Blog

  • हरोली पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ा नशा, एक गिरफ्तार

    हरोली पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ा नशा, एक गिरफ्तार

     हरोली के गांव वाडेवाल मे रेड से नशे कारोबारियों मे दहश्त

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना जिला पुलिस कप्तान श्री अर्जित सेन के निर्देशानुसार ऊना पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टोलरेस निति पर काम कर रही है । इसी कडी मे पुलिस थाना हरोली की टीम आज थाना प्रभारी सुनील साख्यान के नेतृत्व मे वाडेवाल गांव मे रेड पर गई थी । एक मुखवर की पुख्ता सूचना पर अमरीक सिंह उर्फ काला नामक व्यक्ति के घर पर पुलिस ने रेड की और आरोपी के घर से 918 ग्राम भुक्की/चूरापोस्त, 81 ग्राम अफीम, 88 किलो 250 ग्राम पोस्तदाना , 2 इलैक्ट्रोनिक मशीने , 75 प्लास्टिक डिब्बियां जो अफीम  को भरने के लिये रखी थीं, पुलिस ने बरामद कीं । आरोपी पेशे से ट्रक ड्राइवर है व पहले भी 52 किलो चूरापोस्त के केस मे जेल जा चुका है ।  सूत्रों के अनुसार उक्त आरोपी काफी समय से इस अवैध धंधे मे संलिप्त था।

    हरोली पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अक्रामक रूख अपनाये हुए है । पिछले 2 महीने मे पुलिस ने 17 केस नारकोटिक्स मे दर्ज करके कई लोगो को जेल भेज दिया है परतु फिर भी नशे का करोबार थमने का नाम नही ले रहा है ।  उप-पुलिस अधीक्षक मोहन रावत मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज किया जा रहा है व आरोपी अमरीक सिंह को कल माननीय अदालत मे पेश करके रिमांड हासिल किया जायेगा । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि नशे के खिलाफ जंग जारी है व किसी भी आरोपी भी वक्शा नही जायेगा । हरोली पुलिस लगातार अच्छा काम कर रही है आम जनता नशे के खिलाफ एक जुट होकर पुलिस कारवाई मे साथ दें । इस रेट में मुख्यतः पुलिस टीम में उ0नि0 नजिन्द्र, स0उ0नि0 निर्मल, स0उ0नि0 संजय, मु0आ0 गुलशन, मु0आ0 सुमित, मु0आ0 जसविन्द्र, महिला आ0 काता व म0आ0 निशा , होमगार्ड चूहड सिंह व एसआईयू टीम के शेर बहादुर व आ0 नीरज शामिल रहे है।

  • ओवरडोज होने से महिला की मौत

    ओवरडोज होने से महिला की मौत

    ऊना/सुशील पंडित : थाना गगरेट के अंतर्गत तहसीलदार रोहित कंवर की पत्नी ने गलती से कोई दवा खा ली और उस दवा की ओवरडोज के कारण मौत हो गई । रोहित कंवर तहसीलदार  जो कि गगरेट की तहसील घनारी में सेवारत थे और अभी हाल ही में गगरेट से बंगाणा के लिए स्थान्तरण हुआ था । स्थान्तरण के बाद रोहित कंवर ने अपना आवास अभी गगरेट में ही रखा था और एक दो दिन में गगरेट से शिफ्ट होकर बंगाणा जाने वाले थे । प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार रोहित कंवर की पत्नी किसी मनोरोग से पीड़ित थी और लम्बे समय से मनोरोग की दवा चल रही थी ।
    बुधवार शाम के समय तहसीलदार की पत्नी ने खुद फोन करके जानकारी दी कि उसने मनोरोग दवा की ज्यादा मात्रा ले ली है और अब उसकी तबियत खराब हो रही है । उसके बाद उसे स्थानीय सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया वहां उसकी ज्यादा तबियत खराब होने के कारण उसे पंजाब के होशियारपुर के में दाखिल करवाया गया लेकिन वहां पर गुरुवार सुबह उसने दम तोड़ दिया । थाना गगरेट प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मामलें की सूचना मिलने पर पुलिस टीम होशियार पुर गई और शव की पोस्टमार्टम के लिए ऊना लाया गया है ,मामले की जांच की जा रही है ।
  • मोमोस में देरी को लेकर बदमाशों ने की दुकानदार से मारपीट, छुड़वाने गए पुलिस कर्मी को किया किडनैप

    मोमोस में देरी को लेकर बदमाशों ने की दुकानदार से मारपीट, छुड़वाने गए पुलिस कर्मी को किया किडनैप

