

    मीन राशि: आज का दिन पहले की अपेक्षा ज्यादा लाभ दिलाने वाला रहेगा।  इस राशि के बच्चें अगर ज्यादा मेहनत करेंगे तो भविष्य में जल्द ही सफलता मिलेगी। साथ ही आज बच्चें अपने पिता से परामर्श भी लेंगे। आज बिजनेस में मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे और इनकम पहले से बेहतर होगी। लेकिन कोई भी व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उचित सोच-विचार करना जरूरी है। आज आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।आज आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करके काम करना चाहिए आपके काम सफल होंगे।

  • Punjab News: अब Punjab में बनेंगे BMW के स्पेयर पार्ट्स, सरकार के मिशन निवेश को मिली बड़ी सफलता

    Punjab News: अब Punjab में बनेंगे BMW के स्पेयर पार्ट्स, सरकार के मिशन निवेश को मिली बड़ी सफलता

    पंजाब (चंडीगढ़): पंजाब सरकार BMW के स्पेयर पार्ट को लेकर जल्द प्लाट लगाने जा रही है। इस मामले को लेकर सरकार के मिशन निवेश को बड़ी सफलता मिली है। अब पंजाब में बीएमडब्ल्यू के स्पेयर पार्ट बनेंगे। कंपनी ने पंजाब में प्लांट लगाने का फैसला लिया है। मंडी गोबिंदगढ़ में कंपनी की तरफ से प्लांट स्थापित किया जाएगा। अगले महीने CM भगवंत मान इसकी शुरूआत करेंगे। इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। यह जानकारी पंजाब सरकार की तरफ से दी गई।
    • BMW का नया प्लांट: पंजाब में मंडी गोबिंदगढ़ में BMW के स्पेयर पार्ट्स का निर्माण करने के लिए नया प्लांट स्थापित किया जाएगा, जो नॉर्थ इंडिया में अपनी तरह का पहला होगा।
    • रोजगार के अवसर: इस प्लांट से लगभग 700 लोगों को सीधे और 200 को परोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा, जिससे हजारों युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे।
    • राजस्व में वृद्धि: इस परियोजना के माध्यम से राज्य सरकार को हर साल करोड़ों रुपए का राजस्व प्राप्त होगा, जो पंजाब की आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
    BMW कंपनी के अधिकारी पंजाब चंडीगढ़ स्थित सचिवालय पहुंचे। इस दौरान CM और अधिकारियों की कंपनी के प्रतिनिधियों से मीटिंग हुई। जिसमें विस्तार से इस प्रोजेक्ट पर चर्चा हुई है। CM ने कंपनी को पूरा सहयोग देने का वायदा किया है। साथ ही तय किया गया कि अगले महीने कंपनी अपने प्लांट का काम शुरू कर देगी। CM प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखेंगे। इससे पहले गत वर्ष सीएम ने जर्मनी का दौरा किया था। साथ कंपनी को पंजाब में निवेश का न्योता दिया गया था। CM ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि मशहूर कंपनी BMW की गाड़ियों के पार्ट्स बनाने के निवेश को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक हुई और पंजाब में निवेश को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में BMW के पार्ट्स बनाने का एक प्लांट लगाने का फैसला लिया गया … जहां सैंकड़ों करोड़ का निवेश होगा और हजारों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा… मैं अगले महीने इसकी शुरुआत करूंगा… पंजाब की निवेश समर्थक नीतियों की उन्होंने सराहना की… हम रंगले पंजाब के अपने मिशन की ओर लगातार आगे बढ़ रहे हैं…। इस कंपनी के स्थापित होने से जहां राज्य सरकार को करीब हर साल करोड़ों रुपए का राजस्व मिलेगा। वहीं कंपनी के अधिकारियों की तरफ से बताया गया प्लांट पर 700 लोगों को रोजगार दिया जाएगा। कंपनी की तरफ से पांच सौ लोगों को प्लांट के अंदर व 200 लोगों को बाहर परोक्ष रूप में नौकरी मुहैया करवाई जाएगी। कंपनी की तरफ प्लांट के लिए जगह की निशानदेही से लेकर अन्य काम सारे पूरे कर लिए गए हैं। यह नॉर्थ इंडिया में अपनी तरह का पहला प्लांट है। इससे पहले विदेश से सारा सामान पंजाब आता था।
  • Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को लिखा पत्र

    Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को लिखा पत्र

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को पत्र लिखकर FCI (भारतीय खाद्य निगम) के साथ डिलीवरी स्पेस की कमी की समस्या को सुलझाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में हर महीने कम से कम 20 लाख मैट्रिक टन चावल की लिफ्टिंग जरूरी है, ताकि नई फसल के लिए स्थान उपलब्ध हो सके।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में हर साल 185 से 190 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी जाती है, जिसमें से केंद्रीय पूल के लिए 120 से 125 लाख मैट्रिक टन चावल का उत्पादन होता है। वर्तमान में पंजाब के पास 171 लाख मैट्रिक टन की स्टोरेज क्षमता है, जिसमें 121 लाख मैट्रिक टन चावल और 50 लाख मैट्रिक टन गेहूं पहले से गोदामों में मौजूद हैं।

