Blog

  •  पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के ससुर श्रीनाथ राव के निधन पर भाजपा ने किया शोक व्यक्त

     पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के ससुर श्रीनाथ राव के निधन पर भाजपा ने किया शोक व्यक्त

    ऊना/ऊना सुशील पंडित : ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर, पुर्व विधायक राजेश, बलबीर चोधरी, भाजपा प्रवक्ता प्रोफ.राम कुमार, जिलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, पूर्व कर्मचारी नेता हरि ओम भनोट,जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया , शाम मिन्हास, मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ,भाजपा नेता धर्मेंद्र राणा, बलवीर बग्गा, कमल सैनी, धर्मेंद्र राणा, ओकार कसाना मीनाक्षी राणा प्रमिला ठाकुर ,जयदेव खट्टा, शुभम सिंह, बशीर खान यशपाल राणा  बलविंदर गोल्डी ने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के ससुर श्रीनाथ राव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

    अपने शोक संदेश में भाजपा नेताओं ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए दुखद घड़ी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

  • जालंधर डीसी की बड़ी कार्रवाईः 239 Immigration Consultants और 129 IELTS Centers के लाइसेंस किए Suspended

    जालंधर डीसी की बड़ी कार्रवाईः 239 Immigration Consultants और 129 IELTS Centers के लाइसेंस किए Suspended

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): इमिग्रेशन कंसल्टेंटों और आईलेट्स सेंटरों का उल्लघन करने वालों के खिलाफ डिप्टी कमिनशर जसप्रीत सिंह ने कड़ा एक्शन लिया है। डीसी ने पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट 2014 के तहत निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वाले 239 इमिग्रेशन कंसल्टेंट्स और 129 आईलेट्स सेंटरों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। मामले की जानकारी देते हुए डीसी ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 1320 इमीग्रेशन कंसल्टेंट, टिकटिंग एजेंट, आईलेट्स केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे।

    उन्होंने बताया कि इस दौरान इनमें से 495 ने लिखित जवाब नहीं दिया। इसी के कारण उनके कारोबारी लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए है। डीसी ने सभी लाइसेंस धारक कंसल्टेंटों, आईलेट्स केंद्रों को अधिनियम के तहत निर्धारित नियमों का सख्ती से अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस दौरान नियमों का उल्लघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह से सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

    बता दें कि विदेश भेजने के नाम पर आए दिन लोग ठगी का शिकार हो रहे है। इस दौरान कई फ्रॉड ट्रैवल एजेंट के दफ्तरों के बाहर लोगों द्वारा प्रदर्शन किया जाता है। हैरानी की बात यह है कि कई फ्रॉड ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ प्रशासन द्वारा कार्रवाई भी की जा चुकी है। लेकिन इसके बावजूद इनमें से कुछ एजेंट मामला गर्म होने के कारण कुछ दिन कामकाज को बंद कर देते है। वहीं मामला ठंडा होने के बाद दोबारा नए नाम के साथ कामकाज को खोल लेते है।

  • पंजाबः सीएम के जिले में पुलिस की बड़ी लापरवाही, हैरान करने वाले हुए खुलासे

    पंजाबः सीएम के जिले में पुलिस की बड़ी लापरवाही, हैरान करने वाले हुए खुलासे

    संगरूरः सीएम भगवंत मान के जिले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां पुलिसकर्मी दो कैदियों को सिविल अस्पताल से पैदल ही जेल लेकर जा रहे है। इसकी तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे जेल पुलिस कर्मी पैदल दो आरोपियों को जेल ले जा रहे है। ऐसे में कोई भी कैदी पुलिस कस्टडी से भाग सकता है। दरअसल, ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं जब आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया।

    जब इस बारे में पुलिसकर्मियों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारे पास आरोपियों को बाहर ले जाने के लिए कोई गाड़ी मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कुछ कैदी हमारे पास कम होते हैं तो हम उन्हें पैदल ही ले जाते हैं। सिक्योरिटी को लेकर थाना प्रभारी ने कहा कि अगर आरोपी भाग जाता है तो इसकी जिम्मेदारी हमारी होती है, लेकिन हमारे पास कोई वाहन नहीं है, इसलिए हम आरोपी को पैदल ही बाहर लेकर जाते हैं।

