Blog

  • वक्फ कानून के विरोध में भड़की हिंसा, 3 की मौत, कई वाहन किए क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    वक्फ कानून के विरोध में भड़की हिंसा, 3 की मौत, कई वाहन किए क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    हिंसाग्रस्त इलाकों में 1600 पुलिस और 300 BSF के जवान तैनात

    मुर्शिदाबादः वक्फ कानून के विरोध में शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, नॉर्थ 24 परगना, हुगली और मालदा जिलों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए। कई वाहनों को आग लगाई गई और दुकानों-घरों में तोड़फोड़ कर लूट भी की गई। अबतक 3 लोगों की मौत की खबर मिली है। 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और 150 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के हिंसाग्रस्त इलाकों में 1600 जवान तैनात किए हैं। 300 के करीब BSF जवान हैं। कुल 21 कंपनियां की तैनात की गई हैं। हिंसाग्रस्त वाले इलाकों में इंटरनेट बैन है। धारा 144 भी लागू है। राज्य में वक्फ कानून के विरोध में 10 अप्रैल से हिंसा जारी है। हिंसा में मरने वालों में धुलियान के रहने वाले पिता-पुत्र शामिल हैं। हिंसक भीड़ ने पीट-पीटकर हरगोविंद दास (पिता) और चंदन दास (बेटे) को मार डाला। दोनों हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाते थे। तीसरा युवक शुक्रवार को गोली लगने से घायल हुआ था। इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वक्फ कानून राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। कानून केंद्र ने बनाया है, इसलिए जो जवाब आप चाहते हैं, वह केंद्र से मांगा जाना चाहिए। मेरी अपील है कि शांत रहें। सबकी जान कीमती है, राजनीति के लिए दंगे न भड़काएं। मुर्शिदाबाद, मालदा, दक्षिण 24 परगना और हुगली जिलों में 11 अप्रैल को हिंसा हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में आग लगा दी थी और पुलिस पर पथराव किया था। सुइटी थाना क्षेत्र के साजूर क्रॉसिंग में पुलिस पर क्रूड बम भी फेंके गए थे। इस दौरान 10 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
  • Jalandhar News : विस्फोटक सामग्री बरामद होने के मामले मेें मनोरंजन कालिया का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News : विस्फोटक सामग्री बरामद होने के मामले मेें मनोरंजन कालिया का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर : पंजाब के जालंधर में ग्रेनेड अटैक करने वाले मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंट द्वारा कई जगह से बड़ी मात्रा में RDX ओर विस्फोटक सामग्री बरामद की है और आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही जालंधर पुलिस द्वारा पकड़े गए मुख्य आरोपी सैदुल अमीन की निशानदेही पर भी जालंधर शहर से कुछ दूरी पर विस्फोटक सामग्री पुलिस ने बरामद कर ली है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पूर्व मंत्री भाजपा सीनियर नेता मनोरंजन कालिया का बयान आया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में एक बड़ी घटना होने से बच गई है। वही उन्होंने प्रताप सिंह बाजवा को नसीयत देते हुए बोला कि उन्हें ऐसे बयान सोच समझकर देने चाहिए और सरकार ओर पुलिस को इस संबंध में अवगत करवाया चाहिए न कि ऐसे बयान देकर राजनीति करनी चाहिए।

    पूर्व मंत्री भाजपा सीनियर नेता मनोरंजन कालिया ने कहा कि जो मुख्य आरोपी है। सैदूल अमीन की निशानदेही पर पुलिस को जालंधर शहर के पास गांव शेखों ओर कपूरथला से विस्फोटक सामग्री मिली है। फिरोजपुर में इसी आरोपी द्वारा या अन्य आरोपी द्वारा RDX विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है और आतंकियों का पर्दाफाश हुआ है। कालिया ने कहा कि अभी इन्वेस्टिगेशन जारी है और इस कांस्पोरेसी में कितने लोग शामिल थे इसके बारे में भी जांच की जा रही है। वही कहां की पंजाब में एक बड़ी घटना होने से बचाव हुआ है और हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान दोस्ती तो नहीं तो दुश्मनी पूरी निभाता हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस पड़ोसी देश की हरकतों से हमेशा सावधान रहना चाहिए। वहीं कांग्रेस के विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा 50 बंब को लेकर दिए बयान पर नसीहत देते हुए मनोरंजन कालिया ने कहा कि उन्हें यह स्टेटमेंट बहुत सोच समझ के देनी चाहिए क्योंकि यह एक सीरियस मैटर है।

