Blog

  • 6 अक्टूबर तक मोबाइल इंटरनेट बैन, इस समुदाय ने किया बंद का ऐलान

    6 अक्टूबर तक मोबाइल इंटरनेट बैन, इस समुदाय ने किया बंद का ऐलान

    इंफालः मणिपुर में 2 स्टूडेंट्स की हत्या के आरोप में सीबीआई ने रविवार को 4 लोगों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने इन्हें चुराचांदपुर से पकड़ा गया।​​​​​ जांच एजेंसी सभी आरोपियों को असम के गुवाहाटी ले गई है। पहले जानकारी आई थी, 6 आरोपियों को पकड़ा गया, इनमें 2 नाबालिग हैं। लेकिन, बाद में सीएम एन बीरेन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- 4 आरोपी पकड़े गए हैं। मुख्यमंत्री एन बीरेन ने रविवार को कहा- सीबीआई ने दो लापता छात्रों के मामले में लोगों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है।

    अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान पाओमिनलुन हाओकिप, एस. मालस्वान हाओकिप, लिंग्नेइचोन बाइट और टिन्नुपिंग के रूप में की है। हाल ही में एनआईए द्वारा जारी बयान को पढ़ते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मणिपुर में मौजूदा स्थिति विदेशी प्रभाव से पैदा हुई है। एनआईए ने हाल ही में सेइमिनलुन गैंगटे की गिरफ्तारी से यह स्पष्ट किया है कि मणिपुर में अशांति विदेशी हाथों द्वारा पैदा की गई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इन्हें मौत की सजा दिलाएगी।

    इधर, कुकी संगठन ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) पर कुकी समाज के 2 नाबालिगों सहित 7 लोगों के अपहरण का आरोप लगाया है। इसके विरोध में चुराचांदपुर जिले में रात 10 बजे से अनिश्चितकालीन बंद की घोषणा की। चेतावनी दी कि सभी 7 लोगों को 48 घंटे में रिहा करें, अन्यथा तीव्र आंदोलन होगा। संगठन ने सभी पहाड़ी जिलों के लोगों से अपील की कि मैतेई इलाकों से लगी सीमा से सील करें। सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। जल आपूर्ति, प्रेस-मीडिया, चिकित्सा, बिजली और आईटीएलएफ कर्मचारी को शटडाउन से छूट दी गई है।

  • पंजाब : Women Cell की ओर से मनाया गया सीनियर सिटीजन डे, देखें वीडियो

    पंजाब : Women Cell की ओर से मनाया गया सीनियर सिटीजन डे, देखें वीडियो

    मोगा : इतिहास में नही बल्कि पंजाब की बात की जाए तो पंजाब में पहली बार महिलाओँ की संस्था अग्रवाल विमेन सेल की ओर से सीनियर सिटीजन को उनके सम्मान में इंटरनेशल सीनियर सिटीजन डे पर सीनियर सिटीजन वालीवुड रेट्रो नाइट का आयोजन किया गया। जहां पर शहर के भारी संख्या में सीनियर सिटीजनों ने शिरकत की। इस मौके पर सीनियर सिटीजन द्वारा पुराने बॉलीवुड सिंगर के गाने गाए और उनकी धुन पर डांस भी किया ।

    वही बच्चों द्वारा भी उनके मनोरंजन के लिए डांस आदि पेश किया गया। इस मौके पर एमएलए, चेयरमैन और मेयर के इलावा भारी संख्या में समाज सेवी संस्थाओं के सीनियर मेंबरों ने हिस्सा लिया। वही शहर के सीनियर सिटीजन को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर सभी ने अग्रवाल विमेन सेल की महिलाओं का धन्यावाद किया।

    उन्होंने कहा की मोगा ही नही बल्कि पंजाब में यह पहला प्रोग्राम हुआ है जब इन महिलाओं ने सीनियर सिटीजन को फिर जवान बना दिया है। आज हम अपने आप को 65 या 70 साल का नही बल्कि 25 या 30 साल की उमर के नौजवान समझते है। उन्होंने कहा की इससे हम को बहुत खुशी मिली है।

  • जालंधरः पॉश इलाके में सुबह-सुबह जिम के बाहर से बाइक लेकर चोर हुआ फरार, देखें CCTV

    जालंधरः पॉश इलाके में सुबह-सुबह जिम के बाहर से बाइक लेकर चोर हुआ फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन बेखौफ चोर वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं ताजा मामला बैलेंस जिम के बाहर से सामने आया है। जहां आज सुबह-सुबह आदर्श नगर पार्क जिम में Exercises करने के गए युवक की जिम के बाहर से चोर बाइक चुराकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए शिवा निवासी न्यू संत नगर ने बताया कि वह रोजाना की तरह आज सुबह अपनी बाइक पीबी 08 डीवी 9150 जिम के बाहर खड़ी करके Exercises करने के लिए जिम में गया हुआ था, जैसे ही वह जिम से बाहर आया तो देखा वहां से बाइक गायब थी।

