Blog

  • जालंधरः भाजपा को झटका, ये नेता कांग्रेस में हुआ शामिल

    जालंधर, ENS: पंजाब बीजेपी के एनजीओ सेल के सदस्य की आज कांग्रेस पार्टी में घर वापसी हो गई है। लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी में काम करने वाले मंजीत सिमरन ने पिछले दिनों बीजेपी का दामन छोड़ दिया था, लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है और जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने उन्हें कांग्रेस में शामिल किया है।

    कांग्रेस में शामिल होने पर मनजीत सिंह सिमरन ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी जो पंजाब के सबसे सफल मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस बार चन्नी को जालंधर लोकसभा से उम्मीदवार बनाया है। इस लोकसभा चुनावों में जालंधर से रिकॉर्ड तोड़ वोटों से जीतेंगे। इस मौके पर कपिल देव शर्मा, गुरदयाल दास, निर्मल सिंह, एनके शर्मा, सतपाल, अशोक हंस, महात्मा रॉय, सुरिंदर सैनी, संजय कुमार, विशाल रॉय, हरदीप सिंह, जीत रॉय मौजूद रहे।

  • पंजाबः रैली में इस नेता का हुआ विरोध, इलाका छावनी में हुआ तब्दील, देखें वीडियो

    अमृतसरः लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, किसानों द्वारा लगातार पार्टी के नेताओं का विरोध किया जा रहा है। बीजेपी प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू लगातार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इस बीच किसान संगठन भी बीजेपी के उम्मीदवारों का विरोध कर रहे हैं, जिसके मुताबिक आज मजीठा में किसान संगठनों द्वारा बीजेपी उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू का विरोध किया जाना था, लेकिन मजीठा में बीजेपी की रैली के दौरान रैली के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

    इस बीच बीजेपी प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू ने अपनी रैली को संबोधित करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी ने आज शिरोमणि अकाली दल के मजीठा विधानसभा क्षेत्र में रैली की और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के भारी इकट्ठ को देखकर लगता है कि लोकसभा चुनाव में मजीठा हलके से भी भाजपा को भारी संख्या में वोट मिलेंगे। उन्होंने कहा कि वह हमेशा किसानों के हक और किसानों के हित की बात करते हैं।

    लेकिन किसान संगठन अभी भी इनका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले जो लोग अमृतसर से सांसद रहे हैं उनसे पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने अमृतसर के लिए क्या किया है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा बात करता हूं कि अमृतसर में कार्गो उड़ानें शुरू होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल को यह भी बताना चाहिए कि उन्होंने दो साल में अमृतसर के लिए क्या किया है।

  • बड़ा झटका: नहीं थम रहा इस्तीफों का दौरा, प्रदेश महासचिव हरपाल सिंह कंबोज ने पार्टी छोड़ी

    अंबालाः हरियाणा में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी में इस्तीफों का दौर अभी थमा नहीं है। अंबाला में भी जेजेपी को बड़ा झटका लगा है। 2019 में अंबाला सिटी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले और वर्तमान में पार्टी के प्रदेश महासचिव हरपाल कंबोज ने भी जेजेपी पार्टी को अलविदा कह दिया है। अंबाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरपाल कंबोज ने यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी सुप्रीमो डॉ. अजय चौटाला को भेज दिया है। पार्टी छोड़ने के कारणों को लेकर जानकारी देते हुए हरपाल कंबोज ने बताया कि बीते लगभग 20 से 25 वर्षों से वो देवी लाल परिवार से जुड़े हुए हैं और जजपा के गठन से ही वे अजय चौटाला और दुष्यंत के साथ थे।

    हरपाल सिंह कंबोज पार्टी के 4 साल जिलाध्यक्ष भी रहे। कंबोज ने कहा कि सबसे पहले मैंने ही अंबाला में जजपा का झंडा उठाया है। कहा कि राजनीति भाइयों के साथ होती है। ऐसे फैसले भी भाइयों के कहने पर ही लिया है। इस्तीफा देने के पीछे क्या कारण रहे हैं,इस पर कंबोज ने कहा कि कोई खास कारण नहीं है। मेरे व्यक्तिगत कारण रहे हैं। किसी से कोई मतभेद नहीं है। आगामी फैसले के लिए वे अपने भाइयों (वर्कर्स) के साथ विचार करेंगे,उसके बाद ही अगला फैसला लिया जाएगा।

  • पंजाब : अवैध संबंधों के चलते युवक की ह’त्या, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : अवैध सबंधों के चलते गांव आलम वाला में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को बेहोशी की दवाई पिलाई और उसके बाद गला दबा कर हत्या कर दी। सब डीविजन की थाना कबरवाल की पुलिस की तरफ के पत्नी और उनके प्रेमी को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान कुलदीप कौर ओर जगमीत सिंह के तौर पर हुई है।