    मनोरंजन कालिया ने कहा कि जोश में आकर कई बार राजनेता द्वारा राजनीतिक स्टेटमेंट दे दी जाती हैं लेकिन हमें ऐसी स्टेटमेंट से बचना चाहिए। आगे मनोरंजन कलियां ने प्रताप सिंह बाजवा को लेकर कहा कि उन्हें पंजाब सरकार या पुलिस विभाग के साथ इस जानकारी को शेयर करना चाहिए था ना कि मीडिया में आकर ऐसी स्टेटमेंट देनी चाहिए थी। अगर ऐसी कोई बात सामने आती है तो उसका कोई बेसिस होना चाहिए और प्रताप सिंह बाजवा को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। कालिया ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में बातचीत तो चलती रहती है लेकिन पाकिस्तान का रवैया हिंदुस्तान के साथ सद्भावना वाली कोई बात नहीं रखता है और दुश्मनी पूरी निभाते हैं। मनोरंजन कालिया ने कहा कि किसी भी राज्य से विस्फोटक सामग्री मिलती है तो केंद्रीय एजेंसियां केंद्र सरकार को बताती हैं और देश के ग्रह मंत्री अमित शाह क्या स्टेप्स लेते है उनको पता होगा क्योंकि उनके ऊपर 140 करोड़ देशवासियों की जिम्मेदारी है।

  • करेले की सब्जी खाने के 5 फायदे, जो आपको रखेंगे तदरूसत

    करेले की सब्जी खाने के 5 फायदे, जो आपको रखेंगे तदरूसत

    Health: करेला भले ही स्वाद में कड़वा है जिसके कारण इसे खाने में बच्चे और क लेकिन इसके फायदे इतने ज़्यादा हैं कि इसे “औषधीय सब्ज़ी” कहा जा सकता है। आइए जानें करेले की सब्ज़ी खाने के 5 जबरदस्त फायदे जो आपको रखेंगे तंदरुस्त:

    1. ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है (मधुमेह के लिए फायदेमंद):
    करेले में पाए जाने वाले चरंतिन (charantin) और पोलिपेप्टाइड-P नामक यौगिक इंसुलिन की तरह काम करते हैं, जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते हैं। करेला डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए वरदान भी साबित होता है।

    2. पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है:
    करेले में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है जो आपकी पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। यह कब्ज़ और गैस जैसी समस्याओं में राहत देता है, भूख भी बढ़ाता है और पेट को साफ रखता है।

    3. वजन घटाने में मददगार:
    करेले में कैलोरी बहुत कम होती है लेकिन पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। यह शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर वजन घटाने में सहायक होता है। करेला डाइटिंग कर रहे लोगों के लिए एकदम लभादयक है।

    4. इम्यून सिस्टम मजबूत करता है:
    करेला विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। साथ ही साथ बुखार, इंफेक्शन और वायरल से लड़ने की ताकत देता है।

    5. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद:
    करेला खून को साफ करने में मदद करता है जिससे चेहरे पर चमक आती है और मुहांसे, एक्ने जैसी समस्याएं कम होती हैं। यह बालों को झड़ने से रोकने और डैंड्रफ कम करने में भी मदद करता है। करेला स्किन ग्लो और हेयर हेल्थ के लिए बेस्ट है।

  • Punjab News: ब्यास दरिया में 3 बच्चे बहे, Rescue जारी

    Punjab News: ब्यास दरिया में 3 बच्चे बहे, Rescue जारी

    कपूरथला : जिले के गांव किशनवाला के पास ब्यास दरिया में नहाने गए बच्चों की पानी में बह जाने की खबर है। बताया जा रह है कि बैसाखी के पर्व पर 3 बच्चे नदी में नहाने गए थे। थोड़ी देर बाद पता चला कि बच्चे वापिस नही लौटे और नदी मे बह गए है।

