Blog

  • Punjab News: शादी से लौट रहे परिवार की गाड़ी में टिप्पर ने मारी टक्कर, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: शादी से लौट रहे परिवार की गाड़ी में टिप्पर ने मारी टक्कर, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के राहां रोड पर वापस आते समय एक जर्जर टिप्पर ने एक परिवार की कार के साइड से टकराकर भारी नुकसान पहुंचाया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार को काफी नुकसान पहुंचा है। मिली जानकारी के अनुसार परिवार शादी से लौट रहा था। इस दौरान पीछे से आकर टिप्पर चालक ने गाड़ी में टक्कर मार दी। इस दौरान घटना स्थल पर भारी हंगामा शुरू हो गया।

    कार चालक गुरविंदर ने बताया कि वह गाड़ी को साइड से लेकर आ रहा था। इस दौरान ओवर लोड और ओवरस्पीड से टिप्पर चालक ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इस घटना के दौरान बाइक सवार बाल-बाल बच गया। घटना को अंजाम देने के बाद टिप्पर चालक भाग रहा था, जिसे लोगों की मदद से काबू कर लिया गया। खास बात यह है कि टिप्पर शीशे और रस्सियों से बंधा हुआ था, जिसके कारण हादसा और भी घातक हो सकता था।

    हैरानी की बात टिप्पर के पिछले हिस्से में नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई है। नबंर प्लेट की जगह धाकड़ लिखा हुआ है।इलाके के लोगों का कहना है कि पहले भी इसी राहां रोड पर कई अन्य टिप्परों के साथ हादसे हो चुके हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया है। जर्जर टिप्परों की लापरवाही सड़कों पर बड़ा खतरा बनती जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिसकर्मियों से जब पत्रकारों ने बातचीत की तो उन्होंने बताया कि यह मामला चौकी सुबाष नगर के अंतर्गत आता है और टिप्पर को चौकी में ले जाया जाएगा। पुलिस के अनुसार मामले की पूरी जांच करके बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: दुकान से तेल के टीन, दाल की बोरियां सहित नगदी लेकर चोर फरार, देखें Live

    Jalandhar News: दुकान से तेल के टीन, दाल की बोरियां सहित नगदी लेकर चोर फरार, देखें Live

    दुकान में चोरों ने बैठकर खाई मठिया, उड़ाया सामान

    जालंधर, ENS: गुज्जा पीर रोड पर स्थित चोर करियाना की दुकान से चोर नगदी और अन्य सामाना लेकर फरार हो गए। चोरी का पता दुकानदार को सुबह दुकान पर आने के दौरान चला, जिसकी शिकायत एस के ट्रेडर दुकान के मालिक संजीव मोदी ने थाना 8 की पुलिस को दी। उसने बताया कि वह रोजाना की तरह दुकान के बंद करके चले गए थे। सुबह 6 बजे उन्हें पड़ोसी दुकानदारों की काल आई कि उनकी दुकान का शटर उखड़ा हुआ है। इस दौरान रास्ते में उन्हें दुकान के ताले गिरे मिले। जिसके बाद में मौके पर पहुंचे तो देखा अंदर सामान बिखरा हुआ था चोर सामान चोरी कर फरार हो चुके थे और वारदात भागते चोर दुकान के पास लगे कैमरों में कैद हो गए। संजीव मोदी के अनुसार चोर दुकान से 4 तेल के टीन, 3 बोरियां दाल, बाबा जी के लिए 2200 रुपए सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार चोर कुर्सियों पर बैठकर मठियां खाकर गए, जो दुकानदार ने अपने खाने के लिए रखी हुई थी। इस घटना में दुकानदार का 40 से 45 हजार का नुकसान हुआ है। घटना डॉक्टर की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले ली है। पुलिस ने कहा कि जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
  • Shahzad Bhatti ने मौत के दावे को किया खारिज, बोला- मेरे हाथों में पला लॉरेंस, सुनें ऑडियो

    Shahzad Bhatti ने मौत के दावे को किया खारिज, बोला- मेरे हाथों में पला लॉरेंस, सुनें ऑडियो

