Blog

  • पंजाबः कारगिल शहीद नछतर सिंह के बुत पर पड़ी गंदगी, समाज सेवी ने उठाए गंभीर सवाल, देखें वीडियो

    पंजाबः कारगिल शहीद नछतर सिंह के बुत पर पड़ी गंदगी, समाज सेवी ने उठाए गंभीर सवाल, देखें वीडियो

    मोगाः कारगिल में शहीद हुए सैनिक शहीद नछतर सिंह का बुत परिवार और गांववासियों के द्वारा कस्बा धर्मकोट के अधीन पड़ते गांव खम्बे में 2001 में स्थापित किया गया था। इस बुत को स्थापित करने का मुख्य मकसद यह था कि शहीदों को हमेशा याद रखना और आने वाली पीड़ियों को बताना कि इस गांव के नछतर सिंह ने देश की खातिर कुर्बानी दी थी। एक तरफ पूरे देश में 27 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया गया है। जिन्होंने देश की खातिर अपनी कुर्बानियां दी गई। वहीं शहीदों के परिवारों को सन्मानित भी किया किया गया। इस दौरान सरकार के द्वारा शहीदों के परिवारों को हर सुख सुविधा दी जाती है और परिवारिक सदस्य को सरकारी नौकरी भी जाती है। वहीं शहीदों के बुत भी लगाये जाते है। दूसरी ओर गांव के बाहर शहीद नछतर सिंह का बुत तो लगा है, लेकिन अब उसकी हालत ऐसी है कि बुत के चारों और घासफूस पड़ा हुआ है। उसके आसपास कई तरह के पौधे उग गए है, जिनके कारन यह बुत उनके कारन अपनी छवि भी खराब चुका है और इसकी और कोई ध्यान नहीं देता। हालात यह हो गए है कि यह नशा करने वालो का अड्डा बन कर रह गया है लेकिन परिवार और पंचायत और गांव वासियों द्वारा इस स्मारक की संभाल करनी तो दूर शायद यह समझा जा रहा है कि यहां कोई स्मारक है ही नहीं। वही परिवार को सरकार दुवारा मिली सभी सुख सुविधाओ का पूरा आंनद लिया जा रहा है और स्मारक की और से गुजरने के वक्त उस और ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिसके कारण बुत की साफ़ सफाई भी नहीं करवाई जा रही। इस स्मारक के हालात को अवगत करवाते हुए एख समाज सेवी ने इसकी वीडियो वायरल की है। 

    स्मारक की वीडियो वायरल होने के बाद कई समाज सेवी और गांव वासी भी सामने आए। जिन्होंने कहा कि हमारे गांव का सब से छोटी उम्र का बच्चा जो सेना में भर्ती होकर देश के लिए कारगिल में शहीद हो गया, लेकिन आज परिवार की और से उसकी कुर्बानी को भुलाया जा रहा है। बड़े अफ़सोस की बात है कि शहीद की स्मारक आज नशेड़ियो का अड्डा बन कर रह गई है। वहीं गांव वासियों ने कहा कि शहीद नछतर सिंह के परिवार को चाहए कि वह स्मारक की देख भाल करें। क्योंकि परिवार सरकार की और से उसकी शाहदत के बदले सभी सुख सुविधाओ का आनंद मान रहा है। 

    वहीं दूसरी और शहीद के भाई कुलदीप सिंह ने कहा कि सरकार की और से उन्हें समय समय पर सन्मान दिया जा रहा है। वहीं उन्होंने ने अजीब-सा बहाना बनाते हुए कहा कि वह काम में वियस्त होने के कारण स्मारक की सफाई नहीं करवा सके। दूसरी और जब इस बारे धर्मकोट की एसडीएम से बात की तो उन्होंने कहा की हमारे देश में जब भी किसी भी गांव का सैनिक शहीद होता है तो उसकी स्मारक भी परिवार के कहने पर स्थापित करने के लिए मंजूरी भी प्रशासन देता है। गांव वासी और परिवार इसको स्थापित करता है और ऐसी स्मारकों की देखभाल भी परिवार करता है और उसका फर्ज भी है। क्योंकि शहीद की बदोलत ही परिवार को सभी सुख सुविधाए परिवार को मिलती है और परिवार को चाहिए कि वह इस स्मारक की सफाई भी करवाए और अगर कोई हमें कहेगा तो ही हम इसकी देखभाल करवायेगे।

