Blog

  • जिला में कोरोना का कोई भी मामला नहीं – उपायुक्त

    जिला में कोरोना का कोई भी मामला नहीं – उपायुक्त

    डीसी ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ की आवश्यक बैठक

    ऊना/सुशील पंडित: कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला में कोरोना से निपटने के लिए की जाने वाली तैयारियों हेतू उपायुक्त राघव शर्मा ने शुक्रवार को जिला के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ को जिला के अस्पतालों में, आॅक्सीजन, दवाईयां, वैंटिलेटर इत्यादि की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला में स्थापित सभी आॅक्सीजन प्लांटों को समय रहते क्रियाशील करने के निर्देश दिए। 

    राघव शर्मा ने बताया कि जिला में कोरोना वैक्सीनेशन शत प्रतिशत लगा दी गई है तथा बुस्टर डोज भी लगभग पात्र लोगों कों लगाई जा चुकी है। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि बुस्टर डोज की समय पर डिमांड करें ताकि जो व्यक्ति अस्पतालों में बुस्टर डोज लगाने के आएं तो उन्हें डोज दी जा सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिला में कोविड का कोई भी मामला पाॅजिटिव नहीं है। डीसी ने जिला में कोरोना टैस्टिंग को बढ़ाने के निर्देश भी दिए। राघव शर्मा ने जिलावासियों से अपील की है कि यदि किसी को कोविड से संबंधित कोई लक्षण दिखाई दें तो वे अपना कोरोना टेस्ट अवश्य करवाएं। इस अवसर पर सीएमओ डाॅ मंजू बहल, डाॅ सुखदीप सिंह सिधू, डाॅ रमन शर्मा, डाॅ अजय अत्री सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • बुखार आया फिर… देखते ही देखते 3 सगे भाई बहनों की हुई मौत 

    बुखार आया फिर… देखते ही देखते 3 सगे भाई बहनों की हुई मौत 

    मुरैनाः मुरैना में तीन सगे भाई बहनों की अचानक मौत हो जाने से मां-बाप बेहद दुखी हैं। एक के बाद एक तीनों बच्चों की अचानक तबीयत खराब हुई, बुखार आया फिर झटके आने लगे और देखते ही देखते तीनों मौत की नींद सो गए। ग्रामीण इस घटना को गांव के बाहर बने देवी के मंदिर से जोड़ रहे हैं। फिलहाल परिवार भी जादू टोने की बात से सहम गया है।

    मामले के बारे में बताया जा रहा है कि मुरैना जिले के कैलारस विकासखंड के भिलसैंया गांव के रहने वाले कल्याण यादव के 5 बच्चों में से तीन की मौत हो गई है। कुछ दिन पहले 3 साल की बेटी सुमन को बुखार आया था। इसके बाद उसे झटके आने लगे दवाई दिलाई और झाड़ फूंक भी करवाई। इसी बीच 19 दिसंबर को 6 साल की बेटी राधिका को भी झटके आने लगे। अस्पताल में इलाज के दौरान राधिका की मौत हो गई। इसके बाद 2 दिन पहले 17 माह का बेटा विपिन बीमार हुआ उसने माता-पिता के सामने ही दम तोड़ दिया। इसके अस्पताल में भर्ती सुमन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

    परिजनों को भूत प्रेत के कारण मौत होने की आशंका

    परिजनों का कहना है कि जब 3 साल की सुमन बीमार हुई तो उसे झटके आ रहे थे। कल्याण और उसकी पत्नी को लगा भूत-प्रेत या देवी प्रकोप है। उन्होंने झाड़-फूंक करनेवाले ओझा को बुला लिया। आराम नहीं होने पर अस्पताल पहुंचे। बड़ी बेटी राधिका के सिर में सूजन थी और झटके आ रहे थे। वह ग्वालियर में भर्ती थी। इसके बाद 17 माह के विपिन ने तो मां की गोद में ही दम तोड़ दिया।

    तीनों बच्चों को खो देने से माता-पिता सदमे में हैं। कल्याण यादव के 5 बच्चों में से 3 की मौत हो चुकी है। परिवार को डर है कि घर पर भूत-प्रेत का साया है। दोनों बड़ी बेटियों की तबीयत खराब है। डर के कारण उन्होंने दोनों को रिश्तेदारों के यहां भेज दिया है। पत्नी रचना को भी झाड़-फूंक के लिए शिवपुरी में ओझा के पास भेजा है।