    बता दें कि जिन आरोपियों को संगरूर अस्पताल से लाया जा रहा था, वैसे तो वह संगरूर जेल से 1 किमी की दूरी पर स्थित है। ऐसे में शहर के भारी ट्रैफिक और भीड़भाड़ वाले इलाकों के कारण यह दूरी करीब 3 किमी पड़ती है। गौर हो कि 3 पुलिसकर्मी आरोपी को हथकड़ी लगाकर सड़कों पर ले जा रहे हैं, ऐसे में कई सवाल प्रशासन पर उठ रहे है। दरअसल, ऐसे कई मामले बठिंडा, लुधियाना, पटियाला से सामने आ चुके हैं, जहां इलाज के लिए लाए गए कैदी, कोर्ट में पेशी के लिए लाए जाते है और फरार हो जाते है। यहां तक ​​कि कैदी पुलिस की गाड़ी से फरार हो चुके है।

  • सलोह आंगनबाड़ी में महिलाओं को बताए अधिकार, लगा जागरुकता शिवर 

    सलोह आंगनबाड़ी में महिलाओं को बताए अधिकार, लगा जागरुकता शिवर 

    ऊना/सुशील पंडित : बाल विकास परियोजना  हरोली के अंतर्गत आने वाले वृत्त कांगड़ की ग्राम पंचायत सलोह  में आंगनवाड़ी केंद्र हरिजन बस्ती  में  सशक्त महिला योजना के अंतर्गत कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें सुपरवाइजर  पुष्पा देवी ने  महिलाओं को लिंग पर आधारित हिंसा के बारे में जागरुक किया।  उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे है। इसलिए महिलाओं को अपने अधिकारों के  प्रति जागरुक होना जरूरी है। उन्होंने शिवर में नई चेतना पहल बदलाव की ओर  अभियान के  तहत भ्रूण हत्या, बाल विवाह ,बाल मजदूरी महिलाओं के अधिकारों तथा घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।  जिसमें ग्राम पंचायत प्रधान अनीता जस्वाल, वार्ड पंच रानी देवी गांव की महिलाएं तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

  • दिल दहलाने वाली घटना, 2 कारों की भीषण टक्कर में कार से बाहर गिरे युवक, 4 की मौत

    दिल दहलाने वाली घटना, 2 कारों की भीषण टक्कर में कार से बाहर गिरे युवक, 4 की मौत

    मेलबर्नः विदेशों में पंजाबियों की मौत का सिलसिला जारी है। ऐसा ही एक और मामला ऑस्ट्रेलिया से सामने आया है, जहां भीषण सड़क हादसे में भारतीय मूल के 4 युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा मेलबर्न से करीब 200 किमी की दूरी पर स्थित क्षेत्रीय शहर शेपार्टन के पास हुआ।

    बताया जा रहा है कि उक्त युवक खेतों में काम कर घर लौट रहा था और रास्ते में उसकी कार दूसरी तरफ से आ रही एक कार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक वाहन से बाहर कूदकर गिरे। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक उक्त युवक ने सीट बेल्ट नहीं लगाई हुई थी और उनके वाहन की गति भी 100 प्रति घंटा थी। बताया जा रहा है कि चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल है, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने मृतक की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। बताया जा रहा है कि मृतक युवकों में से दो की उम्र 40 साल के करीब बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारी गोल्ड स्मिथ ने कहा कि यह हादसा वाकई भयानक लग रहा है, जिससे हुए नुकसान का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।

  • कुटलैहड़ के किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा शिबा प्रोजेक्ट, आर्थिकी भी होगी मजबूत: वीरेंद्र कँवर

    कुटलैहड़ के किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा शिबा प्रोजेक्ट, आर्थिकी भी होगी मजबूत: वीरेंद्र कँवर

    अगले बर्ष फसल देने को तैयार शिबा प्रोजेक्ट के पौधे, कुटलैहड़ को बागवानी का हब बनाने का मेरा सपना साकार

    बेरोजगार युवाओं के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है शिवा प्रोजेक्ट

