Blog

  • Punjab News: खालसा साजना दिवस और बैसाखी पर श्री दरबार साहिब में लगा श्रद्धालुओं का तांता, देखें Video

    Punjab News: खालसा साजना दिवस और बैसाखी पर श्री दरबार साहिब में लगा श्रद्धालुओं का तांता, देखें Video

    अमृतसरः बैसाखी और खालसा साजना दिवस पूरे देश में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। वहीं पंजाब के गुरुद्वारे भी श्रद्धालुओं के उल्लास से सराबोर हैं। अगर अमृतसर की बात करें तो यहां देश-विदेश से श्रद्धालु सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंचे हैं और बैसाखी व खालसा साजना दिवस बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही श्रद्धालु सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेक रहे हैं और पवित्र सरोवर में स्नान कर रहे हैं तथा गुरबाणी कीर्तन सुन रहे हैं।

    इस बीच, एसजीपीसी मैंबर भाई मनजीत सिंह ने खालसा साजना दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर संगत को बधाई दी और उन्हें बाणी से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने 1699 में बैसाखी के दिन श्री आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ की स्थापना करके सम्मान के साथ जीने का मार्ग दिखाया था। सिख इतिहास का यह पन्ना विश्व के धार्मिक इतिहास में बहुत महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि वह सिख समुदाय से इस पवित्र दिन पर गुरु साहिब द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की अपील करते हैं।

    उन्होंने कहा कि विश्वभर में रहने वाले सिख समुदाय को इस दिन को उत्साह के साथ मनाना चाहिए तथा अपने बच्चों को इतिहास के इस स्वर्णिम पृष्ठ से अवगत कराना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों में सिख धर्म को मजबूत किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज के दिन जलियांवाला बाग में अंग्रेजों द्वारा निर्दोष लोगों को भी शहीद किया गया था और आज उन शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी जा रही है।

  • France के दंपति साइकिल यात्रा से पहुंचे Punjab

    France के दंपति साइकिल यात्रा से पहुंचे Punjab

    गुरदासपुर : पंजाब के डेरा बाबा नानक मे फ्रांस का एक कपल 11 देशों की साइकिल यात्रा करके पंहुचा। जानकारी देते हुए एंटोनी और उसकी पत्नी मियामी ने बताया कि वह साइकिल से एशिया के सफर पर हैं। यह यात्रा उन्होंने 9 महीने पहले जुलाई 2024 में फ्रांस से शुरू की थी। एंटोनी और उनकी पत्नी मियामी ने बताया कि वे प्रतिदिन 90 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं और अब तक 20,000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं। लॉजिस्टिक कंपनी में काम करने वाले एंटोनी और उनकी इंजीनियर पत्नी मियामी ने बताया कि वह इटली, स्लोवेनिया, अल्बानिया, ग्रीस, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, क्रोएशिया और चीन से होते हुए साइकिल से भारत पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वह अटारी सीमा के माध्यम से पाकिस्तान जाएंगे और फिर ईरान पहुंचकर अपनी साइकिल यात्रा समाप्त करेंगे। भारत यात्रा के दौरान पंजाब के डेरा बाबा नानक गए एंटोनी और उनकी पत्नी मियामी ने कहा कि उन्हें पंजाब के लोगों का पहनावा और परांठा बहुत पसंद आया। वह विभिन्न देशों में साइकिल से यात्रा करते रहे हैं लेकिन उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

    उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों में साइकिल चलाने के बाद पंजाब के लोगों ने उनका हालचाल पूछा और उन्हें पंजाब के लोगों से बहुत प्यार मिला। दंपति ने बताया कि अब तक वे 10 हजार यूरो खर्च कर चुके हैं। वह गूगल मैप्स का उपयोग करके प्रतिदिन 90 किलोमीटर की यात्रा करते है। एंटोनी और उनकी पत्नी मियामी ने बताया कि अब तक वे 10 हजार यूरो खर्च कर चुके हैं। वह गूगल मैप्स का उपयोग करके प्रतिदिन 90 किलोमीटर की यात्रा करते है।

  • Punjab News : पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पत्नी को मारी गोली, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News : पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पत्नी को मारी गोली, मौत, देखें वीडियो

