Blog
-

अत्याधिक कोहरे/धुंध के चलते जिला के सभी प्राइमरी, मिडल व सकैंडरी स्कूलों के खुलने व बंद होने की समयसारणी तय
आदेश 22 से 31 जनवरी तक रहेंगे लागूऊना/सुशील पंडित : ऊना जिला में सभी सरकारी व निजी प्राइमरी, मिडल व सकैंडरी विद्यालयों का समय सुबह 10.00 से बाद दोपहर 3ः00 बजे तक रहेगा। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि जिला में निरंतर पड़़ रही अत्यधिक ठंड के कारण स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने उप निदेशक उच्च शिक्षा की सिफारिश के उपरांत यह निर्णय लिया है। राघव शर्मा ने बताया कि कम किए गए समय की क्षतिपूर्ति प्रार्थना सभा तथा भोजन के समय को समाप्त कर पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश जिला के समस्त सरकारी व निजी प्राइमरी विद्यालयों में 22 से 31 जनवरी 2024 तक लागू होंगे। -
जालंधर नेशनल हाईवे पर ट्रक और कार की टक्कर, 26 वर्षीय नौजवान की मौ+त
होशियारपुरः दसूहा में जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे ट्रक और कार की टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में कार सवार 26 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सतिंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह वासी नारपुर मुकेरिया के रूप में हुई है। जबकि साथी दोस्त को मामूली चोटें आई। जिन्हें अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद से ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया।

पुलिस द्वारा मृतक के साथी के बयानों के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के साथी राकेश कुमार ने बताया की सतिंदर और मैं दिल्ली से मुकेरिया अपने घर आ रहे थे। जैसे ही दसूहा नेशनल हाईवे नजदीक गरना साहिब पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ओर वह घटना स्थल से तेज रफ्तार ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे में मृतक साथी सतिंदर सिंह के गंभीर चोटें आई।
राहगीरों और पुलिस की मदद से हम दोनों को दसूहा के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने सतिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया साथी के बयानों के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। ट्रक ड्राइवर की पहचान के लिए रास्ते पर लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा। वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
-
जालंधरः पुलिस स्टेशनों को मिली 10 नई SUV Car, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: बुनियादी ढांचे को उन्नत करके जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को वैज्ञानिक आधार पर अपडेट करने के लिए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने आज 10 नई महिंद्रा बोलेरो नियो एसयूवी को हरी झंडी दी। मामले की जानकारी देते हुए कहा इस पहल का उद्देश्य किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में लोगों की मदद करना है। उन्होंने कहा कि ये अत्याधुनिक वाहन पुलिस को किसी भी अपराध स्थल/घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया देने में सक्षम बनाएंगे। स्वपन शर्मा ने कहा कि यह कदम शहर के लोगों की सुविधा के लिए पुलिस के आधुनिकीकरण और नवीनीकरण की दिशा में एक और कदम है।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह शहर में प्रभावी और उत्तरदायी पुलिसिंग की दिशा में एक कदम है। उन्होंने कहा कि शहर में दरपेश प्रमुख चुनौतियों से निपटने के लिए यह जरूरी है कि पुलिस बल को जांच, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आधुनिक आवश्यकताओं के अनुसार अपडेट किया जाए। स्वपन शर्मा ने कहा कि जालंधर पुलिस कमिश्नरेट पुलिस बल को वैज्ञानिक आधार पर उन्नत और आधुनिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन वाहनों को शहर भर के 10 पुलिस स्टेशनों को आवंटित किया गया है
जिनमें पुलिस डिवीजन नंबर 1, डिवीजन नंबर 2, डिवीजन नंबर 3, डिवीजन नंबर 4, डिवीजन 6, डिवीजन 7, पुलिस स्टेशन न्यू बारादरी, भार्गव कैंप, जालंधर कैंट और बस्ती बावा खेल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस अपग्रेड के साथ, पुलिस अब किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पहले से बेहतर तैयार है, उन्होंने कहा कि ट्रैफिक स्टाफ और पीसीआर स्टाफ को आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली (ईआरएस) में विलय कर दिया गया है। स्वपन शर्मा ने बताया कि इसके अलावा ईआरएस में तैनात कर्मचारियों को शोल्डर बैज जारी किए गए हैं, जो उन्हें दूर से एक अलग पहचान देने का काम करता है।
-
दिल दहलाने वाला हादसाः पालतू कुत्ते का कहर, भाई-बहन की हुई मौ+त
जोधपुरः राजस्थान से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां पालतु कुत्तों के कहर के कारण भाई-बहन की मौत हो गई। दरअसल, पालतू कुत्ते से बचने के चक्कर में दो मौसेरे भाई-बहन एक मालगाड़ी के नीचे आ गए। इससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। दोनों भाई-बहन स्कूल से लौट रहे थे। उसी दौरान ओम प्रकाश राठी नाम के व्यक्ति के तीन कुत्ते बच्चों को दौड़ा लिए। जिसके कारण वे भागने लगे और रेलवे ट्रैक पर जा पहुंचे। वहीं, इस घटना में तीन अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए इस घटना को लेकर इलाके में तनाव है।
