Blog

  • Punjab News: बजट में सरकार ने किसानों और मज़दूरों को कोई राहत नहीं दीः किसान नेता, देखें वीडियो

    Punjab News: बजट में सरकार ने किसानों और मज़दूरों को कोई राहत नहीं दीः किसान नेता, देखें वीडियो

    लुधियानाः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में आम बजट पेश किया। इसको लेकर विपक्ष के नेताओं व किसान नेताओं ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बजट में न तो विजन है, न बेस है और न ही फेस है। वहीं, बलबीर सिंह राजेवाल ने बजट के बारे में कहा कि सरकार जो सर्वे पेश करने वाली थी, उसमें पहला अंदाज़ा था कि उन्हें कुछ नहीं करेगी।

    इस बजट में केंद्र सरकार ने किसानों और मज़दूरों समेत किसी भी तबके को कोई राहत नहीं दी। उन्होंने कहा कि सर्वे के मुताबिक, केंद्र सरकार यूरिया महंगा कर देगी क्योंकि पहले यह 50 kg का बैग था, अब 40 kg का हो गया है। दूसरी तरफ, किसानों की सब्सिडी सीधे किसानों के अकाउंट में डालने की बात कही गई है, जिससे साफ़ है कि यह एक ड्रामा है। जब BJP को कुछ नहीं करना है, तो वे अपने किए वादों से भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय खेती की हालत खराब है और पंजाब की किसी को चिंता नहीं है।

    पंजाब की पांच फसलें पहले ही खराब हो चुकी हैं, जैसे पहले बाढ़ से पंजाब को 24 से 25 हजार करोड़ का नुकसान हुआ, फिर धान की फसल आई, उसकी पैदावार 10 क्विंटल प्रति एकड़ तक कम हो गई, जिससे किसानों को बहुत नुकसान हुआ, मक्के की फसल की पैदावार 15 से 20 क्विंटल कम हो गई, हाल ही में हुई बारिश से किसानों को बहुत नुकसान हुआ, आलू की फसल तैयार थी, वो डूब गई। किसानों को लगातार आर्थिक नुकसान हो रहा है, इस बारे में न तो राज्य सरकार को कोई चिंता है और न ही केंद्र सरकार को, केंद्र सरकार ने बजट में जो गुल खिलाने थे, वो खिला दिए हैं, और किसानों को पता चल गया है कि सरकारें कुछ नहीं करेंगी।

  • Rashmika और Vijay Deverakonda की शादी की तैयारियां शुरू, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

    Rashmika और Vijay Deverakonda की शादी की तैयारियां शुरू, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

    Rashmika and Vijay Deverakonda wedding News: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को लेकर लंबे समय से शादी की खबरें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट गलियारों में चर्चा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अब एक बार फिर उनकी शादी को लेकर नई अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है। उदयपुर से वायरल हुआ वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर उदयपुर से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो राजस्थान के प्रसिद्ध सिटी पैलेस उदयपुर का बताया जा रहा है। वीडियो में दो लड़कियां नजर आ रही हैं, जो यह दावा कर रही हैं कि इसी जगह पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी होने वाली है।   लड़कियां यह भी कहती हैं कि शादी कल यानी 2 फरवरी को होगी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सिटी पैलेस में बड़े स्तर पर सजावट की जा रही है, जिससे लोगों को शक और गहरा हो गया है कि यहां कोई बड़ा आयोजन होने वाला है। पहले फरवरी के आखिर की तारीख आई थी सामने इससे पहले दिसंबर महीने में एचटी सिटी की एक रिपोर्ट सामने आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को शादी करने वाले थे। बताया गया था कि कपल ने शादी के लिए राजस्थान के उदयपुर में एक शाही और ऐतिहासिक महल को चुना है। खबरों में यह भी कहा गया था कि यह शादी बेहद प्राइवेट होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। अब 2 फरवरी की शादी का दावा, लेकिन पुष्टि नहीं अब जो नया वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दावा किया जा रहा है कि शादी 26 फरवरी नहीं बल्कि 2 फरवरी को ही होने वाली है। हालांकि, इन सभी खबरों और वायरल दावों पर अब तक न तो रश्मिका मंदाना और न ही विजय देवरकोंडा की टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है। ऐसे में फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि यह खबर सच है या सिर्फ एक अफवाह। करियर में व्यस्त हैं विजय और रश्मिका अगर दोनों सितारों के करियर की बात करें तो विजय देवरकोंडा पिछले साल फिल्म ‘किंगडम’ में नजर आए थे। वहीं रश्मिका मंदाना भी साल 2025 में साउथ फिल्म ‘गर्लफ्रेंड’ में दिखाई दी थीं। आने वाले समय में बड़े प्रोजेक्ट्स इस साल दोनों कलाकारों के पास बड़े और अहम प्रोजेक्ट्स हैं। रश्मिका मंदाना बॉलीवुड फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आएंगी। वहीं विजय देवरकोंडा जल्द ही फिल्म ‘राणाबली’ में दिखाई देंगे।  
  • Haryana News: Sonu Nalta और Perry की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी का हुआ मेडिकल, देखें वीडियो

