Blog

  • महाराष्ट्र के बाद अब इन बड़े राज्यों में उठे बगावती सुर, हो सकता है बड़ा फेरबदल

    महाराष्ट्र के बाद अब इन बड़े राज्यों में उठे बगावती सुर, हो सकता है बड़ा फेरबदल

    नई दिल्लीः बीते दिन महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। यहां एनसीपी नेता शरद पवार से नाराज चल रहे नेता अजीत पवार ने अपने 8 विधायकों के साथ शिंदे सरकार में शामिल हुए। पांचवी पर उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लेकिन अब दल बदल की आंच बिहार और उत्तर प्रदेश तक पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश और बिहार में ऐसे संकेत मिल रहे है कि कई नेता बगावत कर सकते है। जिसके बाद यूपी-बिहार की राजनीति में बड़ा भूचाल आने वाला है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के सांसद और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने का कहना है कि वर्तमान में जो महाराष्ट्र की स्थिति है ऐसी ही स्थिति बिहार में भी जल्द ही पैदा हो सकती है क्योंकि जेडीयू के कुछ विधायक नीतीश कुमार से नाराज चल रहें हैं।

    यूपी में जयंत चौधरी एनडीए के साथ शामिल हो सकते हैं क्योंकि फिलहाल वह अखिलेश यादव से नाराज चल रहे हैं। ऐसी संभावना है कि समाजवादी पार्टी के विधायकों के बीच मतभेद पैदा हो जाएं। वहीं इस मामले में बीजेपी सांसद सुशील मोदी का बयान सामने आया है। मोदी ने कहा कि बिहार में भी बगावत की स्थिति बन रही है क्योंकि नीतीश कुमार ने पिछले 17 सालों में कभी भी विधायकों और सांसदों को मिलने का समय नहीं दिया। लोगों को साल भर इंतजार करना पड़ता था। अब वो प्रत्येक विधायक और सांसद को 30 मिनट दे रहे हैं। जब से नीतीश कुमार ने राहुल गांधी को अगली लड़ाई के लिए नेता स्वीकार कर लिया और तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी बना दिया तभी से जनता दल में विद्रोह की स्थिति है।

    इस मामले में सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि महाराष्ट्र ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी बड़ी हेरफेर होने वाली है। समाजवादी के कई विधायक और सांसद दल छोड़कर कुछ सरकार के विस्तार में शामिल होना चाहते हैं, कुछ हैं जो लोकसभा का टिकट चाहते हैं वे दिल्ली तक अपना जुगाड़ बिठा रहे हैं। वे अखिलेश यादव के रवैये से नाराज़ हैं। इसी लखनऊ में मुस्लिम चार खेमें में बट गए हैं, अब मुसलमान भाजपा को भी वोट दे रहे हैं, मायावती के भी साथ हैं। आप जब नौकरी बांटेगे तब मुस्लिम को नहीं देंगे। इस बात को लेकर हर वर्ग नाराज़ है। कांग्रेस भी चाह रही है कि मायावती को मोर्चे में लिया जाए।

  • डीजल टैंकर पलटा, लोगों में लूटने की मची होड़, वीडियो वायरल

    डीजल टैंकर पलटा, लोगों में लूटने की मची होड़, वीडियो वायरल

    दंतेवाड़ा : बस्तर में डीजल से भरा टैंकर वाहन पलट गया. टैंकर पलटने से हजारो लीटर डीजल सड़क पर बह गया। बहते हुए डीजल को लूटने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अब इस डीजल लूट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि रायपुर से लोहंडीगुड़ा होते हुए डीजल टैंकर वाहन दंतेवाड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान कोडेनार के माटापारा में टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया।

    वाहन के पलटने से डीजल की टंकी फट गई और डीजल सड़क पर तेजी से बहने लगा। फिर बहते हुए डीजल को लूटने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग डिब्बे में डीजल भरते नजर आए। इतना ही नहीं आने जाने वाले राहगीर भी रुक कर डीजल लूटने लगे। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पलटे हुए टैंकर को पुलिस ने जेसीबी से सीधा किया। हालांकि तब तक हजारो लीटर डीजल बह चुका था।