हादसा जोधपुर के ‘माता का थान’ इलाके में शुक्रवार को दोपहर में हुआ। दरअसल, बनाड़ के गणेशपुरा के रहने वाले 14 साल के युवराज सिंह 12 साल की अपनी बहन अनन्या कँवर एवं अन्य साथियों के साथ स्कूल से लौट रहे थे। दोनों भाई-बहन आर्मी पब्लिक स्कूल में 7वीं और 5वीं क्लास में पढ़ते थे। दोनों अपने तीन साथियों के साथ शुक्रवार की दोपहर स्कूल से लौट रहे थे।
इस दौरान रास्ते में 3 पालतू कुत्ते उन्हें देखकर भौंकने लगे और उनके पीछे पड़ गए। इससे डरकर बच्चे भागने लगे। भागते-भागते तीन बच्चे रेलवे ट्रैक पर पहुँच गए। इसी दौरान वहाँ से गुजर रही एक मालगाड़ी से दोनों कट गए। वहीं, दो बच्चे इस घटना में बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों को पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया।
जिस जगह पर यह हादसा हुआ, वह जोधपुर बनाड़ कैंट स्टेशन से 50 मीटर दूर है। हादसे की जानकारी पर डीपीसी अमृता दुहन, एडीसीपी नाजिम अली, मंडोर के एसीपी पीयूष कविया सहित कई अधिकारी भी मौके पर पहुँचे। पुलिस ने राठी पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, जोधपुर नगर निगम ने उसके चारों कुत्तों को उठा लिया है।
हादसे की जानकारी मिलने पर बच्ची के पिता आर्मी से रिटायर प्रेम सिंह अपने अन्य परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। वहीं, युवराज के पिता मदन सिंह कर्नाटक में है। प्रेम सिंह ने आरोप लगाया है कि रेलवे ट्रैक के पास ओमप्रकाश राठी का घर है। उसने चार कुत्ते पाल रखे हैं। उन कुत्तों को बच्चों के पीछे दौड़ाया गया, जिसके कारण बच्चों की जान चली गई। जिस जगह हादसा हुआ, वहाँ मुख्य सड़क और कॉलोनी के बीच रेलवे ट्रैक है। इस पर 2 किलोमीटर तक कोई क्रॉसिंग नहीं है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि राठी इन कुत्तों को खुला छोड़कर रखता है, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस ने ओमप्रकाश राठी के पूरे परिवार को थाने ले जाया गया, जहाँ पूछताछ की जा रही है।
-
अचानक खेत में पहुंच गया 12 फीट लंबा मगरमच्छ, जाने मामला
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के नीमच के एक गांव में अचानक खेत में मगरमच्छ पहुंच गया। आपको बता दें कि यह पूरा मामला गरासिया खेड़ी गांव का है जब किसान अपने खेत में गया तो उसको खेत में मगरमच्छ दिखाई दिया। उसने इसकी सूचना तुरंत अन्य ग्रामीणों को दी। इसके बाद वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। 12 फीट लंबा मगरमच्छ देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
वन विभाग की टीम सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू कर गांधी सागर जलाशय में छोड़ दिया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हमें सूचना मिली थी कि एक किसान के खेत में मगरमच्छ आ गया है। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से करीब 12 फीट लंबे मगरमच्छ का कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया। जिसे गांधी सागर बांध में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।
-
जालंधरः शेखा बाजार में NRI महिला का पर्स चोरी करती महिला काबू, देखें Live
जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। दिन दहाड़े चोरी की वारदातों को लगातार चोर अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला शेखा बाजार से सामने आया है। जहां भीड़ भाड़ वाले इलाके में NRI महिला का 3 महिलाएं पर्स चोरी कर रही थी। इस दौरान दुकानदार ने उक्त महिलाओं को देखा ले लिया। जिसके बाद महिलाओं को काबू करने की कोशिश की।
लेकिन 2 महिलाएं भागने में कामयाब हो गई। वहीं लोगों ने एक महिला को काबू कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। वहीं मौके पर पहुंची महिला पुलिस ने उक्त महिला को काबू कर लिया और उसे थाने ले गई। इस दौरान दुकानदारों का कहना है कि बाजार में पहले भी महिलाओं की स्नेचिंग की वारदातें हो रही है। उनका कहना है कि इसी के चलते आज रंगे हाथों महिला को काबू करके पुलिस को घटना की सूचना दी।
-
पंजाबः भारी मात्रा में हथियारों सहित बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
गुरदासपुरः पुलिस ने हथियार और नशा तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है। पुलिस ने 6 नशा तस्करी और हथियार तस्करी मे वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 9 पिस्तौल, 10 मैगजीन और गोली सिक्का बरामद किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गिरोह के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, सारे आरोपी विभिन्न मामलों में वांछित थे। उन्होंने कहा कि पकड़ा गया आरोपी रूपिंदर सिंह निवासी छत्तीसगढ़ NDPS (नशा तस्करी) के मामले में वांछित था।