    डॉक्टर बीमारी का पता लगाने में जुटे

    तीनों बच्चों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है। सभी लोग कल्याण के घर सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। ग्रामीण गांव के बाहर बने देवी के मंदिर से कहानी जोड़ रहे हैं। जब डॉक्टर महेंद्र यादव गांव पहुंचे तो बड़ी संख्या में ग्रामीण इसी मंदिर पर मौजूद थे। डॉक्टर महेंद्र यादव का कहना है कि ग्रामीण ही देवी प्रकोप की बात कहकर कल्याण को डरा रहे हैं। इधर गांव वाले कह रहे हैं कि कुछ साल पहले भी गांव में दो-तीन लोगों की ऐसे ही मौत हुई थी।

    मामले में डॉक्टरों का कहना है कि तीनों बच्चों को दिमागी बीमारी या चमकी बुखार हो सकता है। इसकी वजह से बच्चों को झटके आ रहे थे। सीएमएचओ डॉ राकेश शर्मा ने बताया कि कल्याण यादव के बच्चों की मौत की वजह कैसे हुई यह कहना मुश्किल है। बीमारी का पता लगा रहे हैं। संभवतः दिमागी या चमकी बुखार (एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम) हो सकता है।

  • सुशासन सप्ताह के तहत टिहरा में विशेष शिविर आयोजित

    सुशासन सप्ताह के तहत टिहरा में विशेष शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित:  सुशासन सप्ताह के तहत शुक्रवार को बंगाणा उपमंडल की टिहरा पंचायत में एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान की अध्यक्षता में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में टिहरा पंचायत के लोगों द्वारा 25 समस्याएं आई जिसमें से 12 का मौके पर ही निवारण किया गया तथा शेष को संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द से जल्द से हल करने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में तीसरा विशेष शिविर 24 दिसम्बर को जोल पंचायत में आयोजित होगा।

    इस अवसर पर बंगाणा विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक भी उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा में बिजली, पानी व सड़क जैसी समस्याओं का ब्यौरा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को तुरंत लोगों के लंबित पडे़ मामलों को यथाशीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। इस मौके पर कांग्रेस ब्लाॅक समिति के अध्यक्ष राम आसरा, ब्लाॅक कांग्रेस के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, टिहरा की प्रधान सुनीता कुमारी, पूर्व प्रधान अजय कुमार शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • ग्राम पंचायत विकास के लिए पंचायतें थीम पर आधारित कार्य करें चयनित – एडीसी

    ग्राम पंचायत विकास के लिए पंचायतें थीम पर आधारित कार्य करें चयनित – एडीसी

    जिला स्तरीय ग्राम पंचायत विकास योजना की बैठक आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: ग्राम पंचायत विकास योजना की जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को जिला परिषद हाॅल में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ अमित कुमार शर्मा ने की। उन्होंने अधिकारियों को वर्ष 2023-24 के लिए पंचायतों द्वारा थीम आधारित ग्राम पंचायत विकास योजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधान संबंधित पंचायतों में समस्याओं की पहचान कर उनके निवारण हेतू लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्यों में स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, शिक्षा, उद्योग व रोजगार, कौशल निर्माण, कृषि और सम्बद्ध, जल उपलब्धता, बुनियादी सुविधाएं, लड़कियों और महिलाओं से संबंधित समस्याएं, अनुसूचित जाति व जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, बुजुर्ग व विकलांग व्यक्तियों से संबंधित समस्याओं में से कोई तीन थीमों का चयन करके उन पर कार्य करने का लक्ष्य निर्धारित करें और  थीम पर कार्य करने वाले फं्रट लाईन वर्कर की भी सूची सांझा करें तथा विशेष ग्राम सभा में योजना का अनुमोदन करना सुनिश्चित करें। 

    जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार ने विभागीय योजनाओं बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वस्थ गांव के लिए 200 पंचायतें, चाईल्ड फ्रैंडली के लिए 126 तथा पानी की उपलब्धता के लिए 101 पंचायतों ने संकल्प लिया है। इस अवसर पर उप निदेशक हायर एजुकेशन जनक राज, सीएमओ डाॅ मंजू बहल, डीएफएससी राजीव शर्मा, उप निदेशक पशु पालन विभाग डाॅ जय सिंह सेन,  उप निदेशक कृषि कुलभूषण धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • खुशखबरीः Vodafone Idea मुफ्त में दे रहा है VIP नंबर, घर बैठे ऐसे कर सकते हैं आवेदन

    खुशखबरीः Vodafone Idea मुफ्त में दे रहा है VIP नंबर, घर बैठे ऐसे कर सकते हैं आवेदन

