Blog

  • Punjab News: मेडिकल कॉलेजों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश; पढ़े पूरी खबर

    Punjab News: मेडिकल कॉलेजों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश; पढ़े पूरी खबर

    पंजाब, (चंडीगढ़), 16 अक्टूबर, 2024: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में चल रहे मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब को मेडिकल एजुकेशन का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने एसएएस नगर (मोहाली), कपूरथला, संगरूर, होशियारपुर और मलेरकोटला में बन रहे मेडिकल कॉलेजों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, “इन मेडिकल कॉलेजों का उद्देश्य लोगों को किफायती और उच्च-गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे पंजाब मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बने।”

    अमृतसर, फरीदकोट और पटियाला मेडिकल कॉलेजों का होगा कायाकल्प

    मुख्यमंत्री ने अमृतसर, फरीदकोट और पटियाला के मेडिकल कॉलेजों के फेसलिफ्ट के लिए भी विस्तृत योजना तैयार करने का आदेश दिया। “राज्य के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों की आधुनिक सुविधाओं से अपग्रेडिंग सुनिश्चित की जाएगी, ताकि लोग बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें,” मान ने कहा। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि इन कॉलेजों को उन्नत करने के लिए आवश्यक संसाधनों का प्रबंधन किया जाए और छात्रों को बेहतर शिक्षा के साथ ही मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मुहैया कराया जाए।

    सरकारी अस्पतालों में सुपर-स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती

    मुख्यमंत्री ने राज्य के सरकारी अस्पतालों में सुपर-स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती की संभावनाओं का आकलन करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सुपर-स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति से सरकारी अस्पतालों में बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से नीति तैयार करने का आदेश दिया ताकि अधिक से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों को सरकारी सेवाओं में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। “इससे राज्य के लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी और आम नागरिकों की भलाई सुनिश्चित होगी,” मुख्यमंत्री ने कहा।

    पंजाब को मेडिकल एजुकेशन का हब बनाने की योजना

    भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में एक गौरवशाली इतिहास है, जहां से कई डॉक्टर वैश्विक स्तर पर चिकित्सा क्षेत्र में नाम कमा चुके हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई मेडिकल कॉलेज परियोजनाएं राज्य के छात्रों को सर्वोत्तम मेडिकल शिक्षा प्रदान करेंगी और भविष्य में विश्व-स्तरीय डॉक्टर तैयार करेंगी।
  • Punjab News: छठ पूजा से पहले पानी बंद होने पर लोगों में रोष, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: छठ पूजा से पहले पानी बंद होने पर लोगों में रोष, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    लुधियानाः हर साल पूर्वांचल समाज पक्खोवाल नहर पर छोटी पूजा करता है, लेकिन इस बार नहर में पानी न छोड़े जाने को लेकर पूर्वांचल समाज विरोध प्रदर्शन कर रहा है। मीडिया से बात करते हुए सेवा सोसायटी के नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक ने कहा कि पिछे से पानी को बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि छठ पूजा पर हर साल डेढ़ लाख श्रद्धालु पूजा करते हैं, ऐसे में अगर पानी नहीं छोड़ा गया तो परेशानी का सामना करना पड़ता है।


    उन्होंने कहा कि पानी बंद होने के चलते सीधे तौर पर हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसको लेकर आज नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक समर्थकों के साथ डीसी ऑफिस पहुंचे। दीपक ने कहा कि अगर आने वाले दिनों में इसका समाधान नहीं हुआ तो प्रशासन के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया जाएगा।

  • उमर अब्दुल्ला CM और सुरिंदर चौधरी बनें Deputy CM

    उमर अब्दुल्ला CM और सुरिंदर चौधरी बनें Deputy CM

    जम्मू-कश्मीर: उमर अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है। समारोह में सुरिंदर चौधरी ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (SKICC) में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पहले उमर अब्दुल्ला को शपथ दिलाई, इसके बाद सुरिंदर चौधरी ने डिप्टी सीएम की शपथ ग्रहण की।

    इंडिया गठबंधन दलों के कई नेता शपथ समारोह में शामिल हुए। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, JKNC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती, AAP नेता संजय सिंह, CPI नेता डी राजा सहित INDIA गठबंधन के अन्य नेता यहां मौजूद हैं।