    जब उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक युवक उनकी बाइक ले जाता हुआ दिखाई दिया। पीड़ित ने बताया कि घटना की शिकायत उन्होंने थाना 2 की पुलिस को दे दी गई है। वहीं पीड़ित ने जिम को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पर पहले भी 10 से अधिक बाइक चोरी हो चुकी है जोकि जिम मालिक राजीव चड्ढा की बड़ी लापरवाही है। पीड़ित का आरोप है कि जिम मालिक लगातार हो रही बाइक चोरी की घटना को लेकर सीरियस नहीं है, जिसके कारण चोर कुछ ही दिनों में इतनी बाइक चुराकर फरार हो चुके है, वहीं आज उनकी बाइक को भी चोर निशाना बनाकर ले गए। 

  • पंजाबः सुखपाल खैहरा के मामले में Governor का आया बड़ा बयान

    पंजाबः सुखपाल खैहरा के मामले में Governor का आया बड़ा बयान

    चंडीगढ़ः भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा को एनडीपीएस एक्ट के मामले में कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद कोर्ट में पेश कर ज्यूडिशियल कस्टडी में सुखपाल को भेज दिया गया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस सहित विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधना शुरू दिया है। वहीं अब इस मामल को लेकर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का भी बड़ा बयान सामने आया है। राज्यपाल ने सुखपाल खैहरा की गिरफ्तारी को लेकर डीजीपी गौरव यादव को मामले संबंधी जानकारी मांगी है। बता दें कि इस मामले को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने राज्यपाल बनवारी लाल से मुलाकात की थी। जिसके बाद राज्यपाल ने डीजीपी से मामले की जानकारी मांगी है।

  • लाखों रुपए का इनामी संदिग्ध ISIS आतंकी गिरफ्तार

    लाखों रुपए का इनामी संदिग्ध ISIS आतंकी गिरफ्तार

    नई दिल्लीः दिल्ली में ISIS के आतंकियों की तलाश कर रही दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार संदिग्ध का नाम शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा है। इसके साथ ही कुछ स्लीपर सेल भी गिरफ्तार किए गए हैं। शाहनवाज उर्फ शैफी मोस्ट वॉन्टेड आतंकी है। इसकी तलाश NIA काफी दिनों से कर रही थी। आतंकी शाहनवाज पर NIA ने 3 लाख रुपए का इमान घोषित किया था। यह पुणे ISIS केस में वांटेड था।

    दिल्ली का रहने वाला शाहनवाज पेशे से इंजीनियर है। वह पुणे पुलिस कस्टडी से फरार होने के बाद दिल्ली में छिपा हुआ था। NIA को उसके दिल्ली में छिपे होने के इनपुट मिल थे। जिसके बाद रविवार को जांच एजेंसी की टीम पुलिस के साथ मिलकर कई जगहों पर छापेमारी करने पहुंची थी लेकिन उसके हाथ कोई भी सुराग नहीं लग सका था। जांच एजेंसी और पुलिस 3 इनामी आतंकियों मोहम्मद शाहनवाज आलम उर्फ शैफी उज्जमा उर्फ अब्दुल्ला, रिजवान अब्दुल हाजी अली और अब्दुल्लाह फयाज शैख की तलाश कर रही थी।

    तीन इनामी आतंकियों में से शाहनवाज अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। बता दें कि यह गिरफ्तारियां दिल्ली और दूसरे राज्यों से हुई हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। बता दें कि आतंकियों का दिल्ली कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस और जांच एजेंसी ने सेंट्रल दिल्ली में रेड मारी थी। अब एक आतंकी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਤੇ ਬੱਸ ‘ਚ ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ ਨਾ ਬਿਠਾਉਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੋਇਆ ਹੰਗਾਮਾਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਤੇ ਬੱਸ ‘ਚ ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ ਨਾ ਬਿਠਾਉਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੋਇਆ ਹੰਗਾਮਾਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਕਾਂਗਰਸ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਬੱਸਾਂ ਵਿੱਚ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਦਾ ਮੁਫ਼ਤ ਸਫਰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਸਰਕਾਰ ਵਾਲੇ ਵੀ ਜਾਰੀ ਹੈ। ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰੀ ਬੱਸਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਮੁਫ਼ਤ ਸਫਰ ਕਰਦੀਆਂ ਹਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਦੇ ਬੱਸ ਚ ਬੈਠਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਹੀ ਝਗੜਨ ਦੀਆਂ ਖਬਰਾਂ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਂਦੀਆਂ ਹਨ। ਅਜਿਹਾ ਹੀ ਮਾਮਲਾ ਦੇ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਇੱਕ ਸਰਕਾਰੀ ਬੱਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਦੇ ਬੈਠਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਾਫੀ ਗਹਿਮਾ ਗਹਿਮੀ ਹੋ ਗਈ।