    नवांशहर : परिवारिक विवाद के चलते व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। दंपती एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। मृतका की पहचान मनप्रीत कौर के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार मृतका मनप्रीत कौर की शादी 2012 में राजपुरा गांव के गुरविंदर सिंह से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। पिछले करीब डेढ साल से दोनों अलग रह रहे थे। मनप्रीत कौर सिलाई का काम करके अपना गुजारा कर रही थी।

    इस घटना से दो बच्चे अनाथ हो गए हैं। घटना के दिन गुरविंदर सिंह शाम को रटैंडा गांव स्थित ससुराल पहुंचा। वह नशे का आदी था। मिली जानकारी के अनुसार गुरविंदर नशे की हालत में पिस्तौल के साथ आया और मनप्रीत के कमरे में जाकर उसने बहस शुरू कर दी। जिसके बाद उसने पत्नी पर दो गोलियां चलाईं और मोटरसाइकिल पर फरार हो गया।

    डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी गुरविंदर सिंह मनप्रीत कौर के घर आया और दोनों मेें बहस शुरु हो गई।  जिसके बाद गुरविंदर सिंह ने पत्नी को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी मेें रखवा दिया है। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका की मां ने बताया कि उन्होंने दामाद को स्विफ्ट कार समेत कई उपहार दिए थे। लेकिन उसने सब कुछ बेच दिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

  • बारातियों से भरी पिकअप ने कार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा बाइक सवार, देखें CCTV

    बारातियों से भरी पिकअप ने कार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा बाइक सवार, देखें CCTV

    बालोदः बारातियों से भरी तेज रफ्तार पिकअप के एक खड़ी ऑल्टो कार को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक ने भागकर अपनी जान बचाई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    जानकारी मुताबिक, बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिनकापार में 10 अप्रैल की रात करीब 8:15 बजे अजय होटल का संचालक अपनी दुकान बंद कर रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार और बेकाबू बारातियों से भरी बोलेरो पिकअप ने दुकान के सामने खड़ी कार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि कार 3 बार पलटी खाते हुए करीब 50 फीट दूर जाकर गिरी।

    अजय साहू ने बताया कि, तेज रफ्तार बोलेरो ने पहले जेवरतला निवासी भोलेश साहू की बाइक को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। उस समय बाइक पर गांव का युवक कदम कुमार बैठा हुआ था जिसने टक्कर के दौरान तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। शिकायतकर्ता ने बताया कि बोलेरो पिकअप में नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम खडीबहर के बाराती सवार थे। वाहन में कुल 6 लोग थे। जिनमें लव कुमार देहारी, निवासी तेलावट (कांकेर) के सिर में चोट आई है। हादसे के बाद ड्राइवर समेत कई लोग नशे की हालत में नजर आए, जिन्हें पुलिस अपने साथ चौकी ले गई।

    अजय साहू ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार करीब 50 फीट दूर जाकर पलट गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उन्हें लगभग 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं भोलेश साहू की बाइक के परखच्चे उड़ गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पिनकापार चौकी प्रभारी एसआई अजित महोबिया ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई के लिए मामला देवरी थाने भेजा है। पुलिस ने आरोपियों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

  • तेज रफ्तार पिकअप नहर में गिरी, 2 बच्चे व 3 महिलाएं लापता

    तेज रफ्तार पिकअप नहर में गिरी, 2 बच्चे व 3 महिलाएं लापता

    कोरबाः जिले में तेज रफ्तार पिकअप पलटकर नहर में गिरने का मामला सामने आया है। इस दौरान नहर के तेज बहाव में 2 बच्चे और 3 महिलाएं के बह जाने की खबर है, जबकि 5 लोगों ने नहर से निकलकर अपनी जान बचाई।

    मिली जानकारी के मुताबिक छतीसगढ़ के कोरबा में करीब 12 लोग पिकअप पर सवार होकर सक्ती जिले के ग्राम रेडा से मुकुंदपुर जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप का बैलेंस बिगड़ गया और वह हादसे का शिकार हो गई। पिकअप चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से भाग निकला। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही नगर सेवा के गोताखोरों के साथ पुलिस की भी टीम रेस्क्यू में जुटी है। बड़ी संख्या में ग्रामीण नहर के पास मौजूद हैं।