  • टीम ऊना ब्लड सर्विस के उपाध्यक्ष रमन दरोच के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिविर

    टीम ऊना ब्लड सर्विस के उपाध्यक्ष रमन दरोच के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिविर

     शिविर में 55 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ

    ऊना/ सुशील पंडित: टीम ऊना ब्लड सर्विस एनजीओ ऊना द्वारा गांव बदोली में टीम के उपाध्यक्ष रमन दरोच के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।अध्यक्ष लवीश कपिला ने बताया कि इस कैंप में 55 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।इस कैंप में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से सीएमओ संजीव कुमार बर्मा सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।और  विशेष अतिथि के रूप में बदोली गांव के प्रधान रजत दरोच,वार्ड पंच ज्ञान चंद और फुमन सिंह ने शिरकत की।एनजीओ के सदस्यों द्वारा मुख्यातिथि को सम्मानित किया गया।  इस कैंप में मुख्य रूप से राज कुमार, ज्ञानम इंस्टीट्यूट,गुरजिंदर सिंह,डॉक्टर जतिन,परवीन कुमार का सहयोग रहा। उन्होंने सभी का कैंप में आने पर धन्यवाद किया।इस कैंप में लवीश कपिला,आशीष बरमोटा,अनीश कुमार,विकास ठाकुर,राज कुमार,लकी,रोहित,मोहित,अंशु,बालकृष्ण,
    इशांत का मुख्य रूप से सहयोग रहा।
  • पंजाबः इसाई भाईचारे ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पंजाबः इसाई भाईचारे ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    मोगाःणिपुर में बीते दिनों हुई घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस घटना के बाद मणिपुर जल उठा है। वहीं इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई, भारी मात्रा में सम्पति का नुक्सान हुआ है। वहीं पीड़ित को इंसाफ दिलवाने के लिए पूरे देश रोष प्रदर्शन किये जा रहे है। इस घटना पर केंद्र सरकार की और से जांच के आदेश भी दिए गए है, लेकिन फिर भी मामला थम नहीं रहा।

    वहीं पीड़ितों को इंसाफ दिलवाने के लिए इसाई समुदाय भी आगे आ गया है। इस दौरान इसाई भाईचारे ने पीड़ितों को इंसाफ दिलवाने की मांग की है। इसी के चलते फिरोजपुर से एक जत्था पूरे पंजाब में रोष पर्दर्शन कर रहा है और वहीं जत्था आज मोगा पहुंचा, जहां जिले के इसाई भाईचारे ने उनके साथ मिल कर अलग-अलग बाजारों में रोष मार्च किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों को इंसाफ दिलवाने के लिए मोगा डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र दिया।

  • बड़ा हादसाः रावी नदी में गिरी बोलेरो, एक  मौत, दूसरे की तलाश जारी

    बड़ा हादसाः रावी नदी में गिरी बोलेरो, एक मौत, दूसरे की तलाश जारी

    भरमौर: डली के पास शनिवार सुबह एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर रावी नदी में जा गिरी, जिसे हादसे वाले स्थान से कुछ दूरी पर बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में दो लोग सवार थे, जिसमें एक का शव गाड़ी के भीतर से ही बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। बारिश की वजह से तलाशी अभियान में थोड़ी दिक्कत आ रही है। बहरहाल गाड़ी को नदी से निकालने के लिए पुलिस, फायर बिग्रेड और स्थानीय ग्रामीण जुटे हैं, वहीं तहसीलदार होली प्रकश चंद समेत पुलिस चौकी के एएसआई विपन कुमार टीम सहित मौके पर हैं।