    कांग्रेस पार्टी सरकार में शामिल नहीं हुई है। कांग्रेस ने उमर सरकार को बाहर से समर्थन देने के फैसला लिया है। उमर अब्दुल्ला के साथ नेशनल की तरफ से सुरिंदर चौधरी,सतीश शर्मा, सकीना इटू ने मंत्री पद की शपथ ली है। सुरिंदर चौधरी डिप्टी सीएम बनाए गए हैं।

    शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह हुआ। शपथ ग्रहण समारोह स्थल के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शपथ समारोह से पहले उमर अब्दुल्ला ने नेकां के संस्थापक शेख मुहम्मद अब्दुल्ला के स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पठानी सूट और कोट पहने 54 वर्षीय अब्दुल्ला ने पार्टी संस्थापक के स्मारक पर फूल चढ़ाए।

  • वक्त रहते हो जाएं सावधान ! छिन सकता है चेहरे का निखार

    वक्त रहते हो जाएं सावधान ! छिन सकता है चेहरे का निखार

    हेल्थः आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस होना आम बात है, जो हमारे मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित करता है। माना जाता है कि ज्यादा तनाव मेंटली हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है और इससे कई परेशानियां हो सकती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक जब हम तनाव में होते हैं, तो इसका सबसे पहला असर हमारी त्वचा पर पड़ता है।

    जिसे हम ‘स्ट्रेस स्किन’ कहते हैं। हमारे शरीर में कोर्टिसोल समेत कई तरह के हॉर्मोन रिलीज होते हैं। ये हॉर्मोन हमारी स्किन के संतुलन को बिगाड़ सकते हैं। इससे चेहरे पर अक्सर पिंपल्स और अन्य समस्याएं नजर आने लगती हैं। मानसिक तनाव का सीधा संबंध हमारी त्वचा की सेहत से जुड़ा हुआ होता है। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि हमारे इमोशंस भी स्किन हेल्थ को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं। जब हम स्ट्रेस में होते हैं, तो यह हमारी स्किन को नुकसान पहुंचाता है।

    रिसर्चर्स की मानें तो जब हमारे शरीर में कोर्टिसोल यानी स्ट्रेस हॉर्मोन का स्तर बढ़ जाता है, तब यह हॉर्मोन सूजन को बढ़ाता है और स्किन की समस्याएं पैदा करता है। इससे त्वचा पर जलन, दाने और दाग-धब्बे हो सकते हैं। स्ट्रेस से त्वचा ऑयली हो सकती है, जिससे मुंहासों की समस्या बढ़ जाती है। ऑयली त्वचा से चमकदार चेहरे का निखार गायब हो सकता है और इससे चेहरे की रंगत उड़ सकती है। स्ट्रेस की समस्या अक्सर बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल से जुड़ी होती है। जंक फूड, स्मोकिंग और ज्यादा पीने से भी स्किन की समस्याएं बढ़ सकती हैं।

  • Punjab News: स्कूली बच्चों को लेने आई बस पलटी, एक की मौत

    Punjab News: स्कूली बच्चों को लेने आई बस पलटी, एक की मौत

    पटियालाः पातड़ां-खनौरी मुख्य मार्ग पर गांव जोगेवाला में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां स्कूली बच्चों को लेने आई एक निजी स्कूल की बस अचानक पलट गई। घटना में बच्चों सहित बस में सवार स्कूली टीचर घायल हो गए। वहीं इस घटना में बस की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला शांति देवी की मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है।

    वहीं मौके पर पहुंचे थाना शुतराणा के प्रमुख गुरमीत सिंह ने बताया कि सुबह गांव ढाबी गुजरों की एक निजी स्कूल बस गांव जोगेवाला में एक स्कूटर सवार को बचाते समय अचानक पलट गई। गांव जोगेवाला निवासी 65 वर्षीय शांति देवी की बस के नीचे आने से मौत हो गई।

    उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त स्कूल बस में एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चों के अलावा कुछ शिक्षक भी सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आईं। उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है। गांव जोगेवाला निवासी फतेह सिंह ने बताया कि मृतक महिला शांति देवी के परिवार का स्कूल प्रबंधन से समझौता हो गया है।

  • Punjab News: 13,400 किलोमीटर लिंक रोड्स के निर्माण को मिली मंजूरी, 2436.49 करोड़ रुपये होंगे खर्च