  • पंजाब: पूर्व सीएम कैप्टन के करीबी के शॉपिंग मॉल पर विजिलेंस की दबिश

    पंजाब: पूर्व सीएम कैप्टन के करीबी के शॉपिंग मॉल पर विजिलेंस की दबिश

    पटियालाः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के मीडिया सलाहकार भरत इंदर सिंह चहल के जेल रोड स्थित शॉपिंग मॉल में विजिलेंस विभाग की टीम ने दबिश दी है। इस दौरान विजिलेंस की टीम शॉपिंग मॉल में जांच करने पहुंची है। जिसमें पटियाला के डीएसपी सतपाल शर्मा व अन्य तकनीकी टीम के अधिकारी शामिल रहे। बता दें कि भरत इंदर सिंह के इस शॉपिंग मॉल की पिछले दिनों मापने के लिए गई थी, लेकिन एक बैंक और एक बैंक्वेट हॉल पर ताला लगा होने के कारण यह हिस्सा नापने के लिए रह गया था, जिसे अब नापा जा रहा है।

  • जालंधरः फगवाड़ा गेट में 2 दुकानदारों में हुई झड़प, देखें वीडियो

    जालंधरः फगवाड़ा गेट में 2 दुकानदारों में हुई झड़प, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फगवाड़ा गेट के जगदंबे कॉप्लेक्स के पास दो दुकानदारों में झड़प होने का मामला सामने आया है। जहां गुप्ता इलेक्ट्रानिक नाम के दुकानदार की वहीं पर अन्य दुकानदार के साथ हाथापाई हो गई। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के कपड़े फाड़ दिए और एक-दूसरे पर आरोप लगाए है। जहां एक दुकानदार ने सिर पर हमला करने के आरोप लगाते हुए कहा कि उसके सिर पर सिख व्यक्ति ने किसी चीज से हमला कर दिया, वहीं दूसरी ओर सिख व्यक्ति ने पगड़ी उतारने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद दोनों पक्ष सिविल अस्पताल में उपचार के लिए चले गए है। हालांकि इस घटना के बाद दोनों में से किसी पक्ष ने अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं दी है।

    हालांकि इस घटना के बाद समर्थन में आई सिख जत्थेबंदियों द्वारा केस दर्ज करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा की यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी उक्त दुकानदार गुंडागर्दी कर चुके हैं। वहीं दूसरे दुकानदार ने कहा कि उनकी दुकान के आगे गाड़ी कड़ी कर रास्ता रोका हुआ था। जब उन्होंने गाड़ी हटाने के लिए कहा तो उनके साथ गाली-गलौज की गई। इस दौरान उनके पिता को भी बुरा भला कहा गया और मारपीट की गई। आरोप लगाए गए है, जिसमें दूसरा दुकानदार कहता है कि वह जज है और कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

  • पंजाबः डेरे से सत्संग सुनकर बाहर आ रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, 3 की मौत

    पंजाबः डेरे से सत्संग सुनकर बाहर आ रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, 3 की मौत

    रूपनगरः बंगा शहर में आज एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। हादसा रविवार उस समय हुआ जब पीड़ित बद्दीया गांव स्थित डेरा राधा स्वामी सत्संग भवन से सत्संग सुनकर बाहर आ रहे थे। वहीं मामले की जानकारी देते हुए शहीद भगत सिंह नगर जिला सिटी बंगा डीएसपी सरवन सिंह बल्ल ने बताया कि फगवाड़ा की तरफ से तेज रफ्तार कार आ रही थी, जिसने डेरा भवन से निकल रहे लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 3 की मौत हो गई।

    मृतकों की पहचान अमर नाथ निवासी गोंसला गांव, भूपिंदर सिंह और सोनू बाला निवासी बंगा के रूप में हुई है। इसके अलावा घायल 9 साल की बच्ची अंकिता और दुसांझ निवासी खुर्द गांव के निवासी अवतार चंद को बंगा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कार चालक की पहचान जीरकपुर के भूडा गांव निवासी तरसेम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने तरसेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी कार जब्त कर ली गई है। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिए गए हैं।