  • ਪੰਜਾਬ: ਸੂਬੇ ਅੰਦਰ ਆਏ ਹੜ੍ਹ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪ੍ਰੇਮ ਸਿੰਘ ਚੰਦੂਮਾਜਰਾ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਲਗਾਏ ਇਲਜਾਮ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਸੂਬੇ ਅੰਦਰ ਆਏ ਹੜ੍ਹ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪ੍ਰੇਮ ਸਿੰਘ ਚੰਦੂਮਾਜਰਾ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਲਗਾਏ ਇਲਜਾਮ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ : ਸਾਬਕਾ ਲੋਕ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਪ੍ਰੇਮ ਸਿੰਘ ਚੰਦੂਮਾਜਰਾ ਨੇ ਸੂਬੇ ‘ਚ ਆਏ ਹੜ੍ਹ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਇਲਜਾਮ ਲਗਾਏ। ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਪ੍ਰੇਮ ਸਿੰਘ ਚੰਦੂਮਾਜਰਾ ਅੱਜ ਸ੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚੇ। ਜਿੱਥੇ ਉਹਨਾਂ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਤਿੱਖੇ ਸ਼ਬਦਾ ਨਾਲ ਵਾਰ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੂਬੇ ਅੰਦਰ ਆਏ ਹੜ੍ਹ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਦੇਣ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਮਾਂ ਰਹਿੰਦਾ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕੋਈ ਵੀ ਢੁਕਵੇਂ ਕਦਮ ਨਹੀਂ ਚੁੱਕੇ ਗਏ। ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਪ੍ਰੇਮ ਸਿੰਘ ਚੰਦੂਮਾਜਰਾ ਨੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਹਾੜ ਨਾਲ ਕਾਫੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਹੈਂ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੜ੍ਹ ਕਾਰਨ ਕਿਸਾਨਾਂ ਜਾਂ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਦਾ ਹੋਏ ਨੁਕਸਾਨ ਦਾ ਹਾਲੇ ਤੱਕ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਰਾਹਤ ਪੈਕੇਜ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਹੜੀਆਂ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਜਾਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ, ਉਸ ਦੀ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕਰਨ ਦੀ ਬਜਾਏ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਉਲਟਾ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਬਦਨਾਮ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਲੱਗੀ ਹੋਈ ਹੈ।

    ਚੰਦੂਮਾਜਰਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਉਹ ਲੋਕ ਸਭਾ ਮੇਂਬਰ ਸਨ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਨੂੰ ਚੈਨੇਲਾਈਜ਼ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਫੰਡ ਮੰਗਿਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਨੂੰ ਚੈਨਾਲਾਈਜ਼ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਹਾਂ ਪੱਖੀ ਹੁੰਗਾਰਾ ਵੀ ਦਿੱਤਾ ਸੀ। ਪਰ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪਾਏ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਆਪਣੇ ਹਿੱਸੇ ਦੇ ਪੈਸੇ ਜਮਾਂ ਨਹੀਂ ਕਰਵਾਇਆ ਗਏ, ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਨੂੰ ਚੈਨੇਲਾਈਜ਼ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਮੌਜੂਦਾ ਸਰਕਾਰ ਉਸ ਪੈਸੇ ਨੂੰ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਵਾ ਕੇ ਕੇਂਦਰ ਤੋਂ ਫੰਡ ਲੈ ਕੇ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਨੂੰ ਚੈਨਾਲਾਈਜ਼ ਕਰਵਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਹਰ ਸਾਲ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਹੜ੍ਹ ਦੀ ਮਾਰ ਨਾ ਝੇਲਣੀ ਪਵੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਪ੍ਰੇਮ ਸਿੰਘ ਚੰਦੂਮਾਜਰਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੀਤੇ ਦਿਨੀਂ ਜੋ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਅਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਸਮਝੌਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ ਭਾਵੇਂ ਸੂਬੇ ਦੇ ਕਾਂਗਰਸੀ ਉਸ ਨੂੰ ਨਕਾਰ ਰਹੇ ਹਨ, ਪਰ ਇਹ ਦੋਵੇਂ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਸਮਝੌਤਾ ਕਰਕੇ ਹੁਣ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਬੇਵਕੂਫ ਬਣਾ ਰਹੇ ਹਨ।

  • पंजाबः मां-बेटे के कत्ल में पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

    पंजाबः मां-बेटे के कत्ल में पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

    पटियालाः  जिले में कुछ दिन पहले मां-बेटे के कत्ल का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, मां-बेटे की हत्या का आरोपी कोई ओर नहीं बल्कि उनका रिश्तेदार ही निकला है। जानकारी मिली है कि मृतका के भांजे हरजीत सिंह काका ने हत्या की है। भांजे हरजीत सिंह ने विदेश जाने की चाहत में पैसों के लिए  वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान जांच में जुटी पुलिस के हाथ कुछ सबूत भी लगे थे जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए यह हैरानीजनक सच सामने आया है। पुलिस ने 23 साल के आरोपी हरजीत सिंह उर्फ ​​काका को गिरफ्तार कर लिया है।