    नई दिल्ली: अगर आप वीआईपी नंबर खरीदने की सोच रहे हैं तो Vodafone Idea (Vi) ये नंबर फ्री में दे रहा है। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। यहां आप देख सकते हैं कि फैंसी सिम कार्ड नंबर को आप घर बैठे कैसे खरीद सकते हैं। ‘9999’ सीरीज का नंबर देखकर यूजर्स अक्सर सोचते हैं कि उनके पास भी ऐसा नंबर होना चाहिए। आपकी डिमांड का ख्याल रखते हुए टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea यानी Vi यूजर्स के लिए VIP नंबर ऑफर कर रही हैय़ आप पोस्टपेड या प्रीपेड दोनों में से किसी का भी Fancy नंबर चुन सकते हैं। मजे की बात यह है कि कंपनी ये फैंसी नंबर फ्री में दे रही है।

    अगर आप वोडाफोन का वीआईपी नंबर खरीदना चाहते हैं, तो कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे फैंसी नंबर ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए आपको वोडाफोन आइडिया की वेबसाइट पर जाना होगा। यूजर्स को इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि हर नंबर फ्री नहीं है। कुछ फैंसी नंबर के लिए आपको चार्ज देना होगा। अगर आप वीआई का नया वीआईपी सिम कार्ड खरीदना चाहते हैं तो यहां बताई गई प्रोसेस को फॉलों करें। फैंसी सिम खरीदने के लिए वीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। यहां New Connection ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद यहां कई ऑप्शंस मिलेंगे, जिनमें से Fancy Number को चुनें।

    अगर आपको पोस्टपेड नंबर लेना है तो पोस्टपेड ऑप्शन चुनें। इसके अलावा प्रीपेड सिम के लिए प्रीपेड ऑप्शन चुनें। अब आपको अपने एरिया का पिनकोड डालना है। इसके बाद मौजूदा मोबाइल नंबर डालकर अगले ऑप्शन में पसंदीदा नंबर एंटर करें। अगर वो नंबर मौजूद होगा तो आप आगे बढ़ सकते हैं। अगर ऐसा नहीं होता है तो वेबसाइट पर दूसरे विकल्प भी मिल जाएंगे। यहां फ्री और प्रीमियम दो तरह के VIP फैंसी नंबर मिलेंगे। आप पसंदीदा नंबर को चुनकर ईमेल आईडी दर्ज करें। इसके बाद आप ऑनलाइन ऑर्डर पूरा कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि चुने गए मोबाइल नंबर पर एक मिनिमम रिचार्ज कराना जरूरी है। अगर आप 299 रुपए का रिचार्ज कराते हैं तो ये फैंसी नंबर फ्री में मिलेगा। इसके बाद कंपनी आपके घर नए सिम कार्ड की डिलीवरी करेगी।

  • देखते ही देखते सड़क में धंस गईं 50 गाड़ियां, मची अफरा-तफरी 

    देखते ही देखते सड़क में धंस गईं 50 गाड़ियां, मची अफरा-तफरी 

    हैदराबादः तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के एक भीड़-भाड़ इलाके से ऐसी घटना सामने आई है जिसे देखकर लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली। शुक्रवार को यहां अचानक एक व्यस्त सड़क अपने आप फट गई और अंदर घुस गई। सड़क के ऊपर खड़ी गाड़ियां और ठेले उसके अंदर समा गए। घटना के सामने आते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

    सड़क अचानक फटकर नीचे धंस गई

    दरअसल यह घटना हैदराबाद के गोशामहल विधानसभा की है। यहां के चंदनवाड़ी इलाके में नाले से सटी एक सड़क अचानक फटकर नीचे धंस गई। सड़क के धंसते ही उस पर खड़े कई वाहन और कई ठेले उसमें समा गए हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना से तीन लोग मामूली रूप से घायल भी हो गए हैं। हालंकि इसके अलावा अन्य किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

    सड़क नाले के ऊपर ही बनी थी

    इधर घटना के बाद अफरातफरी मची और लोग एक दूसरे के बचाव में लग गए। उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम और ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल स्थिति को काबू में किया और लोगों को समझाया गया कि यह घटना नाले के धंसने की वजह से हुई है। यह सड़क नाले के ऊपर ही बनी थी। 

    अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में किया

    फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और नगर निगम के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं, उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। सड़क के धंसने के बाद लोग अपने वाहनों को निकाल रहे हैं। धंसी सड़क को देखने के लिए आसपास के लोग वहां पहुंच रहे हैं। फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