    इस घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के हाथ पाव फूल गए। फिलहाल गोताखोरों की मदद से बच्चों का पता लगाया जा रहा है। लेकिन अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि बच्चे की उम्र कितनी है और वह किस इलाके के रहने वाले है।

     

  • Himachal News: चिट्टे सहित एक युवक काबू

    Himachal News: चिट्टे सहित एक युवक काबू

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। जिला पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के दिशानिर्देशों पर डीएसपी हरोली मोहन रावत की अगुवाई में आज शाम पुलिस थाना टाहलीवाल के एएसआई संजय शर्मा,हैड कांस्टेबल परमजीत , कांस्टेबल अंकुश कुमार, बलजीत सिंह पर अधारित टीम ने गांव वाथडी में नाकाबंदी कर रखी थी और यातायात चैकिंग की जा रही थी।

    इस दौरान एक सफेद रंग की अल्टो कार संख्या ( एचआर 14 वी 6551)को जांच के लिए रोका तो कार की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड से 16.97 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपित को तुरंत प्रभाव से काबू कर लिया गया। आरोपित युवक की पहचान राजु पुत्र विजय कुमार निवासी गांव वसदेहडा जिला ऊना के रूप में हुई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपित को कल माननीय अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लिया जाएगा।

  • Punjab News : Bomb की Statement पर प्रताप सिंह बाजवा का आया बयान, देखे वीडियो

    Punjab News : Bomb की Statement पर प्रताप सिंह बाजवा का आया बयान, देखे वीडियो

    चंडीगढ़ : कांग्रेस नेता प्रताप सिहं बाजवा के पंजाब मे बंब होने के बयान से हड़कंप का माहौल बन गया था। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि “मैंने एक टीवी चैनल को बयान दिया है कि मेरे सूत्रों ने मुझे चेतावनी दी है कि पंजाब में कई बम आए हैं। 18 बम फट चुके हैं और 30-32 बम इस्तेमाल किए जाने है”।

    वह एक अहम पद पर बैठे है और उन्हें Z सिक्योरिटी मिली हुई है। इसलिए सूत्रों ने उन्हें सचेत किया है। मैंने काउंटर इंटेलिजेंस के साथ पूरा सहयोग किया है। हमारा काम लोगों को बचाना और पंजाब सरकार की मदद करना है। उन्होंने काउंटर इंटेलिजेंस को बता दिया है कि वह अपने सूत्रों का खुलासा नहीं कर सकते।

    उन्होंने कहा कि बार्डर के पास जितने भी पुलिस स्टेशन है, उन पर ग्रेनेड हमला हुआ है। जिसकी सूचना किसी के पास नही थी। बाजवा ने काउंटर इंटेलिजेंस से हुई बातचीत को लेकर जानकारी देने से मना किया।

     

  • Himachal News: अरलू पंचायत के कुंदू में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज

    Himachal News: अरलू पंचायत के कुंदू में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज

    युवाओं को मिला सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का बेहतर मंच,नशे से दूर रहे युवा: राजेंद्र रिंकू

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की अरलू पंचायत के गांव अरलू कुंदू में खेलों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया गया है। वीडीसी सदस्य प्रकाश धीमान द्वारा आयोजित दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कुटलैहड़ सेवा संगठन के सह संयोजक एवं बीडीसी सदस्य राजेंद्र रिंकू ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने आयोजक प्रकाश धीमान को इस प्रेरणादायक पहल के लिए बधाई दी और युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों व पढ़ाई में रुचि लेने का संदेश दिया। राजेंद्र रिंकू ने उद्घाटन अवसर पर कहा कि आज के समय में युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए खेलों का आयोजन अत्यंत आवश्यक है। खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मानसिक विकास और अनुशासन की भावना को भी प्रबल करते हैं।

    उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने जीवन से नशे जैसी बुराइयों को दूर रखें और खेलों तथा शिक्षा में अपना भविष्य संवारें। इस प्रतियोगिता में कुल 18 टीमें भाग ले रही हैं, जो विभिन्न गांवों से आई हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य न केवल खेल भावना को बढ़ावा देना है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को एक साझा मंच प्रदान करना भी है, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। प्रतियोगिता के माध्यम से भाईचारे और सौहार्द की भावना को भी बल मिलेगा। उद्घाटन अवसर पर राजेंद्र रिंकू ने आयोजकों को 5100 रुपए की नकद राशि भेंट की, साथ ही प्रतियोगिता के दौरान रात्रिकालीन मैचों के लिए दस हजार रुपए मूल्य की बड़ी मास्क लाइट भी उपलब्ध करवाई। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों के लिए वह हरसंभव सहायता देने को तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि क्षेत्र के सभी युवा खेलों, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाएंगे, तो समाज से नशा, अपराध और अन्य बुराइयाँ समाप्त हो जाएंगी। उन्होंने ‘सभी समाज होगा चिट्ठा मुक्त’ का संकल्प दोहराते हुए नशा मुक्ति के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

    वीडीसी सदस्य प्रकाश धीमान द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता को क्षेत्रवासियों द्वारा भी खूब सराहा जा रहा है। युवाओं में काफी उत्साह देखा गया और ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यह प्रतियोगिता न केवल एक खेल आयोजन है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की एक पहल भी है। उम्मीद की जा रही है कि इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र में युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक दिशा मिलेगी और वे एक स्वस्थ, सक्रिय और जागरूक नागरिक के रूप में उभरेंगे। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन पर विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। आयोजकों द्वारा खिलाड़ियों के लिए उचित व्यवस्था की गई है, जिससे खेल का स्तर और भी ऊंचा हुआ है। इस मौके पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

  • Punjab News: नशा तस्कर के घर तलाशी दौरान मिला तहखाना, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा तस्कर के घर तलाशी दौरान मिला तहखाना, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई नशे के विरुद्ध जंग मुहिम के तहत फिरोजपुर पुलिस लगातार नशा तस्करों के घरों में छापामारी करके नशा और अन्य सामान बरामद कर रही है। इसी के चलते कार्रवाई करते हुए फिरोजपुर के गांव मल्लांवाला में रहने वाले 2 नशा तस्करों गुरप्रताप सिंह और रशपाल सिंह उर्फ ​​पाला जो आधा किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किए गए, के घर में जब तलाशी करने गई तो पुलिस टीम दंग रह गई। दरअसल, पुलिस को जांच के दौरान गुरप्रताप सिंह के घर से तहखाना मिला जिसका रास्ता एक अलमारी से होकर जाता था। गहन जांच के बाद पता चला कि यह ड्रग तस्कर इस तहखाने में ड्रग की खेप छिपाकर रखता था।

    फिरोजपुर के एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई नशे के खिलाफ जंग मुहिम के तहत पंजाब पुलिस पूरी तरह से सजग है और नशा तस्करों द्वारा नशा बेचने की चाल को नाकाम किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत फिरोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।

    फिरोजपुर पुलिस ने आधा किलो अफीम के साथ 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया था और तलाशी के दौरान फिरोजपुर पुलिस इन नशा तस्करों द्वारा अपने घरों में बनाए गए तहखानों तक पहुंची और वहां से सामान बरामद किया। उन्होंने बताया कि नशा तस्करों की कोई भी चाल को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी तरह की कार्रवाई चलती रही तो वो दिन दूर नहीं जब पंजाब नशे से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा।

  • Jalandhar News: ग्रेनेड अटैक मामले में मुख्य आरोपी सैदुल अमीन का इतने दिनों का मिला पुलिस रिमांड, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ग्रेनेड अटैक मामले में मुख्य आरोपी सैदुल अमीन का इतने दिनों का मिला पुलिस रिमांड, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक मामले में दिल्ली से मुख्य आरोपी सैदुल अमीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं आज पुलिस ने आरोपी सैदुल अमीन का सिविल से मेडिकल करवा कर उसे माननीय जज आकाशदीप सिंह की कोर्ट में पेश किया। जहां पुलिस ने आरोपी का कोर्ट से 10 दिन का पुलिस रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट से 7 का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है।