    मुरैनाः मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में बदमाशों ने मोमोस में देरी होने पर पहले तो दुकानदार को पीटा। इस दौरान वहां मोमोस खाने आए पुलिसकर्मी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उक्त बदमाशों ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की और फिर उसे किडनैप कर सुनसान इलाके में ले गए। पुलिसकर्मी किसी तरह बदमाशों के चंंगुल से जान बचाकर मौका-ए-वारदात से भागने में सफल रहा। घटना की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना मुरैना जिले के न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की है।

    मामले की जानकारी देते हुए कॉन्सटेबल रामकुमार ने बताया कि वह इलाके में बने एक फूड स्टॉल पर मोमोज खाने पहुंचे थे। इतने में स्कॉर्पियो में सवार होकर कुछ युवक आए। उन्होंने दुकानदार को मोमोज लाने के लिए कहा। कथित तौर पर दुकानदार को थोड़ा देर हो गई तो स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार बदमाशों ने दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया।

    कॉन्स्टेबल रामकुमार ने विरोध किया तो बदमाशों ने गुस्से में उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। बदमाश यहीं नहीं रुके, उन्होंने कॉन्स्टेबल रामुकमार को किडनैप कर अपनी गाड़ी में डालकर सुनसान इलाके में ले गए और वहां भी उसके साथ मारपीट की। बदमाशों ने मारपीट करने के साथ कॉन्स्टेबल रामकुमार के कपड़े फाड़ दिए और मोबाइल फोन भी छीन लिया।

    रामकुमार किसी तरह बदमाशों के चंगुल से खुद की जान बचाकर भागने में कामयाब रहा। इसके बाद कॉन्स्टेबल रामकुमार यादव ने अपने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। रामकुमार सिंह इलाके के सिविल लाइन थाने में कार्यरत हैं। मुरैना के एक पुलिस अधिकारी अतुल सिंह ने घटना की पुष्टि की। पुलिस ने सिविल थाने में कॉन्स्टेबल की शिकायत पर 6 बदमाशों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर दी है। पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में लगी हुई है।

  • रामायण और रामचरित्र मानस हमारे पवित्र ग्रंथ :आचार्य तरुण डोगरा

    रामायण और रामचरित्र मानस हमारे पवित्र ग्रंथ :आचार्य तरुण डोगरा

    झंबर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा दूसरे दिन  बाबा सुग्रीवानंद जी महाराज ने दिया भक्तों को आशीर्वाद

    ऊना/सुशील पंडित : रामायण और रामचरित मानस हमारे पवित्र ग्रंथ हैं। तुलसीदास जी ने श्री राम को ईश्वर मान कर रामचरितमानस की रचना की है किन्तु आदिकवि वाल्मीकि जी ने अपनी रामायण में श्री राम को मनुष्य ही माना है। यह बात प्रदेश के जिला ऊना उपमंडल के तहत पड़ती ग्राम पंचायत झंबर में 5 अप्रैल से 13 अप्रैल तक चल रहे श्री रामायण महायज्ञ में क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य तरुण डोगरा ने कही। उन्होंने श्रोताओं को बताया कि तुलसीदास जी ने रामचरितमानस को राम के राज्यभिषेक के बाद समाप्त कर दिया है वहीं आदिकवि श्री वाल्मीकि ने अपने रामायण में कथा को आगे श्री राम के महाप्रयाण तक वर्णित किया है।

    तरुण डोगरा ने बताया कि महाराजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति हेतु यज्ञ आरंभ करने की ठानी। महाराज की आज्ञानुसार श्यामकर्ण घोड़ा चतुरंगिनी सेना के साथ छुड़वा दिया गया। महाराज दशरथ ने समस्त मनस्वी, तपस्वी, विद्वान ऋषि-मुनियों तथा वेदविज्ञ प्रकाण्ड पण्डितों को यज्ञ सम्पन्न कराने के लिए बुलावा भेज दिया और निश्‍चित समय आने पर समस्त अभ्यागतों के साथ महाराज दशरथ अपने गुरु वशिष्ठ जी तथा अपने परम मित्र अंग देश के अधिपति लोभपाद के जामाता ऋंग ऋषि को लेकर यज्ञ मण्डप में पधारे तथा इस प्रकार महान यज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण वातावरण वेदों की ऋचाओं के उच्च स्वर में पाठ से गूंजने लगा और समिधा की सुगन्ध से महकने लगा। वहीं समस्त पण्डितों, ब्राह्मणों, ऋषियों आदि को यथोचित धन-धान्य, गौ आदि भेंट कर के सादर विदा करने के साथ यज्ञ की समाप्ति हुई। तदुपरांत राजा दशरथ ने यज्ञ के प्रसाद चरा(खीर) को अपने महल में ले जाकर अपनी तीनों रानियों में वितरित कर दिया। और प्रभु की अपार कृपा दृष्टि से प्रसाद ग्रहण करने के परिणामस्वरूप तीनों रानियों ने गर्भधारण किया।