    Punjab News: 13,400 किलोमीटर लिंक रोड्स के निर्माण को मिली मंजूरी, 2436.49 करोड़ रुपये होंगे खर्च

    पंजाब, (चंडीगढ़), 16 अक्टूबर, 2024: पंजाब सरकार ने राज्य के ग्रामीण इलाकों में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए 13,400 किलोमीटर लंबी लिंक रोड्स के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर 2436.49 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि काम की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

    गांवों में विकास को बढ़ावा देने का प्रयास

    मुख्यमंत्री ने बताया कि लिंक रोड्स ग्रामीण और शहरी बाजारों के बीच संपर्क को आसान बनाएंगी, जिससे कृषि उत्पादों का परिवहन सुचारू होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
    “यह सड़क नेटवर्क केवल यातायात को सुगम नहीं बनाएगा बल्कि ग्रामीण जीवन में समृद्धि और प्रगति भी लाएगा,” उन्होंने कहा।
    ग्रामीण कनेक्टिविटी को बेहतर करने से स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के अवसरों तक सुविधाजनक पहुंच भी सुनिश्चित होगी। यह परियोजना सरकार के ग्राम विकास मॉडल का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत सड़कों के उन्नयन के साथ अन्य बुनियादी ढांचागत सुधार भी किए जा रहे हैं।

    AI तकनीक से निर्माण 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों के निर्माण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इससे सड़कों की स्थिति का सटीक आकलन किया जा सकेगा और संसाधनों का स्मार्ट प्रबंधन होगा।

    AI के लाभ:

    1. कुशल सर्वेक्षण: AI तकनीक के जरिए जरूरतमंद और जर्जर सड़कों की पहचान की जाएगी।
    2. गुणवत्ता नियंत्रण: निर्माण कार्यों पर रियल-टाइम निगरानी होगी।
    3. धन की बचत: अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाते हुए सार्वजनिक धन का सदुपयोग होगा।
    मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सड़कों का निर्माण तीन श्रेणियों में किया जाएगा:
    1. टॉप प्रायोरिटी रोड्स: जिन्हें तुरंत मरम्मत की आवश्यकता है।
    2. प्रायोरिटी रोड्स: जिन्हें समयबद्ध तरीके से उन्नत किया जाएगा।
    3. जरूरतमंद रोड्स: जिनकी स्थिति मामूली खराब है लेकिन जल्द सुधार की जरूरत है।
    इसके लिए PWD और मंडी बोर्ड को मिलकर एक जमीनी सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया गया है ताकि परियोजना का कार्यान्वयन सुचारू रूप से हो सके।

    किसानों और ग्रामीणों के लिए राहत

    मुख्यमंत्री मान ने कहा, “यह पहल विशेष रूप से किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए मददगार साबित होगी, क्योंकि यह उनके उत्पादों को बाजारों तक आसानी से पहुंचाएगी और परिवहन की लागत कम करेगी।” लिंक रोड्स का विस्तार मौसम के अनुकूल बनाया जाएगा, जिससे वे बरसात और अन्य प्रतिकूल स्थितियों में भी टिकाऊ रहें। सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी व्यक्ति को बाजार, अस्पताल या स्कूल पहुंचने में कठिनाई का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल निर्माण ही नहीं, सड़कों की नियमित देखभाल और मरम्मत भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने मंडी बोर्ड और PWD को निर्देश दिए कि सड़कों के रखरखाव के लिए वार्षिक योजना तैयार की जाए। सरकार ने एक समर्पित शिकायत निवारण प्रणाली की भी घोषणा की है, जहां ग्रामीण अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। मुख्यमंत्री मान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस परियोजना को समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए और वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण के हर चरण की ऑनलाइन ट्रैकिंग की जाएगी, ताकि लोग रियल-टाइम अपडेट प्राप्त कर सकें।
  • Punjab News: Snooker पर पुलिस की Raid के मामले में आया नया मोड़, देखें CCTV