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हिंडोला, बल्ह खोली ,बढ़वार ,सनहाल, क्यारियां व मंदली आदि करीव दस पंचायतों में अपने ड्रीम प्रॉजेक्ट शिबा प्रॉजेक्ट का पूर्व कृषि मंत्री बिंरेंद्र कँवर ने निरीक्षण किया। और शिवा प्रॉजेक्ट के माध्यम से लगाये गए पौधों की देखभाल को देखकर खुशी इजहार की। पूर्व कृषि मंत्री बिंरेंद्र कँवर ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के लिए शिबा प्रोजेटक एक बरदान की तरह साबित होने जा रहा है। और इसके तहत लगाए गए पौधे अगले वर्ष फल देने बाले है। कँवर ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता की उन्नति के लिए ओर हर परिवार को स्वरोजगार से जोड़ कर उनकी आर्थिकी मजबूत करने के लिए शिबा प्रोजेक्ट को कुटलैहड़ विस क्षेत्र की करीव दस पंचायतों में शुरू करवाया था। जो बर्तमान समय मे पूरी तरह से कामयाव होकर अगले वर्ष फसल देने की तैयारी कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने का भरसक प्रयास किया है।  कंवर ने कहा कि पूर्ब सरकार द्वारा शिवा प्रोजैक्ट चलाया गया था। जिसमें बड़े स्तर पर फलदार पौधे अनार, अमरूद व माल्टा लगाए गए, इससे किसानों की आमदनी में बढोतरी भी होगी। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत उन क्षेत्रों को विकसित करने को प्राथमिकता दी गई थी, जहां अभी तक फल उत्पादन कम होता था। इसके अतिरिक्त ऐसे स्थानों को भी परियोजना में शामिल किया गया है, जहां जंगली जानवरों से प्रभावित किसानों ने खेती-बाड़ी करना छोड़ दिया है, ताकि इन क्षेत्रों के लोगों को बागवानी से जोड़कर आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि शिबा प्रोजेक्ट किसानों के लिए लाभदायक है। पूर्ब कृषि मंत्री बिंरेंद्र कँवर ने कहा कि बीते पांच बर्ष हमने राज्य की पूर्ब जयराम सरकार से किसानों के हितों ओर उनकी आय बढ़ाने के लिए शिवा प्रोजेक्ट जैसी अनेकों योजनाओ को लाकर कुटलैहड़ विस क्षेत्र में धरातल पर उतार कर जनता को लाभ पहुंचाने का काम किया है। और उसी फलस्वरूप आज शिबा प्रोजेक्ट जैसी योजनाओ का जनता को सीधा लाभ और उनकी आर्थिकी बढाने का काम करने जा रही है।

    जीत हार मेरे लिए नहीं रखता मायने ,कुटलैहड़ की सेवा के लिए हर समय तैयार,

    पूर्ब मन्त्री बिरेंद्र कँवर ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता की सेवा के लिए मेरे लिए जीत हार कोई मायने नहीं रखती है। और कुटलैहड़ की जनता की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहूंगा। कँवर ने कहा कि कुटलैहड़ की देवतुल्य जनता ने मुझे 2003 से लगातार चार बार बिधायक बनाकर विधानसभा भेजा है। और हमने कुटलैहड़ की जनता के लिए उनके सुख दुख एवं कुटलैहड़ को बिकास का मॉडल बनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। और आगे भी कुटलैहड़ की जनता की सेवा के लिए हर समय बचनबद्ध रहूंगा। और कुटलैहड़ के विकास के लिए हर समय तैयार रहूंगा। 
     

  • पंजाबः बदमाशों ने गैस एजेंसी में तोड़फोड़ कर लूटे लाखों रुपए

    पंजाबः बदमाशों ने गैस एजेंसी में तोड़फोड़ कर लूटे लाखों रुपए

    संगरूरः जिले के भवानीगढ़ शहर में स्थित गैस एजेंसी के दफ्तर में घुसकर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना देर रात की है। जहां गैस एजेंसी के मैनेजर से चार अज्ञात नकाबपोश लूटेरों ने तेजधार हथियारों के बल पर करीब 8 लाख रुपये लूट लिए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी संगरूर मनप्रीत सिंह, डीएसपी (हेड क्वाटर) रूपिंदर कौर और थानाध्यक्ष भवानीगढ़ प्रतीक जिंदल पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।

