Blog

  • पंजाबः The Blind Tiger में पुलिस की रेड, मालिक पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    पंजाबः The Blind Tiger में पुलिस की रेड, मालिक पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब स्थित अमृतसर के रणजीत एवेन्यू में बने The Blind Tiger हॉल में पंजाब पुलिस ने रेड की। पुलिस ने चेकिंग दौरान रणजीत एवेन्यू में स्थित The Blind Tiger हॉल के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि The Blind Tiger हॉल में कस्टमर्स को फ्लेवर्ड तंबाकू के साथ हुक्का पिलाया जा रहा था। जिसकी उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि The Blind Tiger हॉल में सरेआम हुका पिलाया जा रहा था।

    इस दौरान पुलिस ने रेड कर The Blind Tiger हॉल के मालिक हितेश के खिलाफ मामला दर्ज करके हुके सहित कई सामान जब्त कर लिया है। वहीं इस मामले में एक को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने रंजीत एवन्यू के सभी बार, रेस्टोरेंट्स, पब और डिस्कस को हिदायत दी है कि अगर कहीं भी गैरकानूनी तरीके से हुका पिलाया पाया गया तो उन पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। 

    बता दें कि The Blind Tiger हॉल में पहले भी कई बार पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। अभी कुछ माह पहले भी यहां से कई हुके बरामद किए गए थे। लेकिन इसके बावजूद The Blind Tiger हॉल में सरेआम हुका पिलाने का काम जारी था। जिसके चलते देर रात पुलिस ने मालिक हितेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः दो पक्षों में पैसों के लेकर हुआ विवाद, जमकर चले लात घूंसे, देखें वीडियो

    पंजाबः दो पक्षों में पैसों के लेकर हुआ विवाद, जमकर चले लात घूंसे, देखें वीडियो

    अमृतसरः इंड्रस्टी एरिया में भगवती मिठाई की फैक्ट्री के मालिक और रिषभ नामक व्यक्ति में हाथापाई का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। जिसमें दोनों पक्षों को काफी चोटे आई है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित बर्तनों की दुकान के मालिक रिषभ अग्रवाल ने बताया कि लारेंस रोड पर बर्फी नामक नई दुकान खुली है।

    उसने बताया कि वह 3 महीने से उन्हें सामान दे रहा है। अब उन्होंने एक माह पहले दुकान का महूर्त किया है। जिसके बाद उन्होंने मेरा फोन उठाना बंद कर दिया। जिसके बाद इनकी दुकान पर कई बार गया, लेकिन उन्होंने उससे सही ढंग से बात नहीं की। पीड़ित ने बताया कि उसने उक्त दुकान मालिक से 2 लाख रुपए लेने है। जिसके बाद आज खुद उन्होंने फोन कर उसे बुलाया और कहा कि अपना 3 महीने के हिसाब वेरीफाई करवाओ।

    पीड़ित ने कहा जब मैने सामान वैरीफाई करवा दिया और उसके बाद उनसे पैसे मांगे तो उन्होंने देने से मना कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि दुकान में पराग जैन, अकुंश जैन ने रोड से हाथापाई की। इस दौरान उन्होंने उसके मुंह पर जूते आदि सामान उठाकर मारा। इस दौरान उसके कई गंभीर चोटे आई है। इस घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी पराग मदान और अकुंश मदान को थाने ले गई। 

    वहीं पुलिस चौकी बल कलां के एएसआई जुगल किशोर ने बताया कि इंड्रस्टी एरिया में भगवती मिठाई की फैक्ट्री है, जोकि पराग जैन के नाम है। पीड़ित ने उनसे मशीन और हलवाई के इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तनों के सामान के पैसे लेने थे। जिसको लेकर दोनों में हाथापाई हुई है। इस दौरान दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एएसआई ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद बनती कार्रवाई की जाएंगी।

  • दर्दनाकः कार में हुआ ब्लास्ट, जिंदा जले चाचा-भतीजा

    दर्दनाकः कार में हुआ ब्लास्ट, जिंदा जले चाचा-भतीजा

    हिमाचलः हिमाचल प्रदेश से एक बुरी खबर सामने आई है। बुधवार की रात को एक सड़क हादसे में 2 युवक जिंदा जल गए। पधर-जोगेंद्रनगर वाया नौहली राजमार्ग में दमेला के पास हुई टक्कर के बाद कार में ब्लास्ट हुआ और आग लग गई, जिसमें कार सवार 2 युवक जल गए और तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। एक युवक को राहगीरों ने समय रहते कार से निकाल लिया, लेकिन बाकी 2 को नहीं बचा पाए। वहीं दोनों मृतक रिश्ते में चाचा-भतीजा बजाए जा रहे हैं।

