Blog

  • Punjab News: Election Commission का एक्शन, विस चुनाव लड़ने वाले 5 उम्मीदवारों को किया अयोग्य घोषित

    Punjab News: Election Commission का एक्शन, विस चुनाव लड़ने वाले 5 उम्मीदवारों को किया अयोग्य घोषित

    चंडीगढ़ः भारतीय चुनाव आयोग द्वारा विभिन्न आदेशों के तहत पंजाब विधानसभा 2022 के चुनाव लड़ने वाले 5 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि इन उम्मीदवारों ने जनप्रतिनिधि अधिनियम, 1951 की धारा 78 के अनुसार निश्चित समय सीमा के भीतर अपने चुनाव खर्च का विवरण आयोग के पास जमा नहीं करवाया, जिसके कारण अगले 3 साल तक इन उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य करार दिया गया है।

    उन्होंने बताया कि इन पांच उम्मीदवारों में से तीन संगरूर जिले के हैं और एक-एक उम्मीदवार मानसा और फरीदकोट जिलों से हैं। भारतीय चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आदेशों के तहत संगरूर की धूरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले शक्ति कुमार गुप्ता, जसविंदर सिंह और सुनाम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले सनमुख सिंह मोखा को अयोग्य घोषित किया गया है।

    इसी तरह फरीदकोट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले गुरचरण सिंह संघा को भी अयोग्य घोषित किया गया है। सिबिन सी ने आगे बताया कि सुनाम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले मानसा जिले के निवासी हरभगवान शर्मा भिखी को भी भारतीय चुनाव आयोग ने अगले 3 साल तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया है।

     

  • Punjab News: DSP के गनमैन पर बदमाशों ने किया हमला

    Punjab News: DSP के गनमैन पर बदमाशों ने किया हमला

    अबोहरः पंचायती चुनाव के दौरान कई जगहों पर विवाद होने के मामले सामने आए। वहीं डीएसपी के गनमैन पर मंगलवार रात कुछ लोगों ने हमला कर दिया। डीएसपी सुखविंदर सिंह बराड ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव आजमवाला में एक युवक वोटर पर्चियां फाड़ रहा है। वे मौके पर पहुंचे और पर्चियां फाड़ने वाले को खुईयां सरवर पुलिस के हवाले किया।

    वहां से जब वे वापस लौट रहे थे तो कुछ लोगों ने उन्हें घेर कर वाहन की चाबी निकाल ली और गनमैन लखविंदर सिंह सीनियर कांस्टेबल के साथ मारपीट करने लगे। गनमैन लखविंदर सिंह ने बताया कि उसकी छाती पर भी मुक्के मारे गए। हाथापाई के अलावा उसकी वर्दी भी फाड़ दी गई। सरकारी वाहन को घेरने वाले चार लोग थे और थार में सवार होकर आए थे। डीएसपी ने उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। डीएसपी बराड़ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

  • यूजर्स के लिए खुशखबरीः Diwali से पहले Jio का बड़ा धमाका ऑफर

    यूजर्स के लिए खुशखबरीः Diwali से पहले Jio का बड़ा धमाका ऑफर

    नई दिल्लीः रिलायंस जियो ने दिवाली से पहले अपने ग्राहकों को शानदार तोहफा दिया है। जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2024) के दौरान दिवाली से पहले कम कीमतों में अपने 2 नए फीचर फोन लॉन्च किए हैं। जियोभारत V3 और V4 फोन को सस्ती कीमत में अच्छी खूबियों के साथ लॉन्च किया गया है। V3 और V4 दोनों ही 4G फीचर फोन जियोभारत सीरीज के तहत लॉन्च गए हैं। पिछले साल जियोभारत V2 मॉडल को लॉन्च किया गया था। जिसने भारतीय फीचर फोन मार्केट में तहलका मचा दिया था। अब कंपनी एक बार फिर धमाका करने के लिए तैयार है।

    गौरतलब है कि इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान रिलायंस जिओ ने दो नए फीचर फोन, जियोभारत V3 और V4 लॉन्च किया है। जियो के नए 4G फीचर फोन जियोभारत V3 और V4 की कीमत सिर्फ 1,099 रुपए है। कंपनी ने इन सस्ते फीचर फोन्स को उन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया है जो 2G से 4G नेटवर्क पर शिफ्ट कर चुके हैं। इन दोनों फोन में 455 से अधिक लाइव टीवी चैनल मिलेंगे. दोनों फोन 4G कनेक्टिविटी, यूनिफाइड पेमेंट इंटरफ़ेस (UPI) पेमेंट, जिओ सिनेमा और जिओ टीवी जैसे ऐप्स के साथ उपलब्ध है।

