Blog

  • इस समय चाय पीने से होगा फायदा, पाचन क्रिया भी होगी मस्त

    इस समय चाय पीने से होगा फायदा, पाचन क्रिया भी होगी मस्त

    चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं बल्कि सर्वमान्य एनर्जी बूस्टर है। आमतौर पर लोगों का मानना है कि इसे पीने से झट से नींद गायब हो जाती है और हम अपने काम पर आसानी से फोकस कर सकते हैं। इतना ही नहीं तेजी से बदलते परिवेश में भी मेहमानों को अब सबसे पहले चाय दी जाती है। क्या आपने कभी सोचा है कि दोपहर में चाय पीने से आपके इम्यून सिस्टम पर क्या प्रभाव पड़ सकता है?

    रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर के समय चाय का सेवन आवश्यक हो तभी करना चाहिए, क्योंकि चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन्स इम्यून सिस्टम पर हल्का नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। खासकर जब इसे खाने के साथ या खाली पेट लिया जाता है, बेहतर होगा कि दोपहर में हर्बल या ग्रीन टी का सेवन किया जाए। जिसमें कैफीन की मात्रा कम होती है और जो पाचन में मदद कर सकती है। अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं तो चाय का सेवन पूरी तरह से बंद करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन इसे सीमित और संतुलित मात्रा में लेना चाहिए। अगर आप चाय के शौकीन हैं, तो बेहतर होगा कि आप सुबह या शाम के समय चाय का आनंद लें और दोपहर में इसे कम कर दें।

    जब इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, तो शरीर विभिन्न संक्रमणों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाता है। दोपहर के समय चाय पीने से पाचन क्रिया पर असर पड़ सकता है। चाय में मौजूद टैनिन्स शरीर में आयरन के अवशोषण को कम कर सकते हैं, जो कि इम्यून सिस्टम के लिए आवश्यक होता है। आयरन की कमी से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है।

  • Punjab: शरारती तत्वों ने तोड़े गुरुद्वारा साहिब के शीशे, देखें वीडियो

    Punjab: शरारती तत्वों ने तोड़े गुरुद्वारा साहिब के शीशे, देखें वीडियो

    बठिंडाः 100 फुटी रोड पर शरारती तत्वों की ओर से एक गुरुद्वारा साहिब के शीशी तोड़ने का मामला सामने आया है। घटना देर रात की बताई जा रही है। गुरुद्वारा साहिब के सेवादार ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब के मेन गेट पर लगी खिड़कियों को शीशे तोड़े गए है। जिसका पता सुबह चला। जिसके बाद उन्होंने तुरंत बठिंडा पुलिस को सूचित किया।

    दूसरी तरफ डीएसपी सिटी-2 सरबजीत सिंह ने बताया मामला उनके ध्यान में आया है। शरारती तत्वों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी देखे जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab की तहसीलों में बड़े स्तर पर हुए 74 अधिकारियों के तबादले, पढ़े सूची

    Punjab की तहसीलों में बड़े स्तर पर हुए 74 अधिकारियों के तबादले, पढ़े सूची

    जालंधरः पंजाब सरकार की तरफ से अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। सरकार ने इस बार रैवेन्यू विभाग में फेरबदल किया है। सरकार की ओर से 74 तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं। जिसकी सूची जारी कर दी गई है। तबादलों में स्वपनदीप कौर नए तहसीलदार-1 और गुरप्रीत सिंह सब रजिस्ट्रार-1 होंगे। इसी के साथ राम चंद को जालंधर-2 का तहसीलदार व सब रजिस्ट्रार का पदभार सौंपा गया। जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनके नामों की लिस्ट इस प्रकार है।

  • Jalandhar News: St Soldier Group के Rajan Chopra से हुई करोड़ों की ठगी, FIR दर्ज