  • पंजाबः पुलिस और गैंगस्टर में चली गोलियां, एक घायल

    पंजाबः पुलिस और गैंगस्टर में चली गोलियां, एक घायल

    बठिंडाः सीआईए स्टाफ और गैंगस्टर में मुठभेड़ का मामला सामने आया है। इस घटना दौरान एक गैंगस्टर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने काबू कर लिया है। वहीं घायल गैंगस्टर को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक बठिंडा के तलवंडी साबो उपमंडल के गांव जस्सल के पास पुलिस और गैंगस्टर में मुठभेड़ हुई है। पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ किस बात को लेकर हुई, अभी तक इस बात का कोई खुलासा नहीं हो सका, लेकिन यह बताया जा रहा है कि पुलिस किसी मामले में इन बदमाशों के पीछे लगी थी।

    तलवंडी साबो में एक गांव के पास पुलिस ने उक्त गैंगस्टरों को घेर लिया। इस दौरान पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जाता है कि बदमाशों की ओर से भी फायरिंग की गई। जवाबी फायरिंग में एक गैंगस्टर जख्मी हो गया, जिसके टांग में गोली लगी है। डीएसपी तलवंडी साबो बूटा सिंह का कहना था कि इस मामले में सीनियर अधिकारी जांच के बाद पूरा खुलासा करेंगे। घायल गैंगस्टर को बठिंडा की CIA टीम ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस समय बठिंडा के सरकारी अस्पताल में बड़ी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

  • पंजाबः सरकार ने पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा को भेजा नोटिस

    पंजाबः सरकार ने पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा को भेजा नोटिस

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कहा था कि उनकी सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान रूपनगर की जेल में गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के प्रवास पर खर्च हुए 55 लाख रुपये की वसूली पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और तत्कालीन जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा से वसूलेगी। सीएम मान ने कहा कि अगर सिंह अब भाजपा नेता और रंधावा कांग्रेस विधायक पैसे का भुगतान नहीं करते हैं तो उनकी पेंशन और अन्य सुविधाएं रोक दी जाएंगी। इस मामले को लेकर आज मान सरकार ने पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व डिप्टी सीएम को नोटिस भेज दिया है।

    हालांकि इस मामले को लेकर आज सुबह पूर्व डिप्टी सीएम और जेल मंत्री रंधावा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान ऐसी चेतावनी पहले पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भी चे चुके हैं। जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, केवल लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान मुझे पहले नोटिस भेजें, फिर मैं इसका ठोक-बजाकर जवाब दूंगा।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान सिर्फ जुमले करना जानते हैं। इसके अलावा उन्हें अन्य कोई काम नहीं आता। उन्होंने कहा की ट्वीट करने की बजाय वह पहले मुझे नोटिस भेजते और अपने ट्वीट पर मुझे भेजे गए नोटिस की कॉपी लगाते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को सोच समझकर बयान देना चाहिए। अभी तक मुख्यमंत्री ने खर्चे की पेमेंट तक नहीं की तो वह फिर मुझसे वसूली कैसे कर सकते हैं। अगर, मुख्यमंत्री पंजाब में हिम्मत है तो मुझे नोटिस भेजें, फिर मैं जवाब दूंगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान खा पीकर बयान दे देते हैं, जोकि सरासर बेबुनियाद एवं बिल्कुल निराधार होते हैं। इस बयान के बाद पंजाब सरकार ने नोटिस जारी कर दिया है।

  • पंजाब: पुलिस ने चलाया ऑपरेशन विजिल 2 अभियान, 400 से अधिक जवान तेनात, देखें वीडियो