    आचार्य तरुण डोगरा ने बताया कि जब चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पुनर्वसु नक्षत्र में सूर्य, मंगल शनि, वृहस्पति तथा शुक्र अपने-अपने उच्च स्थानों में विराजमान थे, और कर्क लग्न का उदय होते ही महाराज दशरथ की बड़ी रानी कौशल्या के गर्भ से एक शिशु का जन्म हुआ जो कि नील वर्ण, चुंबकीय आकर्षण वाले, अत्यन्त तेजोमय, परम कान्तिवान तथा अत्यंत सुंदर था। उस शिशु को देखने वाले देखते ही रह जाते थे। इसके पश्चात् शुभ नक्षत्रों और शुभ घड़ी में महारानी कैकेयी के एक तथा तीसरी रानी सुमित्रा के दो तेजस्वी पुत्रों का जन्म हुआ। इस दौरान सम्पूर्ण राज्य में आनन्द मनाया जाने लगा। महाराज दशरथ के चार पुत्रों के जन्म के उल्लास में गन्धर्व गान करने लगे और अप्सराएं नृत्य करने लगीं। देवता अपने विमानों में बैठ कर पुष्प वर्षा करने लगे। महाराज ने उन्मुक्त हस्त से राजद्वार पर आए भाट, चारण तथा आशीर्वाद देने वाले ब्राह्मणों और याचकों को दान दक्षिणा दी। वहीं पुरस्कार में प्रजा-जनों को धन-धान्य तथा दरबारियों को रत्न, आभूषण प्रदान किए। उन्होंने बताया कि चारों पुत्रों का नामकरण संस्कार महर्षि वशिष्ठ के द्वारा किया गया तथा उनके नाम रामचन्द्र, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न रखे गए। इस अवसर पर भगवान श्री राम की पौराणिक कथा को कथा स्थल में बैठे असंख्या श्रोताओं ने शान्त व मंत्रमुग्ध होकर सुना। इस बीच संपूर्ण माहौल भक्ति के रस में डूबा हुआ दिखाई दिया।

    श्री श्री 1008 बाबा सुग्रीवानंद जी महाराज ने दिया भक्तों को आशीर्वाद

    वहीं, इस धार्मिक वार्षिक अनुष्ठान में स्थानीय भक्तों की पुरजोर इच्छा एवं आस्था पर विश्वविख्यात देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना स्थित डेरा बाबा रूद्रानंद  नगरी के अधिष्ठाता श्री श्री 1008 श्री सुग्रीवानंद जी महाराज ने भक्तों की आस्था पर विशेष कृपा दृष्टि करते हुए ग्राम पंचायत झंबर में पहुंचकर हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं व भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान कुछ क्षणों के लिए ऐसे लग रहा था मानो कि प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से गांव लाम, झंबर व सूरजेहड़ा नगरी राममय एवं गुरुमय में तब्दील हो गई है। इस मौके पर गुरुदेव सुग्रीवानंद जी महाराज ने सभी भक्तों को सुख शांति, समृद्धि व आरोग्य रहने का आशीर्वाद दिया।