    दोनों फोन 1000 mAh की दमदार बैटरी के साथ पेश किए गए हैं। इनमें 128GB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज और 23 भारतीय भाषाओं के सपोर्ट मिलता है। मौके पर मौजूद तकनीकी टीम ने लोकल 18 को बताया कि V3 और V4 फोन वैल्यू फॉर मनी के कांसेप्ट को साकार करने का दम ख़म रखते है। दोनों फोन 1.7 इंच की डिस्प्ले के साथ आते है। बैक पैनल पर हमें एक कैमरा देखने को मिल जाता है। दोनों फोन 1000 mAh की दमदार बैटरी के साथ पेश किए गए हैं। इनमें 128GB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज और 23 भारतीय भाषाओं के सपोर्ट मिलता है।

    ये दोनों ही फोन आधुनिक तकनीकों से लैस हैं। इनमें 455 से अधिक लाइव टीवी के साथ फिल्में, वीडियो और स्पोर्ट्स कंटेंट भी यूजर्स के लिए एक क्लिक पर मिल जाएगा। मात्र 123 रुपए के मासिक रिचार्ज में आपको अनलिमिटेड कालिंग और 14GB तक के डाटा की सुविधा भी मिलेगी।’ महंगाई के इस दौर में मात्र 1099 रुपये में लॉन्च हुए ये फीचर फोन किसी दिवाली धमाके से कम नहीं है। इतने फीचर्स के साथ आने वाले इन फ़ोन्स को “छोटा पैकेट और बड़ा धमाका” कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा।

  • Punjab News: लोगों ने प्रशासन पर लगाए धक्केशाही के आरोप, चुनाव दोबारा करवाने की मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: लोगों ने प्रशासन पर लगाए धक्केशाही के आरोप, चुनाव दोबारा करवाने की मांग, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गांव आलेवाला में पंचायती चुनाव को लेकर गांव वासियों ने प्रशासन पर धक्केशाही का आरोप लगाते चुनाव दोबारा करवाने की मांग की है। गांव वासियों का आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें मतदान केंद्र में वोट नहीं डालने दी।उम्मीदवार लखबीर सिंह ने आरोप लगाया कि प्रशासन की धक्केशाही के चलते उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उनके विरोधी उम्मीदवार की रिजैक्ट्स वोटों को सही बताकर उसे विजेता घोषित कर दिया।


    प्रशासन ने गांव में 15 के करीब लोगों को वोटों नहीं डालने दी। जिससे लोगों में रोष पाया जा रहा है। वहीं मतदाताओं का कहना है कि जब वह वोट डालने गए तो मौके पर तैनात कर्मचारियों ने उन्हें धक्का माकर बाहर निकाल दिया। जिसके चलते वह वोट नहीं डाल सके। गांव वालों ने रोष जाहिर करते चुनाव दोबारा करवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि ड्यूटी अधिकारियों की ओर से उन्हें बूथ से बाहर निकाल दिया गया। वोट डालने को काफी समय बचा था फिर भी उन्हें वोट नहीं डालने दी गई। जिसके बाद लोगों ने प्रशासन दोबारा चुनाव करवाने की मांग की है।

  • Jalandhar News: इस इलाके में दिखी 5 फीट लंबी गोह, लोगों में दहशत

    Jalandhar News: इस इलाके में दिखी 5 फीट लंबी गोह, लोगों में दहशत

    जालंधरः घरों में गोह का घुसना अब आम बात हो गई है। कुछ दिन पहले जालंधर के कालिया कॉलोनी में गोह के दिखने की खबर सामने आई थी अब स्वर्ण पार्क में करीब पांच फीट लंबी गोह आने से लोगों में दहशत का माहोल बन गया है। गोह के अचानक घर में घुसने से घर पर मौजूद महिलाएं डर गई। गोह जेसै ही कमरे में घुसी तो बाहर से महिलाओं ने दरवाजा बंद कर जंगलात विभाग को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे कर्मचारी ने गोह को बाल्टी में डाला और साथ लेकर चले गए।

