Blog

  • Jalandhar News: आदमपुर पहुंचे PM Modi, Halwara Airport का किया वर्चुअल उद्घाटन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: आदमपुर पहुंचे PM Modi, Halwara Airport का किया वर्चुअल उद्घाटन, देखें वीडियो

    जालंधर (Ens): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जालंधर दौरे पर है। जहां कुछ देर पहले वह आदमपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने आदमपुर एयरपोर्ट का नामकरण श्री गुरु रविदास जी के नाम पर किया। इसी के साथ उन्होंने हलवारा एयपोर्ट का वर्चुअल उद्धघाटन किया।

    जिसके बाद पीएम मोदी का काफिला डेरा सचखंड बल्ला की ओर रवाना हो गया। इस दौरान वह डेरे में आज श्री गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर नतमस्तक होंगे। इस श्री गुरु रविदास की जयंती पर उनके नाम पर एयरपोर्ट का नाम रखना गौरव की बात है। ऐसे में आज से आदमपुर एयरपोर्ट को श्री गुरु रविदास जी के नाम से जाना जाएगा।

  • जालग्रां मुख्य मार्ग–शिवालिक कॉलोनी लिंक रोड पर भारी वाहनों के आवागमन पर समयबद्ध प्रतिबंध

    जालग्रां मुख्य मार्ग–शिवालिक कॉलोनी लिंक रोड पर भारी वाहनों के आवागमन पर समयबद्ध प्रतिबंध

    ऊना/सुशील पंडित: जिला प्रशासन ऊना ने जन सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था तथा सड़क क्षति की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए जालग्रां मुख्य मार्ग से शिवालिक कॉलोनी लिंक रोड के बीच भारी लदे ट्रकों के आवागमन को लेकर समयबद्ध प्रतिबंध लागू किए हैं। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 एवं 117 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार उक्त मार्ग पर प्रतिदिन रात्रि 11:30 बजे से प्रातः 6:30 बजे तक भारी लदे ट्रकों की आवाजाही की अनुमति दी गई है। इसके अतिरिक्त समय में भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जारी आदेशों में कहा गया है कि यह मार्ग संकरा होने के साथ-साथ आवासीय क्षेत्र से होकर गुजरता है, जहां रात्रि एवं प्रातःकाल के समय यातायात दबाव अधिक रहता है, जिससे जन सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहन, जैसे एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन एवं पुलिस वाहन, इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। आदेशों के सख्त अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए हैं, जबकि लोक निर्माण विभाग को प्रतिबंधित क्षेत्र के दोनों सिरों पर उपयुक्त साइन बोर्ड स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेशों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 एवं अन्य प्रचलित कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे।
  • Punjab News: Airport पर केंद्रिय मंत्री का CM Mann ने किया स्वागत, देखें वीडियो

    Punjab News: Airport पर केंद्रिय मंत्री का CM Mann ने किया स्वागत, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले के हलवारा एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हलवारा एयरपोर्ट पहुंचे। दरअसल, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हलवारा एयरपोर्ट का उद्घाटन संसद भवन दिल्ली से 3:45 बजे किया जाएगा।

    इस उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ-साथ भाजपा की बड़ी नेतृत्वशैली भी शामिल हो रही है। इसी को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू, केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहल का हलवारा एयरपोर्ट पहुंचने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वागत किया। कुछ देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीएम मान एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि एयरपोर्ट की बिल्डिंग को बनाने में पंजाब सरकार ने 54 करोड रुपए दिए है।

  • Rohit Shetty के घर पर हुई Firing मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, Lawrence Bishnoi गैंग ने ली जिम्मेदारी

    Rohit Shetty के घर पर हुई Firing मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, Lawrence Bishnoi गैंग ने ली जिम्मेदारी

    मनोरंजन: फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर दी है। इस मामले में पुणे पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पुणे के वारजे और कारवेनगर इलाकों में से हिरासत में लिए गए। पुलिस को संदेह है ये आरोपी आपराधिक गिरोहों से जुड़े हुए हैं। डीसीपी के अनुसार, शुरुआती जानकारी से पता चला है कि सभी चारों गिरफ्तार आरोपी देश भर में एक्टिव एक कुख्यात गिरोह से जुड़े हुए हैं। पुणे पुलिस को विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के जरिए उनके संदिग्ध बैकग्राउंड, संपर्कों और गतिविधियों के बारे में पता चला था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ भी कर रही है। आरोपियों के मुंबई में स्थित आपराधिक गिरोहों से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। सभी आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच को दे दिया गया है।

    लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अब लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर आरजू बिश्नोई ने ऑडियो भी शेयर किया है। इस ऑडियो में आरजू बोल रहा है कि – आज मुंबई में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी आरजू बिश्नोई, शुभम लोनकर और हरि बॉक्सर लेते हैं। गैंगस्टर ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि – हमने रोहित शेट्टी को कई बार मैसेज भेजा कि हमारे काम में दखल न दे लेकिन इसको समझ नहीं आया इसको छोटा सा ट्रेलर दिया है। किसी ने भी हमारी बात नहीं मानी तो गोली घर के बाहर नहीं घर के अंदर बेडरुम में चलेगी।

    बाबा सिद्दीकी से होगा बुरा हश्र

    आरजु ने पूरे बॉलीवुड को यह चेतावनी दी है कि उन्हें समय रहते सुधर जाना चाहिए, उनका हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा। उसने कहा कि जो भी हमारे दुश्मनों को सपोर्ट करते हैं। उनको मिट्टी में मिला देंगे।
  • Jalandhar News: PM Modi के आने से पहले डेरा बल्ला में पहुंचे श्रद्धालु, देखें वीडियो

    Jalandhar News: PM Modi के आने से पहले डेरा बल्ला में पहुंचे श्रद्धालु, देखें वीडियो

    जालंधर (Ens): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज डेरा बल्ला में आने वाले हैं। ऐसे में उनके आने से पहले श्रद्धालु पंडाल में बैठ गए हैं। संत निरंजन दास से मुलाकात के बाद पीएम श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। बता दें कि आज संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी का 639वां प्रकाश पर्व है। इस मौके पर पीएम डेरा बल्ला में नतमस्तक होने आ रहे हैं।

    शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा

    शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शहर और आसपास के इलाकों में जगह-जगह नाकेबंदी कर आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। बीते दिन पंजाब के डीजीपी गौरव यादव जालंधर पहुंचे थे और उन्होंने सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया था। डीजीपी ने डेरा सचखंड बल्लां में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए रूट सुरक्षा, कड़ी निगरानी और भीड़ प्रबंधन को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के जवान भी डेरा बल्लां में तैनात कर दिए गए हैं। प्रशासन के अनुसार आदमपुर से लेकर डेरा सचखंड बल्लां तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था है।    
  • Middle East देशों के मंत्रियों से मिले PM Modi, Pakistan को लगी आग, कह डाली ये बात

    Middle East देशों के मंत्रियों से मिले PM Modi, Pakistan को लगी आग, कह डाली ये बात

    नई दिल्ली : अरब देशों के विदेश मंत्रियों के भारत दौरे से पाकिस्तान की हालत खराब होने लग गई है। उसको यह डर लग रहा है कि अरब वर्ल्ड उसके खिलाफ न हो जाए। पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा ने अपनी सरकार से कह दिया है कि अरब वर्ल्ड अपनी स्थिति को मजबूत रखे और इन मुल्कों के साथ अपने इकोनॉमिक रिश्तों को अच्छा करे नहीं तो यहां भारत की अहमियत बढ़ जाएगी। कमर चीमा ने अपनी सरकार से कहा कि अरब वर्ल्ड में अपनी स्थिति को मजबूत रखें और इन मुल्कों के साथ अपने इकोनॉमिक रिश्तों को बेहतर करें नहीं तो यहां पर भारत की अहमियत बढ़ जाएगी। कमर चीमा ने कश्मीर के मुद्दे का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने अरब देशों पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अब इन देशों का स्टैंड बदल गया है। उनका कहना है कि जब साल 2019 में भारत सरकार ने कश्मीर में आर्टिकल 370 को हटाया था तो मुस्लिम देशों के संगठन ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉर्पोरेशन ने कुछ नहीं किया है। भारत अब वर्ल्ड के साथ अपने ताल्लुकात मजबूत कर रहा है ताकि पाकिस्तान को माइनस किया जाए। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इन देशों के सामने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि क्रास बॉर्डर टेररिज्म हो रहा है। जयशंकर ने यह भी कहा है कि वेस्ट एशियन रिजन हमारे बड़े ट्रेडिंग पार्टनर हैं।