    जालंधर, ENS: पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्‌टी ने अपनी मौत के दावे को खारिज किया है। भट्‌टी ने एक ऑडियो जारी कर कहा कि एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि लॉरेंस गैंग ने उस पर फायरिंग कराई। जिसमें उसकी मौत हो गई। मगर, मैं कभी पुर्तगाल गया ही नहीं और न ही मुझ पर किसी तरह की कोई फायरिंग हुई है। भट्‌टी ने कहा कि मुझ पर फायरिंग और मेरी मौत के बारे में लॉरेंस की सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट पूरी तरह झूठी और मनगढ़ंत है। भट्‌टी ने लॉरेंस को बच्चा कहते हुए कहा कि वह मेरे हाथों में पला है। मैं तो उसे गैंगस्टर ही नहीं मानता। काम कोई और करता था और झूठी पोस्ट, अफवाह और फर्जी जिम्मेदारी लेकर वह गैंगस्टर बन गया। भट्‌टी ने कहा- लॉरेंस और उसके आदमी सिर्फ बयानबाजी करते हैं और घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं रखते। लॉरेंस की पूरी जिंदगी मेरे ऊपर गोली चलाने की ख्वाहिश ही रह जाएगी। यही हाल उसके साथियों का भी होगा। लॉरेंस के लोग घर से बाहर निकलने की हिम्मत तक नहीं रखते। भट्‌टी ने कहा- लॉरेंस ने जो लोग अपने पास रखे हुए हैं, उनके गले में पट्टे डालकर उन पर नाम लिख दे, फिर देखना मैं उनके साथ क्या करता हूं। मेरे ऊपर लॉरेंस गैंग का कोई भी व्यक्ति गोली नहीं चला सकता। चाहे इनकी 7 पुश्तें भी आ जाएं। मैं पूरी तरह सेफ और ठीक हूं। एनकाउंटर न्यूज भट्‌टी के दावों और वॉयरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। भट्‌टी और लॉरेंस पहले अच्छे दोस्त थे। मगर, भट्‌टी के लॉरेंस के गुर्गों से अपने काम करवाने और पहलगाम अटैक पर लॉरेंस की हाफिज सईद को धमकी के बाद वह एक-दूसरे के कट्‌टर दुश्मन बन गए हैं। लॉरेंस मूल रूप से पंजाब के फाजिल्का का रहने वाला है। उसने चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की। इसके बाद उस पर कत्ल-फिरौती जैसे कई केस दर्ज हुए। लॉरेंस इस वक्त गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।
  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में शिवा जी नगर इलाके में रहने वाली एक विवाहित महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 30 वर्षीय शीला देवी के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी और वह पिछले 5 वर्षों से शिवा जी नगर इलाके में रह रही थी। महिला के 3 बच्चे हैं। वह अपने पति और देवर के साथ किराए के मकान में रहती थी। मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी।

    घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने तुरंत महिला के पति को सूचित किया। इसके बाद पति ने थाना डिवीजन नंबर-3 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इलाके के लोगों के मुताबिक वह घरों में काम करती थी। देर रात उसने चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसके तीन बच्चे हैं—दो बेटियां और एक बेटा। पति दिलखुश फैक्ट्री में काम करता है। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही पति दिलखुश ने शव को फंदे से नीचे उतार लिया था।

    पत्नी का शव देखकर वह पुलिस के सामने भी फूट-फूटकर रोता नजर आया। पुलिस इस मामले को फिलहाल संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पति से पूछताछ की जा रही है, वहीं इलाके के लोगों से भी महिला और उसके पति के रिश्तों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। महिला का मोबाइल भी पुलिस चैक कर रही है। थाना डिवीजन नंबर-3 के SHO नरदेव सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। महिला ने चुन्नी के सहारे फंदा लगाया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

  • Punjab News: Meritorious School के बच्चों की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

    Punjab News: Meritorious School के बच्चों की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

    गुरदासपुरः जिले के मेरिटोरियस स्कूल के लगभग 10 छात्रों की तबियत अचानक बिगड़ गई। बच्चों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों ने कहा कि हमने रात का खाना खाया था, उसके बाद हमारी तबियत खराब हो गई। उन्होंने कहा कि संभव है बच्चों को फूड प्वाइज़निंग हुई हो।

    वहां मौजूद बच्चों के माता-पिता का कहना है कि स्कूल की ओर से सही खाना न देने पर हमने पहले भी एक-दो बार शिकायत की थी। बच्चों ने बताया कि सुबह 8:30 बजे के करीब 8 से 10 बच्चों की तबियत अचानक बिगड़ गई, जिसके कारण उन्हें सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती कराया गया।

    इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल राजीव महाजन ने कहा कि स्कूल में बच्चों को बिल्कुल साफ‑सुथरा खाना दिया जाता है। बच्चों की तबियत अचानक खराब हुई है। मैं आज छुट्टी पर था और जब मुझे इसके बारे में पता चला तो मैं सिविल अस्पताल आया। पता चला है कि पिछले दिनों इन बच्चों को आयरन की गोली भी दी गई थी, शायद उसी से इन बच्चों को समस्या हुई हो, लेकिन बच्चों की हालत बिल्कुल स्थिर है। प्रशासन की ओर से पूरे मामले की आंतरिक जांच कराने की बात भी कही गई है।

    डॉक्टरों ने बताया कि छात्रों के आवश्यक मेडिकल टेस्ट कराए जा रहे हैं और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, प्राथमिक जांच में यह मामला सामान्य फूड प्वाइजनिंग जैसा प्रतीत नहीं हो रहा है, हालांकि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। फिलहाल सभी छात्रों की हालत स्थिर बताई जा रही है। इधर, घटना के बाद अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर भोजन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल में परोसे जाने वाले भोजन की नियमित जांच नहीं होती और पहले भी खाने को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं।

  • Punjab News: माता रानी चौक में मोबाइल दुकान से प्रेमी जोड़ा iPhone लेकर हुआ फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: माता रानी चौक में मोबाइल दुकान से प्रेमी जोड़ा iPhone लेकर हुआ फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के सबसे पुराने माता रानी चौक स्थित मोबाइल मार्केट में चोरी की घटना सामने आई है, जहां खरीदारी के बहाने आए प्रेमी जोड़ा दुकानदार की आंखों में धूल झोंकते हुए आईफोन लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार सोनू ने बताया कि शाम के वक्त वह अपने साथी के साथ दुकान पर मौजूद था। तभी एक युवक और युवती फोन खरीदने के लिए दुकान के अंदर दाखिल हुए। उन्होंने आते ही iPhone की मांग की तभी काउंटर से निकाल के आईफ़ोन 13 Mini दिखाने को कहा।

    जब सोनू ने उन्हें फोन दिखाया तो वे उसे पसंद करने का नाटक करने लगे और फिर और फ़ोन देखने के बहाने एंड्रॉयड फोन की मांग करने लगे। सीसीटीवी फुटेज में साफ़ दिख रहा है कि जोड़ा पहले दुकान के बाहर खड़ा होकर मोबाइल फोन देखते है फिर अंदर आता है। जैसे ही दुकानदार दूसरे काउंटर की तरफ एंड्रॉयड फोन निकालने मुड़ता है मौका पाकर युवक (सरदार जी) काउंटर पर रखे आईफोन को फुर्ती से उठाकर अपनी जेब में डाल लेता है।

    जब युवक फोन चोरी कर रहा होता है तो उसके साथ आई महिला दुकानदार को बातों में उलझाए रखती है ताकि उसका ध्यान चोरी की तरफ न जाए। वह जानबूझकर पुराने (Used) फोन दिखाने की जिद करने लगती है। फोन जेब में डालने के बाद युवक अपनी साथी महिला को इशारा करता है और दोनों बाद में आकर लेंगे कहकर बड़े आराम से दुकान से बाहर निकल जाते हैं।

    पीड़ित सोनू ने बताया कि उनके जाने के कुछ देर बाद जब वह काउंटर पर रखे फोन समेटने लगा तो उसे एक फोन कम मिला। गिनती करने पर पता चला कि iPhone 13 Mini, जिसकी बाजार कीमत लगभग 25,000 रुपये है, वह गायब था। तुरंत सीसीटीवी फुटेज चेक की गई जिसमें जोड़े की यह करतूत साफ नजर आ गई। दुकानदारों ने स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। मार्केट एसोसिएशन ने भी अन्य दुकानदारों को ऐसे संदिग्ध जोड़ों से सावधान रहने की अपील की है।