    Jalandhar News: St Soldier Group के Rajan Chopra से हुई करोड़ों की ठगी, FIR दर्ज

    जालंधर, पंजाब – Jalandhar शहर के प्रतिष्ठित St Soldier Group के प्रमुख Rajan Chopra और होटल व्यवसायी राजन चोपड़ा से 3 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। Jalandhar के थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने राजन चोपड़ा की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में परमिंदर सिंह सभ्रवाल, पवनीश सभ्रवाल, गुरलीन कौर सभ्रवाल, परमीत सभ्रवाल, जो नई दिल्ली के DLF छतरपुर फार्म्स, मंडी रोड के निवासी हैं, और भार्गव कैंप के निवासी उमेश साहन शामिल हैं। Rajan Chopra ने अपनी शिकायत में बताया कि वह उमेश साहन के माध्यम से दिल्ली के इन आरोपियों के संपर्क में आए थे। आरोपियों ने उन्हें विश्वास में लेकर को-वर्किंग स्पेस Business में निवेश कर मुनाफा देने का लालच दिया था। इस धोखाधड़ी में 3 करोड़ रुपए की डील हुई थी। यह भी पढ़े: Jalandhar के अय्याश Travel Agent Sukhchain Singh Rahi के खिलाफ Rape का मामला दर्ज जब आरोपियों को पैसे मिल गए, तो उन्होंने न तो कोई निवेश किया और न ही पैसे वापस किए। राजन चोपड़ा के अनुसार, आरोपियों ने फर्जी साइन कर एक जाली पार्टनरशिप डीड भी तैयार करवाई, जिसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। जब इस धोखाधड़ी की जानकारी उन्हें मिली, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जालंधर और पंजाब में इस घटना को लेकर लोगों में काफी चर्चा है। Keywords: जालंधर समाचार, पंजाब खबरें, ठगी का मामला, St Soldier Group, राजन चोपड़ा, पुलिस FIR, दिल्ली आरोपी, जालंधर पुलिस, ठगी की खबर, पंजाब न्यूज़
  • भयानक हादसा : Bus पलटने से 7 की मौत, 37 घायल

    भयानक हादसा : Bus पलटने से 7 की मौत, 37 घायल

    नई दिल्ली – अमेरिका के मिसिसिपी में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार यह हादसा मिसीसिपी में अंतरराज्यीय मार्ग- 20 पर उस वक्त हुआ, जब एक बस का टायर फट गया।

    इसके बाद बस अपना संतुलन खो बैठी और जाकर खाईं में पलट गई। बस के पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 37 अन्य घायल हुए हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 6 यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य की अस्पताल में मौत हुई। जानकारी के अनुसार मृतकों में छह वर्षीय एक लड़का और उसकी 16 वर्षीय बहन शामिल हैं। दोनों की पहचान उनकी मां ने की।

    उन्होंने बताया कि अधिकारी अन्य मृतकों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। बस वॉरेन काउंटी में बोविना के पास राजमार्ग से फिसलकर पलट गई। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में बताया कि दुर्घटना टायर फटने की वजह से हुई।

  • Punjab: केंद्रीय जेल में आपस में भिड़े हवालाती, एक गंभीर जख्मी, देखें वीडियो

    Punjab: केंद्रीय जेल में आपस में भिड़े हवालाती, एक गंभीर जख्मी, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः केंद्रीय जेल में पुरानी रंजिश को लेकर हवालातियों के आपस में भिड़ने का मामला सामने आय़ा है। बताया जा रहा है कि जेल में पहले से बंद सुखप्रीत उर्फ बुड्ढा और 10 के करीब हवालातियों ने पुरानी रंजिश को लेकर हवालाती रणजीत पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान रणजीत गंभीर जख्मी हो गया। जिसके बाद तुरंत पुुलिस मुलाजिमों ने रणजीत को हवालातियों से छुड़वाया। गंभीर हालत रणजीत को सिविल अस्पतला फिरोजपुर में दाखिल करवाया गया है।

    जानकारी अनुसार रणजीत सिंह कुछ दिन पहले ही जीरा पुलिस की ओर से नाजायज हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उसे जेल में भेजा गया था। मामले में सामने आया है कि रणजीत सिंह की जेल में बंद कैदियों से कोई पुरानी रंजिश थी। जिसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते जेल में बंद सुखप्रीत सिंह बुड्ढा और 10 के करीब अन्य कैदियोंके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सुखप्रीत सिंह बुड्ढा एक गैंगस्टर भी है जिस पर 20 से ज्यादा मुकदमें दर्ज है।

  • इस वजह से रुकी Israel Gaza की जंग, जाने मामला

    इस वजह से रुकी Israel Gaza की जंग, जाने मामला

    नई दिल्ली –  गाजा में पिछले एक साल से चल रहा युद्ध तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। दरअसल हमास और इजरायल के बीच ये समझौता बच्चों को लेकर हुआ है। इजरायल ने खुद से हमास पर हमले करने रोक दिए हैं। 10 साल तक के बच्चों को पोलियो से बचाने और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए ये फैसला लिया गया है।