    Haryana News: Sonu Nalta और Perry की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी का हुआ मेडिकल, देखें वीडियो

    पंचकूला: सोनू नोल्टा और इंद्रजीत पैरी की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने देर रात सेक्टर-6 अस्पताल में मेडिकल करवाया है। पिंजौर के अमरावती मॉल के बाहर सोनू नोल्टा की गोलियां मारकर हत्या मामले में पुलिस मुख्य आरोपी पीयूष पिपलानी को डिटेक्टिव स्टाफ चंडीगढ़ से प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर आई है।

    आरोपी पीयूष को कोर्ट में पेश करके 8 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान पीयूष से हत्या की पूरी साजिश, वारदात से पहले और बाद की लोकेशन, साथियों की भूमिका और हथियार की सप्लाई चेन को लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। साथियों की भूमिका और हथियार की सप्लाई चेन को लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है।

    हत्या के बाद आरोपी अमरावती मॉल से फरार होकर पिंजौर बाईपास से पीजीआई पहुंचा। आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार छोड़ दी। इसके बाद वह अलग-अलग ठिकानों पर छिपता हुआ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र तक छुपता रहा ताकि वो पुलिस के हाथ न आ पाए।

     

  • कपल ने पार्क में खुलेआम बनाया यौन संबंध, पुलिस ने दी ऐसी खौफनाक सजा… जानकर कांप जाएगी रूह

    कपल ने पार्क में खुलेआम बनाया यौन संबंध, पुलिस ने दी ऐसी खौफनाक सजा… जानकर कांप जाएगी रूह

    इंडोनेशिया के आचे प्रांत में एक अविवाहित मुस्लिम जोड़े ने सार्वजनिक पार्क में खुलेआम शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान वहां मौजूद कई लोगों ने उन्हें देख लिया। आरोप है कि दोनों ने बिना निकाह किए न सिर्फ संबंध बनाए, बल्कि शराब भी पी। घटना की जानकारी मिलते ही शरिया पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के व लड़की को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर अवैध यौन संबंध और शराब पीने का आरोप लगाया गया।

    शरिया कानून के तहत दी गई सख्त सजा
    आचे प्रांत में शरिया कानून लागू है, जहां इस तरह के अपराधों पर कड़ी सजा दी जाती है। शरिया अदालत ने दोनों को दोषी मानते हुए प्रत्येक को 140-140 कोड़े मारने की सजा सुनाई।

    सार्वजनिक रूप से दी गई सजा, लड़की हुई बेहोश
    रिपोर्ट के अनुसार, इस जोड़े को एक सार्वजनिक पार्क में दर्जनों लोगों के सामने रत्तन की छड़ी से पीठ पर कोड़े मारे गए। सजा के दौरान लड़की की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

    आचे प्रांत में सबसे कठोर सजाओं में से एक
    शरिया पुलिस प्रमुख मुहम्मद रिजाल ने बताया कि 2001 में आचे को विशेष स्वायत्तता मिलने और शरिया कानून लागू होने के बाद यह सबसे कठोर सजाओं में से एक मानी जा रही है।

    आचे: इंडोनेशिया का इकलौता शरिया कानून वाला प्रांत
    आचे इंडोनेशिया का एकमात्र ऐसा प्रांत है, जहां शरिया कानून लागू है। यहां अविवाहित जोड़ों के बीच संबंध, शराब पीना, जुआ खेलना, समलैंगिक संबंध जैसे अपराधों पर कोड़े मारने की सजा दी जाती है।