    थाना कबरवाला अधीन आते गांव आलम वाला में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति का कत्ल कर दिया। जिला श्री मुक्तसर साहिब के जिला पुलिस मुखी भागीरथ मीना ने मलोट में की एक प्रेस वार्ता में बताया के आलमवाला के रहने वाले जसकोर सिंह की 17 अप्रैल को लाश मिली थी। मृतक की बहन के बयानों पर 174 की करवाई के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

    मृतक की बहन ने बयान दर्ज करवाया कि उनके भाई का कत्ल हुआ है। मृतक की पत्नी कुलदीप कौर ओर उनके साथी जगमीत सिंह के आपस में अवैध संबंध थे। जिस को लेकर कुलदीप कौर ओर जगमीत सिंह ने कोई जहरीली चीज देकर ओर गला दबा कर कत्ल कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर, अदालत में पेश किया जाएगा।

  • पंजाब : मृतक के परिजनों ने सिविल अस्पताल के बाहर लगयाा धरना, देखें वीडियो

    पठानकोट : जिले के गांव कोठे मनवाल में कल पुरानी रंजिश के चलते 2 पक्षों के बीच झगड़ा होने का मामला सामने आया है। इस झगड़े के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हमलावर 6-7 थे। जिन्होंने घर से बुलाकर युवक की हत्या कर दी। जिसके चलते परिजनों ने पुलिस को शिकायत भी दर्ज करवाई। कार्रवाई न होने पर परिजनों ने सिविल अस्पताल के बाहर धरना दिया।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझा कर धरने को उठाया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा हमें आश्वासन दिया गया है कि पुलिस ने मृतक के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके कारण हमने धरना समाप्त कर दिया है।

    वहीं जब हमने इस बारे में पुलिस अधिकारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि कल हत्या हुई थी। जिसके बाद मृतक परिवार ने सिविल अस्पताल के बाहर धरना दिया है। जिसके बाद हमारी पुलिस पार्टी सिविल अस्पताल पहुंच गई और मृतक के परिवार के सवालों का जवाब देने के बाद उन्हें संतुष्ट किया गया है और धरना समाप्त करवाया गया।

  • जालंधरः मीट और अंडों की दुकानें रहेंगी बंद, आदेश जारी

    जालंधर, ENS: भगवान महावीर जयंती के चलते 21.04.2024 को जिला मैजिस्ट्रेट जालंधर हिमांशु अग्रवाल ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अधीन प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए  जालंधर में सभी मांस और अंडे की दुकानों/रेहडियों की ब्रिकी पर रोक लगाई है। ऐसे में सभी मीट और अंडों की दुकानें बंद रहेंगी।

  • पंजाबः बड़ा उल्टफेर, आप पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव भाजपा में हुए शामिल, देखें वीडियो

    अमृतसरः लोकसभा चुनावों को लेकर नेताओं का पार्टी छोड़कर जाने का सिलिसिला लगातार जारी है। वहीं जिले में बड़ा उल्टफेर देखने को मिला है। दरअसल, पूर्व जिला ग्रामीण अध्यक्ष और किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश महासचिव सतिंदर सिंह मकोवाल आप छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा मुख्यालय अजनाला पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बोनी अमरपाल सिंह अजनाला का अभिनंदन किया गया और उन्हें पार्टी में शामिल करवाया।

    इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष बोनी अमरपाल सिंह अजनाला ने कहा कि हम पूरी बीजेपी टीम की ओर से सतिंदर सिंह मकोवाल का स्वागत करते हैं कि वह अपनी मातृ पार्टी में फिर से शामिल हो गए हैं और हम उन्हें विश्वास दिलाते हैं कि उन्हें सम्मान दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर सतिंदर सिंह मकोवाल ने कहा कि आज मुझे बहुत राहत महसूस हो रही है कि मैं अपनी मातृ पार्टी में वापस आ गया हूं। क्योंकि मेरे दोस्तों और पार्टी द्वारा दिए गए अपार प्यार ने मुझे मदर पार्टी में वापस आमंत्रित किया है और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि मैं पूरे दिल से पार्टी की सेवा करूंगा।

  • लोकसभा चुनाव के पहले फेज में इतने प्रतिशत हुई वोटिंग, फायरिंग में 3 घायल, EVM तोड़ी

    त्रिपुराः लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग जारी है। सीटों के हिसाब से यह सबसे बड़ा फेज है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। PM मोदी ने सभी से वोट डालने की अपील की। उन्होंने हिंदी, तमिल, मराठी समेत 5 भाषाओं में ट्वीट किया। वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक, दोपहर एक बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग त्रिपुरा में हुई। यहां 53.04% वोट पड़े। सबसे कम वोटिंग लक्षद्वीप में हुई, यहां 30% मतदान हुआ। 21 राज्यों में वोटिंग का एवरेज 40.17% है।