    बता दें कि आरोपी सैदुल अमीन ने 7 ने 8 अप्रैल, 2025 की मध्य रात्रि को भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के आवास को निशाना बनाकर किए गए ग्रेनेड हमला किया था। वहीं अभिजोत ने पैसों की फडिंग की थी। हालांकि हरियाणा पुलिस ने फिरौती के मामले में अभिजोत को पुलिस मुठभेड़ में काबू कर लिया है। गोली लगने से घायल अभिजोत अस्पताल में भर्ती है। बीते दिन डीजीपी गौरव यादव ने बताया था कि अभिजोत ने ही फंडिग हैरी को ऑनलाइन की थी।वहीं सैदुल अमीन को गिरफ्तार किया गया है।

    इस मामले में अभी कुछ अन्य गिरफ्तारियां होनी बाकी है। आईएसआई एजेंसी द्वारा पंजाब का माहौल खराब करने को लेकर यह हरकतें की जा रही है। डीजीपी ने माना कि अभिजोत ने ही फडिंग की थी। इस दौरान यूपी और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अब आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि आरोपी को रहने के लिए किसने मदद की थी। हरियाणा में अभिजोत के एनकाउंटर को लेकर डीजीपी ने कहा कि उसके तार अमेरिका में बैठे भानू राणा प्रताप के साथ है।

  • Punjab News: Pastor के भांजे ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: Pastor के भांजे ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः महिला सुरक्षा के दावों की एक बार फिर पोल खुलती नजर आ रही है। जहां, पिछले 4 दिनों से सिविल अस्पताल में भर्ती दुष्कर्म पीड़ित लड़की का पुलिस की और से बयान तक दर्ज करना जरूरी नहीं समझा। लड़की ने एक पास्टर के भांजे पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि आरोपी उसे प्रार्थना करने के बहाने घर में बने चर्च में बुलाता था और उसने कई बार शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पिछले 4 दिनों से अस्पताल में भर्ती बलात्कार पीड़ित लड़की पुलिस के आने का इंतजार कर रही है, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। मेडिकल रिपोर्ट तैयार होने के बावजूद पुलिस उसका बयान लेने के लिए अस्पताल तक नहीं पहुंची है। पुलिस के रवैये को लेकर कई सवाल उठे हैं।

    पीड़िता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पादरी चिंदर नामक व्यक्ति गांव में ही अपने घर में चर्च बनाए हुए है और उसमें बंदगी करने और शबद गाने के लिए कुछ लड़कियों को बुलाया जाता था और उन्हें लालच दिया जाता था कि उन्हें मुफ्त राशन मिलेगा। गरीबी के कारण वह मुफ्त राशन के लालच में चर्च में जाती थी। पीड़ित ने बताया कि इस दौरान उसकी पादरी चिंदर के भतीजे से मुलाकात हुई। इस दौरान पादरी के भांजे ने उसे बातों में फंसाकर और उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ मकान में बने कमरों में ले जाकर दुष्कर्म किया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो उसे और उसके परिवार को मार डालने की धमकी दी गई। यहां तक ​​कि उसे भी जान से मारने की धमकियां दी गईं, लेकिन जब पीड़िता ने अपने खिलाफ हुए अपराध का खुलासा करने के लिए पुलिस से संपर्क किया, तो उसे पहले मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।

    सिविल अस्पताल प्रशासन ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मेडिकल लीगल रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए 9 अप्रैल को पुलिस को भेज दी थी, लेकिन 4 दिन बीत जाने के बाद भी किसी पुलिस अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की, पीड़िता का बयान लेना तो दूर की बात है, न्याय मिलना अभी भी कोसों दूर है।

    पीड़ितों के परिवार के अनुसार, घर पर चर्च चला रहे पादरी शिंदर और उनकी पत्नी बंदगी और शबद गाने के बहाने लड़कियों को चर्च में बुलाते थे और उन्हें लालच देते थे कि उन्हें मुफ्त राशन दिया जाएगा। गरीबी के कारण वे मुफ्त सामान के लालच में वहां शबद गाने जाते थे, इसी दौरान उनकी बेटियों के साथ इस तरह के अपराध किए गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि इससे पहले भी एक लड़की जो रिश्ते में उनकी भतीजी लगती थी, वह भी बंदगी के लिए चर्च जाती थी और उसके साथ भी दुष्कर्म किया गया था और इस बार उनकी बेटी के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार किया गया। अब जब वे इसके लिए आवाज उठा रहे हैं तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने सरकार से न्याय की गुहार लगाई है।