    यह हादसा रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को पधर सिविल अस्पताल पहुंचाा, जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है। वहीं कार में आग लगने से जिंदा जले दोनों युवकों के कंकाल मात्र शेष बचे, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लिया। कार भी जब्त कर ली गई है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

    DSP पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि मृतकों की पहचान भुवन सिंह(38) और सुनील कुमार (28) निवासी सजेहड़ डाकघर नौहली तहसील पधर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। जख्मी युवक पदम् सिंह (27) पुत्र दौलत राम नौहली पंचायत के चाभ भराड़ू गांव का रहने वाला है। उसके होश में आने पर पता चलेगा कि वे कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह का पुतला फूंकने पहुंची शिव सेना, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    पंजाबः अमृतपाल सिंह का पुतला फूंकने पहुंची शिव सेना, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में आज शिवसेना समर्थक संत सिंह सुखा सिंह चौक (4S चौक) पर अमृतपाल सिंह का पूतला फूकंने के लिए पहुंचे। जहां पर उनके विरोध में सिख जत्थेबंदिया भी पहुंच गई और वहां पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मामला गरमाता देख पंजाब पुलिस उनके बीच आकर खड़ी हुई और प्रोटेस्ट को स्थगित कर दिया गया।  मामले की जानकारी देते हुए प्रधान संजीव ने बताया कि अमृतपाल की तरफ से अजनाला में की गई घटना दुखदायी है। उसने एक तरफ श्री गुरु ग्रंथ साहिब का आसरा लेकर अजनाला पुलिस थाने पर हमला किया, वहीं दूसरी तरफ पुलिस पर दबाव भी बनाया। पुलिस उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही। जिसके बाद इस प्रोटेस्ट को आयोजित किया गया है।

    शिव सेना द्वारा अमृतपाल सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करने की जानकारी मिलते ही सिख जत्थेबंदियां भी 4एस चौक पर पहुंच गई। सिख जत्थेबंदियों ने सख्त वॉर्निंग दी कि वे अमृतपाल का पुतला नहीं फूंकने देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह शिव सेना के सदस्य आए दिन सिखों के खिलाफ बोलते हैं और कभी-कभी भिंडरांवाला का पुतला भी जलाते हैं। ऐसा करके ये पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। शिव सेना के संजीव ने बताया कि पुलिस ने उन्हें पुतला जलाने से रोका। उनका कहना है कि वे अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस ने 7 दिन का अतिरिक्त समय मांगा है।

    अगर 7 दिन में अमृतपाल सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी तो वे दोबारा वापस आकर यहीं अमृतपाल का पुतला फुंकेंगे।अमृतपाल का पुतला फूंकने की जानकारी जैसे ही मिली, पुलिस मौके पर पहुंच गई। सिख जत्थेबंदियों व शिव सेना के बीच आकर उन्होंने पुतला फूंकने से मना कर दिया। उन्होंने शिव सेना के सदस्यों को एक तरफ कर पुतला फूंकने से रोक दिया। वहीं सिख जत्थेबंदियों को भी वहां से जाने के लिए कहा। जिसके बाद स्थिति संभाली जा सकी।

  • जालंधरः मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों में जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    जालंधरः मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों में जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/वरिंदरः बस्ती शेख दशहरा मैदान के सामने 2 पड़ोसियों में पार्क में स्कूटर खड़े करने को लेकर विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हाथापाई करनी शुरू कर एक-दूसरे को घायल कर दिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि इन दोनों पार्टियों के बीच पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी है। मामले की जानकारी थाना 5 की पुलिस को दे दी गई है।

    वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की जा रही है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए घायल अश्वनी ने बताया कि दुकान के कर्मचारी को मकान के मालिक ने गालियां निकालनी शुरू कर दी। इसके बाद तीन लोगों ने उनके पिता के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। जिन्हें सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। वहीं उन्होंने बताया कि इस जगह को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। जिसकी सुनवाई 17 मार्च को होनी है। जिसको लेकर वह उनसे कई बार झगड़ा कर चुके है। 

  • जालंधरः पंचायती जमीन पर कब्जे को लेकर गरमाया मामला, मौके पर पहुंचे पवन टीनू और सुशील रिंकू, देखें Live

    जालंधरः पंचायती जमीन पर कब्जे को लेकर गरमाया मामला, मौके पर पहुंचे पवन टीनू और सुशील रिंकू, देखें Live

    जालंधर, अनिकेत/वरिंदरः काला संघा रोड पर पंचायती जमीन पर कब्जे को लेकर एक बार फिर से मामला गरमा गया है। बीते दिन निगम की इस जमीन पर कब्जा किए जाने को लेकर लोगों ने विरोध किया था। जिसके बाद निगम अधिकारी और भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची थी और निर्माण को रुकवा दिया था। इस दौरान उन्होंने सोमवार तक का कब्जाधारी लोगों को कागज दिखाने का समय दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद आज वेस्ट हलके से पूर्व विधायक सुशील रिंकू और आदमपुर से अकाली दल के पूर्व पवन टीनू मौके पर पहुंचे।