  • बददी में चल रही भागवत कथा में किया भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन

    बददी में चल रही भागवत कथा में किया भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन

    लोगों को अंधविशवास दूर करने के लिए भगवान ने अंगुली पर उठाया था गोवर्धन

    बद्दी/सचिन बैंसल :  बद्दी की महिलाओं की ओर से वार्ड नं 1 ओर 2 के पार्क में आयोजित भागवत कथा के पांचवें दिन कथा वाचक जगमोहन शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्ण किया। मन रूपी माखन की कन्हा चोरी करते थे। और आज भी कलियुग में वह लोगों के मन पर राज करते है।उन्होंने गोवर्धन पर्वत को अंगुली पर उठाने भी कथा सुनाई।

    जगमोहन शास्त्री ने बताया कि गोकुल के लोग देवराज इंद्र से बहुत भयभीत रहते थे। उन्हें लगता था कि इंद्र ही धरती पर बारिश करते है। सभी लोग इंद्र की पूजा करते थे। भगवान कृष्ण ने लोगों को समझाया कि इंद्र की पूजा  करने की बजाए  गायों की पूजा करें जो उन्हें दूध देती है। गोकुल को लोगो ं भगवान कृष्ण की बात सुन कर गायों की पूजा करनी शुरू कर दी। जिससे इंद्र को अपना अपनान लगा और उन्होंने बादलों को आदेश दिया कि गोकुल नगरी में तूम बरते रहो। जब यह डूब न जाए। लोग भगवान कृष्ण का पास गए। भगवान ने अपने हाथ को छोटी अगुंली से गोवर्धन पवर्त उठा कर गोकुल के लोगों और उनके पशुओं को उसके नीचे खड़े कर दिए। जिससे इंद्र भयभीत हो गया और उसने बारिश को बंद कर दिया। माना जाता है कि यह पांच हजार पहले यह तीन हजार मीटर ऊंचा था लेकिन पुलस्त्य ऋषि के श्राप के चलते यह पर्वत एक मुट्ठी हर रोज कम होता है। इसकी परिक्रमा का 7 किमी हिस्सा राज स्थान और बाकी हिस्सा यूपी में आता है। सात दिन तक भगवान ने इस पर्वत को उठा कर रखा। अगर हम सात दिन और रात किसी काम को करते है वह सिद्ध हो जाता है। इसलिए  भागवत कथा भी सात दिन की होती है। 

    उन्होंने बताया कि भगवान को माखन चोर क्यों कहते है। मा को अर्थ है मन और वह मन  रूपी माखन को चुराते है। यही कारण है कि आज भी भगवान लोगों को मन पर राज करते है और उनकी कथा के दौरान लोग भंडारे लगाते नाचते है और उनके ही हो कर रहते है। उन्होंने जय राधा माधव जय कुंज बिहारी, हरे कृष्णा, कृष्म जिनका नाम है वह  गोकुल धाम है समेत दर्जनो भजन प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मनोरजंन किया। कथा के बाद लोगों ने  भंडारा ग्रहण किया।  

  • पंजाबः फर्जी पासपोर्ट में विदेश भागे 8 गैंगस्टरों पर दर्ज केस

    पंजाबः फर्जी पासपोर्ट में विदेश भागे 8 गैंगस्टरों पर दर्ज केस

    चंडीगढ़: पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एसएसओसी) ने फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनवाकर विदेश भागने वाले आठ गैंगस्टरों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। अब इनके मददगारों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस मामले की जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो इस बात का पता लगाएंगी कि फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनाने में किस-किस विभाग के कर्मचारी शामिल थे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    एसएसओसी ने जिन आठ गैंगस्टरों पर केस दर्ज किया है, उनमें आतंकी लखवीर सिंह लंडा का साथी गुरदासपुर के गांव चट्ठा निवासी सुप्रीत सिंह उर्फ हैरी चट्ठा, तरनतारन के गांव हवेलियां निवासी गुरजंट सिंह उर्फ भोलू, तरनतारन के भूच्चर गांव निवासी रछपाल सिंह उर्फ दाना, तरनतारन के गांव डियाल निवासी केंदरबीर सिंह उर्फ सन्नी, तरनतारन के गांव चंबल निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना, गुरदेव सिंह उर्फ जैमल, तरनतारन के पट्टी स्थित कुल्ला रोड निवासी राउ बरिंदर सिंह उर्फ राउ और गुरदासपुर थानाक्षेत्र के पवित्र सिंह जाली पहचान पत्रों के आधार पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश भागने में कामयाब हो चुके हैं।