    अन्य दोषियों को भी मिली सजा
    इस मामले में कुल छह लोगों को कोड़े मारे गए, जिनमें एक शरिया पुलिस अधिकारी और उसकी महिला साथी भी शामिल थे। दोनों पर निजी जगह पर अनुचित रूप से मिलने का आरोप था।

    पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
    साल 2025 में भी आचे में शरिया अदालत ने दो पुरुषों को दोषी ठहराते हुए प्रत्येक को 76 कोड़े सार्वजनिक रूप से मारे थे।

     

     

  • America को ईरान की सरेआम धमकी, खामेनेई बोले – ‘पूरे मिडिल ईस्ट में क्षेत्रीय युद्ध भड़केगा’

    America को ईरान की सरेआम धमकी, खामेनेई बोले – ‘पूरे मिडिल ईस्ट में क्षेत्रीय युद्ध भड़केगा’

    नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट इस समय अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को लगातार वार्निगं दे रहे हैं कि यदि उन्होंने अपना परमाणु कार्यक्रम नहीं रोका तो मिलिट्री एक्शन का सामना करना पड़ेगा। ट्रंप की अब इन धमकियों के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने अब तक का सबसे जबरदस्त जवाबी हमला किया है।

    अमेरिका को दिया करारा जवाब

    अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका को टका सा जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका ने ईरान पर हमला किया है तो इससे पूरे मिडिल ईस्ट में क्षेत्रीय युद्ध भड़क जाएगा। उनका यह बयान ऐसे समय पर आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की धमकी दे चुकी है और दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। ईरानी सरकारी टेलीविजन ने खामेनेई के बयानी का वीडियो प्रसारित करने से पहले ही उनके शब्दों को ऑनलाइन साझा कर दिया है। खामेनेई के हवाले से कहा गया है कि अमेरिकियों को ये जान लेना चाहिए कि यदि उन्होंने युद्ध शुरु किया तो इस बार ये सिर्फ सीमित नहीं रहेगा बल्कि क्षेत्रीय युद्ध होगा। उन्होंने कहा कि हम न तो किसी संघर्ष की शुरुआत करते हैं और न ही किसी देश पर हमला करने की इच्छा रखते हैं लेकिन यदि ईरानी राष्ट्र पर हमला किया गया तो उसे परेशान किया गया तो वो जोरदार जवाब देगा।

    सरेआम दे दी चेतावनी

    अमेरिका को खामेनेई कई इस धमकी को अब तक की सबसे सीधी और कठोर चेतावनी माना जा रहा है। इससे पहले ट्रंप ने कहा कि उनका अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएस अब्राहम लिंकन की अगुवाई में एक बड़ा सैन्य बेड़ा अरब सागर में तैनात है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका के इस सैनय बेड़े को वेनेजुएला भेजे गए अपने बेडे़ से अधिक बड़ा बता दिया है। हालांकि अब भी यह साफ नहीं हुआ है कि ट्रंप वास्तव में सैन्य बल का इस्तेमाल करेंगे या फिर नहीं। ट्रंप कई बार यह कह चुके हैं कि ईरान बातचीत करना चाहता है और उन्होंने तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को भी एक बड़ा मुद्दा कहा है। जिसको वो सुलझाना चाहते हैं। अब इसी बीच ईरान ने रविवार को सोमवार को रणनीतिक होर्मुज जलडमरुमध्य में सैन्य अभ्यास की योजना बनाई थी। यह वही संकरा समुद्री रास्ता है जिससे होकर दुनिया के कुल तेल व्यापार का लगभग पांचवा हिस्सा गुजरता है। अमेरिका की सेंट्रल कमांड ने पहले ही चेतावनी दी थी कि इस अभ्यास के दौरान अमेरिकी युद्धपोतों या विमानों को धमकाने या व्यावसायिक समुद्री यातायात में बाधा डालने की कोई भी कोशिश स्वीकार नहीं होगी।
  • Carlos Alcaraz ने रचा इतिहास, जीता पहला Australian Open खिताब, जानें किसको दी मात

    Carlos Alcaraz ने रचा इतिहास, जीता पहला Australian Open खिताब, जानें किसको दी मात