    इलाका निवासियों ने कहा कि इलाके में काफी खाली प्लॉट होने के कारण यहां ऐसे जानवर दिखाई देते हैं। इससे पहले इलाके में सांप किसी न किसी घर में घुस जाते थे। अब ये जानवर दिखाई दे रहा है। लोगों ने कहा कि प्लॉट में करीब दो हफ्ते से गोह दिख रही थी। दोपहर के समय अचानक रोड पर आई तो घर में घुस गई।

  • 14 मंजिला इमारत पर लगी आग, 3 की मौत

    14 मंजिला इमारत पर लगी आग, 3 की मौत

    मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के अंधेरी में एक 14 मंजिला इमारत में आज यानी बुधवार सुबह आग लग गई। यह आग बिल्डिंग के 10वें फ्लोर पर आज सुबह करीब 8 बजे अंधेरी इलाके में ‘लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स’ के ‘फोर्थ क्रॉस रोड’ पर स्थित ‘रिया पैलेस बिल्डिंग’ की 10वीं मंजिल पर एक फ्लैट में लगी।

    वहीं घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। यहां 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर जैसे तैसे काबू पा लिया गया। इस आग से 3 लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों ने इन्हे मृत घोषित कर दिया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद ही इस पर कोई जानकारी दी जा सकता है।

    मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के ‘लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स’ में 14 मंजिला आवासीय इमारत में बुधवार सुबह आग लग गई, जिससे तीन लोग घायल हो गए। इन सभी को अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों ने इन्हे मृत घोषित कर दिया है। नगर निकाय के अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान चंद्रप्रकाश सोनी (74), कांता सोनी (74) और पेलुबेटा (42) के रूप में हुई है।

    उन्होंने बताया कि आग अंधेरी इलाके में ‘लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स’ के ‘फोर्थ क्रॉस रोड’ पर स्थित ‘रिया पैलेस बिल्डिंग’ की 10वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट तक सीमित रही। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आग लगने की घटना में तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।” उन्होंने कहा कि सुबह करीब नौ बजे तक आग बुझा ली गई। आग लगने का कारण अब तक ज्ञात नहीं है।

  • पाकिस्तानी डॉन भट्टी ने लॉरेंस की लीक वीडियो को लेकर किए खुलासे, सलमान की सुलह को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    पाकिस्तानी डॉन भट्टी ने लॉरेंस की लीक वीडियो को लेकर किए खुलासे, सलमान की सुलह को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः मुंबई में NCP नेता व पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली। वहीं हत्या की जिम्मेवारी के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में सलमान खान को चेतावनी भी दी गई थी। वहीं अब पाकिस्तान के कुख्यात डॉन फारूख खोखर गैंग के प्रमुख मेंबर शहजाद भट्टी (डॉन) के 2 वीडियो सामने आए हैं। भट्टी की 2 वीडियो के सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया है, क्योंकि वह एक वीडियो की शुरुआत में ही कह रहा है कि इसे ध्यान से सुनना, क्या पता इससे किसी की जान बच जाए। वह लॉरेंस को अपना भाई बता रहा है। इसके साथ लॉरेंस और सलमान खान की सुलह करवाने की बात भी कह रहा है। एक वीडियो में उसने 3 फोटो भी लगा रखे हैं। जिसमें एक अकेला लॉरेंस, दूसरे में सलमान खान व बाबा सिद्दीकी और शाहरुख खान के साथ हैं। यह वही भट्‌टी है जिसकी कुछ दिन पहले लॉरेंस के साथ वीडियो कॉल वायरल हुई थी। आप सब लोगों ने ये वीडियो गौर से सुननी है और देखनी है। क्या पता शायद इस वीडियो की वजह से किसी की जान बच जाए और किसी का अच्छा हो जाए। पहली बात तो ये है कि मेरी और लॉरेंस की जो पुरानी वीडियो कॉल वायरल हुई, वो जब की थी तो थी। जो होना था हो गया। मैं या मेरा भाई फारूख खोखर इस विवाद में इसलिए आए थे कि हम गैंगस्टर लॉरेंस और बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की सुलह करवा सकें। मेरी सलमान खान के करीबियों से काफी देर से बातचीत चल रही थी। लॉरेंस मेरी और फारूख भाई की बहुत इज्जत करता है। आपकी खुद की कंट्री में कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं उठा जो कि लॉरेंस और सलमान खान की सुलह करवा सके। जब हम इस चीज में पड़े और दोनों की सुलह करवाने की कोशिश की तो हमें आतंकवादी बना दिया गया और हमें कहा गया कि हम बलूचिस्तान से आए हैं, और भी बहुत कुछ कहा गया। यहां तक कि हमारा नाम सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में हथियार सप्लायर के तौर पर भी जोड़ा गया। हमारे खिलाफ बहुत कुछ बोला गया। कई लोगों ने अपने व्यू बढ़ाने के चक्कर में हमारे ऊपर फालतू के इल्जाम लगाए गए। वहीं बाबा सिद्दीकी की हत्या पर भट्टी ने कहा- अल्लाह उन्हें जन्नत में जगह दे।