    पंजाब: पुलिस ने चलाया ऑपरेशन विजिल 2 अभियान, 400 से अधिक जवान तेनात, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब भर में पंजाब पुलिस दुवारा आपरेशन विजिल 2 चलाया गया है। इस आपरेशन के तहत पुरे पंजाब में चेकिंग की जा रही है वही जिला मोगा के एस एस पी जे. एलिचेलियन के साथ जहा चार एस पी और पांच डी एस पी के इलावा जिले के 444 पुलिस जवान चेकिंग के लिए तेनात किए गए है।
    वही पुलिस दुवारा मोगा के बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन और भीड़ भाड वाली जगहों पर चेकिंग की गई वही यह आपरेशन पुरे जिले में शाम 4 बजे तक चला इसकी जानकारी मोगा के एस एस पी ने मीडिया को दी।
  • बड़ी वारदातः सोये हुए व्यक्ति का बेहरमी से कत्ल

    बड़ी वारदातः सोये हुए व्यक्ति का बेहरमी से कत्ल

    सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव शामदी में सोये हुए बुजुर्ग का बेहरमी से कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग व्यक्ति घर के बाहर सो रहा था, जहां वारदात को अंजाम दिया गया। इस बात का पता सुबह उस समय चला जब परिवारिक मैंबरों ने देखा कि उसका गला कटा हुआ था। मृतक की पहचान 59 वर्षीय सुभाष के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की  जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के सिविल अस्तपताल के मोर्चरी में भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही पूरी घटना का पता चल सकेगा। 

    प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शामदी गांव में 59 वर्षीय सुभाष रोजाना की तरह रात को अपने घर के बाहर सो रहे थे। सुबह जब वह नहीं उठे तो परिजनों ने देखा तो उसाका गला कटा हुआ था और वह लहूलुहान हालत में थे। परिवार ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक सुभाष के बेटे गिरिराज ने बताया कि उसके पिता रोजाना गली में ही सोते थे। आधी रात तक वह पूरी तरह ठीक थे और पानी पीने के लिए घर के अंदर भी आए थे। इसके बाद सो रहे पित की गर्दन पर किसी ने तेजधार हथियार से हमला कर उनका कत्ल कर दिया। 

  • बड़ी खबरः दो मासूम बेटों के साथ ट्रेन के आगे कूदी मां, तीनों की मौत

    बड़ी खबरः दो मासूम बेटों के साथ ट्रेन के आगे कूदी मां, तीनों की मौत

    जोधपुरः जिले के मंडलनाथ ट्रैक पर दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां परिवारिक झगड़े के बाद सुबह सुबह 9.15 बजे मां अपने दो बेटों को लेकर ट्रेन के आगे कूद गई। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई। लोको पायलट ने ट्रेन रोकी और तीनों के शवों को मंडोर स्टेशन पहुंचाया। मृतक महिला की पहचान निरमा (25) पत्नी सुरेश विश्नोई निवासी उम्मेदनगर मथानिया, कार्तिक (7) और विशाल (4)  के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मां बच्चों को लेकर मंडलनाथ ट्रैक पर आई और वहां ओटीसी के पास खड़ी हो गई। महिला ने ट्रेन का इंतजार किया। सुबह 9.15 बजे फलोदी की ओर से मालगाड़ी आते देखकर उसने दोनों बच्चों का हाथ पकड़ा और ट्रेन के आगे कूद गई। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार निरमा की शादी 2017 में सुरेश विश्नोई से हुई थी। सुरेश का टूर-ट्रेवल एजेंसी का काम है। इसकी किराय पर टैक्सी भी चलती है। शादी के बाद से ही पति पत्नी में अनबन चल रही थी। जिसके कारण आए दिन झगड़े होते थे। सोमवार को सुबह 7 बजे निरमा दोनों बच्चों को लेकर मथानिया से बस में चढ़ी। वह मंडलनाथ इलाके में उतर गई और बच्चों को लेकर ट्रैक पर आ गई। उसने ट्रेन आने का इंतजार किया और फिर मालगाड़ी दिखाई देते ही बच्चों के साथ ट्रैक पर कूद गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। आरपीएफ के एएसआई गजेंद्र यादव ने बताया कि महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसके बारे में परिजनों से बात की जाएगी।