    मामले की जानकारी देते हुए पू्र्व विधायक पवन टीनू ने कहा कि यह एरिया जब निगम प्रशासन के अंडर नहीं था। उस दौरान यहां पंचायत होती थी और उन्होंने 4 दुकाने बनाकर किराए पर दी थी ताकि आमदन का सोर्स बनें। लेकिन अब यह जमीन निगम के अंडर आ गई है और जगह खंडर हो गई। उक्त दुकानदार भी यहां से छोड़कर चले गए है। लेकिन अब कुछ माफिया लोगों ने दीवार पर लिखा निगम के नाम को मिटाने की कोशिश की और इस पर कब्जा करके निर्माण शुरू कर दिया। टीनू ने बताया कि उक्त कब्जाधारियों ने पंचायती लोगों को जान से मारने की धमकियां भी दी है। उन्होंने कहा कि हैरानी वाली बात है कि इस जगह पर कार्रवाई करने के लिए निगम का कोई अधिकारी नहीं आ रहा। जिसके कारण वह खुद आज यहां आए है। उन्होंने कहा कि निगम की जगह पर किसी को कब्जा करने नहीं दिया जाएगा।

    वहीं इस मामले की शिकायत मिलने पर वेस्ट हलके के पूर्व विधायक सुशील रिंकू मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस जगह पर अवैध कब्जा करके निर्माण का कार्य किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इसी तरह डॉक्टर बीम राव अंबेडकर भवन के पास अवैध उसारी का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पंचायती जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर यहां की बावा साहिब वेल्फेयर सोसायटी ने विरोध भी किया था। लेकिन अभी तक बनती कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस कमिशनर और निगम कमिशनर से अपील करते हुए कहा है कि यहां पर गुंडागर्दी को बंद किया जाना चाहिए और इस निर्माण को लेकर जो बनती कानूनी कार्रवाई है वह की जानी चाहिए।

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः 500 आम आदमी क्लीनिक में मुफ्त जांच सेवाएं हुई बंद!

    पंजाब से बड़ी ख़बरः 500 आम आदमी क्लीनिक में मुफ्त जांच सेवाएं हुई बंद!

    चंडीगढ़ः पंजाब में आम आदमी क्लीनिक में मिलने वाली मुफ्त जांच सेवाएं प्रभावित होने वाली हैं। राज्य में चल रहे 500 आम आदमी क्लीनिकों में मुफ्त जांच सेवाएं देने वाली कृष्णा डायग्नोस्टिक्स ने क्लीनिकों में सेवाएं देने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद पंजाब सरकार विपक्षी पार्टी के नेताओं और विधायकों के निशाने पर आ गई है।

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पंजाब के निदेशक ने राज्य भर के सिविल सर्जनों को आदेश भेजकर यह जानकारी दी है। इसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कृष्णा डायग्नोस्टिक्स जो आम आदमी क्लीनिकों में सेवाएं प्रदान करती है उसने 16 फरवरी 2023 के एक पत्र में सूचित किया था कि वह 1 मार्च 2023 से आम आदमी क्लीनिकों और अन्य सिविल अस्पतालों और क्मयूनिटी हेल्थ सेंटर में अपनी सेवाएं बंद कर रही है।

    सरकार के इस आदेश के साथ ही आम आदमी पार्टी ने सभी क्लीनिकों, सिविल अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को अपनी व्यवस्था खुद करने को कहा है। उन्हें 2 मार्च 2023 यानी आज से एकत्र किए गए सभी नमूनों को निकटतम सरकारी प्रयोगशाला में जमा करने का निर्देश दिया गया है। जबकि पहले कृष्णा लैबोरेटरी आम आदमी पार्टी के क्लिनिक से सैंपल लेकर टैब पर रिजल्ट भेजती थी।

    कृष्णा डायग्नोस्टिक्स के हटने के बाद पंजाब में खुले आम आदमी क्लीनिक का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो जाएगा। सरकारी प्रयोगशालाओं में पहले से ही कर्मचारी कम हैं और परीक्षणों की संख्या अधिक है। ऐसे में 500 क्लीनिकों की जांच का अतिरिक्त बोझ भी गुणवत्ता पर असर पड़ेगा।

    इस पर भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने ट्वीट कर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि आम आदमी क्लिनिक का प्रयोग विफल होने लगा है, क्योंकि विभिन्न परीक्षणों के लिए लगी निजी प्रयोगशालाओं ने अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं। यह तब है जब अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जैसे राजनेता सिर्फ अंक हासिल करने के लिए मौजूदा स्वास्थ्य सेवा को पटरी से उतारने के लिए अपने अव्यावहारिक एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं।

  • इस पॉश इलाके में दंपति की मौत, 1 साल पहले हुई थी शादी

    इस पॉश इलाके में दंपति की मौत, 1 साल पहले हुई थी शादी

    नई दिल्लीः साउथ दिल्ली के पॉश इलाके डिफेंस कॉलोनी इलाके के हुडको पैलेस में एयरफोर्स अधिकारी रहे अजयपाल (37) और उनकी पत्नी मोनिका ( 32 ) ने आत्महत्या कर ली। दोनों ने अपने आवास पर जहरीला पदार्थ पीकर किया सुसाइड किया है।

    जानकारी है कि पत्नी ने कमरे में देखा कि पति बेसुध हालात में है, उसके मुंह से झाग निकल रहा है तभी पत्नी, पति को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पत्नी ने घर आकर खुद भी जहर पी लिया। जब पुलिस ने दरवाजा तोड़कर पत्नी को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं लग सका है।

    तड़के 4.30 बजे पुलिस को ये जानकारी मिली। बता दें कि महिला के पति एयरफोर्स में ऑफिसर थे और वहां से उन्होंने रिजाइन दिया था। करीब 1 साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी।

  • होशियारपुर: टैंपो और ट्रक की भीषण टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुर: टैंपो और ट्रक की भीषण टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः होशियारपुरः दसूहा के बलगन चौक से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां ट्रक और टैंपो की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में टैंपो चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह निवासी गांव छांगला के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मनप्रीत अमृतसर स्टेशन पर सवारियों को छोड़कर घर वापिस आ रहा था।

    इस दौरान उसकी टक्कर बलगन चौक के पास एक ट्रक से हो गई। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना दसूहा के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः Excise Policy को लेकर ईडी को की गई शिकायत

    पंजाबः Excise Policy को लेकर ईडी को की गई शिकायत

    कहा- जिसका लाइसेंस किया रद्द उसी को दिया ठेका

    चंडीगढ़ः शराब घोटाले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद पंजाब की आबकारी नीति भी संदेह के घेरे में आ गई है। विपक्ष का आरोप है कि पंजाब में पिछले वर्ष एक जुलाई से जो शराब नीति लागू की गई थी, वह भी दिल्ली की तर्ज पर ही बनाई गई थी। सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद अब पंजाब सरकार ने सोमवार को ही अपनी वेबसाइट से लाइसेंस के नवीनीकरण (रिन्युअल) का फॉर्म हटा लिया है। इसके प्रपत्रों में लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए शर्तों का कोई उल्लेख नहीं था। अब विपक्ष और आक्रामक हो गया है और नए सिरे से पूरी नीति की जांच की मांग कर रहा है। भाजपा नेता व दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को एक शिकायत भेजी थी। 

    आरोप है कि पंजाब में दिल्ली की उन दो कंपनियों को सुपर एल-1 लाइसेंस दिए गए, जो दिल्ली में शराब का कारोबार कर रही थीं। यह लाइसेंस इन्हीं कंपनियों को दिया जाए, इसके लिए नियम भी उसी हिसाब से बनाए गए। शिकायत के अनुसार दो बड़े अधिकारियों ने फाइल पर आपत्ति लगाई, तो उनका तबादला कर दिया। उन्हें ट्रेनिंग पर भेजकर नए अधिकारियों से इसे मंजूर करवाया गया। शिकायत के अनुसार, अभी तक पंजाब में ठेकेदार एल-1 लाइसेंस से शराब की खरीद करते आ रहे हैं, लेकिन पिछले वर्ष दो बड़ी कंपनियों को सुपर एल-1 लाइसेंस दिया गया। सारे एल-1 लाइसेंस धारक ठेकेदारों को इनके अधीन कर दिया गया। सवाल उठने का एक बड़ा कारण यह भी है कि उत्तर प्रदेश में जिस कंपनी के लाइसेंस रद्द हैं, उसे ही पंजाब में शराब बिक्री का ठेका दे दिया गया। इन दो कंपनियों को शराब बिक्री में 10 

    विपक्ष का आरोप है कि पंजाब के अधिकारियों ने सिसोदिया के साथ बैठक की थी। दिल्ली में शराब के एल-1 लाइसेंस ब्रैडको व अनंत वाइन्स के पास थे। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा का कहना है कि 30 मई-22 को सिसोदिया ने दिल्ली में सरकारी कोठी में बैठक बुलाई थी, जिसमें पंजाब के आबकारी मंत्री और अधिकारी भी पहुंचे थे। ईडी को दी गई शिकायत के अनुसार थोक कारोबार का काम सिर्फ दो ही कंपनियों को मिले, इसके लिए सारा खाका व नियम भी उसी हिसाब से तैयार किए गए। इससे ब्रैडको व अनंत वाइन्स का पंजाब के शराब कारोबार में कब्जा हो गया।