    सलमान की सुलह को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

  • Jalandhar News: Gun Point पर बुजुर्ग से लूट की कोशिश

    Jalandhar News: Gun Point पर बुजुर्ग से लूट की कोशिश

    जालंधरः शहर में लुटपाट के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहै। ताज़ा मामला शहर के आदर्श नगर से सामने आया है, जहां धार्मिक स्थल के पास मंगलवार तड़के 5:50 बजे एक्टिवा सवार 75 साल के बुजुर्ग को पिस्टल दिखा कर लूटने की कोशिश की। इतने में बुजुर्ग के शोर मचाने पर बाइक सवार उक्त लुटेरे मौके से फरार हो गए। बुजुर्ग ने धार्मिक स्थल में जाकर अपनी जान बचाई।

    पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि वे मंगलवार सुबह तड़के 5:30 बजे के करीब घर से निकले थे। 5:50 के करीब धार्मिक स्थल के बाहर पहुंचे तो बाइक सवार दो लुटेरों ने घेर लिया। बाइक पर पीछे बैठे लुटेरा पिस्टल दिखाकर धमकाने लगा, तो मैं डर गया और शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे आरोपी घबरा गए और मौके से फरार हो गए।

  • Jalandhar News: बस और पिकअप गाड़ी में हुई टक्कर, एक की मौत, 5 जख्मी

    Jalandhar News: बस और पिकअप गाड़ी में हुई टक्कर, एक की मौत, 5 जख्मी

    जालंधरः महानगर के सिटी रेलवे स्टेशन से फगवाड़ा रेलवे स्टेशन पर काम करने जा रहे कर्मचारियों की पिकअप गाड़ी ओर तेज रफ्तार बस के बीच टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक रेलवे कर्मचारी की मौत ओर पांच को गंभीर चोटें लगने की खबर सामने आई है।

    जानकारी के मुताबिक पिकअप गाड़ी में रेलवे की अल्ट्रा सोनिक फ्लो डिटेक्शन टीम के 6 सदस्य सवार थे। इस हादसे में मरने वाले की पहचान मुकेरियां निवासी गौतम कुमार के रूप में हुई है। हादसे में हुए लोगों को जालंधर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उनकी हालत भी नाजुक है।

    यह हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ जब लवली यूनिवर्सिटी के फ्लाईओवर से उतरते वक्त हुआ, जब पंजाब रोडवेज की बस रेलवे कर्मचारियों की पिकअप गाड़ी को ओवरटेक कर रही थी। मौके पर ड्राइवर और कंडक्टर बस छोड़ कर भाग गए, जिन्हें देर शाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जैसे ही इस हादसे की सूचना एसएसएफ की टीम को मिली तो उन्होंने तुंरत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने शव फगवाड़ा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: Electronics की दुकान में आग से लाखों का सामान जला, देखें वीडियो

    Punjab News: Electronics की दुकान में आग से लाखों का सामान जला, देखें वीडियो

    बटालाः डेरा रोड स्थित बीटा रेडियो इलैक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आग लग गई। जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। जैसे ही सूचना एसडीएम को मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। जिसके बाद उन्होंने फायरब्रिगेड को सूचित कर मौके पर भेजा। दूसरी तरफ दुकानदार ने बताया कि किसी अज्ञात ने दुकान के बाहर आग लगा दी थी। जिसके चलते गोदाम में आग की चिंगारी जाने से यह हादसा हुआ है। वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे, जिसके बाद किसी ने फोन कर हमें आग संबंधी सूचना दी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि तीन गोदाम है जिसमें लाखों का इलैक्ट्रोनिक्स का सामान था, जो जलकर राख हो गया है। पुलिस में शिकायत दर्ज करवा जांच की मांग करेंगे। फायर अफसर ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे और स्थिति  पर काबू पा लिया गया।

    दुकान में आग से लाखों का सामान जला, देखें वीडियो