Blog

  • 20 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस ने सेट पर की आत्महत्या

    20 वर्षीय टीवी एक्ट्रेस ने सेट पर की आत्महत्या

    मुंबईः सोनी सब टीवी के सीरियल ‘अलीबाबा : दास्तान ए काबुल’ की प्रमुख एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने सुसाइड कर लिया है। इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने सीरियल के सेट पर ही फांसी लगाई है। हालांकि आत्महत्या का कारण अब तक सामने नहीं आया है। तुनिशा की उम्र 20 साल थी। तुनिशा ने इंडस्ट्री में एक बालकलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप से तुनिशा ने टीवी पर अपना डेब्यू किया था। सूत्रों की माने तो, सेट पर मौजूद लोगों ने एक्ट्रेस को तुरंत अस्पताल लेकर जाने की कोशिश की लेकिन रास्तें में ही उनका निधन हो गया। अब उनका शव पोस्ट मार्टम के लिए भिवाड़ी के अस्पताल भेजा गया है।

    फिलहाल तुनिशा सोनी सब टीवी के सीरियल अली बाबा : दास्तान ए काबुल में शहजादी मरियम का किरदार निभा रही थी। तुनिशा फितूर, बार-बार देखो, कहानी 2 : दुर्गा रानी सिंह, दबंग 3 जैसी फिल्मों में भी नजर आई थी। फितूर और बार-बार देखो में तुनिशा ने यंग कटरीना कैफ का किरदार निभाया था। कलर्स टीवी पर उनका सीरियल ‘इंटरनेट वाला लव’ लोगों ने खूब पसंद किया।

    सदमें में हैं सेट के एक्टर्स

    तुनिशा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी। हमेशा खुश रहने वाली और सेट पर सभी के साथ हसी मजाक से बात करने वाली इस एक्ट्रेस ने इस तरह का कदम उठाने की वजह से सभी लोग सदमें में हैं। कुछ समय पहले टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने भी इस तरह से अचानक सुसाइड किया था।

    कुछ समय पहले शुरू हुआ था नया शो अली बाबा

    कुछ समय पहले तुनिशा का नया शो अली बाबा शुरू हुआ था। इस सीरियल को लेकर एक्ट्रेस काफी ज्यादा एक्ससाइटेड थी। उनका मानना था कि काफी समय बाद वो फिर एक बार टीवी पर पीरियड ड्रामा कर रही हैं, जिसमें वो कई तरह के चैलेंजिंग लुक ट्राय कर सकती हैं। उनके फैंस को भी अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा था।

  • बददी में प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन

    बददी में प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन

    कार्यालयों को डीनोटिफाई करने को लेकर रोष
    तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
    बददी/सचिन बैंसल: शनिवार को भाजपा दून मंडल द्वारा आयोजित सरकार के विरुद्ध बद्दी में जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। वर्तमान सरकार द्वारा पूर्व सरकार द्वारा खोले गए कार्यालयों को डीनोटीफाइड करने के विरोध में भाजपा दून मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक परमजीत सिंह के नेतृत्व में रेली निकाल कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमे सैकड़ो की तादाद में कार्यकर्ता इकठ्ठे हुए। तहसीलदार बद्दी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया।
    ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश की तरह दून विधानसभा क्षेत्र में तहसील कृष्णगढ़, लोक निर्माण विभाग का मंडलीय कार्यालय पट्टा मेहलोग, जाडला में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी, साई में पशु अस्पताल और मडेसर व ढक रयाना में पटवार सर्कल बंद करने को लेकर यह रोष प्रदर्शन किया गया। पूर्व विधायक परमजीत सिंह ने कहा की जनता की मांग पर यह कार्यालय खोले गए थे। अब वर्तमान सरकार ने बदले की भावना से कार्य करना बंद करे और अधिसूचना को तुरंत वापिस ले। मंडल प्रधान और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति कांत ने कहा कि सुखविंदर सिंह की सरकार ने जन विरोधी फैसले लेने शुरू कर दिए है।
    मुख्य मंत्री ने राजनीतिक द्वेष के कारण उक्त संस्थाओं को अधिसूचना को रद्द किया है जिसकी दून भाजपा निंदा करती है। यदि सरकार इस फैसले को जल्द वापिस नही लेती है तो आने वाले समय में भाजपा द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।इस रोष प्रदर्शन में जहां भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।वहीं आमलोग, पंचायत प्रतिनिधि, बीडी सी मेंबर और कई प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
    इस अवसर पर पूर्व विधायक परमजीत के साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डर श्रीकांत, मंडल प्रधान बलबीर ठाकुर, महामंत्री कश्मीरी लाल धीमान, नप परिषद बद्दी के प्रधान जस्सी चौधरी, उपप्रधान मान सिंह मेहता, मोहन लाल गोयला, पंचायत प्रधान मदन वर्मा, उपप्रधान पट्टा नाली मदन लाल ठाकुर, गुरमेल चौधरी, जगदीश जग्गी, सोनी प्रधान, राज कुमार चौधरी, राजिंद्र झल्ला, दीवान प्रधान, बलविंदर धीमान, अशोक धर्मपुरी, आज्ञा राम, चनन राम, सीता राम, नरेंद्र दिप्पा, राजेश काशव, बब्बू लबाना, संजय राय, तरसेम चौधरी, प्रिंस मेहता, संजीव गिरी, निर्मल, वीरेंद्र चौधरी, जोगिंद्र ठाकुर, मनोहर लाल ठाकुर, पम्मी धीमान, गुरदास धीमान, राज संधू, सुनील लाखा, विकी लेहीं, जगतार हीरा, सुभाष शर्मा, देव राज ठाकुर, मान सिंह जोहड़िया, बलराम चौधरी, राकेश चंदेल, खुशी राम कसाना, पदम चाचा, तरसेम प्रधान, प्रेम चौधरी, राजेश मेहता, राजू गोयला के अलावा भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  • मोदी सरकार का एक्शनः मंत्री ने 10 अफसरों को दिखाया बाहर का रास्ता

