Blog
-

नियमों की अवहेलना करने पर कटे 171 चालान
ऊना सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 171 चालान काटे गए। जिनमें से 07 चालानों का मौके पर ही निपटारा करके जुर्माने के रूप में 5000/- रूपये वसूल किये गये हैं।वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 04 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत काटे गए व जुर्माने के रूप में 400/- रूपये वसूल किए गए हैं तथा इसी कड़ी के अंतर्गत अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 04 वाहनों के चालान कर जुर्माने के रूप में कुल 27,200/- रूपये वसूल किए गए हैं। -

3.30 ग्राम चिट्टे सहित व्यक्ति काबू
ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना मैहतपुर के मुलाजिमों ने 3.30 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को काबू करने में सफलता प्राप्त की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना मैहतपुर के मुलाज़िम बीती शाम यातायात चेकिंग के लिए गांव वनगढ़ में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तो शक के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 3.30 ग्राम हैरोईन/ चिट्टा बरामद किया गया।आरोपित व्यक्ति की पहचान दविन्द्र राणा निवासी मैहतपुर बसदेहड़ा, जिला ऊना के रूप में हुई है। आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। -

प्रतिबंधित दवाओं सहित दो काबू
ऊना/सुशील पंडित: पुलिस पोस्ट पंडोगा के मुलाजिमों ने प्रतिबंधित दवाओं सहित दो व्यक्तियों को काबू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस पोस्ट पंडोगा के मुलाजिमों ने यातायात चैकिंग के लिए सलोह स्थित आई0आई0आई0टी0 के पास नाका लगा रखा था।तो एक स्कूटी जिस पर दो व्यक्ति सवार थे सामने पुलिस पार्टी को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस पार्टी ने उन्हें काबू कर शक के आधार पर तलाशी ली तो 248 Capsule Pyeevon Spas Plus के बरामद किए गए।आरोपितों की पहचान स्कूटी चालक राजेश कुमार निवासी वार्ड न0 02 लोअर सलोह, तहसील व जिला ऊना व साथ बैठे व्यक्ति रणजीत कुमार निवासी बीबीएमबी कलोनी नंगल, जिला रुपनगर (पंजाब)के रूप में हुई है। वहीं आरोपित व्यक्तियों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। -

पंजाब: नहर में डूबे 3 युवक, एक की मौत
बठिंडा : गांव बीबीवाला की झालों पर कुछ युवकों का ग्रुप नहा रहा था। अचानक उसमें से 3 लड़के नहर में डूब गए। जिनमें 2 को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जबकि एक की डूबने से मौत हो गई। डूबने की सूचना सहारा कंट्रोल रूम को दी गई। जिसके बाद जनसेवा की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। सहारा जन सेवा के कार्यकर्ता विक्की कुमार ने कुछ ही देर में नहर में डूबे युवक को बाहर निकाल लिया। मृतक की पहचान मोहम्मद समीर (18) निवासी अजीत रोड के रूप में हुई है। मृतक गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता था। जिसके बाद टीम उसे लेकर अस्पताल पहुंची, जहां आपातकालीन वार्ड में डॉ. हर्षित गोयल ने युवक मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
-

कान की बाली झपट ले गया शातिर
ऊना/सुशील पंडित: थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव में बाइक के पीछे बैठी महिला की कान की बाली झपट कर ले गया शातिर, पुलिस को दी शिकायत में रामजी दास निवासी दुलैहड़, तहसील हरोली, जिला ऊना की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।शिकायत कर्ता ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि यह अपनी पत्नी सहित मोटर साईकल पर सवार होकर पुवोवाल के लिए जा रहा था तो जब यह गांव मकोड़गढ़ के पास पंहुचें तो पीछे से एक मोटर साईकल आया और मोटरसाइकिल के पीछे बैठी इसकी पत्नी की कान की बालि छीन कर भाग गया। वहीं पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। -