    उन्होंने चिंता व्यक्त की कि राज्य सरकार के पास नई फसल के लिए कोई जगह नहीं बची है, जिससे किसानों की समस्याएं और बढ़ सकती हैं।

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को लिखा पत्र

  • Punjab News: Rattan Overseas Immigration के संचालक पर लगे ठगी के आरोप, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: Rattan Overseas Immigration के संचालक पर लगे ठगी के आरोप, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर के भाई वाला चौक के साथ मैक्स बिल्डिंग में स्थित Rattan Overseas Immigration के बाहर किसान संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस इमीग्रेशन ऑफिस ने गांव मलोर रोवी के एक युवक के साथ करीब 10 लाख की धोखाधड़ी की। जिसको लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

    वहीं, युवक का कहना है कि उसने 14 जून 2023 को यूके जाने के लिए इस कंपनी में फाइल लगाई थी, जिसके लिए उसने इमिग्रेशन अधिकारियों को करीब 16 लाख रुपये दिए थे, जिसके बाद उसकी फाइल इमीग्रेशन ने रिजेक्ट कर दी थी। जिसके बाद कंपनी से अपना पैसा वापस मांगना शुरू कर दिया, लेकिन कंपनी के मालिक ने उन्हें हर बार मना कर दिया, जिसके बाद उन्होंने किसान संगठनों को अपनी शिकायत दी और किसान संगठनों की पहली प्राथमिकता उनसे बात करना थी।

    जब कंपनी ने कोशिश की तो कंपनी ने साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद किसान संगठनों ने आज कंपनी के दफ्तर के बाहर धरना देकर चेतावनी दी कि अगर इमीग्रेशन ऑफिस इस युवक के पैसे वापस नहीं करता है, तो वे इस कार्यालय के बाहर स्थायी धरना देंगे। उन्होंने प्रशासन से ऐसे फ्राड लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।

  • पानी की बूंद-बूंद को तरसेगा पाकिस्तान!, जल समझौते को लेकर भारत ने कही ये बड़ी बात

    पानी की बूंद-बूंद को तरसेगा पाकिस्तान!, जल समझौते को लेकर भारत ने कही ये बड़ी बात

    नई दिल्ली। भारत ने सिंधु जल समझौते में बदलाव की मांग की है। भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि वो दोनों देशों के बीच हुए एक पुराने समझौते, सिंधु जल संधि, में बदलाव चाहता है। यह समझौता दोनों देशों के बीच नदियों के पानी के बंटवारे के बारे में है। इस संबंध में भारत की ओर से एक औपचारिक नोटिस पाकिस्तान को भेजा गया है। दोनों देशों के बीच 1960 में इस संबंध में सिंधु एवं अन्य पांच नदियों के जल के इस्तेमाल को लेकर समझौता किया गया था। सिंधु जल समझौते के आर्टिकल 12 (3) के अनुसार इसके प्रावधानों में समय-समय पर बदलाव किए जा सकते हैं, ताकि दोनों देशों के हितों की पूर्ति की जा सके। भारत ने 1960 के समझौते में बदलावों की मांग को लेकर कुछ तर्क भी दिए हैं कि आखिर क्यों इसकी जरूरत है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार भारत सरकार की ओर से कहा गया है कि 1960 से अब तक परिस्थितियां काफी बदल गई हैं। ऐसी स्थिति में सिंधु जल समझौते की शर्तों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है।

    इसके लिए खासतौर पर तीन कारण गिनाते हुए भारत ने कहा कि 1960 में तय की गई शर्तों का अब कोई आधार नहीं बचता है। तब से अब तक चीजों में काफी परिवर्तन आ गया है। पहला कारण यह बताया गया है कि जनसांख्यिकी में परिवर्तन हुआ है। इसके चलते पानी के कृषि एवं अन्य चीजों में इस्तेमाल में भी परिवर्तन आया है। इसके अलावा भारत हानिकारक गैस उत्सर्जन को खत्म कर क्लीन एनर्जी की ओर बढऩा चाहता है।

    इधर, पाकिस्तान ने अभी तक इस मामले बारे में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन माना जा रहा है कि पाकिस्तान इस बदलाव के खिलाफ होगा क्योंकि इस समझौते से उसे काफी फायदा होता है। भारत और पाकिस्तान के बीच पानी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।

  • Punjab News : 15000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में ASI के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज

    Punjab News : 15000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में ASI के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज

    चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली जिले के थाना सदर खरड़ में तैनात सहायक उप निरीक्षक (ASI) कर्मवीर सिंह के खिलाफ 15000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी के खिलाफ यह मामला मलोआ कॉलोनी, चंडीगढ़ के निवासी सुखविंदर सिंह द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज की गई शिकायत की जांच के आधार पर दर्ज किया गया है।

    शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त एएसआई ने थाना सदर खरड़ में दर्ज एक मामले में उसके रिश्तेदारों की जमानत कराने के बदले 15,000 रुपये की रिश्वत ली थी। प्रवक्ता ने आगे कहा कि जांच के दौरान शिकायत में 15,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप सही पाए गए हैं।

    इस रिपोर्ट के आधार पर, उक्त पुलिस अधिकारी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के उड़न दस्ते, पंजाब, मोहाली में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की आगे की जांच जारी है।

  • Punjab News: रिश्वत लेते निगम का ATP व मॉल पटवारी रंगे हाथ काबू

    Punjab News: रिश्वत लेते निगम का ATP व मॉल पटवारी रंगे हाथ काबू

    चंडीगढ़ः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वत लेते मॉल पटवारी जोगिंदर पाल व ATP हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत राजस्व हल्का जहानपुर, तहसील मुकेरियां, जिला होशियारपुर में तैनात एक मॉल पटवारी जोगिंदर पाल को 5000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त राजस्व कर्मचारी को होशियारपुर के गांव जहानपुर के निवासी सरूप सिंह द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त पटवारी ने उसकी जायदाद की ज़मीन का इंतकाल दर्ज कराने के बदले तीन अलग-अलग मौकों पर 5000 रुपये की रिश्वत ली है।

    शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के दौरान 5000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप सही पाए गए हैं। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर उक्त पटवारी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी पटवारी को कल अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले की आगे की जांच जारी है।

    इसी तरह एनओसी की शर्त ख़त्म होने के बावजूद एनओसी के लिए बिल्डिंग बनाने वाले से 2 लाख रुपए की माँग करने वाले ATP हरजिंदर सिंह को विजिलेंस ने क़ाबू किया है। हरजिंदर सिंह अमृतसर में तैनात थे जो बिल्डिंग में NOC की शर्त ख़त्म होने के बाद 2 लाख रुपए रिश्वत की माँग कर रहे थे जिन्होंने बिल्डिंग मालिक से 50 हज़ार रुपए लिए थे, जिस पर विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए काबू कर लिया।

  • Punjab : घरेलू कलह के चलते व्यक्ति ने नहर में लगाई छलांग, मौत, देखें वीडियो

    Punjab : घरेलू कलह के चलते व्यक्ति ने नहर में लगाई छलांग, मौत, देखें वीडियो

    लुधियाना। घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने नहर में छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसके पीछे उसकी पत्नी भी नहर में कूदने लगी। मौके पर मजूद लोगों ने पकड़कर रोका। इसके बाद घटना की लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौते पर पुलिस पहुंच गई। जिसके बाद गोताखोरों की मदद से शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा।

    वहीं, बताया जा रहा है कि पानी का बहाव तेज होने के कारण शख्स नहर में बह गया और उसका शव भी तैरता हुआ नजर आया पीछे से आ रही पत्नी ने भी ब्रेकर मिलते ही नहर में कूदने की कोशिश की, लेकिन लोगों और पुलिस की मदद से उसे पकड़ लिया।

    मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी कवलप्रीत मल्होत्रा ​​ने बताया कि एक व्यक्ति ने नहर में छलांग लगाई है, जिसका शव तैरता हुआ नजर आ रहा है और इस महिला को नहर में कूदने से रोक लिया गया। बताया कि महिला को ई-रिक्शा से घर भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया है।

  • Punjab : Gas cylinder booking के नाम पर साइबर ठगों ने उड़ाए 11 लाख रुपये, देखें वीडियो

    Punjab : Gas cylinder booking के नाम पर साइबर ठगों ने उड़ाए 11 लाख रुपये, देखें वीडियो

    लुधियाना। जिले में 72 साल के राकेश खन्ना के साथ साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज कराया है। वहीं, मामले बारे राकेश खन्ना ने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने सिलेंडर बुक कराया था और जब सिलेंडर नहीं आया तो उन्होंने ऑनलाइन जाकर चैक करवाया। इसके बाद उन्हें कहा गया कि सिलेंडर मिल जाएगा। जिसके बाद उन्होंने बताया कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। उनके फोन पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर चैट करना शुरू कर दिया और उनके खाते की सारी जानकारी ले ली और 50,000-50,000 के लगभग 22 लेनदेन किए, जिससे उनके खाते से 11 लाख रुपये निकाल लिए गए।

    इस पूरे मामले को लेकर लुधियाना के सराभा नगर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने केस दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की है। साइबर क्राइम सराभा नगर के प्रभारी जतिंदर सिंह ने कहा कि वे पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। जब तक यह पुष्टि न हो जाए कि नंबर किसी कंपनी की आधिकारिक साइट से निकाला गया है, तब तक ऐसा न करें। उन्होंने यह भी कहा कि वह लोगों से अपील करेंगे कि वे चैटिंग या इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए अपने अकाउंट से जुड़े नंबरों का इस्तेमाल न करें। अपना नंबर अलग रखें और सतर्क रहें।