    इस आरोपी ने मृतक जसवीर कौर और उसके बेटे हरविंदर सिंह पर चाकू से 11 बार हमला किया था। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे ने सबूत मिटाने के लिए शवों को कमरे के बाथरूम में फेंक दिया और घर की सफाई कर दी थी। घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा ने कहा कि हाल ही में हुए डबल मर्डर मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस को हत्या स्थल से कुछ अहम सबूत मिले हैं।

    जांच करते समय हत्या की जगह पर हरजीत सिंह उर्फ ​​काका की मौजूदगी पाई गई, जिसके बाद हरजीत सिंह उर्फ ​​काका को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके हाथों पर कुछ जख्म भी पाए गए थे। एसएसपी के मुताबिक, कातिल चोरी के इरादे से घर में घुसा था, लेकिन इस दौरान उसने मां-बेटे दोनों की हत्या कर दी। हरजीत सिंह उर्फ ​​काका विदेश जाना चाहता था लेकिन उनके पास विदेश जाने के लिए पैसे नहीं थे। इसी के चलते वह चोरी के इरादे से इस घर में घुसा और सबसे पहले जसवीर कौर को मारने लगा। इस दौरान मां को बचाने के लिए आगे आए बेटे को भी हत्यारे ने मार डाला।

  • पंजाबः बाढ़ पीड़ितों के लिए Nestle India limitd ने भेजी 800 ग्लोसरी की किट, देखें वीडियो

    पंजाबः बाढ़ पीड़ितों के लिए Nestle India limitd ने भेजी 800 ग्लोसरी की किट, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में पिछले दिनों बाढ़ जैसे हालातों के कारण कई जिलों में अभी भी हालात खराब है। वहीं बीते दिनों धर्मकोट हल्के में आई सतलुज में बाढ़ के कारण इस हल्के के करीब 4 से 5 गांव पूरी तरह से प्रभावित हुए है। बाढ़ प्रभावित लोगों को जहां समाज सेवी संस्थाएं अपना सहयोग दे रही है, वहीं पंजाब सरकार द्वारा Nestle India Ltd के सहयोग से 800 ग्लेसरी की किट भेजी जा रही है।

    जिससे बाढ़ पीड़ितों की मदद की जा सके।वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए विधायक लाडी डोस ने बताया कि धर्मकोट एरिया के काफी गांव सतलुज दरिया के साथ सटे हुए है। इस आपदा के कारण करीब 4 से 5 गांव प्रभावित हुए है। जिनमें करीब 600 के करीब परिवार रहते है, जहां बहुत नुकसान हुआ है। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी वहां के हालात काफी ठीक हो गए है। विधायक ने कहा इनकी सहायता के लिए आज सरकार द्वारा Nestle India Ltd  के सहयोग से 800 गलेसरी किट भेजी गई। जिसमें घर की रसोई का सारा सूखा राशन है। इसे ट्रालियों में लोड करके भेजा जा रहा है। विधायक ने कहा कि आगे भी सरकार द्वारा इसी तरह मदद की जायेगी। वहीं दूसरी ओर किसानों को लेकर विधायक ने कहा कि किसानों की भरपाई सरकार के वायदे के मुताबिक की जाएगी।

  • देवर पर लगे भाभी से दुष्कर्म करने के आरोप, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    देवर पर लगे भाभी से दुष्कर्म करने के आरोप, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 9 से बड़ी खबर सामने आई है। जहां भाभी ने देवर पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए है। इस मामले की शिकायत महिला ने पुलिस को दे दी है। वहीं सेक्टर 10 के चौंकी इंचार्ज जगदीश चंद्र ने मामला दर्ज करके अगली करवाई शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने बताया कि देवर की पत्नी कुछ दिन अपने घर उत्तर प्रदेश गयी हुई थी। जिसके कारण सेक्टर 9 में किराए के मकान पर रहने वाले अपने देवर को वह खाना देने जाती थी। महिला का आरोप है कि दिनेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला ने देवर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। पीड़ित महिला पंचकूला में ही रहती है। 