    Punjab News: Snooker पर पुलिस की Raid के मामले में आया नया मोड़, देखें CCTV

    लुधियानाः 32 सेक्टर नजदीक एक स्नूकर की दुकान में 2 दिन पहले दड्डा सट्टा खिलवाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने रेड की थी। यह कार्रवाई CIA-3 के पुलिस कर्मचारियों ने की थी। हालांकि पुलिस की इस दबिश के दौरान वहां पर काफी विवाद भी हुआ था। पुलिस को उस समय विरोध का सामना करना पड़ा था और पुलिस बेरंग लौट गई थी। लेकिन इस मामले में थाना डिवीजन 7 की पुलिस ने पुलिस मुलाजिमों से बहसबाजी करने के आरोप में 2 लोगों पर FIR दर्ज की है। जिसमें पुलिस ने विशू नारंग और विमल नारंग के खिलाफ पुलिस ने 132,321,351(2),3(5) BNS के तहत एक्शन लिया। पुलिस की रेड का विरोध करते हुए डाइंग कारोबारी विमल नारंग ने एक सीसीटीवी वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक टेबल पर स्नूकर खेल रहे है। पुलिस कर्मचारी मैनेजर के टेबर पर बैठे युवक का मोबाइल कब्जे में लेते है। उससे पूछताछ की जाती है। वहां मौजूद कुछ अन्य लोगों से भी पुलिस कर्मचारी पूछताछ करते है। विमल नारंग ने कहा कि जिस जगह पुलिस ने रेड की है वह सिर्फ बच्चों के लिए स्नूकर खेलने की जगह है। वहां किसी तरह का दड्डा-सट्टा या जुआ नहीं खेलाया जाता। जो पुलिस कर्मचारी रेड करने आए थे वह नशे में थे। उन लोगों ने 15 हजार रुपए महीने की डिमांड की। पुलिस कर्मचारियों ने गल्ले से पैसे भी निकाले है। विमल ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों पर जब दबाव डाला तो उन लोगों ने युवकों के मोबाइल वापस किए। पुलिस प्रशासन के सीनियर अधिकारी और पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है कि मामले की जांच कर इंसाफ दिलाया जाए। यदि कोई नशा या दड्डा सट्टा खेलने के प्रूफ उन पुलिस कर्मचारियों को मिले है वह सार्वजनिक करे। इस मामले की जांच ASI सुखदेव सिंह कर रहे है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

    Snooker पर पुलिस की Raid ,देखें CCTV

  • नौकरानी की गंदी करतूतः परिवार को खिलाती रही पेशाब वाला खाना, सभी बीमारी से ग्रस्त, CCTV से खुला राज

    नौकरानी की गंदी करतूतः परिवार को खिलाती रही पेशाब वाला खाना, सभी बीमारी से ग्रस्त, CCTV से खुला राज

    गाजियाबाद: जिले क्रॉसिंग रिपब्लिक में एक नौकरानी की ऐसी घिनौनी हरकत सामने आई है, जिसे सुनकर सभी हैरान है और नौकरानी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की भी मांग कर रहे हैं। नौकरानी पेशाब से आटा गूंथकर मालिक और उसके परिवार को रोटियां बनाकर खिला रही थी। जिससे पूरे परिवार को लीवर की बीमारी हो गई। बाद में मालिक को शक हुआ कि कुछ गड़बड़ी है। जिसके बाद उन्होंने रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। कैमरे के फुटेज में घरेलू सहायिका की शर्मनाक हरकत कैद हो गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घरेलू सहायिका कई सालों से ऐसा कर रही थी। क्रॉसिंग रिपब्लिक की एक सोसाइटी में रियल एस्टेट कारोबारी परिवार के साथ रहते हैं। करोबारी की पत्नी ने बताया कि उनके घर में शांतिनगर निवासी रीना बतौर घरेलू सहायिका करीब आठ साल से काम कर रही है। घर में चौका-बर्तन के अलावा परिवार का खाना भी वही बनाती थी। कारोबारी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से परिवार के लोग लीवर की बीमारी से ग्रसित होने लगे। शुरू में तो उन्होंने कोई संक्रमण समझकर डॉक्टर को भी दिखाया, लेकिन जब राहत नहीं मिली। वहीं एक-एक के कर पूरा परिवार लीवर की बीमारी से ग्रसित होने लगा। ऐसे में करोबारी को शक हुआ और रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए। इसमें पूरे मामले का पता चल गया। रियल एस्टेट कारोबारी का कहना है कि उनका परिवार घरेलू सहायिका रीना पर आंख बंदकर भरोसा करता था। इतना ही नहीं, बल्कि सब उसे परिवार के सदस्य के रूप में मानते थे। हर अच्छे बुरे हालात में उसके साथ रहते थे। हालांकि, पहले कई बार घर से नगदी और सामान भी चोरी हुआ, लेकिन उन्होंने रीना पर कभी शक नहीं किया। परिवार का कहना है कि कुछ समय पहले टीवी पर एक नौकरानी का कारनामा देखा था। वह खाने में अपना पेशाब मिलाकर परिवार को खिलाती थी। परिवार के सदस्य बीमार होने लगे, ऐसे में उन्हें भी अपनी घरेलू सहायिका पर शक हुआ। जिससे कि उन्होंने घर रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। इसकी पता घरेलू सहायिका को नहीं लगने दिया। जिसके बाद घरेलू सहायिका जब सोमवार को खाना बनाते समय अपना मूत्र मिलाते हुए कैमरे में कैद हो गई। जिसे देखते ही कारोबारी और उनके परिजनों के होश उड़ गए। करोबारी ने इसके बाद क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में शिकायत दी।पुलिस के मुताबिक रियल एस्टेट कारोबारी की पत्नी द्वारा थाने में शिकायत देने पर पुलिस जांच के लिए पहुंची। पुलिस में शिकायत का पता लगने घरेलू सहायिका रीना ने कारोबारी की पत्नी से झगड़ा किया और पूछताछ में वह पुलिस के सामने आरोपों को नकारती रही। लेकिन जब उसे रसोई में लगे कैमरे की फुटेज दिखाई गई तो चुप रह गई।

