Blog

  • जालंधरः ‘आप सरकार आपके द्वार’ योजना को लेकर अकाली दल ने साधा निशाना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने बीते दिन लुधियाना में  ‘आप सरकार आपके द्वार’ योजना के तहत घर बैठे 43 सुविधा देने का ऐलान किया था। वहीं इस मामले को लेकर अकाली दल ने आप पर जमकर निशाना साधा है। आदमपुर से अकाली दल के पूर्व विधायक पवन कुमार टीनू ने कहा कि आज वह  डीसी दफ्तर में आकर उन्होंने प्रशासन को मांग पत्र दिया है और लोगों के लंबित पड़े कामकाज का निपटारा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले कहा था कि वह आम लोगों की सरकार है लोगों की मांगों को सुनकर उनके कामकाज को पूरा करेंगी। अकाली नेता ने कहा कि आज के समय में पंजाब में भारी मात्रा में कर्मचारी हड़ताल पर है। लोगों की जन्म सर्टिफिकेट सहित कई काम लंबित पड़े हुए है।

    पवन टीनू ने कहा कि पिछली सरकारों में पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट का जो बजट 40 करोड़ रुपए का होता था, वह 2 हजार करोड़ रुपए का हो गया है। उन्होंने कहा कि जहां देखों बोर्ड लगे हुए है, जहां देखों फ्लैक्स लगी हुई है। लेकिन असल में कामकाज कोई हो नहीं रहा है। पवन टीनू ने कहा कि सरकार झूठे वायदे कर रही है। असल में कर्मचारियों सड़कों पर धरना लगाकर बैठे हुए है। सरकारी कामकाज ठप्प पड़ा हुआ है। वहीं सरकारी अस्पतालों में लोगों को दवाईंयां नहीं मिल रही। अस्पतालों में डॉक्टर मौजूद नहीं है। अकाली नेता ने कहा कि सरकार को चाहिए कि धरने पर बैठे कर्मचारियों की मांगों को सुनें और हड़ताल को खोले। उन्होंने कहा कि टीवी पर आकर कहा जा रहा है कि इतने काम हो गए, दरअसल, असल में लोगों के काम नहीं हो रहे है। अकाली नेता ने कहा कि काम कोई हो नहीं रहा, लेकिन भगवंत मान की फोटो फ्लैक्स बोर्डों पर लगी हुई है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੂਰੇ ਭਾਰਤ ਦਾ ਚੱਕਰ ਲਗਾਉਂਦੀ ਕਲਸ਼ ਯਾਤਰਾ ਪਹੁੰਚੀ ਬਟਾਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਅਯੋਧਿਆ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਈ ਕਲਸ਼ ਯਾਤਰ ਪੂਰੇ ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਘੁੰਮਦੀ ਹੋਈ ਬਟਾਲਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੀ । ਇਥੇ ਪਹੁੰਚਣ ਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਕਲਸ਼ ਯਾਤਰਾ ਦਾ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ। ਅਯੋਧਿਆ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਈ ਇਹ ਕਲਸ਼ ਯਾਤਰਾ ਬਟਾਲਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵ੍ੱਖ ਇਲਾਕੀਆਂ ਵਿੱਚੋਂ ਹੁੰਦੀ ਹੋਈ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਸ਼ਕਤੀਪੀਠ ਮੰਦਿਰ ਕਾਲੀ ਦਵਾਰੇ ਜਾ ਕੇ ਰੁਕੀ। 

    ਯਾਤਰਾ ਦਾ ਆਯੋਜਕ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਕੀ ਜਨਵਰੀ ਮਹੀਨੇ ਵਿੱਚ ਰਾਮ ਜਨਮ ਭੂਮੀ ਦੇ ਪਹਿਲਾ ਫੇਸ ਭਗਤਾਂ ਲਈ ਖੋਲਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਕਲਸ਼ ਯਾਤਰਾ ਕੱਡੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ, ਜੋ ਪੁਰੇ ਭਾਰਤ ਵਿਚ ਯਾਤਰਾ ਕਰਕੇ ਭਗਤਾਂ ਨੂੰ ਅਯੋਧਿਆ ਆਣ ਦਾ ਸੱਦਾ ਦੇ ਰਹੇ ਹਾਂ ।

  • जम्मू-कश्मीर में Article 370 को लेकर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला

    नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में पांच जजों की संविधान पीठ ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के फैसले को सही ठहराया है। उन्होंने केंद्र सरकार के फैसले को बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से केंद्र की मोदी सरकार को राहत मिली है। CJI ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। उसके पास अपनी कोई आंतरिक संप्रभुता नहीं थी और अनुच्छेद 370 एक अस्थाई प्रावधान था।

    सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को हटाने के केंद्र के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाया है। सीजेआई ने फैसला सुनाते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 एक अस्थायी प्रावधान है। SC ने माना कि जम्मू कश्मीर की संविधान सभा के भंग होने के बाद भी राष्ट्रपति के पास आर्टिकल 370 समाप्त करने से संबंधित अधिसूचना जारी करने की शक्ति रहती है।

    सुप्रीम कोर्ट ने आर्टिकल 370 पर फैसला सुनाते कहा कि जम्मू-कश्मीर के संघ के साथ विशेष राज्य दर्जा अनुच्छेद 370 संवैधानिक एकीकरण के लिए था, न कि विघटन के लिए। ऐसे में देश के राष्ट्रपति की ओर से आर्टिकल-370 समाप्त करने की जारी अधिसूचना वैध है। साथ ही SC ने केंद्र शासित प्रदेश के रूप में लद्दाख के पुनर्गठन को सही माना है। बता दें कि 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य दर्जा आर्टिकल 370 हटा दिया गया था।

    इसके बाद केंद्र की मोदी सरकार ने इसे दो केंद्र शासित प्रदेश में बांट दिया था- एक जम्मू-कश्मीर और दूसरा लद्दाख। सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के इस फैसले को चुनौती दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट में इस याचिका पर 16 दिनों तक दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं। इसके बाद संविधान पीठ ने 5 सितंबर को अपना फैसला सुरक्षित रखा था। इसी मामले मं पांच जजों की पीठ ने सोमवार को अपना फैसला सुनाया है।

  • पंजाब में बजा चुनाव का बिगुल, DC दफ्तरों को भेजा नोटिफिकेश 

    चंडीगढ़ः पंजाब में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। राज्य में अगले महीने पंचायत चुनाव हो सकते हैं। इस संबंध में चुनाव आयोग ने सभी डीसी कार्यालयों को नोटिफिकेशन भेज दी है। इसमें चुनाव आयोग ने 7 जनवरी तक फाइनल वोटर लिस्ट तैयार करने का आदेश दिया है। इससे यह तय है कि चुनाव जनवरी या फरवरी के पहले सप्ताह में हो सकते हैं। बता दें कि पंचायत चुनाव को लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया है। इससे पहले अगस्त में पंचायत चुनाव को लेकर भी विवाद हुआ था। क्योंकि सरकार ने 6 महीने पहले ही पंचायतों को भंग कर दिया था। मामला पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में पहुंचने के बाद सरकार ने इस पर यू-टर्न ले लिया था।

    अब चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव कराने की तैयारी कर ली है। पंजाब चुनाव आयोग की ओर से डीसी दफ्तरों को भेजे गए नोटिफिकेशन में आदेश दिया गया है कि 7 जनवरी तक फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित कर दी जाए। इससे पहले राज्य में ग्राम पंचायत चुनाव कराने के लिए 11 से 18 दिसंबर तक मतदाता सूची तैयार करने को कहा गया है। नए नोटिफिकेशन के मुताबिक 20 दिसंबर तक वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट नोटिफिकेशन तैयार करना है। इसी तरह ड्राफ्ट नोटिफिकेशन में दावे और आपत्तियों का निपटारा 5 जनवरी तक करने को कहा गया है।

    7 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। इससे यह तय है कि पंजाब में जनवरी में ग्राम पंचायत चुनाव हो सकते हैं। बता दें कि पंजाब में कुल पंचायतों की संख्या 13,268 है। जनवरी 2019 में ग्राम पंचायत के चुनाव हुए और उसके बाद सरपंचों ने कार्यभार संभाला था। उनका कार्यकाल जनवरी 2024 में समाप्त हो रहा है। पंजाब सरकार इन चुनावों में देरी नहीं करना चाहती है और संभावना है कि ग्राम पंचायत चुनाव जनवरी 2024 में ही हो सकते हैं।

  • पंजाबः ड्यूटी दौरान ASI की दिल का दौरा पड़ने से हुई मौ’त

    मोगाः पंजाब पुलिस के कर्मचारी एएसआई की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नायब सिंह के रूप में हुई है। नायब सिंह प्रभारी चौकी दीना साहिब पर तैनात थे। जानकारी के मुताबिक, एएसआई नायब सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई और उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मौत हो गई। एएसआई नायब सिंह का अंतिम संस्कार दोपहर करीब 2:30 बजे उनके गांव समालसर में किया जाएगा।

  • गोगामेड़ी हत्याकांड मामले में सामने आया पंजाब कनेक्शन!