    वहीं एसएचओ अजित सिंह ने बताया कि जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुनीता चोखन ने महिला के 164 के बयान दर्ज करके महिला का मेडिकल करवाकर एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी दिनेश को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • बस स्टैंड के पास चलते टेंपों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    बस स्टैंड के पास चलते टेंपों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    नादौन: बस स्टैंड के पास इंद्रपाल चौक पर चलते टेंपों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक टैंपो धू-धू कर जल गया। आग लगने की खबर मिलते ही काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। चौक के एक तरफ की ट्रैफिक भी बंद हो गई। इस चौक के साथ ही पुलिस चौकी भी है। टैंपो जलता रहा और लोग वीडियो बनाते रहे और फोटो खींचते रहे। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसएचओ कुलदीप सिंह पटियाल के नेतृत्व में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसएचओ कुलदीप सिंह पटियाल ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। घटनाक्रम कैसे और क्यों घटा इसका पता तो छानबीन के बाद ही चल पाएगा।

  • क्रिकेट इतिहास में पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगा अमेरिका

    क्रिकेट इतिहास में पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगा अमेरिका

    नई दिल्लीः भारत में इसी साल वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है। इस वर्ल्ड कप का शेड्यूल फाइनल हो गया था लेकिन खबरें हैं कि इसमें कुछ बदलाव हो सकते हैं। इस बीच अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तारीखें सामने आई हैं। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक ये टी20 वर्ल्ड कप अगले साल चार से 30 जून के बीच खेला जाएगा। अमेरिका और वेस्टइंडीज के 10 शहरों में 27 दिन तक 20 टीमों के बीच 55 मैच होंगे। 147 साल के क्रिकेट इतिहास में अमेरिका पहली बार ICC के किसी ग्लोबल इवेंट की मेजबानी करेगा।

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अमेरिका के शॉर्टलिस्ट किए गए 4 शहरों को इंस्पेक्ट कर लिया है, इनमें से 3 को इंटरनेशनल स्टेटस नहीं मिला है। अगले कुछ महीनों में सभी वेन्यू फाइनल कर दिए जाएंगे।

    अमेरिका के 4 शहरों फ्लोरिडा, मोरिसविले, डालास और न्यू यॉर्क को फिलहाल शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें केवल फ्लोरिडा स्थित लॉडरहिल स्टेडियम को ही इंटरनेशनल स्टेटस मिला है। यहीं अगस्त में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 टी-20 मैच भी खेले जाएंगे। बाकी 3 शहरों को इंटनरेशनल स्टेटस मिलना बाकी है। ICC गाइडलाइन के अनुसार, वर्ल्ड कप होस्टिंग के लिए इंटरनेशनल स्टेटस मिलना जरूरी है।

    मोरिसविले (चर्च स्ट्रीट पार्क) और डालास (ग्रैंड पीयर स्टेडियम) में फिलहाल मेजर लीग टी-20 टू्र्नामेंट के मैच खेले जा रहे हैं, जबकि न्यू यॉर्क (वैन कोर्टलैंट पार्क इन द ब्रॉन्क्स) में फ्रेंचाइजी या इंटरनेशनल किसी भी लेवल का कोई मैच आयोजित नहीं हुआ। अमेरिकी शहरों में टूर्नामेंट के कुछ मैचों के साथ ज्यादातर वॉर्म-अप मुकाबले होंगे। वहीं वेस्टइंडीज में वॉर्म-अप मैच कम और मुख्य मुकाबले ज्यादा होंगे।

    2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सा लेंगी। होम टीम अमेरिका और वेस्टइंडीज समेत पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में टॉप-8 पोजिशन पर रहीं टीमें पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं। अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने टी-20 रैंकिंग के आधार पर क्वालिफाई किया। वहीं इसी सप्ताह आयरलैंड, स्कॉटलैंड और पापुआ न्यू गिनी (PNG) ने रीजनल क्वालिफायर्स के जरिए टूर्नामेंट में जगह बनाई।

    आयरलैंड और स्कॉटलैंड ने यूरोप रीजन क्वालिफायर्स में टॉप कर जगह बनाई, जबकि PNG ने एशिया-पेसिफिक क्वालिफायर्स में टॉप किया। टूर्नामेंट में 5 टीमें और क्वालिफाई करेंगी। इनमें अमेरिकन क्वालिफायर से एक, अफ्रीका से 2 और एशिया रीजन से 2 और टीमें आएंगी।