Blog

  • जनसमर्थन महाअभियान को लेकर ऊना शहरी इकाई की अहम बैठक का आयोजन

    जनसमर्थन महाअभियान को लेकर ऊना शहरी इकाई की अहम बैठक का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुरू किए गए जनसंपर्क से जनसमर्थन महाअभियान को लेकर ऊना शहरी इकाई की अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल सिंह सत्ती विशेष रूप से मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी के इस अभियान को सभी 11 वर्ड में जन जन तक पहुंचाने के लिए वार्ड अनुसार कमेटियों का गठन किया गया। अब यही कमेटियां शहर भर में भाजपा के जनसंपर्क से जनसमर्थन अभियान की कमान संभालते हुए प्रत्येक शहरवासी से संपर्क कर उन्हें केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों के बारे में जागरूक करेंगी। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल सिंह सत्ती ने कार्यकर्ताओं से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मौजूदा प्रदेश कांग्रेस सरकार के हालात से महीने में ही बुरी तरह बिगड़ चुके हैं, कांग्रेस सरकार पूरी तरह माफिया की कठपुतली बन कर रह चुकी है। कांग्रेस द्वारा प्रदेश में माफिया राज के साथ-साथ तबादला उद्योग को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया। नगर परिषद के निवासियों को मौजूदा सरकार के इस माफिया संरक्षक चेहरे से भी परिचित कराएं। इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष नवीन पुरी , शहरी भाजपा अध्यक्ष जनक राज खजांची ,कैप्टन चरणदास ,बलविंदर नत्थू ,सुखविंदर सांगरा,नगर परिषद की अध्यक्ष पुष्पा देवी उपाध्यक्ष विनोद कुमार पुरी, पूर्व उपाध्यक्ष पवन कपिला पार्षद ममता कश्यप, उर्मिला चौधरी, रितु अशोत्रा, सुरजीत सैनी खामोश जैतक, संदीप कश्यप, विनय आगरा, अनिल सैनी ,शिव कपिला, हरमेश प्रभाकर ,जय ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • पंजाबः पूर्व प्रभारी और इंचार्ज अकाली दल में हुए शामिल 

    पंजाबः पूर्व प्रभारी और इंचार्ज अकाली दल में हुए शामिल 

    पटियालाः नाभा निर्वाचन क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल के पूर्व प्रभारी रहे वरिष्ठ राजनेता सरदार मक्खन सिंह लालका आज शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल की उपस्थिति में अकाली दल में शामिल हो गए। वहीं मक्खन सिंह लालका के पार्टी में शामिल होने पर सुखबीर सिंह बादल ने धन्यवाद किया। सुखबीर बादल ने कहा सरदार लालका एक पंथक नेता हैं जो काफी समझदार हैं और पार्टी में उनकी वापसी से नाभा और आसपास के इलाकों में पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने सरदार लालका और उनके समर्थकों को पार्टी में पूरे सम्मान और सम्मान का आश्वासन दिया। सरदार लालका ने पार्टी अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि वह अकाली दल के एक वफादार और अनुशासित सिपाही के रूप में पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।

  • स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण के लिए अपनी भागीदारी करें सुनिश्चित

    स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण के लिए अपनी भागीदारी करें सुनिश्चित

    ऊना/सुशील पंडित : कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि पर्यावरण पर बढ़ते मानवीय दबाव के कारण जहां हमारी जल, जंगल व जमीन लगातार प्रभावित हो रही है तो वहीं पर्यावरणीय असंतुलन के कारण इन्सान को कई तरह के खतरों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने पर्यावरण नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों का कम से कम प्रयोग करने तथा पर्यावरण मित्र उत्पादों एवं पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने को कहा ताकि हमारी ओजोन परत सुरक्षित रह सके। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रामीण आजीविका मिशन तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के संयुक्त तत्वाधान में गगरेट, बंगाणा व ऊना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
    बंगाणा के बीडीओ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टों ने की। इस मौके उन्होंने थानाकलां, डीहर, खरियालता व दौबड़ पंचायतों की 270 स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को एग्री न्यूट्री गार्डन किट वितरित की। उन्होंने उपस्थित लोगों से स्वच्छ पर्यावरण बनाने के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने उपस्थित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अधिक से अधिक पौधे रोपित करने को कहा ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी भी स्वस्थ व सुरक्षित रह सके। दौरान बीडीओ सुरेंद्र जेटली भी उपस्थित रहे।