    मोदी सरकार का एक्शनः मंत्री ने 10 अफसरों को दिखाया बाहर का रास्ता

    नई दिल्लीः भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति पर चलते हुए दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टेलिकॉम डिपार्टमेंट के 10 सीनियर अफसरों को जबरन रिटायरमेंट पर भेज दिया है। एक तरह से कहा जाए तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इन सभी ईमानदारी पर संदेह होने के चलते ऐसा किया गया है। सरकार ने अलग-अलग कानूनों में मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए इन अधिकारियों को बाहर कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जानकारी दी कि दूरसंचार विभाग के जिन 10 अधिकारियों को जबरन रिटायरमेंट पर भेजा गया है, उनमें एक ज्वॉइंट सेक्रेट्री लेवल का अधिकारी भी शामिल है।

    काम करो या काम छोड़ो

    खबर में बताया गया है कि दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भ्रष्टाचार को एकदम बर्दाश्त न करने की नीति पर अमल करते हुए, 10 अधिकारियों की ‘काम करो या काम छोड़ो’ अभियान के तहत यह छंटनी कर दी। ये पहली बार है जब दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों को इस तरह बाहर का रास्ता दिखाया गया है। सरकार ने सीसीएस (पेंशन) नियम, 1972 के पेंशन नियम 48 की धारा 56 (जे) में मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए अधिकारियों की छंटनी कर दी।

    सूत्र ने बताया, ‘दूरसंचार मंत्री ने संदिग्ध ईमानदारी और भ्रष्टाचार को तनिक भी बर्दाश्त नहीं करने की सरकार की नीति के तहत दूरसंचार विभाग के 10 वरिष्ठ अधिकारियों को जबरन सेवानिवृत्ति देने की मंजूरी दे दी है। इन 10 अधिकारियों में से 9 डायरेक्टर लेवल पर काम कर रहे थे, जबकि एक अधिकारी ज्वॉइंट सेकेट्री लेवल का था।’

    ‘सुशासन दिवस’ से पहले लिया फैसला

    दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ये फैसला केंद्र की मोदी सरकार द्वारा हर साल मनाए जाने वाले ”सुशासन दिवस” ​​की पूर्व संध्या पर किया है। मोदी सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेशी के जन्मदिन को ‘सुशासन दिवस’ के तौर पर मनाती है।इससे पहले सितंबर में अश्विनी वैष्णव ने एक बैठक के दौरान सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल के एक वरिष्ठ अधिकारी को झपकी लेते देखा था। इसके बाद उस अधिकारी को वॉलियंटरी रिटायरमेंट पर भेज दिया गया था। रेलवे विभाग ने भी लगभग 40 अधिकारियों को जबरन रिटायरमेंट पर भेजा है। अश्विनी वैष्णव के पास रेल मंत्रालय का भी प्रभार है।

