Blog

  • Jalandhar News: Stadium में युवती से रेप, फिर शादी पर बनी सहमति

    Jalandhar News: Stadium में युवती से रेप, फिर शादी पर बनी सहमति

    जालंधरः युवती से दुष्कर्म करने के मामले में युवक पर FIR दर्ज करने का मामला सामने आया है। एफआईआर में दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश की लड़की से ये वारदात शहर में स्थित यादगार हॉल के पास एक स्टेडियम में हुई। जिसके बाद जालंधर के थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने मुकेश यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुकेश और पीड़ित युवती काफी समय से दोस्त थे। युवती मुकेश से शादी करना चाहती थी। मगर युवती की शादी कहीं और फिक्स थी, जिसके बाद युवती उत्तर प्रदेश से जालंधर में मुकेश के पास आ गई।

    जब मुकेश उसे स्टेशन छोड़कर आया तो उसकी ट्रेन छूट गई। जिसके बाद पीड़ित युवती वापस उक्त युवक के पास स्टेडियम में पहुंच गई थी। जिसके बाद स्टेडियम प्रशासन को पता चला कि उक्त युवती पहले भी मुकेश के साथ स्टेडियम में रह रही थी।

    जानकारी के अनुसार रविवार को जब लड़की के परिवार वाले जालंधर आए तो मुकेश के परिवार के साथ बैठकर दोनों के बीच शादी पर सहमति बन गई। दोनों का इसे लेकर लिखित में करार हुआ है। हालांकि युवती के बयानों पर पुलिस ने पहले रेप की एफआईआर दर्ज की थी।

  • Punjab News: ससुरालियों पर बहू को मारने का आरोप, घरवालों के खिलाफ जाकर की थी लव मैरिज

    Punjab News: ससुरालियों पर बहू को मारने का आरोप, घरवालों के खिलाफ जाकर की थी लव मैरिज

    लुधियानाः 29 वर्षीय विवाहिता की उसके ही ससुरालियों द्वारा हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी के बाद वह बच्चे को जन्म नहीं दे सकी, इसको लेकर ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते था। महिला के परिजनों के मुताबिक, अब उनकी बेटी की ससुरालियों द्वारा गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। मृतक विवाहिता का नाम शिवानी है। थाना पीएयू पुलिस ने शिकायत के बाद पति व अन्य आरोपियों पर धारा मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए झब्बा सिंह निवासी जिला मेरठ (यू.पी.) ने बताया कि उनकी बेटी शिवानी ने 2016 में उनकी मर्जी के खिलाफ आरोपी रोहित के साथ कोर्ट मैरिज की थी। लव मैरिज के लिए उनका परिवार राजी नहीं था। उसने बताया कि शिवानी का पति रोहित, सास पुष्पा और उनका दामाद उसे अक्सर बच्चा न होने के कारण मानसिक और शारीरिक तौर पर तंग परेशान करते रहते थे। उसकी बेटी ने उसे फोन पर बताया कि उसका पति, सास और उनका दामाद उसकी मारपीट कर रहे है। बात करते समय अचानक शिवानी के पति रोहित ने उससे फोन छीन लिया और जान से मारने की धमकी देने लगा।

    अगले दिन शिवानी की सास पुष्पा ने फोन करके उन्हें कहा कि शिवानी ने पेड़ के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पिता झब्बा ने कहा कि उन्होंने अपने स्तर पर जब जांच करवाई तो पता चला कि आरोपियों ने रात के समय उसकी बेटी की काफी पिटाई की जिसकी चीखें काफी लोगों ने भी इलाके में सुनी।

    जब वह मौके पर उसके घर पहुंचे तो घर पर अकेली सास ही थी। बाकी सभी लोग फरार थे। उन्हें यकीन है कि उनकी बेटी के पति, सास और उनके दामाद ने मिलकर उससे मारपीट करके गला घोंटकर मारा है। इस मामले में थाना पीएयू के सब-इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह मामले की जांच कर रहे है। पुलिस मुताबिक जल्द आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

  • Punjab News: 2.8 किलो IED व 1.6 किलो RDX सहित गोल्डी-लॉरेंस के गुर्गे जग्गा सिंह और मनजिंदर सिंह गिरफ्तार

    Punjab News: 2.8 किलो IED व 1.6 किलो RDX सहित गोल्डी-लॉरेंस के गुर्गे जग्गा सिंह और मनजिंदर सिंह गिरफ्तार

    फिरोजपुरः काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने जर्मनी स्थित गुरप्रीत सिंह गोल्डी ढिल्लों की ओर से संचालित आतंकी मॉड्यूल के प्रमुख गुर्गों जग्गा सिंह और मनजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया। जो गोल्डी बराड़-लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का करीबी गुर्गा है। आरोपी से 2.8 किलोग्राम का एक IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद हुआ।