    गगरेट की ग्राम पंचायत अम्बोटा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा ने की। इस मौके पर उन्होंने कस्टम हायरिंग संेटर का भी शुभारंभ किया। उन्होंने अम्बोटा ग्राम पंचायत की 150 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को एग्री न्यूट्री गार्डन किट वितरित की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण से वातावरण में काफी बदलाव बा रहे हैं जोकि हम सभी के लिए एक चिंता का विषय है। उन्होंने आमजन से पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा ताकि हम सभी स्वच्छ पर्यावरण में सुरक्षित व स्वस्थ रह सके। इस अवसर पर बीडीओ शिवानी शर्मा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरेाज, जिप सदस्य रजनी, पंचायत प्रधान सहित अन्य उपस्थित रहे।

    इसके अतिरिक्त विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत डंगोली में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सुदेश पंडित ने की। उन्होंने विकास खंड की 4 पंचायतों डंगोली लमलैहड़ी, झम्बर व मदनपुर की 173 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को एग्री न्यूट्री गार्डन किट वितरित की। इस दौरान बीडीओ किशोरी लाल वर्मा तथा प्रधान डंगोली कंचन उपस्थित रही।

  • औद्योगिक नगर बददी में 21 जून को मनाया जाएगा राज्य स्तरीय योग दिवस 

    औद्योगिक नगर बददी में 21 जून को मनाया जाएगा राज्य स्तरीय योग दिवस 

    माज के हर वर्ग व हर संस्था को जोडा जाएगा: डा श्रीकांत 

    शहर की 31 संस्थाओं ने एक बडी बैठक में लिया संपकल्प

    योग के महत्व को दर्शाने को दिया जाएगा बडा संदेश:किशोर

    बददी / सचिन बैंसल :  भारत की सांस्कृतिक विरासत ‘योग’ को पूरा विश्व इस बार नौवां अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में 21 जून को मनाने जा रहा है । इसी कडी में बददी शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाएं मिलकर बददी के दशहरा मैदान में सामूहिक योग दिवस का आयोजन करती हैं । कोविड के कारण 3 वर्ष यह कार्यक्रम बडे स्तर का नहीं मनाया गया । इस बार योग दिवस को भव्य स्वरूप में मनाने के उद्देश्य से एक योजना बैठक हिमुडा काम्पलेकस फेस 1 में रखी गई थी । बैठक की अध्यक्षता हरिओम योगा सोसाईटी के चेयरमैन डा श्रीकांत शर्मा ने की जबकि योग भारती के प्रांत संगठन मंत्री डा. किशोर ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित हुए। कार्यक्रम में योग भारती ,श्री हरिओम योगा सोसायटी के तत्वावधान में बददी शहर की लगभग 31 संस्थाओं के 40 से उपर पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक फेस 1 स्थित किशोर योगा एकेडमी में सम्पन्न हुई जिसमें 21 जून को होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।