किसानों को हक दिलाने में दिए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा- सीपीएस राम कुमार
सरदार रूड़का सिंह कल्याण समिति पंजावर ने आयोजित किया वार्षिक समारोहऊना/सुशील पंडित: किसान योद्धा सरदार रूड़का सिंह कल्याण समिति पंजावर द्वारा गांव पंजावर (ढकिक्यां) में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य संसदीय सचिव राजस्व, उद्योग तथा नगर नियोजन राम कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।इस मौके पर राम कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसान योद्धा सरदार रूड़का सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान किसानों को उनका हक दिलवाने में अहम योगदान दिया और किसान सभा का गठन किया जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था में किसानों की अहम भूमिका है। कृषि और सहयोगी क्षेत्रों में प्रदेश के 70 प्रतिशत कामगार निर्भर हैं। प्रदेश में कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कृषि विकास योजना हिम उन्नति शुरू की गई है। प्रदेश में पशुपालकों की आय में वृद्धि हेतु हिमगंगा महत्वकांक्षी योजना आरंभ की गई है।राम कुमार ने कहा कि सरदार रूड़का सिंह कल्याण समिति की जो भी मांगे है उनका प्रपोजल तैयार कर प्रस्तुत करें ताकि उन्हंे मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जा सके। उन्होंने समिति की जायज मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर कुटलैहड के विधायक देवेंद्र सिंह भुट्टो, कांग्रेस कमेटी के जिला प्रधान रणजीत सिंह राणा, बीबीएन इंटक अध्यक्ष संजीव कुमार सरदार रूड़का सिंह कल्याण समिति पंजावर के अध्यक्ष बलवीर चैधरी, जिला परिषद सदस्य रजनी वाला, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। -

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने किया कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र पालकवाह का दौरा
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने रविवार को जिला ऊना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हरोली विधानसभा क्षेत्र के पालकवाह स्थित कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने जिला में निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाईट सेंटर व पीएसए प्लांट पर भी चर्चा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने पालकवाह में बनाई गए आरटीपीसीआर लैब की फंक्शनिंग के बारे में भी जानकारी ली।इस मौके पर एडीसी ऊना महेंद्र पाल गर्जुर, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चैहान, सीएमओ संजीव वर्मा, डाॅ सुखदीप सिंह सिधू, डाॅ रमन शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। -

फायर ब्रिगेड यूनियन ने ओल्ड पैंशन धन्यवाद रैली के सफल आयोजन के लिए भेजे 1 लाख
सरकार ने ओल्ड पैंशन लागू करने का वायदा पुरा किया: रविंद्रऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश की फायर ब्रिगेड यूनियन ने एनपीएस संघ की धर्मशाला में सीएम सुखविंद्र सुक्खू की रैली के सफल आयोजन के लिए एक लाख रुपए की राशि भेजी है। जिला ऊना यूनियन प्रधान मुकेश जसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश फायर ब्रिगेड संघ के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा व कोषाध्यक्ष दलीप कुमार ने एक लाख रुपए के चेक को एनपीएस संघ के अकाउंट में भेजा है। प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने कहा कि ओल्ड पेंशन को लागू करवाने के लिए एनपीएस संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर व तमाम प्रतिनिधियों का विशेष रोल रहा है। उन्होंने इसके लिए प्रदीप ठाकुर के संघर्ष की सराहना भी की है। उन्होंने कहा कि अनेकों समस्याओं से जूझते हुए प्रदेश में कर्मचारियों के हित के लिए ओल्ड पैंशन लागू करने की लड़ाई लड़ी गई है।उन्होंने कहा कि इस बेहतर कार्य के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने विशेष दिलचस्पी लेकर प्रदेश में कर्मचारियों के लिए ओल्ड पैंशन को लागू करवा कर ऐतिहासिक फैसला किया है। इसे अमलीजामा पहनाने में प्रदेश में मंत्रिमंडल व सभी विधायकों ने अपना सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर ओल्ड पैंशन लगने से तमाम सरकारी कर्मचारियों के साथ अग्रिशमन विभाग के कर्मचारियों को भी पुरानी पैंशन की सुविधा नसीब हो पाएगी। उन्होंने धर्मशाला रैली के सफल आयोजन के लिए प्रदेश फायर ब्रिगेड यूनियन की और से एक लाख की राशि रैली के सफल आयोजन के लिए दी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी कर्मचारी हित के लिए फायर ब्रिगेड यूनियन हमेशा कर्मचारी संघ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। -