  • ‘कहानी घर घर’ की जैसे सीरीयल में काम कर चुकी दिग्गज एक्ट्रेस का हुआ निधन

    ‘कहानी घर घर’ की जैसे सीरीयल में काम कर चुकी दिग्गज एक्ट्रेस का हुआ निधन

    मुंबईः टीवी और बॉलीवुड जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे के साथ-साथ कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली मशहूर अभिनेत्री रजिता कोचर अब इस दुनिया में नहीं रहीं, उनका निधन हो गया है। एक्ट्रेस की उम्र 70 साल थी। वहीं 23 दिसंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक रजिता कोचर की मौत गुर्दे के फेल हो जाने के कारण हुई। उनकी भतीजी नुपुर कंपानी ने इस बारे में ईटाइम्स को बताया, “पिछले साल सितंबर में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद वो पैरालिसिस का शिकार हो गईं थीं।

    हालांकि धीरे-धीरे वो ठीक हो गई थीं, लेकिन फिर मंगलवार को उन्हें सांस में तकलीफ और पेट मे दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद हम लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं फिर तबीयत बीगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया।” जहां रजिता कोचर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। रजिता टीवी के दुनिया की एक मशहूर अदाकारा थीं, वहीं उनका निधन मनोरंजन जगत के लिए एक बेहद ही दुखद खबर है।

    इन टीवी सीरियल्स में किया था काम

    रजिता कोचर ने अपने करियर में कई बड़े टीवी शोज में काम किया था, जिनमें कवच, तंत्र, हातिम, काली शक्तियों से, कहानी घर घर की जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। छोटे पर्दे पर अपनी शानदार अदाकारी के लिए जाने जाने वाली रजिता भ्रम, पिया का घर जैसी कई हिन्दी फिल्मों में भी नजर आई थीं। वहीं आखिरी बार उन्हें साल 2019 में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी में देखा गया था। हालांकि अब ये दिग्गज अदाकारा इस दुनिया में नहीं रहीं।

    मां कहकर बुलाया करते थे को-स्टार

    रजिता कोचर का नाम दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार था। उन्होंने पर्दे पर कई शोज में मां की भूमिका निभाई थी। उनकी भतीजी नुपुर ने ये भी खुलासा किया कि उनके साथ काम करने वाले कई एक्टर्स उन्हें अक्सर मां ही कहा करते थे। नुपुर ने ये भी कहा, “वो मेरी बायोलॉजिकल मदर नहीं थीं, लेकिन वो मां से बढ़कर थीं।”

  • राजकीय महाविद्यालय रामशहर में सडक सुरक्षा को लेकर रैली निकाली

    राजकीय महाविद्यालय रामशहर में सडक सुरक्षा को लेकर रैली निकाली

    हाथों में बैनर व पोस्टर उठाकर किया जागरुक

    बददी/सचिन बैंसल: राजकीय महाविद्यालय रामशहर में सडक़ सुरक्षा अभियान के अंतर्गत प्रोफेसर सुमन की देखरेख में एक सडक़ सुरक्षा रैली का आयोजन किया गया।  इस रैली में महाविद्यालय के लगभग 50 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्राओं ने हाथों में बैनर व पोस्टर लेकर सडक़ सुरक्षा के नियमों के प्रति महाविद्यालय के आसपास के क्षेत्र में नारे बोलते हुए लोगों को जागरूक किया। 

    सडक़ सुरक्षा क्लब की संचालक प्रोफेसर सुमन ने बताया की महाविद्यालय को निदेशक यातायात, हिमाचल प्रदेश की ओर से सडक़ सुरक्षा के संबंध में विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के लिए 25 हजार की धनराशि उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से भेजी गई है। उन्हीं गतिविधियों के अंतर्गत आज महाविद्यालय में गठित सडक़ सुरक्षा क्लब की ओर से सडक़ नियमों के पालन करने व जागरूक करने के लिए रामशहर क्षेत्र में रैली का आयोजन किया गया। रैली के उपरांत सभी विद्यार्थियों को चाय पान भी करवाया गया। इस रैली के दौरान प्रोफेसर शशि, संजय कुमार क्लर्क व कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर सतविंदर सिंह भी मौजूद रहे।