    जिसमें 1.6 किलोग्राम RDX और 1 रिमोट कंट्रोल शामिल है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि IED का उद्देश्य लक्षित आतंकी हमला करना था। NIA ने गोल्डी ढिल्लों पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। मोहाली के SSOC में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है।

  • Punjab News: पुलिस और नशा तस्कर में मुठभेड़, एक को लगी गोली, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और नशा तस्कर में मुठभेड़, एक को लगी गोली, देखें वीडियो

    अजनालाः पंजाब पुलिस और प्रशासन द्वारा शुरू की गई मुहिम युद्ध नशेयां विरुद्ध को दिन प्रतिदिन सफलता मिल रही है। पुलिस टीम विभिन्न अभियान चलाकर नशे तस्करों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। ताजा मामले में नशा तस्कर द्वारा छुपाई गई हेरोइन और पिस्तोल बरामद करने जा रही पुलिस टीम की नशा तस्कर के साथ मुठभेड़ हो गई जिसमें आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत उसे काबू कर अस्पताल दाखिल करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए डीएसपी अजनाला गुरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घोनेवाल से 2 युवकों को 30 बोर ग्लॉक पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया था और उनके खिलाफ थाना रमदास में मामला दर्ज किया गया था और आज उन्हें अदालत में पेश करके उनका रिमांड लिया गया है। पूछताछ के दौरान कथित आरोपी पलविंदर सिंह पाला पुत्र गुरचरण सिंह निवासी जट्टा ने बताया कि उसने कस्सोवाल धुस्सी में हेरोइन व हथियार छिपाकर रखे हैं। आज जब हम आरोपी से यह बरामदगी लेने के लिए उसे उक्त स्थान पर लेकर आए तो उसके पास से 523 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    इसी बीच जब वह पिस्तौल बरामद करने लगे तो उक्त पिस्तौल हाथ में आते ही उसने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो पलविंदर सिंह पाला के पैर में गोली लगी और वह गंभीर घायल हो गया जिसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत उसे काबू कर अजनाला अस्पताल में भर्ती करवाया।

  • यात्रियों से भरी Bus पलटी, 38 लोग थे सवार, देखें वीडियो

    यात्रियों से भरी Bus पलटी, 38 लोग थे सवार, देखें वीडियो

    शिमला : हिमाचल के मंडी शहर के पास सुबह करीब 4:00 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। मनाली फोरलेन पर रविवार तड़के 4 बजे चार मील के पास एक लग्जरी टूरिस्ट बस के पलटने से पर्यटक घायल हो गए। इस हादसे में 31 यात्री घायल हो गए। बता दें कि बस कसोल (कुल्लू-मनाली) जा रही थी। हादसे की जानकारी देते हुए एएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दुर्घटना का मुख्य कारण तेज गति से गाड़ी चलाना है जिससे ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क से फिसलकर पलट गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें पहुंची।  प्राथमिक जानकारी के अनुसार बस में चालक और परिचालक सहित कुल 38 लोग सवार थे। हादसे में 31 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
  • Jalandhar News: Hotels में बैठकर लोगों से ठगियां करने वाला Gujarat का नौसरबाज साथियों सहित गिरफ्तार

    Jalandhar News: Hotels में बैठकर लोगों से ठगियां करने वाला Gujarat का नौसरबाज साथियों सहित गिरफ्तार

    जालंधरः पुलिस ने ठगी का धंधा बेनकाब करते 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मुख्य नौसरबाज भी पकड़ा गया है। जो जालंधर के एक होटल में बैठकर लोगों से ठगी करते थे। नौसरबाज जो गुजरात का रहने वाले है और 10 दिन से होटल एम-1 में रह रहा था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज करके उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार एम-1 होटल में रह रहे रिंपल- डुगडगा निवासी राजकोट गुजरात ने होटल के मैनेजर को एक माह तक रहने की बात कही थी। मैनेजर ने तभी से उस पर नजर रखनी शुरू कर दी। कई दिनों से उसे मिलने अलग-अलग लोग और लड़‌कियां आ रही थी। जिनके हाथ में लिफाफे होते हैं, जिनमें काफी कैश था। जब होटल के प्रबंधकों ने पुलिस को सूचना दी तो एसीपी सैंट्रल निर्मल सिंह के नेतृत्व में थाना नई बारादरी के प्रभारी कमलजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ होटल के रूम नंबर 207 में छापेमारी की।

    जैसे ही पुलिस कमरे में गई तो बैड पर नोट बिखरे हुए थे। कैश इतना था कि पुलिस को पैसे गिनने वाली मशीन मंगवानी पड़ी। गिनने पर वह 23 लाख रुपए निकले। पुलिस को रूम से 160 सिम कार्ड, अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड और पासबुकें बरामद हुई। थाना नई बारादरी के प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी लोगों को झांसा देकर उनकी बैंक की डिटेल्स लेकर उनके बैंक खाते खाली कर देते थे और फिर वह रकम अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करके एटीएम कार्ड या फिर पासबुक के जरिए निकलवा लेते थे। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों पर बैंक खाते भी खुलवा रखे थे। उन्होंने कहा कि रिंपल डुगडगा के साथ-साथ वरुण आंचल निवासी शहीद बाबा दीप सिंह नगर और अनिल कुमार निवासी मधुबन कालोनी को भी गिरफ्तार किया गया है।