    Australian Open: स्पेन के युवा टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 का खिताब जीतकर टेनिस की दुनिया में नया इतिहास बना दिया है। यह उनके करियर का पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब है। इस जीत के साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। फाइनल में नोवाक जोकोविच को दी मात ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल मुकाबले में कार्लोस अल्काराज का सामना सर्बिया के अनुभवी खिलाड़ी नोवाक जोकोविच से हुआ। जोकोविच इस मैच को जीतकर अपना 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल करना चाहते थे। लेकिन अल्काराज ने शानदार खेल दिखाते हुए जोकोविच को 2-6, 6-2, 6-3, 6-4 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।यह जीत कार्लोस अल्काराज के करियर की सातवीं ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी है। हालांकि इससे पहले वह कई ग्रैंड स्लैम जीत चुके थे, लेकिन ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब पहली बार उनके नाम हुआ है। सबसे कम उम्र में पूरा किया करियर ग्रैंड स्लैम इस जीत के साथ ही अल्काराज ने करियर ग्रैंड स्लैम भी पूरा कर लिया है। उन्होंने यह उपलब्धि 22 साल और 272 दिन की उम्र में हासिल की, जो कि पुरुष टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र है। 88 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा कार्लोस अल्काराज ने इस दौरान डॉन बज का 88 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। डॉन बज ने 22 साल और 363 दिन की उम्र में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा किया था, जबकि अल्काराज ने उनसे भी कम उम्र में यह कारनामा कर दिखाया। किन-किन टूर्नामेंट्स में जीते खिताब कार्लोस अल्काराज ने अब तक ये ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं
    • यूएस ओपन – 2022
    • विंबलडन – 2023, 2024
    • फ्रेंच ओपन – 2024, 2025
    • ऑस्ट्रेलियन ओपन – 2026
    इन सभी जीतों के साथ उन्होंने करियर ग्रैंड स्लैम पूरा किया। करियर ग्रैंड स्लैम क्या होता है? जब कोई टेनिस खिलाड़ी अपने करियर में चारों बड़े ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीत लेता है, तो उसे करियर ग्रैंड स्लैम कहा जाता है। ये चार टूर्नामेंट हैं
    • ऑस्ट्रेलियन ओपन
    • फ्रेंच ओपन
    • विंबलडन
    • यूएस ओपन
    अल्काराज से पहले किन खिलाड़ियों ने पूरा किया करियर स्लैम? कार्लोस अल्काराज से पहले ये दिग्गज खिलाड़ी करियर ग्रैंड स्लैम पूरा कर चुके हैं
    • डॉन बज
    • रॉड लेवर
    • रॉय एमर्सन
    • आंद्रे अगासी
    • रोजर फेडरर
    • राफेल नडाल
    • नोवाक जोकोविच
    युवा उम्र में बड़ी उपलब्धि महज 22 साल की उम्र में कार्लोस अल्काराज ने जो कर दिखाया है, वह उन्हें आने वाले समय का टेनिस सुपरस्टार साबित करता है। उनकी यह जीत टेनिस इतिहास में हमेशा याद रखी जाएगी।  
  • Jalandhar में बोले PM मोदी: संत रविदास ने दिखाया सेवा का मार्ग, बजट को लेकर कही ये बात, देखें Video

    Jalandhar में बोले PM मोदी: संत रविदास ने दिखाया सेवा का मार्ग, बजट को लेकर कही ये बात, देखें Video