    ਬੱਸ ਡਰਾਈਵਰ ਤੇ ਬੱਸ ਕੰਡਕਟਰ ਵੱਲੋਂ ਬੱਸ ਦੇ ਦਰਵਾਜ਼ੇ ਹੀ ਬੰਦ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਗਏ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਖੂਬ ਹੰਗਾਮਾ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ। ਬੱਸ ਵਿੱਚ ਸਫ਼ਰ ਕਰਨ ਵਾਲੀਆਂ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੀ ਸਰਕਾਰੀ ਬੱਸਾਂ ਦੇ ਡਰਾਈਵਰ ਜਾਣ ਬੁੱਝ ਕੇ ਬੱਸ ਦੇ ਦਰਵਾਜ਼ੇ ਬੰਦ ਕਰ ਦਿੰਦੇ ਹਨ। ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਨੂੰ ਬੱਸ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਬੈਠਣ ਦਿੰਦੇ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕਈ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬੱਸ ਚ ਬੈਠਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਲੇਕਿਨ ਬੱਸ ਡਰਾਈਵਰ ਵੱਲੋਂ ਬੱਸ ਦੀ ਬਾਰੀ ਬੰਦ ਕਰਕੇ ਬੱਸ ਨੂੰ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਲੈ ਗਿਆ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਜਦੋਂ ਬਸ ਕੰਡਕਟਰ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਬੱਸ ਕੰਡਕਟਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 50 ਸੀਟਰ ਬੱਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਧੱਕੇ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ 150 ਦੇ ਕਰੀਬ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਬੱਸ ਚ ਬੈਠਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰਦੀਆਂ ਹਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕਿ ਬੜੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਨਾਲ ਥੱਲੇ ਉਤਾਰਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਜਦੋਂ ਬੱਸ ਪੂਰੀ ਭਰ ਜਾਵੇ ਫਿਰ ਵੀ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਬੱਸ ਵਿੱਚ ਵੜਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰਦੀਆਂ ਹਨ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਦੇ ਕਈ ਵਾਰ ਸੱਟਾਂ ਲੱਗਣ ਦੀਆਂ ਖਬਰਾਂ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਂਦੀਆਂ ਹਨ। ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਉਸ ਦੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਬੱਸ ਡਰਾਈਵਰ ਤੇ ਬੱਸ ਕੰਡਕਟਰ ਦੇ ਸਿਰ ਮੜ ਦਿੱਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ।

  • सुबह- सुबह जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, 6 की मौ’त

    सुबह- सुबह जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, 6 की मौ’त

    देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जमीन विवाद को लेकर पुरानी रंजिश में छह लोगों की हत्या कर दी गई है। हत्या की इस बड़ी घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक देवरिया जिले के रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 6 लोगों की हत्या कर दी गई है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात हैं। पूरे गांव में चीख- पुकार मची है। घटना को लेकर चारों तरफ तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

    घटना सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि सुबह-सुबह दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ और विवाद इस कदर बढ़ गया कि ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं। गोली लगने से कई लोगों की मौत की खबर है। मौके पर पुलिस मौजूद है। घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया है और अफरा तफरी का माहौल है। गांव में तनाव को देखते हुए एसपी डॉ. संकल्प शर्मा ने बताया कि मौके पर पीएसी भेजी जा रही है।

  • Night Club में आग लगने से 13 की मौ’त, देखें वीडियो

    Night Club में आग लगने से 13 की मौ’त, देखें वीडियो

    मैड्रिड: स्पेन के मूर्शा में रविवार तड़के एक नाइट क्लब में आग लग गई। इस घटना में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य लोग लापता हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना फोंडा मिलाग्रोस नाइट क्लब में सुबह लगभग 6 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 4 बजे जीएमटी/9.30 बजे) घटी। घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में इमारत को आग की लपटों में घिरा हुआ और उसकी खिड़कियों से धुआं निकलता हुआ देखा जा सकता है।