    परिवार को खिलाती रही पेशाब वाला खाना, देखें CCTV

  • Punjab News: सरपंच की जीत की खुशी मना रहे लोगों पर चढ़ाई तेज रफ्तार कार; 7 लोग जख्मी, देखें वीडियो

    Punjab News: सरपंच की जीत की खुशी मना रहे लोगों पर चढ़ाई तेज रफ्तार कार; 7 लोग जख्मी, देखें वीडियो

    बटालाः डेरा बाबा नानक रोड पर स्थित गांव धर्मकोट बग्गा में सरपंच की जीत की खुशी मना रहे लोगों को तेज रफ्तार ने टक्कर मार दी। जिससे महिला समेत 7 लोग गंभीर जख्मी हो गए। जख्मियों को सिविल और निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है। घटना देर शाम की बताई जा रही है। बटाला सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान वंश वासी धर्मकोट बग्गा ने बताया कि उनके करीबी भिंदर जो सरपंच का चुनाव जीते थे। जिनकी जीत की खुशी मना रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने लोगों अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान हादसे में नीतू, रजेश कुमार राजा, लवप्रीत, वंश, अशोक, रवि, मनीश, मेशा भगत, लाली और एक बच्ची जख्मी हुए है। जिन्हें मौके पर अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं लोगों ने कार चालक को काबू कर पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    लोगों पर चढ़ाई तेज रफ्तार कार,देखें वीडियो

  • Jalandhar News: एक ही फैक्ट्री में तीसरी बार चोरी, चोर काबू

    Jalandhar News: एक ही फैक्ट्री में तीसरी बार चोरी, चोर काबू

    जालंधरः महानगर की दादा कालोनी में एक फैक्ट्री में तीसरी बार चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एमएस मैटल इंडस्ट्री में चोर लाखों रुपये का सामान चुरा कर फरार हो गए।यह चोरी का वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    फैक्ट्री मालिक ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी फैक्ट्री में मार्च और सितंबर में चोरी हुई थी, अब तीसरी बार चोरों ने फिर उसकी फैक्ट्री को निशाना बनाया है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी देखने पर सामने आया है कि मार्च में जो चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे, वहीं सितंबर में भी चोरी करने आए है। आरोपियों की पहचान सुक्खा और सिबू निवासी मकसूदां के रूप में हुई है। थाना आठ की पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर मंगलवार को दोनों आरोपितों को काबू कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है।

    बता दें कि फैक्ट्री में तीन बार चोरी हो चुकी है। पहले चोर कई क्विंटल पीतल चोरी कर ले गए थे। दूस इसके बाद सितंबर में चोरी हुई तो उन्होंने लोगों की मदद से चोरों को दबोचने की कोशिश की लेकिन वह फरार हो गए। उन्हीं चोरों ने फिर से फैक्ट्री से तीन क्विंटल 50 किलो पीतल, दो मोबाइल फोन और मंदिर में पड़े करीब 12 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए थे।