    इस कार्यक्रम में संख्या की दृष्टि से 5100 व्यक्तियों को योग दिवस पर शामिल करने का लक्ष्य तय किया गया। यह भी तय किया गया कि नौंवा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम शहर के बीच फेस 3 में बददी के सबसे बड़े ग्राउंड दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा इस मीटिंग में योग भारती,श्री हरिओम योगा सोसायटी, सेवा भारती, हिंदू जागरण मंच, आर.एस.एस, रैजिडैन्टस वैलफेयर एसोसिएशन फेस 3, रैजिडैन्टस वैलफेयर एसोसिएशन फेस 1-2 , गुज्जर समाज कल्याण परिषद , ओमेक्स रैजिडैन्टस वैलफेयर सोसाइटी, अमरावती रैजिडैन्टस वैलफेयर सोसाइटी, बसन्ती बाग वैलफेयर एसोसिएशन,जैन युवा मंडल, रोटरी क्लब बददी,एन.यू.जे (इंडिया ) पत्रकार संगठन, आर्य समाज, लघु उद्योग भारती, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री, राष्ट्रीय मजदूर संघ, सीनियर सिटीजन एसोसिएशन, ऋषि अपार्टमेंट वैलफेयर एसोसिएशन,श्री श्याम गौशाला, पूर्वांचल सेवा समिति, पतंजलि परिवार,हिमसिखा वैलफेयर सोसाइटी, रोड़ सेफ्टी क्लब बददी , प्रेस क्लब बददी, हिमालय जनकल्याण समिति, गद्दी समुदाय,कृष्णा वैलफेयर सोसाइटी, हिम जन कल्याण समिति,  भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस पार्टी, अग्रवाल सभा ,कर्मचारी संगठन,भारत विकास परिषद, भारतीय मजदूर संघ, पार्षद नगर परिषद, कैलास बिहार सोसायटी,एन.आर.आई फ्लैट्स सोसायटी, संयुक्त व्यापार मंडल,के पदाधिकारियों ने शिरकत की । डा श्रीकांत शर्मा व किशोर ठाकुर ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह गैर राजनीतिक होगा और सामाजिक स्तर पर इसका आयोजन होगा। बहुत सारे महानुभावों ने पहले ही अपने अपने सामर्थय के हिसाब से कार्यक्रम के लिए आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की।

  • पंजाब से बड़ी खबरः आप विधायक की गाड़ी से टक्कर में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    पंजाब से बड़ी खबरः आप विधायक की गाड़ी से टक्कर में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः जालंधर मुख्यमार्ग पर नवांशहर के लंगड़ोआ बाईपास के पास बाबा बकाला से आप विधायक दलबीर सिंह टौंग की गाड़ी से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। हादसे में विधायक घायल हो गए हैं। उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया। विधायक की फॉच्यूर्नर गाड़ी स्विफ्ट कार से टकराई है। विधायक दलबीर सिंह टौंग अपनी फॉच्यूर्नर कार (पीबी02ईजे-0039) से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। लंगड़ोआ बाईपास के पास हादसा हुआ है।

    स्विफ्ट कार में सवार बुजुर्ग दर्शन सिंह मजारी की मौत हो गई जबकि चालक बलवीर सिंह धमाई घायल है। इस दौरान विधायक की गाड़ी में सवार उनके पर्सनल स्टाफ के सदस्यों को भी मामूली चोट आई है। विधायक के पीए सरविंदर सिंह ने बताया कि विधायक ठीक हैं और उन्हें अमृतसर ले जाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गाड़ियों को खेतों से बाहर निकलवा दिया गया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੈਂਗਸਟਰ ਦਿਲਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਦਾ ਮਿਲਿਆ ਇੱਕ ਦਿਨ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਗੈਂਗਸਟਰ ਦਿਲਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਦਾ ਮਿਲਿਆ ਇੱਕ ਦਿਨ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਨੰਗਲ : ਗੈਂਗਸਟਰ ਦਿਲਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਢਾਹਾਂ ਉਰਫ਼ ਬਾਬਾ ਬਾਰੇ ਨੰਗਲ ਤੋਂ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਆਰਮਜ਼ ਐਕਟ ਦੇ ਤਹਿਤ ਦੋਸ਼ੀ ਗੈਂਗਸਟਰ ਦਿਲਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਢਾਹਾਂ ਉਰਫ਼ ਬਾਬਾ ਨੂੰ ਨੰਗਲ ਜੁਡੀਸ਼ਲ ਕੋਰਟ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ ਗਿਆ । ਜਿੱਥੇ ਨੰਗਲ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਆਰਮਜ਼ ਐਕਟ ਦੇ ਤਹਿਤ ਦਿਲਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਾਬੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਹੈ। ਇਸ ਤਹਿਤ ਨੰਗਲ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਹੋਰ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਕੋਲੋਂ ਪੰਜ ਦਿਨਾਂ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਮੰਗਿਆ ਗਿਆ ਸੀ, ਪਰ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਲੋਂ ਨੰਗਲ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਿਲਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਢਾਹਾਂ ਦਾ ਇਕ ਦਿਨ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।