  • ज़िंदगी में अपने लक्ष्य तक पहुंचने का कोई शॉर्टकट नहीं: ओम शर्मा

    ज़िंदगी में अपने लक्ष्य तक पहुंचने का कोई शॉर्टकट नहीं: ओम शर्मा

    बाबा पब्लिक स्कूल बिलांबली में वार्षिकोत्सव की धूम 

    बद्दी/सचिन बैंसल: ज़िंदगी में सफल होने और अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कोई शॉर्टकट नहीं है, अनुशासन और ईमानदारी से ही मुकाम हासिल किया जा सकता है। बाबा पब्लिक स्कूल बिलांबली में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए प्रदेश इंटक प्रवक्ता व जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव ओम शर्मा ने कहा अभिभावकों से कहा के अपने बच्चों को समय दें और उनकी गतिविधियों पर नज़र रखें। उन्होंने कहा के बच्चों को अगर छोटी उम्र में अध्यात्म से जोड़ा जाए तो बच्चे बड़े होकर संस्कारी होने के साथ साथ ऊंचे मुकाम पर पहुंचेंगे।

     कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अथिति डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता, ईएसआई से रिटायर्ड असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत यादव व एमवीएम इंडस्ट्री के प्लांट हैड अनुज कुमार ने शिरकत की और बच्चों को सम्बोधित किया। 

    स्कूल की प्रधानाचार्या सरोज सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और वर्षभर की बच्चों की उपलब्धियों से अवगत करवाया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि ओम शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके की ओर बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। बच्चों ने बम बम भोले, पापा मेरे पापा, ब्राजील, प्रेम रत्न धन पायो पर डांस समेत नाटी, पंजाबी गिद्दा, उत्तराखंडी डांस, भांगड़ा व अन्य मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वहीं बच्चों ने मोबाइल के दुष्प्रभाव, शिक्षा तथा पर्यावरण पर नाटक प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। मनमोहक संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर एमवीएम इंडस्ट्री के प्लांट हैड अनुज कुमार ने 5100 और डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने 2100 रुपये स्कूल प्रबंधन को भेंट किये। 

    इस मौके पर मुख्यातिथि ओम शर्मा के साथ डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता, देवव्रत यादव, अनुज कुमार, प्रभजीत पम्मी, निर्मल सिंह, प्रधानाचार्य सरोज सिंह, सुरेंद्र सिंह, किरण शर्मा, जागृति, अनुपमा, रंजना, बृज लक्ष्मी, दिव्या, रेणु, अर्चना समेत बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बाबा पब्लिक स्कूल की अध्यापिकयों ने भी मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सबको रोमांचित किया।

  • एसएचओ राकेश रॉय ने संभाला बद्दी पुलिस थाना प्रभारी का कार्यभार

    एसएचओ राकेश रॉय ने संभाला बद्दी पुलिस थाना प्रभारी का कार्यभार

    पहले भी रह चुका हूं बद्दी यहां की समस्याओं से हूं भलीभांति परिचित : राकेश रॉय 

    ट्रैफिक की समस्या को सुलझाने के साथ से शराब, चिट्टा व खनन माफिया पर कसेगा शिकंजा 

    बद्दी/सचिन बैंसल: एसएचओ राकेश रॉय ने पुलिस थाना बद्दी के नए कप्तान का कार्यभार संभाल लिया। पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए एसएचओ बद्दी राकेश रॉय ने कहा की बद्दी में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने के लिए कारगर कदम उठाये जाएंगे। पुलिस जहां वैकल्पिक मार्गों पर विचार करेगी वहीं कुछ मार्गों को वनवे करने का सोचा जाएगा ताकि लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिले। रॉय ने कहा के यहां अवैध खनन, नशा, शराब व चिट्टा माफिया पर सख्ती से शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस कप्तान एसपी मोहित चावला के दिशा निर्देशों व मार्गदर्शन में क्राइम को कम करने के साथ साथ जनता के सहयोग से पुलिस काम करेगी। 

    राकेश रॉय ने कहा के वह पहले भी बद्दी में सेवाएं दे चुके हैं जिसके चलते यहां की भगोलिक स्थिति, यहां की समस्याओं व क्राइम से भलीभांति परिचित हैं। यह एरिया उनके लिए नया नहीं है जिसके चलते वह आला अफसरों व जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरकस प्रयास करेंगे। 

    उन्होंने कहा की यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा और पुलिस पेट्रोलिंग के साथ साथ रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी। 
    बद्दी को क्राइम फ्री करने के लिए वह वचनबद्ध हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की के वह जनता की सेवा में 24 घन्टे उपलब्ध हैं और लोग उनसे अपनी समस्याओं व शिकायतें के बाबत कभी भी मिल सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया की वह पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ मित्रव्रत पुलिस शासन जनता को देने के लिए कृतसंकल्प रहेंगे।