    पाकिस्तान के आतंकवाद पर हुई बात

    पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने भारत इन मुल्कों को अपने साथ लाने में इसलिए कामयाब हुआ है कि वो एक मार्केट है। भारत सोचता है हमें इस मार्केट के अंदर घुसना है और यदि अंदर घुस गए तो हम अपनी चीजों को मनवाने में कामयाब हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब भारत किस तरह अपनी मार्केट बनाता है अपना प्रभाव किस तरह बढ़ाता है तो वो भी एक जरुरी चीज है। एक ओर देखिए पाकिस्तान को भी आतंकवाद का नाम लेकर हिट कर दिया है। अभी जयशंकर साहब ने पाकिस्तान को इन देशों के सामने आतंकवाद पर घेर लिया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अरब देशों के सामने अपनी स्पीच में यह साफ शब्दों में कहा था कि आतंकवाद और सीमा पार आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस होनी चाहिए। उन्होंने इसे पूरी दुनिया और खासतौर पर भारत-अरब क्षेत्र के लिए एक साझा खतरा बताया है।

    भारत का फोकस अरब देशों पर बढ़ा

    एक्सपर्ट ने यह साफ कह दिया है कि मैं गारंटी के साथ एक चीज कह सकता हूं कि भारत ने यूएई के साथ जो ताल्लुकात अच्छे किए हैं वो है असली चीज उन्होंने कहा कि अब इंडिया कह रहा है कि पॉलिटिक्स, इकोनॉमी, टेक्नोलॉजी और डेमोक्रेसी में मेजर ट्रांसफॉर्मेशन हो रहा है। इंडियन मिडिल ईस्टर्न देशों के साथ जो अपने लिंक बना रहा है वो बहुत जरुरी चीज है। उन्होंने कहा कि भारत ने इसमें अपनी पॉजीशन सामने रखी हुई है कि हम हर कीमत पर फोकस रखें। एक तो इन देशों के साथ बिजनेस करें इकोनॉमी अपनी बेहतर करें लोगों को मिडिल ईस्ट भेजें हालांकि भारत का ताल्लुक सिर्फ यूएई और ओमान से है।  
  • Jalandhar News: लाल बाजार में हुई गुंडागर्दी की CCTV फुटेज आई सामने

    Jalandhar News: लाल बाजार में हुई गुंडागर्दी की CCTV फुटेज आई सामने

    जालंधरः शहर के लाल बाजार में सुनियारे की दुकान पर हुई गुंडागर्दी की सीसीटीवी सामने आई है, जिसमे JBM Jeweller की दुकान पर लोग लड़ाई झगड़ा करते हुए नजर आ रहे है। वहीं सीसीटीवी में देखा जा रहा है कि भारी मात्रा में युवक दुकान में घुसे और दीपू को बाहर निकाल उस पर धावा बोल दिया। इस दौरान कुछ युवकों ने दीपू पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह नजारा देखकर बाजार के सुनियारों में अफरा तफरी मच गई। हमलावरों ने बेखौफ बाजार में गुंडागर्दी का नंगा नाच किया। जानकारी के अनुसार इस झगड़े की वजह दीपू का बस्ती गुजा में Kanhaiya Jeweller के सुनियारे विक्की सहदेव और साहिल सहदेव के साथ MCX का लेन-देन था। जिसे लेकर दीपू पर जानलेवा हमला किया गया। दीपू को अस्पताल मे भर्ती करवाने वाले गौरव ने बताया था कि सहदेव ब्रदर MCX का गैरकानूनी कारोबार करते है। कल सोने का भाव गिरा था। जिस कारण दीपू ने सहदेव ब्रदर से पैसे लेने थे। वहीं इस मामले में साहिल का कहना है कि पहले उस पर हमला हुआ था, जिसके बाद झगड़े ने विकराल रूप धारण कर लिया।
  • Punjab News: तरुण चुघ ने Budget को बताया ‘विकसित भारत’ की तस्वीर, देखें वीडियो