    मोहालीः राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में पुलिस ने बीते दिन आरोपियाें को चंडीगढ़ सेक्टर-24 से गिरफ्तार किया था। कहा जा रहा है कि आरोपियों के तार मोहाली से भी जुड़ रहे हैं। 28 नवंबर को सोहाना थाने के हरभजन सोसाइटी से 400 मीटर दूर ट्रैक्सी चालक जतिंदर सिंह से दो युवकों ने गन पॉइंट पर स्विफ्ट डिजायर गाड़ी लूटी थी। टैक्सी चालक जतिंदर ने शक जताया है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में जो हत्यारे शामिल हैं, उनमें दो लोगों ने उसकी टैक्सी लूटी थी और उससे 10 हजार रुपये भी छीने थे। वह उनके चेहरे अच्छी तरह पहचानता है। इस मामले में जतिंदर सिंह की शिकायत पर 28 नवंबर को सोहाना थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। हालांकि मामले में सोहाना पुलिस अभी तक न तो टैक्सी ढूंढ पाई थी और न ही लुटेरों का कुछ पता चल पाया था।

    जतिंदर ने बताया कि उसने सोहाना पुलिस को जानकारी दी है कि दिल्ली क्राइम पुलिस ने जो हत्यारे पकड़े हैं, उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर मोहाली लाकर पूछताछ की जाए। जतिंदर सिंह निवासी सेक्टर-115 मोहाली टैक्सी चलाता है। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि 28 नवंबर को दो युवकों ने बाकरपुर से आगे एचपी पेट्रोल पंप से राइड बुक की थी। उस समय बुकिंग पर बनी नाम शो हो था। उसने बताया कि उनको सेक्टर-114 में आंसल जंक्शन के अंदर हरभजन सोसाइटी जाना था। दो लोग उसकी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में बैठ गए। उनमें एक युवक आगे बैठा था। टैक्सी ड्राइवर जतिंदर सिंह ने बताया कि जब वह हरभजन सोसाइटी से 400 मीटर पहले सुनसान जगह पर पहुंचे तो पीछे बैठे युवक ने उसे उल्टी आने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवा ली।

    उसके साथ कंडक्टर सीट पर बैठा युवक उसे पानी देने लगा। काफी देर युवक ने उल्टी का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाकर रखी। जतिंदर ने कहा कि उसने युवक से कहा कि उनका घर अब पास ही है। वह उसे घर छोड़ देगा, वहां जाकर वह दवा ले लें लेकिन वह नहीं माने। इतनी देर में कंडक्टर सीट पर बैठे युवक ने उस पर पिस्टल तान दी और पीछे वाला युवक भी गाड़ी में बैठकर उसे किरच से डराने लगा। जतिंदर ने लुटेरों से कहा कि वह उससे पैसे ले लें। उसने उन्हें अपना पर्स दे दिया। उसके पर्स में करीब 10 हजार रुपये थे जो, उन्होंने निकाल लिए। उसके बाद पीछे से गाड़ियां आती दिखाई दीं तो पीछे बैठा युवक बाहर निकला और उसे गाड़ी से खींचकर नीचे उतार दिया।

    दोनों उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। उसने एक राहगीर की मदद से उनका पीछा भी किया लेकिन वह उनके हाथ नहीं आए। पुलिस ने बाद में जतिंदर के बयान पर दो अज्ञात पर कार लूट का मामला दर्ज किया था। जतिंदर ने बताया कि अब तक उसे उसकी गाड़ी नहीं मिली है। उसे शक है कि सुखदेव सिंह की हत्या में शामिल दो लोग उसकी कार लूटकर फरार हुए थे। वह उनका चेहरा पहचानता है। मोहाली के डीएसपी सिटी-2 के हरसिमरन सिंह बल ने कहा कि वह मैं मैटर को वैरिफाई करवाता हूं। जतिंदर को मिलने के लिए बुलाया जाएगा और उससे पूरी जानकारी लेकर आगे कार्रवाई की जाएगी। 

  • अब वॉट्सऐप से खरीदे बस की टिकट

    नई दिल्ली: अब दिल्ली परिवहन निगम की बसों में यात्रा करना और आसान हो सकता है।  दिल्ली सरकार दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर राष्ट्रीय राजधानी में वॉट्सऐप आधारित बस टिकटिंग प्रणाली शुरू करने की योजना बना रही है। दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने कहा कि परिवहन विभाग डीटीसी और क्लस्टर बसों के लिए डिजिटल टिकटिंग प्रणाली शुरू करने पर काम किया जा रहा है।

    दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के पास पहले से ही वॉट्सऐप आधारित टिकटिंग प्रणाली है। यह सेवा इस साल मई में शुरू की गई थी और बाद में इसे गुरुग्राम रैपिड मेट्रो सहित रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के सभी कॉरिडोर तक विस्तारित किया गया। उपयोगकर्ता द्वारा वॉट्सऐप आधारित टिकटिंग प्रणाली के जरिये जेनरेट किए जा सकने वाले टिकटों की संख्या की तय सीमा होगी.