    इसके आधार पर ही एसएसओसी ने गैंगस्टर हैरी चट्ठा समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। कई गैंगस्टरों के खिलाफ फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी के मामले दर्ज हैं। एसएसओसी के पास सूचना है कि पासपोर्ट दफ्तर, सेवा केंद्र के कर्मचारियों के अलावा पंजाब पुलिस के कुछ लोग भी फर्जी पासपोर्ट बनाने में आरोपियों की मदद कर रहे थे। अब टीम इन सब की धड़पकड़ में लग गई है। 

  • तनाव से बचने के लिए आपनाएं ये 4 तरीके, जिएं तनावमुक्त जीवन

    तनाव से बचने के लिए आपनाएं ये 4 तरीके, जिएं तनावमुक्त जीवन

    नई दिल्ली : यदि आप भी तनाव के शिकार हो चुके हैं तो यह खबर आपके काम की है। अक्सर देखा जाता है कि नौकरी के दबाव, वित्तीय अस्थिरता, व्यक्तिगत चिंताओं या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण लोग तनावग्रस्त हो जाते हैं। मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरोंके अनुसार, तनाव बुरा नहीं है लेकिन यह शक्तिशाली है और यह इंगित करता है कि कुछ बदलने की जरूरत है। इसके साथ ही यह इशारा करता है कि कुछ कार्रवाई करने की भी जरूरत है। तो हम बताने जा रहे हैं कि कैसे तनाव के दौरान आप दूसरों के साथ अपने संबंध बेहतर कर सकते हैं।

    योग :-
    योग-आधारित ध्यान का अभ्यास सहानुभूतिपूर्ण और पैरासिम्पेथेटिक तंत्रिका तंत्र को सक्रिय करता है। साथ ही सांस लेने, शरीर की चेतना, चयनात्मक जागरूकता और विज़ुअलाइज़ेशन जैसी तकनीकों के साथ एकीकृत ध्यान के तौर-तरीके न केवल मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति को बेहतर करते हैं बल्कि जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार करते हैं।


    डायरी लिखें :-
    दैनिक रूप से डायरी लिखना सकारात्मक विश्वास प्रणालियों को मजबूत करने और न्यूरोपैथवे बनाने का एक अविश्वसनीय तरीका है जो आपकी उच्चतम क्षमता को प्रकट करने में मदद करता है। सही इरादे और भावना के साथ दैनिक आधार पर अपने तत्काल, मध्यावधि और दीर्घकालिक लक्ष्यों का विवरण देखें और लिखें, यह तनाव को नियंत्रण करने में मदद करता है।


    आभार व्यक्त करें:- 
    आभार व्यक्त करने की भावना में तनाव को नियंत्रण करने की शक्ति होती है। दिन में आपके द्वारा अनुभव की गई छोटी-छोटी चीजों के लिए आभार व्यक्त करने का अभ्यास करें, और वह सब जो आपको सीखने, बढ़ने और विकसित होने में मदद करता है।

    अपने आप में जागरूकता लाएं:-

    अपने विचारों, शब्दों और कार्यों के प्रति सचेत रहें। यहां तक कि जब आप बैठते हैं, खाते हैं या बोलते हैं, तब भी जागरूकता लाएं. दिन में कम से कम एक एक्टिविटी पूरे ध्यान से करें। वर्तमान पर ध्यान दें और अपने जीवन में एक सक्रिय प्रेरणा शक्ति बनें। उद्देश्यपूर्ण जीवन जिएं और जीवन को अपने आप ही न होने दें।

  • पंजाबः कोरोना को लेकर सीएम मान ने सभी DCs को जारी किए निर्देश 

    पंजाबः कोरोना को लेकर सीएम मान ने सभी DCs को जारी किए निर्देश 

    चंडीगढ़ : कोरोना के नए वेरिएंट लेकर पंजाब सरकार अलर्ट हो गई है। इसे लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान द्वारा स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग की गई है। मीटिंग के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में कोरोना से लड़ने के लिए कोविड कंट्रोल रूम बनाएगी। इसके अलावा सीएम मान ने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नर्स को निर्देश दिए हैं कि वह समय-समय पर हालातों का जायजा लेते रहें।

    लोग भी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूर पहनें और हर सावधानी बरतें।  उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर लापरवाही बिल्कुल भी लापरवाही न बरती जाए। बता दें कि कोरोना के नए वेरिएंट के सामने आने के बाद भारत सरकार के साथ-साथ विभिन्न राज्य सरकारें भी सतर्क हो गई हैं।