    आपातकालीन सेवाएं लापता लोगों की तलाश कर रही हैं, जो उस समय परिसर में थे। पुलिसकर्मी डिएगो सेराल ने स्पेनिश टीवी चैनल आरटीई को बताया, 15 लोग अभी भी लापता हैं, जिनमें एक 28 वर्षीय महिला भी शामिल है, जिसने अपनी मां को एक वॉइस मैसेज भेजकर कहा था कि वे मरने वाले हैं। फायर फाइटर्स सुबह लगभग 8 बजे इमारत में प्रवेश करने में सफल रहे। उन्होंने अपनी खोज के दौरान उन्हें चार शव मिले, फिर दो और उसके बाद कई अन्य शव मिले।

    कल्ब में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सकता है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अब तक पहचाने गए पीड़ितों में से कई लोग जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए थे। मूर्शा के मेयर जोस बैलेस्टा ने स्पेनिश टीवी चैनल 24एच पर कहा, बचावकर्मी अभी भी लापता कई लोगों की तलाश कर रहे हैं। मेयर ने तीन दिन के शोक की घोषणा की है। माना जाता है कि यह 30 से अधिक वर्षों में स्पेन के नाइट क्लब में लगी सबसे भीषण आग है। 1990 में ज़रागोज़ा में आग लगने से 43 लोग मारे गए थे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਅਲਟੋ ਕਾਰ ਨੇ ਈ-ਰਿਕਸ਼ਾ ਨੂੰ ਮਾਰੀ ਟੱਕਰ, 3 ਗੰਭੀਰ ਜਖਮੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਅਲਟੋ ਕਾਰ ਨੇ ਈ-ਰਿਕਸ਼ਾ ਨੂੰ ਮਾਰੀ ਟੱਕਰ, 3 ਗੰਭੀਰ ਜਖਮੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪ੍ਰੀਤ ਪੈਲਸ ਨਜ਼ਦੀਕ ਇੱਕ ਅਲਟੋ ਕਾਰ ਨੇ ਈ-ਰਿਕਸ਼ਾ ਨੂੰ ਟੱਕਰ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਈ-ਰਿਕਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਸਵਾਰ 2 ਸਵਾਰੀ ਸਮੇਤ ਹੀ ਰਿਕਸ਼ਾ ਚਾਲਕ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਨਾਲ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਿਨਾਂ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਦੇ ਲਈ ਨਿੱਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਚ ਦਾਖਲ ਕਰਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਤਸਵੀਰਾਂ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸਾਫ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਤੇਜ ਰਫਤਾਰ ਅਲਟੋ ਕਾਰ ਆ ਕੇ ਈ-ਰਿਕਸ਼ਾ ਦੇ ਅੱਗੇ ਰੁਕ ਜਾਂਦੀ ਹੈ।

    ਜਿਸ ਨਾਲ ਈ-ਰਿਕਸ਼ਾ ਕਾਰ ਨਾਲ ਟਕਰਾ ਕੇ ਉਲਟ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਈ-ਰਿਕਸ਼ਾ ਚਾਲਕ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਟੱਕਰ ਮਾਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਾਰ ਸਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਉਲਟਾ ਧਮਕੀਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ, ਅਤੇ ਨਾਂ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਇਲਾਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤੇ ਨਾਂ ਹੀ ਨੁਕਸਾਨ ਦੀ ਭਰਭਾਈ ਕੀਤੀ।

  • जालंधरः GM Narula फैक्टरी में हुआ हादसा, व्यक्ति का कटा हाथ 

    जालंधरः GM Narula फैक्टरी में हुआ हादसा, व्यक्ति का कटा हाथ 

    जालंधर, ENS: लैदर कंप्लेक्स स्थित जीएम नरूला फैक्ट्री में देर रात मशीन में एक मजदूर का दस्ताना फंसने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दस्ताना फंसने के कारण मशीन में प्रवासी मजदूर का हाथ कटकर अलग हो गया। बताया जा रहा है कि मजदूर को उपचार के लिए देरी से गंगा अस्पताल पहुंचाया गया। कहा जा रहा है कि अधिक समय बीत जाने के कारण व्यक्ति का हाथ जुड़ नहीं सका। घायल व्यक्ति की पहचान लाल बाबू के रूप में हुई है।

    घटना संबंधी लाल बाबू ने बताया कि वह लंबे समय से इस फैक्टरी में काम कर रहा हैं। देर रात मशीन पर काम करते समय उसका दस्ताना फंस गया था, बाबू ने बताया कि मशीन का बटन दूर होने का कारण हादसे में उसका हाथ कट गया। वहीं घटना की जानकारी देते हुए डॉ. पियूश गोयल ने बताया कि अगर 6 घंटे के अंदर उक्त हाथ अगर अस्पताल लाया जाता तो वह जुड़ सकता था। अब कुछ महीनों के बाद नकली हाथ लगाया जा सकता है।