  • कृष्ण विवाह में सावरिया आजा भजन पर झूमे श्रोतागण

    कृष्ण विवाह में सावरिया आजा भजन पर झूमे श्रोतागण

    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी में चल रही भागवत कथा के छठे दिन भागवन श्रीकृष्ण और रूकमणी का विवाह का कराया गया। इससे पहले कथा वाचक जगमोहन शास्त्री ने राजा मौर ध्वज की कथा सुनाई जिसे सुन कर श्रोताओं आंखे नम हो गई। उन्होंने बताया कि मौरध्वज राजा एक बहुत ही दयालु और भगवान के भक्त थे। भगवान उनकी परीक्षा लेने के लिए उसके महल में साधु का रूप धारण करके आए और भिक्षा में उसके बेटे को ही मांग लिया। साधु ने कहा उनके साथ एक शेर है जो मनुष्य का मांस खाता है।

    मौरध्वज इसके लिए तैयार हो गए। संत ने उनकी और कड़ी परिक्षा लेनी चाहिए और कहा कि स्वयं वह  पति पत्नी इस बच्चे को अपने हाथों का आरी से  काटेंगे और आधा भाग शेर और आधे को फैंक देंगे। लेकिन शर्त यह रहेगी की दोनों की आंख में आंसु नहीं आएगा। अगर आंसु आ गया तो वह शेर मांस नहीं खाएगा। उन्होंने वैसा ही किया। उसके बाद उन्होंने नहा धो कर खाना बनाने के कहा। और शर्त वहीं रखी कि खाना बनाते हुए वह एक क्षण भी अपने बेटे को यैद नहीं करेंगे। उन्होंने ऐसे ही किया जब खाना बन गया तो उन्होंने एक खाना अतिरिक्त लगाने को कहा। और कहा कि अपने बेटे को आवाज लगाओ जिस पर मां रोने लग गई कि अपने हाथों से में अपने बेटे को काटा है और उसके बाद शेर को खिला दिया अब किस के लिए आवाज लगाऊं।

    लेकिन जैसे ही आवाज लगाई तो बेटा भोजन लेने के आ गया। मौरध्वज ने भगवान से कहा कि उन्होंने मेरी ऐसी परीक्षा तो ले कर लेकिन भविष्य में किसी मां बाप के साथ ऐसी परीक्षा नहीं लेना। 

    उसके बाद उन्होंने रूकमणी के विवाह का वितृतांत सुनाई कि कैसे रूकमणी मंदिर जाने के बहाने घर से आई और शिशुपाल बारात लेकर आया हुआ और मंदिर से ही भगवान श्रीकृष्ण रुकमणी को लेकर चले गए। विवाह के दौरान बैंड बाजा बजाया गया। जिस पर लोग झूम गए। इस दौरान जगमोहन शास्त्री ने सावंरिया आजा समेत दर्जन भजन प्रस्तुत किए जिससे श्रोता झूम उठे।

  • पंजाबः युवकों ने किया 10 वर्षीय बच्चे के साथ ये घिनौना काम

    पंजाबः युवकों ने किया 10 वर्षीय बच्चे के साथ ये घिनौना काम

    लुधियानाः साहनेवाल थाना क्षेत्र में 4 युवकों द्वारा 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए साहनेवाल थाना प्रभारी सुखदेव सिंह बराड़ ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास, हसमुख, प्रदीप और अमन के रूप में हुई है।

    बच्चे के पिता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उनका 10 वर्षीय बेटा काफी परेशान है। जब उन्होंने बेटे से परेशानी की वजह के लिए पूछताछ की तो उसने बताया कि इलाके के 4 युवक उसे कबूतर दिखाने के बहाने एक खाली प्लॉट पर ले गए। उसके बाद उक्त सभी युवक उसके साथ खाली प्लाट में अश्लील करते है। सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी सुखदेव सिंह बराड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों से और पूछताछ की जा रही है।

  • पंजाबः ट्रक और एक्टिवा की टक्कर, एक की मौत

    पंजाबः ट्रक और एक्टिवा की टक्कर, एक की मौत

    तरनतारनः जिले के अड्डा झब्बाल से भिक्खीविंड रोड़ पर एक्सीडेंट होने का मामला सामने आया है। जहां ट्रक चालक ने एक्टिवा सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप में घायल है। 

    मिली जानकारी के अनुसार एक्टिवा पर सवार होकर बलदेव सिंह निवासी बहोड़ू व सतनाम सिंह निवासी मालूवाल दोनों मालूवाल में गेहूं की खाद डालकर वापस बोहड़ू जा रहे थे कि अड्डा झब्बाल के पास भिखीविंड रोड पर एक ट्रक ने एक्टिवा को साइड मारी।इस हादसे में बलदेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सतनाम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।