    भारत गैस एजेंसी के मालिक चरणपाल सिंह सिद्धू ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एजेंसी के मैनेजर तलविंदर सिंह दफ्तर में बैठे हुए थे, इसी दौरान मोटरसाइकिल पर चार नकाबपोश आए। जिनमें 3 लोग गैस एजेंसी में घुसे जिनके पास तेजधार हथियार भी थे। लूटेरों ने मैनेजर धमकी देते हुए कहा कि जो तुम्हारे पास है उसे निकाल दो, नहीं तो खुद का नुकसान मत करवा लेना। हथियार देखकर मैनेजर डर गया। इस बीच लुटेरों ने काउंटर की दराज में तोड़फोड़ की और सारा कैश लूट कर भाग गए।

    मैनेजर तलविंदर सिंह ने बताया कि लुटेरों के पास तेजधार हथियार थे और गैस एजेंसी से करीब 7.95 लाख रुपये लूट कर लुटेरे फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक लुटेरों के आने-जाने की तस्वीरें पास के प्राचीन शिव मंदिर के कैमरों में रिकॉर्ड हो गई हैं। जिसमें स्पष्ट है कि एक मोटरसाइकिल पर चार व्यक्ति आए और घटना को अंजाम देने के बाद सभी व्यक्ति एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। शहर के ठीक बीचोबीच हुई लूट की इस घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है।

  • रायपुर मैदान में राष्ट्रीय एकता शिविर एन एस एस स्वयंसेवियों ने निकाली जागरूकता रैली 

    रायपुर मैदान में राष्ट्रीय एकता शिविर एन एस एस स्वयंसेवियों ने निकाली जागरूकता रैली 

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के रायपुर मैदान में राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है यह कार्यक्रम 12 जनवरी 2023 तक चलेगा । इस शिविर में 16 प्राशासनिक राज्यों के लगभग 240 स्वयं सेवी भाग ले रहे हैं।इस शिविर का आयोजन दस जमा दो काउंसिलशिक्षा निदेशालय हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से करवाया जा रहा है।इस शिविर का शुभारंभ 7जनवरी को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र  उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में किया जा रहा है। बहीं पर शुक्रवार को  हिमाचल प्रदेश एन एस एस राज्य समन्वयक दलीप सिंह ठाकुर ने हरी झंडी दे कर रैली का शुभारंभ किया।इस कार्यक्रम में पहुंचे देश भर के अलग अलग राज्यों से आए हुए स्वयं सेवियों ने अपनी अपनी सांस्कृतिक द्वारा  स्कूल से रायपुर मैदान तक एक जागरूकता रैली निकाली।तथा लोगों को अपनी अपनी सांस्कृतिक से अवगत करवाया।

    यह जानकारी रायपुर मैदान स्कूल के प्रधानाचार्य  नरदेव राणा ने देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवियों से विभिन्न विषयों पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई।इस मौके पर एन एस एस प्रभारी पवन कुमार, स्थानीय पंचायत प्रधान रीता देवी,उप प्रधान सत्य नारायण शर्मा,एस एम सी कमेटी प्रधान संतोष सिंह सहित अन्य स्कूल स्टाफ तथा अलग अलग राज्यों से आए हुए एन एस एस प्रभारी भी मौजूद रहे।

  • पंजाबः ASI के खिलाफ केस दर्ज, जाने मामला

    पंजाबः ASI के खिलाफ केस दर्ज, जाने मामला

    चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान आज थाना तपा ज़िला बरनाला में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) किरनजीत सिंह (499/बरनाला) को 5000 रुपए की रिश्वत लेने और अन्य 5000 रुपए की माँग करने के दोष अधीन रिश्वतखोरी का केस दर्ज किया गया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त पुलिस मुलाज़िम के खि़लाफ़ प्रवीन कुमार निवासी भदौड़, बरनाला की शिकायत पर रिश्वत लेने के दोष अधीन मुकदमा दर्ज किया गया है।

    शिकायतकर्ता ने इस सम्बन्धी मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर शिकायत दर्ज करवाई थी। विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने दोष लगाया है कि उसके खि़लाफ़ थाना सदर तपा में दर्ज एक मुकदमे में हुए समझौते की कॉपी देने के बदले उक्त पुलिस मुलाज़िम ने उससे 10,000 रुपए रिश्वत की माँग की थी और मौके पर ही रिश्वत के तौर पर 5000 रुपए ले लिए। उन्होंने आगे दोष लगाया कि दोषी एएसआई रिश्वत के बकाया 5000 रुपए की मांग कर रहा है और उसने सारी बातचीत को सबूत के तौर पर रिकार्ड कर लिया।