    जालंधर, ENS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट का नाम महान संत श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखने का औपचारिक उद्घाटन किया। इस ऐतिहासिक मौके पर डेरा सचखंड बल्लां सहित अलग-अलग स्थानों से बड़ी संख्या में संगत और श्रद्धालु पहुंचे। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हलवारा एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पंजाब की धरती और यहां की सांस्कृतिक विरासत को नमन किया। गुरु रविदास जयंती पर सभी पंजाब वासियों को दी शुभकामनाएं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज संत श्री गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती और माघ पूर्णिमा का पावन अवसर है। उन्होंने सभी देशवासियों को इस शुभ दिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें इस पावन मौके पर पंजाब आकर लोगों से मिलने का सौभाग्य मिला है।   काशी से जुड़ा है गुरु रविदास जी का संदेश प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका रिश्ता गुरु रविदास जी की जन्मभूमि काशी से है। काशी के घाटों पर ही संत रविदास जी की महान शिक्षाएं प्रकट हुई थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें काशी से सांसद के रूप में सेवा करने का अवसर मिला है और वहां की पवित्र भूमि से उन्हें हमेशा आशीर्वाद मिलता रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब भी वे श्री गोवर्धन जाते हैं, वहां उन्हें बड़ी संख्या में पंजाब से आए श्रद्धालु मिलते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब आना गुरु रविदास जी की इच्छा से संभव हुआ और यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने निमंत्रण के लिए डेरा सचखंड बल्लां का आभार भी व्यक्त किया। यूनियन बजट को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा… प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में पेश किए गए यूनियन बजट पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में सरकार ने कई जरूरी दवाओं की कीमतें कम की हैं। गरीबों और बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधाएं दी गई हैं। इस बजट में भी इसी संवेदनशीलता के साथ कई अहम फैसले लिए गए हैं। कैंसर की दवाएं हुईं और सस्ती प्रधानमंत्री ने कहा कि कैंसर के इलाज को सस्ता करने के लिए सरकार ने कई कैंसर की दवाओं की कीमतें और कम की हैं, ताकि आम आदमी को इलाज में राहत मिल सके। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संत श्री गुरु रविदास जी का जीवन समरसता, समानता और सामाजिक न्याय का संदेश देता है। उन्होंने भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और समाज को नई दिशा दी। एयरपोर्ट का नाम रखना गुरु के शिक्षाओं के प्रति सम्मान प्रधानमंत्री ने कहा कि आदमपुर एयरपोर्ट का नाम संत श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखना उनकी शिक्षाओं के प्रति सम्मान है। यह कदम आने वाली पीढ़ियों को उनके विचारों और मूल्यों से जोड़ने का एक प्रयास है।  
  • Health Tips: क्या सूरज की रोशनी से कंट्रोल हो सकती है डायबिटीज, जानें एक्सपर्ट की राय

    Health Tips: क्या सूरज की रोशनी से कंट्रोल हो सकती है डायबिटीज, जानें एक्सपर्ट की राय

    Health Tips: सर्दी के मौसम में जब धूप हल्की होती है और हवा साफ रहती है, तब सूरज की किरणें चेहरे को छूकर मन और शरीर दोनों को सुकून देती हैं। ऐसा लगता है जैसे प्रकृति हमें कुछ पल रुकने, गहरी सांस लेने और खुद से जुड़ने का संदेश दे रही हो। यह खिली-खिली धूप सिर्फ देखने में अच्छी नहीं होती, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। सूरज की रोशनी क्यों है ज़रूरी सूरज की रोशनी सिर्फ उजाला नहीं देती, बल्कि हमारे शरीर की बॉडी क्लॉक को सही समय पर चलाने में मदद करती है। यह शरीर को यह संकेत देती है कि कब जागना है, कब एक्टिव रहना है और कब आराम करना है। मेडिकल साइंस इसे सर्कैडियन रिदम कहती है, यानी शरीर की प्राकृतिक समय-प्रणाली। जब बॉडी क्लॉक बिगड़ती है तो क्या होता है अगर शरीर की यह प्राकृतिक लय बिगड़ जाए, तो इसका असर सिर्फ नींद पर नहीं पड़ता। इसका सीधा असर ब्लड शुगर पर भी पड़ता है। यही एक बड़ी वजह है कि आज डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं और दवाइयों पर निर्भरता भी बढ़ती जा रही है। धूप और ब्लड शुगर का सीधा रिश्ता अब मेडिकल रिसर्च भी यह मान चुकी है कि जो लोग रोज़ाना प्राकृतिक धूप में समय बिताते हैं, उनका ब्लड शुगर लंबे समय तक नॉर्मल रहता है। दिन की रोशनी शरीर में एक खास हार्मोन को संतुलित करती है, जिसे मेलाटोनिन कहते हैं। मेलाटोनिन हार्मोन कैसे करता है मदद मेलाटोनिन हार्मोन तय करता है कि नींद कितनी गहरी होगी, शरीर कितना एक्टिव रहेगा और इंसुलिन कितना असरदार बनेगा। जब मेलाटोनिन संतुलित रहता है, तो इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है। ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है और डायबिटीज का खतरा कम होता है। सूरज की किरणें मेटाबॉलिज्म को तेज करती हैं। ग्लूकोज को सही तरीके से एनर्जी में बदलने में मदद करती हैं और इंसुलिन रेजिस्टेंस को धीरे-धीरे कम करती हैं। आज जब डायबिटीज आम बीमारी बन चुकी है, तो इलाज सिर्फ दवाइयों में नहीं, बल्कि खुली हवा, सुबह की धूप और बालकनी में आने वाले उजाले में भी छुपा है। हर सूर्योदय एक नया मौका जरूरी है कि हम खिड़की और दरवाज़े खोलें। याद रखिए, हर सूर्योदय बीमारियों को अलविदा कहने और ज़िंदगी को हैलो कहने का एक नया मौका होता है। हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए अपनाएं ये आदतें
    • रोज़ जल्दी उठें
    • योग या हल्की एक्सरसाइज़ करें
    • हेल्दी और संतुलित डाइट लें
    • तला-भुना और जंक फूड न खाएं
    • पूरी नींद लें
    • दिन में करीब 4 लीटर पानी पिएं
    स्वस्थ शरीर के लिए क्या खाएं
    • खाना हमेशा ताज़ा और गर्म खाएं
    • जरूरत से ज्यादा न खाएं
    • खाने में भरपूर सलाद शामिल करें
    • मौसमी फल ज़रूर खाएं
    • दही और छाछ को डाइट में शामिल करें
    मोटापा कम करने के आसान उपाय
    • अदरक-नींबू की चाय पिएं
    • रात में 1 चम्मच त्रिफला गुनगुने पानी के साथ लें
    • 3–6 ग्राम दालचीनी को 200 ग्राम पानी में उबालें और उसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं
    शुगर कंट्रोल रखने के घरेलू उपाय
    • खीरा और करेला
    • गिलोय का काढ़ा
    • टमाटर का जूस
     