सूक्खू सरकार के साथ 43 विधायक, फिर भी सत्ता के सपने ले रहे पूर्व सीएम: भुट्टो
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि प्रदान कीऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र के डेरा बाबा रुद्रानन्द स्थित लक्ष्मी पैलेस में कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि प्रदान की ओर एक जनसभा को सम्बोधित किया। भुट्टो ने कहा कि 21 मई 1991 को एक आत्मघाती बम धमाके में भारत रत्न राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। उनके जन्म के तीन साल बाद देश आजाद हुआ था। बड़े होने के बाद राजीव गांधी ने न केवल जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी की राजनीतिक विरासत को संभाला, बल्कि देश को तकनीक व वैश्विक बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए। उनका बचपन, शिक्षा, राजनीतिक जीवन और लव लाइफ सब को ही बहुत दिलचस्प किस्से कहानियों से परिपूर्ण है। देश के एक बड़े राजनीतिक और दमदार परिवार में जन्म के साथ ही राजीव पर काफी जिम्मेदारियां आ गई थीं। उन्होंने इन जिम्मेदारियों को निभाया लेकिन अंत में उनकी हत्या कर दी गई। भुट्टो ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 में हुआ था। उनका बचपन तीन मूर्ति भवन में बीता। बतौर प्रधानमंत्री राजीव गांधी नेहरू-गांधी परिवार के आखिरी सदस्य थे। उनके बाद भले ही गांधी परिवार राजनीति में आज भी है लेकिन कोई प्रधानमंत्री के पद पर आसीन न हो सका।राजीव गांधी का परिवार भले ही राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय था। नाना जवाहर लाल नेहरू के बाद उनकी मां इंदिरा गांधी भी देश की प्रधानमंत्री रहीं और कांग्रेस की कमान संभाली। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री थे, जो खुद अपनी गाड़ी चलाकर जगह जगह जाते थे। कई चुनावी रैलियों में भी राजीव गांधी खुद अपनी कार चलाकर पहुंचे थे। उनके सुरक्षा गार्ड पीछे आते थे। लेकिन भाजपा बताए कि भारत निर्माण में भाजपा का क्या योगदान रहा है। भुट्टो ने कहा कि जब भी चुनाव आते है तो भाजपा नेता जुमले लेकर जनता के बीच आते है। लेकिन अब जनता भाजपा के जुमलों में आने वाली नहीं है। भुट्टो ने विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर पर सूक्खू सरकार पर की गई टिप्पणियों का जबाव देते हुए कहा कि विपक्ष नेता अभी भी अपने आप को राज्य का सीएम समझ रहे है। लेकिन उनको ज्ञात नहीं कि राज्य में अव आम जनता की सरकार सूक्खू सरकार बन चुकी है। भुट्टो ने कहा कि सूक्खू सरकार ने दस गारंटियों में से तीन गारंटियों को अमलीजामा पहना दिया है। लेकिन विपक्ष नेता अब बौखलाहट में सरकार पर अनाप शनाप ब्यानबाज़ी कर रहे हैं। भुट्टो ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में कितने घोटाले हुए, यह जनता से छिपा नहीं है। भुट्टो ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए डट जाएं और जुमलों के खिलाफ अपना एक एक मत कांग्रेस पार्टी के पक्ष में डलवायें।इस मौके पर रेडक्रॉस सोसाइटी के राज्य संयोजक सुरेंद्र ठाकुर, कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, महासचिव प्रवीण शर्मा, अजय शर्मा, कांग्रेस नेता विवेक मिन्का, बीडीसी एवं कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्य प्रधान उपप्रधान बीडीसी सदस्य जिला पार्षद सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद रहे। -

पंजाबः नहीं सुलझ रहा मस्तुआना साहब मेडिकल कॉलेज का मुद्दा, किया रोष प्रदर्षन, देखें वीडियो
आनंदपुर साहबः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से 5 अगस्त 2022 को मस्तुआना साहिब में मेडिकल कॉलेज का नींल पत्थर रथा गया था। मस्तुआना साहिब के अंदर गुरुद्वारा अंगीठा साहब की तरफ से मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर पंजाब सरकार को 25 एकड़ ज़मीन दी गई थी। लगभग उसी दिन से मस्तुआना साहिब के अंगीठा साहब गुरुद्वारा साहिब और एसजीपीसी के दरमियान 25 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
एसजीपीसी उस 25 एकड़ जमीन पर अपना दावा कर रही थी और विरोध कर रही थी कि गुरुद्वारा अंगीठा साहिब ने एसजीपीसी के अंतर्गत आती जमीन को कैसे पंजाब सरकार को अपनी तरफ से दे दिया और इसी को लेकर एसजीपीसी ने हाई कोर्ट में स्टे आर्डर ले लिया था।
लंबे समय विरोध के बाद एसजीपीसी और गुरुद्वारा अंगीठा साहिब के दरमियान समझौता हुआ और एसजीपीसी ने कहा था कि अब हाईकोर्ट में वह अपनी तरफ से दायर की गई स्टे आर्डर को वापस लेंगे और मेडिकल कॉलेज बनने देंगे।
आपको बता दें कि अब एसजीपीसी फिर दोबारा से अपनी कही बात से मुकर गया है और अभी इलाके के लोगों और किसान मोर्चा की तरफ से उनका दोबारा विरोध होना शुरू हो गया है।
आज ट्रैक्टर मार्च करते किसान और इलाके के लोगों ने कहा कि एसजीपीसी जानबूझकर अपने फायदे के लिए मेडिकल कॉलेज बनने नहीं दे रही जब तक एसजीपीसी मेडिकल कॉलेज बनने में अब अड़चने लगाती रहेगी तब तक हमारा विरोध उसके खिलाफ जारी रहेगा।