    वोटिंग के दौरान मणिपुर के बिष्णुपुर में फायरिंग, बंगाल के कूचबिहार हिंसा और छत्तीसगढ़ के बीजापुर में ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ है। मणिपुर की दो लोकसभा सीटों (मणिपुर इनर और मणिपुर आउटर) पर भी इस फेज में वोटिंग है। हिंसा को देखते हुए आउटर सीट के कुछ हिस्सों में 26 अप्रैल को भी वोटिंग होगी। 2019 में इन 102 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने 40, DMK ने 24, कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं। अन्य को 23 सीटें मिली थीं।

    इस फेज में अधिकतर सीटों पर मुकाबला इन्हीं 3 दलों के बीच है। फर्स्ट फेज में 1,625 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 1,491 पुरुष, 134 महिला कैंडिडेट हैं। 8 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल भी इस बार चुनाव मैदान में हैं। इस फेज के बाद 26 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग होगी। कुल 7 फेज में 543 सीटों पर 1 जून को मतदान खत्म होगा। सभी सीटों के रिजल्ट 4 जून को आएंगे।

  • किसान आंदोलन में लोग हुए परेशान, शताब्दी एक्सप्रेस, श्रीमाता वैष्णो देवी सहित कई ट्रेनें आज भी रद्द

    मोहालीः पंजाब में किसानों ने दो दिन से रेलवे ट्रैक जाम किया हुआ है। किसानों के प्रोटेस्ट का असर रेल यातायात पर बुरी तरह पड़ रहा है। बीते वीरवार को जम्मू से कानपुर सेंट्रल के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 12470 रद्द रही। वहीं, शुक्रवार को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 22478 को भी रद कर दिया गया। ऐसे में आज शताब्दी ट्रेन भी रद्द है। ट्रेनों के प्रभावित होने से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    शंभू में रेल ट्रैक पर किसानों के धरने के कारण वीरवार को इसका असर जालंधर रेलवे स्टेशन पर भी दिखा। लुधियाना की तरफ से आने वाले रेलगाड़ियां डायवर्ट रूट से आने की वजह से देरी से पहुंच रहीं थीं। इस दौरान यात्री स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते दिखे। अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (12032), नई दिल्ली-अमृतसर (12459), जम्मूतवी-कानपुर सेंट्रल (12470), पुरानी दिल्ली-जालंधर सिटी एक्सप्रेस (14681), पुरानी दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी, नई दिल्ली-अमृतसर (12013), अमृतसर-नई दिल्ली (12498) के अलावा 15 पैसेंजर रेलगाड़ियां रद रहीं।

    इसके अलावा शुक्रवार को नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस (12029), अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (12014), श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली (22478), हिसार-अमृतसर (14653) के अलावा कई पैसेंजर रेलगाड़ियां रद्द रहेंगी। बीते दिन माता वैष्णो देवी कटड़ा से आंबेडकरनगर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 12920 को साहनेवाल, चंडीगढ़, अंबाला के रास्ते से भेजा गया। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से गांधीधाम के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 12474 को लुधियाना, गिल, जाखल, नई दिल्ली की ओर भेजा गया।

  • 4 दिन की मासूम का गला दबाकर की ह’त्या

    नई दिल्ली :  मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पोते की चाह रखने वाली दादी ने अपनी 4 दिन की मासूम पोती का गला दबाकर जान ले ली। एक हाथ से दिव्यांग नवजात पोती को इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा कि जो दादी अपनी बाहों में लेकर उसे दुलार करने का नाटक कर रही है, वही दादी अपनी बाहों में उसकी कब्र बना देगी। इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत 23 मार्च को हुई। जब ग्वालियर के गोल पाड़ा इलाके में रहने वाली काजल चौहान को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां काजल ने एक नन्ही सी बच्ची को जन्म दिया

    लेकिन यह बच्ची एक हाथ से दिव्यांग थी। बच्ची के जन्म को लेकर काजल काफी खुश थी। लेकिन काजल की सास प्रेमलता चौहान को बच्ची का जन्म मन ही मन खटकने लगा था क्योंकि प्रेमलता चाहती थी कि उनकी बहू काजल पहले बच्चे के रूप में बेटे को जन्म दे बेटे की जगह बेटी पैदा हो गई। काजल अपनी सास के रवैया को देखकर समझ गई कि उनकी सास बेटी के जन्म होने पर नाखुश है इसलिए प्रसूता बहू ने अपनी बेटी को सास प्रेमलता से दूर ही रखा। इस दौरान काजल की मां उसकी बेटी को अस्पताल में संभालती रही