    ਸੈਕਟਰ-43 ਨੇੜੇ ਪੁਲਿਸ ਤੇ ਗੋਲੀਬਾਰੀ ਕਰਨ ਦਾ ਸਰਪੰਚ ਸਤਨਾਮ ਕਤਲ ਕੇਸ ਅਤੇ ਗਾਇਕ ਪਰਮੀਸ਼ ਵਰਮਾ ਨੂੰ ਗੋਲੀ ਮਾਰਨ ਵਰਗੇ ਗੰਭੀਰ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਨੇ ਜਿਸ ਨੂੰ ਵੇਖਦੇ ਹੋਏ ਪੁਲੀਸ ਵੱਲੋਂ ਨੰਗਲ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਿਚ ਇਸ ਦੀ ਪੇਸ਼ੀ ਦੇ ਮੌਕੇ ਉਕਤ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸਨ।

  • ढाई साल के बच्चे ने चबाया 3 फुट का सांप, मौत

    ढाई साल के बच्चे ने चबाया 3 फुट का सांप, मौत

    फर्रुखाबाद: यूपी के फर्रुखाबाद में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक बच्चे के काटने से साँप की मौत हो गई है। खेल खेल में बच्चे ने सांप को मुँह में पकड़ लिया और अपने दांतों से चबा डाला जिससे सांप की मौके पर ही मौत हो गयी। बच्चा मरा हुआ सांप निगलने ही वाला था कि उसकी दादी वहां पहुंच गई उन्होंने उसका मुंह देखा, तो होश उड़ गए। आनन-फानन में वह बच्चे और मर चुके सांप के बच्चे को पॉलिथीन में बंद करके अस्पताल ले गई। जहां उसे भर्ती कराया। कुछ देर इलाज के बाद परिजन बच्चे को घर ले गए।

    डॉ. मोहम्मद अलीम अंसारी ने बताया, कि काफी देर इलाज करने के बाद उसे स्वस्थ घोषित कर दिया है। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर घर चले गए है। मासूम बच्छा अभी दूध ही पीता है। इसीलिए वह सांप के बच्चे को निगल नहीं पाया। अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। 3 फुट के सांप का बच्चा मुंह में पूरी तरह से सफेद पड़ गया था। फिलहाल वह पूरी तरह से स्वस्थ है। दादी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अक्षय मेरा नाती है जिसने सांप को मुंह से चबा लिया जिससे सांप की मौत हो गई। बच्चे के ईलाज के लिए लेकर आए हैं अब बच्चा ठीक है। पहली बार एसा हुआ है।

    पूरा मामला फर्रुखाबाद जिले के कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र का है। मदनापुर गांव के रहने वाले दिनेश का ढाई साल का बच्चा अक्षय घर के आँगन में खेल रहा था। तभी आंगन में कहीं से एक सांप का बच्चा अक्षय के पास आ गया। अक्षय उसके साथ भी खेलने लगा। खेल-खेल में अक्षय ने सांप को मुँह में पकड़ लिया और उसे खूब चबाया। इससे सांप लहुलूहान हो गया। जब अक्षय की दादी सुनीता ने बच्चे को सांप चबाते हुए देखा तो उसने उसके मुँह से सांप के बच्चे को निकला। सांप को गहरा घाव लगा था उसने वहीं मौके पर ही दम तोड़ दिया। बच्चे अक्षय की हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में दादी जिला अस्पताल लोहिया लेकर पहुंची और अक्षय का इलाज करवाया। अब बच्चा ठीक है।