  • ‘रविदास जी के आशीर्वाद से हम विकसित भारत का सपना पूरा करेंगे’, PM Modi

    ‘रविदास जी के आशीर्वाद से हम विकसित भारत का सपना पूरा करेंगे’, PM Modi

    जालंधर/नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी रविदासिया समाज के जालंधर में स्थित सबसे बड़े धार्मिक सचखंड बल्ला में पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि मुझे जहां पर आने की बहुत खुशी है कि अभी कुछ क्षण पहले ही आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदला है। अब एयरपोर्ट को श्री गुरु रविदास एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा।

    पीएम मोदी ने कहा कि संत रविदास के आशीर्वाद से हम विकसित भारत के सपने को पूरा कर पाएंगे। आज देश का बजट पेश हुआ है। यह बजट गरीब, अन्नदाता, युवा और नारीशक्ति को और मजबूत बनाएगा। ये गांव को मजबूत करने और किसान की आय वाला बजट है। Make In India, आत्मनिर्भर भारत को बढ़ाने वाला बजट है।

    सरकार ने बजट में बिजली, पानी, रेल और सिंचाई जैसे हर Infrastructure में अभूतपूर्व निवेश किया है। ऐसे कामों के लिए पहले से भी 70 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें गांव गरीब, किसान सभी लोगों को फायदा होगा।

  • Jalandhar News: डेरा सचखंड बल्ला में नतमस्तक हुए PM Modi, देखें वीडियो

    Jalandhar News: डेरा सचखंड बल्ला में नतमस्तक हुए PM Modi, देखें वीडियो

    जालंधर (Ens) : देश-विदेश में श्री गुरु रविदास जी की आज 649वीं जयंती मनाई जा रही है। इस पावन अवसर पर आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर पहुंचे। आदमपुर एयरपोर्ट पर उतारने के बाद पीएम मोदी ने एयरपोर्ट के नाम का नवीनीकरण किया।

    जहां एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास एयरपोर्ट के नाम पर रखा गया। इस दौरान पीएम मोदी ने लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया। जिसके बाद अब पीएम मोदी डेरा सचखंड बल्ला में नतमस्तक हुए। जहां संत निरंजन दास ने पीएम मोदी का हार्दिक स्वागत किया।