    पोलियो अभियान के तहत 3 दिन तक बच्चों को पोलियो ड्रोप दी जाएगी और इस अवधि तक गाजा में कोई हमला नहीं होगा। इजरायल और हमास के लड़ाकों के बीच गाजा में पिछले एक साल से चल रहा युद्ध तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। हमास और इजरायल के बीच ये समझौता बच्चों को लेकर हुआ है।

     

  • Punjab: अमृतसर से पटना साहिब के लिए रवाना हुई Special Train, देखें वीडियो

    Punjab: अमृतसर से पटना साहिब के लिए रवाना हुई Special Train, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहीद बाबा जीवन सिंह जी की 363वीं जयंती पर आज अमृतसर से पटना साहिब के लिए एक स्पेशल ट्रेन रवाना की गई। इस ट्रेन में 2175 तीर्थयात्रियों का जत्था पटना साहिब के लिए रवाना हुआ है। ट्रेन जालंधर सिटी, अंबाला कैंट, सरहिंद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ एवं वाराणसी के रास्ते से होकर गुजरेगी।

    ट्रेन रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने बताया कि बाबा जीवन सिंह का जन्मदिवस पटना साहिब में मनाया जाएगा। इसको लेकर नगर कीर्तन भी निकाला जाएगा और कीर्तन दरबार भी आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि 6 सितंबर को ट्रेन वापसी होगी। संगत में बाबा जीवन सिंह जी के जन्मदिवस को लेकर काफी उत्साह पाया जा रहा है। वहीं संगत ने अमृतसर से स्पेशल ट्रेन चलाने पर केंद्र सरकार का धन्यवाद भी किया।

  • इस इलाके में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल

    इस इलाके में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल

    नई दिल्ली – उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के तराई क्षेत्र में तेंदुए की दहशत से ग्रामीण घर में रहने को मजबूर है।  लगातार पिछले कई दिनों से तेंदुआ देखे जाने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मामला जनपद बाराबंकी की रामनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत तराई क्षेत्र में स्थित पुराना गांव से जुड़ा हुआ है। जहां पर पिछले कई दिनों से एक तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

    लोग खेतों की तरफ नहीं जा रहे हैं तो कुछ जगह-जगह पर खेतों में तेंदुआ के पैरों के निशान ग्रामीणों ने देखे।  इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए  प्रयास किया जा रहा है।

    जगह-जगह पर पिंजरा लगाकर कांबिंग की जा रही है, ताकि तेंदुए को पकड़ा जा सके और ग्रामीणों की दहशत को खत्म किया जा सके। लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद भी तेंदुआ वन विभाग के गिरफ्त में नहीं आया, जिसकी वजह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

  • Punjab: 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, साल पहले हुई थी Love Marriage, देखें वीडियो

    Punjab: 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, साल पहले हुई थी Love Marriage, देखें वीडियो

    लुधियानाः पत्नी से परेशान एक 21 वर्षीय युवक ने चुन्नी से फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। जिससे परिवार में शोक की लहर पाई जा रही है। बड़ी बहन ने जब भाई के शव को फंदे से लटकता देखा तो उसने तुरंत शोर मचा दिया। जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन युवक दम तोड़ चुका था। मृतक की पहचान मनी के रूप में हुई है। मनी की तीन बहने और वह दो भाई थे।

    बहन ने बताया कि मनी की पत्नी उसे छोड़कर किसी अन्य युवक के साथ भाग गई थी। जिससे वह परेशान रहता था, मरने से पहले मनी ने बड़ी बहन को फोन किया था, जिसमें वह कह रहा था कि शादी करके गलती हो गई।
    मनी की बहन की देवरानी बरखा ने कहा कि मनी की लव मैरिज हुई थी। वह शेरपुर में रहता था। करीब 1 साल पहले उसने परिवार के खिलाफ मुस्लिम समुदाय की लड़की से शादी करवाई थी।

    अचानक कुछ महीने पहले ही मनी की पत्नी किसी अन्य युवक के संपर्क में आ गई। इस बात का जब मनी को पता चला तो दोनों में काफी विवाद रहने लगा। जिसके बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी किसी युवक के साथ भाग गई है।
    फिलहाल थाना मोती नगर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है। उधर, थाना मोती नगर की पुलिस मामले की जांच भी कर रही है।