  • भाजपा ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

    भाजपा ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

    प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल 

    ऊना/सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी के ऊना जिला मुख्यालय पर स्थित कार्यालय में वीरवार को पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने की वहीं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर विशेष रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहे। समारोह के दौरान सबसे पहले भाजपा का ध्वज चढ़ाया गया। वहीं इसके बाद भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा दिए गए संबोधन का लाइव प्रसारण देखा। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्थापना दिवस समारोह में केंद्र सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के आम चुनाव में भाजपा के पहले से ज्यादा सीटें कैसे जीतनी है इसको लेकर भी पूरी रणनीति तय की जा रही है। इस मौके पर राष्ट्रपति अभिभाषण कार्यकर्ताओं के समक्ष पढ़ कर सुनाया गया , और ऊना मंडल के पूर्व अध्यक्ष रमेश भड़ोलीया को इस मौके पर सम्मानित किया गया, इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री शाम मिन्हास और राजकुमार पठानिया मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, महामंत्री अशोक धीमान,, पूर्व जिला अध्यक्ष बलवीर बग्गा, रामपाल सैनी बलवंत ठाकुर सागर दत्त भारद्वाज ,धर्मेंद्र राणा  ,ओमकार कसाना कमल सैनी, जयदेव खट्टा ,बशीर खान सुमन कुमार ,विनोद पुरी, हरमेश प्रभाकर ,शिव महन ,मीनाक्षी राणा ,सुषमा ठाकुर ममता कश्यप,रितु कुमारी ,सीमा कुमारी, रितिका भारद्वाज जगजीत सिंह मनकोटिया ,पहुलाल ,सतीश ठाकुर,नवीन पुरी मंगल सिंह मास्टर रामचंद्र प्रधान रोहित सहोड, चंदन कालिया, खामोश जेतिक, रजत सिंह रज्जी, रूपेंद्र, मोनू जयदेव ,सचिन ओहरी, मोहित बेदी और जिला, मंडल और मोर्चों के पदाधिकारी, भाजपा समर्थक प्रधान उप प्रधान इस बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

  • जालंधरः भाजपा ने फिर चलाई मोदी सरकार की वॉलपेपर मुहिम, देखें वीडियो 

    जालंधरः भाजपा ने फिर चलाई मोदी सरकार की वॉलपेपर मुहिम, देखें वीडियो 

    भाजपा प्रधान अशवनी शर्मा ने सुशील रिंकू के सर्वे को लेकर सीएम पर कसा तंज 

    जालंधर, वरुण/हर्षः भाजपा द्वारा मिशन 2024 को लेकर “एक बार फिर से मोदी सरकार” की वॉलपेपर मुहिम के तहत आज जालंधर में भी दीवारों पर वॉलपेपर बनाये गए। जिसकी शुरुआत बीजेपी पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा ने मुख्य रूप से पहुंच कर की। मीडिया से बातचीत दौरान अश्वनी शर्मा ने कहा कि सिर्फ भाजपा और नरेंद्र मोदी ही है जो देश को प्रगति के रास्ते पर चला सकते हैं और सभी को साथ लेकर चलते हैं। कल आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर से हल्का वेस्ट के पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू को आम आदमी पार्टी मे शामिल किया।

    इस दौरान बीते दिन ही सीएम मान ने कहा था कि जालंधर से लोकसभा उपचुनाव की टिकट अनाउंस करने से पहले आम लोगों का सर्वे करवाया जाएगा और जीतने वाले उम्मीदवार को ही उम्मीदवार बनाया जाएगा। इस बयान पर अश्वनी शर्मा ने मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान पर वार करते हुए कहा कि लगता है सीएम मान ने अपने सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का झूठा खाना शुरू कर दिया है। तभी हर बात पर झूठ बोलते है। इस मौके पर अश्वनी शर्मा ने आप सरकार से कहा कि एक दिन मे कौन-सा सर्वें होता है। इसका ये मतलब है कि आप सरकार की ओर से टिकट वाले लिफाफे मे पहले से ही रिंकू का नाम पक्का था। 

    अश्वनी शर्मा ने कहा कि बीजेपी पार्टी की तरफ से अपना कैंडिडेट भी जल्द ही अनाउंस किया जाएगा और उनको विश्वास है कि बीजेपी पार्टी जिसको भी टिकट देगी वह चुनाव जीत लोकसभा सीट बीजेपी की झोली डालेगा। उन्होंने कहा के 2024 की लोकसभा चुनाव मे एक बार फिर से नरिंदर मोदी देश के प्रदान मंत्री बनेगें। अश्वनी शर्मा ने इस चुनाव में चुनाव आयोग को भी आग्रह किया कि वैसे तो उन्हें आयोग पर पूर्ण विश्वास है और उम्मीद है कि बिना किसी दबाव के निष्पक्ष भूमिका निभाई जाएगी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਾਬਕਾ ਸਰਪੰਚ ਦੀ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਆਈ ਸਾਹਮਣੇ ਘਰ ਅੰਦਰ ਦਾਖਲ ਹੋ ਕੀਤੀ ਭੰਨਤੋੜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸਾਬਕਾ ਸਰਪੰਚ ਦੀ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਆਈ ਸਾਹਮਣੇ ਘਰ ਅੰਦਰ ਦਾਖਲ ਹੋ ਕੀਤੀ ਭੰਨਤੋੜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਕਸਬਾ ਮਮਦੋਟ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸ਼ੁੰਦਰ ਵਾਲੇ ਝੁੱਗੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਸਾਬਕਾ ਸਰਪੰਚ ਵੱਲੋਂ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਾਬਕਾ ਸਰਪੰਚ ਸੱਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਜਮੀਨੀ ਝਗੜਾ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜੋ ਜਾਣਬੁੱਝ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਖੇਤ ਵਿੱਚ ਬੱਕਰੀਆਂ ਛੱਡ ਦਿੰਦਾ ਹੈ। ਜਿਸਨੂੰ ਲੈਕੇ ਉਹ ਕਈ ਵਾਰ ਸਾਬਕਾ ਸਰਪੰਚ ਨੂੰ ਰੋਕ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਪਰ ਉਹ ਆਪਣੀਆਂ ਹਰਕਤਾਂ ਤੋਂ ਬਾਜ ਨਹੀਂ ਆ ਰਿਹਾ।

    ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਬੀਤੇ ਦਿਨੀਂ ਵੀ ਸਾਬਕਾ ਸਰਪੰਚ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਖੇਤ ਵਿੱਚ ਬੱਕਰੀਆਂ ਛੱਡ ਦਿੱਤੀਆਂ ਅਤੇ ਬੱਕਰੀਆਂ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਖੇਤ ਵਿੱਚ ਫਸਲਾਂ ਨੂੰ ਖਰਾਬ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਜਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਰਪੰਚ ਨੂੰ ਇਸ ਗੱਲ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਸਾਬਕਾ ਸਰਪੰਚ ਨੇ ਕੁੱਝ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਘਰ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਘਰ ਅੰਦਰ ਭੰਨਤੋੜ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਇਥੋਂ ਤੱਕ ਕਿ ਉਸਨੇ ਫਾਇਰ ਵੀ ਕੀਤਾ ਜਿਸਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਤੁਰੰਤ ਇਸ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਤਲਾਹ ਦਿੱਤੀ।

    ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਇਸ ਪੂਰੇ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਜਦੋਂ ਡੀਐਸਪੀ ਡੀ ਫਤਹਿ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਮਾਮਲਾ ਹੁਣੇ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਆਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਤੇ ਸੱਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਦੋ ਹੋਰ ਲੋਕਾਂ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਅੱਗੇ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • फोटोयुक्त मतदाता सूचियां निरीक्षण हेतू 20 अप्रैल तक निःशुल्क उपलब्ध 

    फोटोयुक्त मतदाता सूचियां निरीक्षण हेतू 20 अप्रैल तक निःशुल्क उपलब्ध 

    20 अप्रैल तक दाखिल किए जा सकते हैं दावे व आक्षेप 

    ऊना/सुशील पंडित : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का 1 अप्रैल, 2023 की अहर्ता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान जिला के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर तथा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार/नायब तहसीलदार) के कार्यालयों में 20 अप्रैल तक फोटोयुक्त मतदाता सूचियां निरीक्षण हेतू उपलब्ध रहेंगी। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने दी। 
    डीसी ने बताया कि 20 अप्रैल तक संबंधित मतदान केंद्र मंे जाकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि की शुद्धि करवाने, मतदाता सूची से अपात्र/मृत व्यक्तियों के नाम हटाने या निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र पर नाम स्थानांतरित करवाने हेतू समुचित प्ररूप भरकर दावे/आक्षेप संबंधित अभिहित अधिकारियों/बूथ लेवल अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 8 व 9 अप्रैल तथा 15 व 16 अप्रैल को विशेष अभियान के अंतर्गत प्रारूप प्रकाशित मतदाता सूची के संबंधित भाग की प्रति अभिहित अधिकारियों/बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा उपस्थिित नागरिकों एवं बूथ लेवल एजेंटों की उपस्थिति में पढ़ी जाएगी ताकि मतदाता सूचियों को त्रुटि रहित किया जा सके।  उपायुक्त ने कहा कि 1 अप्रैल, 2023 को अठारह वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले या इससे अधिक आयु के पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं।
     