  • Punjab News : कल स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    Punjab News : कल स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    चंडीगढ़ : पंजाब के स्कूल-कॉलेज और सरकारी कर्मचारियों को 14 अप्रैल (सोमवार) को भी सरकारी छुट्‌टी घोषित किया गया है।  पंजाब सरकार ने 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन पूरे राज्य में स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय और बैंक बंद रहेंगे। बता दें कि 14 अप्रैल को पंजाब सरकार ने डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती के अवसर पर राजपत्रित अवकाश घोषित किया है।

    यह सरकारी अवकाश संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर को समर्पित है। यह अंबेडकर की जयंती के अवसर पर किया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा एक पत्र भी जारी किया गया है। पंजाब में सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय, बोर्ड और निगम 14 अप्रैल को बंद रहेंगे।

  • Pratap Singh Bajwa के घर पहुंची पुलिस, विवादित बयान पर बोले CM Maan, देखें वीडियो

    Pratap Singh Bajwa के घर पहुंची पुलिस, विवादित बयान पर बोले CM Maan, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के चंडीगढ़ स्थित घर पर आज पंजाब पुलिस पहुंची। पुलिस ने बाजवा को पूछताछ के लिए घेरा था। उन पर यह कार्रवाई टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान पंजाब में ग्रेनेड आने के बयान को लेकर की गई है। उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि पंजाब में 50 ग्रेनेड आए थे, जिनमें से 18 इस्तेमाल हो चुके हैं, जबकि 32 बाकी हैं। इस बयान के बाद उन्हें पंजाब सरकार ने घेर लिया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद पंजाब CM भगवंत मान ने भी एक वीडियो जारी कर बाजवा से उनके बयान का हिसाब मांगा है। CM मान ने कहा है कि उनके पास ग्रेनेड आने की सूचना आई कहां से? क्या पाकिस्तान से उनके सीधे कनेक्शन हैं जो आतंकवादी उनसे सीधे फोन पर बात कर रहे हैं? वहीं, काउंटर इंटेलिजेंस की AIG रवजोत ग्रेवाल ने बताया है कि उनकी ही अगुवाई में यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, बाजवा ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है कि आखिर ग्रेनेड आने के बारे में उन्हें यह जानकारी कहां से मिली? सूत्रों के मुताबिक, बाजवा आज अपने हलके कादियां जाने वाले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें फोन कर कहा कि वह कहीं न जाएं। घर पर ही रुकें। उनके कुछ सवाल करने हैं। इसके कुछ देर बाद ही पुलिस बाजवा के घर पहुंच गई थी। यहां उनसे कुछ देर के लिए सवाल-जवाब किए गए। उसके बाद पुलिस चली गई। पुलिस की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रताप सिंह बाजवा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्या बाजवा के पास यह इन्फॉर्मेशन आई थी? पाकिस्तान से उनके कौन से कनेक्शन है कि वहां के आतंकवादी सीधे उन्हें फोन कर बता रहे है कि उन्होंने कितने बम भेजे हैं? ये इन्फॉर्मेशन न इंटेलिजेंस के पास है, न केंद्र सरकार से आया है, लेकिन इतने बड़े विपक्ष के नेता के पास आई है। उन्होंने कहा कि यदि बाजवा के पास ऐसे सूचना थी तो उनकी जिम्मेदारी थी कि पंजाब पुलिस को बताते कि यहां पर बम हैं। क्या वह इंतजार कर रहे थे कि बम फटे और लोग मरें, ताकि उनकी राजनीति चलती रहे? और अगर यह झूठ है तो क्या वह पंजाब में ऐसी बातें कर दहशत फैलाना चाहते हैं? प्रताप सिंह बाजवा को साफ-साफ यह बताना पड़ेगा कि उनके पास यह इन्फॉर्मेशन कहां से आई? उनके ऐसे कौन से सोर्स हैं जो उन्हें सीधे ऐसी इन्फॉर्मेशन दे रहे हैं? और ऐसा नहीं है तो वह दहशत फैला रहे हैं और इस पर बहुत बड़ा एक्शन लिया जाएगा।