  • जालंधरः सुबह सुबह करियाना दुकान में हुई लूट की CCTV फुटेज आई सामने 

    जालंधर, ENS: सोढल फाटक के नजदीक मथुरा नगर सुबह-सुबह Gun Point और तेजधार हथियार पर अनिल जरनल स्टोर पर लूट की वारदात होने का मामला सामने आया है। इस दौरान बाइक सवार लुटेरे दुकान मालिक से नगदी छीनकर और सामान लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित दुकानदार विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने सुबह 5.25 बजे दुकान खोली थी। इस दौरान 7.10 बजे 2 बाइक सवार व्यक्ति आए और Gun Point और तेजधार हथियार लेकर दुकान में घुस गए।

    इस दौरान उक्त लुटेरे उन्हें गोली मार देने की धमकी देकर नगदी की मांग करने लगे। पीड़ित विनोद कुमार ने कहा कि देर रात की क्लेक्शन 19 हजार रुपए पड़ी हुई थी और आज सुबह उनके पास कुछ नगदी और थी। विनोद कुमार ने कहा कि कुल 30 हजार रुपए की नगदी लुटेरे ले गए। पीड़ित ने बताया कि 15 से 16 हजार रुपए का सामान भी ले गए। उक्त लुटेरे Gun Point पर उनसे सारी नगदी लेकर फरार हो गए। इस दौरान जाते समय लुटेरे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਵਾਲੇ ਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਨਸ਼ਾ ਕਰਨ ਅਤੇ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਵਿਰੋਧੀ ਗਤੀਵੀਧਿਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ  ਸਮਰਾਲਾ ਦੇ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 7 ਵਿਚੋਂ ਇਕ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਵਾਲੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਸਮਰਾਲਾ ਦੇ ਵਾਰਡ ਨੰ. 7 ਦੇ ਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਕਰਨ ਅਤੇ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਵਾਲੇ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਦੀ ਇੱਕ ਵੀਡੀਓ ਵੀ ਉਹਨਾਂ ਵਾਇਰਲ ਕੀਤੀ ਗਈ। 

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 7 ਦੇ ਐਮ ਸ਼੍ਰੀ ਸੰਦੀਪ ਕੌਰ ਦੇ ਪਤੀ ਬਲਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਾਡੇ ਵਾਰਡ ਬੌਂਦਲ ਰੋਡ ਉੱਤੇ ਕਾਫੀ ਟਾਈਮ ਤੋਂ ਨਸ਼ਾ ਕੀਤਾ ਤੇ ਵੇਚਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਅਸੀਂ ਆਪ ਸਾਰੀ ਪੜਤਾਲ ਕਰਕੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਨਸ਼ਾ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਵੇਚਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਸਮਰਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕੀਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਅੱਗੇ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਵਾਲੇ ਨੂੰ  ਤਾੜਨਾ ਵੀ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਹੁਣ ਸਮਰਾਲਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਾ ਨਹੀਂ ਵਿਕਣ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਦੋਂ ਮੌਕਾ ਅਫਸਰ ਏਐਸਆਈ ਪਵਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਵਾਲੇ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 7 ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਨਸ਼ਾ ਕੀਤਾ ਵੀ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਅਸੀਂ ਦੋ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ।  ਜਿਨਾਂ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਦੌਰਾਨ ਨਸ਼ਾ ਵਗੈਰਾ ਤਾਂ ਕੁਝ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ। ਪਰ ਪੀਣ ਵਾਲੀਆਂ ਨਸ਼ੇ ਦੀਆਂ ਪੰਨੀਆਂ ਜਰੂਰ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈਆਂ ਹਨ।

  • सुबह-सुबह पार्क में मिला भ्रूण, कुतों ने नोंच नोंच कर खाया, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बार फिर से भ्रूण मिलने का मामला सामने आया है। यह मामला पंचकूला के सेक्टर 21 के मकान नंबर 1642 के सामने वाली पार्क का है। जहां भ्रूण को कुतो ने नोंच नोंच कर खत्म कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद महिलाओं और पुलिस तक के आंखों में आंसू आ गए। बताया जा रहा है कि भ्रूण एक लड़का है और चार से पांच महीना का भ्रूण लग रहा है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हु सेक्टर 21 के चौकी इंचार्ज जगपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह डायल 112 से सूचना मिली थी कि पार्क में एक भ्रूण मिला है। इस दौरान जब वह घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा भ्रूण मृत था और उसे कुतों ने नोंचा हुआ था। लोगों ने बताया कि सैर करने के लिए पार्क में 8 बजे आए एक व्यक्ति ने देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि भ्रूण खून से लथपथ पड़ा हुआ है। तभी पुलिस ने भ्रूण को सेक्टर 6 के अस्पताल के मोर्चुरी में रखवा दिया है।