  • आंधी से स्टेडियम का गिरा बोर्ड, गाड़ी सहित मलबे में दबे लोग

    आंधी से स्टेडियम का गिरा बोर्ड, गाड़ी सहित मलबे में दबे लोग

    लखनऊः इकाना स्टेडियम में सोमवार की शाम तेज आंधी से एक बड़ा बोर्ड गिर गया है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक कार नीचे दब गई। इसी के साथ 2 से 3 व्यक्तियों के दबने की भी खबर है। मलबे में दबे घायलों को निकालने की कोशिशें जारी हैं। हादसे के तुरंत बाद पुलिस वहां पहुंच गई है। स्पेशल डीजी एलओ का कहना है कि दो से तीन लोग नीचे दबे हैं। क्रेन की मदद ली जा रही है। राहत व बचाव कार्य जारी है। इस स्टेडियम में हाल ही IPL के मैच भी हुए हैं।

  • पंजाबः प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का बड़ा फैसला,  नशा तस्कर के बच्चे को नहीं पढ़ाएंगे

    पंजाबः प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का बड़ा फैसला,  नशा तस्कर के बच्चे को नहीं पढ़ाएंगे

    मानसाः पंजाब के मानसा जिले के सभी निजी स्कूलों की संस्था प्राइवेट स्कूल यूनियन बैठक में एक अनोखा फैसला लिया है। बैठक में जिले में नशे की बेतहाशा बिक्री और नशे की गिरफ्त में जा रही युवा पीढ़ी पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि नशा बेचकर लोगों के बेटे-बेटियों को बर्बाद करने वाले लोगों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। यह घोषणा की गई कि नशीले पदार्थों की बिक्री में शामिल व्यक्तियों के बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला नहीं दिया जाएगा। किसी भी प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले नशा बेचने वालों के बच्चों के नाम काटे जाएंगे। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश सचिव हरदीप सिंह जटाना ने कहा कि शिकायतों के आधार पर जांच की जाएगी। अगर कोई व्यक्ति नशे के धंधे में लिप्त पाया जाता है तो उसके बच्चे का नाम निजी स्कूल से काट दिया जाएगा। नशा बेचने वालों के कुछ बच्चे भी नशा खरीदते हैं। इसी कारण इस तरह का कदम उठाया गया है। 

    वहीं जिला शिक्षा अधिकारी हरिंदर सिंह भुल्लर ने कहा कि प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का फैसला पूरी तरह गलत है। इसमें बच्चों का क्या कसूर है। अभिभावक गलत हैं तो उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बुलाकर बात की जाएगी। दरअसल, संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में नशा बेचने के आरोपी व्यक्ति के स्कूल जाने वाले बच्चों को व्यक्तिगत रूप से उनके पास ले जाया जाएगा और संबंधित व्यक्ति से तत्काल नशा बेचने से रोकने की अपील की जाएगी। अपील के बावजूद अगर वह गुप्त रूप से या खुलेआम नशा बेचना जारी रखता है तो स्कूल 15 दिन का लिखित नोटिस देकर छात्र का नाम स्कूल से काट देगा। संगठन के नेताओं ने आम लोगों और नशा मुक्त समाज बनाने में लगे समाज सेवी संगठनों से अपील की है कि वे नशा तस्करों के बारे में स्कूलों को लिखित रूप में सूचित करें। जहां भी असामाजिक लोगों के बच्चे पढ़ रहे हैं, वे तुरंत कार्रवाई करेंगे। नेताओं ने जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों से भी नशा बेचने में शामिल लोगों को चेतावनी देने को कहा है। न मानने की स्थिति में उनके बच्चों के नाम काटने का फरमान जारी किया है। 

    पंजाब किसान यूनियन के गुरजंट सिंह, कॉलेज स्टूडेंट यूनियन के सुखजीत रामानंदी और मजदूर मुक्ति मोर्चा के विजय भीखी ने कहा कि नशे का सबसे बुरा असर स्कूली छात्रों पर पड़ता है। अगर प्राइवेट स्कूल यूनियन इस प्रकार का एक्शन लेती तो नशे की बिक्री आवश्यक रुकेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ उप प्रधान सुरेश सिंगला, महासचिव लक्खा सिंह, मुख्य वक्ता जसविंदर सिंह जौड़किया, कुलदीप सिंह, जगतार सिंह, जगजीत कौर धालीवाल, हरप्रीत सिंह पुरबा, गुरप्रीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। प्राइवेट स्कूल यूनियन के इस फैसले की सराहना करते हुए लिबरेशन पार्टी के प्रदेश सचिव राजविंदर सिंह राणा ने कहा कि इस तरह की घोषणा से नशा बेचकर लोगों के बेटे-बेटियों को बर्बाद करने वालों की नींद खुल जाएगी कि अगर वे नहीं सुधरेंगे तो उनके अपने बच्चे भी बर्बाद हो जाएंगे।

    यूनियन के मुताबिक परमिंदर सिंह उर्फ झोटा करीब एक साल पहले नशे की लत में फंस गया था। इसके बाद परमिंदर अमृतधारी हो गया और पूरी तरह से नशे को त्याग दिया। उसे पता था कि किन-किन मेडिकल स्टोर पर नशा बिकता है। इसके खिलाफ अभियान चलाना शुरू किया। ऑटो लेकर बाजारों में नशे से बचने के लिए अनाउंसमेंट करके लोगों को जागरूक करने लगा। इसी बीच किसी के साथ छोटा-मोटा विवाद होने पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह देख सभी जत्थेबंदियां परमिंदर के पक्ष में उतर आईं। इसी के मद्देनजर प्राइवेट स्कूल यूनियन ने यह फैसला लिया है।

  • Poision Attack: लड़कियों के 2 स्कूलों में स्टूडेंट्स को दिया गया जहर, 80 छात्र अस्पताल में भर्ती

    Poision Attack: लड़कियों के 2 स्कूलों में स्टूडेंट्स को दिया गया जहर, 80 छात्र अस्पताल में भर्ती

    अफगानिस्तान: तालिबान राज में दो स्कूलों की करीब 80 छात्राओं को जहर दिया गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसा माना जाता है कि अगस्त, 2021 में तालिबान शासन आने के बाद महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों और आजादी खत्म किए गए थे, लेकिन उन्हें जहर देने की पहली घटना सामने आई है।  तालिबान ने देश में लड़कियों को छठी कक्षा से आगे की पढ़ाई पर रोक लगा दी है। इसके अलावा महिलाओं को अधिकांश नौकरियों और सार्वजनिक स्थानों से भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

    ये हमले उत्तरी अफगानिस्तान के सर-ए-पुल प्रांत में शनिवार और रविवार को हुए। शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जहर देने वाले व्यक्ति की व्यक्तिगत दुश्मनी थी, लेकिन विस्तार से बारे में नहीं बताया गया। प्रांतीय शिक्षा विभाग के प्रमुख मोहम्मद रहमानी ने कहा कि संगचरक जिले में करीब 80 छात्राओं को जहर दिया गया। उन्होंने कहा कि नसवान-ए-कबोद आब स्कूल में 60 छात्रों को जहर दिया गया था और नसवान-ए-फैजाबाद स्कूल में 17 अन्य को जहर दिया गया था।  न्यूज एजेंसी को उन्होंने बताया कि दोनों प्राथमिक स्कूल एक-दूसरे के करीब हैं और एक के बाद एक उन्हें निशाना बनाया गया। हमने छात्रों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है और वह सभी ठीक हैं। रहमानी ने कहा कि इस मामले में विभाग की जांच जारी है।

    शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि किसी ने आपसी रंजिश की वजह से हमलों को अंजाम देने के लिए किसी तीसरे पक्ष को रुपये दिए। उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि लड़कियों को कैसे जहर दिया गया या उनकी चोटों की प्रकृति क्या थी। रहमानी ने उनकी उम्र नहीं बताई लेकिन कहा कि वे कक्षा एक से छह तक के हैं। इससे पहले पड़ोसी देश ईरान के स्कूलों में कई लड़कियों को जहर दिया गया था। बीते साल नवंबर से अबतक हुई इन घटनाओं में कई छात्राएं गंभीर रूप से बीमार हो गईं, हालांकि इन घटनाओं के पीछ कौन था, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।