  • Punjab News: कांग्रेस को झटका, 2 बार प्रधान रह चुके विनोद कुमार गुप्ता पूरा परिवार समर्थकों सहित निर्दलीय पार्टी में शामिल, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस को झटका, 2 बार प्रधान रह चुके विनोद कुमार गुप्ता पूरा परिवार समर्थकों सहित निर्दलीय पार्टी में शामिल, देखें वीडियो

    कपूरथला: सुल्तानपुर लोधी की राजनीति में धमाकेदार मोड़ तब आया जब नगर परिषद सुल्तानपुर लोधी के 2 बार प्रधान रह चुके स्वर्गीय विनोद कुमार गुप्ता का पूरा परिवार अपने बड़े संख्या के समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़कर निर्दलीय विधायक राणा इन्द्र प्रताप सिंह के धड़े में शामिल हो गया। इस राजनीतिक विकास को कांग्रेस के लिए शहरी क्षेत्र में बड़ा और करारा झटका माना जा रहा है। गुप्ता परिवार और उनसे जुड़े समर्थकों की राणा धड़े में शामिल होने से शहरी क्षेत्र में राणा धड़े की राजनीतिक पकड़ और मजबूत हुई है।

    राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार आने वाली नगर परिषद चुनावों से पहले यह शामिलियत राणा धड़े के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इस दौरान निर्दलीय विधायक राणा इन्द्र प्रताप सिंह ने गुप्ता परिवार का स्वागत करते हुए कहा कि स्वर्गीय विनोद कुमार गुप्ता ने नगर परिषद के प्रधान रहते हुए शहर की सेवा को प्राथमिकता दी और लोगों के साथ सीधे संपर्क बनाए रखा। उन्होंने कहा कि गुप्ता परिवार का राणा धड़े में शामिल होना एक मजबूत कदम है।

    राणा इन्द्र प्रताप सिंह ने भरोसा दिलाया कि गुप्ता परिवार को पूरा सम्मान और उपयुक्त स्थान दिया जाएगा। स्वर्गीय विनोद कुमार गुप्ता के पुत्र माधव गुप्ता (बंटू) ने कहा कि उनके पिता ने हमेशा सुलतानपुर लोढ़ी की भलाई को अपनी प्राथमिकता बनाया। उन्होंने बताया कि राणा इन्द्र प्रताप सिंह की ईमानदार सोच और विकासमुखी नीतियों से प्रभावित होकर ही गुप्ता परिवार ने अपने समर्थकों के साथ यह फैसला लिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गुप्ता परिवार और उनके समर्थक राणा धड़े को और मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे। राजनीतिक हलकों में इस शामिलियत को नगर परिषद चुनावों से पहले राजनीतिक ताकतों की समीकरण बदलने वाला कदम माना जा रहा है।

  • Punjab News: मंदिर में परिवार ने की मूर्ति खंडित, मोहल्लावासियों में रोष, देखें वीडियो

    Punjab News: मंदिर में परिवार ने की मूर्ति खंडित, मोहल्लावासियों में रोष, देखें वीडियो

    लुधियानाः ताजपुर रोड श्री ओम शिव शक्ति मंदिर में सुदाकर पाठक नगर में बीते दिन उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया जब मोहल्ला निवासियों ने एक व्यक्ति और उसके परिजनों पर मंदिर में घुसकर बेअदबी करने का आरोप लगाया। घटना के बाद इकले में रोष फैल गया है और लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, 1 फरवरी की शाम उन्हें फोन पर सूचना मिली कि संदीप कुमार नामक व्यक्ति मंदिर में चप्पल पहनकर घुस आया है और वहां शिव जी की मूर्ति को नुकसान पहुँचा रहा है।

    सूचना मिलते ही मंदिर के प्रधान मरीथ बुभाव, साथ में कई स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि संदीप कुमार और उसके साथी चप्पलें पहने हुए ही मंदिर से बाहर निकल रहे थे। जब प्रधान ने संदीप से पूछा कि उसने मंदिर की बेअदबी क्यों की तो आरोप है कि संदीप ने जवाब दिया ये जगह मेरी है मेरे पास कोर्ट के ऑर्डर हैं…मैं यहाँ तोड़फोड़ कर सकता हूं। जैसे ही मोहल्ले के अन्य लोग जुटने लगे तो संदीप कुमार अपने बेटे पत्नी और अन्य परिजनों के साथ मौके से फरार हो गया।