  • Punjab के पड़ोसी राज्य में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    Punjab के पड़ोसी राज्य में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    मंडी: पंजाब के पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के मंडी में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई। जमीन के अंदर इसकी गहराई 5 किलोमीटर रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, सुबह 9:18 मिनट पर हल्के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र सुंदरनगर का किआरगी रहा।

    भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, तीव्रता कम होने की वजह से ज्यादातर लोग इन्हें महसूस नहीं कर पाए। बता दें कि चंबा, शिमला, कुल्लू, लाहौल स्पीति, कांगड़ा, किन्नौर व मंडी के कई क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील जोन-5 में आते हैं। इसलिए यहां बार-बार भूकंप आता रहता है।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग हुआ लापता

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग हुआ लापता

    लुधियाना : संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग के लापता होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग पिछले 4 दिन से नाबालिग लापता है। लापता नाबालिग की पहचान साजिद आलम(13) के तौर पर हुई है। वह मूलरुप से गांव मजलीपुर थाना गुआल पोखर जिला उतर दिनासपुर के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि नाबालिग बंगाली भाषा बोलता है। उसके मामा ने उसे किसी बात को लेकर डांट दिया, जिसके बाद वह घर से बाहर पैदल ही निकल गया।
    देर तक जब वह वापिस नहीं लौटा तो परिवार ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन उसके बारे कुछ पता नहीं चल सका।
     साजिद के मामा फिरदोश ने बताया कि साजिद अक्सर किसी न किसी की दुकान पर जाकर बैठ जाता था। इसी कारण उसे गुस्से में मेरे भाई ने डांट दिया था। लेकिन उसके बाद वह कब घर से निकला यह पता ही नहीं चला।  लुधियाना में वह हरगोबिंद नगर में किराए के कमरे में रहते है। घर से जाते समय साजिद ने मेहरुन रंग की कमीज पहनी थी। इस संबंधी थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस को भी शिकायत दी है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरें भी खंगाले जा रहे है।
  • Jalandhar News: 2 वर्षीय बच्चे का अपहरण, cctv में आरोपी कैद

    Jalandhar News: 2 वर्षीय बच्चे का अपहरण, cctv में आरोपी कैद

    जालंधरः दो वर्षीय बच्चे को अगवा करने का मामला सामने आया है। घटना पुलिस थाना 4 के अंतर्गत प्रीत एन्क्लेव का है, जहां एक पुरुष व दो महिलाएं क्वार्टर में रहने वाले श्रमिक परिवार के बच्चे को पोलियो बूंदे पिलाने के बहाने से अगवा करके ले गए। बच्चे की मां ने आरोप लगाया कि दोपहर को एक्टिवा पर मुंह ढके 2 महिलाएं और एक पुरुष आया था।

    कहा कि आपके बच्चे को पोलियो की खुराक पिलानी है, इसलिए उसे साथ लेकर सिविल अस्पताल चलो। वहां उसके बेटे को पोलियो दवा दिए बिना सिविल अस्पताल में घुमाया गया। फिर वे उसे पीछे के रास्ते पर ले गए, जहां आरोपियों ने उसके झगड़ा किया और 2 साल के बच्चे को छीनकर एक्टिवा पर सवार हो फरार हो गए। उन्होंने इसकी सूचना थाना चार की पुलिस को दी। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की, जिसमें एक्टिवा सवार व्यक्ति व दो महिलाएं बच्चे का अपहरण करते हुए कैद हुए हैं।

  • Jalandhar News: आधा दर्जन से अधिक युवकों ने किया हथियारों से हमला, ठेकेदार का कारिंदा घायल

    Jalandhar News: आधा दर्जन से अधिक युवकों ने किया हथियारों से हमला, ठेकेदार का कारिंदा घायल

    जालंधरः मकसूदां सब्जी मंडी में पार्किंग ठेकेदार के कारिंदे पर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। जख्मी हालत में उसे जालंधर के जौहल अस्पताल में दाखिल करवाया। युवक की पहचान तलबीर सिंह निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है।

    ठेकेदार परमजीत सिंह पम्मा ने बताया कि 9 अप्रैल से ठेका उनके पास है। अमृतसर का एक युवक खुद को गैंगस्टर कहता है, उसने साथियों के साथ मिलकर उनके साथी तलबीर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब मंडी बोर्ड से 6.71 करोड़ से ठेका लिया है। थाना-1 के एसआई मेवा सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद तुरंत वह घायल के बयान लेने अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन युवक अनफिट है। पीड़ित के बयान होने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।