    प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो ने आनलाइन शिकायत में लगाए गए दोषों की जांच की और दोषी पुलिस मुलाज़िम को शिकायतकर्ता से 5000 रुपए की रिश्वत लेने और अन्य 5000 रुपए मांगने के दोष अधीन दोषी पाये जाने के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया और इस मामले की आगे जांच जारी है।

  • सरकार के मंत्रीमंडल का विस्तार न हो पाने को लेकर कांग्रेस असमंजस की स्थिति में : जयराम ठाकुर 

    सरकार के मंत्रीमंडल का विस्तार न हो पाने को लेकर कांग्रेस असमंजस की स्थिति में : जयराम ठाकुर 

    ऊना/सुशील पंडित :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शुक्रवार विधानसभा के शीतकालीन सत्र को बीच में ही छोड़ राजस्थान के लिए रवाना  हुए। ससुर के निधन के चलते जयराम ठाकुर विधानसभा सत्र के अंतिम दिन शिरकत नहीं कर पाए। राजस्थान जाते समय ऊना पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। निजी होटल में जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा की किसी भी आपरेशन लॉट्स की मंशा नहीं है जबकि कांग्रेस में खुद ही विखराब की स्थिति बनी है।कांग्रेस सरकार के मंत्रीमंडल का विस्तार न हो पाने को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार असमंजस की स्थिति में है।  जयराम ठाकुर ने कहा कि हम किसी तरह के आपरेशन करने का विचार नहीं रख रहे है सरकार को इस मामले पर निश्चिन्त रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद विखराब की स्थिति में है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि हमने विधानसभा के सत्र में जनता की आवाज को उठाया है ,जिस प्रकार से कांग्रेस सरकार ने खुले हुए संस्थानों को डिनोटिफाई किया है, उसके विरुद्ध आवाज उठाई गई है ,सरकार का जवाब ठीक नहीं मिला हमने बहिष्कार भी किया है। उन्होंने कहा कि हम सड़कों पर इस मामले को लेकर के जाएंगे ,जनता के बीच लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार 5 वर्ष के लिए होती है ऐसे में किसी निर्णय का रिव्यू करना अलग बात है लेकिन निर्णय को ही रद्द कर देना यह सही परंपरा नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे तो आने वाले समय में 5 वर्ष के निर्णय पर ही सवाल खड़े हो जाएंगे ।जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सशक्त विपक्ष की भूमिका  निभाएगी और जनता की आवाज को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस सरकार का अच्छा निर्णय होगा वहां समर्थन करेंगे और यहां तानाशाही होगी व गलत निर्णय होगा उसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहुत कम मार्जिन के साथ पहली बार हिमाचल प्रदेश में सरकार आई है।

    जयराम ने कहा कि हमने सशक्त होकर के काम किया है और प्रदेश की जनता ने हमें समर्थन भी दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में कई कारण रहे हैं जिनकी समीक्षा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।उन्होंने कहा कि हम 2024 में वापसी करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में होने वाले चुनाव में चारों सीट लोकसभा की जीत कर प्रधानमंत्री की झोली में डालेंगे। इस अवसर पर जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बलवीर बग्गा, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, मंडल महामंत्री अशोक, साहिल जेतिक सहित अन्य उपस्थित रहे।


    पार्टी ने जो आदेश दिया उसका किया पालन

    जयराम ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने आजतक उन्हें जो भी जिम्मेवारी सौंपी है उन्होंने उस पर खरा उतरने का प्रयास किया है, उन्होने कहा कि विधानसभा के इस शीतकालीन सत्र में भी भाजपा ने जनता से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में जोरशोर से उठाया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर सरकार जनता के हित में निर्णय लेगी तो विपक्ष सरकार का सहयोग करेगा लेकिन अगर जनविरोधी निर्णय लिए जायेंगे तो उसका विधानसभा के भीतर और बाहर सख्त विरोध किया जायेगा। वहीं डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के ब्यान पर पलटवार करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि ज्यादा बोलना ही उनके स्वभाव में है लेकिन ऐसा भी नहीं की लोग भी उनकी बातों को पसंद करते हो।