    उन्होंने बताया कि वर्तमान फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में कोई भी व्यक्ति अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि विभागीय वेबसाईट ीजजचेरूध्ध्बमवीपउंबींसण्दपबण्पद पर कर सकते हैं। वोटर हेल्पलाईन मोबाईल ऐप वीएचए व राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल एनवीएसपी में ई-रजिस्टेªशन की सुविधा भी उपलब्ध हैं जिसमें आॅनलाईन माध्यम से फाॅर्म भरे जा सकते हैं। उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला के समस्त नागरिकों, स्थानीय राजनैतिक दलों, गैर सरकारी स्वयंसेवी संगठनों, महिला मंडलों, युवा मंडलों से आहवान किया है कि वे 5 अप्रैल को प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के प्रारूप का निरीक्षण कर लें तथा पात्र व्यक्तियों के नाम दर्ज करने तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से हटाने में अपना पूरा सहयोग करें। उन्होंने बताया कि सभी प्राप्त दावों व आक्षेपों का निपटारा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा 28 अप्रैल तक सुनिश्चित करके 10 मई को फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। 
  • Mahindra Thar पर मिल रही 40,000 रुपये तक की छूट

    Mahindra Thar पर मिल रही 40,000 रुपये तक की छूट

    नई दिल्लीः महिंद्रा थार का भारतीय बाजार में अलग ही जलवा है। साथ ही यह महिंदा की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV भी है। अच्छी बात ये कि आपके पास इसे खरीदने का बेहतरीन मौका है। कंपनी Thar 4×4 पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। यह छूट इसके थार फोर व्हील ड्राइव के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स पर लागू होती है। महिंद्रा थार को दो वेरिएंट- AX (O) और LX में खरीदा जा सकता है। SUV के साथ तीन इंजनों का ऑप्शन मिलता है। पहला 1.5 लीटर डीजल इंजन है, जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और रियर व्हील ड्राइव (RWD) के साथ आता है। दूसरा 2.2 लीटर डीजल इंजन है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के साथ आता है। यह इंजन सिर्फ फोर व्हील ड्राइव (4WD) के साथ आता है।

    इसके अलावा तीसरा इंजन 2.0 लीटर पेट्रोल यूनिट है, जिसके साथ ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। इस इंजन को RWD और 4WD दोनों में खरीदा जा सकता है। इसका 1.5L डीजल इंजन 118bhp की पावर और 300Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। वहीं इसका 2.2L डीजल इंजन 130bhp और 300Nm का आउटपुट देता है। इसके अलावा पेट्रोल इंजन 152bhp की पावर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    Mahindra Thar 4WD की कीमत 13.87 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कीमत एक्स-शोरूम के हिसाब से है। इसके पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट पर कंपनी 40,000 रुपये तक की छूट दे रही है।

    थार के अलावा महिंद्रा की बाकी गाड़ियों पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। Mahindra Marazzo पर 72 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। महिंद्रा बोलेरो पर 66 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं XUV300 को 52,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। साथ ही बोलेरो नियो पर 48,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਮਾਜਿਕ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵਲੋਂ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਸ਼ਾਂਤੀ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸਮਾਜਿਕ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵਲੋਂ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਸ਼ਾਂਤੀ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਰਿਸਰਚ ਅਕਾਦਮੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਅਤੇ ਸ੍ਰੀ ਕਰਤਾਰਪੁਰ  ਸਾਹਿਬ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਸਹਿਯੋਗੀ ਜੱਥੇਬੰਦੀਆ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਵਲੋਂ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਅਤੇ ਸਮੂਹ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਸਥਿਤ ਪਵਿੱਤਰ ਸਥਾਨ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਕਾਰੀਡੋਰ ਰਾਹੀਂ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਦਰਸ਼ਨ ਦੀਦਾਰ ਕਰਨ ਸਬੰਧੀ ਆਉਂਦੀਆ ਕਠਨਾਈਆਂ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਪਾਸਪੋਰਟ ਦੀ ਸ਼ਰਤ ਖ਼ਤਮ ਕਰਨ, 20 ਡਾਲਰ ਦੀ ਫ਼ੀਸ ਖ਼ਤਮ ਕਰਨ, ਭਾਰਤ-ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦਰਮਿਆਨ ਵਪਾਰ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਨ ਅਤੇ ਔਖੀ ਆਨਲਾਈਨ ਬੁਕਿੰਗ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਖ਼ਤਮ ਕਰਨ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਅੱਗੇ ਆਵਾਜ਼ ਬੁਲੰਦ ਕਰਨ ਲਈ 6 ਆਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਸ੍ਰੀ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦਰਸ਼ਨ ਸਥੱਲ ਕੋਰੀਡੋਰ ਤੋਂ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਤੱਕ ਇਕ ਵਿਸ਼ਾਲ ਸ਼ਾਂਤੀ-ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ।