Blog

  • औद्योगिक नगर बद्दी में धूमधाम से मनाई गई अम्बेडकर जयंती

    औद्योगिक नगर बद्दी में धूमधाम से मनाई गई अम्बेडकर जयंती

    हरिओम योगा सोसाईटी ने महाराणा प्रताप नगर में धूमधाम से मनाया समारोह

    बद्दी/सचिन बैंसल: रविवार को भारत रत्न बाबा भीमराव अम्बेडकर की जयंती हरिओम योगा सोसाईटी ने महाराणा प्रताप नगर बददी में धूमधाम से मनाई गई। इसमें दून विधानसभा से रिटार्यड आईएएस अधिकारी भारत भूषण भटटी हिमाचल प्रदेश सरकार और सेवानिृत कमांडर सुच्चाराम और रिटार्यड महाप्रबंधक एसएसटी कारपोरेशन केशव राम चंदेल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई। इसके अलावा श्रीराम सेना के प्रांत संयोजक राजेश जिंदल विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए। भारत भूषण भटटी ने अपने संबोधन में कहा कि  डॉ बाबासाहब आम्बेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और  समाज मे होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था।

    उन्होंने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। श्रीराम सेना के प्रांत संयोजक राजेश जिंदल ने कहा कि आम्बेडकर विलक्ष्ण प्रतिभा के छात्र थे। कार्यक्रम के संयोजक कुलवीर सिंह आर्य व प्रभारी राम जपित मौर्य ने कहा कि बाबा साहेब को कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स दोनों ही विश्वविद्यालयों से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधियाँ प्राप्त कीं तथा विधि, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में शोध कार्य भी किये थे। सुच्चा राम ने कहा कि व्यावसायिक जीवन के आरम्भिक भाग में वे अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहे एवं वकालत भी की तथा बाद का जीवन राजनीतिक गतिविधियों में अधिक बीता। इसके बाद आम्बेडकर भारत की स्वतंत्रता के लिए प्रचार और चर्चाओं में शामिल हो गए और पत्रिकाओं को प्रकाशित की। केशव राम चंदेल ने कहा कि बाबा भीमराव अम्बेडकर ने उन्होंने दलितों के लिए राजनीतिक अधिकारों की तथा सामाजिक स्वतंत्रता की वकालत की और भारत के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। हरिओम योगा सोसाईटी के चेयरमैन व प्रसिद्व समाजसेवी डा. श्रीकांत शर्मा ने कहा कि  हिंदू धर्म में व्याप्त कुरूतियों और छुआछूत की प्रथा से तंग आकार सन 1956 में उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया था।

    सन 1990 में, उन्हें भारत रत्न, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से मरणोपरांत सम्मानित किया गया था। 14 अप्रैल को उनका जन्म दिवस आम्बेडकर जयंती के तौर पर भारत समेत दुनिया भर में मनाया जाता है। डॉक्टर आम्बेडकर की विरासत में लोकप्रिय संस्कृति में कई स्मारक और चित्रण शामिल हैं। उनका निधन 6 दिसंबर 1956 को हुआ, इसलिए हर साल 6 दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस आयोजित किया जाता है।

  • Jalandhar News: ACP Central Nirmal Singh का हुआ तबादला

    Jalandhar News: ACP Central Nirmal Singh का हुआ तबादला

    जालंधर, ENS: पंजाब पुलिस मे तबादलों का दौर लगातार जारी है। हाल ही पंजाब पुलिस मे बड़े स्तर पर किये गए तबादलों के बाद आज जालंधर के सेंट्रल हलके मे तैनात ACP Nirmal Singh का तबदला SBS नगर मे कर दिया गया है। वही जालंधर Central की कमान अब ACP Amandeep Singh को सौंप दी गई है।

     
  • Himachal News: पुलिस ने काटे 454 वाहनों के चालान

    Himachal News: पुलिस ने काटे 454 वाहनों के चालान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 454 वाहनों के चालान काटे गए जिनमें से 237 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 152100 रूपये वसूल किए गए।

    वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर दो व्यक्तियों के चालान काटे गए व जुर्माने के रुप में 400/- रुपये वसूल किए गए।

  • Himachal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

    Himachal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

    ऊना /सुशील पंडित: पुलिस थाना ऊना सदर के अंतर्गत अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधिकारी जरनैल सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि बीती देर रात करीब दस बजे अज्ञात वाहन चालक ने टिन्कू रिशी पुत्र लकरु रिशी निवासी क्रिकटिया डा0 लक्ष्मीपुर जिला कटियार बिहार को टक्कर मार दी। जिसे घायल अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। परंतु उस की हालत गंभीर होने के कारण टिंकू ऋषि को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था।

    जिसकी पीजीआई चंडीगढ़ जाते समय रास्ते मे मौत हो गई। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 281, 106 वीएनएस व 187 मोटर वाहन अधिनियम एक्ट के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News : बैसाखी मेले के दौरान हुआ हादसा, एक की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News : बैसाखी मेले के दौरान हुआ हादसा, एक की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    बठिंडा : बैसाखी वाले दिन एक दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। इस हादसे में एक की मौत हो गई है और 2 घायल हुए है। यह हादसा तख्त श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो में बैसाखी जोड़ मेले के दौरान हुआ। तख्त साहिब के सामने स्थापित छतरी के खंभे में करंट आने से तीन श्रद्धालु चपेट में आ गए। डॉक्टरों ने एक श्रद्धालु को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान भिंदर सिहं निवासी गांव सुरतिया के तौर पर हुई है।

    घायल श्रद्धालु जोगविदंर सिंह ने बताया कि दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए गया हुआ था, इसी दौरान परिक्रमा करते समय करंट लग गया।  इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। तीनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल तलवंडी साबो पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने एक  श्रद्धालु को मृत घोषित कर दिया और दोनों घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में जारी है।

  • Punjab News: डॉ. बीआर आम्बेडकर जयंती की तैयारियां जोरों पर, प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, देखें वीडियो

    Punjab News: डॉ. बीआर आम्बेडकर जयंती की तैयारियां जोरों पर, प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, देखें वीडियो

    बरनालाः 14 अप्रैल (कल) को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आम्बेडकर जी की जयंती को ध्यान में रखते हुए पूरे समाज द्वारा उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। आज विशेष तौर पर बरनाला पहुंचे वाल्मिकी धर्म समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रिंका कुटबा बहमनिया अपनी पूरी टीम के साथ बरनाला पहुंचे। डीसी कार्यालय में स्थापित डॉ. भीमराव आम्बेडकर जी की प्रतिमा को जहां विशेष तौर पर दूध से स्नान करवाया गया, वहीं प्रतिमा के आसपास साफ-सफाई भी की गई।

    इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे वाल्मीकि धर्म समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रावदास भारत, राइंका कुटबा बामणिया ने बताया कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आम्बेडकर जी का जन्मदिवस मनाया जा रहा है, जहां बरनाला में आप पार्टी के नेतृत्व के अलावा संगरूर से आप सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर, प्रदेश एससी विंग अध्यक्ष कुलवंत सिंह पंडोरी विशेष रूप से पहुंचेंगे। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं पन्नू की धमकी के बाद से पुलिस और ज्यादा मुस्तैद दिख रही है और पुलिस द्वारा किसी भी तरह की कोई भी चूक नहीं बरती जा रही है।

  • दुनिया में सबसे खतरनाक माने जाने वाले चार कुत्ते

    दुनिया में सबसे खतरनाक माने जाने वाले चार कुत्ते

    World: दुनिया के सबसे खतरनाक माने जाने वाले 4 कुत्तों के बारे में जानकारी दी गई है – ये कुत्ते अपनी ताकत, आक्रामक स्वभाव और सुरक्षा क्षमता के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, सही ट्रेनिंग और देखभाल से ये वफादार और अच्छे साथी भी बन सकते हैं।

    1. पिटबुल (Pit Bull)
    पिटबुल को दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्तों में पहला स्थान दिया जाता है। यह कुत्ता बहुत ताकतवर, फुर्तीला और आत्मविश्वासी होता है। कई देशों में इसे “अटैक डॉग” के रूप में ट्रेन किया जाता है। इसकी बाइट की ताकत बहुत ज़्यादा होती है और जब यह गुस्से में आता है, तो अपने शिकार को छोड़ता नहीं है। अमेरिका में हुई कुत्ते के हमले से जुड़ी घटनाओं में सबसे ज्यादा हिस्सा पिटबुल्स का रहा है।

    2. रॉटवायलर (Rottweiler)
    रॉटवायलर एक शक्तिशाली और सुरक्षात्मक प्रवृत्ति वाला कुत्ता है। यह बहुत वफादार होता है लेकिन जब इसे खतरा महसूस होता है, तो यह बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। यह अपने मालिक और परिवार की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। इसकी आक्रामकता को नियंत्रित करने के लिए सख्त ट्रेनिंग की जरूरत होती है।

    3. जर्मन शेफर्ड (German Shepherd)
    जर्मन शेफर्ड को आमतौर पर पुलिस और आर्मी में काम करने के लिए ट्रेन किया जाता है, क्योंकि यह बुद्धिमान, मजबूत और आज्ञाकारी होता है। लेकिन अगर इसे ठीक से ट्रेन न किया जाए, तो यह अजनबियों के प्रति आक्रामक हो सकता है। इसकी ताकत और गति इसे खतरनाक बना सकती है, खासकर जब यह असुरक्षित या उत्तेजित हो।

    4. अलास्कन मालामुट (Alaskan Malamute)
    यह कुत्ता दिखने में भले ही बहुत खूबसूरत और शांत लगे, लेकिन यह बहुत ज्यादा ताकतवर और स्वतंत्र सोच वाला होता है। यह अपने झुंड की रक्षा के लिए बेहद आक्रामक हो सकता है। अगर इसे पर्याप्त एक्सरसाइज़ और ट्रेनिंग न दी जाए, तो यह व्यवहार में चिड़चिड़ा और खतरनाक बन सकता है।

    ध्यान देने वाली बात:
    हर कुत्ता स्वभाव से खतरनाक नहीं होता। ज़्यादातर उनका व्यवहार ट्रेनिंग, पालन-पोषण और माहौल पर निर्भर करता है। अगर इन्हें प्यार, अनुशासन और देखभाल के साथ पाला जाए, तो ये बहुत ही वफादार और सुरक्षात्मक साथी बनते हैं।

  • Jalandhar News: साइबर ठगी के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: साइबर ठगी के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    24 लाख रुपये, 14 मोबाइल फोन और 43 एटीएम कार्ड बरामद

    जालंधर (ens): पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी का भंडाफोड़ करते गिरोह के 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान वरुण आंचल पुत्र तरलोक चंद निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर जालंधर, अनिल पुत्र बृज मोहन निवासी मधुबन कॉलोनी जालंधर और रिंपल पुत्र वल्लभ के तौर पर हुई है।

    एसीपी निर्मल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस स्टेशन नई बारादरी की टीम को होटल एम -1 में साइबर धोखाधड़ी गिरोह की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी। जिसके बाद थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने मौके पर पहुंच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने आरोपियों से 24 लाख रुपये नकद, 14 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 19 बैंक पासबुक और 43 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। ताकि साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क के लिंक का पता लगाया जा सके।

  • Himachal News: दून के पहाड़ी क्षेत्र में 200 करोड़ को कार्य प्रगति पर

    Himachal News: दून के पहाड़ी क्षेत्र में 200 करोड़ को कार्य प्रगति पर

    बुघार कनेता में बमोत  गांव में दून का बेटा आपके द्वार कार्यक्रम

    बद्दी/सचिन बैंसल: दून का बेटा आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विधायक राम कुमार ने दून के पहाड़ी क्षेत्र बुघार कनेता पंचायत के  बमोत गांव में कार्यक्रम किया। उन्होंने इस दौरान इस पंचायत में विकास कार्यो की घोषणाएं की।

    विधायक ने कहा कि अभी तक दून के पहाड़ी क्षेत्र में 14 करोड़ की राशि दे दी है और 200 करोड़ रुपये का कार्य प्रगति पर रहे।  उन्होंने चंडी से बमोत  वाया ठिंमर 3 किमी सड़क बनाने की घोषणा की। यह मांग इस पंचायत की काफी पुरानी थी।  इसके अलावा शमशान घाट के लिए दो लाख रुपये, गलियों के निर्माण के लिए तीन लाख तथा अन्य रास्तों के लिए भी तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। रामपुरा स्कूल में परीक्षा हाल के लिए 25 लाख रुपये दिए गए है।  अभी तक इस पंचायत में 90 लाख व लोनिवि की ओर से 25 करोड़ के कार्य किए जा रहे है।

    दून की सभी पंचायतो में इस तरह के कार्यक्रम रखे जाएंगे। इससे पूर्व विधायक को पंचायत में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने इस मौके पर लोगों की समस्याओं को सुना और अपने स्तर की समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया गया। अन्य समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए।

    इस कार्यक्रम में बुघार कनेता की प्रधान हेमा देवी, पूर्व प्रधान हेमचंद कश्यप, दाड़वा के प्रधान रमेश ठाकुर, चंडी के बलवंत ठाकुर, बड़लग के उपप्रधान महेंद्र ठाकुर, बुघार कनेता डेवेलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र थलियारी, सुरेंद्र राणा, रमेश कश्यप, दीप राम, महिला मंडल की प्रधान समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • Himachal News: ऊना में अग्निशमन सुरक्षा सेवा सप्ताह शुरू

    Himachal News: ऊना में अग्निशमन सुरक्षा सेवा सप्ताह शुरू

    ऊना/ सुशील पंडित:  आग से होने वाले नुकसान को कम करने और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए मकसद से 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। आदेशक गृह रक्षा, 12वीं वाहिनी ऊना विकास सकलानी ने जानकारी दी कि इस वर्ष अग्निशमन सेवा सप्ताह का विषय एकजूट हो, अग्नि सुरक्षित भारत को प्रज्वलित करें रहेगा। इस दौरान स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूली बच्चों के लिए निबंध और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता के लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण लिंक https://forms,gle/M55oune2Rfp6YX6s5     और https://docs.google.com/forms/forms/d/e/1FAIpQLSdij8KuS2CRgh572v-7rBQBGbWZVEC9YVOIFJ-5VeSQSoqsCA/viewform?usp=header  पर निबंध और पोस्टर अपलोड करके भाग ले सकते हैं। इसके लिए पंजीकरण  और प्रविष्टियां 16 अप्रैल सायं 5 बजे तक प्राप्त की जाएंगी। इसके अलावा प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 51,00 रूपये, द्वितीय 3,100 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 1100 प्रदान किए जाएंगे तथा 18 अप्रैल को राज्य स्तर पर विजेता का चयन किया जाएगा। विकास सकलानी ने बताया कि अग्निशमन सेवा सप्ताह 14 अप्रैल 1944 को मुंबई में डॉक विस्फोट के दौरान अपनी जान गंवाने वाले बहादुर अग्निशामकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है जिन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने ऊना जिला के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के प्रबंधकों से बच्चों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित बनाने की अपील की है।