    बाजवा ने भी दिया जवाब

    प्रताप बाजवा ने इस कार्रवाई पर बताया कि मैं पूरे पंजाब को बताना चाहता हूं कि में सीएलपी नेता हूं। जिम्मेदार पद है। 10-15 सालों से माहौल खराब है। मैंने एक टीवी इंटरव्यू दिया था जो कि आज चला है। मुझे मेरे सोर्स ने जानकारी दी कि 50 बम पंजाब में आए। इनमें से 18 चल चुके। उनमें से एक अटैक मनोरंजन कालिया के घर हुआ है। ऐसे में मुझे अलर्ट रहना चाहिए। मेरे पिता पर भी हमला हुआ था। इसके बाद मुझ पर हमला हो चुका है। सेंटर, पंजाब और अन्य जगहों पर मेरे सोर्स हैं। मैं 4 मुख्यमंत्रियों के साथ काम कर चुका हूं। बाजवा ने कहा कि किसानों की फसल आने का समय है और इंटेलिजेंस ने अफसर भेज दिए हैं। मान साहब अगर आप केस करना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। पंजाब को संजीदगी से लो। मैं अपनी तरफ से पूरा सहयोग करूंगा।
  • Punjab News: पुरानी रंजिश में युवक की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: पुरानी रंजिश में युवक की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जहां पुरानी रंजिशों के चलते युवक एक-दूसरे पर गोलियां चलाकर मौत के घाट उतार रहे हैं। देर रात अमृतसर के फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर स्माइल एनक्लेव क्षेत्र में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। यह मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है और कुछ युवकों द्वारा एक युवक जिसका नाम लवप्रीत सिंह उर्फ लव है, को पांच-छह गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया गया।

    मृतक के साथियों ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है और काफी समय से उनकी किसी के साथ रंजिश चल रही थी। वह युवक कुछ जेल में हैं और कुछ जमानत पर बाहर आए हुए हैं, जिन्होंने इस लवप्रीत सिंह उर्फ लव की हत्या की है। मृतक के परिवार के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

    पुलिस अधिकारी गुरविंदर सिंह ने कहा कि देर रात फतेहगढ़ चूड़ियां, नंगली भट्ठे के पास स्माइल एनक्लेव क्षेत्र में लवप्रीत सिंह उर्फ लव नाम के युवक को कुछ युवकों ने गोलियां मारी हैं। मृतक की उम्र लगभग 25 साल थी और वह सैलून का काम करता था। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा रहे हैं और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे हैं। जल्दी ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: कत्ल केस में भगौड़ा चल रहा आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कत्ल केस में भगौड़ा चल रहा आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मेहतपुरः मेहतपुर पुलिस ने 5 साल पुराने कत्ल केस में भगौड़े चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है। मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि 1 जून 2020 को थाना महतपुर में एक कत्ल का केस दर्ज किया गया था। जिसमें वीरो पत्नी राजपाल वासी तंदाउरा ने शिकायत दी कि उसका बेटा जरनैल सिंह उर्फ नानू जो अपने घर में मौजूद था।

    इस दौरान 2 व्यक्तियों ने आवाज लगाकर घर से बाहर बुला लिया। जिसके बाद उसे नशीली वस्तु खिलाई। जिसके बाद सभी आरोपियों ने उस पर गोलियां चला दी। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते आरोपी अमृतपाल सिंह जो भगौड़ा चल रहा था को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

  • Punjab News: चोरों ने Medical Store को बनाया निशाना, 8 लाख की नकदी चोरी, देखें CCTV

    Punjab News: चोरों ने Medical Store को बनाया निशाना, 8 लाख की नकदी चोरी, देखें CCTV

    अमृतसरः जिले की होलसेल मेडिसिन मार्केट में एक मेडिकल स्टोर पर सुबह-सुबह इनोवा गाड़ी में सवार होकर आए करीब 4 लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे दुकान का शटर तोड़कर दुकान में घुसे और घुसते ही उन्होंने सीसीटीवी कैमरे घुमा दिए, ताकि उनकी पहचान न हो सके।

    इसके बाद चोरों ने आराम से दुकान में रखी 7 से 8 लाख रुपए की नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी जैसे ही दुकान मालिक को मिली तो वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जहां सीसीटीवी कैमरों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि जल्द से जल्द इन चोरों को पकड़ा जा सके।

    दुकान मालिक ने बताया कि उन्हें फोन आया कि उनकी दुकान में चोरी हो गई है। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोर करीब 7 से 8 लाख रुपये नकदी लेकर फरार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि सुबह 5 बजे के बाद चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने पुलिस से मामले की तुरंत जांच करने को कहा।