    इसके बाद लोगों ने देखा कि शिव जी की मूर्ति खंडित पड़ी है जिससे मोहल्ला निवासियों की धार्मिक भावनाएँ गहराई से आहत हुई हैं। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि संदीप कुमार व परिवार ने सोची-समझी साज़िश के तहत मंदिर में घुसकर मूर्ति तोड़ी और चप्पलें पहनकर परिसर में प्रवेश कर अत्यंत गंभीर धार्मिक बेअदबी की है। मंदिर कमेटी और इलाके के लोग प्रशासन के बियानो पर मामला दर्ज करने और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।इस मामले में धारा 298 और 3 (5) BNS संदीप कुमार का बेटा और पत्नी पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • शेयर बाजार के सेंसेक्स में आया उछाल, निफ्टी 24,906 के पार

    शेयर बाजार के सेंसेक्स में आया उछाल, निफ्टी 24,906 के पार

    नई दिल्‍लीः भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 2 फरवरी की शुरुआत निगेटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। दरअसल, बजट के दिन कल मचे कोहराम के बाद आज भी घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की, लेकिन जल्‍द ही हरे निशान में लौट आए। सोमवार सेंसेक्स 167.26 अंकों की गिरावट के साथ 80,555.68 अंकों पर खुला। निफ्टी 50 इंडेक्स भी 28.95 अंकों के नुकसान के साथ 24,796.50 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की।

    रविवार को सेंसेक्स 1546.84 अंक टूटकर 80,722.94 अंकों पर और निफ्टी 495.20 अंकों गिरकर 24,825.45 अंकों पर बंद हुआ था। सोमवार सुबह 9:35 बजे सेंसेक्‍स 323 अंक चढकर 81050 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 50 भी आज 38 अंक चढ़कर 24850 अंकों पर ट्रेड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में मेटल, ऑटो, रियल्टी और पीएसयू व प्राइवेट बैंक में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। वैश्विक बाजारों की बात करें तो एशियाई बाजारों में सोमवार सुबह शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख देखने को मिला।

    चीन का CSI 300 इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की बढ़त पर था, जापान का निक्केई 0.75 प्रतिशत चढ़ा हुआ था, जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग 1.34 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.63 प्रतिशत टूट गया। भारतीय शेयर मार्केट में रविवार, 1 फरवरी बजट वाले दिन जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे। सेंसेक्स 1546.84 अंक या 1.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,722.94 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 495.20 अंक या 1.96 प्रतिशत फिसलकर 24,825.45 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी।

    बीएसई बास्केट से टीसीएस, सन फार्मा और टाइटन टॉप गेनर थे। टॉप लूजर की बात करें तो एसबीआईएन, अडानी पोर्ट, आईटीसी, टाटा स्टील और रिलायंस रहे थे। निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी ऑटो के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी। वहीं निफ्टी आईटी के शेयरों में तेजी थी। रविवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 4 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 26 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी।

     

     

  • Jalandhar News: PM Modi और संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर लोगों में रोष, महिला काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: PM Modi और संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर लोगों में रोष, महिला काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होने के बाद सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। रविवार को जडूसिंघा गांव की एक महिला द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डेरा बल्लां के संत निरंजन दास के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद विभिन्न जथ्थेबंदियों और स्थानीय लोगों में रोष फैल गया। इस संबंध में जडूसिंघा के रहने वाले पंच जोगिंदर पाल सिंह, सन्नी जस्सल, बलवीर कुमार और रणजीत चोपड़ा ने थाना आदमपुर पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी।

    शिकायतकर्ताओं ने बताया कि रविवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए थे। इसी को लेकर जडूसिंघा की रहने वाली हरप्रीत नामक महिला ने संत निरंजन दास और प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर डाल दिया। वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न संगठन और स्थानीय लोग आदमपुर पुलिस थाने में पहुंचे। इसके बाद देर रात पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरप्रीत को हिरासत में ले लिया। देर रात 11 बजे के करीब उसे आदपुर थाने लाया गया। थाना के एसएचओ रविंदर पाल ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद महिला के खिलाफ बनती धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। महिला से पूछताछ की जा रही है कि कहीं माहौल को खराब करने के लिए तो उसने ऐसा नहीं किया या सच में बेटी के बीमार होने से वह परेशान थी। पुलिस का कहना है कि वीडियो की भी हर पहलू से जांच की जा रही है।