पकड़े आरोपियों के एक महाराष्ट्र निवासी मनी उर्फ मौ भी शामिल है। यह पंजाब में गैंगस्टरों और अराजक तत्वों को हथियार सप्लाई करता था। पंजाब पुलिस को यह कई मामलों में वांटेड था। उन्होंने दोनों मुख्य सरगनाओं के अलावा जो अन्य आरोपी भी पकड़े गए हैं वह भी पुलिस को वांछित थे। यह सभी नशा और हथियार सप्लाई करते थे। वहीं आज एसएसपी गुरदासपुर दयामा हरीश कुमार ने जिला प्रशासनिक परिसर स्थित पुलिस मुख्यालय में विभिन्न अधिकारियों के साथ प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को इस सफलता की जानकारी दी। काबू किए गए आरोपियों की पहचान कमलजीत सिंह पुत्र महताब सिंह निवासी जोरा थाना सेहराली जिला तरनतारन, उपिंदर सिंह पुत्र मंजीत सिंह निवासी सागो बूरा थाना झबल जिला तरनतारन हाल रायपुर वीर स्वरका नगर टाटीवंड रायपुर छत्तीसगढ़, पेमा डोमन भूटिया पुत्री नरबू निवासी कुर्सेउग दार्जिलिंग तंग सेक्टर सोआ दुर्गा बाजार पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।
आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मास्टर माइंड मनी सिंह उर्फ माऊ पुत्र सुच्चा सिंह निवासी भंडारी मोहल्ला बटाला, महताब सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी जोरा थाना सेहराली जिला तरनतारन और बलराज सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी सुर सिंह थाना भीखी गांव जिला तरनतारन को काबू किया है। एसएसपी से कहा कि सभी अपराध पेशे से जुड़े लोग हैं। जिनका बहुत बड़ा नेटवर्क है और जिसके दम पर हम और भी बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं, उनसे पूछताछ जारी है। एसएसपी ने बताया कि मास्टरमाइंड मनी सिंह सभी गिरोहों का नेटवर्क चलाता है। जिस पर शिव सेना नेता के भाई मुकेश नायर की हत्या का मामला भी चल रहा है।
-
पंजाब : ज्वेलरी शोरूम में लूट के मामले में हथियारों सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
लुधियाना : पुलिस ने गिल गांव स्थित ज्वेलरी शोरूम में लूट के मामलें में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सदर थाने की पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से गिल गांव के पास ज्वेलरी शोरूम में डकैती करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनके 2 साथी पुलिस गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए चांदी और सोने के आभूषण भी बरामद कर लिए है और लूट में इस्तेमाल किए गए हथियार भी आरोपियों के कब्जे से बरामद कर लिए है।
ज्वाइंट सीपी ग्रामीण लुधियाना जसकिरनजीत सिंह तेजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि पिछले दिनों गिल गांव के पास सुनार की दुकान में डकैती डालने वाले 5 आरोपियों को दिल्ली पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उनके 2 साथी अभी भी फरार हैं। लूटे गए आभूषण और घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए गए है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार 3 आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं जबकि 2 लुधियाना के रहने वाले है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है।
-
पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में टीचर की मौ+ त
बटालाः गांव बलवंडा के पास आज दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार गन्ने से भरी ट्रॉली के नीचे आने से एक स्कूल टीचर की मौत हो गई। मृतिका का पहचान कुलवंत कौर के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे एसएचओ कुलविंदर सिंह ने बताया कि नजदीकी गांव जागोवाल बेट की स्कूल टीचर कुलवंत कौर अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर भैनी मियां खां के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने जा रही थी।
जब मां-बेटा गांव बलवंडा के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर के पास से गुजरते समय अचानक उनकी मोटरसाइकिल का टायर फट गया और उनकी बाइक ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ गई। इस हादसे में कुलवंत कौर की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा बाल-बाल बच गया। उन्होंने कहा कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-
पंजाब : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौ’त
अबोहर : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। गांव बीलां पटी निवासी एक युवक ने बीती रात ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मिली जानकारी के मुताबिक अजय सेतिया करीब 27 साल का था और अविवाहित था। कल उसने गांव के ही किसी व्यक्ति की बाइक ली और खुइयां सरवर जाने को कहा लेकिन शाम तक घर नहीं आया। रात होने पर परिजन उसे ढूंढते रहे। यहां रात करीब एक बजे आलमगढ़ गांव के पास से गुजर रही रेलवे लाइन के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौत हुई।
सुबह उसका शव लाइन पर पड़ा देखकर लोगों ने जीआरपी पुलिस को सूचना दी, जिस पर थाना प्रभारी दीदार सिंह व एएसआई सुरेंद्र मौके पर पहुंचे और नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य सोनू ग्रोवर की मदद से शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। रेलवे लाइन पर शव मिलने की जानकारी सोशल मीडिया पर आने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई। सूचना मिलने पर अजय के परिजन और गांव के सरपंच रोशन लाल अस्पताल पहुंचे और मृतक की पहचान की। परिजनों ने बताया कि अजय कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई कर रही है।