    Punjab News: तरुण चुघ ने Budget को बताया ‘विकसित भारत’ की तस्वीर, देखें वीडियो

    अमृतसरः केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया, जो उनका लगातार 9वां बजट है। बजट पेश होने के बाद अमृतसर में मीडिया से बात करते हुए BJP के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने इस बजट को “विकसित भारत” की साफ रूपरेखा बताया। तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किया गया यह बजट देश के हर वर्ग और हर सेक्टर की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस बजट में गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों और इंडस्ट्री – सभी के लिए कुछ न कुछ है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने और भारत को ग्लोबल लेवल पर एक मज़बूत आर्थिक शक्ति बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। किसानों के लिए किए गए ऐलानों का ज़िक्र करते हुए तरुण चुघ ने कहा कि एग्रीकल्चर सेक्टर में फसल स्टोरेज, प्रोसेसिंग और किसानों की इनकम बढ़ाने पर खास ध्यान दिया गया है। छोटे किसानों के लिए 20,000 रुपये तक का लोन और रोज़गार के मौके बढ़ाने वाली स्कीमों से खेती की इकॉनमी मज़बूत होगी। उन्होंने कहा कि यह बजट पंजाब जैसे खेती पर आधारित राज्यों के लिए खास तौर पर फायदेमंद साबित होगा।

    तरुण चुघ ने कहा कि महिला सेल्फ-हेल्प ग्रुप, युवाओं के लिए रोजगार, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, सड़क, रेलवे और मेडिकल हब जैसी स्कीमों से देश के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को नई तेजी मिलेगी। “मेक इन इंडिया” और “लोकल से ग्लोबल” की सोच से घरेलू इंडस्ट्रीज़ को मज़बूत किया जा रहा है, जिससे इन्वेस्टमेंट और रोजगार दोनों बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि बजट ने एजुकेशन और हेल्थ सेक्टर में भी नए मौके खोले हैं। कैंसर इंस्टीट्यूट, हेल्थ सेंटर और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से पंजाब और नॉर्थ इंडिया को बहुत फ़ायदा होगा। सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर देश की स्पीड और कनेक्टिविटी को नया आयाम देंगे।

    इसके साथ ही, तरुण चुघ ने कांग्रेस को लेकर नवजोत कौर सिद्धू के बयानों पर कमेंट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए पैसे के आरोप बहुत चिंताजनक हैं। तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की “सबका साथ, सबका विकास” की सोच इस बजट में पूरी तरह से दिखाई देती है और यह बजट भारत की तरक्की की एक नई गाथा लिखेगा।

  • Jalandhar News: इस इलाके में बच्चे का शव बरामद, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में बच्चे का शव बरामद, देखें वीडियो

    जालंधरः शहर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बस्ती बावा खेल के राजा गार्डन इलाके में बाबा बुड्ढा जी पुल के पास नहर से एक अज्ञात बच्चे का शव मिला। सूचना मिलते ही, पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर के मुर्दाघर में भेज दिया है। बच्चा लगभग 2-3 महीने का लग रहा है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

    एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बस्ती बावा खेल के राजा गार्डन इलाके में बाबा बुड्ढा जी पुल के पास नहर में बच्चा मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    लोगों ने बताया कि उन्होंने बच्चे का शव नहर में तैरता देखा था और बाद में पुलिस को सूचना दे दी थी। वहीं मौके का जायजा लेने पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि नहर के पास खेल रहे बच्चों ने लोगों को बताया था जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में ले लिया है। बच्चा 2-3 माह का प्रतीत हो रहा है।

  • Jalandhar News: सड़क हादसे में 19 वर्षीय नौजवान की मौत

    Jalandhar News: सड़क हादसे में 19 वर्षीय नौजवान की मौत

    जालंधर: जड़ियाला वाले चौक के पास देर रात युवक की एक्सीडेंट के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 19 वर्षीय मिठ्ठू बस्ती के रहने वाले अनंत राजपूत के रूप में हुई है। थाना दो की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

    जेपी नगर के रहने वाले सचिन ने बताया कि उसका छोटा भाई अनंत राजपूत फोटोग्राफी का काम करता था। वह रोजाना की तरह काम पर गया, लेकिन वह रात को घर नहीं लौटा। उन्होंने कहा कि अक्सर कई बार वह लेट हो जाता था, तो दोस्तों के घर सो जाता था लेकिन वह रात को घर नहीं लौटा तो उसके दोस्तों ने कॉल कर हादसे के बारे में बताया, जिसके बाद उन्हें एक्सीडेंट के बारे में पता चला तो वह थाने में पहुंचे, वहीं थाना दो की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और जांच शुरू कर दी है।